PDF Download: Click here
1. तेलंगाना के बाद किस राज्य सरकार ने सार्वजनिक स्वास्थ्य जोखिमों का हवाला देते हुए कच्चे अंडे से बनी मेयोनीज पर प्रतिबंध लगा दिया?
After Telangana, which state government has banned mayonnaise made from raw eggs, citing public health risks?
a. बिहार
b. यूपी
c. तमिलनाडु
d. कर्नाटक
Answer: c. तमिलनाडु
– तमिलनाडु सरकार ने सार्वजनिक स्वास्थ्य जोखिमों का हवाला देते हुए कच्चे अंडे से बने मेयोनेज़ के निर्माण, भंडारण, वितरण और बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है।
– यह प्रतिबंध 8 अप्रैल 2025 को लागू हुआ और एक साल तक लागू रहेगा।
– हालांकि बिना अंडे से बना मियोनीज पर कोई प्रतिबंध नहीं है।
मेयोनीज क्या है?
– मेयोनीज पर प्रतिबंध लगाने वाली सरकारी अधिसूचना में इस मसाले को “अंडे की जर्दी, वनस्पति तेल, सिरका और अन्य मसालों से युक्त अर्ध-ठोस मिश्रण” बताया गया है।
– मेयोनेज़ में पारंपरिक रूप से तीन मूल तत्व होते हैं: तेल, अंडे की जर्दी, आमतौर पर नींबू का रस या सिरका।
– अंडे की जर्दी (और कुछ मसाला, अगर कोई चाहे) को तेल के साथ मिलाकर गाढ़ा पीला सॉस बनाया जाता है। इसमें सफेद सिरका भी मिलाया जाता है।
मेयोनीज के बारे में
– मेयोनीज़ की उत्पत्ति फ्रांस या स्पेन में हुई थी – इसकी उत्पत्ति के बारे में कई विरोधाभासी कहानियाँ हैं।
– लेकिन आज यह दुनिया भर के फास्ट फूड में एक सर्वव्यापी घटक है।
– सैंडविच या बर्गर स्प्रेड के रूप में इस्तेमाल किए जाने से लेकर, इसे मोमोज तक के विविध खाद्य पदार्थों के साथ परोसा जाने लगा है।
कच्चे अंडे खतरनाक क्यों हो सकते हैं?
– अंडे में कई तरह के रोगाणु (pathogens) पाए जाते हैं, जिन्हें आमतौर पर खाना पकाने की प्रक्रिया (गर्मी के इस्तेमाल से) में बेअसर कर दिया जाता है।
– लेकिन मेयोनीज़ में कच्चे अंडे का इस्तेमाल किया जाता है।
– तमिलनाडु सरकार की अधिसूचना में कहा गया है: “कच्चे अंडे से बना मेयोनीज़ एक उच्च जोखिम वाला भोजन है क्योंकि इससे खाद्य विषाक्तता (food poisoning) का खतरा होता है”।
– यह भारतीय परिस्थितियों में विशेष रूप से प्रासंगिक है, जहां गर्म और आर्द्र मौसम के बीच “अनुचित तैयारी और भंडारण” सूक्ष्मजीवों, विशेष रूप से साल्मोनेला और ई कोली द्वारा संदूषण का अतिरिक्त जोखिम पैदा करता है ।
तेलंगाना भी प्रतिबंध लगा चुका है
– तमिलनाडु अंडे के मेयोनेज़ पर प्रतिबंध लगाने वाला पहला राज्य नहीं है – तेलंगाना ने पिछले साल नवंबर में एक साल का प्रतिबंध लगाया था। तमिलनाडु सरकार का यह फैसला गुटखा और पान मसाला पर इसी तरह के प्रतिबंध के बाद आया है, जिन्हें खतरनाक खाद्य उत्पाद माना गया है।
————–
2. तीसरे संयुक्त राष्ट्र महासागर सम्मेलन (UNOC3) के संयुक्त मेजबान देश कौन हैं?
Who is the joint host country of the Third United Nations Ocean Conference (UNOC3)?
a. फ्रांस और नीदरलैंड
b. यूके और जर्मनी
c. भारत और फ्रांस
d. फ्रांस और कोस्टा रिका
Answer: d. फ्रांस और कोस्टा रिका (आयोजन स्थल : नीस, फ्रांस (Nice, France)
कब और कहां
– तिथि: 9 से 13 जून 2025
– स्थान: नीस, फ्रांस
– आयोजक: फ्रांस और कोस्टा रिका की सरकारें संयुक्त रूप से
इससे पहले कहां आयोजित हुए थे?
– 2022 : लिस्बन, पुर्तगाल
– 2027 : न्यूयार्क, यूएसए
UNOC3 का विषय
– तीसरे संयुक्त राष्ट्र महासागर सम्मेलन (UNOC3) का मुख्य विषय है: “कार्य को तेज करना और सभी हितधारकों को समुद्रों के संरक्षण और सतत उपयोग के लिए जुटाना”।
UNOC3 का उद्देश्य
– समुद्रों, समुद्री पारिस्थितिक तंत्रों और संसाधनों के संरक्षण और सतत उपयोग को बढ़ावा देना।
– SDG 14 के कार्यान्वयन के लिए तत्काल और विस्तारित कार्रवाई को समर्थन देना।
– समुद्री विज्ञान और नीति-निर्माण के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना।
सम्मेलन में क्या होगा?
– संयुक्त राष्ट्र के 193 सदस्य देशों के प्रतिनिधियों द्वारा समुद्री मुद्दों पर चर्चा।
यह क्यों महत्वपूर्ण है?
– समुद्रों की भूमिका: समुद्र पृथ्वी की सतह का 70% से अधिक भाग घेरते हैं और जलवायु संतुलन, जैव विविधता, खाद्य सुरक्षा, और आर्थिक गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
– चुनौतियाँ: जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण, और अति-शोषण के कारण समुद्री पारिस्थितिक तंत्र खतरे में हैं।
– वैश्विक सहयोग की आवश्यकता: समुद्री समस्याओं का समाधान वैश्विक स्तर पर सहयोग और समन्वय के बिना संभव नहीं है।
– जर्नल साइंस में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, हर साल आठ मिलियन टन से अधिक प्लास्टिक समुद्र में समा जाता है।
भारत और वैश्विक समुदाय की भूमिका
– भारतीय प्रायद्वीप समुद्र से घिरा हुआ है, भारत की लगभग एक तिहाई आबादी तटीय क्षेत्रों में रहती है।
– 11,098 किलोमीटर लंबी तटरेखा (पहले 7,516.6 किलोमीटर) के साथ, भारत उन देशों में से है, जिनका दैनिक जीवन, अर्थव्यवस्था और पर्यावरण महासागर से सबसे अधिक प्रभावित हैं।
– इसे भारत सरकार के विज़न 2030 में स्वीकार किया गया है, जो नीली अर्थव्यवस्था को विकास के 10 मुख्य आयामों में से एक मानता है।
– भारत, एक समुद्री राष्ट्र होने के नाते, इस सम्मेलन में सक्रिय भागीदारी करेगा। भारत की भूमिका समुद्री प्रदूषण नियंत्रण, मछली पालन के सतत प्रबंधन, और समुद्री जैव विविधता के संरक्षण में महत्वपूर्ण होगी।
– तीन में से एक व्यक्ति अपनी आजीविका के लिए समुद्र पर निर्भर है, फिर भी यह खतरे में है। यह एक ऐसा क्षेत्र है जो अभी भी काफी हद तक अज्ञात है, और इसके संरक्षण के लिए आवश्यक वैश्विक शासन और धन दोनों का अभाव है।
—————
3. किस पड़ोसी देश ने अप्रैल 2025 में भारतीय विमानों के लिए एयरस्पेस बंद कर दिया?
Which neighbouring country closed its airspace for Indian aircraft in April 2025?
a. बांग्लादेश
b. पाकिस्तान
c. श्रीलंका
d. म्यांमार
Answer: b. पाकिस्तान
– पहलगाम की बैसरन घाटी में 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकी हमला हुआ था। इसमें 26 लोगों की मौत हो गई थी।
– इसके बाद भारत ने सिंधु जल समझौता स्थगित कर दिया।
– तब पाकिस्तान ने शिमला समझौता स्थगित कर दिया और भारतीय विमानों के लिए एयरस्पेस बंद कर दिया।
भारतीय विमानों पर असर
– भारतीय एयरलाइंस को यूरोप, उत्तरी अमेरिका और एशिया के कुछ हिस्सों के लिए अपनी उड़ानों के मार्ग बदलने पड़े हैं।
– अब ये उड़ानें पाकिस्तान के दक्षिण से होकर अरब सागर के ऊपर से गुजरती हैं, जिससे यात्रा समय में 4 घंटे तक की वृद्धि हुई है।
– इससे कई लंबी दूरी की उड़ानों को यूरोपीय शहरों जैसे वियना और कोपेनहेगन में ईंधन भरने के लिए रुकना पड़ रहा है। – उदाहरण के लिए, टोरंटो से दिल्ली की उड़ान अब 13 घंटे के बजाय 15 घंटे तक ले रही है। एयर इंडिया की सैन फ्रांसिस्को और टोरंटो से आने वाली उड़ानों को कोपेनहेगन और अबू धाबी में डायवर्ट किया गया, जिससे यात्रियों को 9 से 10 घंटे की देरी का सामना करना पड़ा।
– पाकिस्तान द्वारा भारतीय विमानों के लिए अपने एयरस्पेस को बंद करने से भारतीय एयरलाइंस कंपनियों की परिचालन लागत में वृद्धि, उड़ानों में देरी का सामना करना पड़ा है।
————–
4. विश्व पशु चिकित्सा दिवस कब मनाया जाता है?
When is world veterinary day celebrated?
a. अप्रैल के पहले शनिवार
b. अप्रैल के दूसरे शनिवार
c. अप्रैल के तीसरे शनिवार
d. अप्रैल के आखिरी शनिवार
Answer: d. अप्रैल के आखिरी शनिवार (वर्ष 2025 में 26 अप्रैल)
2025 की थीम
– पशु स्वास्थ्य के लिए टीम की आवश्यकता होती है
– Animal Health Takes a Team
————–
5. अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस कब मनाया जाता है?
When is International Dance Day celebrated?
a. 25 अप्रैल
b. 27 अप्रैल
c. 28 अप्रैल
d. 29 अप्रैल
Answer: d. 29 अप्रैल
– नृत्य के मूल्य और महत्व का जश्न मनाया जाता है।
—————
6. भारत सरकार ने किस देश के साथ 63 हजार करोड़ के 26 मरीन राफेल फाइटर जेट खरीदने का समझौता किया?
With which country did the Indian government sign an agreement to purchase 26 Marine Rafale fighter jets worth Rs 63 thousand crores?
a. जर्मनी
b. स्वीडेन
c. फ्रांस
d. यूएसए
Answer: c. फ्रांस
– भारत ने 28 अप्रैल 2025 को फ्रांस के साथ 630 अरब रुपये (7.4 बिलियन डॉलर) में 26 राफेल फाइटर एयरक्राफ्ट खरीदने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए।
– इसके तहत फ्रांस 22 सिंगल-सीटर और 4 ट्विन-सीटर जेट भारतीय नौसेना को सौंपेगा। ट्विन-सीटर वाले विमान का उद्देश्य ट्रेनिंग के लिए होता है, जबकि सिंगल सीटर वाले युद्ध के लिए।
– इन विमानों को INS विक्रांत पर तैनात किया जाएगा।
– इन विमानों की आपूर्ति 2030 तक पूरी होने की उम्मीद है।
– इससे पहले सितंबर 2016 में 59 हजार करोड़ रुपए की डील में भारत वायुसेना के लिए फ्रांस से 36 राफेल लड़ाकू विमान खरीद चुका है।
हिंद महासागर में होगी तैनाती
– 22 सिंगल सीट राफेल-एम जेट और 4 डबल ट्रेनर सीट राफेल-एम जेट हिंद महासागर में चीन से मुकाबले के लिए INS विक्रांत पर तैनात किए जाएंगे।
– भारतीय नौसेना इन विमानों को आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में INS डेगा में अपने होम बेस के रूप में तैनात करेगी।
– नौसेना के डबल इंजन वाले जेट आमतौर पर दुनियाभर की एयरफोर्स द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे विमानों की तुलना में ज्यादा महंगे होते हैं।
– इनमें अरेस्टिंग लैंडिंग के लिए इस्तेमाल होने वाले लैंडिंग गियर भी शामिल हैं।
राफेल मरीन फाइटर जेट की खासियतें
– राफेल मरीन भारत में मौजूद राफेल फाइटर जेट्स से एडवांस्ड है।
– यह बहुत कम जगह पर लैंड भी कर सकता है।
– इसे ‘शॉर्ट टेक ऑफ बट एरेस्टर लैंडिंग’ कहते हैं।
– राफेल के दोनों वैरिएंट में 85% कॉम्पोनेंट्स एक जैसे हैं। इसका मतलब है कि स्पेयर पार्ट्स से जुड़ी कभी भी कोई कमी या समस्या नहीं होगी।
– इसका वजन 10,600 किलो और रफ्तार 1,912 kmph है।
– इसकी 3700 किमी की रेंज है। यह 50 हजार फीट ऊंचाई तक उड़ता है।
– यह एंटीशिप स्ट्राइक के लिए सबसे बढ़िया माना जा रहा है।
– इसे न्यूक्लियर प्लांट पर हमले के नजरिए से भी डिजाइन किया गया है।
राफेल-एम की जरूरत क्यों?
– INS विक्रांत के एविएशन फैसिलिटी कॉम्प्लेक्स यानी AFC को मिग-29 फाइटर प्लेन के लिहाज से तैयार किया गया था।
– मिग रूस में बने फाइटर प्लेन हैं, जो हाल के सालों में अपने क्रैश को लेकर चर्चा में रहे हैं। इसलिए भारतीय नौसेना अगले कुछ सालों में अपने बेड़े से मिग विमानों को पूरी तरह से हटाने जा रही है।
– मिग में आ रही दिक्कतों से नौसेना को ये एहसास हो गया कि मिग की जगह उसे या तो राफेल-एम या F-18 सुपर हॉर्नेट लड़ाकू विमान लाने की जरूरत है।
– नौसेना ने 2022 में कहा था कि विक्रांत को मिग-29 के लिहाज से डिजाइन किया गया था, लेकिन वह इसकी जगह बेहतर डेक-बेस्ड फाइटर प्लेन की तलाश कर रही है।
—————
7. किस केंद्र शासित प्रदेश सरकार ने 70 या अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को 10 लाख रुपये की मुफ्त हेल्थ कवर का प्रावधान वाले आयुष्मान वय वंदना योजना की शुरुआत की?
Which Union Territory government launched the Ayushman Vaya Vandana Yojana, which provides free health cover of Rs 10 lakh to senior citizens aged 70 years or above?
a. दिल्ली
b. पुदुचेरी
c. जम्मू कश्मीर
d. लद्दाख
Answer: a. दिल्ली
– AB PM-JAY के तहत इस योजना में केंद्र सरकार की ओर से 5 लाख रुपये दिए जाएंगे। वहीं बाकी के 5 लाख रुपये दिल्ली सरकार की ओर से मिलेंगे।
– दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इसका ऐलान किया।
—————
8. भारत और किस देश ने कई वर्षों बाद जून 2025 में तीर्थयात्रियों के लिए कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू करने का फैसला किया?
India and which country decided to start Mansarovar Yatra for pilgrims in June 2025 after many years?
a. पाकिस्तान
b. बांग्लादेश
c. नेपाल
d. चीन
Answer: d. चीन
कैलाश मानसरोवर के बारे में
– कैलाश-मानसरोवर हिन्दुओं के पवित्र धार्मिक स्थलों में से एक है।
– कैलाश पर्वत को भगवान शिव और माता पार्वती का पवित्र निवास स्थान माना जाता है। इस पर्वत को 30 मिलियन साल पुराना माना जाता है।
– जैन, बौद्ध और तिब्बत के लोग भी इस पर्वत को अत्यधिक धार्मिक मान्यता देते हैं।
– कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाने के लिए प्रत्येक भारतीय व्यक्ति को वीजा की जरूरत पड़ती है, क्योंकि कैलाश पर्वत तिब्बत में है और तिब्बत चीन का हिस्सा है।
कैलाश मानसरोवर जाने के लिए तीन रास्ते हैं:
– उत्तराखंड का लिपुलेख दर्रा मार्ग से यात्रा में 24 दिन लगते हैं।
– सिक्किम का नाथू ला दर्रा मार्ग से यात्रा में 21 दिन लगते हैं।
– तिब्बत का शिगात्से मार्ग से यात्रा में 13 रात और 14 दिन लगते हैं।
कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए दो समझौता
1. मई 2013 में भारत और चीन के बीच लिपुलेख दर्रा मार्ग से कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए पहला समझौता हुआ।
2. सितंबर 2014 में भारत और चीन के बीच नाथुला दर्रा मार्ग से कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए दूसरा समझौता हुआ।
कैलाश मानसरोवर यात्रा कब से बंद थी
– कैलाश मानसरोवर यात्रा और भारत-चीन के बीच फ्लाइट सर्विस वर्ष 2020 से बंद थी।
– जून 2020 में भारत और चीन के बीच डोकलाम विवाद हुआ था।
– और कोविड-19 की पहली लहर मार्च 2020 में आई थी।
– कोविड महामारी से पहले दोनों देशों के बीच प्रति महीने 539 उड़ानें थीं।
नोट: आपको बता दें कि भारत-चीन समझौते ने वर्ष 1954 में इस यात्रा के लिए अनुमति दी।
– 1959 में तिब्बती विद्रोह और 1962 में भारत-चीन युद्ध के कारण यह यात्रा बंद कर दी गई।
– वर्ष 1981 में भारत-चीन के बीच एक समझौते के बाद ये यात्रा फिर शुरू हुई।
– इसके बाद कोविड-19 के कारण यात्रा को रोक दिया गया। अब यह यात्रा जून 2025 में शुरू होगी।
भारतीय क्षेत्र से भी तीर्थयात्रियों को कैलाश शिखर का दर्शन
– तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे ने अक्टूबर 2024 में भारतीय क्षेत्र के अंदर से कैलाश शिखर को देखा था।
– तीर्थयात्रियों ने ओल्ड लिपुलेख दर्रे (उत्तराखंड) से कैलाश शिखर को देखा।
– यह दर्रा समुद्र तल से 17000 फुट की ऊंचाई पर है।
– कैलाश चोटी का नज़ारा देखने के लिए तीर्थयात्रियों उन्हें ओल्ड लिपुलेख दर्रे तक 2.5 किलोमीटर की चढ़ाई करनी पड़ती है।
किसने खोजी यह जगह
– अक्टूबर 2024 से कुछ महीन पहले ही उत्तराखंड पर्यटन विभाग, सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के अधिकारियों की एक टीम ने उस स्थान की खोज की, जहां से कैलाश पर्वत स्पष्ट रूप से दिखाई देता है।
————–
9. लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार 2025 से किसे सम्मानित किया गया?
Who was honored with the Lata Deenanath Mangeshkar Award 2025?
a. मुकेश अंबानी
b. गौतम अडाणी
c. कुमार मंगलम बिड़ला
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: c. कुमार मंगलम बिड़ला
– आदित्य बिड़ला समूह के अध्यक्ष कुमार मंगलम बिड़ला को यह अवॉर्ड 24 अप्रैल 2025 को दिया गया।
– उन्हें भारत की आर्थिक प्रगति में उनके दूरदर्शी नेतृत्व और महत्वपूर्ण योगदान के लिए यह सम्मान दिया गया है।
अवॉर्ड किसके द्वारा किया जाता है?
– यह अवॉर्ड मंगेशकर परिवार और ट्रस्ट द्वारा दिया जाता है।
– लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार एक वार्षिक पुरस्कार है जो किसी ऐसे व्यक्ति को प्रदान किया जाता है जो राष्ट्र, उसके लोगों और समाज के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया हो।
पहला पुरस्कार किसे मिला?
– परिवार और ट्रस्ट ने लता मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार की शुरुआत की थी जिनका 6 फरवरी, 2022 को निधन हो गया था।
– लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार के पहले संस्करण में 24 अप्रैल 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया गया था।
– इनके बाद वर्ष 2023 में यह पुरस्कार लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया।
—————
10. किस राज्य सरकार ने अप्रैल 2025 में टूरिज्म सिक्योरिटी फोर्स (पर्यटन मित्र) की स्थापना की?
Which state government established Tourism Security Force (Paryatan Mitra) in April 2025?
a. उत्तर प्रदेश
b. बिहार
c. राजस्थान
d. महाराष्ट्र
Answer: d. महाराष्ट्र
– महाराष्ट्र सरकार ने 28 अप्रैल 2024 को को ‘महाराष्ट्र पर्यटन सुरक्षा बल (पर्यटन मित्र)’ स्थापित करने की घोषणा की।
– इसका काम राज्य में आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा करना होगा।
– राज्य के पर्यटन मंत्री शंभूराज देसाई ने कहा, “इस बल को पर्यटकों की सुरक्षा के लिए तैनात किया जाएगा। कर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि वे पर्यटकों का मार्गदर्शन और सुरक्षा कर सकें।”
महाबलेश्वर महोत्सव में पायलट प्रोजेक्ट
– 1 से 4 मई तक सातारा में आयोजित होने वाले महाबलेश्वर महोत्सव के दौरान पायलट आधार पर ‘महाराष्ट्र पर्यटन सुरक्षा बल’ शुरू किया जाएगा।
– इन कर्मियों को पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक प्रशिक्षण दिया जाएगा।
– राज्य में आने वाले पर्यटकों के मन में सुरक्षा की भावना पैदा करने और राज्य की संस्कृति, इतिहास, पर्यटन स्थलों, कानूनों, नियमों और पर्यटन के बारे में आवश्यक जानकारी प्रदान करने के लिए, पर्यटन सुरक्षा बल को अनुबंध के आधार पर नियुक्त किया जाएगा।