यह 26th to 28th October 2021 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्जाम्स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्से से Free में डाउनलोड करें।
1. केंद्र सरकार ने सात सदस्यीय पीएम की आर्थिक सलाहकार परिषद (Economic Advisory Council – EAC-PM) का पुनर्गठन किया, इसका अध्यक्ष किसे बनाया गया है?
a. राकेश मोहन
b. बिबेक देबरॉय
c. पूनम गुप्ता
d. साजिद चिनाय
Answer: b. बिबेक देबरॉय
– बिबेक देबरॉय पहले भी प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष थे। अब उन्हें फिर से अध्यक्ष बना दिया गया है।
– ईएसी-पीएम को 2 साल की अवधि के लिए पुनर्गठित किया गया है।
अन्य छह सदस्य
– राकेश मोहन
– पूनम गुप्ता
– टीटी राम मोहन
– साजिद चिनाय
– नीलकंठ मिश्रा
– नीलेश शाह
——————–
2. RBI ने ‘जम्मू-कश्मीर बैंक’ के नए एमडी और सीईओ के तौर पर किसके नाम को मंजूरी दी?
a. विवेक दास
b. राकेश अस्थाना
c. बलदेव प्रकाश
d. के वी कामथ
Answer: c. बलदेव प्रकाश
– जम्मू और कश्मीर (J & K) बैंक मुख्यालय: श्रीनगर, जम्मू और कश्मीर।
——————–
3. फेसबुक ने अपनी कंपनी का नया नाम क्या रखा?
a. Metaware Inc.
b. Meta Platforms Inc.
c. Facebook Platforms Inc.
d. Peta Platforms Inc.
Answer: b. Meta Platforms Inc.
– हालांकि फेसबुक वेबसाइट और ऐप का नाम फेसबुक ही रहेगा। सिर्फ मूल कंपनी का नाम बदला गया है।
– जिस तरह से गूगल ने अपनी मूल कंपनी का नाम बदलकर अल्फाबेट रखा था, उसी तरह से Facebook Inc. का नाम बदलकर Meta Platforms Inc. रखा गया है।
– एक पेरेंट कंपनी के अंदर फेसबुक, वॉट्सऐप, इंस्टाग्राम और कंपनी के दूसरे प्लेटफॉर्म आएंगे।
– फेसबुक ने ऐसा भविष्य के वर्चुअल-रियलिटी विजन (मेटावर्स) को हासिल करने के लिए खुद को री-ब्रांड किया है।
– कंपनी के शेयरों में एक दिसंबर से FB की बजाय MVRS (मेटा प्लेटफॉर्म इंक) सिंबल से ट्रेडिंग शुरू होगी।
– जुकरबर्ग ने कहा कि मेटा ग्रीक शब्द ‘बियॉन्ड’ से आया है।
मेटावर्स क्या है?
– मेटावर्स एक तरह की आभासी दुनिया होगी।
– इस तकनीक से आप वर्चुअल आइंडेंटिटी के जरिए डिजिटल वर्ल्ड में एंटर कर सकेंगे।
– यानी एक पैरेलल वर्ल्ड, जहां आपकी अलग पहचान होगी।
– उस पैरेलल वर्ल्ड में आप घूमने, सामान खरीदने से लेकर, इस दुनिया में ही अपने दोस्तों-रिश्तेदारों से मिल सकेंगे।
काम कैसे करता है?
– मेटावर्स ऑग्मेंटेड रियलिटी, वर्चुअल रियलिटी, मशीन लर्निंग, ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस जैसी कई टेक्नोलॉजी के कॉम्बिनेशन पर काम करता है।
मेटावर्स का एक्सपीरिएंस आपको कब तक मिल सकता है?
– फेसबुक के ऑफिशियल ब्लॉग के मुताबिक कंपनी अभी मेटावर्स बनाने के शुरुआती फेज में है।
– मेटावर्स को पूरी तरह से डेवलप होने में 10 से 15 साल लग सकते हैं।
– साथ ही ये समझना भी जरूरी है कि मेटावर्स को कोई एक कंपनी नहीं बना सकती।
– ये अलग-अलग टेक्नोलॉजी का बड़ा सा जाल है जिस पर कई कंपनियां मिलकर काम कर रही हैं।
– फेसबुक के अलावा गूगल, एपल, स्नैपचैट और एपिक गेम्स वो बड़े नाम हैं जो मेटावर्स पर कई सालों से काम कर रहे हैं।
– अनुमान है कि 2035 तक मेटावर्स 74.8 लाख करोड़ रुपए की इंडस्ट्री हो सकती है।
कैसे काम करेगा?
– आप वर्चुअल वर्ल्ड में किसी सड़क किनारे टहल रहे हैं। एक दुकान पर आपने एक फ्रिज देखा, जो आपको पसंद आ गया। आप उस दुकान पर गए और डिजिटल करंसी से उस फ्रीज को खरीद लिया। अब वो फ्रिज आपके रेजिडेंशियल एड्रेस (जहां आप रहते होंगे) पर डिलिवर हो जाएगा, यानी आपको वर्चुअल शॉपिंग एक्सपीरिएंस मिलेगा, लेकिन ये शॉपिंग रियल होगी।
——————-
4. ऑक्सफोर्ड लैंग्वेजेस ने ‘वर्ड ऑफ द ईयर’ 2021 किसे चुना?
a. vaccine
b. vax
c. selfie
d. corona
Answer: b. vax
– ऑक्सफोर्ड ‘वर्ड ऑफ द ईयर’ के लिए इस बार मुकाबला कोविड से जुड़े शब्दों के बीच था।
– इनमें कुछ बेतुके शब्द भी थे।
– आखिर में ‘जैब’, ‘शॉट’ और ‘फोसी औसी’ (अमेरिका की कोविड एजेंसी के प्रमुख का नाम फोसी) को पीछे छोड़ वैक्सीन का ही छोटा रूप ‘वैक्स (VAX)’ वर्ड ऑफ द ईयर बन गया।
– ऑक्सफोर्ड लैंग्वेजेस की सीनियर एडिटर फियोना मैफर्सन ने कहा, वैक्सीन के लिए इस्तेमाल होने वाले सभी शब्दों का उपयोग बढ़ा लेकिन वैक्स जैसा नहीं। यह छोटा, ध्यान खींचने वाला और पंची है।
1980 में पहली बार हुआ था VAX का इस्तेमाल
– वैक्सीन अंग्रेजी का चर्चित शब्द है।
– 1980 में पहली बार इसके लिए शॉर्ट में वैक्स का इस्तेमाल हुआ।
– दरअसली, ब्रिटिश वैज्ञानिक एडवर्ड जैनर ने चेचक के विरुद्ध टीकों का प्रयोग किया तो 1799 में पहली बार इंग्लिश भाषा में वैक्सीन शब्द दर्ज हुआ।
———————
5. देश के पहले राज्य का नाम बताएं जिसने खुद के ‘वन्यजीव कार्य योजना 2021-2030’ को मंजूरी दी?
a. उत्तर प्रदेश
b. महाराष्ट्र
c. केरल
d. मध्य प्रदेश
Answer: b. महाराष्ट्र
– राज्य वन्यजीव बोर्ड (State Board for Wildlife – SBWL) की 17 वीं बैठक के दौरान, महाराष्ट्र सरकार ने Wildlife Action Plan को मंजूरी दी।
– इसे अगले 10 वर्षों में लागू किया जाएगा।
– महाराष्ट्र अपनी स्वयं की वन्यजीव कार्य योजना पारित करने वाला भारत का पहला राज्य बन गया।
– बोर्ड ने विदर्भ क्षेत्र के चंद्रपुर (Chandrapur) जिले में ताडोबा-अंधारी टाइगर रिजर्व (Tadoba-Andhari Tiger Reserve) की सीमा को लगभग 79 वर्ग किलोमीटर बढ़ाने को भी मंजूरी दे दी है।
महाराष्ट्र
राज्यपाल: भगत सिंह कोश्यारी
सीएम: उद्धव ठाकर
राजधानी: मुंबई
——————
6. भारतीय मूल की अनीता आनंद किस देश की रक्षा मंत्री बनीं?
a. जापान
b. इंडोनेशिया
c. कनाडा
d. यूएसए
Answer: c. कनाडा
– अनीता आनंद पेशे से एक कॉरपोरेट वकील है।
– सत्तारूढ़ लिबरल पार्टी की ओकविले से सांसद हैं।
– साल 2019 में वो पहली बार मंत्री बनी थीं।
– कनाडा रक्षा मंत्रालय संभालने वाली वो दूसरी महिला हैं।
– अनीता के पिता एस.वी. आनंद जनरल सर्जन थे और मां सरोज डी. राम एक एनेस्थिसियोलॉजिस्ट थीं।
– पिता तमिलनाडु से और मां पंजाब से थीं।
– अनीता का जन्म केंटविले में हुआ था।
कनाडा में क्यों बदले रक्षा मंत्री
– दरअसल, दो महीने (अगस्त 2021) पहले यानी कनाडा के आम चुनाव से पहले, कुछ सैन्य कमांडरों पर यौनशोषण के आरोप लगे थे।
– आरोप थे कि तत्कालीन रक्षा मंत्री हरजीत सज्जन न सिर्फ इन मामलों से निपटने में नाकाम रहे बल्कि वो ऐसे मामले दबाते रहे।
– ऐसे में आनीता आनंद को डिफेंस मिनिस्टर बनाया गया है।
कनाडा
प्रधानमंत्री: जस्टिन ट्रूडो
रक्षा : अनीता आनंद
कनाडा की सत्तारूढ़ पार्टी : लिबरल पार्टी
——————
7. Cop26 का आयोजन किस शहर में हुआ?
a. ग्लास्गो (ब्रिटेन)
b. पेरिस (फ्रांस)
c. ज़्यूरिख़ (स्विट्जरलैंड)
d. कोलंबो (श्रीलंका)
Answer: a. ग्लास्गो (ब्रिटेन)
– यूनाइटेड नेशंस COP 26 का आयोजन 31 से 12 तारीख तक आयोजित हुई।
– इसे ब्रिटेन ने इटली के साथ मिलकर आयोजित किया।
– COP का फुल फॉर्म : Conference of the Parties अर्थात साझेदारों या सहयोगियों का सम्मेलन।
– साझेदार मतलब सारे देश जो धरती के भूभाग और वातावरण को साझा करते हैं यानी मिलजुल कर उपयोग करते हैं। चूंकि ये 26वां सम्मेलन है इसलिए कॉप-26।
– COP ईवेंट के अध्यक्ष : आलोक शर्मा
– वह ब्रिटेन के कैबिनेट मंत्री भी हैं। भारतीय मूल के हैं और उत्तर प्रदेश के आगरा में जन्मे हैं।
– COP, UNFCCC के अंतर्गत आता है
– UNFCCC यानी United Nations Framework Convention on Climate Change
– इसका गठन वर्ष 1994 में किया गया था
– उद्देश्य : ग्रीनहाउस गैस सांद्रता (concentrations) को स्थिर करना।
– COP, UNFCCC का सर्वोच्च निर्णय लेने वाला प्राधिकरण यानी अथॉरिटी है।
– COP का पिछला सम्मेलन 2019 में स्पेन के मैड्रिड में हुआ था
COP26 का लक्ष्य
1. वर्ष 2050 तक ग्लोबल नेट ज़ीरो एमीशन यानी वैश्विक शुद्ध शून्य उत्सर्जन को सुरक्षित करना और तापमान 1.5 डिग्री रखना। इसके लिए कोयले के फेज़-आउट में तेज़ी लानास वनों की कटाई को रोकना, डीज़ल वाहनों के स्थान पर इलेक्ट्रिक वाहनों का प्रयोग और अक्षय ऊर्जा में निवेश को बढ़ावा शामिल है।
2. पारिस्थितिकी तंत्र यानी इकोलॉजिकल सिस्टम की रक्षा एवं पुनर्स्थापना के साथ ही घरों, आजीविका और यहाँ तक कि जानमाल के नुकसान से बचने के लिये रक्षा, चेतावनी प्रणाली और लचीले बुनियादी ढांचे हेतु मिलकर काम ।
3. विकसित देशों को प्रतिवर्ष जलवायु वित्त में कम-से-कम 100 बिलियन अमेरिकी डॉलर जुटाने के अपने वादे को पूरा करना चाहिये।
4. सभी देश विस्तृत नियमों की एक सूची तैयार करने के लिये मिलकर काम करेंगे जो पेरिस समझौते को पूरा करने में सहायक होगा।
नेट जीरो क्या है?
– नेट जीरो का आशय कार्बन निरपेक्षता यानी कार्बन न्युट्रैलिटी से है. इसका मतलब ये नहीं है कि उत्सर्जन यानी एमीशन का स्तर शून्य पर ले जाना है, बल्कि ये है कि उत्सर्जनों की क्षतिपूर्ति यानी कम्पनसेशन के रूप में ग्रीन हाउस गैसों को तकनीकी मदद से वायुमंडल में घुलने-मिलने ना देना।
– यानी एक तरह के संतुलन की स्थिति। हालांकि ये तकनीक थोड़ी महंगी है, लेकिन प्राकृतिक उपचार भी हैं जैसे बड़े पैमाने पर जंगल तैयार करना जो ग्रीन हाउस गैसों को सोखने का काम करेंगे।
जलवायु परिवर्तन क्या है?
– जलवायु एक लंबे समय में या कुछ सालों में किसी स्थान का औसत मौसम है और जलवायु परिवर्तन उन्हीं औसत परिस्थितियों में बदलाव है।
– 19वीं सदी की तुलना में धरती का तापमान लगभग 1.2 डिग्री अधिक बढ़ चुका है और वातावरण में CO2 की मात्रा में भी 50% तक वृद्धि हुई है।
– वैज्ञानिकों का अनुमान है कि इस सदी के अंत तक धरती का तापमान 2 डिग्री सेल्सियस से अधिक बढ़ सकता है, इसीलिये ग्लोबल वार्मिंग को इस सदी के अंत तक हर हाल में यह बढ़ोत्तरी 1.5 डिग्री सेल्सियस तक बनाए रखने की ज़रूरत है।
– अगर ग्लोबल वॉर्मिंग 4 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो गई तो कहीं भयानक हीट-वेव या सूखे होगा तो कहीं अत्यधिक वर्षा होगी या समुद्र का जलस्तर बहुत ज्यादा बढ़ जाएगा ।
– अनुमान ये भी जताये गये हैं कि इस सदी के अंत तक पूरी दुनिया में समुद्र का औसत जल स्तर 48 सेंटीमीटर बढ़ जाएगा जिससे लाखों करोड़ों लोग बेघर हो सकते हैं।
– ऐसा हुआ तो जीव-जंतुओं की कई प्रजाति हमेशा के लिए विलुप्त हो जाएंगी।
भारत की स्थिति
– चीन के बाद भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ग्रीनहाउस गैसों का उत्सर्जक है।
प्रधानमंत्री ने क्या कहा –
1. भारत 2030 तक अपनी नॉन फॉसिल एनर्जी को 500 गीगा बाइट तक पहुंचाएगा।
2. भारत 2030 तक अपनी 50% ऊर्जा जरूरतों को रिन्यूएबल एनर्जी से पूरा करेगा।
3. भारत 2030 तक कुल प्रोजेक्टेडज कार्बन एमिशन का 1 बिलियन टन कम करेगा।
4. भारत 2030 तक अपनी अर्थव्यवस्था की कार्बन इन्टेंसिटी को 45% तक कम करेगा।
5. भारत 2070 तक नेट जीरो एमिशन का लक्ष्य हासिल करेगा।
– PM ने वन वर्ल्ड वन ग्रीड One Sun, One World, One Grid की बात रखी।
– इस योजना में इंटरनेशनल सोलर अलायंस के तहत दुनिया के अलग-अलग हिस्से में सोलर प्लांट लगाने और उसे समुद्री केबल के जरिए एक ही ग्रिड से जोड़ने की बात है।
——————–
8. किस भाषा के फिल्मों के सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का निधन 29 अक्टूबर 2021 को हो गया?
a. हिन्दी
b. तेलुगू
c. कन्नड़
d. बांग्ला
Answer: c. कन्नड़
– उनका निधन जिम में एक्सरसाइज के दौरान दिल का दौरा पड़ने से हो गया।
– वह महान अभिनेता राजकुमार के पुत्र थे।
– वह एक गायक भी थे।
– वह गेम शो हू वॉन्ट्स टू बी अ मिलियनेयर? के कन्नड़ संस्करण, कन्नड़दा कोत्याधिपति (Kannadada Kotyadhipathi) के प्रस्तुतकर्ता थे।
——————-
9. समुद्रयान परियोजना (Samudrayan project) की शुरुआत केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने नवंबर 2021 में किस जगह की?
a. चेन्नई
b. कोलकाता
c. पोरबंदर
d. कन्याकुमारी
Answer: a. चेन्नई
परियोजना के बारे में:
– यूनिक ओशन मिशन (Unique Ocean Mission) का उद्देश्य उप-समुद्री गतिविधियों को अंजाम देने के लिए गहरे पानी के भीतर मानवयुक्त वाहन रखना है।
– यूनिक ओशन मिशन का उद्देश्य उप-समुद्री गतिविधियों को अंजाम देने के लिए गहरे पानी के भीतर मानवयुक्त वाहन रखना है।
– गहरे पानी से चलने वाली सबमर्सिबल को ‘मत्स्या 6000’ का कोडनेम दिया गया है।
– इसे चेन्नई स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओशन टेक्नोलॉजी (National Institute of Ocean Technology – NIOT) द्वारा विकसित किया गया है।
———————
10. केंद्र सरकार ने ‘राष्ट्रीय कंपनी कानून अपीलीय न्यायाधिकरण’ (National Company Law Appellate Tribunal – NCLAT) का अध्यक्ष किसे बनाया?
a. जस्टिस अशोक भूषण
b. जस्टिस यूसुफ आलम
c. जस्टिस सुधाकर
d. जस्टिस विवेक सिंह
Answer: a. जस्टिस अशोक भूषण
– वह सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश हैं।
– कब तक का कार्यकाल – चार साल की अवधि के लिए या 70 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक, जो भी पहले हो।
नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल की स्थापना: 1 जून 2016
———————–
11. विश्व शाकाहारी दिवस (World Vegan Day) कब मनाया जाता है?
a. 1 नवंबर
b. 2 नवंबर
c. 3 नवंबर
d. 4 नवंबर
Answer: a. 1 नवंबर
———————-
12. सुप्रीम कोर्ट ने स्पाइवेयर पेगासस का उपयोग करके अनधिकृत निगरानी की जांच के लिए किसकी अध्यक्षता में कमेटी बनाई?
a. अश्विन अनिल गुमस्ते
b. जस्टिस आरएम लोढ़ा
c. नवीन कुमार चौधरी
d. जस्टिस आर वी रवींद्रन
Answer: d. जस्टिस आर वी रवींद्रन
– यह तकनीकि समिति के कामकाज की निगरानी करेंगे, जो “आरोपों की सच्चाई या झूठ” की जांच करेगी और “तेजी से” एक रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।
———————
13. DRDO ने किस द्वीप से 27 अक्टूबर, 2021 को बैलिस्टिक मिसाइल ‘अग्नि -5’ का सफल परीक्षण किया?
a. राजीव गांधी द्वीप
b. APJ अब्दुल कलाम द्वीप
c. अटल द्वीप
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: b. APJ अब्दुल कलाम द्वीप
– यह ओडिशा में स्थित है।
– अग्नि-5 एक परमाणु सक्षम अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (intercontinental ballistic missile – ICBM) है, जो तीन चरणों वाले ठोस-ईंधन वाले इंजन का उपयोग करती है।
– इसकी मारक क्षमता 5000 किलोमीटर है।
– यह लगभग 17 मीटर लंबा, 2 मीटर चौड़ा है और इसका प्रक्षेपण वजन लगभग 50 टन है।
– यह मिसाइल एक टन से अधिक का परमाणु हथियार ले जा सकती है।
——————-
14. ‘कोंकण शक्ति 2021’ नौसैन्य अभ्यास भारत और किस देश के बीच में अरब सागर में कोंकण तट पर 24 से 27 अक्टूबर को आयोजित हुआ?
a. जापान
b. यूएसए
c. यूनाइटेड किंगडम
d. ऑस्ट्रेलिया
Answer: c. यूनाइटेड किंगडम
यूनाइटेड किंगडम
प्रधानमंत्री – बोरिस जॉनसन
——————-
15. सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2021 कब मनाया गया?
a. 20 से 26 अक्टूबर
b. 26 अक्टूबर से 01 नवंबर
c. 27 अक्टूबर से 02 नवंबर
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: b. 26 अक्टूबर से 01 नवंबर
– यह सप्ताह केंद्रीय सतर्कता आयोग (Central Vigilance Commission- CVC) द्वारा आयोजित किया गया।
– वार्षिक कार्यक्रम उस सप्ताह के दौरान मनाया जाता है जिसमें सरदार वल्लभभाई पटेल (Sardar Vallabhbhai Patel) का जन्मदिन आता है, जो 31 अक्टूबर को होता है।