यह 25 to 28 November 2021 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्जाम्स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्से से Free में डाउनलोड करें।
1. कोरोना वायरस का नया और सबसे खतरनाक वेरिएंट का नाम बताएं, जिसके डर से एक बार फिर पूरी दुनिया में सख्ती बढ़ गई?
a. ओमिक्रॉन
b. डेल्टोना
c. मिमोकना
d. येरोमिक्रॉन
Answer: a. ओमिक्रॉन
– यह वेरिएंट दक्षिण अफ्रीका में मिला है।
– WHO ने नए वेरिएंट का यह नाम (ओमिक्रॉन) रखा है। इसका साइंटिफिक नाम B.1.1.529 भी तय किया गया है।
– WHO ने इसे वैरिएंट ऑफ कन्सर्न बताया है। मतलब खतरनाक।
– इसके मद्देनजर भारत ने अपनी तरफ से तैयारी शुरू कर दी है।
यह वेरिएंट खतरनाक क्यों?
– दरअसल, दक्षिण अफ्रीका के 3 प्रांतों में मिल रहे 90% कोरोना केस इसी वैरिएंट के हैं, जो 15 दिन पहले सिर्फ 1% थे।
– वैज्ञानिकों को यही बात सबसे ज्यादा डरा रही है।
– क्योंकि, अभी तक सबसे तेजी से फैलने वाला वैरिएंट डेल्टा था, जिससे दुनिया में तीसरी लहर आई थी।
– अब ओमिक्रॉन से नई लहर का खतरा है, क्योंकि यह डेल्टा से 7 गुना तेजी से फैल रहा है।
– यह तेजी से म्यूटेट भी हो रहा है। पकड़ में आने से पहले ही इसमें 32 म्यूटेशन हो चुके हैं।
– इसे देखते हुए यूरोपीय यूनियन के सभी 27 देशों ने 7 अफ्रीकी देशों से उड़ानों पर रोक लगा दी है।
भारत ने क्या कदम उठाए?
– भारत में नए वैरिएंट का कोई केस नहीं मिला है। फिर भी सिंगापुर, मॉरीशस, हॉन्गकॉन्ग, बोत्सवाना और इजराइल समेत 12 देशों से आने वाले यात्रियों की गहन जांच होगी।
– इसी वैरिएंट पर चर्चा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अफसरों की एक इमरजेंसी मीटिंग बुलाई।
– उन्होंने कहा कि नए वैरिएंट को लेकर हमें अभी से अलर्ट होने की जरूरत है।
– उन्होंने अधिकारियों से यह भी कहा कि अंतरराष्ट्रीय यात्राओं में छूट देने की जो योजनाएं हैं, उनकी फिर से समीक्षा भी की जानी चाहिए।
– ICC ने दक्षिण अफ्रीका के पड़ोसी देश जिम्बाब्वे में चल रहे महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप के क्वालीफायर को रद्द कर दिया है।
वैरिएंट पहली बार कब मिला?
– 11 नवंबर को बोत्सवाना में मिला। उसके बाद हॉन्गकॉन्ग, इजरायल, बेल्जियम में मिला।
विशेषज्ञ चिंतित क्यों हैं?
– वायरस इंसान की कोशिकाओं में प्रवेश करने के लिए स्पाइक प्रोटीन का इस्तेमाल करते हैं।
– वैक्सीन शरीर को इन स्पाइक को पहचानने और उन्हें बेअसर करने के लिए तैयार करती है।
– लेकिन ओमिक्रॉन (बी.1.1.529) वैरिएंट के स्पाइक प्रोटीन में 32 वैरिएंट हैं।
– इससे वैज्ञानिक चिंतित हैं, क्योंकि म्यूटेशन शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली से बचकर अगली लहर का कारण बनता है।
नए वैरिएंट का जोखिम कितना है?
– अभी इसकी जानकारी बहुत कम है। यह विदेशी यात्रियों के जरिए पहुंच सकता है।
– वैज्ञानिकों को वायरस का स्वभाव समझने में एक सप्ताह लगता है। वायरस के प्रति इम्युनिटी की प्रतिक्रिया पर अच्छा डेटा आने में कई सप्ताह लग सकते हैं।
– नए वेरिएंट के खतरे को देखकर भारत सहित पूरी दुनिया के शेयर बाजार में गिरावट देखी गई।
ब्रिटेन के टॉप साइंटिस्ट ने राहत की बात कही
– यूनाइटेड किंगडम के माक्रोबायालॉजिस्ट ने संभावना जताई है कि नए वेरिएंट से बहुत ज्यादा खतरा नहीं है। टीकाकरण से बचाव संभव है।
साउथ अफ्रीकन वैरिएंट को लेकर PM मोदी की 6 हिदायतें
1. नए वैरिएंट के लिए हमें अभी से तैयारी की जरूरत।
2. जिन इलाकों में ज्यादा केस आ रहे हैं, वहां पर निगरानी और कंटेनमेंट जैसी सख्ती जारी रखी जाए।
3. लोगों को और ज्यादा सतर्क होने की जरूरत है। मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग जैसी चीजों का पालन सही तरह से किया जाए।
4. अंतरराष्ट्रीय यात्राओं में छूट देने की योजना की समीक्षा की जाए।
5. कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज की कवरेज बढ़ाने पर फोकस करना चाहिए।
6. राज्यों को इस बात पर ध्यान देना होगा कि जिन्हें पहली डोज मिल गई है, उन्हें दूसरी डोज समय पर दे दी जाए।
—————–
2. भारत सरकार ने एलन मस्क की किस कंपनी के काम पर रोक लगाई, जो सैटेलाइट के जरिए इंटरनेट सर्विस देती है?
a. स्टारवार
b. स्टारलिंक
c. टेस्ला
d. स्पेस एक्स
Answer: b. स्टारलिंक
– केंद्र सरकार ने बयान जारी कर कहा है कि, स्टारलिंक को नियमों का पालन करने के लिए कहा गया है.
– स्टारलिंक को “भारत में तत्काल प्रभाव से इंटरनेट सेवाएं बुक करने एवं सेवाएं देने से” रोका गया है।
– अब तक इसे भारत में व्यापार करने के लिए लाइसेंस नहीं मिला है.
– दरअसल, स्टारलिंक ने बीती 1 नवंबर 2021 को भारत में अपना पंजीकरण करवाया था। इसके बाद स्टारलिंक ने अपने विज्ञापनों का प्रसारण एवं सेवाओं की बुकिंग शुरू कर दी थी।
– स्टारलिंक एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स की एक डिवीज़न है जोकि सैटेलाइट इंटरनेट उपलब्ध कराती है।
कैसे काम करता है स्टारलिंक
– दरअसल, स्पेसएक्स ने 1,700 सैटेलाइटों को अंतरिक्ष में स्थापित किया है, जो पृथ्वी से क़रीब 550 किलोमीटर की ऊंचाई (पृथ्वी की लो ऑर्बिट) पर तेज़ी से घूम रहे हैं।
– ये हर 90 मिनट में पृथ्वी का एक चक्कर लगा रहे हैं।
– यही इंटरनेट प्रोवाइड करता है।
– इसके लिए छोटा-सा डिश एंटिना छत पर लगाया जाता है। – यह अंतरिक्ष में घूम रहे सैटेलाइट से सिग्नल प्राप्त करता और इंटरनेट प्रोवाइड करता है।
– स्टारलिंक दुनिया की उन संभावित कंपनियों में से एक है, जो दुनिया को सैटेलाइट इंटरनेट सेवा मुहैया कराना चाहती है।
अन्य कंपनी भी सैटेलाइट से इंटरनेट देने पर काम कर रही हैं-
– अमेज़न के ‘प्रोजेक्ट कुइपर’ के तहत अंतरिक्ष में 3,236 उपग्रहों को लॉन्च करने की योजना है।
– कनाडा की कंपनी टेलीसैट ने कहा है कि वह 298 उपग्रहों को कक्षा में स्थापित करेगी।
– यूरोपीय संघ की भी सैटेलाइटों के विशाल समूह को लॉन्च करने की योजना है।
– चीन ने भी इसके लिए कई योजनाओं की घोषणा की है।
– और फिर, अंतरिक्ष में पहले से मौज़ूद ‘वनवेब’ भी है, जो एयरबस, भारती इंटरप्राइजेज और ब्रिटेन की सरकार का एक संयुक्त उद्यम है।
अंतरिक्ष में बढ़ती भीड़
– पृथ्वी के लो अर्थ ऑर्बिट में तेज़ी से भीड़ बढ़ रही है यानी सैटलाइट की संख्या बढ़ रही है।
– खगोलविद (astronomer) पहले ही शिकायत कर चुके हैं कि सैटेलाइटों के कचरे अंतरिक्ष में फैल रहा है।
– खगोलविदों को अंतरिक्ष में सैटलाइटों या उनके टुकड़ों की टक्कर होने की आशंका चिंता सता रही है.
—————–
3. इंटरपोल के नए प्रेसिडेंट कौन चुने गए?
a. प्रवीण सिन्हा
b. अहमद नसीर अल रईसी
c. विवेक चौधरी
d. पाउल होले
Answer: b. अहमद नसीर अल रईसी
– अहमद नसीर अल रईसी इससे पहले तक यूएई की होम मिनिस्ट्री में इंस्पेक्टर जनरल थे।
– वह इस पद पर चार साल रहेंगे।
– 24 नवंबर 2021 को तुर्की के इस्तांबुल में हुई इंटरपोल के 140 सदस्य देशों की मीटिंग में नसीर को इंटरपोल प्रेसिडेंट चुना गया।
इंटरपोल – इंटरनेशनल क्रिमिनल पुलिस ऑर्गेनाइजेशन
मुख्यालय – ल्यों, फ्रांस
—————–
4. किस भारतीय पुलिस अधिकारी को इंटरपोल के एग्जीक्यूटिव कमेटी (एशिया) में चुना गया?
a. प्रवीण सिन्हा
b. राहुल पालीवाल
c. विवेक चौधरी
d. रश्मिका दास
Answer: a. प्रवीण सिन्हा
– वह सीबीआई के स्पेशल डायरेक्टर हैं।
– उनका चुनाव भारत के लिए बड़ी कामयाबी है, क्योंकि इस रेस में चीन, सिंगापुर, जॉर्डन और साउथ कोरिया के अफसर भी थे।
—————–
5. भारतीय थल सेना और वायु सेना ने संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘दक्षिण शक्ति’ किस जगह नवंबर 2021 में आयोजित हुआ?
a. जैसलमेर
b. चेन्नई
c. कच्छ
d. लेह
Answer: a. जैसलमेर
– दक्षिण-शक्ति नाम के इस युद्धाभ्यास में करीब 30 हजार सैनिकों ने हिस्सा लिया।
– खुद थलसेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे भी इस युद्धाभ्यास की समीक्षा करने जैसलमेर पहुंचे थे।
– पाकिस्तान की सीमा से कुछ दूरी पर यह अभ्यास हुआ।
– माना जा रहा है कि कोरोना काल के बाद भारत की ये सबसे बड़ी एक्सरसाइज है और थलसेना की दक्षिणी कमान ने मल्टी-डोमेन एक्सरसाइज को आयोजित किया।
– इस अभ्यास में T-72, T-90 के साथ-साथ सेना के विजयंत टैंक और IAF के ध्रुव और रुधा हेलीकॉप्टर और जगुआर लड़ाकू विमान ने हिस्सा लिया।
थल सेनाध्यक्ष – जनरल एमएम नरवणे
वायु सेनाध्यक्ष – एयर मार्शल विवेक राम चौधरी
—————
6. 22वीं एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप, 2021 में भारत की तरफ से किसने एकमात्र गोल्ड मेडल जीता?
a. अंकिता भक्त
b. मधु वेदवान
c. ज्योति सुरेखा वेन्नाम
d. ऋषभ यादव
Answer: c. ज्योति सुरेखा वेन्नाम
– यह चैंपियनशिप 13 से 19 नवंबर 2021 के बीच बांग्लोदश के ढाका में आयोजित की गई।
– इस प्रतियोगिता में दक्षिण कोरिया ने 15 मेडल जीतकर पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया।
– वहीं भारत ने 7 मेडल जीतकर पदक तालिका दूसरा स्थान हासिल किया।
– तीसरे स्थान पर बांग्लादेश और कजाखस्तान रहे क्योंकि दोनों ने तीन-तीन मेडल जीते हैं।
– पिछली बार वर्ष 2019 में आयोजित 21वीं एशियन चैंपियनशिप शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी ने गोल्ड मेडल जीता था।
भारतीय पदक विजेताओं की सूची-
गोल्ड मेडल,
– महिलाओं की व्यक्तिगत कंपाउंड स्पर्धा- ज्योति सुरेखा वेन्नाम ने।
सिल्वर मेडल,
– पुरूष टीम रिकर्व स्पर्धा- प्रवीण जाधव, कपिल और पार्थ सालुंखे
– महिला टीम रिकर्व स्पर्धा- अंकिता भक्त, रिद्धि और मधु वेदवान
– पुरूषों की व्यक्तिगत कंपाउंड स्पर्धा- अभिषेक वर्मा
– मिक्स्ड टीम कंपाउंड स्पर्धा- ऋषभ यादव और ज्योति सुरेखा वेन्नाम
कांस्य (ब्रॉन्ज) मेडल,
– मिक्स्ड टीम कंपाउंड स्पर्धा- अंकिता भक्त, कपिल
– पुरूषों टीम कंपाउंड स्पर्धा- अमन सैनी, अभिषेक वर्मा और ऋषभ यादव
एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप (Asian Archery Championships) के बारे में-
– एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप विश्व तीरंदाजी एशिया द्वारा आयोजित द्विवार्षिक तीरंदाजी चैंपियनशिप है।
– यह टूर्नामेंट 1980 में शुरू हुआ था और इसे पहली बार भारत में होस्ट किया गया था।
– दक्षिण कोरिया, चीन, जापान और भारत जैसे देश प्रतिस्पर्धा करते हैं, दुनिया के कई प्रमुख तीरंदाज उनका प्रतिनिधित्व करते हैं।
——————
7. राष्ट्रपति ने गलवान घाटी में चीनी सैनिकों से संघर्ष में शहीद हुए किस सैन्य अधिकारी को महावीर चक्र से सम्मानित किया?
a. कर्नल संतोष बाबू
b. कर्नल राकेश सिंह
c. कर्नल उम्मेद सिंह
d. कर्नल विनोद बाबू
Answer: a. कर्नल संतोष बाबू
– कर्नल बाबू की पत्नी बी. संतोषी और मां मंजुला ने यह पुरस्कार ग्रहण किया।
– यह सम्मान सैनिकों और असैनिकों को असाधारण वीरता या प्रकट शूरता या बलिदान के लिए दिया जाता है।
– 16वीं बिहार रेजिमेंट के कर्नल संतोष बाबू को मरणोपरांत महावीर चक्र से सम्मानित किया है।
– गलवान संघर्ष में भारत के 20 सैनिक शहीद हुए थे, जिसके बाद से दोनों देशों के बीच LAC और सीमावर्ती इलाक़ों में तनाव बना हुआ है।
– कर्नल बाबू को दिए गए महावीर चक्र के साइटेशन में उस घटना का भी विवरण है, जब कर्नल बाबू ने अपनी अंतिम साँस तक अपनी टुकड़ी का नेतृत्व किया।
महावीर चक्र के साइटेशन में बताया गया है –
– कर्नल संतोष बाबू को 15 जून, 2020 को अपनी टीम 16वीं बिहार रेजिमेंट का नेतृत्व करते हुए ऑपरेशन स्नो लेपर्ड के तहत दुश्मन के सामने ऑब्जर्वेशन पोस्ट स्थापित करने की ज़िम्मेदारी दी गई थी.
– अपनी टुकड़ी को समझाते हुए और उन्हें संगठित करते हुए कर्नल बाबू ने ये काम पूरा किया.
– लेकिन अपने पोस्ट को बचाते हुए उन्हें दुश्मन की ओर से भारी विरोध का सामना करना पड़ा.
– दुश्मन ने जानलेवा और नुकीले हथियारों एवं ऊंचाई से पत्थरबाज़ी की.
– दुश्मन सैनिकों की हिंसक और आक्रामक कार्रवाई से प्रभावित हुए बिना कर्नल बाबू सर्विस को अपने से पहले स्थान देने की सच्ची भावना का उदाहरण देते हुए भारतीय सैनिकों को पीछे धकेले जाने का विरोध करते रहे.
– इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गए, लेकिन अपनी अंतिम साँस तक अपनी टुकड़ी का नेतृत्व करते रहे.”
—————-
8. महावीर चक्र इनमें से किस वक्त दिए जाने वाले सम्मान हैं?
a. शांति काल
b. युद्ध काल
c. आपात काल
d. उपरोक्त सभी
Answer: b. युद्ध काल
– महावीर चक्र युद्ध काल में दिए जाने वाले वीरता पुरस्कारों में शामिल है.
– इससे पहले शौर्य दिखाने के लिए चक्र सिरीज़ के अवॉर्ड वर्ष 1999 के कारगिल युद्ध के लिए 2001 में दिए गए थे।
– भारत सरकार की ओर से चक्र सिरीज़ के वीरता पुरस्कार दिए जाने को सुरक्षा विशेषज्ञों ने काफ़ी गंभीरता से लिया है।
– इसका मतलब माना जा रहा है कि भारत, लद्दाख में चीन के साथ जारी गतिरोध को युद्ध की तरह ले रहा है.
चक्र सीरिज के कई अवार्ड होते हैं, उनमें ये हैं-
परमवीर चक्र
– परमवीर चक्र भारत का सर्वोच्च शौर्य सैन्य अवार्ड है जो दुश्मनों की उपस्थिति में उच्च कोटि की शूरवीरता एवं त्याग के लिए प्रदान किया जाता है।
– तीन जीवित विजेता – योगेंद्र सिंह यादव, बाना सिंह और राइफलमैन संजय कुमार (वर्तमान सूबेदार)।
महावीर चक्र
– यह सम्मान असाधारण वीरता या शूरता के लिए दिया जाता है।
वीर चक्र
– यह सम्मान असाधारण वीरता या शूरता के लिए दिया जाता है।
कीर्ति चक्र
– यह सम्मान असाधारण वीरता या शूरता के लिए दिया जाता है।
—————-
9. राष्ट्रपति ने वर्ष 2021 में वीर चक्र से किन्हें सम्मानित किया?
Answer: छह सैनिकों को वीर चक्र से सम्मानित किया गया।
1) ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्थमान
2) 16वीं बिहार रेजीमेंट के नायब सूबेदार नुदुराम सोरेन (मरणोपरांत),
3) 81 फ़ील्ड के हवलदार के पिलानी
4) 3 मीडियम के हवलदार तेजेंदर सिंह
5) 16 बिहार के नायक दीपक सिंह (मरणोपरांत)
6) 3 पंजाब के सिपाही गुरतेज सिंह (मरोपरांत)
– ग्रुप कैप्टन अभिनंदन अवॉर्ड किस उपलब्धि के लिए दिया गया?
अभिनंदन वर्थमान तब विंग कमांडर थे। आगामी हवाई लड़ाई में, उन्होंने 27 फरवरी, 2019 को एक पाकिस्तानी F-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया। जिसके लिए उन्हें यह सम्मान दिया गया है।
गलवान घाटी के सघर्ष में वीर चक्र किन्हें?
– नायब सूबेदार नुदुराम सोरेन, हवलदार के पिलानी, हवलदार तेजेंदर सिंह, नायक दीपक सिंह और सिपाही गुरतेज सिंह ने गलवान घाटी में चीनी सैनिकों से संघर्ष में वीरतापूर्ण उपलब्धि के लिए वीर चक्र से सम्मानित किया।
– जो इस लड़ाई शहिद हुए उनकी पत्नियों को राष्ट्रपति के द्वारा ये पुरस्कार दिया गया।
—————–
10. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने वर्ष 2021 में कीर्ती चक्र से किन्हें सम्मानित किया?
Answer:-
1) 4 पैरा (एसएफ) के सूबेदार संजीव कुमार
2) 21 आरआर के मेजर अनुज सूद (मरणोपरांत),
3) सैपर प्रकाश जाधव (मरणोपरांत)
सूबेदार संजीव कुमार की उपलब्धि
जम्मू-कश्मीर के केरन सेक्टर में पिछले साल अप्रैल में आतंकवाद रोधी अभियान के दौरान संघर्ष करते हुए शहिद हुए थे, जिसके लिए उन्हें कीर्ति चक्र दिया गया।
—-
मेजर अनुज सूद की उपलब्धि
2 मई 2020 को जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में आतंकवादियों के खिलाफ एक अभियान में वह शहीद हो गए थे। जिसके लिए उन्हें (मरणोपरांत) कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया।
—-
सैपर प्रकाश जाधव की उपलब्धि
सैपर प्रकाश जाधव ने जम्मू कश्मीर में एक ऑपरेशन दौरान आतंकवादियों को बेअसर कर दिया था, जिसके लिए उन्हें (मरणोपरांत) कीर्ति चक्र सम्मान दिया गया है।
उनकी पत्न और मॉं ने यह पुरस्कार ग्रहण किया।
—————-
11. राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने वर्ष 2021 में किन्हें शौर्य चक्र से सम्मानित किया?
Answer:-
1) 6 असम राइफल्स के राइफलमैन प्रणब ज्योति दास
2) 4 पैरा (एसएफ) के पैराट्रूपर सोनम तेसरिंग तमांग
3) मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल
4) नायब सूबेदार सोमबीर
5) मेजर महेशकुमार भूरे
प्रणब ज्योति दास की उपलब्धि
प्रणब ज्योति दास को अरुणाचल प्रदेश के लोंगडिंग में एक ऑपरेशन के दौरान प्रदर्शित उनकी अत्यधिक बहादुरी और साहस के लिए प्रतिष्ठित शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया।
—————-
12. किस देश की नौसेना ने हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल “जिरकॉन” का सफल परीक्षण किया?
a. अमेरिका
b. रूस
c. फ्रांस
d. जापान
Answer: b. रूस
– इसकी स्पीड 6,200 km per hour (3,850 mph) बताई जा रही है।
– हाइपरसोनिक मिसाइल मैक 5 या इससे अधिक स्पीड से चलती है। मतलब कि साउंड की स्पीड से पांच गुना ज्यादा।
– इस स्पीड की मिसाइल को वर्तमान में किसी भी तकनीक से रोका नहीं जा सकता है।
– रूस ने बड़े पैमाने पर इसका प्रोडक्शन शुरू किया है।
– रूसी नौसेना ने फ्रिगेट – एडमिरल गोर्शकोव युद्धपोत से यह परीक्षण किया। यह परीक्षण बैरंट सागर में किया गया है।
– रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा, “गोलीबारी सफेद सागर के पानी में एक समुद्री लक्ष्य पर की गई थी।”
– मिसाइल ने “प्रत्यक्ष प्रहार” के साथ अपने लक्ष्य को समाप्त कर दिया।
– बताया जा रहा है कि रूसी नौसेना ने जिरकॉन मिसाइल का किसी पनडुब्बी की मदद से यह पहला परीक्षण किया
– हाल के वर्षों में जिरकोन का पहले ही कई परीक्षण हो चुके हैं, जिसमें एडमिरल गोर्शकोव का एक और प्रक्षेपण और एक जलमग्न पनडुब्बी शामिल है।
– पुतिन ने 2018 में कहा था कि यह मिसाइल 1,000 किलोमीटर (620 मील) की सीमा के साथ समुद्र और जमीन पर लक्ष्य को मार सकता है।
—————
13. मशहूर महिला गायिका गुरमीत बावा का निधन 21 नवंबर 2021 को हो गया, वह किस राज्य से थीं?
a. महाराष्ट्र
b. दिल्ली
c. हरियाणा
d. पंजाब
Answer: d. पंजाब
– वह काफी लंबे समय से बीमार चल रही थीं।
– 20 नवंबर को उन्हें एक अस्पताल में एडमिट करवाया, जहां पर अगले दिन उनका निधन हो गया।
– पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी समेत कई सिंगरो उनके निधन पर दुख व्यक्त किया और भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
गुरमीत बावा के बारे में-
गुरमीत मशहूर पंजाबी लोक गायिका थीं, वह पंजाब के गुरदासपुर जिले की रहने वाली थीं।
– उनका जन्म 18 फरवरी 1944 में हुआ था।
– पंजाब के लोक गीत “जुगनी” को गाकर वह पूरे देश में लोकप्रिय हो गईं थीं।
– वह नेशनल टेलीविजन चैनल पर दिखने वालीं पहली पंजाबी महिला गायिका थीं।
– गुरमीत लगभग 45 सेकंड तक अपने लंबे ‘हेक’ के लिए जानी जाती थीं।
– गुरमीत को पंजाब का राज्य पुरस्कार, पंजाब नाटक अकादमी का संगीत पुरस्कार, एमपी सरकार द्वारा राष्ट्रीय दवी अहिल्या पुरस्कार और पंजाबी भाषा डिपार्टमेंट द्वारा शिरोमणि गायिका पुरस्कार आदि मिल चुके हैं।
– उनके परिवार में उनके पति और दो बेटियां गायिका ग्लोरी और सिमरन हैं।
– इनकी तीसरी बेटी लची बावा की पिछले साल कैंसर से मौत हो गई थी।
पंजाब
राजधानी: चंडीगढ़
राज्यपाल: बनवारी लाल पुरोहित
—————-
14. किस देश के 8 हजार से ज्यादा संगीतकारों ने 5 मिनट से अधिक समय में एक साथ एक सुर में वादक यंत्र (musical instrument) बजाकर दुनिया का सबसे बड़ा ऑर्केस्ट्रा होने का रिकॉर्ड बनाया?
a. फ्रांस
b. ऑस्ट्रेलिया
c. वेनेजुएला
d. मलेशिया
Answer: c. वेनेजुएला
– यह आयोजन Venezuela’s military academy में नवंबर 2021 में आयोजित हुआ।
– यह रिकॉर्ड युवा और बच्चों के ऑर्केस्ट्रा की राष्ट्रीय प्रणाली द्वारा शुरू किया गया था।
– जिसको “एल सिस्टेमा” नाम से जाना जाता है।
– इससे पहले एक ऐसा ही रिकॉर्ड रूस ने बनाया था, उस समय सेंट पीटरर्सबर्ग में 8,097 संगीतकारों ने एक साथ म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट बजाए थे।
वेनेजुएला
– यह दक्षिणी अमेरिकी देश है।
राजधानी: कराकास
मुद्रा: वेनेज़ुएला बोलिवर
राष्ट्रपति: निकोलस मादुरो
——————
15. किस राज्य सरकार ने देश का पहला साइबर तहसील बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है?
a. मध्य प्रदेश
b. उत्तराखंड
c. उत्तर प्रदेश
d. राजस्थान
Answer: a. मध्य प्रदेश
– साइबर तहसील का मतलब कि यहां का हर तरह का काम ऑनलाइन हो जाएगा।
– साइबर तहसील म्यूटेशन प्रक्रिया को आसान बनाएगी।
मध्य प्रदेश राजधानी: भोपाल
राज्यपाल: मंगूभाई सी. पटेल
मुख्यमंत्री: शिवराज सिंह चौहान
—————–
16. साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता और कवि सनंत तांती का निधन 25 नवंबर 2021 को हो गया, वह किस राज्य के थे?
a. मिजोरम
b. तमिलनाडु
c. असम
d. उत्तर प्रदेश
Answer: c. असम
– उन्हें “कैलोइर दिनो अमर होबो” नामक कविताओं के संग्रह के लिए 2018 में साहित्य अकादमी पुरस्कार (असमिया) मिला था।
—————–
17. राष्ट्रीय अंग दान दिवस (National Organ Donation Day) कब मनाया जाता है?
a. 22 नवंबर
b. 24 नवंबर
c. 25 नवंबर
d. 27 नवंबर
Answer: d. 27 नवंबर
– 2021 में 12वां राष्ट्रीय अंगदान दिवस है।
– इस दिवस का आयोजन स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय अंग और ऊतक प्रत्यारोपण संगठन (National Organ & Tissue Transplant Organization – NOTTO) द्वारा आयोजित किया जाता है।
– इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है।
Free Download Notes PDF of Toady’s Current Affairs : – Click Here
Buy eBooks & PDF