यह 27 & 28 November 2020 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्जाम्स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्से से Free में डाउनलोड करें।
1. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (International Cricket Council) के नए अध्यक्ष कौन हैं?
a. ग्रेग बार्कले
b. सुनील गावस्कर
c. शशांक मनोहर
d. एलिस पेरी
Answer: a. ग्रेग बार्कले
– इससे पहले वह न्यूजीलैंड क्रिकेट (NZC) के प्रमुख थे।
– उन्होंने ICC मेन्स क्रिकेट कप 2015 के निदेशक के रूप में भी काम किया था।
– ग्रेग बार्कले भारत के शशांक मनोहर की जगह लेंगे।
– शशांक मनोहर ने जुलाई 2020 में आईसीसी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।
– जिसके बाद इमरान ख्वाजा इस पद पर अंतरिम चेयरमैन के रूप में कार्यरत हैं।
– 24 नवंबर 2020 को अध्यक्ष के लिए हुए मतदान में न्यूजीलैंड के बर्कले ने 11-5 से जीत दर्ज की।
ICC के सीईओ: मनु साहनी.
मुख्यालय: दुबई, संयुक्त अरब अमीरात
———————————-
2. उत्तर प्रदेश के किस हवाई अडडे का नाम मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम एयरपोर्ट करने के प्रस्ताव को यूपी कैबिनेट ने मंजूरी दी है?
a. गोरखपुर एयरपोर्ट
b. अयोध्या एयरपोर्ट
c. कुशीनगर एयरपोर्ट
d. लखनऊ एयरपोर्ट
Answer: b. अयोध्या एयरपोर्ट
– एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का दर्जा दिलाया जाएगा।
– योगी कैबिनेट ने 24 नवंबर 2020 को अयोध्या एयरपोर्ट का नामकरण करने और उसे अंतरराष्ट्रीय दर्जा दिलाने के लिए नागर विमानन मंत्रालय को प्रस्ताव भेजने की मंजूरी दी है।
– प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने 6 नवंबर 2018 को अयोध्या में हवाई अड्डा बनाने की घोषणा की थी।
– इस हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाया जाएगा। – वहां पहले चरण में ए-321 और द्वितीय चरण में बी-777 जैसे विमानों के संचालन के लिए हवाई पट्टी का विस्तार किया जाएगा।
– इसके लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण 600 एकड़ जमीन उपलब्ध कराई जाएगी।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री- योगी आदित्यनाथ
राजधानी- लखनऊ
राज्यपाल- आनंदी बेन पटेल
————————————
3. केंद्र सरकार के किस कानून विरोध में पंजाब-हरियाणा सहित कई राज्यों के किसानों ने नवंबर 2020 में ‘दिल्ली मार्च’ निकाला है?
a. कृषक उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सरलीकरण) अधिनियम, 2020
b. मूल्य आश्वासन पर किसान (संरक्षण एवं सशक्तिकरण) समझौता और कृषि सेवा अधिनियम, 2020
c. आवश्यक वस्तु (संशोधन) अधिनियम, 2020
d. उपरोक्त तीनों
Answer: d. उपरोक्त तीनों
– 26 नवंबर से किसान, इन कानूनों के विरोध में हरियाणा, दिल्ली, यूपी बार्डर पर प्रदर्शन कर रहे हैं।
– पंजाब और हरियाणा के किसान दो महीनों से सड़कों पर हैं।
क्या है इन कानूनों में-
कृषक उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सरलीकरण) अधिनियम, 2020
– यह कानून कृषि उपज विपणन समितियों (एपीएमसी मंडियों) के बाहर भी कृषि उत्पाद बेचने और खरीदने की व्यवस्था देता है।
– बड़े कारोबारी सीधे किसानों से उपज खरीद सकेंगे।
– यह कानून, राज्य सरकारों को मंडियों के बाहर की गई कृषि उपज की बिक्री और खरीद पर टैक्स लगाने से रोकता है और किसानों को लाभकारी मूल्य पर अपनी उपज बेचने की स्वतंत्रता देता है।
सरकार और किसानों का तर्क
– सरकार का कहना है कि एक देश, एक बाजार की व्यवस्था के लिए ऐसा किया गया है।
– इससे किसान अपनी उपज देश में कहीं भी, किसी भी व्यक्ति या संस्था को बेच सकते हैं।
– किसानों का कहना है कि बड़े कारोबारी सीधे किसानों से उपज खरीद कर सकेंगे, लेकिन ये यह नहीं बताता कि जिन किसानों के पास मोल-भाव करने की क्षमता नहीं है, वे इसका लाभ कैसे उठाएंगे?
– सरकार एक राष्ट्र, एक मार्केट बनाने की बात कर रही है, लेकिन उसे ये नहीं पता कि जो किसान अपने जिले में अपनी फसल नहीं बेच पाता है, वह राज्य या दूसरे जिले में कैसे बेच पायेगा। क्या किसानों के पास इतने साधन हैं और दूर मंडियों में ले जाने में खर्च भी तो आयेगा।
—-
मूल्य आश्वासन पर किसान (संरक्षण एवं सशक्तिकरण) समझौता और कृषि सेवा अधिनियम, 2020
– सरकार का कहना है कि वह किसानों और निजी कंपनियों के बीच में समझौते वाली खेती का रास्ता खोल रही है।
– इसे सामान्य भाषा में कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग कहते हैं। .
– आप की जमीन को एक राशि पर एक पूंजीपति या ठेकेदार किराये पर लेगा और अपने हिसाब से फसल का उत्पादन कर बाजार में बेचेगा।
– किसान इस कानून का विरोध कर रहे हैं.
सरकार और किसानों का तर्क
– सरकार का कहना है कि इससे बाजार की अनिश्चितता का जोखिम किसानों पर नहीं रहेगा और किसानों की आय में सुधार होगा।
– जबकि किसानों का कहना है कि यह उनके नहीं बल्कि, बड़े उद्योगपतियों और कारोबारियों को फायदा पहुंचाने के लिए कानून बनाया गया है।
—-
आवश्यक वस्तु (संशोधन) अधिनियम, 2020:
– इस कानून में खाद्य पदार्थों जैसे अनाज, दालें और प्याज को नियंत्रण मुक्त करने का प्रावधान है।
– इस कानून से पहले कृषि उत्पादों के एक लिमिट से अधिक भंडारण पर रोक लगा थी। सरकार आवश्यक वस्तुओं का उत्पादन, आपूर्ति और वितरण को नियंत्रित करती है ताकि ये चीजें उपभोक्ताओं को मुनासिब दाम पर उपलब्ध हों।
सरकार और किसानों का तर्क
– सरकार का तर्क है कि पुराने कानून की वजह से किसानों को अपना उत्पाद MSP दर पर बेचने को मजबूर होना पड़ता था।
– किसान संगठनों का आरोप है कि यह कानून जमाखोरी और कालाबाजारी को कानूनी मान्यता देने जैसा है।
– इस कानून से कृषि क्षेत्र भी पूँजीपतियों या कॉरपोरेट घरानों के हाथों में चला जाएगा और इसका नुक़सान किसानों को होगा.
– किसानों को आशंका है कि एमएसपी सिस्टम को खत्म कर दिया जाएगा।
————————————
4. दुनिया के लीजेंड्री फुटबॉलर डिएगो माराडोना का निधन 25 नवंबर 2020 को हो गया, वह किस देश के खिलाड़ी थे?
a. रूस
b. इंग्लैंड
c. अर्जेन्टीना
d. ऑस्ट्रेलिया
Answer: c. अर्जेन्टीना
– डिएगो माराडोना का 60 साल की उम्र में कार्डिएक अरेस्ट से निधन हुआ।
– उन्हें FIFA ने प्लेयर ऑफ द सेन्चुरी भी चुना।
– माराडोना बोका जूनियर्स, नपोली और बार्सिलोना के लिए क्लब फुटबॉल खेल चुके हैं।
– हालांकि ड्रग्स और शराब की लत के चलते वह कई बार विवादों में भी रह चुके हैं।
– 91 मैचों में 34 गोल किए, चार वर्ल्ड कप में हिस्सा ले चुके हैं।
अकेले दम पर अर्जेंटीना को जिताया
– 1986 के विश्व कप टीम की कप्तानी उन्हें सौंपी गई और वह अकेले दम पर अर्जेंटीना को पहली बार चैंपियन बनाकर लौटे।
– सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का गोल्डन बॉल अवॉर्ड भी मिला।
– पूरी दुनिया में ‘डिएगो-डिएगो’ का नाम गूंज उठा।
– 1997 में अपने जन्मदिन पर फुटबॉल से संन्यास लिया। – 2008 में लियोनल मेस्सी की टीम के कोच बने, पर क्वार्टर फाइनल में टीम हार गई।
————————————
5. किस अदालत ने फैसला सुनाया है कि, नागरिकों के संपत्ति पर सरकार अनिश्चितकाल के लिए क़ब्ज़ा नहीं रख सकती है?
a. इलाहाबाद हाईकोर्ट
b. दिल्ली हाईकोर्ट
c. बॉम्बे हाईकोर्ट
d. सुप्रीम कोर्ट
Answer: d. सुप्रीम कोर्ट
– 24 नवंबर, 2020 को भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने यह फैसला सुनाया है।
– यह फैसला बेंगलुरु के ज़मीन अधिग्रहण के पांच दशक से अधिक पुरानी कार्रवाई से संबंधित मामले में हो रही सुनवाई के दौरान सुनाया गया।
– जस्टिस इंदिरा बनर्जी और एस. रवींद्र भट्ट की पीठ ने इस मामले में सुनवाई की।
– उन्होंने कहा कि संपत्ति का अधिकार संविधान के तहत एक मौलिक अधिकार नहीं है, लेकिन राज्यों और केंद्र को नागरिकों की संपत्तियों पर अनिश्चितकालीन समय के लिए कब्जा रखने की अनुमति नहीं दी जा सकती है।
– कोर्ट का काम नागरिकों की आजादी की सुरक्षा को सुनिश्चित करना है।
————————————
6. पीलीभीत टाइगर रिजर्व को नवंबर 2020 में कौन सा इंटरनेशनल अवार्ड मिला?
a. TX2 Award
b. WWF Award
c. Tiger2 Award
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: a. TX2 Award
– यूनाइटेड नेशनल डवलपमेंट प्रोग्राम (यूएनडीपी) और इंटरनेशनल यूनीयन फॉर कंजरवेशन की तरफ से आयोजित वर्चुअल समोराह में यह पुरस्कार दिया गया।
– पीलीभीत टाइगर रिजर्व, उत्तर प्रदेश में है।
– टीएक्स-2 का लक्ष्य ‘Tigers times two’ (बाघों को दोगुना करना) है।
– यह पुरस्कार बाघों की वंशवृद्धि मामले में तेजी से बढ़े आंकड़ों के आधार पर दिया गया है।
– पीलीभीत टाइगर रिजर्व में वर्ष 2014 में यहां 25 बाघ थे, जो 2018 में बढ़कर 65 हो गए।
– इसे टाइगर रिजर्व का दर्जा चार जून 2014 को दिया गया था।
केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री – प्रकाश जावड़ेकर
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री- योगी आदित्यनाथ
राज्यपाल- आनंदीबेन पटेल
राजधानी- लखनऊ
—————————–
7. रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने स्वदेशी हैवीवेट टॉरपीडो को 22 नवंबर 2020 को नौसेना में शामिल किया, इसका नाम बताएं?
a. स्पाइक
b. वरुणास्त्र
c. अग्नि-t
d. क्यूआरसैम
Answer: b. वरुणास्त्र
– समुद्री जहाजों और सबमरीन को नष्ट करने के लिए पानी में छोड़ा जाने वाला हथियार टॉरपीडो कहलाता है।
– वरुणास्त्र को DRDO के नौसेना विज्ञान और तकनीकी प्रयोगशाला (NSTL) ने डिजाइन और विकसित किया है।
– इसका निर्माण भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (BDL), विशाखापट्टनम ने किया है।
– DRDO के चेयरमैन डॉ. जी सतीश रेड्डी ने आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में एक समारोह में इसे हरी झंडी दिखाकर नेवी को पहला वरुणास्त्र रवाना किया।
वरुणास्त्र के बारे में-
– यह टॉरपीडो जीपीएस की मदद से अपने लक्ष्य को भेद सकता है।
– एक टन से अधिक वजनी वरुणास्त्र अपने साथ 250 किलो तक का वॉरहेड ले जा सकता है।
– उसका गाइडेंस सिस्टम भी उन्नत है।
– वरुणास्त्र’ 74 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हमला करता है।
– इस स्वदेशी टॉरपीडो को भारतीय जंगी जहाजों और सिंधु क्लास सबमरीन को लैस किया जाएगा।
– वरुणास्त्र का वजन लगभग डेढ़ टन है।
– भारतीय नौसेना ने 1187 करोड़ रुपये में 63 ‘वरुणास्त्र’ का ऑर्डर दिया है।
– इसमें जहाज और सबमरीन दोनों से फायर होने वाले टॉरपीडो शामिल हैं।
– इसे औपचारिक रूप से 26 जून 2016 को तत्कालीन रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने नौसेना में शामिल किया था।
– अभी तक भारतीय नौसेना विदेश से खरीदे गए टॉरपीडो का ही इस्तेमाल कर रही थी।
—————————————-
8. खेल मंत्रालय ने आठ साल के निलंबन के बाद किसे राष्ट्रीय खेल महासंघ के रूप में मान्यता दे दी है?
a. भारतीय बैडमिंटन संघ
b. भारतीय टेनिस संघ
c. भारतीय तीरंदाजी संघ
d. भारतीय कुश्ती संघ
Answer: c. भारतीय तीरंदाजी संघ
– आर्चरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया (Archery Association of India)
– भारतीय तीरंदाजी संघ को 25 नवंबर 2020 को आठ साल बाद सरकार से फिर मान्यता मिल गई।
– राष्ट्रीय खेल विकास संहिता के अनुरूप चुनाव नहीं कराने के कारण उसकी मान्यता रद्द की गई थी।
– Archery Association Of India President (AAI) के चुनाव जनवरी 2020 में हुए जिसमें केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की पैनल ने बहुमत हासिल किया।
– यानि अब अर्जुन मुंडा इसके अध्यक्ष हैं।
– मुंडा ने कहा कि इससे भारत की ओलंपिक तैयारी मजबूत होगी।
– एएआई की मान्यता एक साल वैध रहेगी।
————————————
9. विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस (World Environment Protection Day) कब मनाया जाता है?
a. 27 नवम्बर
b. 26 नवम्बर
c. 25 नवम्बर
d. 24 नवम्बर
Answer: b. 26 नवम्बर
– पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने और लोगों को जागरूक करने के लिए यह दिवस मनाया जाता है।
– यह दिवस संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) के द्वारा आयोजित किया जाता है।
– मानवीय क्रियाकलापों की वजह से पृथ्वी पर बहुत सारे प्राकृतिक संसाधनों का विनाश हुआ है।
– संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम एक प्राथमिक अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरणीय एजेंसी है।
– जिसका उद्देश्य पर्यावरणीय परिस्थितियों की समीक्षा करना है बल्कि पर्यावरणीय सहयोग को बढ़ावा देना भी है।
————————————
10. अभिनेता विश्वमोहन बडोला का 23 नवंबर को निधन हो गया, वह किस राज्य से थे?
a. बिहार
b. झारखंड
c. उत्तर प्रदेश
d. उत्तराखंड
Answer: d. उत्तराखंड
– उनका जन्म 1936 में पौड़ी के विकासखंड ढांगू के ठठोली गांव में हुआ था।
– अक्षय कुमार की फिल्म जॉली एलएलबी-2 में एक यादगार रोल निभाया था।
– इसके अलावा स्वदेश, जोधा अकबर, मुन्ना भाई एमबीबीएस सहित कई फिल्मों में अपने अभिनय की छाप छोड़ी थी।
————————————
11. कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए भारत में कमर्शियल इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर कब तक के लिए रोक लगा दी गई है?
a. 27 दिसंबर
b. 30 दिसंबर
c. 20 दिसंबर
d. 31 दिसंबर
Answer: d. 31 दिसंबर
– हालांकि, इस दौरान वंदे भारत मिशन के तहत जाने वाली खास उड़ानें जारी रहेंगी।
– डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने इंटरनेशनल फ्लाइट पर रोक 30 नवंबर तक बढ़ाने का आदेश दिया था।
– शेड्यूल कमर्शियल इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर रोक 8वीं बार बढ़ाई गई है।
————————————
12. मौलाना डॉक्टर कल्बे सादिक का 24 नवंबर को निधन हो गया, वो किस मुस्लिम संगठन के उपाध्यक्ष (वाइस चेयरमैन) थे?
a. शिया सुन्नी लॉ बोर्ड
b. ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड
c. उत्तर प्रदेश वक्फ बोर्ड
d. उप्र शिया वक्फ बोर्ड
Answer: b. ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड
– सांस लेने में दिक्कत और निमोनिया के कारण उनका निधन हो गया।
– उनका जन्म लखनऊ में हुआ था, उन्हें मुहर्रम के दौरान अपने व्याख्यान के लिए जाना जाता था।
– पीएम मोदी, योगी आदित्यनाथ, यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटैल सहित कई राजनीतिक हस्तियों ने उनकी मौत पर दुख जताया है।
————————————–
13. वैश्विक नवीकणीय ऊर्जा निवेश बैठक एवं एक्सपो (Re-INVEST 2020) के तीसरे संस्करण का आभासी उद्घाटन 26 नवंबर, 2020 को किसने किया?
a. नरेंद्र मोदी
b. अमित शाह
c. एस जयशंकर
d. अजीत डोभाल
Answer: a. नरेंद्र मोदी
– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवीकरणीय ऊर्जा (Of renewable energy) के क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने के लिए ये प्रयास किया।
– RE-INVEST 2020 अपने पहले दो संस्करणों की सफलता पर भी आधारित होगा जो वर्ष 2015 और वर्ष 2018 में आयोजित किए गए थे।
RE-INVEST 2020 का उद्देश्य-
– बैठक भारत सरकार की ऊर्जा आवश्यकताओं को स्थायी रूप से पूरा करने के लिए नवीकरणीय ऊर्जा के विकास के लिए उसकी प्रतिबद्धता के बारे में बताएगी।
————————————
14. वातायन लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड 2020 किस राजनेता को दिया गया है?
a. रमेश पोखरियाल निशंक
b. रविशंकर प्रसाद
c. निर्मला सीतारमण
d. एस जयशंकर
Answer: a. रमेश पोखरियाल निशंक
– शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को 21 नवंबर को साहित्य के क्षेत्र में उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए इस अवार्ड से सम्मानित किया गया।
– यह पुरस्कार उन्हें ब्रिटिश इंस्टीटयूशन ग्रुप ने नेहरू सेंटर में एक वर्चुएल समारोह में दिया।
– पोखरियाल ने कई क्षेत्रों में 75 से ज्यादा पुस्तकें लिखीं।
वातायन क्या है-
– वातायन अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार कवियों, लेखकों और कलाकारों को उनके संबंधित क्षेत्रों में उनके अनुकरणीय कार्यों को सम्मानित करने के लिए दिया जाता है।
– इससे पहले प्रसून जोशी, जावेद अख्तर जैसी कई प्रतिष्ठित हस्तियों को उनके साहित्यिक योगदान के लिए यह सम्मान दिया जा चुका है।
————————————
15. किस देश में भारतीय मूल के सांसद ने संस्कृत में शपथ ली?
a. ऑस्ट्रेलिया
b. न्यूजीलैंड
c. अमेरिका
d. चीन
Answer: b. न्यूजीलैंड
– न्यूजीलैंड के सांसद डॉ. गौरव शर्मा ने 25 नवंबर को विदेशी धरती पर शपथ ली।
– वह संस्कृत में शपथ लेने वाले भारतीय मूल के पहले सांसद बन गए हैं।
– हिमाचल प्रदेश के मूल निवासी डॉ. गौरव को लेबर पार्टी से सांसद चुना गया है।
– पहले उन्होंने न्यूजीलैंड की देसी माओरी भाषा में शपथ ली तो इसके बाद संस्कृत में भी शपथ ली।
Free Download Notes PDF of Toady’s Current Affairs : – Click Here
Free Download One Liner MCQ PDF – Current Affairs : – Click Here
आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।