28 मई 2024 करेंट अफेयर्स – सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण

यह 28 मई 2024 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF Download: Click here

1. DRDO के अध्‍यक्ष का नाम बताएं, जिनका कार्यकाल केंद्र सरकार ने 31 मई 2025 तक के लिए बढ़ा दिया?
Name the Chairman of DRDO, whose tenure has been extended by the Central Government till 31 May 2025?

a. मनोज पांडे
b. राजीव गौबा
c. समीर वी कामत
d. अजय कुमार भल्‍ला

Answer: c. समीर वी कामत

– केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने 27 मई 2025 को यह फैसला लिया।
– डॉ. समीर वी कामत, DRDO (रक्षा अनुसंधान विकास संगठन) के अध्यक्ष के साथ-साथ रक्षा मंत्रालय के डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट डिपार्टमेंट (रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग) के सचिव भी हैं।
– डॉ. कामत को अगस्त 2022 में इस पद पर नियुक्त किया गया था।

नोट – सरकार के इस फैसले से एक दिन पहले सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे को 30 जून 2024 तक एक महीने का सेवा विस्तार दिया गया था।

DRDO के बारे में
– स्‍थापना: 1958
– मुख्यालय: DRDO भवन, नई दिल्ली
– भारत को डिफेंस सेक्‍टर में आत्‍मनिर्भर बनाने की कोशिश में DRDO की बड़ी भूमिका है।
– भारत अपने उपयोग के केवल 45% से 50% रक्षा उत्पादों का घरेलू उत्पादन करता है, और बाकी आयात किया जाता है।
– DRDO का मिशन भारतीय सशस्त्र बलों के लिए अत्याधुनिक हथियार प्रणाली (state-of-the-art weapon systems), इक्‍यूपमेंट, और सेंसर का विकास और उत्पादन करना है।
– DRDO का लक्ष्य भारत को महत्वपूर्ण डिफेंस टेक्‍नोलॉजी और सिस्‍टम में आत्मनिर्भरता हासिल करने में मदद करना और युद्ध प्रभावशीलता (combat effectiveness) को अनुकूलित करने के लिए तकनीकी समाधान प्रदान करना भी है।
– इस संगठन ने एडवांस लाइट हेलिकॉप्‍टर, मिसाइल (पृथ्‍वी, अग्नि), लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (LCA) तेजस, रडार सहित बहुत सारे हथियार और सिस्‍टम विकसित किए हैं।

————–
2. किस देश में मई 2024 में भूस्खलन (Landslide) में दो हजार लोग दब गए, जिसकी जानकारी उसने खुद संयुक्त राष्ट्र (UN) को दी?
In which country, two thousand people were buried in a landslide in May 2024, information about which it itself informed the United Nations?

a. नीदरलैंड
b. ऑस्ट्रेलिया
c. पापुआ न्यू गिनी
d. इंडोनेशिया

Answer: c. पापुआ न्यू गिनी

पापुआ न्‍यू गिनी की
– यह इंडोनेशिया के समीप प्रशांत महासागर क्षेत्र में एक स्वतंत्र राष्ट्र है। यह दक्षिण पश्चिम प्रशांत महासागर क्षेत्र में द्वीपों का एक समूह है।
– राजधानी: पोर्ट मोरेस्बी
– प्रधानमंत्री: जेम्स मारेप
– जनसंख्‍या: 60 लाख
– भाषा: अंग्रेजी, हिरी मोटू, टोक पिसिन
– मुद्रा: किना
– पड़ोसी देश: इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और सोलोमन द्वीप।

कहां हुई भूस्‍खलन की घटना
– लैंडस्‍लाइड की घटना पापुआ न्यू गिनी के काओकलाम गांव में 24 मई 2024 हुई।
– लैंडस्‍लाइड चार दिनों से ज्‍यादा समय तक चला।
– इस देश की सरकार ने 26 मई 2024 को संयुक्त राष्ट्र (UN) को इसकी जानकारी दी कि लैंडस्‍लाइड में दो हजार से ज्‍यादा लोग दब गए हैं।

एक दिन पहले भूकंप आया था
– लैंडस्लाइड से पहले पापुआ न्यू गिनी में भूकंप के झटके भी महसूस किए गए थे।
– भारतीय समयानुसार भूकंप 23 मई 2024 को सुबह 9 बजकर 49 मिनट पर आया था।
– रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.3 मापी गई थी।

किस पहाड़ के ढहने से भूस्‍खलन (लैंडस्‍लाइड)
– माउंट मुंगालो पहाड़ का एक हिस्सा ढ़ह गया था, जिससे मलबा काओकलाम गांव में आ गिरा।
– उस वक्‍त रात हो रही थी। पूरा गांव सो रहा था। उन्हें बचने का मौका नहीं मिला।
– पापुआ न्यू गिनी की सरकार ने UN और अंतरराष्ट्रीय संगठनों से तुरंत मदद करने की अपील की है।

सबसे ज्‍यादा नुकसान खेती को
– पापुआ न्‍यू गिनी के डिजास्टर मैनेजमेंट डिपार्टमेंट के मुताबिक, वहां सबसे ज्यादा नुकसान खेती को हुआ है, जिससे भुखमरी के हालात बन गए है।
– काओकलाम गांव को जाने वाली सड़क भी बंद है।
– अधिकारियों ने UN को बताया कि वहां लगातार लैंडस्लाइड हुए हैं। इससे वहां मौजूद रेस्क्यू टीम और लोगों की जान को खतरा बढ़ गया है।
– लोगों को बचाने के लिए सेना को भी तैनानत किया गया।

रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर मौजूद है
– अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक फिलहाल रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर मौजूद है। हालांकि, अभी भी सर्च के लिए जरूरी चीजें समय पर नहीं पहुंच पाई।
– क्योंकि मुख्य सड़क से संपर्क कट गया। प्रभावित इलाके तक पहुंचने के लिए फिलहाल हेलिकॉप्टर ही एक विकल्प है।
– 24 मई 2024 को हुए लैंडस्लाइड के बाद 27 मई तक सिर्फ 6 शव मिल पाए हैं, UN ने कहा है कि मौतों की संख्या बदल सकती है।
– ऐसी परिस्थितियों में लैंडस्लाइड के 3 दिन बाद चमत्कारिक रूप से एक दंपति जॉनसन और जैकलीन यानडम जिंदा निकल आए जिसे चमत्‍कार माना जा रहा है।

भारत और पापुआ न्‍यू गिनी
– भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2023 में जापान में जी-7 के शिखर सम्मेलन के बाद पापुआ न्‍यू गिनी पहुंचे थे।
– वहां उनका स्‍वागत प्रधानमंत्री जेम्स मारापे ने ख़ुद एयरपोर्ट पर आकर उनके पैर छूकर किया था।
– वर्ष 2016 में प्रणब मुखर्जी पापुआ न्यू गिनी का दौरा करने वाले पहले भारतीय राष्ट्रपति थे।

3000 भारतीय रहते हैं
– भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से दोनों देशों के संबंधों पर जारी एक प्रेस नोट के अनुसार पापुआ न्यू गिनी में करीब 3000 भारतीय रहते हैं. हालांकि, ये आंकड़ा 2020 तक का है।
– पापुआ न्यू गिनी में भारत ने अपना उच्चायोग अप्रैल 1996 में खोला था।
– इसके 10 साल बाद 2006 में पापुआ न्यू गिनी ने भी भारत में अपना उच्चायोग शुरू किया।

भारत ने कोरोना वैक्सीन दी थी
– जब दुनिया भर में कोरोना महामारी अपने चरम पर थी और टीका बनाने वाले बड़े देश इसके निर्यात पर रोक लगा रहे थे, तब भारत ने पापुआ न्‍यू गिनी को कोरोना वैक्सीन की 1 लाख 31 हज़ार खुराक दी थी।

————-
3. किस पड़ोसी देश की PM ने दावा किया कि बांग्‍लादेश और म्‍यांमार को तोड़कर ईस्ट तिमोर जैसा ईसाई देश बनाने की अंतर्राष्‍ट्रीय साजिश रची जा रही है?
The PM of which neighboring country claimed that an international conspiracy is being hatched to break Bangladesh and Myanmar and create a Christian country like East Timor?

a. म्‍यांमार
b. चीन
c. बांग्‍लादेश
d. श्रीलंका

Answer: c. बांग्‍लादेश

– बांग्लादेश की PM शेख हसीना ने दावा किया है कि बांग्लादेश और म्यांमार के कुछ इलाकों को तोड़कर ईस्ट तिमोर जैसा देश बनाने की साजिश रची जा रही है।
– उन्होंने कहा कि वो ऐसा कभी भी नहीं होने देंगी। हालांकि, अपने बयान में PM हसीना ने यह नहीं बताया कि इस प्लान के पीछे आखिर कौन से देश हैं।
– बांग्लादेशी वेबसाइट द डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक शेख हसीना ने ये भी दावा किया कि उन्हें 7 जनवरी को हुए चुनाव से पहले ये ऑफर दिया गया था कि यदि वह अपने देश की सीमा में एयरबेस बनाने की अनुमति देती हैं तो उन्हें बिना किसी परेशानी के चुनाव कराने दिया जाएगा।
– हालांकि, उन्होंने यहां भी ये नहीं बताया कि उन्हें ये ऑफर किस देश की तरफ से दिया गया था।
– एयरबेस के ऑफर से जुड़े सवालों पर PM हसीना ने कहा कि एक गोरा विदेशी शख्स उनके पास ये प्रपोजल लेकर आया था।
– शेख हसीना ने कहा कि यही वजह है कि उनकी अवामी लीग सरकार हमेशा संकट में रहती है।

PM हसीना बोलीं- देश-विदेश दोनों जगह रची जा रही साजिश
– बांग्लादेशी PM ने अपने संबोधन में कहा, “वे ईस्ट तिमोर की तरह बांग्लादेश और म्यांमार के कुछ हिस्सों को लेकर ईसाई देश बनाने की फिराक में हैं जिसका आधार बंगाल की खाड़ी में होगा।”
– उन्होंने कहा कि सदियों से बंगाल की खाड़ी और हिंद महासागर के माध्यम से व्यापारिक गतिविधियां होती रही हैं, लेकिन अब कइयों की नजर इस इलाके पर है। उन्होंने कहा कि इस इलाके में कोई विवाद नहीं है न ही कहीं संघर्ष की स्थिति है। वह इस इलाके में कभी ऐसा होने भी नहीं देंगी।

ईस्ट तिमोर को जानिए
– ईस्ट तिमोर को तिमोर-लेस्ते के नाम से भी जाना जाता है। ये एक ईसाई बहुल देश है।
– ईस्ट तिमोर 16वीं शताब्दी से पुर्तगाल का उपनिवेश था और कई शताब्दियों तक ये पुर्तगाली शासन के अधीन रहा।
– साल 1975 ने ईस्ट तिमोर को आजाद कर दिया।
– हालांकि, कुछ ही दिनों के बाद इस पर इंडोनेशिया ने कब्जा कर लिया और इसे अपना 27वां राज्य घोषित कर दिया।
– इस दौरान इंडोनेशिया ने स्वतंत्रता आंदोलन को कुचलने की खूब कोशिश की।
– आखिरकार 1999 में इंडोनेशिया, ईस्ट तिमोर में जनमत संग्रह करने पर सहमत हुआ।
– इसके बाद साल 2002 में ईस्ट तिमोर एक स्वतंत्र देश बन गया। – यह 21वीं सदी में आजाद होने वाला पहला और एशिया का सबसे नया देश बना।

————-
4. विश्व एथलेटिक्स पैरा चैम्पियनशिप 2024 महिला टी-20 400 मीटर दौड़ में किस भारतीय ने वर्ल्‍ड रिकार्ड के साथ गोल्‍ड मेडेल जीता?
Which Indian won the gold medal with a world record in the World Athletics Para Championship 2024 Women’s T-20 400 meters race?

a. दीप्ति जीवनजी
b. दीपा मलिक
c. सरस्वती साहा
d. टिंटू लुका

Answer: a. दीप्ति जीवनजी

– विश्व एथलेटिक्स पैरा चैम्पियनशिप 2024 कहां आयोजित – कोबे, जापान
– कब आयोजित हुआ – मई 2024
– नोट – पैरा गेम्‍स में दिव्‍यांग खिलाड़ी हिस्‍सा लेते हैं।

– भारत की 20 वर्षीय दीप्ति ने महिलाओं की टी-20 400 मीटर फाइनल में 55.07 सेकंड में मुकाबला खत्‍म कर विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया।
– उन्‍होंने यूएसए की ब्रेना क्लार्क का विश्व रिकॉर्ड तोड़ा, जो वर्ष 2023 के वर्ल्‍ड पेरिस चैंपयिनशिप में बना था।
– इसके साथ ही दीप्ति ने पेरिस 2024 पैरालिंपिक कोटा भी हासिल किया।

बौद्धिक विकलांगता (intellectual disability) के साथ जन्मी थी दीप्ति
– दीप्ति, आंध्र प्रदेश के वारंगल जिले के कल्लेडा गांव की निवासी हैं।
– उनकी मां धनलक्ष्मी ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि जन्म के समय दीप्ति का सिर बहुत छोटा साथ ही होंठ और नाक थोड़े असामान्य थे।
– उसे रिश्तेदार पिच्ची (पागल) और कोठी (बंदर) कहते थे और हमें उसे अनाथालय भेजने के लिए कहते थे।
– आज उसे दूर देश में विश्व चैंपियन बनते देखना यह साबित करता है कि वह वास्तव में एक खास लड़की है।
– वर्ष 2010 में गांव के ग्रामीण विकास फाउंडेशन स्कूल में पीटी कोच बियानी वेंकटेश्वरालु ने दीप्ति को प्रमोट किया और 100 मीटर और 200 मीटर की ट्रेनिंग के लिए भर्ती करवा दिया।
– 2019 में खम्मम में आयोजित स्टेट मीट में भारतीय खेल प्राधिकरण के कोच एन रमेश ने दीप्ति के माता-पिता को उसे प्रशिक्षण के लिए हैदराबाद के SAI सेंटर में भेजने के लिए मनाया।
– राष्ट्रीय बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद ने स्टेडियम में प्रशिक्षण सत्र में दीप्ति को देखा और सुझाव दिया सिकंदराबाद में बौद्धिक अक्षमता वाले व्यक्तियों के राष्ट्रीय सशक्तिकरण संस्थान में दीप्ति का मूल्यांकन करवाएं।
– तीन दिवसीय परीक्षण के बाद उसने भुवनेश्वर में पैरा नेशनल्स में भाग लिया और बाद में गोपीचंद माइत्रा फाउंडेशन की मदद से ऑस्ट्रेलिया और मोरक्को में विश्व पैरालंपिक स्पर्धाओं में हिस्‍सा लिया।

————–
5. एशियन जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में गोल्‍ड मेडेल जीतने वाली पहली भारतीय जिम्‍नास्‍ट कौन बनी?
Who became the first Indian gymnast to win a gold medal in the Asian Gymnastic Championships?

a. रुचा दिवेकर
b. कृपाली पटेल
c. प्रणति नायक
d. दीपा करमाकर

Answer: d. दीपा करमाकर

– चैंपियनशिप कहां आयोजित हुई – ताशकंद, उज्बेकिस्तान
– दीपा करमाकर ने 27 मई 2024 को एशियन जिम्नास्टिक चैंपियनशिप 2024 में गोल्ड मेडेल जीता।
– वह इस चैंपियनशिप में गोल्‍ड मेडेल जीतने वाली पहली भारतीय जिम्नास्ट बन गई हैं।
– वह 30 वर्ष की हैं।
– दीपा चोटों, दो घुटने की सर्जरी और डोपिंग उल्लंघन के मामले से जूझ रही थीं, इसके बावजूद उन्‍होंने शानदार प्रदर्शन किया।
– यह दीपा का चैंपियनशिप में दूसरा पदक था। इससे पहले उन्होंने 2015 में हिरोशिमा में कांस्य पदक जीता था।

————–
6. लिथुआनिया के राष्ट्रपति दूसरी बार कौन निर्वाचित किए गए?
Who was elected President of Lithuania for the second time?

a. एंड्रियस कुबिलियस
b. डेरियस पेट्रास्कस
c. इंग्रिडा सिमोनीटे
d. गीतानास नौसेदा

Answer: d. गीतानास नौसेदा

लिथुआनिया
राजधानी: विनियस
जनसंख्‍या: 28.3 लाख (वर्ष 2022)
मुद्रा: लिथुआनियाई लितास
भाषा: लिथुआनियाई भाषा
पड़ोसी देश: लिथुआनिया उत्तर में लातविया, पूर्व और दक्षिण में बेलारूस, पोलैंड और दक्षिण-पश्चिम में रूस का हिस्‍सा कलिनिनग्राद के अलग रूसी क्षेत्र और पश्चिम में बाल्टिक सागर से घिरा है।
– पहले यह देश सोवियत संघ का हिस्‍सा हुआ करता था। 1991 में सोवियत संघ के विखंडन के बाद लिथुआनिया स्‍वतंत्र देश बना।

दुबारा राष्‍ट्रपति चुने गए
– गीतानास नौसेदा 26 मई 2024 को हुए चुनाव में एक बार फिर लिथुआनिया के राष्ट्रपति चुने गए।
– अपनी इस जीत के साथ नौसेदा एक बार फिर पांच साल तक लिथुआनिया के राष्ट्रपति बने रहेंगे।
– उन्‍हें चुनाव में 74.43 प्रतिशत मत मिले जबकि उनकी प्रतिद्वंदी और सत्तारूढ़ दक्षिणपंथी होमलैंड यूनियन पार्टी की इंग्रिडा सिमोनीटे 24.06 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रहीं।

प्रधानमंत्री हैं इंग्रिडा
– इंग्रिडा लिथुआनिया की प्रधानमंत्री हैं।
– वर्ष 2019 के चुनाव में भी वो राष्ट्रपति पद की उम्‍मीदवार रही थीं।
– तब वो हार गई थी।

बाल्टिक देशों के खिलाफ़ है रूस
– राष्‍ट्रपति गीतानास नौसेदा यूक्रेन के कट्टर समर्थक रहे हैं।
– उनका मानना है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन बाल्टिक देशों के खिलाफ़ अस्थिरता का अभियान जारी रखे हुए हैं।

ये रहेगी जिम्‍मेदारी
– राष्ट्रपति के रूप में गीतानास नौसेदा को सशस्त्र बलों का नेतृत्व करना, रक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा नीति निकाय की अध्यक्षता करना तथा नाटो और यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलनों में देश का प्रतिनिधित्व करना शामिल है।

————–
7. गैर-स्वशासी क्षेत्रों के लोगों के साथ एकजुटता का अंतर्राष्ट्रीय सप्ताह कब मनाया जाता है?
When is the International Week of Solidarity with the Peoples of Non-Self-Governing Territories observed?

a. 19 से 26 मई
b. 22 से 28 मई
c. 25 से 31 मई
d. 25 से 31 जून

Answer: c. 25 से 31 मई

– इस दिवस को संयुक्‍त राष्‍ट्र ने घोषित किया हुआ है।
– संयुक्त राष्ट्र एक गैर-स्वशासी क्षेत्र को ऐसे स्थान के रूप में परिभाषित करता है जहां लोगों ने अभी तक पूर्ण स्वशासन हासिल नहीं किया है।
– गैर-स्वशासी क्षेत्रों के संबंध में संयुक्त राष्ट्र चार्टर की घोषणा में कहा गया है कि निवासियों के हित सर्वोपरि हैं, और उनकी भलाई को बढ़ावा देना प्रशासनिक शक्तियों का दायित्व है।
– यह सप्ताह राष्ट्रों को उन उपायों का समर्थन करने के लिए प्रोत्साहित करता है जो क्षेत्रों के लोगों के संपत्ति अधिकारों की रक्षा करते हैं।
– यह सप्‍ताह उपनिवेशवाद को हतोत्‍साहित करने का मैसेज देता है। मतलब एंटी कोलोनाइजेशन का संदेश दिया जाता है।

UN में एंटी कोलोनाइजेशन के प्रसायों की स्थिति
– हालांकि यह सप्‍ताह अब केवल औपचारिकता के रूप में ही रह गया है।
– UN खुद अपने चार्टर में उपनिवेश समाप्‍त करने के (डी-कोलोनाइजेशन) की बात करता है, लेकिन उसकी वेबसाइट पर 2016 के बाद से डीकोलोनाइजेशन को लेकर कोई बड़ा अपडेट नहीं है। यहां तक कि डेटा और मैप भी 2016 तक के ही हैं।

UN के अनुसार उपनिवेश (2016 तक के)

अफ्रीका
– वेस्‍टर्न सहारा – 1975 तक स्‍पेन के कब्‍जे में रहा। अब अधिकांश क्षेत्र को मोरक्को सरकार द्वारा प्रशासित किया गया है, जिसमें फ्रांस और संयुक्त राज्य अमेरिका का मौन समर्थन है।

अटलांटिक और कैरेबियन देश
– अंगोला – UK
– बरमूडा – UK
– ब्रिटिश वर्जिन आईलैंड्स – UK
– सायमन आइलैंड्स – UK
– फाल्‍कलैंड आईलैंड्स – UK (अर्जेटीना भी दावा करता है)
– US वर्जिन आईलैंड्स – USA

यूरोप
– जिब्राल्‍टर – UK

पैसेफिक एरिया (प्रशांत क्षेत्र)
– अमेरिकन सामोआ – USA
– फ्रेंच पोलेनेशिया – फ्रांस
– गुआम – USA
– न्‍यू कैलेडोनिया – फ्रांस
– पिटकेर्न – UK
– टोकेलाऊ – न्‍यूजीलैंड

————-
8. कांस फिल्म फेस्टिवल 2024 में किस भारतीय फिल्म ने प्रतिष्ठित ‘ग्रैंड प्रिक्स’ पुरस्कार जीता?
Which Indian film won the prestigious ‘Grand Prix’ award at the Cannes Film Festival 2024?

a. ऑल वी इमैजिन एज लाइट’
b. द किलर इयर्स
c. कार ड्रामा
d. ग्रांड प्रिक्‍स

Answer: a. ऑल वी इमेजिन एज लाइट


– 14 से 25 मई 2024 तक हुए कांस फिल्म फेस्टिवल में कई भारतीय कलाकारों ने प्रमुख पुरस्कार जीते और उनके काम को आलोचकों की प्रशंसा भी मिली।
– भारतीय निर्देशक पायल कपाड़िया की पहली फीचर फिल्म ‘ऑल वी इमैजिन एज लाइट’ ने प्रतिष्ठित ग्रैंड प्रिक्स पुरस्कार जीता।
– इसके साथ ही पायल यह अवॉर्ड (ग्रैंड प्रिक्स) अपने नाम करने वाली पहली भारतीय फिल्ममेकर बन चुकी हैं।
– फिल्म को कांस की सबसे प्रतिष्ठित कैटेगरी ‘पाम डी’ओर’ के अंतर्गत 23 मई 2024 को प्रीमियर किया गया था।
– इस कैटेगरी में यह 30 साल बाद सिलेक्ट होने वाली भारतीय फिल्म थी।
– इससे पहले वर्ष 1994 में फिल्म ‘स्वाहम’ को इस कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया था।

दो नर्स के इर्द-गिर्द है कहानी
– फिल्म की कहानी मुंबई में रहने वाली केरल की दो नर्स प्रभा और अनु के इर्द-गिर्द बुनी गई है।
– दोनों एक ही फ्लैट में रहती हैं। जहां प्रभा अपने पति के लौटने का इंतजार कर रही है, वहीं अनु केरल से मुंबई आए एक मुस्लिम लड़के शियाज से प्रेम में पड़ जाती है।
– दोनों के साथ धोखा खाई एक अधेड़ उम्र की औरत भी है। तीनों इतने बड़े शहर के अंधेरे में अपने-अपने तरीके से रोशनी खोजने की कोशिश कर रही हैं।

2017 और 2021 में भी चुनी गई पायल की फिल्में
– पायल कपाड़िया जब भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (FTII) पुणे में पढ़ती थीं तो 2017 में उनकी शार्ट फिल्म ‘आफ्टरनून क्लाउड्स’ अकेली भारतीय फिल्म थी जिसे 70वें कांस फिल्म समारोह के सिनेफोंडेशन सेगमेंट में चुना गया था।
– इसके बाद 2021 में उनकी डाक्यूमेंट्री ‘अ नाइट ऑफ नोइंग नथिंग’ को कांस फिल्म समारोह के डायरेक्टर्स फोर्टनाइट कैटेगरी में चुना गया था।
– फिल्म को तब बेस्ट डाक्यूमेंट्री का गोल्डन आई अवार्ड भी मिला था।

—————
9. कांस फिल्म फेस्टिवल 2024 में किस एनिमेटेड फिल्म ने ला सिनेफ का तीसरा पुरस्‍कार जीता?
Which animated film won the third prize of La Cinef at the Cannes Film Festival 2024?

a. मोआना
b. बनीहुड
c. टॉय स्टोरी
d. रैटटौली

Answer: b. बनीहुड

– मेरठ की मानसी माहेश्वरी की एनिमेटेड फिल्म ‘बनीहुड’ ने 77वें कांस फिल्म फेस्टिवल में ला सिनेफ का तीसरा पुरस्‍कार (थर्ड प्राइज) जीता है।
– 9 मिनट की इस फिल्म का प्रीमियर कांस में चलाया गया, जिसे दर्शकों ने काफी सराहा।
– ला सिनेफ का पहला पुरस्कार चिदानंद एस नाइक की भारतीय कन्नड़ फिल्म ‘सनफ्लावर वेयर द फर्स्ट वन्स टू नो को मिला।
– दूसरा पुरस्‍कार कोलंबिया यूनिवर्सिटी के आसिया सेगालोविच की मूवी ‘आउट ऑफ द विडो थ्रू द वॉल’ और ग्रीस के ‘थेसालोनिकी’ को मिला।

‘बनीहुड’ मूवी को 15,000 यूरो मिला
– ‘बनीहुड’ मूवी को 15,000 यूरो का पुरस्कार मिला। मानसी को 7500 यूरो पुरस्कार के रूप में मिले।

जिंदगी के घटनाक्रम से चुना टॉपिक
– मानसी ने अपनी फिल्म को लेकर कहा- ‘बनीहुड’ एक हॉरर कॉमेडी है। इसमें मैंने जीवन की सच्चाई को दिखाया है।
– मैंने अपनी मां की सर्जरी के उस दौर की कहानी बताई, जो मुझसे छिपाई गई थी। उसी से प्रेरित होकर मैंने यह फिल्म बनाई।
– फिल्म यह समझने का प्रयास करती है कि लोगों को झूठ बोलने की जरूरत क्यों महसूस होती है?

ब्रिटेन NFTS से कर रहीं ग्रेजुएशन
– मानसी ब्रिटेन के नेशनल फिल्म एंड टेलीविजन स्कूल (NFTS) से ग्रेजुएशन कर रही हैं।
– वह राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (NIFT) दिल्ली में निटवेअर डिजाइन की स्टूडेंट रही हैं।
– उसी दौरान उन्होंने फिल्म मेकिंग भी शुरू की और छोटी फिल्में बनाने लगीं।
– उनकी शुरुआती पढ़ाई मेरठ से हुई।
– मानसी के पिता नितिन माहेश्वरी बिजनेसमैन हैं। मां मीना माहेश्वरी इंटीरियर डिजाइनर हैं।

कांस फिल्‍म फेस्टिवल में भारत ने अपने नाम किए 4 अवॉर्ड
– चिदानंद एस नायक की कन्नड़ फिल्म ‘सनफ्लावर्स: वेयर द फर्स्ट वन्स टू नो’ को ‘ल सिनेफ’ सिनेफोंडेशन सेगमेंट में बेस्ट फिल्म का पुरस्कार मिला।
– बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड अनुसूया सेनगुप्ता को फिल्म द शेमलेस के लिए मिला।
– पायल कपाड़िया की मूवी ‘ऑल वी इमैजिन एज लाइट’ को ग्रैंड प्राइज मिला।
– मानसी महेश्वरी की एनिमेटेड फिल्म ‘बनीहुड’ इसी सेगमेंट में तृतीय पुरस्कार मिला।


PDF Download: Click here


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *