27 & 28 मार्च 2025 करेंट अफेयर्स – सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्‍वपूर्ण

यह 27 & 28 मार्च 2025 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF Download: Click here

1. सुप्रीम कोर्ट ने किस क्षेत्र में 454 पेड़ों को काटना इंसान की हत्या से बदतर कहकर एक लाख रुपए प्रति पेड़ जुर्माना लगाया?
In which area did the Supreme Court impose a fine of Rs 1 lakh per tree, saying that cutting down 454 trees is worse than killing a human being?

a. ताज ट्रेपेजियम जोन
b. राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र
c. मुंबई
d. विदर्भ

Answer: a. ताज ट्रेपेजियम जोन

– सुप्रीम कोर्ट ने केंद्रीय अधिकार प्राप्त समिति (सीईसी) की रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया है।
– इस रिपोर्ट में शिवशंकर अग्रवाल नामक व्यक्ति द्वारा मथुरा-वृंदावन में डालमिया फार्म में 454 पेड़ काटने के लिए प्रति पेड़ एक लाख रुपये का जुर्माना लगाने की सिफारिश की गई थी।
– जज अभय एस ओका और उज्ज्वल भुइयां की पीठ ने कहा, “पर्यावरण के मामले में कोई दया नहीं होनी चाहिए। बड़ी संख्या में पेड़ों को काटना किसी इंसान की हत्या से भी बदतर है।”
– शिवशंकर अग्रवाल की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी ने कहा कि उन्होंने गलती स्वीकार कर ली है लेकिन अदालत ने जुर्माना राशि कम करने से इनकार कर दिया।
– कोर्ट ने कहा कि शिवशंकर को निकटवर्ती स्थल पर पौधारोपण करने की अनुमति दी जानी चाहिए।
– उनके खिलाफ दायर अवमानना याचिका का निपटारा अनुपालन के बाद ही किया जाएगा।
– कोर्ट ने अपने 2019 के आदेश को भी वापस ले लिया, जिसमें ताज ट्रेपेज़ियम ज़ोन के भीतर गैर-वन और निजी भूमि पर पेड़ों को काटने के लिए पूर्व अनुमति प्राप्त करने की आवश्यकता को हटा दिया गया था।

ये है ताज ट्रेपेजियम जोन
– ताज ट्रेपेजियम जोन उत्तर प्रदेश के आगरा में ताजमहल और अन्य विरासत स्मारकों के आसपास 10,400 वर्ग किमी. का संरक्षित क्षेत्र है।
– इन ऐतिहासिक स्थलों को खतरे में डालने वाले प्रदूषण और पर्यावरणीय गिरावट को रोकने के लिए इसकी स्थापना की गई थी।
– अदालत ने 1996 में TTZ में बड़े पैमाने पर पौधरोपण का निर्देश दिया था।

Source The Indian Express 

————–
2. हिरासत में लिए गए और लापता स्टाफ सदस्यों के साथ एकजुटता का अंतर्राष्ट्रीय दिवस कब मनाया जाता है?
When is the International Day of Solidarity with Detained and Missing Staff Members observed?

a. 23 मार्च
b. 24 मार्च
c. 25 मार्च
d. 26 मार्च

Answer: c. 25 मार्च

– संयुक्त राष्ट्र द्वारा 25 मार्च को वार्षिक रूप से यह अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है।
– यह दिन एलेक कोललेट के अपहरण की सालगिरह पर चिह्नित किया गया है।
– वह एक पूर्व पत्रकार थे जो पूर्व फिलिस्तीन शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र राहत और निर्माण एजेंसी (UNRWA) के लिए काम कर रहे थे।
– उनका 1985 में सशस्त्र बंदूकधारियों ने अपहरण कर लिया था, बाद में उनका शरीर कुछ साल बाद लेबनान की बेका घाटी में मिला था।
– इस दिन को मनाने का उददेश्‍य संयुक्त राष्ट्र के कर्मचारियों और शांति सैनिकों, के साथ साथ गैर-सरकारी समुदाय और प्रेस में हमारे सहयोगियों की रक्षा के लिए कार्रवाई, न्याय की मांग करने के लिए मनाया जाता है।

————–
3. किस राज्‍य सरकार ने सभी गर्भवती महिलाओं का रजिस्‍ट्रेशन अनिवार्य कर दिया?
Which state government has made registration of all pregnant women compulsory?

a. पंजाब
b. हरियाणा
c. राजस्‍थान
d. कर्नाटक

Answer: b. हरियाणा

– हरियाणा स्वास्थ्य विभाग ने मार्च 2025 में जारी एक आदेश में सभी गर्भवती महिलाओं का पहली तिमाही के दौरान पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया है।
– स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक (DGHS) द्वारा जारी किए गए आदेश का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं का 100% पंजीकरण प्राप्त करना है।
– यह विभिन्न जिलों में वर्तमान 50-80% पंजीकरण दरों से एक महत्वपूर्ण सुधार है।
– आदेश में कहा गया है कि अल्ट्रासाउंड केंद्रों को जांच करने से पहले गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण करना होगा, जिसका पालन न करने पर नोटिस भेजा जाएगा।

क्‍यों लिया गया फैसला
– हरियाणा में जन्म के समय लिंगानुपात में गिरावट देखी गई है।
– 2024 में जन्म के समय लिंगानुपात गिरकर 910 पर आ गया है, जो आठ वर्षों में इसका सबसे निचला स्तर है।
– राज्य ने 2016 में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की थी जब लिंगानुपात दो दशकों में पहली बार 900 के आंकड़े को पार कर 914 पर पहुंच गया था।
– हालिया गिरावट से पहले 2019 में यह 923 पर पहुंच गया था।

इस फैसले पर चिंता क्‍यों जताई जा रही है?
– डॉक्‍टर्स और मानवाधिकार विशेषज्ञ इस फैसले को निजता पर अतिक्रमण और गर्भपात के मौजूदा कानून के साथ संभावित टकराव की चिंताएं जताई हैं।
– उनका कहना है कि इसके अनपेक्षित परिणाम भी हो सकते हैं, जैसे कि महिलाओं को औपचारिक स्वास्थ्य सेवा प्रणाली के बाहर असुरक्षित गर्भपात करवाने के लिए मजबूर होना।

हरियाणा
सीएम – नायब सिंह सैनी
गवर्नर – बंडारू दत्तात्रेय
राजधानी – चंडीगढ़

Source The Hindu: 

————–
4. मिर्गी जागरूकता का बैंगनी दिवस कब मनाया जाता है?
When is the Purple Day of Epilepsy Awareness observed?

a. 25 मार्च
b. 26 मार्च
c. 27 मार्च
d. 28 मार्च

Answer: b. 26 मार्च

– पर्पल डे एक अंतरराष्ट्रीय जागरूकता दिवस है जो मिर्गी के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए समर्पित है।
– इपीलेप्सी या मिर्गी एक ऐसी बीमारी है जो दिमाग के मुख्य तंत्रिका तंत्र यानी सेंट्रल नर्वस सिस्टम से संबंधित है। नतीजतन, मरीज को दौरे पड़ते हैं, वह बेहोश हो सकता है या कुछ समय तक असामान्य व्यवहार कर सकता है।
– दुनिया भर में लगभग 5 करोड़ लोग मिर्गी से पीड़ित हैं, जिनमें से एक करोड़ भारत में रहते हैं।

————–
5. किस देश के राष्‍ट्रपति ने नागरिकों को वोटर रजिस्ट्रेशन के लिए नागरिकता का प्रमाण देना अनिवार्य कर दिया? इस आदेश में भारत की चुनाव प्रणाली का भी जिक्र किया गया।
The President of which country has made it mandatory for citizens to provide proof of citizenship for voter registration? India’s election system was also mentioned in this order.

a. ब्राजील
b. कनाडा
c. अमेरिका
d. ब्रिटेन

Answer: c. अमेरिका

– अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 25 मार्च 2025 को चुनावी प्रकिया में बदलाव से जुड़े एक एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए।
– इसके तहत अमेरिकी नागरिकों को वोटर रजिस्ट्रेशन के लिए नागरिकता प्रमाण देना होगा।
– उनका ऐसा करने का उददेश्‍य वोटर लिस्ट में अवैध रूप से शामिल अप्रवासियों पर नकेल कसना है।
– अभी अमेरिका के कई राज्यों में वोटर रजिस्ट्रेशन के लिए पासपोर्ट या बर्थ सर्टिफिकेट दिखाने की जरूरत नहीं पड़ती है।
– ट्रम्प ने 2020 के चुनाव में अपनी हार के पीछे फर्जी मतदान को वजह बताया था।
– हालांकि, ट्रम्प के इस आदेश को राज्यों ने कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी कर ली है।

हर राज्‍य के वोटिंग नियम अलग
– अमेरिका में वोटिंग को लेकर हर राज्य के अपने अलग कानून हैं। टेक्सास, जॉर्जिया और इंडियाना जैसे राज्यों में वोटिंग की प्रक्रिया बेहद सख्त है।
– यहां पर वोट डालने के लिए फोटो आईडी (जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट) दिखाना जरूरी है।
– वहीं, कैलिफोर्निया, न्यूयॉर्क और इलिनॉय जैसे राज्यों में नाम और पता बताकर या फिर कोई दस्तावेज जैसे कि बिजली का बिल दिखाकर वोटिंग की जा सकती है।
– इसके अलावा मिशिगन जैसे राज्यों में वोट डालने के दौरान फोटो आईडी मांगी जाती है।
– अगर किसी के पास यह नहीं है तो वह एक हलफनामा साइन कर वोट कर सकता है।

एग्जीक्यूटिव ऑर्डर की 4 बातें
– नागरिकता साबित करने की जरूरत: वोटिंग के लिए नागरिकता का सबूत, जैसे पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस देना जरूरी होगा।
– राज्यों से सहयोग की अपील: ऑर्डर में राज्यों को सहयोग करने, वोटर लिस्ट को संघीय सरकार के साथ शेयर करने और चुनाव से जुड़े अपराधों की जांच में मदद की अपील की गई है।
– मेल-इन बैलट की समय सीमा: चुनाव खत्म होने के बाद मिलने वाले मेल-इन बैलट को अवैध माना जाएगा।
– नियम ना मानने पर फंडिंग में कटौती: अगर कोई राज्य इन नए नियमों का पालन नहीं करता तो उनको दी जाने वाली फंडिंग मदद में कटौती की जा सकती है।

Source The Hindu:

————–
6. विश्व थियेटर दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Theater Day celebrated?

a. 25 मार्च
b. 26 मार्च
c. 27 मार्च
d. 28 मार्च

Answer: c. 27 मार्च

– विश्व थियेटर दिवस 1962 से मनाया जाता है।
– दिवस का उद्देश्‍य आर्ट फार्म “थियेटर” के महत्व को बढ़ाया देना है।

————–
7. गणित में अग्रणी वैज्ञानिक उपलब्धियों के लिए एबेल पुरस्कार 2025 के विजेता का नाम बताएं?
Name the winner of Abel Prize 2025 for pioneering scientific achievements in mathematics?

a. नील्स हेनरिक
b. मसाकी काशीवारा
c. अनुराग वर्मा
d. रीचर्ड चौधरी

Answer: b. मसाकी काशीवारा (जापानी गणितज्ञ)

– एबेल पुरस्कार को अक्सर नोबेल पुरस्कार के बराबर माना जाता है।
– पुरस्कार में 7.5 मिलियन क्रोनर (लगभग 720,000 डॉलर) की धनराशि और नॉर्वेजियन कलाकार हेनरिक हौगन द्वारा डिजाइन की गई एक ग्लास पट्टिका शामिल है।

एबेल पुरस्कार क्या है?
– एबेल पुरस्कार “गणित में अग्रणी वैज्ञानिक उपलब्धियों को मान्यता देता है”।
– इसका नाम नॉर्वेजियन गणितज्ञ नील्स हेनरिक एबेल (1802-29) के नाम पर रखा गया है, जिन्होंने अपने छोटे से जीवन में कई क्षेत्रों में अग्रणी योगदान दिया।
– इस पुरस्कार की स्थापना नॉर्वे की संसद ने 2002 में एबेल की 200वीं वर्षगांठ पर की थी।
– कहा जाता है कि, इसका प्रस्ताव सबसे पहले 1899 में नॉर्वे के गणितज्ञ सोफस ली ने रखा था, जिन्हें पता चला था कि नोबेल के वार्षिक पुरस्कारों में गणित के क्षेत्र में कोई पुरस्कार शामिल नहीं होगा। यह योजना कभी साकार नहीं हुई।
– एबेल पुरस्कार नॉर्वे सरकार की ओर से नॉर्वेजियन एकेडमी ऑफ साइंस एंड लेटर्स द्वारा प्रदान और प्रशासित किया जाता है।
– पुरस्कार विजेताओं का चयन अंतर्राष्ट्रीय गणितीय संघ (IMU) और यूरोपीय गणितीय सोसायटी (EMS) की सलाह के तहत अकादमी द्वारा नियुक्त एक विशेषज्ञ समिति द्वारा किया जाता है।

क्‍यों दिया गया अवॉर्ड
– पिछले कुछ वर्षों में मसाकी काशीवारा ने “प्रतिनिधित्व सिद्धांत के क्षेत्र को, इसके अनेक रूपों में, तथा बीजगणितीय विश्लेषण के क्षेत्र को नया रूप दिया है तथा गहराई से समृद्ध किया है।”

Source The Indian Express:

————–
8. संगीत कलानिधि पुरस्कार 2025 के विजेता का नाम बताएं?
Name the winner of Sangeet Kalanidhi Award 2025?

a. राकेश अस्‍थाना
b. विवेक बिंद्रा
c. कृष्‍णाचारी राममूर्ति
d. रुद्रपटना कृष्णमूर्ति श्रीरामकुमार

Answer: d. रुद्रपटना कृष्णमूर्ति श्रीरामकुमार (आरके श्रीरामकुमार)

– यह प्रतिष्ठित अवॉर्ड मद्रास संगीत अकादमी, चेन्नई देता है।
– संगीत कलानिधि, जिसका अर्थ है ‘संगीत और कला का खजाना’, कर्नाटक संगीत का सर्वोच्च सम्मान है।
– यह भारत में कर्नाटक संगीत की सबसे पुरानी अकादमियों में से एक, मद्रास संगीत अकादमी द्वारा प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है।

– रुद्रपटना कृष्णमूर्ति श्रीरामकुमार एक वायलिन वादक और संगीतकार हैं।
– श्रीरामकुमार ने 15 वर्ष की आयु में कर्नाटक गायक एन. विजय शिवा के साथ संगीत की शुरुआत की, जो जयरामन और पट्टाम्माल दोनों के शिष्य थे।

Source The Indian Express:

————–
9. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस वर्ष भारत का दौरा करेंगे
Russian President Vladimir Putin will visit India this year

– दोनों पक्ष आगामी दौरे के लिए आवश्यक तैयारी कर रहे हैं।
– रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने 27 मार्च, 2025 को घोषणा की।
– लावरोव ने अपने वक्तव्य में घोषणा की, “रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने भारत सरकार के प्रमुख का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है।
– फरवरी 2022 में यूक्रेन संकट की शुरुआत के बाद से राष्ट्रपति पुतिन की यह पहली भारत यात्रा होगी।
– उन्होंने 21 वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए 6 दिसंबर 2021 को भारत की एक छोटी यात्रा की थी।
– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22वें वार्षिक भारत-रूस शिखर सम्मेलन के लिए 8-9 जुलाई 2024 के दौरान रूस की यात्रा पर गए। इसके बाद उन्होंने कज़ान में 16 वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लिया, जहाँ उन्होंने राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात की।
– इस दौरान भारतीय प्रधानमंत्री ने पुतिन को भारत आने का निमंत्रण दिया था।

Source The Hindu:

————–
10. फिल्म ‘अजय- द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी’ किस राजनेता की बायोपिक है?
The film ‘Ajay – The Untold Story of a Yogi’ is the biopic of which politician?

a. देवेंद्र फडणवीस
b. हिमंत बिस्‍वा सरमा
c. मोहन यादव
d. योगी आदित्‍यनाथ

Answer: d. योगी आदित्‍यनाथ

– उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बायोपिक बन रही है।
– 26 मार्च 2025 को पहला लुक जारी किया गया।
– मोशन पोस्टर में योगी आदित्यनाथ के प्रेरक परिवर्तन की झलक दिखाई गई है, जिसमें उनके आध्यात्मिक और राजनीतिक मार्ग को आकार देने वाले क्षणों को दिखाया गया है।
– इसमें उनके शुरुआती साल, नाथपंथी योगी के रूप में संन्यास लेने का उनका फैसला और एक राजनेता और नेता के रूप में दिखाया गया है।
– यह फिल्म शांतनु गुप्ता की किताब ‘द मॉन्क हू बिकेम चीफ मिनिस्टर’ से प्रेरित है।
– अनंत जोशी योगी आदित्यनाथ की भूमिका निभाते नजर आएंगे।
– फिल्म में परेश रावल, दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’, अजय मेंगी, पवन मल्होत्रा, गरिमा सिंह, राजेश खट्टर भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

Source Times of India: 


PDF Download: Click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *