28 जून 2024 करेंट अफेयर्स – सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण

यह 28 जून 2024 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF Download: Click here

1. किस लैंड-लॉक्‍ड देश में जून 2024 में राष्‍ट्रपति ने जनता की मदद से सैन्‍य तख्‍तापलट को नाकाम कर दिया और जनरल गिरफ्तार किया गया?
In which landlocked country, in June 2024, the President, with the help of the people, foiled the military coup and the General was arrested?

a. बोलीविया
b. पाकिस्‍तान
c. पैराग्‍वे
d. कजाकिस्‍तान

Answer: a. बोलीविया

बोलीविया
– राजधानी – सुक्रे
– राष्‍ट्रपति – लुइस आर्से
– मुद्रा – बोलिवियानो
– यह लैंड लॉक्‍ड कंट्री है।
– पड़ोसी देश – ब्राजील, पैराग्‍वे, अर्जेंटीना, चिली, पेरू
– यह दुनिया का 27वां सबसे बड़ा देश है।
– दक्षिणी गोलार्ध (साउदर्न हेमिस्‍फेयर) का सबसे बड़ा लैंडलॉक्‍ड (स्थलरुद्ध) देश है।
– यह देश, कजाकिस्तान, मंगोलिया, चाड, नाइजर, माली और इथियोपिया के बाद पृथ्वी पर सातवां सबसे बड़ा लैंड लॉक्‍ड देश है ।

– साउथ अमेरिकी देश बोलीविया में 26 जून 2024 को सैनिकों ने राजधानी ला पाज में मौजूद राष्ट्रपति पैलेस पर हमला बोल दिया।
– इसके बाद आर्मी के टॉप जनरल होजे ज्यूनिगा ने सेना के कुछ सदस्यों के साथ मिलकर राष्ट्रपति पैलेस में सैन्य वाहन लेकर घुसने की कोशिश की।
– वहीं सरकार के समर्थन में जनता सड़कों पर उतर आई। सेना के एक हिस्‍से ने जनरल का भी साथ नहीं दिया।
– लोगों को रोकने के लिए सैनिकों ने आंसू गैस का भी इस्तेमाल किया।
– नतीजा हुआ कि तख्तापलट की कोशिश नाकाम हो गई।
– 3 घंटे अंदर ही आर्मी के जनरल को गिरफ्तार कर लिया गया। बोलीविया के टेलीविजन पर इसका लाइव टेलिकास्ट किया गया।
– गिरफ्तारी से पहले सेना प्रमुख जनरल होजे ने कहा कि वे देश में लोकतंत्र का पुनर्गठन करना चाहते हैं।
– वह राष्ट्रपति लुइस आर्से का सम्मान करते हैं, लेकिन देश की सरकार में बदलाव लाने की जरूरत है।

राष्ट्रपति बोले- यह बोलीविया की जनता और लोकतंत्र की जीत
– हमले के कुछ समय बाद ही सेना पीछे हट गई और जनरल होजे को गिरफ्तार कर लिया गया।
– तख्तापलट फेल होने के बाद राष्ट्रपति ने कहा देश की जनता को लोकतंत्र की रक्षा के लिए एकजुट होने की जरूरत है। यह बोलीविया के लोगों और लोकतंत्र की जीत है।

कुछ दिन पहले ही बर्खास्त हुए थे आर्मी जनरल
– बोलीविया की लोकल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जनरल होजे को इसी हफ्ते उनके पद से हटाया गया था।
– उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति इवो मोरालेस को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद सरकार ने यह फैसला लिया था

बोलीविया में कई बार तख्तापलट हुआ
– बोलीविया में तख्तापलट की कोशिश कोई नई बात नहीं है। देश में पिछले 200 सालों में कई बार तख्तापलट हो चुका है।
– कई तख्‍तापलट में अमेरिकी खूफिया ऐजेंसी CIA का नाम आ चुका है।
– बोलीविया में 1.20 करोड़ लोग रहते हैं। देश के वामपंथी राष्ट्रपति लुइस आर्से को पूर्व राष्ट्रपति मोरालेस ने अपने उत्तराधिकारी के तौर पर चुना था।

खनिज का भंडार
– यह देश दुनिया के लिथियम भंडार का लगभग 23% हिस्सा रखता है, जो तकनीकी उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण खनिज है।
– बोलीविया ने लिथियम उत्पादन के लिए चीन और रूस के साथ समझौते किए थे।
– माना जाता है कि इससे अमेरिका समेत पश्चिमी देश काफी नाराज हैं।

————-
2. पहलमान सुब्बा का निधन 27 जून 2024 को हो गया, वह किस संसदीय क्षेत्र के पहले निर्वाचित सांसद रह चुके थे?
Pahalman Subba passed away on 27 June 2024, he was the first elected MP of which parliamentary constituency?

a. मिजोरम
b. सिक्किम
c. नागालैंड
d. लखनऊ

Answer: b. सिक्किम

– सुब्बा 1975 में सिक्किम के भारत में विलय के बाद लोकसभा के लिए चुने गए थे।
– सुब्बा ने 1977-80 के कार्यकाल के दौरान लोकसभा में सिक्किम का प्रतिनिधित्व किया था।
– सुब्बा ने 1980 में सिक्किम जनता पार्टी (SJP) के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीता था।
– वह सिक्किम शिक्षक संघ के अध्यक्ष भी रह चुके थे।

मुख्यमंत्री: प्रेम सिंह तमांग

————–
3. अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) का 100वां स्‍थाई सदस्य कौन सा देश बना?
Which country became the 100th member of the International Solar Alliance (ISA)?

a. लाइबेरिया
b. माली
c. नाइजर
d. पैराग्वे

Answer: d. पैराग्वे

– यह जानकारी विदेश मंत्रालय ने 26 जून 2024 को दी।
– भारत अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन का मेजबान (Host) देश है। इसका हेडक्‍वार्टर गुरुग्राम (हरियाणा) में है।
– 99वें वा सदस्‍य स्‍पेन था, अब 100वां देश पैराग्वे हो गया है।

आईएसए के सदस्य
– अब तक 119 देशों ने आईएसए फ्रेमवर्क समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
– 100 देशों ने पूर्ण सदस्य बनने के लिए जरूरी अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन अनुसमर्थन दस्तावेज का अनुमोदन और जमा कर दिया है।

क्‍या है अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन?
– अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) एक संधि-आधारित अंतरराष्ट्रीय अंतर-सरकारी संगठन है. इसका मकसद सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बदलाव लाना है.
– आईएसए का गठन 30 नवंबर, 2015 को भारत और फ़्रांस ने पेरिस में किया था।
– शुरु में वह देश जो कर्क रेखा से मकर रेखा के बीच स्थित थे, अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन के सदस्य बनने के पात्र थे।
– बाद में ISA के फ्रेमवर्क समझौते में संशोधन किया गया जिसके तहत अब संयुक्त राष्ट्र के सभी सदस्य इसके सदस्य बन सकते हैं।

ISA का मकसद
– सौर ऊर्जा की कुशल खपत के लिए काम करना
– जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता कम करना
– ऊर्जा तक पहुंच को सुविधाजनक बनाना
– ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करना
– ऊर्जा संक्रमण को बढ़ावा देना
– पर्यावरण अनुकूल भविष्य के लिए सौर ऊर्जा को बढ़ावा देना

पैराग्‍वे
– राजधानी – असुनसियन
– राष्‍ट्रपति – सैंटियागो पेना
– मुद्रा – गुआरानी
– यह दक्षिण अमेरिका महादेश में लैंड लॉक्‍ड देश है। इसके पड़ोसी देश – ब्राजील, अर्जेंटीना और बोलिविया

————-
4. किस भारतीय लेखिका ने पेन पिंटर पुरस्कार 2024 जीता?
Which Indian writer won the PEN Pinter Prize 2024?

a. रस्किन बॉन्‍ड
b. अरुंधति रॉय
c. शोभा डे
d. किरण बेदी

Answer: b. अरुंधति रॉय

– पेन पिंटर पुरस्कार हर साल यूनाइटेड किंगडम, आयरलैंड या कॉमनवेल्थ नेशंस में रहने वाले साहित्यकारों को दिया जाता है।
– यह पुरस्कार, 2009 में चैरिटी संस्था इंग्लिश पेन द्वारा स्थापित किया गया था, जो अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा करता है तथा नोबेल पुरस्कार विजेता नाटककार हेरोल्ड पिंटर की स्मृति में साहित्य का सम्मान करता है।

क्‍यों मिला अवॉर्ड
– अरुंधति रॉय को 27 जून 2024 को उनके “अडिग और अटल” (अन्फ्लिन्चिंग and अन्स्वर्विंग) लेखन के लिए प्रतिष्ठित पेन पिंटर पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया।
– अरुंधति रॉय का जन्म 24 नवम्बर 1961 को मेघालय में हुआ था।

अन्‍य अवॉर्ड
– अरुंधति को 1997 में उनके पहले उपन्यास ‘द गॉड ऑफ स्मॉल थिंग्स’ के लिए बुकर प्राइज मिला था।
– इस उपन्यास के लिए उन्हें एक मिलियन पाउंड्स (करीब 8 करोड़ रुपए) एडवांस में मिले थे।
– यह किताब मई में प्रकाशित हुई थी और जून तक ये विश्व के 18 देशों में बिक चुकी थी।
– इसी साल के अंत तक TIME ने पांच सबसे ज्यादा बिकने वाली पुस्तकों में इसे शामिल किया।

————–
5. दक्षिण भारत की पहली और देश की सबसे बड़ी तेंदुआ सफारी किस राज्‍य के बन्नेरघट्टा जैविक उद्यान में आम लोगों के लिए खुली?
South India’s first and the country’s largest leopard safari opened to the public in Bannerghatta Biological Park of which state?

a. केरल
b. आंध्र प्रदेश
c. तमिलनाडु
d. कर्नाटक

Answer: d. कर्नाटक (बेंगलुरू में)

– कर्नाटक के पर्यावरण मंत्री ईश्वर खांडरे ने इस सफारी का उद्घाटन किया।
– सफारी के लिए 20 हेक्टेयर क्षेत्र का सीमांकन और बाड़बंदी की गई है। वर्तमान में सफारी के लिए खुले वन क्षेत्र में आठ तेंदुए छोड़े गए हैं।
– यह सुविधा 4.5 करोड़ रुपये की लागत से बनाई गई है।
– दरअसल, हाल के दिनों में मानव-पशु संघर्ष में वृद्धि के कारण, पार्क में राज्य भर से बचाए गए कई तेंदुए के बच्चे आते हैं।
– यहां इन शावकों को पाला जाएगा और तेंदुए सफारी में ले जाया जाएगा ताकि आगंतुकों को इन बड़ी बिल्लियों, बढ़ते मानव-पशु संघर्षों के कारणों और जानवरों की सुरक्षा के तरीकों के बारे में जानने में मदद मिल सके।

कर्नाटक
राजधानी: बेंगलुरू
सीएम: सिद्धारमैया
गवर्नर: थावर चंद गहलोत

————-
6. उत्‍तर प्रदेश के किस जिले में इंटरनेशनल फिल्‍म सिटी के विकास के लिए यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) ने बोनी कपूर के साथ MoU साइन किया?
In which district of Uttar Pradesh, Yamuna Expressway Industrial Development Authority (YEIDA) signed MoU with Boney Kapoor for the development of International Film City?

a. लखनऊ
b. प्रयागराज
c. नोएडा
d. वाराणसी

Answer: c. नोएडा

– नोएडा में इंटरनेशनल फिल्‍म सिटी के विकास, बोनी कपूर की कंपनी बेव्यू प्रोजेक्ट्स और भूटानी ग्रुप के स्‍पेशल पर्पज व्‍हीकल (SPV) करेगी।
– इसके लिए 27 जून 2024 को नोएडा में फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने यमुना प्राधिकरण के साथ नोएडा फिल्म सिटी निर्माण को लेकर समझौता किया।
– निर्माण कार्य

इंटरनेशनल फिल्‍म सिटी
– सेक्टर-21 में एक हजार एकड़ में फिल्म सिटी प्रस्तावित है।
– यह यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे और जेवर में बनने वाले नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से लगभग 4 किमी दूर स्थित है।
– पहले चरण में करीब 230 एकड़ भूमि को विकसित किया जाएगा।
– कुल 1,000 एकड़ की भूमि में से 220 एकड़ कमर्शियल और 780 एकड़ इंडस्ट्रियल इस्तेमाल के लिए है।
– फिल्म सिटी के निर्माण परियोजना की अनुमानित लागत 1510 करोड़ रुपए है।
– इस फिल्म सिटी से होने वाले प्रॉफिट का 18% यमुना अथॉरिटी को मिलेगा।
– इस परियोजना में फिल्‍म शूटिंग सुविधाएं, स्टूडियो, एक फिल्म संस्थान, एक मनोरंजन पार्क/पारिवारिक मनोरंजन केंद्र, होटल और रेस्तरां, खुदरा दुकानें, एक शॉपिंग मॉल, सर्विस्ड आवास और वाणिज्यिक कार्यालय के अलावा अन्य फिल्मांकन और सहायक परिसंपत्तियां भी होंगी।
– इसमें संगीत निर्माण, डबिंग, संपादन, वीएफएक्स और विशेष प्रभाव, फिल्म महोत्सव और प्रीमियर एरेना की सुविधाएं भी होंगी।

90 साल का लाइसेंस दिया जाएगा
– पहले चरण में अनुमानित लागत 1510 करोड़ रुपए है, हालांकि 1000 एकड़ में विकसित होने वाले फिल्म सिटी की कुल लागत 10000 करोड़ होगी।
– इसमें 75 एकड़ में कमर्शियल और 155 एकड़ में फिल्म सिटी से जुड़ी गतिविधियों का ढांचा तैयार होगा।
– फिल्म सिटी को विकसित करने वाली कंपनी को 90 साल का लाइसेंस दिया जाएगा।

————–
7. अंतर्राष्ट्रीय उष्णकटिबंधीय दिवस (International Day of the Tropics) कब मनाया जाता है?
When is the International Day of the Tropics celebrated?

a. 27 जून
b. 28 जून
c. 29 जून
d. 30 जून

Answer: c. 29 जून

– यह दिवस संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2016 में घोषित किया था।
– उष्ण कटिबंध पृथ्वी का कर्क रेखा (Tropic of Cancer) और मकर रेखा (Tropic of Capricorn) के बीच का एक क्षेत्र है।

– दुनिया की कुल सतह का 40% हिस्सा होने के बावजूद, उष्णकटिबंधीय क्षेत्र सभी जैव विविधता का 80% होस्ट करते हैं। फिर भी, वे वनों की कटाई, जलवायु संकट और शहरीकरण के कारण पारिस्थितिकी तंत्र के नुकसान की सबसे तेज़ दर का सामना कर रहे हैं।
– इस दिवस का उद्देश्‍य राष्ट्रों के सामने आने वाली अनोखी चुनौतियों और अवसरों को उजागर करते हुए उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों की असाधारण विविधता का जश्न मनाता है।

————–
8. भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (सीएजी) ने चैडविक हाउस-नेविगेटिंग ऑडिट हेरिटेज संग्रहालय का उद्घाटन किस राज्‍य में किया?
CAG inaugurate the Chadwick House-Navigating Audit Heritage Museum?

a. पंजाब
b. हरियाणा
c. हिमाचल प्रदेश
d. जम्‍मू कश्‍मीर

Answer: c. हिमाचल प्रदेश

भारत के नियन्त्रक एवं महालेखापरीक्षक (Comptroller and Auditor General of India (CAG)

– नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक गिरीश चंद्र मुर्मू ने 24 जून 2024 को राजधानी शिमला में हेरिटेज म्‍यूजियम का उद्घाटन किया।
– यह म्‍यूजियम कैग के विकास और उपलब्धियों को दर्शाता है।
– चैडविक हाउस का ऐतिहासिक महत्व है। वर्ष 1946 में कैबिनेट मिशन के लिए शिमला की यात्रा के दौरान महात्मा गांधी यहीं ठहरे थे।

– आजादी के बाद 1950 में, भारतीय लेखा परीक्षा और लेखा सेवा के लिए यहां एक प्रशिक्षण स्कूल शुरू किया गया था।
– हालांकि रखरखाव के बिना यह वर्ष 2018 में बंद होने के कगार पर था।
– दिसंबर, 2020 में इसके तत्कालीन मालिक प्रसार भारती (ऑल इंडिया रेडियो) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए, जिससे चैडविक हाउस को एक संग्रहालय के रूप में स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू हुई।

नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक
– भारत के नियन्त्रक एवं महालेखापरीक्षक, भारतीय संविधान के अध्याय 5 द्वारा स्थापित एक अथॉरिटी है जो भारत और रीजनल सरकारों के सभी तरह के अकाउंट का आडिट करता है।
– वह सरकार के स्वामित्व वाली कम्पनियों का भी आडिट करता है। उसकी रिपोर्ट पर सार्वजनिक लेखा समितियाँ ध्यान देती है।

————
9. सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (सीईएल) को केंद्र सरकार ने किस रत्‍न का दर्जा दिया?
Which Ratna status was given to Central Electronics Limited (CEL) by the Central Government?

a. महारत्‍न
b. नवरत्‍न
c. मिनी रत्न (श्रेणी-1)
d. मिनी रत्न (श्रेणी-2)

Answer: c. मिनी रत्न (श्रेणी-1)

– सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (सीईएल) के स्वर्ण जयंती समारोह में, केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह द्वारा “मिनी रत्न” स्थिति (श्रेणी-1) से सम्मानित किया गया।
– सीईएल ने रक्षा, रेलवे, सुरक्षा, निगरानी, और सौर ऊर्जा सहित विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण प्रभाव डाला है, जिसमें स्वदेशी प्रौद्योगिकियों और विनिर्माण क्षमताओं पर जोर दिया गया है।

 

PDF Download: Click here


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *