यह 28st June 2020 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्जाम्स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्से से Free में डाउनलोड करें।
1. अंतरिक्ष सेक्टर को प्राइवेट कंपनियों के लिए खोलने के लिए केंद्र सरकार ने किस रेग्यूलेटरी संस्थान की स्थापना का ऐलान किया है?
a. IN-SPACe
b. IN-ANTRIX
c. IN-SANSAR
d. IN-SPACE-SECTOR
Answer a. IN-SPACe
– IN-SPACe : Indian National Space Promotion and Authorization Centre
– (इंडियन नेशनल स्पेस, प्रमोशन एंड ऑथराइजेशन सेंटर)
– इन-स्पेस : भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन तथा प्रमाणीकरण केंद्र ()
– केंद्रीय मंत्रीमंडल ने 24 जून 2020 को स्पेस सेक्टर में रिफॉर्म (सुधारों) को मंजूरी दी।
– यह भी आत्म निर्भर अभियान के तहत है।
निजी क्षेत्र के लिए अवसर
– IN-SPACe संस्थान स्पेस एक्टिविटीज में प्राइवेट कंपनियों की मदद करेगा।
– अब प्राइवेट कंपनियों को रॉकेट और सैटेलाइट बनाने की मंजूरी मिलेगी।
– वे लॉन्चिंग से जुड़े कामों में भी शामिल हो सकेंगी।
– दूसरे ग्रहों की जानकारी जुटाने के लिए इसरो के स्पेस मिशन में भी इन्हें शामिल किया जा सकेगा।
– माना जा रहा है कि इससे न सिर्फ इंडियन स्पेस सेक्टर मजबूत होगा बल्कि देश की आर्थिक तरक्की में भी काफी मदद मिल सकेगी।
इसरो ने नई कॉमर्शियल कंपनी बनाई?
– हाल ही में ‘न्यू स्पेस इंडिया लिमिट’ नाम से इसरो ने नई कंपनी का गठन किया था।
– इसके थ्रू भी निजी क्षेत्र को काम दिया जाएगा।
इसरो चीफ ने क्या कहा?
– इसरो के चीफ के सिवन ने कहा है कि इंडियन स्पेस सेक्टर में हुए इस बदलाव का इसरो पर कोई असर नहीं होगा।
– हम पहले की तरह रिसर्च और डेवलपमेंट, दूसरे ग्रहों तक स्पेसक्राफ्ट भेजने और ह्यूमन यानी मानव मिशन पर काम जारी रखेंगे।
– स्पेस सेक्टर में सरकार के हालिया सुधारों का असर देश पर लंबे समय तक नजर आएगा।
– भारत दुनिया के ऐसे देशों शामिल होगा, जहां स्पेस सेक्टर में प्राइवेट कंपनियों के लिए बेहतर और कारगर मैकेनिज्म मौजूद है।
– सरकार के इस कदम से रोजगार भी बढ़ेगा। भारत दुनिया के उन देशों में शामिल है जिनके पास स्पेस सेक्टर में लेटेस्ट टेक्नोलॉजी मौजूद है।
PIB Press Release – https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1633892
———————————-
2. भारत ने लद्दाख में चीनी सेना से तनाव के बीच कौन सा एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम तैनात किया है?
a. S400
b. S300
c. आकाश
d. नभ
Answer c. आकाश
– मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एलएसी पर चीन के लड़ाकू विमान और हेलिकॉप्टर पर नजर रखने के लिए सेना ने पूर्वी लद्दाख में ‘आकाश’ एडवांस एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम तैनात कर दिया है।
– इससे भारतीय सेना आसानी से चीन की हरकतों पर नजर रख सकती है।
– ऐसे में अगर चीन का कोई विमान एलएसी क्रॉस करेगा तो उसे एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम तुरंत मार गिराएगा।
– 15 जून की रात गलवान में हुई हिंसक झड़प के बाद चीन ने एलएसी पर सेना बढ़ाई है। यही नहीं कई तरह की मिसाइल, हथियार, तोप की तैनाती भी बढ़ा दी है।
– चीन की एयरफोर्स ने एलएसी के पास सुखोई-30 जैसे फाइटर प्लेन तैनात किए।
– इंडिया ने भी अपनी सेना तैयार कर दी है और यहां पर युद्धाभ्यास भी किए हैं।
आकाश
– यह स्वदेशी एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम है
– इसमें सुपरसोनिक मिसाइल और रडार लगे हैं।
– इसे DRDO ने विकसित किया है।
– मिसाइल प्रणाली विमान को 30 किमी दूर व 18,000 मीटर ऊंचाई तक टारगेट कर सकती है।
– इसमें लड़ाकू जेट विमानों, क्रूज मिसाइलों और हवा से सतह वाली मिसाइलों के साथ-साथ बैलिस्टिक मिसाइलों जैसे हवाई लक्ष्यों को बेअसर करने की क्षमता है।
– यह वर्ष 2009 से इंडियन आर्मी और इंडियन एयरफोर्स में तैनात है।
– रूस से S400 मिलना है। जिससे 400 किलोमीटर के एरिया में उड़ रहे दुश्मन के जहाज और मिसाइल को उड़ा सकता है।
———————————
3. 1971 के युद्ध नायक स्क्वाड्रन लीडर परवेज जामस्जी का निधन हो गया उन्हें कौन सा सम्मान मिला था?
a. परमवीर चक्र
b. महावीर चक्र
c. वीर चक्र
d. सेवा सम्मान
Answer c. वीर चक्र
– 25 जून की रात उनका निधन हुआ, वह 77 साल के थे।
– जामस्जी को 1971 के भारत – पाक युद्ध में हेलीकॉप्टर पायलट के रूप में अभियान को अंजाम देते समय चोट आई थी।
– हेलीकॉप्टर पर दो बार मशीन गन, दो बार मोर्टार से हमला हुआ था।
– वह 1965 में भारतीय वायुसेना में शामिल हुए थे।
– और 1985 में उन्होंने अवकाश ग्रहण किया।
वीर चक्र
– युद्ध के समय वीरता का सबसे बड़ा पदक परमवीर चक्र होता है।
– दूसरा स्थान महावीर चक्र का आता है।
– तीसरा स्थान वीर चक्र का है। यह सम्मान सैनिकों को असाधारण वीरता या बलिदान के लिए दिया जाता है।
————————————
4. संयुक्त राष्ट्र MSME दिवस कब मनाया जाता है?
a. 28 जून
b. 29 जून
c. 27 जून
d. 26 जून
Answer c. 27 जून
MSME – Micro, Small and Medium Enterprises (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग)
– वर्ष 2017 के बाद से हर साल इस दिन को संयुक्त राष्ट्र द्वारा वैश्विक अर्थव्यवस्था में लोगों के योगदान के लिए जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।
केंद्र सरकार ने इसी महीने (जून 2020) में MSME की परिभाषा बदली
– माइक्रो (सूक्ष्म) इंडस्ट्री : निवेश एक करोड़, कारोबार 5 करोड़
– स्मॉल (लघु) उद्योग : 10 करोड़ तक का निवेश है और 50 करोड़ तक का टर्नओवर
– मीडियम यानी मध्यम उद्योग : निवेश 20 करोड़, कारोबार 100 करोड़
———————————
5. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय कोरोना मरीजों के इलाज के लिए हाल ही में क्लीनिकल प्रोटोकॉल में इनमें से किस दवा को शामिल किया है?
a. बीटाडाइन
b. डेक्सामेथासोन
c. पैरीफिराफोंटो
d. क्रोसिन
Answer b. डेक्सामेथासोन
– इसे मॉडरेट तथा गंभीर लक्षणों वाले मरीजों के इलाज में इस्तेमाल किया जाएगा।
– इसके इस्तेमाल से वेंटिलेटर पर रहने वाले मरीजों की मौत के मामले में एक तिहाई तक की कमी देखी गई है, वहीं ऑक्सीजन बेड के मरीजों में पांच में से एक मरीज को बचाया जा सका है.
– देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5 लाख 10 हजार 692 हो गई।
– भारत दुनिया में कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित देशों की सूची में चौथे स्थान पर है।
डेक्सामेथासोन
– यह स्टेरॉयड ड्रग है और इसका इस्तेमाल सूजन कम करने के लिए होता है।
– जिन मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट की जरूरत होगी, उन्हें यह दवा दी जाएगी।
– मेथाइलप्रेडनिसलोन के विकल्प के तौर पर इसका उपयोग किया जाएगा।
– केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक संशोधित प्रोटोकॉल 27 जून को जारी किया है, उसमें इसका जिक्र है।
– वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन ने डेक्सामेथासोन के प्रोडक्शन को बढ़ाने के लिए कहा है।
– इससे पहले स्वास्थ्य मंत्रालय ने 13 जून को कोविड-19 के इलाज के लिए आपातकाल में वायरसरोधी दवा रेमडेसिविर को मंजूरी दी।
– साथ ही प्रतिरोधक क्षमता के लिए इस्तेमाल होने वाली दवा टोसीलीजुमैब के इस्तेमाल और प्लाज्मा उपचार की अनुमति दी।
——————————
6.केंद्रीय कैबिनेट ने ओबीसी के उपवर्गीकरण के लिए बने जस्टिस रोहिणी आयोग का कार्यकाल कब तक के लिए बढ़ा दिया है?
a. 31 जनवरी 2022
b. 31 जनवरी 2021
c. 30 अक्टूबर 2020
d. 18 सितंबर 2021
Answer b. 31 जनवरी 2021 (छह महीने का कार्य विस्तार)
– आयोग का कार्यकाल 31 जनवरी 2021 तक बढ़ाया गया है।
– दरअसल, अक्टूबर 2017 में केंद्र सरकार ने केंद्रीय सूची में शामिल ओबीसी श्रेणी की विभिन्न जातियों में आरक्षण का लाभ किस जाति के लोगों को कितना मिल रहा है इसकी जांच के लिए एक आयोग का गठन किया।
– न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) जी. रोहिणी की अध्यक्षता वाले आयोग का अक्टूबर 2017 में गठन किया गया था।
– आयोग को अन्य पिछड़े वर्गों से संबंधित विभिन्न सिफारिशें करने का काम सौंपा गया था।
– केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने कार्यकाल इसलिए बढ़ा दिया क्योंकि इसका काम लॉकडाउन के कारण प्रभावित हुआ था।
– आयोग का कहना था कि उसे अपनी रिपोर्ट जमा करने के लिए कुछ और समय की आवश्यकता है।
– आयोग को मार्च 2018 तक अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करनी थी।
———————————–
7. फीफा महिला विश्व कप 2023 की संयुक्त मेजबानी कौन से दो देश करेंगे?
a. आस्ट्रेलिया और चिली
b. आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड
c. जिम्बाम्बे और न्यूजीलैंड
d. इंग्लैंड और न्यूजीलैंड
Answer b. आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड
– फीफा की शीर्ष परिषद में 25 जून को हुए मतदान में इन दो देशों को 22 और प्रतिद्वंद्वी कोलंबिया को 13 मत मिले।
– इस महिला विश्व कप में पहली बार 32 टीमें भाग लेंगी।
– महिला फुटबॉल रैंकिंग में सातवें स्थान पर काबिज आस्ट्रेलिया और 23वें नंबर का न्यूजीलैंड मेजबान होने के कारण टूर्नामेंट के लिये स्वत: ही क्वालीफाई कर जाएंगे।
– फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेनटिनो
—————————-
8. यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं एग्जाम के टॉप 20 छात्रों के बारे में सरकार ने क्या घोषणा की?
a. सड़क का नामकरण
b. बिल्डिंग का नामकरण
c. जिले का नामकरण
d. गली का नामकरण
Answer a. सड़क का नामकरण
– उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ऐलान किया है।
– वर्ष 2020 में 10वीं में 83.31% और 12वीं में 74.63% छात्र पास हुए हैं।
– 10वीं में 81.96% अंक लाकर बागपत की रिया जैन और 12वीं में बागपत के ही अनुराग मलिक ने 97% अंक लाकर टॉप किया है!
– कोरोना संकट के बावजूद 2 करोड़ 82 लाख उत्तर पुस्तिका को 21 दिनों में चेक किया गया है।
——————————–
9. स्विस बैंकों में जमा विदेशियों के धन के मामले में भारत किस स्थान पर है?
a. 78वें
b. 75वें
c. 70वें
d. 77वें
Answer d. 77वें
– स्विट्जरलैंड के केंद्रीय बैंक के आंकड़ों में यह जानकारी मिली है।
– इस सूची में ब्रिटेन पहले स्थान पर कायम है। ब्रिटेन के नागरिकों का कुल जमा धन में हिस्सा 27 प्रतिशत है।
– पिछले साल की रिपोर्ट में भारत इस सूची में 74वें स्थान पर था।
– इस साल 77वें स्थान पर है।
– स्विस बैंकों में विदेशियों द्वारा जमा धन में भारतीयों का हिस्सा मात्र 0.06 प्रतिशत है।
– ताजा आंकड़ों के अनुसार भारतीय नागरिकों तथा कंपनियों का स्विस बैंकों में जमा धन 2019 में 5.8 प्रतिशत घटकर 89.9 करोड़ स्विस फ्रैंक (6,625 करोड़ रुपये) रह गया।
——————————-
10. विजडन इंडिया के ऑनलाइन पोल में किस भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी को सर्वश्रेष्ठ टेस्ट बल्लेबाज चुना गया?
a. कपिल देव
b. वीरेंद्र सहवाग
c. सचिन तेंदुलकर
d. राहुल द्रविड़
Answer d. राहुल द्रविड़
– विजडन इंडिया ने ऑनलाइन पोल में पूछा था कौन बीते 50 साल का सर्वश्रेष्ठ भारतीय टेस्ट बल्लेबाज है।
– राहुल द्रविड़ को सचिन से ज्यादा वोट मिले।
– इस पोल में कुल 11400 लोगों ने वोटिंग की। राहुल द्रविड़ को 52 और सचिन तेंदुलकर को 48 फीसदी वोट मिले।
– पोल के शुरुआती दौर में 16 अन्य महान भारतीय बल्लेबाजो को शामिल किया गया था।
– जिसमे सुनील गावसकर और विराट कोहली भी शामिल थे।
– तेंदुलकर ने जहां विराट को पछाड़ा तो सुनील गावसकर से ज्यादा लोगों ने द्रविड़ को पसंद किया।
—————————————
11. ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्डस् कॉर्प्स (IRGC) ने किस महासागर में स्थायी बेस स्थापित करने का ऐलान किया है?
a. प्रशांत महासागर
b. हिंद महासागर
c. अटलांटिक महासागर
d. आर्कटिक महासागर
Answer b. हिंद महासागर
– मार्च 2021 तक हिंद महासागर में अपना एक स्थायी सैन्य अड्डा स्थापित करने की योजना है.
– IRGC के नेवी कमांडर ने यह बताया है कि, हिंद महासागर और ओमान के समुद्री क्षेत्र में समुद्री जहाजों और विदेशी जहाजों के द्वारा ईरानी मछुआरों को बार-बार परेशान किए जाने के कारण यह बेस स्थापित करने का निर्णय लिया गया था.
– इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ईरानी सशस्त्र बलों की एक शाखा है, जिसकी स्थापना 22 अप्रैल, 1979 को ईरान के पहले सर्वोच्च नेता, अयातुल्ला रूहुल्लाह खुमैनी के आदेश पर ईरानी क्रांति के बाद हुई थी.
अमेरिका ने आतंकी संगठन घोषित किया हुआ है-
– अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 8 अप्रैल, 2019 को ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) को एक आतंकवादी संगठन के तौर पर नामित किया था।
– अमेरिका ने 3 जनवरी, 2020 को ड्रोन हमले में शीर्ष IRGC कमांडर कासेम सोलेमानी को मार डाला था.
ईरान
– Capital: Tehran
– सर्वोच्च नेता : अयातुल्लाह अली खुमैनी
– राष्ट्रपति : हसन रुहानी
—————————————
12. अमेरिका ने अपने देश की अफ्रीकी अमेरिकी महिला इंजीनियर मैरी डब्ल्यू.जैकसन के नाम पर किस मुख्यालय भवन का नाम रखा है?
a. सीनेट
b. नासा का मुख्यालय भवन
c. अमेरिका की कोर्ट
d. राष्ट्रपति भवन
Answer b. नासा का मुख्यालय भवन
– मैरी डब्लयू जैकसन, उस महिला का नाम है जिसने अमेरिकी स्पेस एजेंसी में महलाओं के लिए राह खोली थी।
– वो इस एजेंसी में शामिल होने वाली पहली महिला थीं।
– एयरोनॉटिक्स के लिए राष्ट्रीय सलाहकार समिति ने 1951 में मैरी डब्ल्यू. जैकसन की नियुक्ति की।
– इस समिति को 1958 में राष्ट्रीय एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) द्वारा प्रतिस्थापित किया गया था।
– अब नासा प्रमुख जिम ब्रिडेंस्टाइन ने वाशिंगटन डीसी स्थित एजेंसी के हैडक्वार्टर का नाम उनके नाम पर रखने का एलान किया है।
– जैकसन गणितज्ञ और एयरोस्पेस इंजीनियर थीं जिन्होंने अपनी शुरुआत वर्जीनिया में कंप्यूटिंग यूनिट से शुरू की थी।
– वर्ष 2019 में उन्हें मरणोपरांत Congressional Gold Medal दिया था।
Free Notes PDF of Toady’s Current Affairs : Download – Click Here
Free One Liner MCQ PDF – Current Affairs : Download – Click Here
आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।