27 – 28 July 2025 करेंट अफेयर्स – सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्‍वपूर्ण

यह 27 – 28 जुलाई 2025 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF Download: Click here

1. HIV / AIDS के बढ़ते मामलों की वजह से किस राज्‍य सरकार ने शादी से पहले सभी के लिए HIV / AIDS जांच अनिवार्य करने नया कानून बनाने की प्रक्रिया का ऐलान किया?
Due to increasing cases of HIV / AIDS, which state government announced the process of making a new law to make HIV / AIDS testing mandatory for all before marriage?

a. उत्‍तर प्रदेश
b. झारखंड
c. मेघालय
d. बिहार

Answer: c. मेघालय

– मेघालय सरकार शादी से पहले HIV/AIDS टेस्ट को अनिवार्य करने पर विचार कर रही है।
– यह कदम HIV के बढ़ते मामलों के कारण लिया जा रहा है, लेकिन गोपनीयता और व्यक्तिगत अधिकारों से जुड़े विवाद इसे जटिल बना सकते हैं।

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने ऐलान किया
– न्‍यूजपेपर “द हिन्‍दू” के अनुसार, मेघालय के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री माजेल अम्पारीन लिंगदोह ने 25 जुलाई, 2025 को कहा कि मेघालय भी गोवा की तर्ज पर शादी से पहले सभी के लिए एचआईवी/एड्स परीक्षण अनिवार्य कर सकता है।
– (नोट : गोवा में कई बार इस बारे में घोषणा हुई है, लेकिन कोई ऐसा कानून नहीं है, जिसमें यह टेस्‍ट अनिवार्य हो)

मेघालय में HIV / AIDS जांच अनिवार्य करने की तैयारी
– मेघालय के उपमुख्यमंत्री प्रेस्टोन तिनसॉन्ग ने एक व्यापक एचआईवी/एड्स नीति तैयार करने के एजेंडे पर एक बैठक की अध्यक्षता की।
– स्वास्थ्य विभाग को इस नीति के लिए एक कैबिनेट नोट तैयार करने का निर्देश दिया गया है।

पूर्वी खासी हिल्‍स जिले में अलार्मिंग स्थिति
– मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले में वर्ष 2024 में 3,432 एचआईवी पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए, जो पिछले साल की तुलना में लगभग दोगुने हैं। इनमें से केवल 1,581 ही एंटी-रेट्रोवायरल थेरेपी (एआरटी) का लाभ उठा रहे थे।
– सामाजिक कलंक के कारण कई लोग टेस्टिंग से बचते हैं। अनप्रोटेक्टेड सेक्स मुख्य कारण है, और सरकार एक नई पॉलिसी पर काम कर रही है, लेकिन इसे लागू करना आसान नहीं होगा।

भारत में स्थिति:
– 2023 में भारत की वयस्क HIV प्रचलन दर 0.2% थी, और लगभग 25 लाख लोग HIV के साथ जी रहे हैं। 2010 के बाद से नए HIV केस में 44% की कमी आई है, जो वैश्विक औसत से बेहतर है।

प्रमुख कारण और चुनौतियाँ:
– मेघालय में अनप्रोटेक्टेड सेक्स HIV का मुख्य कारण है, जबकि भारत में ड्रग इंजेक्शन और कम जागरूकता भी बड़ी चुनौतियाँ हैं। सामाजिक कलंक और सीमित ट्रीटमेंट पहुंच दोनों स्तरों पर समस्या बढ़ा रही है।

नीति और विवाद
– मेघालय की अनिवार्य टेस्टिंग पॉलिसी गोपनीयता और अधिकारों के सवाल उठा सकती है।
– भारत में भी ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रीटमेंट की पहुंच और जागरूकता की कमी बड़ी समस्या है। दोनों स्तरों पर सामाजिक कलंक को कम करना जरूरी है।

मेघालय
राजधानी – शिलांग
सीएम – कॉनराड संगमा
गवर्नर – सीएच विजयशंकर

————–
2. हेनले पासपोर्ट इंडेक्‍स 2025 (जुलाई में जारी) में भारत की रैंक बताएं?
What is the rank of India in the Henley Passport Index 2025 (released in July)?

a. 77
b. 70
c. 80
d. 88

Answer: a. 77 (जुलाई 2025 में 77 रैंक और जनवरी 2025 में 85 रैंक)

– किसने रैंकिंग जारी की : हेनले एंड पार्टनर्स (नागरिकता सलाहकार फर्म)
– इंडेक्स की रैंकिंग इस आधार पर होती है कि उस देश के पासपोर्ट पर कितने देशों में वीजा फ्री यात्रा कर सकते हैं।
– यह इंडेक्‍स एक वर्ष में दो बार जारी किया जाता है – जनवरी और जुलाई में।
– भारत की रैंक : जुलाई 2025 में 77 रैंक और जनवरी 2025 में 85 रैंक।
– कितने देशों में भारतीयों की वीजा फ्री यात्रा : 59
– भारतीय नागरिक अपने पासपोर्ट से अफ्रीका के 19 देशों, एशिया के 18, उत्तरी अमेरिका के 10, ओशिनिया क्षेत्र के 10 और दक्षिण अमेरिका के एक देश में वीजा फ्री यात्रा कर सकते हैं।
– इंडेक्‍स (जुलाई 2025) में भारत के साथ तीन अन्य देश- बुर्किना फासो, कोट डी आइवर और सेनेगल भी 77वें स्थान पर है।

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स
– यह एक वैश्विक रैंकिंग है, जो पासपोर्ट की ताकत को मापता है, ये दिखाता है कि कितने देशों में बिना वीजा या वीजा-ऑन-अराइवल के प्रवेश मिल सकता है।
– इसे हेनले एंड पार्टनर्स और इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA) के डेटा के आधार पर तैयार किया जाता है.

पड़ोसी देशों की रैंकिंग
– अफगानिस्‍तान : 99
– पाकिस्‍तान : 96
– नेपाल : 95
– बांग्‍लादेश : 94
– श्रीलंका : 91
– म्‍यांमार : 88
– चीन : 60

भारतीयों के लिए वीजा फ्री देश
– अंगोला, बारबाडोस, भूटान, बोलिविया, ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स, बुरुंडी, कंबोडिया, केप वर्डे आइलैंड्स, कोमोरो आइलैंड्स, कुक आइलैंड्स, जिबूती, डोमिनिका, इथियोपिया, फिजी, ग्रेनेडा, गिनी-बिसाऊ, हैती, इंडोनेशिया, ईरान, जमैका, जॉर्डन, कजाकिस्तान, केन्या, किरीबाती, लाओस, मकाऊ (चीन), मेडागास्कर, मलेशिया, मालदीव, मार्शल आइलैंड्स, मॉरीशस, माइक्रोनेशिया, मंगोलिया, मॉन्टसेराट, मोज़ाम्बिक, म्यांमार, नामीबिया, नेपाल, न्यूई, पलाउ आइलैंड्स, कतर, रवांडा, समोआ, सेनेगल, सेशेल्स, सिएरा लियोन, सोमालिया, श्रीलंका, सेंट किट्स एंड नेविस, सेंट लूसिया, सेंट विंसेंट एंड द ग्रेनेडाइन्स, तंजानिया, थाईलैंड, तिमोर-लेस्ते, त्रिनिदाद और टोबैगो, तुवालु, वानुआतु और ज़िम्बाब्वे।

————–

3. हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2025 (जुलाई में जारी) के अनुसार दुनिया के शक्तिशाली पासपोर्ट की लिस्ट में पहला स्थान किसे मिला?
According to the Henley Passport Index 2025 (released in July) which country got the first place in the list of the world’s most powerful passports?

a. इटली
b. सिंगापुर
c. डेनमार्क
d. फिनलैंड

Answer: b. सिंगापुर

– वीजा-फ्री या वीजा-ऑन-अराइवल की लिस्ट में सिर्फ यूरोपीय देश ही टॉप पर नहीं हैं।
– सिंगापुर पहले नंबर पर है, जहां के नागरिक 193 देशों में बिना वीजा के जा सकते हैं।

रैंक – देश – देशों में वीजा फ्री यात्रा

—————
4. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) की पहली महिला कुलपति का नाम बताएं?
Name the first woman Vice Chancellor of Indira Gandhi National Open University (IGNOU)?

a. प्रो. नजमा अख्तर
b. प्रो. उजमा
c. प्रो. उमा कांजीलाल
d. शांतिश्री

Answer: c. प्रोफेसर उमा कांजीलाल

– प्रोफेसर कांजीलाल ने इग्नू की पहली महिला कुलपति बनकर इतिहास रच दिया है।
– प्रो उमा कांजीलाल की नियुक्ति पांच वर्ष के लिए है।
– उन्होंने 1984 में आईआईटी कानपुर में एक रिसर्च असिस्‍टेंट के रूप में अपना कॅरियर शुरू किया।
– प्रो. उमा ने 2003 में इग्नू में पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग में प्रोफेसर के रूप में कार्यभार संभाला था।
– इसके बाद शैक्षणिक और प्रशासनिक पदों पर कार्य किया।
– मार्च 2021 से जुलाई 2024 तक उन्होंने प्रो-वाइस चांसलर के रूप में सेवा दी।
– जुलाई 2024 से 2025 तक कार्यकारी कुलपति के रूप में कार्यरत रहीं।
– जुलाई 2025 में उन्हें औपचारिक रूप से कुलपति नियुक्त किया गया।

IGNOU
– ये दुनिया का सबसे बड़ा मुक्त विश्वविद्यालय है, जो दूरस्थ और मुक्त शिक्षा प्रदान करता है। इग्नू का मुख्य उद्देश्य शिक्षा को सभी के लिए सुलभ बनाना है, खासकर उन लोगों के लिए जो पारंपरिक शिक्षा प्रणाली में भाग लेने में असमर्थ हैं।
– IGNOU की स्थापना: 1985 में हुई थी जिसका मुख्यालय नई दिल्ली में है।

————–
5. हल्क होगन का निधन 24 जुलाई 2025 को हो गया, वह किसलिए जाने जाते थे?
Hulk Hogan died on July 24, 2025, what was he known for?

a. कुश्‍ती
b. निशानेबाजी
c. फुटबॉलर
d. क्रिकेटर

Answer: a. कुश्‍ती (रेसलिंग)

– WWE के दिग्‍गज 71 वर्ष के हल्क होगन का निधन हार्ट अटैक के 24 जुलाई 2025 को निधन हो गया।
– वह अमेरिकी खेल और मनोरंजन स्टार थे, जिन्होंने पेशेवर कुश्ती को वैश्विक स्तर पर लोकप्रिय बनाया था।
– उनका असली नाम टेरी जीन बोलिया है, वह रेसलर के साथ अभिनेता और टीवी स्टार थे।
– उनका जन्म 11 अगस्त 1953 को अमेरिका के फ्लोरिडा में हुआ था।
– होगन ने 1980 और 1990 के दशक में WWE (तब WWF) को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया था।
– उनकी लाल-पीली पोशाक, लंबे सुनहरे बाल और “हल्कमेनिया” स्लोगन फैंस के बीच बहुत लोकप्रिय हुआ।
– हल्क होगन ने छह बार WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती। – हाल के वर्षों में, हल्क होगन ने रेसलिंग से दूरी बनाई, लेकिन वह टीवी पर और सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़े रहे।

————–
6. भारतीय महिला क्रिकेट टीम की बल्लेबाज वेदा कृष्णमूर्ति ने किस फार्मेट से सन्यास का एलान किया?
Indian women’s cricket team batsman Veda Krishnamurthy announced her retirement from which format?

a. WPL
b. टी-20
c. टेस्‍ट क्रिकेट
d. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट

Answer: d. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट

– वेदा कृष्णमूर्ति ने 25 जुलाई 2025 को सोशल मीडिया पर अपने फैसले की जानकारी दी।
– 32 वर्षीय वेदा ने कहा, ‘क्रिकेट ने मुझे उम्मीद से बढ़कर दिया। इसने मुझे पहचान दिलाई। अब मैं खेल से संन्यास ले रही हूं।’
– वेदा ने भारत के लिए 48 वनडे और 76 टी20 मैच खेले।
– उनके नाम आठ अर्धशतक और टी20 में दो अर्धशतक दर्ज हैं।
– महिला प्रीमियर लीग में गुजरात जाएंट्स का हिस्सा थीं। चार मैचों में उन्होंने 22 रन बनाए।

————–

7. जीपी बिड़ला स्मृति पुरस्कार 2025 किसे दिया गया?
Who was given the GP Birla Memorial Award 2025?

a. वी. नारायणन
b. एस. सोमनाथ
c. डॉ. के. सिवन
d. डॉ. शैलेश नायक

Answer: a. वी. नारायणन (इसरो के अध्यक्ष)

– पुरस्‍कार 25 जुलाई को हैदराबाद में जीपी बिड़ला पुरातत्व खगोलीय एवं वैज्ञानिक संस्थान की तरफ से दिया गया।
– संस्थान की अध्यक्ष निर्मला बिड़ला ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष वी. नारायणन को ये पुरस्कार दिया।
– यह सम्मान उन्हें भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम में उनके उत्कृष्ट योगदान और अत्याधुनिक अंतरिक्ष प्रौद्योगिकियों को आगे बढ़ाने में उनके नेतृत्व के लिए दिया गया है।

जी.पी. बिड़ला मेमोरियल अवॉर्ड
– इसे पहले लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड के नाम से जाना जाता था।
– जो प्रसिद्ध उद्योगपति और समाजसेवी घनश्यामदास (जी.पी.) बिड़ला की स्मृति में जी.पी. बिड़ला पुरातत्वीय, खगोलविज्ञान और वैज्ञानिक संस्थान देता है।
– यह पुरस्कार विज्ञान, शिक्षा, खगोलशास्त्र और जनसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय हस्तियों को दिया जाता है।
– ये पुरस्‍कार अब तक 32 नोबेल पुरस्कार विजेताओं समेत अनेक प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों को दिया जा चुका है।
– इसमें भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम और पूर्व इसरो चीफ डॉ. कस्तूरीरंगन भी शामिल हैं।

————–
8. किस पूर्व इंटरनेशनल बुकर पुरस्कार विजेता को पेन ट्रांसलेट अवॉर्ड 2025 का विजेता घोषित किया गया?
Which former International Booker Prize winner has been declared the winner of the PEN Translate Award 2025?

a. सुधा मूर्ति
b. गीतांजलि श्री
c. बानू मुश्ताक
d. दीपा भस्थी

Answer: b. गीतांजलि श्री

– गीतांजलि श्री हिंदी उपन्यासकार और कहानीकार हैं।
– उन्हें उनके उपन्यास रेत समाधि (Tomb of Sand) के लिए 2022 में इंटरनेशनल बुकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

– लंदन स्थित मानवाधिकार संगठन ‘इंग्लिश पेन’ ने गीतांजलि श्री को उनकी किताब ‘वंस एलिफेंट्स लिव्ड हियर’ के लिए पेन ट्रांसलेट अवॉर्ड का विजेता चुना है।
– संगठन ने 24 जुलाई 2025 को इसकी घोषणा की।
– पेन ट्रांसलेट अवॉर्ड के लिए दुनिया के 11 क्षेत्रों की 13 भाषाओं में रची गई 14 किताबों को चुना है।
– ‘वंस एलिफेंट्स लिव्ड हियर’ लघु कथाओं का एक संग्रह है, जो स्मृति, क्षति, विस्थापन और सामाजिक परिवर्तनों से लोगों पर पड़ने वाले प्रभाव की पड़ताल करती है।
– इसका हिंदी से अनुवाद डेजी रॉकवेल ने किया है।

————–
9. मैंग्रोव पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस कब मनाया जाता है?
When is the International Day for the Conservation of Mangrove Ecosystems observed?

a. 25 जुलाई
b. 26 जुलाई
c. 27 जुलाई
d. 28 जुलाई

Answer: b. 26 जुलाई

– इसका उद्देश्य मैंग्रोव पारिस्थितिक तंत्र के बारे में जागरूकता बढ़ाना और उनके स्थायी प्रबंधन और संरक्षण को बढ़ावा देना है।
– इस दिवस को यूनेस्‍को ने घोषित किया हुआ है।

मैंग्रोव के बारे में
– एक मैंग्रोव एक छोटा पेड़ या झाड़ी है जो समुद्र तट के किनारे उगता है, इसकी जड़ें अक्सर पानी के नीचे नमकीन तलछट में होती हैं।
– ‘मैंग्रोव’ शब्द दलदल में पेड़ों और झाड़ियों को संदर्भित करता है।
– मैंग्रोव फूल वाले पेड़ हैं, जो राइजोफोरेसी, एकेंथेसी, लिथ्रेसी, कॉम्ब्रेटेसी और अरेकेसी परिवारों से संबंधित हैं।

भारत में मैंग्रोव:
– कवरेज: भारत वन स्थिति रिपोर्ट 2023 (ISFR-2023) के अनुसार, भारत में कुल मैंग्रोव कवर 4,991.68 वर्ग किमी है।
– यह देश के कुल भौगोलिक क्षेत्र का 0.15 प्रतिशत है।
– पश्चिम बंगाल में सबसे अधिक 42.45 प्रतिशत मैंग्रोव कवरेज है, इसके बाद गुजरात में 23.66 प्रतिशत और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 12.39 प्रतिशत कवरेज है।
– 2001 और 2023 के बीच गुजरात में मैंग्रोव कवर में 253.06 वर्ग किमी की वृद्धि हुई है।

सबसे बड़ा मैंग्रोव वन
– सुंदरवन : पश्चिम बंगाल में सुंदरवन दुनिया का सबसे बड़ा मैंग्रोव वन क्षेत्र हैं। यह यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल के रूप में सूचीबद्ध है।
– भितरकनिका मैंग्रोव: भारत में दूसरा सबसे बड़ा मैंग्रोव वन ओडिशा के भितरकनिका में स्थित है जो ब्राह्मणी और वैतरनी नदी के दो नदी डेल्टाओं द्वारा बनाया गया है।
– इसके अलावा गोदावरी-कृष्णा मैंग्रोव ओडिशा से तमिलनाडु तक फैले हुए हैं। केरल के बैकवाटर में मैंग्रोव वन का घनत्व उच्च है।

————–
10. किस यूरोपीय देश के राष्ट्रपति ने फिलिस्तीन को एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में मान्यता देने की घोषणा जुलाई 2025 में की?
The President of which European country announced recognition of Palestine as an independent nation in July 2025?

a. फ्रांस
b. जर्मनी
c. अमेरिका
d. भारत

Answer: a. फ्रांस

– फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने 24 जुलाई 2025 को इसका ऐलान किया।
– हालांकि इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इसकी निंदा की।
– उन्होंने कहा, यह फैसला आतंकवाद को इनाम देने जैसा है और यह गाजा जैसे एक और ईरानी समर्थित प्रॉक्सी को जन्म देगा।

140 से ज्यादा देशों ने दी है मान्यता
– फ्रांस, फिलिस्तीन को आधिकारिक मान्यता देने वाला सबसे बड़ा पश्चिमी देश है।
– अब तक 140 से अधिक देश फिलिस्तीन को एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में मान्यता दे चुके हैं।
– इनमें कई यूरोपीय देश भी शामिल हैं।

फिलिस्तीन
– फिलिस्तीनी लोग एक स्वतंत्र राज्य की मांग कर रहे हैं।
– इसमें वेस्ट बैंक, पूर्वी यरुशलम और गाजा पट्टी का क्षेत्र शामिल है।
– इन पर इजराइल ने 1967 की मिडिल ईस्ट वॉर के दौरान कब्जा कर लिया था। अभी भी वेस्‍ट बैंक और पूर्वी यरुशलम में इजरायल की सेना है।
– फिलिस्तीन कहने को तो एक देश है, लेकिन संयुक्‍त राष्‍ट्र में उसकी मान्‍यता नहीं है। सिर्फ उसे गैर-सदस्य पर्यवेक्षक राज्य का दर्जा प्राप्त है। यह दर्जा 2012 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा प्रदान किया गया था। हालांकि यह दर्जा फिलिस्तीन को संयुक्त राष्ट्र की अधिकांश कार्यवाहियों में भाग लेने की अनुमति देता है, लेकिन इसमें मुख्य अंगों या निकायों में मतदान का अधिकार शामिल नहीं है।

फ्रांस
राजधानी: पेरिस
प्रधानमंत्री: फ़्राँस्वा बायरू
आबादी: 6.83 करोड़ (2023)
मुद्रा: यूरो
भाषा: फ़्रांसीसी भाषा
पड़ोसी देश: बेल्जियम, लक्ज़मबर्ग, जर्मनी, स्विट्जरलैंड, इटली, स्पेन, मोनाको, और अंडोरा.


PDF Download: Click here


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *