27th & 28th January 2022 Current Affairs

यह 27 & 28  January 2022 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. केंद्र सरकार ने एअर इंडिया का मालिकाना हक टाटा ग्रुप की किस कंपनी को सौंपा?

a. टीसीएस
b. टैलेस प्राइवेट लिमिटेड
c. टाटा एडवांस्‍ड सिस्‍टम्‍स
d. टाटा SAI एयरलाइंस

Answer: b. टैलेस प्राइवेट लिमिटेड

– सरकारी कंपनी एअर इंडिया 27 जनवरी 2022 से प्राइवेट हो गई।
– टाटा संस ने आधिकारिक तौर पर एअर इंडिया को टेकओवर कर लिया है।
– इसके साथ ही करीब 69 साल बाद एअर इंडिया की कमान फिर से टाटा के हाथों में आ गई है।
– एअर इंडिया के हैंडओवर से पहले टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन PM नरेंद्र मोदी से मिले।
– प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद चंद्रशेखरन सीधे नई दिल्ली में एअर इंडिया के ऑफिस पहुंचे।
– विनिवेश विभाग (DIPAM) के सचिव ने कहा कि एअर इंडिया का पूरा शेयर टैलेस प्राइवेट लिमिटेड को ट्रांसफर किया जा चुका है।
– चंद्रशेखरन ने कहा कि हम इस डील से काफी खुश हैं कि एअर इंडिया टाटा ग्रुप के पास आ गई है। हम अब एक वर्ल्ड क्लास की एयरलाइंस बनाने के लिए काम करेंगे।

एअर इंडिया का सफर
– इसकी शुरुआत अप्रैल 1932 में हुई टाटा एयरलाइंस के नाम से हुई थी। स्थापना उद्योगपति JRD टाटा ने की थी।
– एयरलाइन की पहली कॉमर्शियल उड़ान 15 अक्टूबर 1932 को भरी गई थी।
– 1946 में एयरलाइन का नाम एयरइंडिया रखा गया।
– 1953 में एयर इंडिया का राष्‍ट्रीय करण हो गया।
– 1994-95 में सिविल एविएशन को प्राइवेट कंपनियों को लिए खाेला गया। तब से इस कंपनी ने मार्केट शेयर खोना शुरू किया।
– 2000-01 में वाजपेई सरकार ने इसके 40 प्रतिशत हिस्‍से को बेचने की नाकाम कोशिश की।
– 2007 में एअर इंडिया और इंडियन एयरलाइंस का विलय हो गया। इसके साथ ही कंपनी का नुकसान बढ़ता गया।
– मार्च 2018 में मोदी सरकार ने इसके 76 प्रतिशत हिस्‍से को बेचने की कोशिश की। लेकिन विनिवेश नहीं हो सका।
– जनवरी 2020 में सरकार ने एअर इंडिया का 100 प्रतिशत हिस्‍स बेचने का तय किया।
– सितंबर 2021 में टाटा ग्रुप और स्‍पाइसजेट के प्रमोटर अजय सिंह ने बोली लगाई।
– 8 अक्‍टूबर 2021 को टाटा ग्रुप ने एअर इंडिया की बोली 18 हजार करोड़ रुपए में जीत ली।
– 27 जनवरी 2022 को टाटा ग्रुप की कंपनी टैलेस प्राइवेट लिमिटेड को सरकार ने एअर इंडिया का मालिकाना हक दे दिया।

18 हजार करोड़ में टाटा को मिला एअर इंडिया
– एअर इंडिया पिछले एक दशक के दौरान भारी नुकसान में रही है।
– 31 मार्च 2020 तक 70 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का कर्ज था।
– एअर इंडिया को 2020-21 फाइनेंशियल ईयर में 7 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का घाटा हुआ है।
– टाटा ने एअर इंडिया को 18 हजार करोड़ रुपए में खरीदा है। साथ ही उसे एअर इंडिया का 23 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का कर्ज भी चुकाना है।
– टाटा के सामने सबसे बड़ी चुनौती एअर इंडिया को घाटे से उबारकर मुनामा कमाने वाली कंपनी बनाना है।

बदलाव का काम किया जाएगा
– माना जा रहा है कि टाटा ग्रुप इसे पूरी तरह से बदलाव का काम करेगा।
– एअर इंडिया के पास फिलहाल 114 एयरक्राफ्ट हैं। इसमें से 42 लीज पर और 99 उसके खुद के हैं।
– पहले चरण में टाटा ग्रुप इस कंपनी को घाटे से मुनाफे में लाने की योजना पर काम करेगा। इसके बाद इसे कर्ज से छुटकारा दिलाया जाएगा।

——————-
2. किस अफ्रीकी देश में सेना ने जनवरी 2022 में तख्तापलट कर राष्‍ट्रपति ‘रोच मार्क क्रिश्चियन काबोरे’ को गिरफ्तार कर लिया?

a. बुर्किना फासो
b. घाना
c. मोरक्को
d. नाइजीरिया

Answer: a. बुर्किना फासो

– यह अफ्रीकी देश है। यह लैंड लॉक्‍ड कंट्री है। इसके पड़ोसी देश नाइजर, नाइजीरिया, माली, घाना, टोगो, बेनिन हैं।
– सेना ने 24 जनवरी 2022 को यहां तख्‍तापलट कर दिया।
– सैनिकों देश के राष्ट्रपति रोच मार्क क्रिश्चियन काबोरे को गिरफ्तार कर जेल में बंद कर दिया।
– सेना ने देश की संसद को भी भंग करने का ऐलान कर दिया है।
– राष्‍ट्रपति रोच मार्क क्रिश्चियन काबोरे ने भी अपना इस्तीफा दे दिया है।
– अब पूरा देश (बुर्किना फासो) का कंट्रोल आर्मी के हाथ में है।
– तख्तापलट की घोषणा स्टेट टेलीविजन पर कैप्टन सिदसोर कादर औएद्राओगो (Capt. Sidsore Kaber Ouedraogo) ने की।

तख्‍तापलट के बाद सेना ने क्‍या कहा?
– सेना का कहना है कि बुर्किना फासो की सुरक्षा स्थिति दिन पर दिन बिगड़ रही थी।
– देश में लगातार इस्लामिक extremist attack हो रहे थें।
– जिसमें देश के कई सैनिक की मृत्यु हुई है।
– देश की सरकार भी सेना के संपर्क मे नही थी।
– राष्ट्रपति काबोरे इस बिगड़ती व्यवस्था को संभाल नहीं पा रहे थें।
– इसीलिए वहां की सेना ने हस्तक्षेप करते हुए तख्‍तापलट करने का फैसला लिया हैं।

आर्मी के समर्थन में आई जनता
– देश की जनता भी इस तख्तापलट का समर्थन कर रही हैं।
– बुर्किना फासो की जनता आर्मी के समर्थन के लिए सड़कों पर उतर आई।

किन अफ्रीकी देशों में हो चुका हैं तख्तापलट
– इससे पहले 25 अक्टूबर 2021 को सूडान में भी सेना ने तख्तापलट कर दिया था।
– माली में 24 मई 2021 को सेना द्वारा तख्तापलट कर दिया गया था।
– गिनी में 05 सितंबर 2021 को सेना ने तख्तापलट कर दिया था।

संयुक्‍त राष्‍ट्र ने क्‍या कहा?
– यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने तख्तापलट करने वाले नेताओं से हथियार डालने की गुजारिश की हैं।

बुर्किना फासो
राजधानी- औगाडौगू

—————
3. ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल की ‘करप्‍शन पर्सेप्‍शन इंडेक्स’ (CPI 2021) में भारत का स्‍थान बताएं?

a. 10
b. 28
c. 49
d. 85

Answer: d. 85

– ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल ने वर्ष 2021 की करप्‍शन पर्सेप्‍शन इंडेक्‍स 25 जनवरी 2022 को जारी की।
– 85वीं रैंकिंग के साथ भारत को 40 अंक मिले हैं।
– वर्ष 2020 की रिपोर्ट में भी भारत का स्‍कोर 40 था, लेकिन रैंकिंग 86 थी।
– पिछले 6 साल की बात करें तो भारत 9 पायदान नीचे आया है।
– 2015 में रैंकिंग 76 और स्‍कोर 38 थी।
– इस रैंकिंग में कम रैंक का मतलब बेहतर स्थिति और ज्‍यादा रैंक का मतलब खराब स्थिति मानी जाती है।

ऐसे तय होती है रेटिंग
– इस इंडेक्स में 0 से 100 अंकों के बीच रेटिंग दी जाती है।
– जिस देश के नंबर जितने ज्यादा होते हैं, वो सबसे कम करप्ट माना जाता है।
– जिन देशों के नंबर कम होते हैं, उनमें भ्रष्टाचार ज्यादा माना जाता है।

टॉप 10 देश
1. डेनमार्क (88)
1. पिफनलैंड (88)
1. न्‍यूजीलैंड (88)
4. नार्वे (85)
4. सिंगापुर (85)
4. स्‍वीडन (85)
7. स्विटजरलैंड (84)
8. नीदरलैंड (82)
9. लक्‍जमबर्ग (81)
10. युनाइटेड किंगडम (80)

विकसित देशों की स्थिति
– अमेरिका की रैंक : 27
– रूस की रैंक : 136.
– ब्रिटेन की रैंक : 11.

इन देशों का बुरा हाल
– नार्थ कोरिया (175)
– यमन (176)
– वेनेजुएला (177)
– सोमालिया (178)
– सीरिया (179)
– साउथ सूडान (180)

पड़ोसी मुल्‍क की रैंकिंग
– भूटान : रैंकिंग 25 और स्‍कोर 68.
– चीन : रैकिंग 66.
– पाकिस्तान : रैंकिंग 140.
– श्रीलंका : रैंकिंग 102
– नेपाल : रैंकिंग 117.
– बांग्लादेश : रैंकिंग 147.

—————–
4. कौन सी भारतीय कंपनी दुनियाभर में IT सर्विस सेक्टर में दूसरी सबसे वैल्यूएबल कंपनी बनी?

a. इंफोसिस
b. विप्रो
c. टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज
d. एचसीएल

Answer: c. टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS)

– विश्वभर के IT सर्विस सेक्टर में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) जनवरी 2022 में दूसरी सबसे वैल्यूएबल कंपनी बन गई।
– TCS की ब्रांड वैल्यू 16.786 अरब डॉलर हो गई हैं।
– पहली सबसे वैल्‍यूएबल कंपनी एसेंचर (Accenture) है। इसकी ब्रांड वैल्‍यू 36.2 बिलियन डॉलर है।

IT सेक्‍टर की Top 10 कंपनियां
1. एसेंचर (आयरलैंड)
2. TCS (भारत)
3. इन्‍फोसिस (भारत)
4. IBM (यूएस)
5. कॉग्जिनेंट (यूएस)
6. कैपजैमिनी (भारत)
7. विप्रो (भारत)
8. एचसीएल (भारत)
9. एनटीटी डाटा (जापान)
10. फुजीटुसु (जापान)
– टैक महिन्द्रा 15वें पर और एलटीआई 22वें स्‍थान पर हैं।

12 महीनों में में TCS का शानदार ग्रोथ
– बीते 12 महीनों में TCS की ब्रांड वैल्यू काफी बढ़ गई हैं।
– यह ब्रांड वैल्यू अब 1.844 अरब डॉलर (12.5%) से बढ़कर 16.786 अरब डॉलर (करीब 1.26 लाख करोड़ रुपए) हो गई है।
– TCS ने वर्ष 2021 में 25 अरब डॉलर का रेवेन्यू जरनेट किया हैं।
– TCS ने साल 2021 में भी अपनी ग्लोबल ब्रांड वैल्यू को मजबूत किया था।

क्या होती हैं ब्रांड वैल्यू?
– ब्रांड वैल्यू किसी कंपनी के ब्रांड का मौद्रिक मूल्य (monetary worth) होता है।

—————-
5. एचपीसीएल (HPCL-Hindustan Petroleum Corporation Limited) के नए चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (CMD) कौन चुने गए?

a. सचिन सारस्‍वत
b. पुष्प कुमार जोशी
c. मनीष कुलश्रेष्‍ठ
d. आरके सिसौदिया

Answer: b. पुष्प कुमार जोशी

– वह पुष्‍प कुमार जोशी मुकेश कुमार सुराणा की जगह लेंगे, जो 30 अप्रैल 2022 को रिटायर हो रहे है।
– पुष्प कुमार जोशी, 1 अगस्त, 2012 से एचपीसीएल के मानव संसाधन निदेशक हैं।
– नियुक्त होने पर जोशी का कार्यकाल 31 अगस्त 2024 तक रहेगा।
– हालांकि नियुक्‍त का फाइनल डिसीजन प्रधानमंत्री की अध्‍यक्षता वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति करेगी।

HPCL
स्‍थापना : 1974
मुख्‍यालय : मुंबई

—————–
6. अंतर्राष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवस (International Customs Day)कब मनाया जाता है?

a. 26 जनवरी
b. 27 जनवरी
c. 28 जनवरी
d. 29 जनवरी

Answer: a. 26 जनवरी

– पहली बार इस दिवस का आयोजन 26 जनवरी 1953 में विश्व सीमा शुल्क संगठन (WCO – world customs organization) के गठन की स्मृति में किया गया था।
– विश्व सीमा शुल्क संगठन एक अंतर-सरकारी संगठन है और इसका मुख्यालय ब्रुसेल्स, बेल्जियम में है।

WCO के सदस्य: 182 देश
डब्ल्यूसीओ के महासचिव: कुनियो मिकुरिया

—————–
7. इटली की प्रसिद्ध कथकली नृत्यांगना मिलिना साल्विनी का निधन 26 जनवरी 2022 को हो गया, उन्‍हें भारत सरकार ने कौन सा सम्‍मान दिया था?

a. पद्म विभूषण
b. पद्म भूषण
c. भारत रत्‍न
d. पद्म श्री

Answer: d. पद्म श्री

– वह 94 वर्ष की थी।
– वर्ष 2019 में भारत सरकार ने मिलिना को पद्म श्री से सम्मानित किया था।
– वह इटली में जन्‍मी थीं बाद में फ्रांस चली गईं। वहीं की नागरिक बन गई थीं।
– उन्‍होंने फ्रांस में कथक का बहुत प्रचार प्रसार किया।
– मिलिना वर्ष 1965 में नृत्य सीखने के लिए भारत आईं और केरल कलामंडलम में शामिल हुईं।
– उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया।

——————
8. किस भारतीय फिल्म को 20वें ढाका इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला?

a. जय भीम
b. शेरनी
c. केजीएफ
d. कूझंगल

Answer: d. कूझंगल

– भारतीय फिल्म कूझंगल (Koozhangal) ने 23 जनवरी 2022 को 20वें ढाका अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में यह अवॉर्ड जीता।

किस श्रेणी में अवॉर्ड मिला?
– एशियाई फिल्म प्रतियोगिता श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला।

कूझंगल के बारे में
– यह वर्ष 2021 की तमिल फिल्‍म है। इसे ‘पेबल्स’ (Pebbles) नाम से ट्रांसलेटेड वज्रन में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रिलीज़ किया गया था।
– इसका निर्देशन पी. एस. विनोथराज ने किया है।
– फिल्म का निर्माण विग्नेश शिवन ने राउडी पिक्चर्स बैनर के तहत किया गया।
– फिल्म का संगीत युवान शंकर राजा ने कंपोज किया।
– साल 2021 में कूझंगल ने अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव रॉटरडैम 2021 के 50 वें संस्करण में शीर्ष प्रतिष्ठित टाइगर अवार्ड भी जीता।

—————-
9. भारत की सबसे युवा अंपायर का नाम बताएं, जिन्‍होंने ओमान में लीजेंड लीग क्रिकेट में अंपायरिंग की?

a. शुभदा भोंसले गायकवाड़
b. स्मृति मंदाना
c. कियाजननी नारायणन
d. वृंदा राठी

Answer: a. शुभदा भोंसले गायकवाड़

– केंद्रीय मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया ने ट्वीट कर शुभदा भोंसले गायकवाड़ को भारत का सबसे युवा अंपायर बताया है।
– वह मध्‍य प्रदेश की रहने वाली हैं और झाबुआ जिले के थांदला कॉलेज में खेल अधिकारी हैं।
– उन्होने ओमान में हुई लीजेंड लीग क्रिकेट में अंपायरिंग की।
– 20 जनवरी 2022 को शुरू हुई प्रतियोगिता में पहले मैच इंडिया महाराजा और एशिया लाइन के बीच खेला गया।

शुभदा भोंसले गायकवाड़ के बारे में
– शुभदा का जन्म मध्य प्रदेश के ग्वालियर में क्रिकेटरों के परिवार में हुआ था।
– उनके पिता अजीत भोसले एक क्रिकेट कोच हैं और चाचा श्रीकांत भोसले एक पूर्व डोमेस्टीक क्रिकेटर थे। वे रणजी ट्रॉफी में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
– शुभदा के भाई भी क्रिकेटर रह चुके हैं।
– अंपायरिंग को करियर विकल्प के रूप में लेने से पहले शुभदा ने खुद मध्य प्रदेश के लिए अंडर -16 और अंडर -19 स्तरों पर क्रिकेट खेला है।
– शुभदा हमेशा पढ़ाई में अच्छी थी लेकिन उसे खेलकूद में भी उतना ही मजा आता था।

—————
10. इंडिया गेट पर स्थित अमर जवान ज्योति की लौ को किस युद्ध स्मारक के साथ मिलाया (merge) गया?

a. डिफेंस वॉर मेमोरियल
b. करगिल वॉर मेमोरियल
c. खलांगा वॉर मेमोरियल
d. नेशनल वॉर मेमोरियल

Answer: d. नेशनल वॉर मेमोरियल

– भारत सरकार ने दिल्ली के इंडिया गेट पर अमर जवान ज्योति की लौ को इसी के पास स्थित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक की लौ में मिला दिया है।
– ऐसा गणतंत्र दिवस से पहले 21 जनवरी, 2022 को किया गया।
– इसके बाद अमर इंडिया गेट पर स्थित जवान ज्‍योति को बुझा दिया गया।
– समारोह का नेतृत्व एकीकृत रक्षा स्टाफ प्रमुख, एयर मार्शल बलभद्र राधा कृष्ण ने किया।

कब स्‍थापित हुई थी अमर जवान ज्‍योति
– इंडिया गेट पर ‘अमर जवान ज्योति’ को 1972 के गणतंत्र दिवस पर प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी ने स्‍थापित करवाया था। उस वक्‍त इस ज्‍योति को जलाया गया था।
– इसका निर्माण 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले सैनिकों की याद में किया गया था।

सरकार ने क्‍या कहा?
– सरकार ने कहा है कि अमर जवान ज्योति की लौ बुझ नहीं रही है।
– इसे राष्ट्रीय युद्ध स्मारक में ज्वाला में विलीन किया जा रहा है, अब ये ज्वाला राष्ट्रीय युद्ध स्मारक में प्रज्वलित रहेगी
– दोनों स्मारको को मिलाने का फैसला इस बात को ध्यान में रखते हुए लिया गया कि अमर जवान ज्योति की लौ ने 1971 के शहीदों को श्रद्धांजलि दी लेकिन उनका कोई नाम वहां मौजूद नहीं है।
– जबकि 1971 और पहले के युद्धों सहित सभी युद्धों के सभी भारतीय शहीदों के नाम और इसके बाद राष्ट्रीय युद्ध स्मारक में रखे जाते हैं।
– इसलिए अमर जवान ज्‍योति को नेशनल वॉर मेमोरियल में विलय कर दिया गया।

विपक्ष ने लगाया आरोप
– विपक्ष ने आरोप लगाया कि यह कदम सैनिकों के बलिदान के इतिहास को मिटाने की तरह है।

राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के बारे में
– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 फरवरी, 2019 को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक का उद्घाटन किया था।
– इस स्मारक की शाश्वत मशाल अमर चक्र के अंदर स्मारक के मुख्य स्तंभ स्मारक स्तंभ के मध्य में जलती है।
– ग्रेनाइट की गोलियों पर सुनहरे अक्षरों में 25,942 सैनिकों के नाम अंकित हैं।
– राष्ट्रीय युद्ध स्मारक उन सभी सैनिकों और गुमनाम नायकों की याद में बनाया गया है, जिन्होंने आजादी के बाद से देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी।
– यह इंडिया गेट परिसर के पास ही 40 एकड़ में फैला हुआ है।
– यह 1962 में भारत-चीन युद्ध, भारत-पाक के बीच हुए 1947, 1965, 1971 और 1999 कारगिल युद्धों दौरान अपने प्राणों की आहूति देने वाले सैनिकों को समर्पित है।
– इसके साथ ही यह श्रीलंका में भारतीय शांति सेना के संचालन के दौरान और संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के दौरान शहीद हुए सैनिकों को भी समर्पित है।

—————–
11. भारतीय राष्ट्रीय पर्यटन दिवस कब मनाया जाता है?

a. 21 जनवरी
b. 22 जनवरी
c. 23 जनवरी
d. 25 जनवरी

Answer: d. 25 जनवरी

– जबकि विश्व पर्यटन दिवस 27 सितंबर को मनाया जाता है।

– भारतीय राष्‍ट्रीय पर्यटन दिवस की शुरूआत साल 1948 में ही हो गई थी, जब देश आजाद होने के बाद भारत पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन यातायात समिति का गठन किया गया।

केंद्रीय पर्यटन मंत्री – जी किशन रेड्डी

——————
12. भारतीय किसान उर्वरक सहकारी (Indian Farmers Fertiliser Cooperative – IFFCO) के नए चेयरपर्सन कौन बने?

a. विवेक कुमार
b. दिलीप संघानी
c. विकास सिंह
d. अनुभव सिन्‍हा

Answer: b. दिलीप संघानी

– उन्‍होंने बलविंदर सिंह नकई का स्थान लिया, जिनका 11 अक्टूबर, 2021 को निधन हो चुका है।

इफको
– मुख्यालय: नई दिल्ली
– स्थापना: 3 नवंबर 1967, नई दिल्ली

—————–
13. राष्ट्रीय राजमार्ग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर विकास निगम लिमिटेड (National Highways & Infrastructure Development Corporation Ltd – NHIDCL) के नए प्रबंध निदेशक कौन हैं?

a. चंचल कुमार
b. अरुण कुमार
c. विवेक कुमार
d. राजेंद्र प्रसाद

Answer: a. चंचल कुमार

– वह 1992 बैच के बिहार कैडर के आईएएस अधिकारी हैं।
– नई नियुक्ति से पहले वह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रधान सचिव थे।

NHIDCL
स्थापना: 2014
मुख्यालय: नई दिल्ली


Free Download Notes PDF of Toady’s Current Affairs : – Click Here

 

Buy eBooks & PDF

[products limit=”3″ columns=”3″ order=”DESC” visibility=”visible”]