यह 28 January 2021 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्जाम्स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्से से Free में डाउनलोड करें।
1. सेना, नौसेना और वायुसेना ने जनवरी 2021 में अंडमान और बंगाल की खाड़ी में कौन सा संयुक्त सैन्य अभ्यास किया?
a. एमफैक्स-21
b. कवच
c. अंडमानफैक्स
d. a और b
Answer: d. a और b (एमफैक्स-21 और कवच)
– दोनों अभ्यास में तीनों सेनाओं ने मिलकर समुद्री हमले की क्षमता को परखा।
– इसमें जगुआर फाइटर प्लेन, पनडुब्बी, वॉरशिप सहित कई हेलीकॉप्टर की शामिल थे।
———————————-
2. एयर डिफेंस मिसाइल AKASH NG का परीक्षण किस संगठन ने किया?
a. भारत डायनेमिक्स
b. डीआरडीओ
c. एयरफोर्स
d. बीईएल
Answer: b. डीआरडीओ
– DRDO (Defence Research and Development Organisation) ने आकाश NG को सक्सेसफुली टेस्ट किया।
– NG का मतलब – न्यू जेनरेशन।
– यह गाइडेड सर्फेस टू एयर मिसाइल (SAM) है, जिसे इंडियन एयरफोर्स के लिए तैयार किया जा रहा है।
सर्फेस टू एयर ‘आकाश’ के लंबे समय से देख रहे हैं, तो ये खास क्यों है?
– क्योंकि इसकी रेंज काफी ज्यादा है।
– इसके 1st वेरिएंट (Akash Mk. 1) की रेंज 25 से 30 किलोमीटर है।
– दूसरे वेरिएंट (Akash Mk.2) इसकी रेंज 40 किलोमीटर है।
– इसे इंडिया ने लद्दाख में भी तैनात किया हुआ है, इंडिया-चाइना टेंशन के मद्देनजर।
– जबकि Akash NG, जो कि अंडर डेवलपमेंट है, उसकी रेंज 50 – 80 किलोमीटर है। यह बहुत अच्छी डेवलपमेंट होगी।
– अगर कोई सोल्जर्स मूव कर रहे हैं, तो वहां पर उनको कवर देने के लिए आकाश को यूज कर सकते हैं।
– यह रेंज अच्छा है।
– तो हम इसे एक्सपोर्ट भी कर सकते हैं। आसियान, अफ्रीकन कंट्री में।
सर्फेस टू एयर डिफेंस सिस्टम क्या है?
– वर्ल्ड वार टू के बाद इसका यूज बहुत हुआ।
– सर्फेस टू एयर मिसाइल का प्राइमरी ऑब्जेक्टिव था कि मिलिटरी एयरक्राफ्ट की पावर कम कर देना।
– वर्ल्ड वार 2 में देखा गया कि मिलिटरी एयरक्राफ्ट का काफी यूज किया गया जर्मन, अमेरिकन और जापान द्वारा।
– ऐसे में ग्राउंड मिलिटरी को काफी नुकसान पहुंचता था।
– तो तोड़ निकाला गया कि एक गाइडेड मिसाइल को लांच किया जाए, जो मिलिटरी एयरक्राफ्ट को मार गिराएगा।
– हालांकि यह एयरक्राफ्ट पायलट पर निर्भर करता है कि वह कैसे इससे बच निकले।
– कई एयरक्राफ्ट बच भी सकते हैं। लेकिन आज के समय में जो गाइडेड मिसाइल लांच हो रहे हैं, उससे बचना बहुत मुश्किल है।
– गाइडेड मिसाइल को सबसे पहले अमेरिका ने कोल्ड वॉर के दौरान डेवलप किया था।
दुनिया का पहला गाइडेड सर्फेस टू एयर मिसाइल?
– दुनिया का पहला गाइडेड सर्फेस टू टयर मिसाइल Nike Ajax था, जिसे अमेरिका ने बनाया था।
– इसके बाद आया यूएसएसआर का S-75. इसे इंडिया ने USSR से इंपोर्ट किया था।
– इंडिया ने इसका उपयोग 1965 और 1971 के वॉर में किया था। इंडिया-पाकिस्तान वॉर में।
– जिस जगह पर इसे तैनात किया जाता था, तो पाकिस्तानी फाइटर प्लेन नहीं आता था, क्योंकि उसे डर था कि वह जरूर उसे गिरा देगा।
– ये तो पुराने सर्फेस टू एयर मिसाइल।
दुनिया में वर्तमान एयर डिफेंस सिस्टम?
– आज के समय में रूस का S-300, S-400 और अब रूस S-500 डेवलप कर रहा है।
– यूएसए के पास पेट्रियट, स्ट्रिंगर है।
– अब तो दुनिया के ज्यादातर बड़े देश खुद का सर्फेस टू एयर मिसाइल डेवलप कर रहा है।
– हमारे पास भी अपना सर्फेस टू एयर डिफेंस सिस्टम है- आकाश।
– तो सवाल उठता है कि इसके बावजूद हम रूस से S-400 क्यों पर्चेज कर रहे हैं।
– क्योंकि S-400 की रेंज इससे काफी ज्यादा 400 किलोमीटर तक की है। यह क्रूज मिसाइल को भी टार्गेट कर सकता है।
– जबकि आकाश की रेंज कम है। आकाश एनजी की रेंज 80 किलोमीटर तक है। जो अच्छी भी मानी जाती है।
– आकाश न्यू जेनरेशन का यूज एयरफोर्स करेगा।
– एक बार बना लिया हमने तो इंडियन एयरफोर्स इसका बड़ा ऑर्डर भारत डायनेमिक्स (BDL) को देगा।
– यह गवर्नमेंट ओन्ड कंपनी है। मुख्यालय हैदराबाद (तेलंगाना) में है।
– गाइडेड मिसाइल के साथ रडार का यूज करते हैं। डिफेंस सिस्टम के साथ रडार होगा, जो बताएगा कि टार्गेट कहां से आ रहा है।
– यह टेस्ट कुछ ही दिनों में हुआ, जब इंडिया ने तय किया कि आकाश डिफेंस सिस्टम को फ्रेंडली कंट्री को भेजेंगे।
——————————-
3. राष्ट्रीय पर्यटन दिवस (National Tourism Day) कब मनाया जाता है?
a. 26 जनवरी
b. 25 जनवरी
c. 24 जनवरी
d. 23 जनवरी
Answer: b. 25 जनवरी
– राष्ट्रीय पर्यटन दिवस देश की अर्थव्यवस्था में पर्यटन के योगदान व महत्व को दर्शाने के लिए मनाया जाता है।
– देश के पर्यटन में आगरा का भी महत्वपूर्ण योगदान है।
– भारत घूमने वाले करीब 60 फीसदी विदेशी पर्यटकों की आइटनरी में ताजमहल शामिल होता है।
2021 की थीम- ‘देखो अपना देश’
———————————
4. ‘भारत पर्व’ 2021 वर्चुअल कार्यक्रम कब से कब तक आयोजित किया जा रहा है?
a. 23 से 27 जनवरी, 2021
b. 24 से 29 जनवरी, 2021
c. 25 से 30 जनवरी, 2021
d. 26 से 31 जनवरी, 2021
Answer: d. 26 से 31 जनवरी, 2021
– पर्यटन मंत्रालय द्वारा हर साल ‘भारत पर्व’ का आयोजन किया जाता है।
– इसे वर्ष 2016 में शुरू किया गया था।
– इस बार इसे वर्चुअल आयोजित किया गया है।
– भारत पर्व का आयोजन ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की थीम पर किया जा रहा है।
– इसका उद्घाटन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने किया।
– यह कार्यक्रम गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर लाल किले की प्राचीर के सामने आयोजित किया जाता है।
– इस वर्चुअल इवेंट के तहत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के थीम वाले मंडप अपने पर्यटन स्थलों, हस्तशिल्प, भोजन और अन्य सुविधाओं का प्रदर्शन करेंगे।
———————————-
5. अंतरराष्ट्रीय शिक्षा दिवस (International Day of Education) कब मनाया जाता है?
a. 26 जनवरी
b. 25 जनवरी
c. 24 जनवरी
d. 23 जनवरी
Answer: c. 24 जनवरी
– संयुक्त राष्ट्र महासभा ने शांति और विकास के लिए शिक्षा की भूमिका के उपलक्ष्य में 24 जनवरी को अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में घोषित किया।
– विकास में शिक्षा की भूमिका के उपलक्ष्य में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 3 दिसंबर 2018 को पारित प्रस्ताव के अनुसार 24 जनवरी 2019 को पहली बार अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया गया।
वर्ष 2021 की थीम- ‘Recover and Revitalize Education for the COVID-19 Generation’
———————————
6. दसवीं राष्ट्रीय आईस हॉकी चैंपियनशिप किसने जीती?
a. CISF
b. ITBP
c. BSF
d. लद्दाख
Answer: b. ITBP
– 22 जनवरी 2021 को इसका फाइनल मुकाबला हुआ।
– जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में ये 10वीं राष्ट्रीय आईस हॉकी चैंपियनशिप आयोजित की गई है।
– आईटीबीपी की टीम ने 8,694 फुट की ऊंचाई पर स्थित गुलमर्ग आईस रिंक में लद्दाख को 5-1 से हराया।
– राष्ट्रीय चैंपियनशिप का आयोजन भारतीय आईस हॉकी संघ (आईएचएआई) ने 16 से 22 जनवरी तक किया।
– टूर्नामेंट में आठ टीमों ने हिस्सा लिया।
– लद्दाख को भारत में आइस हॉकी की राजधानी माना जाता है।
———————————
7. केंद्र सरकार ने कालका मेल ट्रेन का नाम किस स्वतंत्रता सेनानी के नाम पर करने की घोषणा की है?
a. भगत सिंह
b. नेताजी सुभाष चंद्र बोस
c. महात्मा गांधी
d. बाल गंगाधर तिलक
Answer: b. नेताजी सुभाष चंद्र बोस
– रेल मंत्री पीयूष गोयल ने घोषणा की 23 जनवरी 2021 से ट्रेन का आधिकारिक तौर पर नाम बदल दिया है।
– ट्रेन का नाम नेताजी एक्सप्रेस देने का निर्णय किया गया है।
– वर्ष 1941 में नेताजी ने अंग्रेजी की कैद से निकलने के लिए इस ट्रेन का इस्तेमाल किया था।
– अब 130 साल पुरानी इस ट्रेन का नाम बोस के नाम पर किया जाएगा।
– कालका मेल को नंबर ‘1 Up/2 Dn’ के तौर पर जाना जाता है, जो उसके आजादी से पहले की रेल कनेक्टिविटी से जुड़ा है।
– ‘ईस्ट इंडियन रेलवे मेल’ के तौर पर 1866 में अपनी यात्रा शुरू करने वाली कालका मेल के रूट को दिल्ली से कालका के बीच 1891 में बढ़ाया गया था।
———————————
8. केंद्र सरकार ने पराक्रम दिवस कब घोषित किया?
a. 27 जनवरी
b. 26 जनवरी
c. 25 जनवरी
d. 23 जनवरी
Answer: d. 23 जनवरी
– 23 जनवरी 2021 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर फैसला लिया कि अब हर साल 23 जनवरी यानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिन को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जाएगा.
– सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी, 1897 को हुआ था, उनके पिता का नाम जानकीनाथ बोस और मां का नाम प्रभावती था।
– जानकीनाथ कटक के मशहूर वकील थे।
– उनके पिता की इच्छा थी कि सुभाष आईसीएस बनें. उन्होंने अपने पिता की यह इच्छा पूरी की. 1920 की आईसीएस परीक्षा में चौथा स्थान पाया।
– मगर सुभाष का मन अंग्रेजों के अधीन काम करने का नहीं था. 22 अप्रैल 1921 को उन्होंने त्यागपत्र दे दिया.
– बोस की पहली मुलाकात गांधी जी से 20 जुलाई 1921 को हुई थी, गांधी जी की सलाह पर वे भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के लिए काम करने लगे.
– अंग्रेजों ने उन्हें घर में ही नजरबंद किया हुआ था। तब अपना घर छोड़कर चले गए और जर्मनी पहुंच गए
– जर्मनी में उन्होंने हिटलर से मुलाकात की. अंग्रेजों के खिलाफ युद्ध के लिए उन्होंने आजाद हिन्द फौज का गठन किया।
– और युवाओं को ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा’ का नारा भी दिया.
– कई सरकारी तथ्यों के मुताबिक 18 अगस्त, 1945 को नेताजी हवाई जहाज से मंचुरिया जा रहे थे और इसी हवाई सफर के बाद वो लापता हो गए.
————————————-
9. BSF ने जनवरी 2021 में ऑपरेशन ‘सर्द हवा’ किस राज्य की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर चलाया?
a. बिहार
b. गुजरात
c. राजस्थान
d. उत्तर प्रदेश
Answer: c. राजस्थान
– राजस्थान की पश्चिमी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर “ऑपरेशन सर्द हवा” शुरू किया गया है।
– गणतंत्र दिवस के चलते सीमा पार से घुसपैठ की आशंका को देखते हुए पश्चिमी सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने ये आपरेशन शुरू किया।
– ऑपरेशन सर्द हवा का अलर्ट 27 जनवरी 2021 तक चला।
– ऑपरेशन अलर्ट 21 जनवरी से शुरु हुआ, जिसमें सीमा पर चौकसी बढ़ा दी।
BSF के महानिदेशक: राकेश अस्थाना.
मुख्यालय: नई दिल्ली.
————————————-
10. राष्ट्रीय मतदाता दिवस (National Voters Day) कब मनाया जाता है?
a. 26 जनवरी
b. 25 जनवरी
c. 24 जनवरी
d. 23 जनवरी
Answer: b. 25 जनवरी
– युवा मतदाताओं को राजनीतिक प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए हर वर्ष 25 जनवरी को यह दिवस मनाया जाता है।
– भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) के स्थापना 25 जनवरी 1950 को हुई थी इस दिन को मनाने के लिए 2011 से हर साल 25 जनवरी को देश भर में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है।
– 2021 का विषय है- ‘Making Our Voters Empowered, Vigilant, Safe and Informed’ (मेकिंग आवर वोटर्स एम्पावर्ड, विजिलेंट, सेफ एंड इन्फॉर्म्ड) अर्थात् मतदाताओं को सशक्त, सतर्क, सुरक्षित और जानकार बनाना।
————————————-
11. उत्तर प्रदेश राज्य स्थापना दिवस कब मनाया जाता है?
a. 24 जनवरी
b. 25 जनवरी
c. 26 जनवरी
d. 27 जनवरी
Answer: a. 24 जनवरी
– 24 जनवरी 1950 को उत्तर प्रदेश को यह नाम मिला था।
– दरअसल, ब्रिटिश शासन के दौरान 1 अप्रैल 1937 को संयुक्त प्रान्त आगरा व अवध के रूप में स्थापित किया गया था।
– ब्रिटिश शासनकाल में इसे यूनाइटेड प्रोविंस कहा जाता था।
– बाद में 24 जनवरी 1950 को यह बदलकर उत्तर प्रदेश हो गया।
उत्तर प्रदेश
सीएम – योगी आदित्यनाथ
राज्यपाल – आनंदी बेन पटेल
————————————
12. हिमाचल प्रदेश का स्थापना दिवस कब मनाया जाता है?
a. 24 जनवरी
b. 25 जनवरी
c. 26 जनवरी
d. 27 जनवरी
Answer: b. 25 जनवरी
– वर्ष 2021 में हिमाचल प्रदेश का 50वां स्थापना दिवस मनाया गया।
– हिमाचल प्रदेश 25 जनवरी, 1971 को पूर्ण राज्य बना था।
हिमाचल प्रदेश
सीएम – जयराम ठाकुर
राज्यपाल – बंण्डारू दत्तारेय
————————————
13. अंतर्राष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवस (International Customs Day) कब मनाया जाता है?
a. 27 जनवरी
b. 26 जनवरी
c. 28 जनवरी
d. 29 जनवरी
Answer: b. 26 जनवरी
– यह दिन कस्टम अधिकारियों और एजेंसियों की भूमिका को पहचानने के लिए मनाया जाता है।
– विश्व सीमा शुल्क संगठन द्वारा 1953 में इस दिन को मनाए जाने की शुरुआत की गई थी जब बेल्जियम के ब्रुसेल्स में सीमा शुल्क सहयोग परिषद का उद्घाटन सत्र आयोजित किया गया था।
– वर्ष 1994 में CCC का नाम बदलकर विश्व सीमा शुल्क संगठन (WCO) कर दिया गया था।
– वर्ष 2021 की थीम- “Customs bolstering Recovery, Renewal and Resilience”.
वर्ल्ड कस्टम आर्गेनाईजेशन का मुख्यालय: ब्रुसेल्स, बेल्जियम
Free Download Notes PDF of Toady’s Current Affairs : – Click Here
Free Download One Liner MCQ PDF – Current Affairs : – Click Here
आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।