यह 28 January 2020 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्जाम्स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्ट में मौजूद है। 28 January 2020 Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्से से Free में डाउनलोड करें।
1. केन्द्रीय जनजातीय मामले मंत्रालय ने किस केंद्र शासित प्रदेश को 6वीं अनुसूची क्षेत्र घोषित करने का प्रस्ताव रखा है?
a. दिल्ली
b. जम्मू-कश्मीर
c. पुदुचेरी
d. लद्दाख
Answer: d. लद्दाख
– केन्द्रीय जनजातीय मामले मंत्री अर्जुन मुंडा ने हाल ही में घोषणा की कि लद्दाख को 6वीं अनुसूची क्षेत्र में शामिल करने के लिए केन्द्रीय गृह मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा गया है।
– 6वीं अनुसूची में शामिल क्षेत्रों में स्व-शासन पर बल दिया जाता है और जनजातीय समुदायों को काफी स्वायत्तता भी दी जाती है।
– जनजातीय समुदाय अपने कानून स्वयं बना सकते हैं।
– इन क्षेत्रों को सामाजिक व अधोसंरचना (इंफ्रास्ट्रक्चर) विकास के लिए केंद्र सरकार से काफी फंड्स भी मिलते हैं।
– असम के कुछ इलाके, मेघालय, त्रिपुरा और मिजोरम 6वीं अनुसूची में शामिल हैं।
—————————
2. रेलवे में कब तक 100 प्रतिशत विद्युतीकरण का लक्ष्य रखा है?
a. 2022
b. 2023
c. 2024
d. 2025
Answer: c. 2024
– 27 जनवरी, 2020 को केन्द्रीय मंत्री पियूष गोयल ने घोषणा की है कि 2024 तक भारतीय रेलवे 100% विद्युत् से ही संचालित होगा।
– यदि यह लक्ष्य हासिल हो जाता है तो भारतीय रेलवे 100% विद्युत् से संचालित होने वाला प्रथम रेलवे होगा।
– भारतीय रेलवे ने 2030 तक शून्य कार्बन उत्सर्जन नेटवर्क के निर्माण का लक्ष्य रखा है।
– 2019 में रेलवे के 100% विद्युतीकरण का लक्ष्य 2023 तक हासिल करने की योजना बनायीं गयी थी।
– लेकिन अब यह एक साल के लिए बढ़ गया है।
– रेलवे के 100% विद्युतीकरण के बाद इंधन व्यय के 13,510 करोड़ रुपये की बचत होगी।
———————————–
3. किस राज्य सरकार ने शिव भोजन थाली योजना शुरू की, जिसके तहत गरीबों को 10 रुपए में खाना उपलब्ध करवाने का प्रावधान है?
a. बिहार
b. पंजाब
c. आंध्र प्रदेश
d. महाराष्ट्र
Answer: d. महाराष्ट्र
– 71वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर महाराष्ट्र सरकार ने शिव भोजन थाली योजना लांच की है,
– महाराष्ट्र के सभी जिला मुख्यालयों में कम से कम एक शिव भोजन कैंटीन शुरू की गयी है।
– राज्य सरकार के अनुमान के मुताबिक इस योजना की लागत 6.4 करोड़ रुपये आएगी, शुरू में इस योजना को पायलट बेसिस पर तीन महीने के लिए चलाया जाएगा।
महाराष्ट्र
मुख्यमंत्री – उद्धव ठाकरे
राज्यपाल – भगत सिंह कोश्यारी
———————————
4. किस राज्य सरकार की कैबिनेट ने वहां की विधान परिषद को समाप्त करने के लिए मंजूरी दी है?
a. उत्तर प्रदेश
b. बिहार
c. आंध्र प्रदेश
d. गुजरात
Answer: c. आंध्र प्रदेश
– दरअसल, हाल ही में विधानपरिषद ने दो बिलों को लटकाया था, इसमें आंध्र प्रदेश राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण निरस्तीकरण बिल तथा विकेन्द्रीकरण बिल शामिल थे।
– इसके बाद राज्य सरकार ने तय किया विधान परिषद को समाप्त कर दिया जाए।
राज्य विधान परिषद
– आंध्र प्रदेश देश के उन चुनिन्दा राज्यों में से एक है जहाँ पर विधानपरिषद मौजूद है।
– इसके अलावा बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और तेलंगाना में भी विधानपरिषद मौजूद है।
– संविधान के अनुच्छेद 169 में विधानपरिषद को परिभाषित किया गया है।
कैसे चुने जाते हैं सदस्य
– एक तिहाई सदस्यों का चयन स्थानीय निकायों जैसे ग्राम पंचायत, नगर पालिका तथा जिला परिषद के सदस्यों द्वारा किया जाता है।
– एक तिहाई सदस्यों को राज्य विधानसभा के सदस्यों द्वारा चुना जाता है।
– 1/6 सदस्यों को राज्यपाल द्वारा मनोनीत किया जाता है।
– 1/12 सदस्यों को स्नातकों द्वारा चुना जाता है जो राज्य में पिछले तीन साल से रह रहे हैं।
– 1/12 सदस्यों को राज्य के अध्यापकों (सेकेंडरी स्कूल, महाविद्यालय व विश्वविद्यालय) द्वारा चुना जाता है।
————————————-
5. गणतंत्र दिवस के दौरान भारत और ब्राजील के बीच कितने समझौतों पर हस्ताक्षर हुए?
a. 10
b. 15
c. 20
d. 26
Answer: b. 15
– इसमें तेल और गैस, खनन, साइबर सुरक्षा और सूचना-प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देने के लिए 15 समझौतें शामिल हैं।
– इसके अलावा दोनों देशों ने गन्ने के मुद्दें को द्विपक्षीय रूप से सुलझाने पर सहमती प्रकट की है।
– दरअसल ब्राज़ील ने विश्व व्यापार संघ में भारत सरकार द्वारा किसानों को अधिक सब्सिडी देने की शिकायत की थी।
– दोनों देशों ने 2022 तक द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाकर 15 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है।
———————————
6. गणतंत्र दिवस 2020 के दौरान किस किले में ‘भारत पर्व 2020’ का आयोजन 26 से 31 जनवरी तक किया गया?
a. आगरा किला
b. रायगढ़ किला
c. पुरानी दिल्ली किला
d. लाल किला
Answer: d. लाल किला, दिल्ली
– भारत पर्व का आयोजन गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान किया जाता है, इसका आयोजन दिल्ली के लाल किले में किया जाता है।
– भारत पर्व का आयोजन केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय द्वारा अन्य केन्द्रीय मंत्रालयों तथा राज्य सरकारों के सहयोग से किया जा रहा है।
– इसका उद्देश्य लोगों में देशभक्ति की भावना को बढाना और देश की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता को बढ़ावा देना है।
———————————
7. भ्रष्टाचार अवधारणा सूचकांक (ग्लोबल करप्शन परसेप्शन इंडेक्स) 2019 में भारत की रैंकिंग बताएं?
a. 45
b. 60
c. 78
d. 80
Answer: d. 80
– भ्रष्ट देशों की सूची में भारत दो पायदान फिसल गया है।
– वह 2018 में 78वें पायदान पर था, अब 80वें पायदान पर पहुंच गया है।
– 2018 में भारत का स्कोर इस सूचकांक में 41 था, इस वर्ष भी भारत का स्कोर 41 है।
– ट्रांसपरेंसी इंटरनेशनल ने दावोस में विश्व आर्थिक मंच की सालाना बैठक के दौरान इस सूचकांक को जारी किया।
रैंकिंग
1 डेनमार्क
1 न्यूजीलैंड
———————————
8. किस दिन राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है?
a. 24 जनवरी
b. 25 जनवरी
c. 26 जनवरी
d. 27 जनवरी
Answer: b. 25 जनवरी
– भारत निर्वाचन आयोग (ECI) की स्थापना 25 जनवरी 1950 को हुई थी जिसके उपलक्ष्य में यह दिवस मनाया जाता है.
थीम – मज़बूत लोकतंत्र के लिए चुनावी साक्षरता
(Electoral Literacy for Stronger Democracy)
– पहली बार राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2011 में मनाया गया था।
——————————–
9. हाल ही में रूस और किस देश के बीच नई दिल्ली में गंगा-वोल्गा वार्ता का आयोजन किया गया?
a. भारत
b. नेपाल
c. चीन
d. रूस
Answer: a. भारत
– इस वार्ता का आयोजन भारत के विदेश मंत्रालय द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन के साथ मिलकर किया गया.
इस इवेंट में भारत और रूस के कई गणमान्य विद्वानों ने हिस्सा लिया।
– वॉल्गा नदी यूरोप तथा रूस की सबसे लंबी नदी तथा रूस का महत्वपूर्ण जलमार्ग है।
– यह कैस्पियन सागर में गिरती है।
——————————
10. हाल ही में किस देश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पहले सागरमाथा संवाद फोरम में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया है?
a. नेपाल
b. बांग्लादेश
c. जापान
d. इराक
Answer: a. नेपाल
– दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत सागरमाथा (माउंट एवरेस्ट) के नाम पर इस कार्यक्रम का नाम ‘सागरमाथा संवाद’ रखा गया है जो दोस्ती का प्रतीक है.
– इस फोरम का आयोजन इस वर्ष अप्रैल में किया जाएगा.
– सागरमाथा संवाद फोरम में वैश्विक, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर चर्चा की जाएगी. इसका विषय ‘जलवायु परिवर्तन, पर्वत एवं मानवता का भविष्य’ होगा.
——————————
किस एक्ट्रेस, किस डायरेक्टर और किस सिंगर को पद्मश्री के लिए चुना गया है?
Free pdf Notes of Toady’s Current Affairs : Download – Click Here
Free pdf One Liner MCQ Current Affairs : Download – Click Here
आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।