27 & 28 फरवरी 2024 करेंट अफेयर्स – ओपन बुक एग्जाम क्‍या है?

यह 27 & 28 फरवरी 2024 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF DownloadClick here

1. किस शिक्षा बोर्ड ने स्‍कूलों में ‘ओपन बुक एग्जाम’ का प्‍लान प्रस्तावित किया?
Which education board proposed the plan of ‘Open Book Exam’ in schools?

a. यूपी बोर्ड
b. बिहार बोर्ड
c. CBSE
d. ICSE

Answer: c. CBSE (सेन्ट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन)

– सीबीएसई ने क्लास 9th से 12th तक ओपन बुक एग्जाम कराने को प्रस्तावित किया है।
– इस ओपन बुक एग्जाम का पायलट टेस्ट नवंबर-दिसंबर 2024 में किया जायेगा।

किन-किन विषयों को लेकर होगा ओपन बुक एग्जाम?
– क्लास 9th और 10th के लिए: इंग्लिश, मैथ और साइंस
– क्लास 11th और 12th के लिए: इंग्लिश, मैथ और बायोलॉजी

ओपन बुक एग्जाम के पायलट टेस्ट का लक्ष्य
– बोर्ड का लक्ष्य ऐसे परीक्षणों को पूरा करने में छात्रों द्वारा लिए गए समय का अध्ययन करना और शिक्षकों और छात्रों से प्रतिक्रिया इकट्ठा करना है।

क्या है ओपन बुक एग्जाम?
– ओपन बुक एग्जाम (OBE) में, छात्रों को प्रश्नों के उत्तर देने के लिए अपनी पुस्तकों और नोट्स का संदर्भ लेने की अनुमति होती है।
– यह या तो प्रतिबंधित प्रकार (restricted type) के या मुक्त प्रकार (free type) के हो सकते हैं।
– प्रतिबंधित (restricted type) खुली किताब मूल्यांकन में, परीक्षा के दौरान केवल परीक्षा आयोजित करने वाले प्राधिकारी द्वारा अप्रूव्ड स्टडी मैटेरियल की अनुमति होती है।
– मुक्त प्रकार में, छात्र कोई भी स्टडी मैटेरियल ला सकते हैं जो उन्हें प्रासंगिक लगे।
– एक बंद किताब परीक्षा (पारंपरिक परीक्षा) के विपरीत, OBE में परीक्षण प्रश्नों को इस तरह से तैयार किया जाता है कि छात्रों को केवल उपलब्ध स्टडी मैटेरियल से नकल करने के बजाय कॉन्सेप्ट्स को लागू करना होता है।
– OBE से छात्रों के कॉन्सेप्ट्स के समझने के ज्ञान को परखा जाता है।

क्या भारत में पहली बार हो रहा हैं ओपन बुक एग्जाम?
– वर्ष 2014 में, सीबीएसई ने छात्रों को रट्टा मारने की बजाय स्कील्स हासिल करने के लिए एक ओपन टेक्स्ट आधारित मूल्यांकन (ओबीटीए) की शुरुआत की थी।
– हालांकि, साल 2017-18 में इस प्रक्रिया को बंद कर दिया गया था।
– 2019 में, अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) ने एक सलाहकार निकाय की सिफारिश के आधार पर इंजीनियरिंग कॉलेजों में ओपन बुक परीक्षा की अनुमति दी थी।

क्या ओपन बुक एग्जाम सरल होते हैं?
– ओपन बुक एग्जाम पारंपरिक रूप से आसान नहीं है।
– इस तरह के एग्जाम को तथ्यों और परिभाषाओं से परे सीखने का परीक्षण करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

सीबीएसई ने ओपन बुक एग्जाम की प्रस्तावना अब क्यों की?
– सीबीएसई का प्रस्ताव स्कूली शिक्षा प्रणाली में नियोजित बड़े सुधारों के अनुरूप है।
– हालांकि, नेशनल एजुकेशन पॉलिसी 2020 में ओपन बुक एग्जाम का कोई प्रवधान नहीं हैं।

ओपन बुक एग्जाम पर रिसर्च क्या कहती हैं?
– अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) भुवनेश्वर के मेडिकल छात्रों के बीच किए गए 2021 के एक अध्ययन के अनुसार, ओपन बुक परीक्षाओं में कम तनावपूर्ण होने का लाभ होता है।

—————-
2. मशहूर गायक पंकज उधास का निधन 26 फरवरी 2024 को हो गया, उन्‍हें किस वर्ष पद्म श्री अवॉर्ड मिल चुका था?
Famous singer Pankaj Udhas died on 26 February 2024, in which year did he receive the Padma Shri Award?

a. 2024
b. 2022
c. 2016
d. 2006

Answer: d. 2006

– पंकज उधास मशहूर गजल गायक थे।
– उनका निधन 72 वर्ष की उम्र में हो गया।
– वह पैंक्रियाज कैंसर से जूझ रहे थे।
– उनका जन्‍म 17 मई 1951 को गुजरात के जेतपुर में हुआ था।
– निधन 26 फरवरी 2024 को मुंबई में हो गया।
– पंकज के परिवार में पत्नी फरीदा और दो बेटियां नायाब और रेवा हैं।

पंकज उधास की मशहूर गजलें
– चिट्ठी आई है…
– चांदी जैसा रंग है तेरा…
– ना कजरे की धार…
– एक तरफ उसका घर, एक तरफ मैकदा…

—————

—————
3. किस देश की सेना ने कई भारतीयों को सुरक्षा सहायक की नौकरी दी और बाद में यूक्रेन के साथ युद्ध लड़ने को मजबूर किया, जिसमें से एक की मौत हो गई?
Which country’s army employed many Indians as security assistants and later forced them to fight the war with Ukraine, killing one of them?

a. इजरायल
b. बेलारूस
c. पोलैंड
d. रूस

Answer: d. रूस

– रूस की सेना ने करीब 100 भारतीयों को सुरक्षा सहायक के रूप में काम पर रखा।
– इनमें से कम से कम तीन भारतीयों को रूस-युक्रेन सीमा पर रूसी सेना के साथ लड़ने को मजबूर किया गया।
– 21 फरवरी 2024 को यूक्रेनी एयर स्ट्राइक में भारतीय हेमिल अश्विनभाई मंगुकिया की मौत हो गई।
– वह 23 वर्ष के थे। सूरज, गुजरात के रहने वाले थे।
– मंगुकिया दिसंबर 2023 में रूस गए थे और बाद में उन्हें रूसी सेना ने युद्ध के काम में लगा दिया था।

रूसी सेना में कैसे फंसे कई भारतीय युवा
– भारतीयों की भर्ती एजेंट के जरिए की गई थी।
– ज्‍यादातर युवकों ने यूटयूब पर वीडियो देखा था, जिसमें बताया गया था कि रूस की सेना सिक्‍योरिटी असिस्‍टेंट की बहाली कर रही है और बहुत सारी रकम मिल रही है।
– एजेंट ने 09 नवंबर 2023 को भारतीय युवाओं को रूस भेजा था।
– उन्‍हें पहले खाड़ी देश ले जाया गया, इसके बाद रूस पहुंचाया गया था।
– लेकिन कुछ दिनों की ट्रेनिंग के बाद इन युवाओं को रूसी सेना में शामिल कर लिया गया और युद्ध के स्थान पर तैनात कर दिया गया।
– ट्रेनिंग से पहले एक बॉन्ड पेपर पर उनसे हस्ताक्षर करवाए, ये बॉन्ड पेपर रूसी भाषा में लिखा गया था।
– युवाओं को प्रति माह ₹1.95 लाख वेतन और अतिरिक्त लाभ के रूप में ₹50,000 की पेशकश की गई थी।

रूस में फंसे इन्हें युवाओं के बारे में कैसे पता चला?
– सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हुए थे, जिसमें रूसी सेना में फंसे भारतीय युवक भारत सरकार से मदद की गुहार लगाते हुए नजर आए थे।

भारत सरकार ने क्‍या कदम उठाए?
– मंगुकिया के पिता की ओर से एक एजेंट द्वारा 2 फरवरी को भारतीय वाणिज्य दूतावास को भेजे गए एक ई-मेल में कहा गया कि उनका बेटा खतरे के क्षेत्र में है और वे उसे भारत वापस चाहते हैं।
– हालांकि बाद में मंगुकिया की मौत हो गई।
– भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा है कि उसने रूसी सेना में सहायक स्टाफ के रूप में काम करने वाले भारतीयों की “जल्दी छुट्टी” के लिए रूसी अधिकारियों से संपर्क किया है, और उसने भारतीय नागरिकों से संघर्ष से दूर रहने का आग्रह किया है।

रूस को क्‍यों चाहिए दूसरे देश के सोल्‍जर
– रूस और यूक्रेन के बीच 24 फरवरी, 2022 से युद्ध चल रहा है।
– रूस के हजारों सैनिक इस दौरान मारे जा चुके हैं। युद्ध बहुत लंबा खिंचता जा रहा है। ऐसे में उसे सोल्‍जर्स की जरूरत है।
– रूस अब दुनिया के देशों से युवाओं को भर्ती कर रहा है।
– नेपाल से बहुत सारे युवकों की भर्ती रूसी सेना की है।

—————
4. यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (यूजीसी) ने बिहार की किस यूनिवर्सिटी को कैटेगरी-1 का दर्जा दिया है?
Which university of Bihar has been given Category-1 status by the University Grant Commission (UGC)?

a. महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी
b. सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार (गया)
c. नालंदा यूनिवर्सिटी
d. डॉ. राजेंद्र प्रसाद सेंट्रल एग्रीकल्‍चर यूनिवर्सिटी

Answer: b. सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार (गया)

– यूजीसी ने 23 फरवरी 2024 को सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार (सीयूएसबी) कैटेगरी – 1 का दर्जा दिया है।
– राज्य में किसी विश्वविद्यालय के लिए पहली बार है।

कैटेगरी-1 में कितनी यूनिवर्सिटी
– हिन्‍दुस्‍तान न्‍यूज के अनुसार देश में 56 केंद्रीय विश्वविद्यालय हैं, जिनमें से 10 से भी कम वर्तमान में यूजीसी की कैटेगरी-1 में हैं।

यह उपलब्धि अहम क्‍यों है?
– सीयूएसबी यूनिवर्सिटी की स्‍थापना वर्ष 2009 में हुई। और जून 2023 में राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद (NAAC) से उच्चतम ‘A++’ रेटिंग प्राप्त हुई थी।
– यह उस राज्य में एक और अहम उपलब्धि है जहां राज्य विश्वविद्यालय ज्यादातर गैर-मान्यता प्राप्त हैं और देर से सत्र और खराब प्रदर्शन से जूझ रहे हैं।

बिहार के बारे में
– मुख्‍यमंत्री : नीतीश कुमार
– राजधानी : पटना
– राज्‍यपाल : राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर
– बिहार की सीमा : उत्तर में नेपाल, दक्षिण में झारखंड, पूर्व में पश्चिम बंगाल और पश्चिम में उत्तर प्रदेश से टच करती है।

—————-
5. किस अभिनेता को वर्ष 2023 के लिए महाराष्‍ट्र भूषण पुरस्‍कार मिला?
Which actor received the Maharashtra Bhushan Award for the year 2023?

a. परेश रावल
b. अजय देवगन
c. राजपाल यादव
d. अशोक सराफ

Answer: d. अशोक सराफ

– अशोक सराफ को 22 फरवरी 2024 को महाराष्‍ट्र भूषण अवॉर्ड 2023 मिला।
– वह एक भारतीय अभिनेता है।
– वह हिंदी और मराठी सिनेमा में दशकों से काम कर रहे हैं।
– उनको यह अवॉर्ड कला के क्षेत्र में दिया गया है।
– महाराष्‍ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने यह अवॉर्ड प्रदान किया।
– अशोक सराफ महाराष्‍ट्र से हैं।

नोट – ‘महाराष्ट्र भूषण अवॉर्ड 2022’ दत्तात्रेय नारायण धर्माधिकारी (अप्पासाहेब धर्माधिकारी) को मिला था।

महाराष्ट्र भूषण अवॉर्ड
– यह अवॉर्ड महाराष्ट्र सरकार द्वारा दिया जाने वाला सबसे बड़ा अवॉर्ड है।
– जब 1995 में शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी की गठबंधन सरकार थी तब इसे पहली बार स्वरूप दिया गया।
– पहला महाराष्ट्र भूषण अवॉर्ड 1996 में प्रदान किया गया।
– वर्तमान में 25 लाख रुपये नकद, स्‍मृति चिन्‍ह और प्रमाणपत्र दिया जाता है।
– इस अवॉर्ड के लिए महाराष्ट्र सरकार द्वारा तय की गई कमेटी विजेता का निर्णय करती है।

अवॉर्ड किन क्षेत्रों में दिया जाता है?
– साहित्य
– कला
– खेल
– विज्ञान
– समाज सेवा
– पत्रकारिता
– लोक प्रशासन
– स्वास्थ्य कार्य सेवा

महाराष्‍ट्र
मुख्‍यमंत्री: एकनाथ शिंदे
राजधानी: मुंबई
राज्यपाल: रमेश बैस

————–

—————-
6. कुमार शाहनी का निधन 24 फरवरी 2024 को हो गया, वह इनमें से क्‍या थे?
Kumar Shahani died on 24 February 2024. Who among the following was he?

a. फिल्‍म निर्देशक और पटकथा लेखक
b. क्रिकेटर और फुटबॉलर
c. अभिनेता और राजनेता
d. लेखक और वैज्ञानिक

Answer: a. फिल्‍म निर्देशक और पटकथा लेखक

– कुमार शाहनी ने ‘माया दर्पण’(1972), ‘तरंग’(1984), ‘घायल गाथा’(1989) ‘कस्बा’(1990) जैसी क्लासिक फिल्में बनाई थीं।
– निर्देशक के अलावा उन्‍होंने लेखक और शिक्षक के तौर पर भी अपनी पहचान बनाई थी।

प्रसिद्ध कुमार शाहनी
– उनका जन्‍म 7 दिसंबर 1940 में हुआ।
– निधन 24 फरवरी 2024 को कोलकाता में हो गया।
– वह 83 वर्ष के थे।
– उनको पैरेलल सिनेमा बनाने के लिए पहचाना जाता था।
– ‘माया दर्पण’ ने हिंदी में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता।
– इसके अलावा भी उन्‍होंने कई अवॉर्ड जीते थे।
– वर्ष 2004 में शहाणीने फिल्में बनाना छोड़ दिया। और – इसके बाद लिखना-पढ़ना शुरू किया।
– उन्‍होंने ‘द शॉक ऑफ डिजायर एंड अदर एसेज’ जैसी किताबें लिखी हैं।

—————-
7. असम सरकार ने ब्रिटिश काल के किस कानून को रद्द करने का फैसला फरवरी 2024 किया और असम निरसन अध्यादेश, 2024 को मंजूरी दी?
The Assam government decided to repeal which British-era law in February 2024 and approved the Assam Repeal Ordinance, 2024?

a. असम सामान्य धारा अधिनियम, 1915
b. असम मुस्लिम विवाह और तलाक पंजीकरण अधिनियम, 1935
c. असम उत्पाद शुल्क अधिनियम, 1910
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: b. असम मुस्लिम विवाह और तलाक पंजीकरण अधिनियम, 1935

– असम सरकार ने असम मुस्लिम विवाह और तलाक पंजीकरण अधिनियम, 1935 को रद्द करने का फैसला 23 फरवरी 2024 को लिया। और असम निरसन अध्‍यादेश, 2024 को मंजूरी दे दी, जो 89 साल पुराने कानून को निरस्त कर देगा।

इस कानून में क्‍या प्रावधान थे?
– असम के मुख्‍यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि अगर दूल्हा और दुल्हन शादी की कानूनी उम्र यानी लड़कियों की 18 साल और लड़कों की 21 साल नहीं हुई हैं, तो भी शादी को पंजीकृत कर दिया जाता था।
– यह असम में बाल विवाह रोकने की दिशा में अहम कदम है।

अधिनियम को रद्द करने का निर्णय क्‍यों लिया
– द हिन्‍दू न्‍यूज पेपर के अनुसार पर्यटन मंत्री और सरकार के प्रवक्‍ता, जयंत मल्‍ला बरुआ ने कहा कि अधिनियम को रद्द करने का निर्णय इसलिए लिया गया है क्‍योंकि असम समान नागरिक संहिता (UCC) की ओर बढ़ रहा है।
– उन्‍होंने कहा कि कानून रद्द करने का निर्णय बहुत महत्‍वपूर्ण है।
– आगे कहा कि अब इस एक्ट के तहत कोई भी मुस्लिम शादी या तलाक रजिस्टर नहीं होगा।
– हमारे पास स्पेशल मैरिज एक्ट है, अब उसके तहत ही मामले सुलझाएंगे।

मुस्लिम विवाह रजिस्ट्रार को हटाया जाएगा
– इस अधिनियम के रद्द होने के बाद मुस्लिमों की शादी का पंजीकरण स्‍पेशल मैरिज एक्‍ट के तहत जिला आयुक्‍त और जिला रजिस्‍ट्रार कर सकेंगे। जिसे पहले 94 मुस्लिम विवाह रजिस्‍ट्रार करते थे।
– सरकार ने एलान किया है कि मुस्लिम विवाह का पंजीकरण करने वाले रजिस्ट्रार्स को हटाया जाएगा और उन्हें एकमुश्त दो-दो लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।

नोट:
– उत्तराखंड विधानसभा में 6 फरवरी 2024 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समान नागरिक संहिता कानून (UCC) का विधेयक पेश किया था।

असम के बारे में
राजधानी: दिसपुर
भाषा: असमिया, बंगाली, बोडो
जनसंख्‍या: 34.18 मिलियन
राज्‍यपाल: गुलाब चंद कटारिया
मुख्यमंत्री : हिमंत बिस्वा सरमा

—————-
8. वर्ष 2018 में कर्मचारी भविष्‍य निधि संगठन (EPFO) के डाटा ब्रीच (डाटा को लीक करना, चुराना या हैक कराना) में किस देश की साइबर एजेंसी का हाथ था?
Which country’s cyber agency was involved in the data breach (leaking, stealing or hacking of data) of the Employees’ Provident Fund Organization (EPFO) in the year 2018?

a. जापान
b. चीन
c. अमेरिका
d. फ्रांस

Answer: b. चीन

डाटा ब्रीच: डाटा को लीक करना, चुराना या हैक कराना

– वर्ष 2018 में एम्प्लोयी प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन (EPFO) के सिस्टम में डाटा ब्रीच हुआ था।
– इस डाटा ब्रीच में कई भारतीयों का पर्सनल डाटा लीक हुआ था।
– न्यूजपेपर द इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार नई दिल्ली की साइबरसिक्योरिटी एजेंसी की एक जांच में पता चला है कि इस डाटा ब्रीच में एक चाइनीज साइबर एजेंसी का हाथ था।
– इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार 19 फरवरी 2024 को गिटहब पर कुछ डाटा लीक हुआ, जिसमें चाइनीज साइबर एजेंसी के डॉक्यूमेंट्स पाए गए, जिससे पता चलता है कि 2018 में EPFO के डाटा ब्रीच में भी चाइनीज साइबर एजेंसी का हाथ था।

फरवरी 2024 में गिटहब पर किन भारतीयों संस्थानों का डाटा लीक हुआ?
– EPFO
– BSNL
– AIR India
– Reliance

विश्व में भारत में सबसे ज्यादा साइबर अटैक्स झेलना वाला देश
– सिंगापुर स्थित साइबर सुरक्षा फर्म साइफिरमा की 2023 इंडिया थ्रेट लैंडस्केप रिपोर्ट के अनुसार, भारत वैश्विक स्तर पर सबसे अधिक साइबर अटैक्स झेलता है।
– भारत वैश्विक स्तर पर 13.7 प्रतिशत साइबर अटैक्स झेलता है।

EPFO (कर्मचारी भविष्य निधि संगठन)
– भारत की एक राज्य प्रोत्साहित अनिवार्य अंशदायी पेंशन और बीमा योजना प्रदान करने वाला शासकीय संगठन है।
– स्थापना: 1952
– मुख्‍यालय: नई दिल्ली

—————
9. भारत-जापान संयुक्त अभ्यास ‘धर्म गार्जियन’ का पांचवां संस्‍करण कहां आयोजित किया गया?
Where was the fifth edition of India-Japan joint exercise ‘Dharma Guardian’ held?

a. मध्‍य प्रदेश
b. राजस्‍थान
c. गुजरात
d. नई दिल्‍ली

Answer: b. राजस्‍थान

– जापानी दल का प्रतिनिधित्व 34वीं इन्फैंट्री रेजिमेंट के सैनिकों द्वारा और भारतीय सेना दल का प्रतिनिधित्व राजपूताना राइफल्स की एक बटालियन द्वारा किया जा रहा है।
– दोनों देशों की टुकड़ी में 40-40 जवान शामिल हैं।

अभ्यास ‘धर्म गार्जियन’
– आयोजन कब तक : 25 फरवरी से 9 मार्च 2024 तक
– कहां : महाजन फील्ड फायरिंग रेंज, राजस्‍थान
– यह एक वार्षिक सैन्‍य अभ्‍यास है।
– इसका आयोजन भारत और जापान में किया जाता है।
– अभ्यास का उद्देश्य सैन्य सहयोग को बढ़ावा देना और संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अध्याय VII के अंतर्गत अर्ध-शहरी परिस्थितियों में संयुक्त अभियानों को पूरा करने के लिए संयुक्त क्षमताओं में वृद्धि करना है।

राजस्‍थान के बारे में
सीएम : भजनलाल शर्मा
गवर्नर : कलराज मिश्र
राजधानी : जयपुर
पड़ोसी राज्‍य : पंजाब, हरियाणा, उत्‍तर प्रदेश, मध्‍य प्रदेश और गुजरात

—————
10. वर्ष 2023 के लिए ‘घनश्यामदास बिड़ला पुरस्कार’ के विजेता का नाम बताएं?
Name the winner of ‘Ghanshyamdas Birla Award’ for the year 2023?

a. अदिति सेन
b. विनोद सेन
c. अंजुला माहौर
d. शबनम आदाब

Answer: a. अदिति सेन

– ‘घनश्यामदास बिड़ला पुरस्कार’ देश में रहकर अनुसंधान कर रहे 50 वर्ष या इससे कम आयु के वैज्ञानिकों की प्रतिभा को सम्मानित करने के लिए दिया जाता है।
– भौतिक शास्त्र वैज्ञानिक अदिति सेन डे को क्वांटम सूचना एवं संगणना के क्षेत्र में किए गए कार्य के लिए वर्ष 2023 का ‘घनश्यामदास बिड़ला पुरस्कार’ दिए जाने की घोषणा की गयी।


PDF Download: Click here


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *