Daily Current Affairs, Current Affairs 28 February 2020, Current Affairs 28 February, Current Affair 28 February 2020 Question, 28 February 2020 Current Affairs, Current Affairs 28 February 2020,

यह 28 February 2020 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। 28 February 2020 Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. ‘वर्ल्ड एयर क्वालिटी रिपोर्ट-2019’ के मुताबिक, विश्व के 30 सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों में से भारत के कितने शहर इसमें शामिल है?

a. 21
b. 25
c. 28
d. 10

Answer a. 21

– 2018 की रिपोर्ट में टॉप-30 प्रदूषित शहरों में भारत के 22 शहर शामिल थे।
– ताजा आंकड़े के मुताबिक मतलब 2019 में टॉप 30 प्रदूषित शहरों में 21 शहर भारत के हैं।
– अगर दुनिया के टॉप 10 प्रदूषित शहरों की बात करें, तो उसमें भारत के 6 शहर हैं।
– दुनिया की 90 प्रतिशत आबादी बेहद प्रदूषित हवा में सांस लेती है।

About AirVisual
– एयर विजुअल संगठन की स्‍थापना वर्ष 2015 में हुई थी।
– यह स्‍व‍िस और अमेरिकी कंपनी IQAir का हिस्‍सा है, जो टेक्‍नोलॉजी के माध्‍यम से लोगों को वायु प्रदूषण से बचाने में मदद करती है।
– एयर विजुअल संगठन हर साल दुनियाभर के वायु प्रदूषण का डेटा जारी करती है और प्रदूषण के खतरे को बताती है।

—————————–
2. ‘वर्ल्ड एयर क्वालिटी रिपोर्ट-2019’ के अनुसार दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर कौन सा है?

a. दिल्‍ली
b. होतन
c. नोएडा
d. गाजियाबाद

Answer d. गाजियाबाद

– गाजियाबाद का 2019 में औसत पीएम2.5 (μg/m³)- 110.2 था, जो दुनियाभर में सबसे खराब था।
– इसके बाद अगले तीन स्थानों पर चीन और पाकिस्तान के शहर हैं, लेकिन जैसे-जैसे लिस्ट आगे बढ़ती है, भारत के शहरों की संख्या भी इसमें बढ़ती जाती है।

शहर और PM 2.5 (μg/m³) का स्‍तर
1. गाजियाबाद, भारत : 110.2
2. होतन, चीन : 110.1
3. गुजरांवाला, पाकिस्तान : 105.3
4. फैसलाबाद, पाकिस्तान : 104.6
5. दिल्ली, भारत : 98.6
6. नोएडा, भारत : 97.7
7. गुड़गांव, भारत : 93.1
8. राविंडी, पाकिस्तान : 92.2
9. ग्रेटर नोएडा, भारत : 91.3
10. बंधवारी, भारत : 90.5
11. लखनऊ, भारत : 90.3
12. लाहौर, पाकिस्तान : 89.5
13. बुलंदशहर, भारत : 89.4
14. मुजफ्फरनगर, भारत : 89.1
15. बागपत, भारत : 88.6
16. काशगर, चीन : 87.1
17. जिंद, भारत : 85.4
18. फरीदाबाद, भारत : 85
19. कोरौत, भारत : 85
20. भिवंडी : 83.4
21. ढाका, बांग्लादेश : 83.3
22. पटना, भारत : 82.1
23. पलवल, भारत : 82.1
24. दक्षिण तांगेरन, इंडोनेशिया : 81.3
25. मुजफ्फरपुर, भारत : 81.2
26. हिसार, भारत : 81
27. मुरीदके, पाकिस्तान : 80.6
28. कुतैल, भारत : 80.4
29. जोधपुर, भारत : 77.2
30. मुरादाबाद, भारत : 76.5

क्‍या है पीएम2.5 PM
– पीएम2.5 PM (μg/m³) वायु में घुले बेहद ही छोटे कण होते हैं, जिन्हे सिर्फ माइक्रोस्कोप की मदद से देखा जा सकता है।
– सांस लेने के दौरान ये कण आसानी से फेफड़ों तक पहुंच जाते हैं, जो बेहद नुकसानदायक है।
– ये आगे चलकर फेफड़ों और ह्दय से जुड़ी बीमारियों के कारण बनते हैं।

——————————-
3. ‘वर्ल्ड एयर क्वालिटी रिपोर्ट-2019’ के अनुसार सबसे ज्‍यादा प्रदूषित देशों की सूची में भारत का स्‍थान कौन सा है?

a. पहला
b. तीसरा
c. पांचवां
d. दसवां

Answer c. पांचवां

– टॉप-10 सबसे प्रदूषित देशों में सभी देश एशियाई हैं।
– भारत का स्थान इसमें 5वां है।
– पिछले साल की रिपोर्ट में (2018 में) भारत का स्थान तीसरा था।

2019 में प्रदूषित देशों की रैंकिंग
देश और औसत PM2.5
1. बांग्‍लादेश : 83.3
2. पाकिस्‍तान : 65.8
3. मंगोलिया : 62
4. अफगानिस्‍तान : 58.8
5. भारत : 58.1
6 इंडोनेशिया : 51.7
11. चीन

आर्थिक सुस्‍ती या मंदी की वजह से प्रदूषण में कमी
– 2019 में भारत का पीएम2.5 (μg/m³)- 58.08 रहा, जो 2018 से 14.46 पॉइंट कम है।
– रिपोर्ट में इस सुधार का कारण आर्थिक मंदी को बताया गया है।

किस आधार पर तैयार होती है रिपोर्ट?
– ग्लोबल एयर क्वॉलिटी इन्फोर्मेशन कंपनी आईक्यूएआईआर के रिसर्चरों ने ग्राउंड मॉनिटरिंग स्टेशन के जरिए मिले पीएम2.5 (μg/m³) के डेटा के आधार पर यह रिपोर्ट तैयार की है।

वायु प्रदूषण के कारण खासकर बच्‍चों की मौत कितनी?
– विश्व स्वास्थ्य संगठन की 2018 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दुनियाभर में हर साल 15 साल से कम उम्र के 6 लाख बच्चों की मौत सिर्फ प्रदूषण से होने वाली बीमारियों के कारण होती है।

——————————–
4. फ्रांस में भारत का राजदूत किसे नियुक्त किया गया है?

a. विपिन निगम
b. संजीव चावला
c. जावेद अशरफ
d. विनय मोहन

Answer c. जावेद अशरफ

– जावेद अशरफ फ्रांस में भारत के अगले राजदूत नियुक्त किये गये हैं.
– वे 1991 बैच के भारतीय विदेश सेवा अधिकारी हैं.
– इससे पूर्व वे सिंगापुर में भारत के उच्चायुक्त थे. जावेद अशरफ ने विनय मोहन क्वात्रा की जगह लीं है.
– सरकार द्वारा दोनों देशों के बीच रणनीतिक संबंधों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है.
– विनय मोहन क्वात्रा को नेपाल में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया है.

—————————-
5. किस राज्य विधानसभा ने एनआरसी के विरुद्ध प्रस्ताव पारित करते हुए वर्ष 2010 के आधार पर एनपीआर बनाने का निर्णय लिया?

a. असम
b. बिहार
c. पंजाब
d. छत्तीसगढ़

Answer b. बिहार

– बिहार विधानसभा में बजट सत्र के दौरान राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के विरुद्ध प्रस्ताव पारित किया गया है.
– बिहार विधानसभा में राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) में संशोधन के लिये भी सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया है.
– एनपीआर प्रस्ताव के तहत वर्ष 2010 के आधार पर रजिस्टर तैयार का निर्णय लिया गया है.
– इसमें माता-पिता संबंधी विवरण देना ज़रूरी नहीं होगा.

————————–
6. हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट-2020 के अनुसार विश्व का सबसे अमीर शख्स कौन है?

a. बर्नार्ड ऑरनॉल्ट
b. बिल गेट्स
c. मुकेश अंबानी
d. जेफ बेजोस

Answer d. जेफ बेजोस

– हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट-2020 के अनुसार, जेफ बेजोस दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं.
– उनका नेटवर्थ 140 अरब डॉलर है.
– इसके बाद 107 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ एलएमवीएच के बर्नार्ड ऑरनॉल्ट दूसरे और
– 106 अरब डॉलर के नेटवर्थ के साथ माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स तीसरे स्थान पर हैं.
– मुकेश अंबानी ग्लोबल लिस्ट में नौवें नंबर पर हैं जबकि एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं.

——————–
7. किस भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी को आंध्र प्रदेश सरकार की एंटी-करप्शन हेल्पलाइन का ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया गया है?

a. पीवी सिंधु
b. अनुष्का पारिख
c. अर्चना देवधर
d. साइना नेहवाल

Answer a. पीवी सिंधु

– पीवी सिंधु और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी की मौजूदगी में 25 फरवरी 2020 को यहां एंटी-करप्शन टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया.
– इस अवसर पर ‘भ्रष्टाचार रोको’ शीर्षक से एक वीडियो भी जारी किया गया.

———————–
8. CIBIL (क्रेडिट इनफार्मेशन ब्यूरो इंडिया लिमिटेड) ने अपना नया MD और CEO किसे नियुक्‍त किया?

a. राजेश कुमार
b. सतीश पिल्लई
c. अविनाश शर्मा
d. लोकेश गुप्‍ता

Answer a. राजेश कुमार

– भारत में क्रेडिट रेटिंग या ऋण रेटिंग पर जानकारी मुहैया कराने वाली सबसे बड़ी कंपनी Cibil है।
– वह सतीश पिल्लई का स्थान लेंगे, जो अमेरिका की एक कंपनी के एशिया रीजन बिज़नेस अध्यक्ष बनने के लिए कंपनी छोड़ रहे है।
– राजेश कुमार एचडीएफसी बैंक में रिटेल ऋण और जोखिम के ग्रुप अध्यक्ष थे।
– वह राष्टीय वित्त उद्योग और ग्राहकों को सपोर्ट जारी रखने के लिए CIBIL इंडिया के कारोबार को अगले चरण में ले जाने के लिए जिम्मेदार होंगे।
– CIBIL अमेरिकी बहुराष्ट्रीय समूह TransUnion का हिस्सा है

CIBIL(क्रेडिट इनफार्मेशन ब्यूरो इंडिया लिमिटेड)

स्थापना: अगस्त 2000
मुख्यालय: मुंबई

————————
9. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 16 वां संयुक्त मंत्रिस्तरीय आयोग (Joint Ministerial Commission) की बैठक कहॉं आयोजित की गई?

a. महाराष्‍ट्र
b. उत्तर प्रदेश
c. हरियाणा
d. दिल्ली

Answer d. दिल्ली

– भारत की ओर से रेल और वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल
– ऑस्ट्रेलिया की सरकार ओर से व्यापार, पर्यटन और निवेश मंत्री माननीय सीनेटर साइमन बर्मिंघम ने दोनों देशों के बीच आयोजित संयुक्त मंत्रिस्तरीय आयोग की संयुक्त अध्यक्षता की थी।

ऑस्ट्रेलिया
राजधानी: कैनबरा;
मुद्रा: ऑस्ट्रेलियाई डॉलर
प्रधान मंत्री: स्कॉट मॉरिसन

————————-
10. किस राज्य सरकार ने पाँच वर्ष पूर्व प्रारंभ की गई प्रमुख जल संरक्षण परियोजना ‘जलयुक्त शिवार’ को समाप्त कर दिया है?

a. बिहार
b. पंजाब
c. कर्नाटक
d. महाराष्ट्र

Answer d. महाराष्ट्र

– महाराष्ट्र में लगातार सूखे की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए इस परियोजना को दिसंबर 2014 में लॉन्च किया गया था.


Free PDF Notes of Toady’s Current Affairs : DownloadClick Here

Free PDF One Liner MCQ Current Affairs : Download – Click Here

आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्‍यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।

 


Buy eBooks & PDF

About Us | Help Desk | Privacy Policy | Disclaimer | Terms and Conditions | Contact Us

©2023 Sarkari Job News powered by Alert Info Media Pvt Ltd.

Log in with your credentials

or    

Forgot your details?

Create Account