Daily Current Affairs, Current Affairs 27 September 2019, Current Affairs 27 September, Current Affair 27 September 2019 Question, 27 September 2019 Current Affairs, Current Affairs 27 September 2019,

यह 27 September 2019 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसे दी हिन्‍दू सहित अदर न्‍यूजपेपर के अनैलिसिस से तैयार किया गया है। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। 27 September 2019 Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. बिहार का पहला महिला डाकघर किस शहर में खोला गया है?

a. गया
b. हाजीपुर
c. पटना
d. दरभंगा

Answer: c. पटना (बिहार लोक सेवा आयोग के परिसर में)

– बिहार लोक सेवा आयोग के परिसर में स्थापित यह महिला डाकघर देश का दूसरा और बिहार का पहला महिला डाकघर है.
– इस डाकघर में पोस्टमास्टर से लेकर पोस्टमैन तक महिलाएँ हैं और भविष्य में भी केवल महिलाएँ ही होंगी.
– पहला महिला डाकघर दिल्‍ली में शास्त्री भवन में है।
– डाक केंद्र सरकार ने महिला सशक्तीकरण हेतु सभी डाक मंडलों में एक-एक महिला डाकघर खोलने का निर्णय लिया है.

———————
2. बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन ने समाज में बदलाव लाने के लिए किस भारतीय को ‘चेंजमेकर अवार्ड’ से सम्मानित किया है?

a. ललिता मलिक
b. सुमन अवस्थी
c. पायल जांगिड़
d. पल्लवी नाथ

Answer: c. पायल जांगिड़

– वह राजस्‍थान की हैं। उम्र 17 वर्ष है।
– उन्‍हें चेंजमेकर अवार्ड समाज में बदलाव लाने के लिए दिया गया है।
– पायल जांगिड़ को अपने क्षेत्र में बाल विवाह रुकवाने के लिए प्रयास किए थे।
– सम्‍मान समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी ग्लोबल गोल कीपर्स का अवार्ड दिया गया है.

————————
3. नवजात बच्चों को अनुवांशिक रोगों से बचाने के लिए परिवार एवं स्वास्थ्य कल्याण मंत्रालय (स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय) ने किस पहल का शुभारंभ किया?

a. ASHA
b. KIRAN
c. JYOTI
d. UMMID

Answer: d. UMMID

– स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने UMMID (Unique Methods of Management and treatment of Inherited Disorders) पहल का शुभारंभ किया.
– इसके तहत देश के 115 जिलों में ऐसे स्वास्थ्य सुविधा केंद्र बनाये जायेंगे जहां नवजात बच्चों के माता-पिता को जागरुक किया जायेगा.
– इन्हें NIDAN केंद्र के नाम से जाना जायेगा.

————————–
4. वर्ल्‍ड ऐथलेटिक्‍स चैंपियनशिप का आयोजन कहां हुआ है?

a. दिल्‍ली
b. दोहा
c. पेरिस
d. हंबनटोटा

Answer: b. दोहा (कतर)

– 2005 के बाद पहली बार ऐसा होगा कि यह टूर्नमेंट में महान ऐथलीट उसैन बोल्ट के बिना खेला जाएगा।
– बोल्ट ने लंदन में आयोजित हुई 2017 वर्ल्ड चैंपियनशिप के बाद रिटायरमेंट ले लिया था।
– वह जमैका के रहने वाले हैं।

———————–
5. ‘गर्ल पॉवर : इंडियन वीमेन हु ब्रोक द रूल्स’ पुस्तक के लेखक कौन हैं?

a. राकेश महानी
b. अजय मदानी
c. नेहा जे. हीरानंदानी
d. रेखा पारुलकर

Answer: c. नेहा जे. हीरानंदानी

– इस पुस्तक में 50 महिलाओं के संघर्ष तथा उपलब्धियों का वर्णन किया गया है।
– इस पुस्तक में ओलिंपिक मेडलिस्ट पी.वी. सिन्धु से लेकर चौटा राजवंश की रानी अब्बक्का का वर्णन है।

—————————-
6. किस राज्य सरकार ने स्वच्छता ही सेवा अभियान लांच किया?

a. उत्‍तर प्रदेश
b. मध्‍य प्रदेश
c. राजस्‍थान
d. बिहार

Answer: b. मध्‍य प्रदेश

– मध्य प्रदेश सरकार ने इस अभियान को एक महीने तक चलाएगा।
– अभियान 25 सितम्बर को लांच किया है, यह अभियान 25 अक्टूबर तक चलेगा।
– यह अभियान सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध लांच किया गया है।

—————————
7. किस देश ने एशियाई पुरुष वॉलीबॉल चैंपियनशिप 2019 का खिताब जीता?

a. ईरान
b. चीन
c. भारत
d. इंडोनेशिया

Answer: a. ईरान

– फाइनल में ईरान ने ऑस्ट्रेलिया को सीधे सेटों में पराजित किया।
– ईरान तीसरी बार यह खिताब जीता है।

————————
8. दिल्ली सरकार ने सितंबर 2019 में किस बीमारी से लड़ने के लिए ‘चैंपियंस कैंपेन’ लांच किया है?

a. मलेरिया
b. डेंगू
c. रैट फीवर
d. वायरल बुखार

Answer: b. डेंगू

– दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने लोगों से आग्रह किया है कि अपने दोस्त को अपने घर में मच्छर के लार्वा इत्यादि का निरीक्षण करने के लिए प्रेरित करें।
– इस अभियान के तहत व्यक्ति को कम से कम अपने 10 दोस्तों को यह कार्य करने के लिए प्रेरित करना है।

—————————-
9. किस अंतर्राष्ट्रीय रिसर्च मेडिकल जर्नल में कहा गया है कि भारत में पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों की कुल मृत्यु दर में से दो-तिहाई बच्चे कुपोषण के कारण मारे जाते हैं?

a. यूनिसेफ
b. लांसेट
c. मिलिंडा-गेट्स फाउंडेशन
d. विश्व बैंक

Answer: b. लांसेट

– लांसेट दुनिया का बहुत प्रतिष्ठित मेडिकल जर्नल है।
– लांसेट की रिपोर्ट कहा गया है कि भारत में पाँच साल से कम उम्र के बच्चों की 10.4 लाख मौंतों में से करीब दो-तिहाई मृत्यु का कारण कुपोषण है.
– हालांकि, बच्चों की कुल मृत्यु दर और कुपोषण के कारण मृत्यु दर में वर्ष 1990 से 2017 तक गिरावट आई है.
– राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार और असम में यह दर सर्वाधिक है.

————————–
10. किस राज्य सरकार ने ‘अपोनर अपोन घर’ योजना लांच की है?

a. उत्‍तर प्रदेश
b. मध्‍य प्रदेश
c. राजस्‍थान
d. असम

Answer: d. असम

– यह गृह निर्माण के लिए ऋण सब्सिडी योजना है।
– इसके तहत परिवार द्वारा पहले घर की खरीद अथवा निर्माण के लिए वित्तीय सहायता दी जायेगी।
– 5 से 40 लाख रुपये की ऋण राशि के लिए 2.50 लाख रुपये तक की सब्सिडी दी जायेगी।


Free pdf Notes of Current Affairs : DownloadClick Here

Free pdf One Liner MCQ Current Affairs : Download – Click Here

आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्‍यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।

 


Buy eBooks & PDF

About Us | Help Desk | Privacy Policy | Disclaimer | Terms and Conditions | Contact Us

©2023 Sarkari Job News powered by Alert Info Media Pvt Ltd.

Log in with your credentials

or    

Forgot your details?

Create Account