यह 26 & 27 नवंबर 2025 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।
PDF Download: Click here
1. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संविधान दिवस (26 नवंबर) पर कितनी भाषाओं में संविधान का अनुवादित डिजिटल संस्करण जारी किया?
President Draupadi Murmu released the translated digital version of the Constitution in how many languages on Constitution Day (November 26)?
a. 22
b. 18
c. 09
d. 05
Answer: c. 09

– इन नौ भाषाओं को केंद्रीय कानून मंत्रालय के विधायी विभाग द्वारा तैयार किया गया।
– राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संविधान दिवस (26 नवंबर) पर नौ भाषाओं में भारत के संविधान को डिजिटल रूप से लॉन्च किया।
– अब इन नौ भाषाओं के लोग अपनी भाषा में संविधान पढ़ और समझ सकेंगे।
– संविधान दिवस के उपलक्ष्य में “राष्ट्रीय समारोह” पुराने संसद भवन के संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में आयोजित किया गया।
– राष्ट्रपति ने इस समारोह की अध्यक्षता की।
नौ भाषाएं
1. मलयालम
2. मराठी
3. नेपाली
4. पंजाबी
5. बोडो
6. कश्मीरी
7. तेलुगु
8. ओडिया
9. असमिया
वैसे संविधान किस भाषा में लिखा था
– मूल संविधान की ड्राफ्टिंग अंग्रेज़ी में की गई थी।
– इसे हाथ से प्रीम बिहारी नारायण रैज़ादा ने सुंदर कैलिग्राफी में लिखा था।
– संविधान का अधिकृत हिन्दी संस्करण बाद में तैयार किया गया।
– हिन्दी संस्करण की कैलिग्राफी वसंत कृष्ण वैद्य ने की ।
नोट : कैलिग्राफी – सुंदर और कलात्मक तरीके से लिखने की कला है।
राष्ट्रपति भाषण के 5 मुख्य बिंदु
1. ‘औपनिवेशिक मानसिकता से बचने के लिए मार्गदर्शक दस्तावेज़’
2. ‘भारत विश्व में विकास का एक नया मॉडल प्रस्तुत करता है’
3. ‘भारत ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला’
4. ‘समावेशी विकास को बढ़ावा देने के प्रयास किए जा रहे हैं’
5. मुर्मू ने भारतीय संविधान के आदर्शों को दोहराया।
संविधान दिवस क्यों मनाया जाता है?
– 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने संविधान को अपनाया था।
– हालाँकि संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ था (जिसे हम गणतंत्र दिवस मनाते हैं)
– 2015 से भारत सरकार ने इसे आधिकारिक “संविधान दिवस” घोषित किया।
– डॉ. भीमराव अम्बेडकर के योगदान को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है।
– संविधान के मूल्यों – न्याय, स्वतंत्रता, समता, बंधुता – को याद किया जाता है।
—————
2. संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) की ‘ग्लोबल मिथेन स्टेटस रिपोर्ट 2025’ के अनुसार भारत का मीथेन गैस के उत्सर्जन में किस स्थान पर है?
According to the ‘Global Methane Status Report 2025’ of the United Nations Environment Programme (UNEP), what is the rank of India in methane gas emissions?
a. पहला
b. दूसरा
c. तीसरा
d. चौथा
Answer: c. तीसरा (चीन और यूएसए के बाद भारत)

– भारत चीन और यूएसए के बाद दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा मीथेन उत्सर्जक देश है, जिसके प्रमुख स्रोत कृषि (खासकर पशुधन) हैं।
– पशुओं की पाचन क्रिया (आंतों के किण्वन की प्रक्रिया) के दौरान मीथेन गैस बनती है, जो बाद में उनके गोबर और डकार के माध्यम से बाहर निकलती है।
– नोट – मीथेन एक शक्तिशाली ग्रीनहाउस गैस है और तापमान वृद्धि के लगभग एक तिहाई के लिए ज़िम्मेदार है।
रिपोर्ट के बारे में
– रिपोर्ट किसने तैयार की : यूनाइटेड नेशंस एन्वायरमेंट प्रोग्राम (UNEP) और क्लाइमेट एंड क्लीन एयर कोलेशन (CCAC)
– रिपोर्ट कब जारी की गई : 17 नवंबर 2025 को बेलेम (ब्राजील) में पार्टियों के सम्मेलन (COP30) के दौरान
– रिपोर्ट में कब से कब तक का डेटा : वर्ष 2018 से 2022
दुनिया के टॉप 5 मिथेन उत्सर्जक
देश, कृषि, जीवाष्म ईंधन, अपशिष्ट, कुल उत्सर्जन
1) चीन : 14%, 21%, 19%, 17%
2) USA : 5.8%, 14%, 7.8%, 8.6%
3) भारत : 12%, 2.6%, 6.9%, 8.3%
4) ब्राजील : 9.9%, 1.1%, 6.9%, 6.6%
5) रूस : 1.4%, 8.8%, 6.9%, 4.7%
नोट – G20+ समूह (भारत सहित) वैश्विक मानवजनित मीथेन का 65% उत्सर्जित करता है।
महत्वपूर्ण तथ्य
– स्टडी से पता चलता है कि दुनिया में मीथेन गैस के उत्सर्जन में वृद्धि हुई है।
– रिपोर्ट में कहा गया है, “मौजूदा नियम के तहत, मानवजनित मीथेन उत्सर्जन 2020 के स्तर से 2030 तक 5 प्रतिशत और 2050 तक 21 प्रतिशत बढ़ने का अनुमान है।
– गैर-जी20+ क्षेत्रों में, उत्सर्जन 2030 तक 2020 के स्तर से 16 प्रतिशत और 2050 तक 53 प्रतिशत तक पहुंच सकता है।
– UNEP की कार्यकारी निदेशक इंगर एंडरसन के अनुसार, मीथेन उत्सर्जन को कम करना मानव स्वास्थ्य की रक्षा करते हुए जलवायु संकट को धीमा करने के लिए उठाए जा सकने वाले प्रभावी कदमों में से एक है।
वैश्विक मीथेन रिपोर्ट में भारत की स्थिति:
– भारत ने 2020 में लगभग 31 मीट्रिक टन मीथेन उत्सर्जित किया।
– भारत का कृषि मीथेन उत्सर्जन वैश्विक कृषि मीथेन में 12% का योगदान देता है, जो इसे दुनिया भर में सबसे अधिक हिस्सेदारी में से एक बनाता है।
– भारत में चावल मीथेन उत्सर्जन 2020-2030 के बीच 8% बढ़ने का अनुमान है।
– भारत अपने राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित योगदान (NDC) में अपने सबसे बड़े मीथेन स्रोत (कृषि) से उत्सर्जन को कम करने के उपायों की पहचान नहीं करता है।
– भारत को फसल अवशेष जलाने के एक प्रमुख केंद्र के रूप में रेखांकित किया है।
– जो वैश्विक गिरावट के बावजूद बढ़ रहा है।
—————
3. डेविस कप 2025 का खिताब किस टीम ने जीता?
Which team won the Davis Cup 2025 title?
a. स्पेन
b. इटली
c. जर्मनी
d. फ्रांस
Answer: b. इटली
– इटली ने स्पेन पर शानदार जीत के साथ अपना चौथा डेविस कप खिताब जीता।
– इससे पहले इटली ने 1976, 2023 और 2024 में ये खिताब जीता था।
– इटली के टेनिस खिलाड़ी माटेओ बेरेटिनी ने फाइनल में पाब्लो कैरेनो बुस्टा पर 6-3, 6-4 की शानदार जीत के साथ शुरुआत की और मुकाबले की शुरुआत की।
– मुकाबले में उप विजेता स्पेन की टीम रही।
– यह इटली का चौथा डेविस कप खिताब है, और लगातार तीसरा। लगातार तीन खिताब जीतने वाला आखिरी देश संयुक्त राज्य अमेरिका था, जिसने 1968-72 तक लगातार पांच खिताब जीते थे।
—————
4. राष्ट्रीय अंगदान दिवस कब मनाया जाता है?
When is National Organ Donation Day celebrated?
a. 25 नवंबर
b. 26 नवंबर
c. 27 नवंबर
d. 28 नवंबर
Answer: c. 27 नवंबर
– इसे हर वर्ष स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (Ministry of Health and Family Welfare) 27 नवंबर को मनाता है।
– इसका उद्देश्य लोगों को अंग दान के लिए प्रोत्साहित करना है।
– स्वस्थ व्यक्ति मृत्यु के बाद अपने अंगों का दान करके लोगों की जान बचा सकता है।
– इसमें लोग हृदय, यकृत, गुर्दे, आंत, फेफड़े आदि का दान कर सकते है।
—————
5. ICC टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की मेजबानी किन देशों को मिली?
Which countries got the hosting rights of ICC T20 World Cup 2026?
a. भारत और पाकिस्तान
b. भारत और श्रीलंका
c. भारत और बांग्लादेश
d. श्रीलंका और बांग्लादेश
Answer: b. भारत और श्रीलंका
– ICC टी-20 वर्ल्ड कप 2026 टूर्नामेंट 7 फरवरी से 8 मार्च 2026 तक आयोजित होगा।
– इनमें भारत के 5 और श्रीलंका के 2 शहर शामिल हैं।
– फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा।
भारत के 5, श्रीलंका के 3 वेन्यू पर टूर्नामेंट
– भारत में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम, नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम, कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम, चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम और मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मैच होंगे।
– श्रीलंका में कोलंबो और कैंडी में मुकाबले होंगे। कोलंबो में आर प्रेमदासा और सिनहले स्पोर्ट्स क्लब स्टेडियम पर मैच खेले जाएंगे।
—————
6. ICC टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का एम्बेसडर किस भारतीय खिलाड़ी को बनाया गया?
Which Indian player has been appointed as the ambassador of ICC T20 World Cup 2026?
a. राकेश वर्मा
b. रोहित शर्मा
c. अजय वर्मा
d. विलास मुखर्जी
Answer: b. रोहित शर्मा
– भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के लिए टूर्नामेंट एम्बेसडर घोषित किया गया है।
– रोहित शर्मा ने 2024 में पिछले पुरुष टी20 विश्व कप में मौजूदा चैंपियन भारत की कप्तानी की थी।
– उन्होंने 2024 टी20 विश्व कप में भारत की जीत के बाद इस प्रारूप से संन्यास की घोषणा की थी।
—————
7. खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स (KIUG) 2025 के 5वें संस्करण का आयोजन किस जगह हुआ?
Where was the 5th edition of Khelo India University Games (KIUG) 2025 held?
a. राजस्थान (जयपुर)
b. गुजरात (सूरत)
c. मध्य प्रदेश (जबलपुर)
d. उत्तर प्रदेश (लख्नऊ)
Answer: a. राजस्थान (जयपुर)

– खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का भव्य उद्घाटन 24 नवंबर 2025 को राजधानी जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में हुआ।
– इसमें देश के 5 हजार खिलाड़ियों सहित 7 हजार से ज्यादा प्रतिभागी शामिल हुए।
ये खेल हैं शामिल
– एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, हॉकी, तैराकी, टेनिस, फुटबॉल, तीरंदाजी, शूटिंग, मल्लखम्भ, साइकिलिंग, रग्बी, जूडो, बीच वॉलीबॉल, केनोइंग और कयाकिंग, कबड्डी, भारोत्तोलन, टेबल टेनिस, योगासन, तलवारबाजी, वॉलीबॉल, बॉक्सिंग और कुश्ती।
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के बारे में
– कितने शहर में गेम्स : सात – जयपुर, अजमेर, उदयपुर, जोधपुर, बीकानेर, कोटा और भरतपुर।
– आयु वर्ग: 25 वर्ष से कम (पुरुष और महिला)
– उद्घाटन समारोह: 24 नवंबर 2025, जयपुर
– समापन समारोह: 5 दिसंबर 2025, जयपुर
– आयोजन दिनों की संख्या: 12 दिन
– प्रतिभागियों की संख्या: लगभग 7500 (5000+ एथलीटों सहित)
– प्रसारण: खेलों का सीधा प्रसारण राष्ट्रीय टेलीविजन और ओटीटी प्लेटफार्मों पर किया जाएगा।
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स (KIUG) के सभी संस्करण
संस्करण – वर्ष – आयोजन स्थल (होस्ट)
1st – 2020 (22–29 फरवरी) – भुवनेश्वर, ओडिशा
2nd – 2022 (24 अप्रैल–3 मई) – बेंगलुरु, कर्नाटक
3rd – 2023 (25 मई–3 जून) – उत्तर प्रदेश
4th – 2024 (19 फरवरी–1 मार्च) – पूर्वोत्तर भारत (असम, अरुणाचल, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा)
5th – 2025 (24 नवंबर–5 दिसंबर) – राजस्थान (जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, अजमेर, बीकानेर, भरतपुर)
—————
8. खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 के शुभंकर का नाम बताएं?
Name the mascot of Khelo India University Games 2025?
a. हिरण
b. बारासिंघा
c. खरगोश
d. ऊँट
Answer: d. ऊँट (यह एक जोड़ी है) [दोनों का जोड़ा नाम है: खम्मा और घणी]
– ऊँट – जो एक प्रतिष्ठित पशु और आधिकारिक राज्य पशु दोनों है, सांस्कृतिक और आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण है। इनके नाम खम्मा और घणी हैं, जो राजस्थान के हार्दिक अभिवादन “खम्मा घनी” से प्रेरित हैं।
————-
9. खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 का थीम सॉन्ग क्या है?
What is the theme song of Khelo India University Games 2025?
a. खेलो इंडिया हमारा इंडिया
b. हर युवा में खेलो इंडिया
c. खेलो इंडिया – हर दिल में देश
d. पधारो म्हारे राजस्थान, जीतो सारा हिन्दुस्तान
Answer: d. पधारो म्हारे राजस्थान, जीतो सारा हिन्दुस्तान
– यह गाना खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स (KIUG) 2025 का ऑफिशियल थीम सॉन्ग है।
– इसे ही KIUG 2025 Theme Song या खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स एंथम कहते हैं।
—————
10. लगातार दूसरा महिला कबड्डी विश्व कप किस देश ने जीता?
Which country won the second consecutive Women’s Kabaddi World Cup?
a. चीन
b. बांग्लादेश
c. भारत
d. ईरान
Answer: c. भारत
– भारत ने फाइनल में चीनी ताइपे को 35-28 से हराकर टीम ने लगातार दूसरा खिताब अपने नाम किया।
– इसका आयोजन बांग्लादेश ढाका में हुआ।
– पिछला आयोजन 2012 में पटना में हुआ था, जहां भारत ने फाइनल में ईरान को हराया था।
IKF स्टैंडर्ड स्टाइल वर्ल्ड कप (इंटरनेशनल कबड्डी फेडरेशन)
महिला कबड्डी विश्व कप विजेता
वर्ष – विजेता – उपविजेता – स्थान
2012 – भारत – ईरान – पटना
2025 – भारत – चीनी ताइपे – ढाका
पुरुष कबड्डी विश्व कप विजेता
वर्ष – विजेता – उपविजेता – स्थान
2004 – भारत – ईरान – मुंबई
2007 – भारत – ईरान – पनवेल
2016 – भारत – ईरान – अहमदाबाद
2025 – स्थगित
नोट: भारत ने सभी 3 एडिशन्स जीते। अगला पुरुष विश्व कप 2026 में प्लान है।
—————
11. किस राज्य के पारंपरिक ब्लेड ‘दाओ’ को नवंबर 2025 में GI Tag मिला?
Which state’s traditional blade ‘Dao’ got GI Tag in November 2025?
a. सिक्किम
b. अरूणाचल प्रदेश
c. नागालैंड
d. त्रिपुरा
Answer: b. अरुणाचल प्रदेश
– ‘दाओ’ कई आदिवासी समुदायों द्वारा बनाया जाने वाला एक पारंपरिक दस्तकारी ब्लेड है।
– यह टैग मिलने से यह साबित होता है कि यह कला अरुणाचल प्रदेश की खास और अनोखी पहचान है।
– इससे इस पारंपरिक शिल्प को संरक्षण और पहचान मिलेगी।
– GI Tag की घोषणा करते हुए अरुणाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री चौना मेन ने कहा कि यह मान्यता दिखाती है कि राज्य की पुरानी लोहार परंपराएं सांस्कृतिक और आर्थिक—दोनों तरह से—बहुत महत्वपूर्ण हैं।
दाओ क्या है?
– दाओ पूर्वोत्तर भारत के लोगों की तलवार है।
– लकड़ी की मूठ और अनोखे चौकोर आकार वाली इस तलवार का इस्तेमाल खुदाई के साथ-साथ ऐतिहासिक युद्धों में भी किया जाता है। आधुनिक समय में, इसका इस्तेमाल आमतौर पर मांस और लकड़ी काटने के लिए किया जाता है।
—————
12. माहे श्रेणी का देश का पहला एंटी-सबमरीन वारफेयर शैलो वाटर क्राफ्ट पश्चिमी नौसेना कमान में शामिल हुआ, इसका नाम बताएं?
The country’s first Mahe class anti-submarine warfare shallow water craft has been inducted into the Western Naval Command, what is its name?
a. INS मालवान
b. INS माल्पे
c. INS मूल्की
d. INS माहे
Answer: d. INS माहे
– यह भारत का माहे श्रेणी का पहला पनडुब्बी रोधी युद्धक उथले जलयान (एंटी-सबमरीन वारफेयर शैलो वाटर क्राफ्ट) है।
– सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने 24 नवंबर, 2025 को मुंबई के नौसेना डॉकयार्ड में इंडियन नेवी में इसे कमीशन किया।
– INS माहे का आदर्श वाक्य ‘साइलेंट हंटर्स’ है।
– INS माहे का डिज़ाइन और निर्माण कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा किया गया है।
– यह 80% से ज़्यादा स्वदेशी है। यह अपनी श्रेणी के आठ जहाजों में अग्रणी है।
– INS माहे एक भारतीय नौसेना का माइनस्वीपर (छोटा युद्धपोत) था, जिसका नाम भारत के पश्चिमी तट पर स्थित केंद्र शासित प्रदेश माहे के नाम पर रखा गया था।
माहे श्रेणी के जहाज
INS माहे (24 नवंबर, 2025 को भारतीय नौसेना में शामिल)
INS मालवान
INS मंगरोल
INS माल्पे
INS मूल्की
INS मगदाला
INS मछलीपट्टनम
INS अजय
—————
13. राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) का कार्यकारी अध्यक्ष कौन बने?
Who became the acting chairperson of the National Legal Services Authority (NALSA)?
a. जस्टिस आर सी चोपड़ा
b. जस्टिस बी आर गवई
c. जस्टिस जितेंद्र कुमार माहेश्वरी
d. जस्टिस विक्रम नाथ
Answer: d. जस्टिस विक्रम नाथ
– जस्टिस विक्रम नाथ सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश हैं।
– राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नवंबर 2025 में उन्हें नालसा का कार्यकारी अध्यक्ष नामित किया।
– परंपरा के अनुसार, नालसा के कार्यकारी अध्यक्ष का पद मुख्य न्यायाधीश के बाद सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश के पास होता है।
– विक्रम नाथ 2021 से सुप्रीम कोर्ट के जज हैं।
नेशनल लीगल सर्विसेज अथॉरिटी (NALSA)
– NALSA का गठन समाज के कमजोर वर्गों को मुफ्त कानूनी सेवाएं प्रदान करने के लिए कानूनी सेवा प्राधिकरण अधिनियम, 1987 के तहत किया गया है।
– इसका उद्देश्य विवादों के सौहार्दपूर्ण समाधान के लिए लोक अदालतों का आयोजन करना है।
– इसके कार्य – निःशुल्क कानूनी सेवाएँ, लोक अदालतें, कानूनी जागरूकता कार्यक्रम
– NALSA का नेतृत्व भारत के मुख्य न्यायाधीश करते हैं, जो संरक्षक-प्रमुख के रूप में कार्यरत होते हैं, साथ ही सर्वोच्च न्यायालय के एक वरिष्ठ न्यायाधीश कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में कार्य करते हैं।
NALSA द्वारा निःशुल्क कानूनी सेवाएँ प्राप्त करने के पात्र व्यक्तियों में शामिल हैं:
– महिलाएं और बच्चे
– एससी/एसटी के सदस्य
– औद्योगिक कामगार
– सामूहिक आपदा, हिंसा, बाढ़, सूखा, भूकंप, औद्योगिक आपदा के शिकार
– दिव्यांग व्यक्तियों
– हिरासत में व्यक्ति
– ऐसे व्यक्ति जिनकी वार्षिक आय एक लाख रुपये से अधिक नहीं है। (सुप्रीम कोर्ट कानूनी सेवा समिति में सीमा 5,00,000/- रुपये है)।
– मानव तस्करी या बेगार के शिकार


