Daily Current Affairs, Current Affairs 27 May 2021, Current Affairs 27 May 2021, Current Affair 28 May 2021 Question, Current Affairs 27 May 2021, Current Affairs, 28 May 2021 Current Affairs, 27 May 2021 Current Affairs,

यह 27 & 28 May 2021 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. ब्‍लड सूपरमून के दौरान 26 मई 2021 को चांद का रंग लाल होने की क्‍या वजह है?

a. चांद का पृथ्‍वी के सबसे नजदीक होना
b. चांद का पृथ्‍वी से सबसे दूर होना
c. लाल रंग का वेवलेंथ ज्‍यादा होना
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: c. लाल रंग का वेवलेंथ ज्‍यादा होना

– छह साल में पहली बार सुपरमून और चंद्रग्रहण एकसाथ हुआ है।
– इस दौरान ब्‍लड सूपरमून भी देखेने को मिला।

तो सबसे पहले जानते हैं कि सूपरमून क्‍या होता है?
– सुपरमून की 2 शर्तें हैं; पहली चांद पृथ्वी के सबसे नजदीक हो और दूसरी उस दिन पूर्णिमा भी हो।
– एक सामान्य वर्ष में दो से चार सुपरमून हो सकते हैं। तब चांद बड़ा और चमकीला नजर आता है।
– इस दौरान सामान्य चंद्रग्रहण के मुकाबले चांद 30% तक ज्यादा बड़ा और 14% तक ज्यादा चमकदार दिखाई देता है।
– 1979 में एस्ट्रोलॉजर रिचर्ड नोल ने पहली बार सुपरमून शब्द का इस्तेमाल किया था।

– चांद पृथ्वी के आसपास अंडाकार रेखा में चक्कर लगाता है, इसलिए पृथ्वी और चांद के बीच की दूरी हर दिन बदलती रहती है।
– इस वजह से कई बार यह पृथ्वी के काफी नजदीक आ जाता है। इससे हमें उसका आकार सामान्य से बड़ा दिखता है।
– जब चांद पृथ्वी से सबसे ज्यादा दूर होता है, उसे एपोजी (Apogee) कहते हैं और जब सबसे नजदीक होता है तो उसे पेरिजी (Perigee)।
– पेरिजी के समय पृथ्वी से चांद की दूरी कम होकर करीब 3.63 लाख किमी तक हो जाती है,
– जबकि एपोजी के समय चांद से पृथ्‍वी की दूर बढ़कर करीब 4.05 लाख किलोमीटर तक हो होती है।

तो फिर ब्लडमून क्या होता है, चांद लाल क्‍यों दिखा, वह भी चंद्रग्रहण पर?
– चंद्रग्रहण (लूनर एक्लिप्‍स ) के दौरान सूरज और चांद के बीच पृथ्वी आ जाती है।
– तब सूर्य की रोशनी को चांद तक पहुंचने से पृथ्वी रोकती है।
– आपने रोशनी के सात रंगों के बारे में पढ़ा होगा।
– इसमें VIBGYOR (विबग्‍योर) देखने को मिलता है, यानी वॉयलेट (V), इंडिगो (I), ब्लू (B), ग्रीन (G), यलो (Y), ऑरेंज (O) और रेड (R) .
– VI (बैगनी और नीला) शॉर्ट वेवलेंथ वाले होते हैं।
– जबकि OR (ऑरेंज और रेड) लॉंग वेवलेंथ वाले होते हैं।

– ऐसे में सूरज की रौशनी में से ब्‍लू वाला स्‍कैटर (बिखर) हो जाता है।
– लेकिन लांग वेवलेंथ वाले (ऑरेंज और रेड कलर) चांद तक पहुंच जाते हैं।
– इसकी वजह से ऑरेंज और रेड लाइट कुछ हद तक चांद तक पहुंच जाता है।
– इसलिए इसे ब्‍लड सूपरमून कहते हैं।

——————————–
2. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मालदीव के किस शहर में भारत के एक नया वाणिज्य दूतावास (Consulate) को खोलने की मंजूरी मई 2021 को दी है?

a. माले
b. अड्डू
c. दुबई
d. वसाले

Answer: b. अड्डू

दूतावास (एंबेसी) और वाणिज्‍य दूतावास (काउंसुलेट) में अंतर
– दूतावास का काम एक वाणिज्य दूतावास से अलग होता है जो दूतावास देश के विभिन्न राजनयिक मुद्दों को संभालता है, जबकि छोटे मुद्दों को संभालने के लिए वाणिज्य दूतावास स्थापित किया जाता है।
– वाणिज्य दूतावास के प्रमुख को कॉन्सल जनरल कहा जाता है जो राजदूत (एंबेस्‍डर) के अधीनस्थ होता है।
– एक राजदूत राजनयिक मिशन का प्रमुख होता है अर्थात दूतावास।
– एक देश में कई वाणिज्य दूतावास हो सकते हैं, लेकिन किसी देश के दूसरे देश के क्षेत्र में केवल एक दूतावास (एंबेसी) होता है।

– भारत सरकार सरकार ने मालदीव के अड्डू शहर में नया वाणिज्य दूतावास खोलने की मंजूरी 25 मई 2021 को दी है।
– माना जा रहा है कि ऐसा करने से मालदीव में भारत की राजनयिक (Diplomat) मौजूदगी बढ़ाने में मदद मिलेगी।
– भारत और मालदीव के बीच जातीय, भाषाई, सांस्कृतिक, धार्मिक और वाणिज्यिक संबंध (Commercial relations) हैं।
– मालदीव में पहला वाणिज्य दूतावास खोलने संबंधी निर्णय चीन के देश में अपना प्रभाव बढ़ाने के लगातार प्रयासों के बीच आया है।
– भारत की ‘पड़ोस पहले की’ नीति’ में इस देश (मालदीव) का महत्वपूर्ण स्थान है।
– मालदीव, हिंद महासागर क्षेत्र में भारत के प्रमुख समुद्री पड़ोसियों में से एक है।

मालदीव के राष्ट्रपति- इब्राहिम मोहम्‍मद सोलेह
राजधानी- माले
मुद्रा- मालदीवियन रूफिया

———————————
3. किस मुख्‍यमंत्री को बैडमिंटन विश्व महासंघ परिषद (BWF) का सदस्‍य चुना गया?

a. अशोक गहलोत
b. अरविंद केजरीवाल
c. आदित्‍यनाथ योगी
d. हेमंत बिस्‍वा सरमा

Answer: d. हेमंत बिस्‍वा सरमा

– वह असम के मुख्‍यमंत्री हैं।
– वह भारतीय बैडमिंटन संघ (BAI) के अध्‍यक्ष भी हैं।
– हिमंत बिस्वा सरमा को 22 मई 2021 को इस परिषद के लिए चुना गया है।
– वह 2025 तक बैडमिंटन विश्व महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) परिषद के सदस्‍य रहेंगे।
– वह बैडमिंटन एशिया के भी उपाध्यक्ष थे।

——————————–
4. पंजाब के मोहाली अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम का नाम बदलकर किस खिलाड़ी के नाम पर रखा गया है?

a. मेजर ध्‍यानचंद
b. बलबीर सिंह सीनियर
c. धनराज पिल्लै
d. अशोक कुमार

Answer: b. बलबीर सिंह सीनियर

– बलबीर सिंह सीनियर की 25 मई 2021 को पहली पुण्‍यतिथि थी उसी मौके पर उनके नाम पर स्‍टेडियम का नाम रखने की घोषणा की गई है।
– बलबीर सिंह ओलंपिक में तीन बार गोल्‍ड मेडल ले चुके हैं।
– उनका 96 वर्ष की उम्र में 25 मई 2020 को निधन हो गया था।
– उन्होंने 1952 के ओलंपिक खेलों के फाइनल में नीदरलैंड पर भारत की 6-1 से जीत में पांच गोल किए।
– वह 1975 विश्व कप विजेता भारतीय टीम के मैनेजर भी थे।
– पंजाब सरकार ने इस दिग्गज खिलाड़ी को 2019 में महाराजा रणजीत सिंह पुरस्कार से सम्मानित किया था।
– बलबीर सिंह सीनियर के ओलंपिक के पुरुष हॉकी फाइनल में सबसे ज्यादा गोल करने का विश्व रिकॉर्ड अब तक कोई नहीं तोड़ सका।
– उन्‍हें 1957 में पद्म श्री दिया गया था।

पंजाब के मुख्‍यमंत्री- कैप्टन अमरिंदर सिंह
राज्यपाल: वी.पी.सिंह बदनौर
राजधानी- चंडीगढ़

———————————-
5. किस भारतीय अर्थशास्त्री और नोबेल पुरस्कार विजेता को “प्रिंसेस ऑफ ऑस्टुरियस अवार्ड” (Princess of Asturias Award) से सम्मानित किया गया?

किस Indian नोबेल पुरस्कार विजेता ने स्‍पेन का सबसे बड़ा अवार्ड जीता?

a. कैलाश सत्‍यार्थी
b. अमर्त्‍य सेन
c. अभिजीत बनर्जी
d. गीता गोपीनाथन

Answer: b. अमर्त्‍य सेन

– यह स्पेन का शीर्ष पुरस्कार है, उन्हें 20 देशों के 41 उम्मीदवारों में से चुना गया था।
– अमर्त्य सेन को सामाजिक विज्ञान (Social Science) श्रेणी में “प्रिंसेस ऑफ ऑस्टुरियस अवार्ड” दिया गया।
– उन्‍हें उनके सबसे प्रसिद्ध कार्य “Poverty and Famines” के लिए, चुना गया।
– इस अवार्ड को देने की घोषणा 26 मई 2021 को की गई है।
– 87 वर्षीय अमर्त्‍य सेन ने अपना करियर गरीबी और मानव विकास के सिद्धांतों की स्‍टडी में लगाया।
– उनका कहना था कि “भूख भोजन की कमी का परिणाम नहीं है, बल्कि वितरण के तंत्र में असमानताओं (Inequalities) का परिणाम है।
– प्रिंसेस ऑफ ऑस्टुरियस अवार्ड में प्रतीक के रूप में जोआन मिरो (Joan Miro) की मूर्ति, एक प्रतीक चिन्ह, एक डिप्लोमा और 50,000 यूरो का नकद पुरस्कार दिया जाता है।
– अवार्ड सेरेमनी अक्‍टूबर 2021 में स्‍पेनिश सिटी आफ ओविडो में होगी।

अमर्त्‍य सेन-
– वह एक भारतीय अर्थशास्त्री और दार्शनिक हैं।
– उन्होंने कल्याणकारी अर्थशास्त्र, आर्थिक और सामाजिक न्याय, अकाल के आर्थिक सिद्धांत, विकास अर्थशास्त्र, निर्णय सिद्धांत, सार्वजनिक स्वास्थ्य आदि में योगदान दिया है।
– अभी वह थॉमस डब्ल्यू लैमोंट विश्वविद्यालय (Thomas W. Lamont University) में प्रोफेसर और हार्वर्ड विश्वविद्यालय (Harvard University) में अर्थशास्त्र और दर्शनशास्त्र के प्रोफेसर हैं।
– 1998 में, उन्हें कल्याणकारी अर्थशास्त्र की श्रेणी में आर्थिक विज्ञान में नोबेल मेमोरियल पुरस्कार दिया गया था।

——————————–
6. तूफान यास (Yaas) के दौरान 26 मई 2021 को पश्चिम बंगाल में भूकंप आया, इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर कितनी थी?

a. 3.8 तीव्रता
b. 4.8 तीव्रता
c. 3.9 तीव्रता
d. 3.0 तीव्रता

Answer: a. 3.8 तीव्रता

– बंगाल के जलपाईगुड़ी में रिक्टर पैमाने पर 3.8 तीव्रता का भूकंप भी रिकॉर्ड किया गया।
– इसका एपिसेंटर मालबाजार में 5 किलोमीटर गहराई पर बताया जा रहा है।

– 26 मई 2021 को इससे पहले यास तूफान सुबह करीब 9 बजे ओडिशा के भद्रक जिले के तट से टकराया।
– 10.30 से 11.30 के बीच वह दक्षिणी बालासोर के 20 किलोमीटर करीब से गुजरा।
– इस दौरान 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं।
– अब यास की वजह से झारखंड और बिहार में भी भारी बारिश हो रही है।
– बंगाल और ओडिशा के अलावा बिहार, झारखंड, तमिलनाडु और कर्नाटक में भी तूफान का असर है।

पश्चिम बंगाल में 11 लाख को सुरक्षित पहुंचाया
– पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि 11.2 लाख लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाया गया है।
– तूफान के असर से हालिशहर में 40 हजार से ज्यादा घरों को नुकसान हुआ है।

रिक्‍टर स्‍केल किसके नाम पर है?
– यह पैमाना अमेरिकी भूवैज्ञानिक चार्ल्‍स रिक्‍टर के नाम पर है।
– चार्ल्‍स रिक्‍टर ने जर्मन भूवैज्ञानिक बेनो गुटनबर्ग के साथ मिलकर भूकंप नापने के लिए साइज़्मग्रैफ (seismograph) या भूकंप सूचक यंत्र की खोज की थी।

———————————
7. वर्ल्‍ड कोरियोग्राफी अवार्ड 2020 जीतने वाले प्रथम भारतीय कौन बने?

a. टेरेंस लेविस
b. धर्मेश येलेनडे
c. राघवी जुयाल
d. सुरेश मुकुंद

Answer: d. सुरेश मुकुंद

– यह 10वां वार्षिक वर्ल्‍ड कोरियोग्राफी अवॉर्ड है। इसे कोरियो अवॉर्ड्स भी कहते हैं।
– यह अवॉर्ड उन्‍हें शो ‘वर्ल्‍ड ऑफ डांस’ में जो काम किया है, उसके लिए मिला है।
– ‘वर्ल्‍ड ऑफ डांस’ अमेरिकी टीवी का हिट रियलिटी शो है।
– इससे पहले भी सुरेश ने अपनी टीम एनबीसी का वर्ल्‍ड ऑफ डांस सीजन 3 जीता था।
– वर्ल्‍ड कोरियोग्राफी अवार्ड को डांस का ऑस्‍कर भी कहते हैं।

सुरेश मुकुंद
– वह भारतीय डांस क्रू ‘द किंग्‍स’ के निर्देश्‍क और कोरियोग्राफर हैं।
– सुरेश मुकुंद ने वर्ष 2019 का वर्ल्‍ड ऑफ डांस का सीजन जीता था।
– वह इंडिया टीवी शो डांस प्‍लस के 5 केप्‍टनों में एक हैं।

———————————
8. राष्ट्रीय लोक दल (RLD) का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन है?

a. चौधरी यशवीर सिंह
b. त्रिलोकी सिंह
c. जयंत चौधरी
d. अब्‍दुला शेरवानी

Answer: c. जयंत चौधरी

– जयंत चौधरी के पिता अजित चौधरी का 6 मई 2021 को कोविड-19 के चलते निधन हो गया।
– उनके निधन के बाद जयंती चौधरी को इस पद के लिए चुना गया है।
– चौधरी अजित सिंह ने 1999 में राष्ट्रीय लोकदल का गठन किया था, वह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे।
– जयंती चौधरी पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह के पोते हैं।

———————————–
9. IPL 2021 के 14वें सीजन में बचे हुए बाकि मैचों को (दूसरा चरण) किस देश में कराया जाएगा?

a. श्रीलंका
b. इंग्‍लैंड
c. यूएई
d. साउथ अफ्रीका

Answer: c. यूएई

– IPL 2021 के 14वें सीजन के 29 मैच खेले जा चुके हैं।
– 21 मैच के बाद टीम बबल में कुछ खिलाडि़यों को कोरोना संक्रमित पाया गया।
– इसके बाद BCCI ने 4 मई 2021 को IPL के बाकि 31 मैचों पर रोक लगा दी थी।
– BCCI के अनुसार इन बचें हुए मैचों को अब यूएई में कराया जाएगा।
– आईपीएल का दूसरा चरण 16 से 20 सितंबर के बीच हो शुरू होगा और फाइनल मैच 9 या 10 अक्‍टुबर 2021 को खेला जाएगा।
– लेकिन अभी ऑफिशियल ऐलान नही हुआ है, फाइनल फैसला 29 मई 2021 को स्‍पेशल जनरल मीटिंग के बाद होगा।
– BCCI के पास इस सभी मैचों को कराने के लिए केवल 20, 22 दिनों का विंडो है।

यूएई United Arab Emirates,
प्रेसिडेंट: खलिफा बिन जायद अल नहयान
राजधानी: अबु धाबी
मुद्रा: यूएई दिरहम

——————————-
10. ICC (इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल) ने 25 मई 2021 को वन डे इंटरनेशनल (ODI) रैंकिंग जारी किया, इसमें कौन सा देश पहले स्‍थान पर रहा?

a. ऑस्ट्रेलिया
b. भारत
c. न्‍यूजीलैंड
d. इंग्‍लैंड

Answer: c. न्‍यूजीलैंड

– इस ODI रैंकिंग में न्यूज़ीलैंड 121 रेटिंग के साथ पहले नंबर पर है।
– T-20 में बेहतर प्रदर्शन के बाद ये रैंकिंग जारी की गई है।
– दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया, तीसरे नंबर पर भारत, चौंथे नंबर पर इंग्लैंड, पांचवें नंबर पर दक्षिण अफ्रीका है।
– इसके अलावा रैंकिंग में छठवें नंबर पर पाकिस्तान, सातवें नंबर पर बांग्लादेश, आठवें नंबर पर वेस्टइंडीज़, नौवें नंबर पर श्रीलंका और दसवें नंबर पर अफ़ग़ानिस्तान है|

———————————–
11. ICC की 25 मई 2021 को जारी वन डे इंटरनेशनल (ODI) रैंकिंग में टॉप रैंक किस बल्‍लेबाज को मिली है?

a. व‍िराट कोहली
b. रोहित शर्मा
c. एरोन फ़िंच
d. बाबर आजम

Answer: d. बाबर आजम

– पाकिस्तान के बाबर आज़म 865 पॉइंट्स के साथ पहले नंबर पर बने हुए हैं।
– इस टेबल में 857 पॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर भारत के विराट कोहली हैं|
– वहीं भारत के रोहित शर्मा तीसरे स्‍थान पर हैं, यानि लिस्‍ट में भारत के दो बेटसमैन को जगह मिली है।

ये भी हैं रैंकिंग में
– न्‍यूज़ीलैंड के रॉस टेलर चौंथे
– ऑस्ट्रेलिया के आरोन फ़िंच पांचवें
– इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो छटवें
– पाकिस्तान के फ़ख़र ज़मान सातवें
– दक्षिण अफ्रीका के फाफ डु प्लेसिस आठवें, – ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर नौवें
– वेस्टइंडीज़ के शाइ होप दसवें नंबर पर।

———————————-
12. ICC की 25 मई 2021 को जारी वन डे इंटरनेशनल (ODI) रैंकिंग में टॉप रैंक में किस गेंदबाज (बॉलर) को रखा गया है?

a. ट्रेंट बोल्ट
b. जसप्रीत बुमराह
c. मेहदी हसन
d. राशिद खान

Answer: a. ट्रेंट बोल्ट

– न्यूज़ीलैंड के खिलाड़ी ट्रेंट बोल्ट 737 पॉइंट्स के साथ पहले नंबर पर बने हुए हैं।
– ट्रेंट बोल्ट IPL में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं।
– वहीं दूसरे पर 725 पॉइंट्स के साथ बांग्लादेश के ऑफ स्पिनर मेहदी हसन हैं।
– मेहदी हसन टॉप-3 बॉलर्स में पहुंचने वाले अपने देश के तीसरे गेंदबाज हैं।
– इससे पहले वर्ष 2009 में शाकिब अल हसन ने पहली और बांग्‍लादेश के ही अब्‍दुल रज्‍जाक ने 2010 में दूसरा स्थान हासिल किया था।

टॉप 10 बॉलर,
– न्यूज़ीलैंड के ट्रेंट बोल्ट पहले
– बांग्लादेश के मेहदी हसन दूसरे
– अफ़ग़ानिस्तान के मुजीब उर रहमान तीसरे
– न्यूज़ीलैंड के मैट हेनरी चौथे
– भारत के जसप्रीत बुमराह पांचवें
– दक्षिण अफ्रीका के कगिसो रबाडा छठवें
– इंग्लैंड के क्रिस वोक्स सातवें
– ऑस्ट्रेलिया के जोश हेज़लवुड आठवें
– बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान नौवें
– ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस दसवें।

———————————
13. ICC की वन डे इंटरनेशनल (ODI) ऑलराउंडर रैंकिंग (23 मई 2021 को जारी) में किसे टॉप पोजीशन मिली है?

a. पैट कमिंस
b. शाकिब अल हसन
c. रविंद्र जडेजा
d. कगिसो रबाडा

Answer: b. शाकिब अल हसन

– बांग्लादेश के शाकिब अल हसन 396 पॉइंट्स के साथ पहले नंबर पर बने हुए हैं।
– वहीं दूसरे नंबर पर इंग्लैंड के बेन स्टोक्स हैं|
– टॉप 10 में अफ़ग़ानिस्तान के मोहम्मद नबी तीसरे, इंग्लैंड के क्रिस वोक्स चौथे, अफ़ग़ानिस्तान के राशिद खान पांचवें, न्यूज़ीलैंड के मिचेल सैंटनर छठे, पाकिस्तान के इमाद वसीम सातवें, न्यूज़ीलैंड के कॉलिन डी ग्रैंडहोम आठवें, भारत के रवींद्र जडेजा नौवें और ज़िम्बाब्वे के शॉन विलियम्स दसवें रैंक पर रहे।

———————————
14. वर्ष 2021 में बुद्ध पूर्णिमा दिवस कब मनाया गया?

a. 23 मई
b. 24 मई
c. 25 मई
d. 26 मई

Answer: d. 26 मई

– इसे वेसाक दिवस भी कहा जाता है, पूर्णिमा का दिन दुनिया भर के बौद्धों के लिए सबसे पवित्र दिन है।
– इस दिन भगवान गौतम बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी।
– संयुक्त राष्ट्र, वर्ष 2000 से यह दिवस मना रहा है, इसे मनाने का संकल्प 1999 में पारित किया गया था।
– वर्ष 2004 से, अंतर्राष्ट्रीय वेसाक शिखर सम्मेलन का आयोजन भी किया जा रहा है।

———————————-
15. महान समाज सुधारक राजा राममोहन राय की जयंति कब मनाई जाती है?

a. 24 May
b. 23 May
c. 22 May
d. 21 May

Answer: c. 22 May

– कई इतिहासकारों द्वारा राम मोहन राय को बंगाल पुनर्जागरण का जनक माना जाता है।
– उन्‍हें नव निर्माण युग का प‍ितामह कहा जाता है।

– इनका जन्‍म 22 मई 1772 को पश्चिम बंगाल के मुर्शियाबाद जिले के राधनगर में हुआ था।
– राममोहन ने करीब 200 साल पहले सती प्रथा (कुप्रथा) पर कानून बनवाया।
– राममोहन को 15 भाषाओं का ज्ञान सिर्फ 15 वर्ष की आयु में प्राप्‍त हो गया।
– वह धार्मिक सुधार आंदोलन, ब्रह्म समाज के अग्रदूत और आधुनिक भारत के निर्माता थे।
– इन्‍होंने सन् 1815 में कोलकाता में आत्‍मीय सभा की स्‍थापना की।
– सन् 1828 में द्वारिकानाथ टैगोर के साथ मिलकर ब्रह्म समाज की स्‍थापना की।


Free Download Notes PDF of Toady’s Current Affairs : – Click Here

Free Download One Liner MCQ PDF –  Current Affairs : – Click Here

 

Buy eBooks & PDF

About Us | Help Desk | Privacy Policy | Disclaimer | Terms and Conditions | Contact Us

©2023 Sarkari Job News powered by Alert Info Media Pvt Ltd.

Log in with your credentials

or    

Forgot your details?

Create Account