27 फरवरी 2026 करेंट अफेयर्स

यह 27 फरवरी 2026 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF Download: Click here

1. केंद्र सरकार ने सिम कार्ड के बिना फोन में मैसेजिंग ऐप्स नहीं चलने का नियम लागू किया, इसे तकनीकि भाषा में क्‍या कहते हैं?
The Central Government has implemented a rule that messaging apps will not run on phones without a SIM card. What is this called in technical language?

a. सिम बाइंडिंग
b. डिवाइस मिररिंग
c. क्लाउड सिंक्रोनाइजेशन
d. एयरप्लेन मोड लॉकिंग

Answer: a. सिम बाइंडिंग

SIM Binding का अर्थ
– किसी मैसेजिंग ऐप्स या सेवा (जैसे वाट्सऐप) को विशेष मोबाइल नंबर / SIM कार्ड से अनिवार्य रूप से जोड़ देना, ताकि वह उसी सक्रिय SIM के साथ ही काम करे।

सरकार का नियम क्या है?
– यह नियम 1 मार्च 2026 से प्रभावी हो गया है।
– इससे पहले भारत सरकार (दूरसंचार विभाग – DoT) ने 28 नवंबर 2025 को एक निर्देश जारी किया था, जिसमें कहा गया कि ऐसे सभी ऐप-आधारित संचार/मैसेजिंग सेवाएँ जिन्हें मोबाइल नंबर द्वारा पहचान या सेवा दी जाती है, उन्हें अपने उपयोगकर्ताओं के खाते को उस मोबाइल नंबर से जुड़े एक्टिव सिम कार्ड से लगातार जोड़े रखना आवश्यक है। अगर वह सिम कार्ड डिवाइस में मौजूद नहीं है या सक्रिय नहीं है, तो सेवा काम नहीं करेगी।

सिम बाइंडिंग क्यों
– यूज़र की पहचान पक्की करने के लिए (Mobile Number Verification)
– फर्जी अकाउंट और धोखाधड़ी रोकने के लिए
– OTP आधारित प्रमाणीकरण (Authentication) को सुरक्षित बनाने के लिए
– किसी भी आपराधिक गतिविधि की स्थिति में नंबर के आधार पर पहचान संभव
– इससे मल्टीपल फर्जी अकाउंट बनाने में मुश्किल होती है
– कई ऐप SIM से IMEI या डिवाइस ID मैप करके देखते हैं कि वही असली यूज़र है या नहीं।

नए नियम से क्‍या प्रभाव पड़ेगा?
– नए नियमों के तहत फोन में सिम कार्ड न होने पर वॉट्सएप जैसे मैसेजिंग एप काम नहीं करेंगे।
– कंप्यूटर पर लॉगिन वॉट्सएप भी 6 घंटे में लॉग-आउट हो जाएगा।
– यह नियम 1 मार्च 2026 से प्रभावी।
– यूजर्स को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनका वॉट्सएप जिस नंबर पर है, वह सिम उसी फोन में लगा हो।
– अगर सिम कार्ड फोन से बाहर निकाला तो मैसेजिंग ऐप काम करना बंद कर सकता है।

टेक कंपनियों और संस्थाओं का इस पर क्या रुख है?
– इंडस्ट्री एसोसिएशन IAMAI ने सरकार को चेतावनी दी है कि हर 6 घंटे में लॉग-आउट करने का नियम प्रोफेशनल्स के लिए परेशानी भरा होगा जो काम के लिए वॉट्सएप वेब पर निर्भर हैं।
– साथ ही उन परिवारों को भी दिक्कत होगी जो एक ही अकाउंट शेयर करते हैं।

कंपनियों ने नियम नहीं माना तो क्या कार्रवाई होगी?
– केंद्र सरकार के आदेश के मुताबिक ​​कंपनियों को ​120 दिन के भीतर इसको लेकर रिपोर्ट देनी होगी।
– नियमों का पालन न करने पर टेलीकम्युनिकेशन एक्ट 2023, टेलीकॉम साइबर सिक्योरिटी रूल्स और दूसरे लागू कानूनों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

————–
2. केंद्र सरकार ने ₹1 लाख करोड़ की केंद्रीय सहायता के साथ ‘अर्बन चैलेंज फंड’ (UFC) को मंजूरी दी, इसका उद्देश्‍य क्‍या है?
The Central Government has approved the ‘Urban Challenge Fund’ (UFC) with central assistance of ₹1 lakh crore, what is its objective?

a. ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि उत्पादकता बढ़ाना
b. बाजार-आधारित और सुधार-उन्मुख शहरी विकास
c. रक्षा अवसंरचना का आधुनिकीकरण
d. सार्वभौमिक स्वास्थ्य बीमा योजना का विस्तार

Answer: b. बाजार-आधारित और सुधार-उन्मुख शहरी विकास

– केंद्र सरकार ने फरवरी 2026 में एक नया शहरी विकास कार्यक्रम “अर्बन चैलेंज फंड” (UFC) को मंजूरी दी।
– इसका उद्देश्य भारत के शहरों में बाजार-आधारित (market-led) और सुधार-उन्मुख (reform-driven) शहरी बुनियादी ढांचे को विकसित करना है।
– यह पहल बजट 2025-26 में Finance Minister ने प्रस्तावित की थी और लेकिन एक साल बाद केंद्र सरकार ने इसे आधिकारिक रूप से लॉन्च किया है।

कुल बजट और निवेश लक्ष्य
– केंद्रीय सहायता (Central Assistance): ₹1,00,000 करोड़
– कुल अनुमानित निवेश: लगभग ₹4,00,000 करोड़ (market और अन्य स्रोतों के साथ)
– यानी सरकारी मदद के अलावा निजी निवेश और कर्ज़ से परियोजनाओं में बड़ा निवेश आएगा।

परियोजना अवधि
– यह कोष वित्त वर्ष 2025-26 से 2030-31 तक लागू होगा,
– आवश्यकता पड़ने पर 2033-34 तक बढ़ाया जा सकता है।

मुख्य उद्देश्य
– शहरी बुनियादी ढांचे में सुधार
– शहरों को आर्थिक और विकास केंद्र के रूप में तैयार करना
– निजी निवेश को जोड़ना और बाजार-आधारित मॉडल अपनाना
– जल, स्वच्छता, और सिटी री-डिवेलपमेंट जैसे क्षेत्रों पर ध्यान देना
– शहरी स्थानीय निकायों की वित्तीय क्षमता मजबूत करना

फंड के तहत कौन-सी परियोजनाएँ होंगी?
– विकास केंद्रों के रूप में शहर
– रचनात्मक पुनर्विकास
– जल एवं स्वच्छता – जल एवं स्वच्छता

फंडिंग कैसे होगी?
– सरकार प्रत्येक परियोजना की कुल लागत का 25% तक सहायता प्रदान करती है, इसके लिए शर्त है कि कम से कम 50% राशि बाजार सेवा प्रदान करेगी (जैसे बैंक लोन, बैंड्स, पीपीपी आदि)
– शेष राशि शहरी निकायों, राज्य या बाहरी भागीदारों द्वारा दी जाएगी

—————
3. लोकसभा अध्‍यक्ष ने कितने देशों के साथ संसदीय मैत्री समूह का गठन किया?
With how many countries did the Speaker of the Lok Sabha form Parliamentary Friendship Groups?

a. 25
b. 38
c. 56
d. 64

Answer: d. 64

– लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला ने भारत की वैश्विक संसदीय कूटनीति को मजबूत करने के उद्देश्य से 64 देशों के साथ संसदीय मैत्री समूहों (Parliamentary Friendship Groups) का गठन किया है।
– यह कदम सिर्फ डिप्‍लोमेसी तक सीमित नहीं, बल्कि संसदों के बीच सीधा संवाद बढ़ाने की दिशा में उठाया गया है।

क्या हैं संसदीय मैत्री समूह?
– संसदीय मैत्री समूह ऐसे संगठन होते हैं जिनके माध्यम से भारतीय सांसद अपने विदेशी समकक्षों से सीधे बात करते हैं, अनुभव साझा करते हैं और विश्वस्त संवाद स्थापित करते हैं।
– इसका उद्देश्य दोहरहरी संसदों के बीच आंतर-लोकतांत्रिक साझेदारी को बढ़ाना और देशों के बीच विश्वास व समझ को सुदृढ़ करना है।

समूह में पक्ष और विपक्ष के सांसद
– प्रत्येक समूह में भारत के संसद के 11 सदस्य शामिल हैं, जिनमें राज्यसभा सांसद भी हैं।
– इन समूहों में भारी संख्यात्मक सहभागिता है और लगभग सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के सांसद इसमें शामिल हैं।
– कई समूहों के नेतृत्व में विपक्षी सांसदों को भी जिम्मेदारी मिली है।
– कांग्रेस के शशि थरूर, पी. चिदंबरम, और मनीष तिवारी,
– समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव और राम गोपाल यादव,
– एआईएमआईएम के असदुद्दीन ओवैसी,
– तृणमूल कांग्रेस के अभिषेक बनर्जी,
– ‘आप’ के संजय सिंह आदि जैसे कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं।

—————
4. किस प्रकार के कैंसर से बचाव के लिए स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने राष्‍ट्रव्‍यापी HPV वैक्‍सीन कार्यक्रम लॉन्‍च किया?
To prevent which type of cancer, the Health Ministry launched a nationwide HPV vaccine program?

a. स्तन कैंसर
b. फेफड़ों का कैंसर
c. त्वचा का कैंसर
d. गर्भाशय ग्रीवा कैंसर

Answer: d. गर्भाशय ग्रीवा कैंसर {cervical cancer} (हर साल 14 वर्ष की होने वाली सभी 1.15 करोड़ लड़कियों को वैक्‍सीन लगाई जाएगी)

– हर साल 14 वर्ष की होने वाली सभी 1.15 करोड़ लड़कियों को वैक्‍सीन लगाई जाएगी

HPV और सर्वाइकल कैंसर?
– एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमावायरस) एक सामान्य वायरस है।
– इसके 200 से अधिक प्रकार (Types) हैं। इनमें से लगभग 40 प्रकार यौन संपर्क से फैलते हैं। सभी HPV खतरनाक नहीं होते।
– विशेष रूप से Type 16 और Type 18, लगभग 70% सर्वाइकल कैंसर के लिए जिम्मेदार हैं।
– ये टाइप के HPV वायरस, सर्वाइकल कैंसर के अधिकांश मामलों के लिए जिम्मेदार होते हैं।
– भारत सरकार, Type 16 और Type 18 के साथ-साथ Type 6 और Type 11 के लिए गार्डसिल नामक वैक्‍सीन लगाएगी।

HPV कैसे फैलता है?
– मुख्य रूप से यौन संपर्क से
– त्वचा से त्वचा संपर्क
– सर्विक्‍स क्‍या है – गर्भाशय (Uterus) का निचला और संकरा भाग, जो योनि (Vagina) से जुड़ा होता है। सरल शब्दों में गर्भाशय और योनि के बीच का “हिस्‍सा” सर्विक्स है।

भारत में सर्वाइकल कैंसर
– महिलाओं में दूसरा या तीसरा सबसे आम कैंसर
– हर साल लगभग 75,000–80,000 नए मामले
– 40,000 से अधिक मौतें प्रतिवर्ष
– ग्रामीण क्षेत्रों में स्क्रीनिंग की कमी बड़ी समस्या है।

लक्षण क्या होते हैं?
– असामान्य योनि रक्तस्राव
– संभोग के बाद रक्तस्राव
– बदबूदार स्राव, पेल्विक दर्द

HPV से कैंसर कैसे होता है?
– हाई रिस्‍क HPV (जैसे टाइप 16 और टाइप 18) अपना DNA मेजबान (host) कोशिका के DNA में मिला देता है। इससे कोशिका के सामान्य नियंत्रण तंत्र बिगड़ जाते हैं।
– HPV (जैसे टाइप 16 और टाइप 18) दो खास प्रोटीन बनाते हैं, E6 प्रोटीन और E7 प्रोटीन।
– E6 प्रोटीन यह शरीर के “ट्यूमर सप्रेसर जीन” p53 को निष्क्रिय कर देता है। जबकि p53 जीन का काम, खराब DNA की मरम्मत या क्षतिग्रस्त कोशिका को नष्ट करना (Apoptosis) होता है। प्रोटीन E6, जीन p53 को हटाकर कोशिका को “मरने” से रोक देता है।
– जबकि E7 प्रोटीन दूसरे सुरक्षा जीन Rb (रेटिनोब्लास्टोमा प्रोटीन) को निष्क्रिय करता है। Rb जीन का काम है कोशिका विभाजन को नियंत्रित करना। E7 प्रोटीन के कारण कोशिकाएं अनियंत्रित रूप से विभाजित होने लगती हैं।
– ऐसे में DNA क्षति जमा होती रहती है, कोशिका मरती नहीं, कोशिका विभाजन बढ़ता रहता है, असामान्य कोशिकाएं जमा होती हैं।
– गर्भाशय ग्रीवा (सर्विक्‍स) में धीरे-धीरे ये कोशिकाएं आसपास के ऊतकों में फैलने लगती हैं, जिसे सर्वाइकल कैंसर कहते हैं।
– जबकि HPV Type 6 और Type 11 वायरस शरीर के स्‍किन कई हिस्‍सो में मस्से का भी कारण बनते हैं, प्रजनन अंगों में भी।

HPV वैक्सीन कैसे काम करती है?
– HPV वैक्सीन शरीर को पहले से एंटीबॉडी बनाना सिखाती है।
– भविष्य के संक्रमण से सुरक्षा देती है। कैंसर बनने की प्रक्रिया को शुरू होने से पहले रोक देती है

यह वैक्‍सीन सबसे प्रभावी कब होता है?
– 9–14 वर्ष की आयु में
– यौन संपर्क से पहले

भारत सरकार किस उम्र की लड़कियों को वैक्‍सीन लगवाएगी
– हर साल 14 वर्ष की होने वाली सभी 1.15 करोड़ लड़कियों को वैक्‍सीन की एक डोज मुफ्त लगाई जाएगी
– यह वह उम्र है जिस पर एचपीवी वैक्सीन वायरस के संभावित संपर्क में आने से काफी पहले अधिकतम निवारक लाभ प्रदान करती है।

बाजार में यह वैक्‍सीन 5 से 10 हजार रुपए का
– टीकाकरण और प्रारंभिक जांच के माध्यम से सर्वाइकल कैंसर को काफी हद तक रोका जा सकता है, इसके बावजूद यह महिलाओं और परिवारों पर भारी बोझ बना हुआ है।
– महंगी वैक्‍सीन होने की वजह से यह वैक्‍सीन अब तक आम लोगों की पहुंच से दूर थी।

————–
5. कितने वर्षों के बाद भारत निर्वाचन आयोग और राज्‍य निर्वाचन आयोगों का राष्‍ट्रीय गोलमेज सम्मेलन दिल्‍ली में आयोजित हुआ?
After how many years the National Round Table Conference of the Election Commission of India and State Election Commissions was held in Delhi?

a. 2
b. 17
c. 21
d. 27

Answer: d. 27 (यह राउंट टेबल मीटिंग भारत मंडपम में 24 फरवरी 2026 को हुई)

– भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने 24 फरवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में ईसीआई और राज्य निर्वाचन आयुक्तों (SECs) का नेशनल राउंड टेबल कांफ्रेंस आयोजित किया।
– इस कांफ्रेंस की अध्यक्षता मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने की।
– केंद्रीय और राज्‍य आयोग की यह मीटिंग 27 वर्षों के अंतराल पर हुई।
– इस दौरान केंद्रीय चुनाव आयोग ने देशभर में चुनावी प्रक्रियाओं को एकरूप करने के लिए राज्‍य चुनाव आयोग के साथ तालमेल बिठाने का प्रस्ताव रखा।
– इस दौरान तकनीकी समाधानों, जैसे ईवीएम, ECINET, के साझा उपयोग तथा मतदाता सूचियों के आदान-प्रदान के माध्यम से आपसी समन्वय की बात हुई।
– भारत निर्वाचन आयोग (ECI) और राज्य निर्वाचन आयोग (SECs) मिलकर पंचायतों और नगर निकायों के चुनावों से संबंधित कानूनों को संसद तथा राज्य विधानसभाओं के चुनावों से जुड़े कानूनों के साथ समन्वित करने की दिशा में कार्य करेंगे।

————–
6. टी-20 वर्ल्‍ड कप में शतक लगाने वाले पहले कप्तान कौन बने?
Who became the first captain to score a century in the T20 World Cup?

a. सलमान आगा (पाकिस्‍तान)
b. दासुन शनाका (श्रीलंका)
c. हैरी ब्रूक (इंग्‍लैंड)
d. सूर्यकुमार यादव (भारत)

Answer: c. हैरी ब्रूक (इंग्‍लैंड) {इससे पहले क्रिकेटर ने टी20 में शतक लगाए हुए हैं, लेकिन किसी कप्‍तान ने नहीं}

नोट – इससे पहले क्रिकेटर ने टी20 में शतक लगाए हुए हैं, लेकिन किसी कप्‍तान ने नहीं

– 24 फरवरी 2026 को श्रीलंका के पल्लेकल स्‍टेडियम में पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच सुपर-8 का मुकाबला खेला गया।
– इंग्लैंड के कप्‍तान हैरी ब्रूक ने इस मैच में 51 गेंदों पर 100 रन, 10 चौके, 4 छक्के लगाकर सेंचुरी पूरी की।
– ब्रूक टूर्नामेंट के इतिहास में शतक बनाने वाले पहले कप्तान बने।
– इससे पहले वेस्‍टइंडीज के क्रिस गेल का 2010 में 98 रन सर्वोच्च स्कोर था।
– ब्रूक टी-20 वर्ल्ड कप रन चेज में शतक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज भी बने।
– साथ ही इंग्लैंड के लिए तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी भी बने।
– उनसे पहले जोस बटलर, डेविड मलान ऐसा कर चुके हैं।

————–
7. सुप्रीम कोर्ट किस टॉप‍िक वाली NCERT की कक्षा 8 की सोशल साइंस की किताब पर बैन लगा दिया?
Which topic did the Supreme Court ban from NCERT’s Class 8 Social Science book?

a. कार्यपालिका में भ्रष्‍टाचार
b. भगवान पर टिप्‍पणी
c. न्यायपालिका में भ्रष्टाचार
d. महंगाई की चर्चा

Answer: c. न्यायपालिका में भ्रष्टाचार

– सुप्रीम कोर्ट ने NCERT की कक्षा 8 की सोशल साइंस की उस किताब पर बैन लगा दिया, जिसमें “न्यायपालिका में भ्रष्टाचार” टॉपिक था।
– कोर्ट ने विवादित किताब पर कम्प्लीट बैन लगाते हुए इसके छपाई और वितरण पर पूरी तरह रोक लगा दी। साथ ही किताब की सभी प्रिंट और डिजिटल कॉपियों को तुरंत जब्त कर सार्वजनिक पहुंच से हटाने का आदेश दिया।
– सीजेआई ने कहा- यह न्यायपालिका को बदनाम करने की एक गहरी और सोची-समझी साजिश लगती है। जिम्मेदार लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गहराई से जांच होगी और केस बंद नहीं किया जाएगा। NCERT पर अवमानना की कार्रवाई भी की जा सकती है।

मामला क्या है?
– NCERT (नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग) ने 23 फरवरी 2026 को अपनी नई टेक्स्टबुक ‘एक्सप्लोरिंग सोसायटी: इंडिया एंड बियॉन्ड पार्ट 2’ जारी की।
– यह किताब शैक्षणिक सत्र 2026-27 से स्कूलों में पढ़ाई जानी है। इसका पहला भाग जुलाई 2025 में प्रकाशित हुआ था।
– किताब के एक अध्याय ‘द रोल ऑफ द ज्यूडीशियरी इन अवर सोसायटी’ के अंतर्गत ज्यूडिशियरी में करप्शन से जुड़ा कंटेंट जोड़ा गया है, जिसे लेकर विवाद खड़ा हो गया।

किताब में क्या लिखा गया?
– प्रसिद्ध कथन “Justice delayed is justice denied” (इंसाफ में देरी, इंसाफ से इनकार के समान) का उल्लेख।
– लंबित मामलों (Pendency of Cases) के आंकड़े:
– सुप्रीम कोर्ट में लगभग 81 हजार केस लंबित
– हाईकोर्ट्स में लगभग 62.40 लाख केस लंबित
– जिला एवं अधीनस्थ अदालतों में लगभग 4.70 करोड़ केस लंबित
– किताब में यह भी उल्लेख है कि न्यायपालिका के भीतर भ्रष्टाचार और अनुशासनहीनता के मामलों से जनता का विश्वास प्रभावित होता है।

पूर्व CJI बीआर गवई का भी जिक्र
– किताब में भारत के पूर्व चीफ जस्टिस बीआर गवई का भी जिक्र है, जिन्होंने जुलाई 2025 में कहा था कि ज्यूडिशियरी के अंदर करप्शन और गलत कामों के मामलों का पब्लिक ट्रस्ट पर बुरा असर पड़ता है।
– उन्होंने कहा था, “हालांकि, इस ट्रस्ट को फिर से बनाने का रास्ता इन मुद्दों को सुलझाने के लिए उठाए गए तेज, निर्णायक और ट्रांसपेरेंट एक्शन में है… ट्रांसपेरेंसी और अकाउंटेबिलिटी डेमोक्रेटिक गुण हैं।”

किताब अब वेबसाइट पर नहीं
– CJI की टिप्पणी के बाद यह किताब अब NCERT की वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं है।
– 24 फरवरी 2026 से इसकी ऑफलाइन बिक्री भी रोक दी गई है।
– अभी तक NCERT की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

—————
8. विश्व NGO दिवस कब मनाया जाता है?
When is World NGO Day observed?

a. 25 फरवरी
b. 26 फरवरी
c. 27 फरवरी
d. 28 फरवरी

Answer: c. 27 फरवरी

2026 की थीम
– समावेश के माध्यम से गरिमा बहाल करना
– Restoring Dignity Through Inclusion

– विश्व NGO दिवस हर वर्ष 27 फरवरी को मनाया जाता है।
– इसका उद्देश्य NGO के समाज में योगदान के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।
– संयुक्त राष्ट्र संघ, यूरोपीय संघ और अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने वर्ष 2014 में इस दिवस की घोषणा की थी।

————–
9. पेरू की संसद ने महाभियोग झेल रहे पूर्व राष्ट्रपति जोस जेरी को पद से हटाने के बाद अंतरिम राष्ट्रपति किसे चुना?
Who was elected as the interim President by the Peruvian Parliament after the removal of impeached former President Jose Jarry from office?

a. सुसाना हिगोची
b. अल्बर्टो फुजिमोरी
c. कीको फुजिमोरी
d. जोसे मारिया बाल्काज़र

Answer: d. जोसे मारिया बाल्काज़र

– पूर्व राष्ट्रपति जोस जेरी भ्रष्टाचार के आरोपों में महाभियोग झेल रहे थे।
– बाल्काज़र को अंतरिम राष्ट्रपति बनाने का निर्णय पेरू की कांग्रेस द्वारा लाइव प्रसारित मतदान के माध्यम से 18 फरवरी, 2026 को लिया गया।
– कांग्रेस के प्रमुख होने के नाते बाल्काज़र ने स्वचालित रूप से अंतरिम राष्ट्रपति का पद संभाल लिया।
– 83 वर्षीय वकील और पूर्व न्यायाधीश जोसे मारिया बाल्काज़र 2016 के बाद पेरू के आठवें राष्ट्रपति बने हैं।
– बाल्काज़र 12 अप्रैल को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के बाद 28 जुलाई को अपने उत्तराधिकारी के पदभार ग्रहण करने तक देश का नेतृत्व करेंगे।
– पेरु में दस वर्षों में, चार राष्ट्रपतियों पर महाभियोग चलाया गया, दो ने इसी तरह की स्थिति से बचने के लिए पद छोड़ दिया और केवल एक ही अपना निर्धारित कार्यकाल पूरा करने में सफल रहा।

पेरू
– राजधानी: लीमा
– प्रधानमंत्री: हर्नांडो डी सोटो
– आबादी: 3.49 करोड़
– भाषा: स्पेनिश
– मुद्रा: सोल
– पड़ोसी देश: इक्वाडोर, कोलंबिया, ब्राजील, बोलीविया और चिली।

—————
10. 2025 यूनेस्को एशिया-प्रशांत पुरस्कार में सर्वोच्च “अवॉर्ड ऑफ डिस्टिंगक्शन” किन दो देशों के प्रोजेक्‍ट को मिला?
Projects from which two countries received the highest “Award of Distinction” at the 2025 UNESCO Asia-Pacific Awards?

a. जापान
b. चीन
c. रुस
d. a और b दोनों (जापान और चीन: जापान की इवामी गिंज़ान लाइब्रेरी और चीन की सिहांग वेयरहाउस को इस अवार्ड के लिए चुना गया।)

Answer: d. a और b दोनों

– जापान की इवामी गिंज़ान लाइब्रेरी और चीन की सिहांग वेयरहाउस को इस अवार्ड के लिए चुना गया।

इवामी गिंज़ान लाइब्रेरी
– जापान के शिमाने प्रान्त के ओडा शहर में यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल के पास स्थित एक अनूठी लाइब्रेरी है।
– यह एक पूर्व व्यापारी के घर (निर्मित >1800) को पुनर्विकसित करके बनाई गई है, जो अपनी “खान-खदानों की सुरंग” जैसी किताबों की अलमारियों, एक आरामदायक कैफे, सह-कार्य स्थान और बच्चों के लिए खेलने के पूल के साथ एक सामुदायिक केंद्र के रूप में कार्य करती है।
– लाइब्रेरी में पढ़ने के लिए दिलचस्प किताबें, एक कैफे, टॉर्च की मदद से किताबें ढूंढने का एक विशेष कमरा, और एक शांत आंगन है।
– अप्रैल से नवंबर तक आमतौर पर (शनिवार-रविवार) और सप्ताह के दिनों में खुली रहती है।

सिहांग वेयरहाउस
– यह शेन्ज़ेन, गुआंगज़ौ, यिवू और शंघाई जैसे प्रमुख शहरों में स्थित हैं।
– ये केंद्र ई-कॉमर्स और अंतरराष्ट्रीय व्यापार के लिए रसद (logistics) का प्रबंधन, WMS सॉफ्टवेयर का उपयोग करके करते हैं।
– इनमें निजी गोदामों के साथ-साथ 3PL (थर्ड-पार्टी लॉजिस्टिक्स) प्रदाताओं द्वारा संचालित सार्वजनिक गोदाम भी शामिल हैं।
– ये केंद्र, विशेष रूप से अमेज़ॅन एफबीए (Amazon FBA) विक्रेताओं और अंतर्राष्ट्रीय व्यापारियों के लिए, चीन से माल के सुचारू प्रबंधन के लिए आवश्यक हैं।

यूनेस्को एशिया-प्रशांत विरासत संरक्षण पुरस्कार
– इस पुरस्कार की स्थापना एशिया-प्रशांत क्षेत्र में निर्मित विरासत के संरक्षण के उत्कृष्ट प्रयासों को सम्मानित करने के लिए की गई थी।

—————
11. कनाडा के प्रधानमंत्री 27 फरवरी से 2 मार्च 2026 तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर

– प्रधानमंत्री बनने के बाद कार्नी की पहली भारत यात्रा है।
– 27 फरवरी को प्रधानमंत्री कार्नी मुंबई पहुंचेंगे। अगले दो दिनों में, वे विभिन्न व्यावसायिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे और भारत और कनाडा के मुख्‍य कार्यकारी अधकिारियों, उद्योग और वित्तीय विशेषज्ञों, नवप्रवर्तकों, शिक्षाविदों के साथ-साथ भारत में स्थित कनाडा के पेंशन फंड प्रमुखों के साथ वार्तालाप करेंगे।
– इसके बाद प्रधानमंत्री कार्नी 1 मार्च को नई दिल्ली पहुंचेंगे। 2 मार्च को, दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच हैदराबाद हाउस में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता होगी।


PDF Download: Click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *