Daily Current Affairs, Current Affairs 24 December 2020, Current Affairs 27 December 2020, Current Affair 24 December 2020 Question, 25 December Current Affair 2020, 26 Dec Current Affair 2020, 27 December Current Affair 2020

यह 24 to 27 December 2020 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. भारत ने न्यूमोनिया का पहला स्वदेशी टीका लांच किया है, इसका क्‍या नाम है?

a. न्यूमोकोकल कांजुगेट
b. न्यूमोनिया पॉलीसैक्राइड
c. न्यूमोकोकल पॉलीसैकराइड कंजुगेट
d. न्यूमोकोकल वैक्‍सीन-2020

Answer: c. न्यूमोकोकल पॉलीसैक्राइड कांजुगेट

– केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा हर्षवर्धन ने दिसंबर 2020 को इसकी जानकारी दी।
– यह टीका सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने विकसित किया है।
– टीका मौजूदा समय में अन्य दो विदेशी कंपनियों द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे टीकों के मुकाबले काफी सस्ता होगा।
– स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया था कि टीके के माध्यम से शिशुओं में ‘स्ट्रेप्टोकॉकस न्यूमोनिया’ द्वारा होने वाली बीमारी के प्रति रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाया जाता है।

– यूनिसेफ के आंकड़े के अनुसार, न्यूमोनिया के कारण भारत में हर साल शून्य से पांच वर्ष के एक लाख से ज्यादा बच्चों की मौत हो जाती है।
– चूंकि न्यूमोनिया श्‍वांस संबंधी बीमारी है, ऐसे में कोविड-19 के दौरान न्यूमोनिया का टीका बेहद महत्वपूर्ण है।

———————————-
2. ‘बीबीसी Sports Personality of the Year 2020’ अवार्ड किस खिलाड़ी को मिला?

a. निको रोसबर्ग
b. सेबेस्टियन वेट्टल
c. माइकल शूमाकर
d. लुईस हेमिल्‍टन

Answer: d. लुईस हेमिल्‍टन

– सात बार के चैंपियन लुईस हैमिल्टन को 20 दिंसबर 2020 को बीबीसी ने साल का सर्वश्रेष्ट खिलाड़ी चुना गया।
– हैमिल्टन ने नवंबर 2020 में ही माइकल शूमाकर के रिकॉर्ड की बराबरी की थी।
– ब्रिटेन के लुइस ने ब्लैक लाइव्स मैटर अभियान का समर्थन किया था।
– इस पुरस्कार के लिए छह खिलाड़ियों को नामित किया था।
– उनमें मुक्केबाज टायसन फरी, स्नूकर खिलाड़ी रोनी ओ सुलिवान और क्रिकेटर स्टुअर्ट ब्रॉड का नाम शामिल था।

———————————-
3. किस देश की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने प्रधानमंत्री की सिफारिश पर वहां की संसद को भंग का दिया?

a. इजरायल
b. नेपाल
c. चेक गणराज्‍य
d. चिली

Answer: b. नेपाल

– नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की सिफारिश पर संसद को भंग कर दिया।
– मंत्रीपरिषद की सिफारिश पर राष्ट्रपति ने घोषणा की कि वर्ष 2021 में 30 अप्रैल से 10 मई के बीच चुनाव होंगे।

– नेपाल के प्रधानमंत्री और पूर्व प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड के बीच काफी समय से शक्ति प्रदर्शन चल रहा है।
– हालांकि, नेपाल के संविधान में ही सदन को भंग करने का कोई प्रावधान नहीं है।
– नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी के प्रवक्ता नारायनकाजी श्रेष्ठ ने कहा कि बैठक में सभी मंत्री नहीं थे, इसलिए ऐसे संसद भंग करना असंवैधानिक है।
– राजनीतिक विश्लेषकों का भी मानना है कि संविधान में इस तरह से सरकार भंग करने का कोई प्रावधान ही नहीं है।
– नेपाल की संसद का चुनाव 2017 में हुआ था, इसके 275 सदस्य हैं।

———————————–
4. असम मंत्रिमंडल ने किस भाषा को राज्य की सह-आधिकारिक भाषा बनाने के लिए एक विधेयक को मंजूरी दी?

a. कछारी भाषा
b. अहोम भाषा
c. बोडो भाषा
d. कार्बी भाषा

Answer: c. बोडो भाषा

– असम मंत्रिमंडल ने बोडो (देवनागरी लिपि में) को राज्य की एक सहयोगी आधिकारिक भाषा बनाने के लिए असम राजभाषा संशोधन विधेयक को मंजूरी दे दी।
– केंद्र, असम सरकार, चार बोडो विद्रोही समूहों और दो बोडो संगठनों के बीच तीसरे बोडो शांति समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
– जनगणना 2011 के अनुसार, असम में लगभग 14.16 लाख बोडो वक्ता हैं (राज्य की कुल जनसंख्या का 4.53%)।
– दिसबर 2020 के अंत में होने वाले विधानसभा सत्र में इस विधेयक को पेश किया जाएगा।
– कैबिनेट ने जनवरी 2020 में ही हस्ताक्षरित बोडो समझौते के बोडो कचहरी स्वायत्त कल्याण परिषद-एक और खंड की स्थापना को भी मंजूरी दी।
– वैसे असम की आधिकारिक भाषा असमिया है।
– इसके अलावा असम की अतिरिक्त आधिकारिक भाषाएँ बंगाली और बोडो हैं।

असम के मुख्‍यमंत्री- सर्वानंद सोनोवाल
राज्‍यपाल- जगदीश मुखी
राजधानी- दिसपुर

———————————–
5. भारत के किस कॉलेज को यूनेस्‍को एशिया-पैसिफिक अवार्ड्स 2020 से नवाजा गया है?

a. अमर सिंह कॉलेज, श्रीनगर
b. बलवंत सिंह कॉलेज, दिल्‍ली
c. आगरा कॉलेज, आगरा
d. आईआईटी मद्रास, चेन्‍नई

Answer: a. अमर सिंह कॉलेज, श्रीनगर

– 16 दिसंबर 2020 को इस पुरस्‍कार की घोषणा की गई थी।
– जम्‍मू एंड कश्‍मीर के श्रीनगर के अमर सिंह कॉलेज को सांस्कृतिक विरासत संरक्षण के लिए साल 2020 के यूनेस्को एशिया-पैसिफिक अवार्ड्स में ‘अवार्ड् ऑफ मेरिट’ से नवाजा गया है।
– अमर सिंह कॉलेज को ये सम्‍म्‍मान मिलने से कश्मीर के सबसे प्रमुख भवनों में से एक को अपना गौरव मिला है।
– कॉलेज की इमारत 80 साल पुरानी है और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर में INTACH (इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज) ने अमर सिंह कॉलेज में संरक्षण कार्य किया था।
– 20 से 22 नवंबर 2020 तक जूरी ने अलग अलग श्रेणियों में कइ पुरस्‍कारों के विजेताओं की सूची तैयार की।
– कोविड-19 के कारण ये घोषणा और आयोजन आनलाइन किया गया।
– इस बिल्डिंग का रखरखाव और निर्माण कितना बेहतर है, किस तरह का वर्क किया गया है इन सभी को ध्‍यान में रखकर इसे इस सम्‍म्‍मान के लिए चुना गया।

————————————
6. राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) ने बास्केटबॉल खिलाड़ी सतनाम सिंह भामरा पर डोपिंग के लिये कितने साल का प्रतिबंध लगाया है?

a. छह माह
b. एक साल
c. दो साल
d. तीन साल

Answer: c. दो साल

– वह नेशनल बास्‍केटबॉल एसोसिएशन (एनबीए) टीम (अमेरिकी बास्‍केटबॉल लीग की टीम) में शामिल किये पहले भारतीय खिलाड़ी थे।
– उन्‍हें पांच साल पहले उन्‍हें इस टीम में शामिल किया गया था।
– नाडा ने सतनाम सिंह भामरा पर नवंबर 2019 में अस्थायी निलंबन लगाया गया था।
– 24 दिसंबर 2020 को नाडा ने ट्वीट किया, भामरा को परीक्षण में हिगेनामाइन बीटा-2-एगोनिस्ट के सेवन का दोषी पाया गया।
– यानि अब भामरा का निलंबन 19 नवंबर 2021 को समाप्त होगा।
– भामरा को हिगेनामाइन का पॉजिटिव पाया गया है जिसे नाडा की 2017 में प्रतिबंधित पदार्थों की सूची में शामिल किया गया था।

————————————
7. ‘स्टेटस ऑफ लेपर्ड इन इंडिया 2018’ रिपोर्ट के अनुसार भारत में तेंदुओं की संख्‍या में चार साल में कितने प्रतिशत वृद्धि हुई है?

a. 60 फीसदी
b. 70 फीसदी
c. 50 फीसदी
d. 80 फीसदी

Answer: a. 60 फीसदी

– केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने भारत में तेंदुओं की आबादी की स्थिति रिपोर्ट-2018, 21 दिसंबर 2020 को जारी की है।
– भारत में अब तेंदुओं की संख्या 12,852 है, जो 2014 में 7910 थी।
– रिपोर्ट में ये भी बताया गया कि मध्य प्रदेश (3421), कर्नाटक (1783) और महाराष्ट्र (1690) में रिकॉर्ड वृद्धि हुई है।
– यानी सबसे ज्यादा तेंदुओं की संख्या मध्य प्रदेश में है।
– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 दिसंबर को ट्वीट कर इस पर खुशी जताई है और कहा है कि उन सभी को शुभकामनाएं जो जानवरों के संरक्षण के लिए काम कर रहे हैं।
– प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कुछ सालों में शेर, बाघ और तेंदुओं की आबादी में इजाफा वन्यजीव और जैव विविधता की रक्षा का सबूत है।

– गौरतलब है कि 31 जुलाई 2019 को जारी हुई राष्ट्रीय बाघ आकलन रिपोर्ट-2018 के अनुसार, 526 बाघों के साथ मध्यप्रदेश ने प्रतिष्ठित ‘टाइगर स्टेट’ का अपना खोया हुआ दर्जा आठ साल बाद कर्नाटक से फिर से हासिल किया है।

———————————
8. भारत सरकार ने इन्सॉल्वेंसी एंड बैंकरप्टसी कोड (IBC) के तहत दिवालियापन संहिता के निलंबन को कब तक बढ़ा दिया है?

a. फरवरी 2021
b. अक्टूबर 2021
c. मार्च 2021
d. दिसंबर 2021

Answer: c. मार्च 2021

– इससे कर्ज लेने वाली उन कंपनियों को राहत मिलेगी जो कारोना वायरस महामारी से प्रभावित हुई हैं।
– वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि इन प्रावधानों को लागू करने पर 25 दिसंबर तक रोक लगाई गई थी।
– कोविड-19 की वजह से कंपनियों का कर्ज डिफॉल्ट बढ़ गया है।
– इसी वजह से सरकार ने इन कंपनियों को राहत देने के लिए बैंकरप्सी कोड को आगे बढ़ाने का फैसला किया है।

– केयर रेटिंग्स की रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2020 की पहली छमाही में दिवालिया प्रक्रिया में डाली जाने वाली कंपनियों की संख्या 161 थी।
– जबकि वर्ष 2019 में उनकी संख्या 889 थी।

——————————–
9. अमेरिका के न्‍यू जर्सी राज्‍य ने दिसंबर 2020 में किस बॉलीवुड अभिनेता को ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ से सम्‍मानित किया?

a. जितेंद्र
b. धर्मेंद्र
c. अमिताभ बच्‍चन
d. विनोद खन्‍ना

Answer: b. धर्मेंद्र

– धर्मेद्र को सीनेट और महासभा द्वारा पारित संयुक्त विधायी प्रस्ताव द्वारा अमेरिका में न्यू जर्सी राज्य द्वारा लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
– 22 दिसंबर 2020 को ये सम्‍मान मिला।
– धर्मेंद्र को यह सम्मान हिंदी सिनेमा में अपने खास योगदान के लिए दिया गया है।
– धर्मेंद्र ने छह दशक के अपने करियर में 300 से अधिक फिल्मों में काम किया।
– यह सम्मान जूम के जरिए बॉलीवुड इन्साइडर द्वारा आयोजित कार्यक्रम के द्वारा दिया गया।
– बता दें कि बॉलीवुड इन्साइडर अमेरिका में हिंदी सिनेमा के क्षेत्र में काम करने वाला बड़ा पब्लिकेशन है।
– धर्मेंद्र ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत साल 1960 में फिल्म ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ से की थी।

——————————
10. किस देश के राष्‍ट्रपति ने उस देश के पूर्व राष्‍ट्रपतियों को कार्यालय छोड़ने के बाद आजीवन मुकदमा नहीं चलाने वाले बिल पर हस्‍ताक्षर कर इसे कानून बना दिया है?

a. जापान
b. जर्मनी
c. फ्रांस
d. रूस

Answer: d. रूस

– रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन कानून से ऊपर हो गए हैं, उन्‍होंने 22 दिसंबर 2020 को इस बिल पर हस्‍ताक्षर किए हैं।
– बिल में रूस के पूर्व राष्‍ट्रपतियों और उनके परिवार को जीवनकाल के दौरान किए गए किसी अपराध के लिए मुकदमे चलाए जाने से छूट दी गई है।
– इस रूसी कानून में पूर्व राष्‍ट्रपतियों को पुलिस या जांचकर्ताओं की पूछताछ, तलाशी और गिरफ्तारी से छूट दी गई है।
– यह कानून इस साल गर्मियों में स्‍वीकृत किए गए संवैधानिक संशोधनों का हिस्‍सा है, जिसके तहत 68 साल के पुतिन वर्ष 2036 तक देश के राष्‍ट्रपति बने रहेंगे।
– इससे पहले के रूसी कानून में कहा गया था कि कार्यालय के दौरान किए गए किसी अपराध के लिए पूर्व राष्‍ट्रपतियों को मुकदमे से छूट होगी।

– नए कानून के बाद भी अगर किसी पूर्व राष्‍ट्रपति को राजद्रोह या अन्‍य गंभीर अपराधों का दोषी पाया जाता है तो उनको मिली छूट को खत्‍म किया जा सकता है।
– नए कानून में कहा गया है कि पूर्व राष्‍ट्रपतियों को आजीवन सीनेट में एक सीट मिली रहेगी जिससे वे कार्यालय छोड़ने के बाद भी आजीवन मुकदमे से मुक्‍त रहेंगे।

——————————
11. केन्द्र शासित प्रदेश अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह का पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) किसे बनाया गया है?

a. पुनीत खंडेलवाल
b. भास्‍कर शर्मा
c. सत्येन्द्र गर्ग
d. राजेश श्रीवास्‍तव

Answer: c. सत्येन्द्र गर्ग

– केन्द्रीय गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव सीनियर सत्येन्द्र गर्ग को 23 दिसंबर 2020 को ये जिम्मेदारी दी गई है।
– गृह मंत्रालय के आदेश के अनुसार केन्द्र शासित प्रदेशों के पुलिस अधिकारियों कैडर में बदलाव किया है।
– 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी सत्येन्द्र गर्ग दीपेन्द्र पाठक की जगह लेंगे।
– 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी पाठक का दिल्ली पुलिस में तबादला कर दिया गया है।

– वहीं 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी कृष्णैया पुडुचेरी के डीजीपी के रूप में 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी बालाजी श्रीवास्तव की जगह लेंगे।
– आदेश के अनुसार श्रीवास्तव का दिल्ली पुलिस में तबादला कर दिया गया है।

——————————
12. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 24 दिसंबर 2020 को राजस्थान में कितनी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया?

a. 18 राजमार्ग परियोजना
b. 19 राजमार्ग परियोजना
c. 17 राजमार्ग परियोजना
d. 20 राजमार्ग परियोजना

Answer: a. 18 राजमार्ग परियोजना

– इन परियोजनाओं की कुल लंबाई 1,127 किलोमीटर है।
– इस प्रोजेक्ट के निर्माण में 8,341 करोड़ रुपये का खर्च होगा।
– मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वीडियो कॉन्फेंसिंग के जरिए कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
– इन परियोजना का उद्देश्य राज्य में बेहतर कनेक्टिविटी, सुविधा और आर्थिक विकास को बढ़ाना है।

तेलंगाना में भी शुरू की परियोजनाएं-
– 21 दिसंबर 2020 को नितिन गडकरी नेद तेलंगाना को 13,000 करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं की सौगात दी थी।
– इन परियोजनाओं की कुल लंबाई 765.66 किलोमीटर है।

कर्नाटक में 33 परियोजनाओं का उद्घाटन
– 20 दिसंबर को गडकरी ने वीडियो कॉन्फेंसिंग के जरिए कर्नाटक में नेशनल हाईवे से जुड़ी 33 परियोजनाओं का उद्घाटन और आधारशिला रखी थी।

राजस्‍थान की राज्‍यपाल- कलराज मिश्रा
राजधानी- जयपुर

——————————
13. राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस (National Consumer Rights Day) कब मनाया जाता है?

a. 22 दिसंबर
b. 23 दिसंबर
c. 25 दिसंबर
d. 24 दिसंबर

Answer: d. 24 दिसंबर

– हर साल 24 दिसंबर को भारत में एक चयनित विषय के साथ राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस मनाया जाता है।
– इस दिन का उद्देश्य उपभोक्ताओं को उनके महत्व, अधिकारों और जिम्मेदारियों के बारे में जागरुक करना है।
– 24 दिसंबर वर्ष 1986 को उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम विधेयक पारित किया गया था।

वर्ष 2020 की थीम- सस्टेनेबल कंज्यूमर (स्थायी उपभोक्ता) है।

——————————-
14. कमलादेवी चट्टोपाध्याय न्यू इंडिया फाउंडेशन बुक प्राइज 2020 किसे दिया गया है?

a. जयराम नरेश और माझी भिंत
b. अमित आहूजा और जयराम रमेश
c. जतिन परांजपे और आनंद वसु
d. अमित आहूजा और आनंद वसु

Answer: b. अमित आहूजा और जयराम रमेश

– 10 दिसंबर 2020 को पूर्व मंत्री जयराम रमेश और अमित आहूजा को संयुक्‍त रूप से ये पुरस्‍कार देने की घोषणा की गई।
– अमित आहूजा को उनके Mobilizing the Marginalized: Ethnic Parties without Ethnic Movements (Oxford University Press) के लिए ये पुरस्‍कार मिला है।
– पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश को उनके A Chequered Brilliance: The Many Lives of VK Krishna Menon (Penguin Random House), जो राजनीतिज्ञ और राजनयिक वीके कृष्ण मेनन की जीवनी हैं, के लिए दिया गया।
– इस पुरस्कार में प्रशस्ति पत्र और 15 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाता है, जिसे दोनों लेखकों द्वारा साझा किया जाएगा।
– छह सदस्यीय जूरी पैनल ने इसे तय किया है।
– पैनल में, राजनीतिक वैज्ञानिक नीरजा गोपाल , इतिहासकार रामचंद्र गुहा, उद्यमी नंदन नीलेकणी, इतिहासकार श्रीनाथ राघवन, नयनजोत लाहिड़ी और उद्यमी मनीष सभरवाल थे।

————————————
15. CII-ITC सस्टेनेबिलिटी पुरस्कार-2020 किस विभाग ने जीता है?

a. एनटीपीसी (नेशनल थर्मल पावर कारपोरेशन)
b. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ)
c. केंद्रीय सांख्यिकी संगठन
d. जलकल विभाग

Answer: a. एनटीपीसी (नेशनल थर्मल पावर कारपोरेशन)

– देश के सबसे बड़े बिजली उत्पादक संगठन NTPC को कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (CSR) डोमेन में CII-ITC सस्टेनेबिलिटी अवार्ड्स 2020 से सम्मानित किया गया है।
– एनटीपीसी को कॉरपोरेट एक्सीलेंस श्रेणी में सम्मानित किया गया है।
– वर्चुअल हुए समारोह में निदेशक, मानव संसाधन (एचआर) डी. के. पटेल ने यह सम्मान लिया।
– केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर उपस्थित थे।
– यह CII-ITC द्वारा CSR डोमेन में दिए जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार है।
– एनटीपीसी कॉर्पोरेट उत्कृष्टता श्रेणी में यह पुरस्कार प्राप्त करने वाला एकमात्र सार्वजनिक उपक्रम है।
– एनटीपीसी ने ये अवार्ड लगातार दूसरी बार जीता है।
– वर्ष 2019 में भी इसे ये अवार्ड मिला था।

एनटीपीसी के एमडी और सीईओ: गुरदीप सिंह
मुख्यालय: नई दिल्ली

———————————-
16. FIFA ने अंडर-17 और अंडर-20 विश्व कप को रद करके अब कब आयोजित करने का फैसला किया?

a. वर्ष 2021
b. वर्ष 2023
c. वर्ष 2022
d. वर्ष 2024

Answer: b. वर्ष 2023

– FIFA ने ऐसा कोविड-19 की वजह से किया है।
– फीफा ने 24 दिसंबर 2020 को इसकी जानकारी दी।
– अंडर-20 विश्‍व कप की मेजबानी इंडोनेशिया और अंडर-17 की पेरू को करनी थी।
– लेकिन अब दोनों देशों को 2023 संस्करण की मेजबानी दे दी गई है।

– इससे पहले फरवरी-2021 में भारत में होने वाले अंडर-17 महिला विश्व कप भी रद्द कर दिया गया था।
– यह टूर्नामेंट 2020 में ही होना था लेकिन कोविड के कारण इसे फरवरी 2021 तक स्थगित कर दिया गया था।
– इसके बाद इसे रद्द कर दिया गया।
– भारत अब 2022 संस्करण की मेजबानी करेगा।

———————————-
17. 25 दिसंबर को किस स्‍वतंत्रता सेनानी की जयंती मनाई जाती है?

a. चंद्रशेखर आजाद
b. अशफाक उल्‍ला खां
c. राम प्रसाद बिस्मिल
d. मदन मोहन मालवीय

Answer: d. मदन मोहन मालवीय

– 25 दिसंबर, 1861 को मध्यप्रदेश के मालवा में उनका जन्‍म हुआ था।
– इसलिए उन्हें ‘मालवीय’ कहा जाता है।
– 1915 में उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी की स्थापना की।
– वो हिंदू महासभा के संस्थापक रहे।
– महात्मा गांधी ने मदन मोहन मालवीय को महामना की उपाधि दी थी।

———————————-
18. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने दिसंबर 2020 को महाराष्ट्र की किन बैंकों का लाइसेंस रद्द कर दिया?

a. बैंक ऑफ महाराष्ट्र
b. सुभद्रा लोकल एरिया बैंक
c. कराड जनता सहकारी बैंक लिमिटेड
d. b और c

Answer: d. b और c (सुभद्रा लोकल एरिया बैंक और कराड जनता सहकारी बैंक लिमिटेड)

– RBI ने कोल्हापुर की सुभद्रा लोकल एरिया बैंक का लाइसेंस रद्द कर दिया है।
– आरबीआई ने दिसंबर 2020 में ही महाराष्ट्र के कराड जनता सहकारी बैंक लिमिटेड का लाइसेंस भी कैंसल कर दिया।
– आरबीआई के मुताबिक बैंक का संचालन ऐसे तरीके से किया जा रहा था, जिससे बैंक के डिपॉजिटर्स के हितों को नुकसान पहुंचता है।
– RBI ने बताया कि इस बैंक ने वित्त वर्ष 2019-20 की दो तिमाहियों के दौरान न्यूनतम नेट वर्थ से जुड़ी अनिवार्यता का अनुपालन नहीं किया है।
– ये भी बताया गया है कि बैंक अपने जमाकर्ताओं का पैसा लौटाएगी।

– RBI ने कहा है कि लाइसेंस कैंसल होने के बाद बैंक पर तत्काल प्रभाव से बैंकिंग रेगुलेशन एक्ट के तहत किसी भी तरह की बैंकिंग या कोई अन्य कारोबार करने पर रोक लग गई।
– RBI के परिसमापन (Liquidation) के लिए उच्च न्यायालय के समक्ष आवेदन देगा।

———————————–
19. भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती कब मनाई जाती है?

a. 23 दिसंबर
b. 24 दिसंबर
c. 26 दिसंबर
d. 25 दिसंबर

Answer: d. 25 दिसंबर

– पूर्व प्रधानमंत्री की 25 दिसंबर 2020 को 96वीं जयंती मनाई गई।
– 1996 से 2004 तक तीन बार प्रधानमंत्री बने।
– 1996 के लोकसभा चुनाव में भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी और वाजपेयी पहली बार प्रधानमंत्री बने।
– हालांकि उनकी सरकार 13 दिनों में संसद में पूर्ण बहुमत हासिल नहीं करने के चलते गिर गई।
-1998 के दोबारा लोकसभा चुनाव में पार्टी को ज्‍यादा सीटें मिलीं मगर यह सरकार भी 13 महीनों तक चली।
– 1999 में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा फिर से सत्‍ता में आई और वाजपेयीजी ने अपना कार्यकाल पूरा किया।

———————————–
20. सुशासन दिवस (Good Governance Day) कब मनाया जाता है?

a. 27 दिसंबर
b. 26 दिसंबर s
c. 25 दिसंबर
d. 24 दिसंबर

Answer: c. 25 दिसंबर

– 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर सुशासन दिवस मनाया जाता है।
– यह दिवस वाजपेयी के सम्मान में साल 2014 में सरकार में जवाबदेही के लोगों के बीच जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए स्थापित किया था।
– 23 दिसंबर 2014 को वाजपेयी और पंडित मदन मोहन मालवीय (मरणोपरांत) को भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की घोषणा की थी।
– इस घोषणा के बाद, मोदी सरकार ने घोषणा की कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी जी की जयंती को भारत में प्रतिवर्ष सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

———————————–
21. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कोविड-19 की गाइडलाइन और अपडेट के लिए ऐप लॉन्च किया है, उसका क्‍या नाम है?

a. WHO c0r0na Updates
b. COVID-19 Updates
c. WHO Updates
d. WHO COVID-19 Updates

Answer: d. WHO COVID-19 Updates

– इस ऐप पर यूजर्स को कोरोना महामारी से जुड़ा डेटा मिलेगा।
– इससे पहले भी डब्ल्यूएचओ ने अप्रैल में ऐप लॉन्च किया, लेकिन बाद में उसे प्ले स्टोर से हटा लिया गया था।
– इस एप पर दुनिया में कोविड संक्रमितों की कुल संख्या के साथ महामारी से जुड़े लक्ष्ण, मिथ जैसी जानकारियां मिलेंगी।
– ऐप पर कई एक्सपर्ट्स को भी रखा गया है जो यूजर्स के सवालों के जवाब देंगे।
– इसे 20 दिसंबर 2020 को लॉन्च किया गया है।

———————————–
22. कृषि ऋण माफी योजना को किस राज्‍य में दिसंबर 2020 में मंजूरी मिली?

a. पंजाब
b. राजस्‍थान
c. पश्चिम बंगाल
d. झारखंड

Answer: d. झारखंड

– 23 दिसंबर 2020 को हुई कैबिनेट की बैठक में किसानों की ऋण माफी के लिए 2000 करोड़ के आवंटन को स्वीकृति दी है।
– इस राशि से राज्य के सभी रैयत और गैर रैयत के 50 हजार रुपये तक के कृषि ऋण माफ होंगे, चाहे वह किसी भी बैंक से लिया गया हो।
– 31 मार्च 2020 तक ऋण लेनेवाले किसान ही इसके दायरे में आएंगे।
– वर्तमान में राज्य में 12.93 लाख किसानों ने कृषि ऋण ले रखा है।
– जिसमें से करीब 9.07 लाख किसानों का खाता चल रहा है और शेष खाते एनपीए एकाउंट में चले गए हैं।
– किसानों ने कई अलग अलग माध्यमों से 5800 करोड़ रुपये का ऋण ले रखा है जिसमें से 2000 करोड़ रुपये का ऋण माफ किया जाएगा।
– 29 दिसंबर को हेमंत सरकार के एक साल पूरे हो रहे हैं।
– कैबिनेट की बैठक में 63 और भी प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई।

झारखंड के मुख्‍यमंत्री- हेमंत सोरेन
राजधानी- रांची
राज्‍यपाल- द्रौपदी मुर्मू

————————————-
23. पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी जान इडरीच (John Idrich) का निधन 25 दिसंबर 2020 को हो गया, वह किस देश से थे?

a. न्‍यूजीलैंड
b.ऑस्ट्रेलिया
c. इंग्लैंड
d. जिम्‍बाम्‍बे

Answer: c. इंग्लैंड

– इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट बल्लेबाज बाएं हाथ के इडरीच ने अपने 77 टेस्ट मैचों के करियर में इंग्लैंड के लिए 5000 से अधिक रन बनाए थे।
– 1963 से 1976 के बीच वह इंग्लैंड के लिए खेले थे।
– एक टेस्ट में वह इंग्लैंड के कप्तान भी थे।
– उन्होंने 1965 में एक टेस्ट मैच में ट्रिपल-सेंचुरी बनाई, जो इंग्लैंड के लिए पांचवां सबसे बड़ा टेस्ट स्कोर है।

———————————-
24. पुस्‍तक ‘कोविड-19: सभ्‍यता का संकट और समाधान’ के लेखक कौन हैं?

a. कैलाश सत्यार्थी
b. वेंकटरमण रामकृष्ण
c. किरन बेदी
d. जसवंत सिंह

Answer: a. कैलाश सत्यार्थी

– नोबेल पुरस्कार से सम्मानित कैलाश सत्यार्थी ने इस पुस्‍तक के जरिए बताया कि किस तरह कोरोना वायरस संक्रमण ने जीने के तरीके पर असर डाला है।
– इस पुस्‍तक का विमोचन 24 दिसंबर 2020 को भारत के पूर्व चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा और राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश नरायण सिंह ने ऑनलाइन समारोह में किया।
– पुस्तक में उन समस्यायों का जिक्र है जिनका सामना लोग हर रोज कर रहे हैं, जैसे- शिक्षा प्रणाली, कारोबार, राजनीति,जन सुरक्षा विदेश नीति, विधि, चिकित्सा, अर्थव्यवस्था।

————————————–
25. राष्ट्रीय किसान दिवस (National Farmers Day) कब मनाया जाता है?

a. 24 दिसंबर
b. 23 दिसंबर
c. 22 दिसंबर
d. 21 दिसंबर

Answer: b. 23 दिसंबर

– भारत के पांचवें और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्मदिन पर 23 दिसंबर को हर साल हर राष्ट्रीय किसान दिवस के रूप में मनाया जाता है।
– चौधरी चरण सिंह 28 जुलाई 1979 से 14 जनवरी 1980 तक देश के प्रधानमंत्री रहे थे।
– वह किसान हितैषी नीतियों को लाए और किसानों के कल्याण के लिए काम किया था।


Free Download Notes PDF of Toady’s Current Affairs : – Click Here

Free Download One Liner MCQ PDF –  Current Affairs : – Click Here

आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्‍यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।

 


Buy eBooks & PDF

About Us | Help Desk | Privacy Policy | Disclaimer | Terms and Conditions | Contact Us

©2023 Sarkari Job News powered by Alert Info Media Pvt Ltd.

Log in with your credentials

or    

Forgot your details?

Create Account