24 to 27 August 2025 करेंट अफेयर्स – सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्‍वपूर्ण

यह 24 to 27 अगस्‍त 2025 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF Download: Click here

1. भारत के किस गैर सरकारी संगठन (NGO) को रेमन मैग्सेसे पुरस्कार 2025 के लिए चुना गया?
Which Indian NGO has been selected for the Ramon Magsaysay Award 2025?

a. फाउंडेशन टू एजुकेट गर्ल्‍स ग्‍लोबली
b. एजुकेट वूमेंस फाउंडेशन
c. बी चाइल्‍ड सोसायटी
d. आवर हाउस कमेटी

Answer: a. फाउंडेशन टू एजुकेट गर्ल्‍स ग्‍लोबली (संक्षेप में इसे Educate Girls के नाम से जाना जाता है)

– “Educate Girls” भारत की पहली गैर-लाभकारी संस्था है जिसे रैमॉन मैग्सेसे पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया है।
– यह पुरस्कार लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने, समाज में रूढ़ियों को चुनौती देने और उन्हें स्वावलंबी बनाने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए दिया गया है।
– संस्थापक सफीना हुसैन ने इसे “भारत के लिए ऐतिहासिक क्षण” बताते हुए कहा कि यह आंदोलन एक लड़की से शुरू हुआ और अब पूरे देश में बदलाव फैला रहा है।

Educate Girls के बारे में
– 2007 में स्थापित, इस संस्था ने शुरुआत राजस्थान से की और अब 30,000 से अधिक गाँवों में पहुँच चुकी है, जहां दो मिलियन से अधिक लड़कियों को शिक्षा में लौटने में सहायता मिली।
– यह कार्यक्रम शुरुआती 50 स्कूलों से शुरू होकर करोड़ों लड़कियों को स्कूल तक पहुँचाने में सफल रहा, जहां प्रतिधारण (retention) दर 90% से ज्यादा रही।
– फाउंडेशन ने आगामी दशक में 1 करोड़ शिक्षार्थियों तक पहुँचने का लक्ष्य जाहिर किया है।

रेमन मैग्सेसे पुरस्कार
– रेमन मैग्सेसे पुरस्कार एशिया का सबसे प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मान माना जाता है। इसे अक्सर “एशिया का नोबेल पुरस्कार” भी कहा जाता है।
– यह पुरस्कार फिलीपींस के पूर्व राष्ट्रपति रेमन मैग्सेसे (1953–1957) की स्मृति में दिया जाता है।
– इसकी स्थापना 1957 में रॉकफेलर ब्रदर्स फंड (Rockefeller Brothers Fund) द्वारा की गई थी।
– इसे प्रतिवर्ष उन व्यक्तियों और संगठनों को दिया जाता है जिन्होंने सार्वजनिक सेवा, नेतृत्व और समाज सुधार में उत्कृष्ट योगदान दिया हो।
– इसका उद्देश्‍य एशिया में नैतिक नेतृत्व, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी को प्रोत्साहित करना। ऐसे व्यक्तियों और संस्थाओं को सम्मानित करना जिन्होंने गरीबी, अन्याय, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और शांति जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय काम किया हो।
– हर वर्ष 31 अगस्त (रेमन मैग्सेसे की जयंती) को फिलीपींस की राजधानी मनीला में पुरस्कार समारोह आयोजित किया जाता है।
– विजेताओं को पदक, प्रशस्ति पत्र और नगद राशि प्रदान की जाती है।

2025 के विजेताओं की लिस्‍ट
1) फाउंडेशन फॉर एजुकेट गर्ल्‍स ग्‍लोबली (भारत)
2) शाहिना अली (मालदीव)
3) फ्लेवियानो एंटोनियो एल विलानुएवा (फिलीपींस)

—————
2. भारत का पहला पूर्ण डिजिटल साक्षर राज्‍य कौन है?
Which is India’s first fully digitally literate state?

a. उत्तर प्रदेश
b. हरियाण
c. मिजोरम
d. केरल

Answer: d. केरल

– केरल के मुख्‍यमंत्री पिनाराई विजयन ने 21 अगस्‍त 2025 को यह घोषणा की।
– इसी के साथ डिजी केरल परियोजना का पहला चरण पूरा हो गया, जो सभी स्थानीय निकायों में डिजिटल खाई को पाटने के लिए एक जमीनी स्तर की पहल है।
– घोषणा के बाद, पी विजयन ने एर्नाकुलम जिले के असामन्नूर पंचायत के 104 वर्षीय एम.ए. अब्दुल्ला मौलवी बाकवी के साथ वीडियो कॉल पर बातचीत की, जो डिजी केरल परियोजना के तहत प्रशिक्षित सबसे बुजुर्ग ‘छात्रों’ में से एक हैं।
– मुख्यमंत्री ने कहा कि डिजी केरल परियोजना के दूसरे चरण के तहत, नागरिकों के सभी आवश्यक दस्तावेज़ों का डिजिटलीकरण किया जाएगा और उन्हें डिजिलॉकर से जोड़ा जाएगा।

डिजिटल साक्षरता का मतलब हैं
– इंटरनेट की मदद से जरूरतो की सेवाओं को इस्तेमाल करना

भाग लेने वाले बुजुर्ग लोगों की आयु का विवरण
– 60 से 75 वर्ष की आयु के बीच : 7.77 लाख लोग
– 76 से 90 के बीच : 1.35 लाख
– 90 से ऊपर : 15,221

केरल से संबंधित अन्‍य प्रश्‍न
– देश का पहला संविधान साक्षर जिला – कोल्लम (जनवरी 2023)
– देश की पहली पूर्ण डिजिटल साक्षरता पंचायत – पुल्लमपारा ग्राम पंचायत (सितंबर 2022 में बनी) [ये तिरुवनंतपुरम में स्थित है।]

देश पूर्ण साक्षर राज्‍य कौन से हैं?
1. मिजोरम (मई 2025)
2. गोवा (मई 2025)
3. त्रिपुरा (जून 2025)

केरल
राजधानी: तिरुवनंतपुरम
गवर्नर: राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर
मुख्यमंत्री: पिनाराई विजयन

—————
3. केंद्र सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) का कार्यकारी निदेशक किसे नियुक्‍त किया?
Who has been appointed by the Central Government as the Executive Director of the International Monetary Fund (IMF)?

a. उर्जित पटेल
b. संजय मल्होत्रा
c. शक्तिकांत दास
d. रघुराम राजन

Answer: a. उर्जित पटेल

– RBI के पूर्व गवर्नर उर्जित पटेल को इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नियुक्त किया गया है।
– वह पटेल अगले तीन साल तक इस पद पर रहेंगे।
– केंद्र सरकार ने नियुक्ति का यह फैसला अगस्‍त 2025 में लिया।

उर्जित पटेल के बारे में
– उर्जित पटेल 2016 में RBI के 24वें गवर्नर बने थे, उन्होंने रघुराम राजन की जगह ली थी।
– लेकिन 2018 में निजी कारणों से उन्होंने इस्तीफा दे दिया था।
– पटेल को भारत की नई इन्फ्लेशन टारगेटिंग फ्रेमवर्क को बनाने वाला माना जाता है।
– उनकी लीडरशिप में बनी रिपोर्ट की वजह से सरकार ने 4% CPI को इन्फ्लेशन का टारगेट बनाया था।

एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर के तौर पर उर्जित पटेल IMF में ये जिम्मेदारियां संभालेंगे
– रूटीन कामकाज: एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर IMF के रोजाना के रूटीन कामकाज देखते हैं। वे IMF के बोर्ड का हिस्सा होते हैं, जो संगठन की पॉलिसी और फैसलों को लागू करता है।
– सदस्य देशों का प्रतिनिधित्व: पटेल भारत और अन्य कुछ देशों (जो उनके समूह का हिस्सा हैं) का प्रतिनिधित्व करेंगे। वे इन देशों की आर्थिक नीतियों और हितों को बोर्ड में रखेंगे।
– आर्थिक नीतियों की समीक्षा: वे सदस्य देशों की आर्थिक नीतियों का विश्लेषण करेंगे और ग्लोबल, रीजनल और नेशनल लेवल के इकोनॉमिक इम्पैक्ट पर चर्चा करेंगे।
– वित्तीय सहायता की मंजूरी: IMF से किसी देश को मिलने वाली वित्तीय मदद (जैसे कर्ज) के प्रस्तावों की समीक्षा और मंजूरी में उनकी भूमिका होगी।

किसकी जगह ली
– उन्‍होंने KV सुब्रमण्यन की जगह ली।
– भारत सरकार ने कार्यकाल पूरा होने के 6 महीने पहले ही अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) से वापस बुला लिया था।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) क्या है?
– मुख्‍यालय : वाशिंगटन डीसी, यूएसए
– अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) 189 देशों का एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है।
– यह वित्तीय स्थिरता सुनिश्चित करने, वैश्विक मौद्रिक सहयोग को बढ़ावा देने, अंतरराष्ट्रीय व्यापार को सुगम बनाने, सतत विकास और उच्च रोजगार को प्रोत्साहित करने और दुनिया भर में गरीबी को कम करने के लिए कार्य करता है।
– अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष 27 दिसंबर 1945 को औपचारिक रूप से अस्तित्व में आया।
– यह ब्रेटन वुड्स संस्थानों में से एक है।
– इस संगठन की मुख्य जिम्मेदारी उन सदस्य देशों को ऋण प्रदान करना है, जो वास्तविक या संभावित भुगतान संतुलन (Balance of Payments) की समस्याओं का सामना कर रहे हैं।
– World Bank जैसे विकास बैंकों के विपरीत, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष विशेष परियोजनाओं के लिए ऋण नहीं देता। बल्कि यह मुद्रा स्थिरीकरण, अंतर्राष्ट्रीय भंडार को पुनः भरने और आर्थिक विकास के लिए अनुकूल परिस्थितियों को मजबूत करने के लिए धन देता है।

IMF मैनेजिंग डायरेक्‍टर – क्रिस्‍टलीना जॉर्जियेवा

—————
4. भारत सरकार ने आयुर्वेद दिवस कब मनाने की घोषणा की?
When did the Government of India announce the celebration of Ayurveda Day?

a. 23 अगस्‍त
b. 23 सितंबर
c. 24 सितंबर
d. 25 सितंबर

Answer: b. 23 सितंबर

– भारत सरकार ने ऐलान किया है कि आयुर्वेद दिवस हर वर्ष एक निश्चित तिथि अर्थात 23 सितंबर को मनाया जाएगा।
– इससे पहले, आयुर्वेद दिवस धन्वंतरि जयंती (धनतेरस) को मनाया जाता था।

2025 की थीम
– लोगों और ग्रह के लिए आयुर्वेद
– Ayurveda for people and planet

—————-
5. सुप्रीम कोर्ट ने प्राणी बचाव और पुनर्वास केंद्र, वंतारा के खिलाफ शिकायतों की जांच के लिए किसकी अध्‍यक्षता में विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया?
Under whose chairmanship did the Supreme Court constitute a Special Investigation Team (SIT) to investigate complaints against Animal Rescue and Rehabilitation Centre, Vantara?

a. पी.बी. वराले
b. जे. चेलमेश्वर
c. पंकज मिथल
d. पी विजयन

Answer: b. जे. चेलमेश्वर (सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज)

– सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति पंकज मिथल और न्यायमूर्ति पी.बी. वराले की खंडपीठ ने 25 अगस्त, 2025 को पूर्व न्यायाधीश जस्टिस जे. चेलमेश्वर की अध्यक्षता में विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया।
– यह गुजरात के जामनगर में अनंत अंबानी द्वारा परिकल्पित प्राणी बचाव और पुनर्वास केंद्र, वंतारा के खिलाफ उठाई गई शिकायतों और उल्लंघनों के आरोपों का “स्वतंत्र तथ्यात्मक मूल्यांकन” करेगा।

वंतारा के खिलाफ आरोप
– वंतारा के खिलाफ भारत और विदेश से पशुओं के अवैध अधिग्रहण, कैद में पशुओं के साथ दुर्व्यवहार, वित्तीय अनियमितताएं, धन शोधन आदि का आरोप लगाया गया है।
– अदालत ने कहा कि याचिकाएँ मुख्यतः मीडिया रिपोर्टिंग पर आधारित थीं। अदालत ने कहा कि न्याय के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए स्वतंत्र जाँच का आदेश देना उचित होगा।

SIT में कौन-कौन
– न्यायमूर्ति चेलमेश्वर के अलावा, एसआईटी के सदस्यों में न्यायमूर्ति राघवेन्द्र चौहान, उत्तराखंड और तेलंगाना उच्च न्यायालयों के पूर्व मुख्य न्यायाधीश; हेमंत नागराले, आईपीएस (पूर्व मुंबई पुलिस आयुक्त); और अनीश गुप्ता, आईआरएस, अतिरिक्त आयुक्त, सीमा शुल्क शामिल होंगे।

क्‍या जांच होगी
– एसआईटी भारत और विदेश से पशुओं, विशेष रूप से हाथियों के अधिग्रहण की जांच करेगी।
– वन्य जीवन (संरक्षण) अधिनियम, 1972 और चिड़ियाघरों के नियमों का अनुपालन
– वनस्पतियों और जीवों की लुप्तप्राय प्रजातियों के व्यापार पर अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन (सीआईटीईएस) और जीवित पशुओं से संबंधित आयात/निर्यात कानूनों का अनुपालन
– पशुपालन, पशु चिकित्सा देखभाल, पशु कल्याण के मानकों, मृत्यु दर और कारणों के अनुपालन की जांच
– जलवायु परिस्थितियों के बारे में शिकायतों और औद्योगिक क्षेत्र के निकट वंतारा के स्थान के बारे में आरोपों की जांच
– “निजी संग्रह, प्रजनन, संरक्षण कार्यक्रम और जैव विविधता संसाधनों के उपयोग, जल और कार्बन क्रेडिट के दुरुपयोग
– पशुओं या पशु वस्तुओं के व्यापार के कानूनों के उल्लंघन
– वन्यजीव तस्करी और धन शोधन” के बारे में उठाई गई शिकायतों की भी जांच

—————

6. रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष और CEO का नाम बताएं, जिनका कार्यकाल केंद्र सरकार ने अगस्त, 2026 तक के लिए बढ़ा दिया?
Name the Chairman and CEO of Railway Board, whose tenure has been extended by the Central Government till August, 2026?

a. सतीश कुमार
b. विनोद कुमार
c. अजय कुमार
d. राकेश कुमार

Answer: a. सतीश कुमार

– रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतीश कुमार का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है। उनका कार्यकाल 31 अगस्त, 2025 को समाप्त होना था।
– वह इस पद पर एक सितंबर, 2024 को नियुक्‍त हुए थे।
– उन्होंने मार्च 1988 में भारतीय रेलवे में अपना करियर शुरू किया
था।

—————
7. किस देश में आयोजित बहुपक्षीय सैन्य अभ्यास ‘ब्राइट स्टार’ में भारत के सशस्त्र बलों के 700 से अधिक जवान हिस्सा लिया?
More than 700 soldiers of the Indian armed forces took part in the multilateral military exercise ‘Bright Star’ held in which country?

a. मिस्र
b. जापान
c. श्रीलंका
d. थाईलैंड

Answer: a. मिस्र

बहुपक्षीय सैन्य अभ्यास ‘ब्राइट स्टार’
– कब से कब तक : 28 अगस्त से 10 सितंबर 2025 तक
– यह बहुपक्षीय अभ्यास 1980 से मिस्र की ओर से अमेरिका के साथ मिलकर आयोजित किया जा रहा है।
– इसमें आर्मी, नेवी और एयरफोर्स हिस्‍सा लेती हैं।
– यह हर दो साल में आयोजित किया जाता है।
– भारतीय सैन्‍य बलों के 700 से ज्‍यादा जवानों ने इसमें हिस्‍सा लिया।

मिस्र
राजधानी – काहिरा
राष्‍ट्रपति – अब्देल फत्ताह अल-सीसी
मुद्रा – इजिप्शियन पाउंड
पड़ोसी देश – लीबिया, सूडान, इजरायल (समुद्री सीमा – जॉर्डन, सऊदी अरब)

—————-
8. परमाणु परीक्षण के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस कब मनाया जाता है?
When is the International Day against Nuclear Tests observed?

a. 28 अगस्त
b. 29 अगस्त
c. 30 अगस्त
d. 31 अगस्त

Answer: b. 29 अगस्त

– इस दिन का उद्देश्य परमाणु हथियार परीक्षण विस्फोटों या किसी अन्य परमाणु विस्फोटों के प्रभावों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।
– संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इस दिवस को घोषित किया हुआ है।

—————
9. किस देश की संवैधानिक अदालत ने अगस्‍त 2025 में वहां की तत्‍कालीन प्रधानमंत्री पाइतोंग्तार्न शिनावात्रा को पद से बर्खास्‍त कर दिया?
Which country’s Constitutional Court dismissed the then Prime Minister Pyitongtarn Shinawatra from office in August 2025?

a. थाईलैंड
b. कंबोडिया
c. लाओस
d. म्‍यांमार

Answer: a. थाईलैंड

– 29 अगस्‍त को थाईलैंड के संवैधानिक न्यायालय ने निलंबित प्रधानमंत्री पेटोंथान शिनवात्र को बर्खास्‍त करने का आदेश दिया।
– इससे पहले जुलाई में सस्‍पेंड कर दिया गया था।
– उन पर कंबोडिया से सीमा विवाद पर अनैतिक आचरण का आरोप था।
– थाईलैंड में 2008 से पाँच प्रधानमंत्रियों को इस ताक़तवर अदालत ने हटाया है।
– यह न्यायालय वहाँ की सेना के हाथ की कठपुतली माना जाता है।
– साल 2006 में उनके पिता थाकसीन शिनावात्र को सेना ने तख्‍ता पलट कर प्रधानमंत्री पद से हटा दिया था।
– यह निर्णय संकटग्रस्त राजवंश के लिए एक और झटका हो सकता है तथा दक्षिण-पूर्व एशियाई राज्य को नए राजनीतिक उथल-पुथल में धकेल सकता है।

पाइतोंग्तार्न शिनावात्रा पर क्‍या आरोप था
– उन पर आरोप है कि उन्होंने कंबोडिया के नेता हुन सेन से फोन पर बातचीत की थी। इस बातचीत में उन्होंने हुन सेन को अंकल बोला और थाई सेना के कमांडर की आलोचना की थी।
– इसे थाईलैंड में गंभीर मामला माना जाता है, क्योंकि सेना का वहां काफी प्रभाव है।
– इस बातचीत के लीक होने के बाद देशभर में गुस्सा फैल गया था।

थाईलैंड
– राजधानी : बैंकॉक
– किंग : वजीरालोंगकोर्न (राम x) {चक्रि वंश के राजा, थाईलैंड एक बौद्ध-बहुल देश है, लेकिन उसकी शाही परंपराएँ हिंदू धर्म से भी प्रभावित हैं। हालांकि खुद राजा बौद्ध धर्म को मानते हैं}
– कार्यवाहक PM : फुमथाम वेचायाचाई
– मुद्रा : थाई बहत
– भाषा : थाई
– आबादी : 71.62 मिलियन (2025)

—————-
10. किस प्रोजेक्‍ट के तहत निर्मित स्टील्थ गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट ‘INS उदयगिरि’ और INS हिमगिरि इंडियन नेवी में शामिल किया गया?
Under which project, stealth guided missile frigates ‘INS Udaygiri’ and INS Himgiri were inducted into the Indian Navy?

a. प्रोजेक्ट 34
b. प्रोजेक्ट 25A
c. प्रोजेक्ट 18
d. प्रोजेक्ट 17A

Answer: d. प्रोजेक्ट 17A

– रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में 26 अगस्‍त को नौसेना बेस, विशाखापत्‍तम में स्टील्थ गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट ‘INS उदयगिरि’ और INS हिमगिरि को इंडियन नेवी में शामिल (कमीशन) किया गया।
– INS उदयगिरि का निर्माण मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (MDL), मुंबई और INS हिमगिरि का निर्माण गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (GRSE), कोलकाता में स्वदेशी रूप से हुआ है।
– ऐसा पहली बार हुआ कि दो अलग-अलग शिपबिल्‍डर्स कंपनी में निर्मित युद्धपोतों को एक साथ नेवी में शामिल किया गया।
– ‘INS उदयगिरि’ भारत में निर्मित 100वां और ‘INS हिमगिरि’ 101वां युद्धपोत है।

‘INS उदयगिरि’ और INS हिमगिरि नाम
– ये नाम पहले रिटायर हो चुके युद्धपोतों से लिए गए हैं।
– पूर्ववर्ती आईएनएस उदयगिरि 1976 से 2007 तक सेवा में रहा जबकि पूर्ववर्ती हिमगिरि ने 1974 से 2005 तक सेवा दी थी।
– नेवी में युद्धपोतों के रिटायर होने के बाद नाम नए युद्धपोतों को दे दिया जाता है।

प्रोजेक्ट 17A :
– प्रोजेक्ट 17, अल्फा फ्रिगेट्स (P-17A) को भारतीय नौसेना द्वारा वर्ष 2019 में स्टील्थ गाइडेड-मिसाइल फ्रिगेट की एक शृंखला के निर्माण के लिये लॉन्च किया गया था।
– इनका निर्माण वर्तमान में दो कंपनियों – मझगाँव डॉक शिपबिल्डर्स (MDL) {मुंबई} और गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (GRSE) {कोलकाता} द्वारा किया जा रहा है।
– इन गाइडेड-मिसाइल फ्रिगेट्स का निर्माण एक विशिष्ट स्टील्थ डिज़ाइन के साथ किया गया है, जिसमें रडार से बचने की तकनीक शामिल है जो इसे दुश्मन की नज़रों से बचाता है।
– प्रोजेक्ट 17A के तहत लॉन्च किया गया पहला स्टील्थ शिप नीलगिरि था, जिसे वर्ष 2019 में लॉन्च किया गया था।
– सभी के नाम हिमालय की एक पहाड़ी शृंखला के नाम पर रखा गया है।
– ये हैं, ‘नीलगिरि’, ‘उदयगिरि’, ‘हिमगिरि’, ‘दुनागिरि’ और तारागिरि और छठा युद्धपोत है ‘विंध्यगिरि’।

इंडियन नेवी
चीफ – एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी

—————-
11. राष्‍ट्रीय खेल दिवस कब मनाया जाता है?
When is National Sports Day celebrated?

a. 28 अगस्‍त
b. 29 अगस्‍त
c. 30 अगस्‍त
d. 31 अगस्‍त

Answer: b. 29 अगस्‍त

– हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती पर हर वर्ष 29 अगस्त को खेल दिवस मनाया जाता है।

—————-
12. देश का नया सैटेलाइट लॉन्‍च स्‍टेशन किस राज्‍य के कुलसेकरपट्टिनम में दिसंबर 2026 तक शुरू होगा, जिसका भूमि पूजन अगस्‍त 2025 में हुआ?
The country’s new satellite launch station will start in Kulasekarapattinam of which state by December 2026, whose Bhoomi Pujan was done in August 2025?

a. आंध्र प्रदेश
b. तमिलनाडु
c. केरल
d. महाराष्‍ट्र

Answer: b. तमिलनाडु

– इसरो प्रमुख वी. नारायणन ने अगस्‍त 2025 में कहा कि तूतीकोरिन जिले में देश के दूसरे प्रक्षेपण परिसर का निर्माण दिसंबर 2026 तक पूरा होने की उम्मीद है।
– इसरो प्रमुख ने कुलसेकरपट्टिनम में प्रक्षेपण स्थल के भूमि पूजन में भाग लिया।
– यह परिसर 2300 एकड़ भूमि में बन रहा है।
– इस अंतरिक्ष केंद्र से प्रति वर्ष लगभग 25 प्रक्षेपण होने की संभावना है।
– उन्होंने कहा कि यहां से 500 किलोग्राम का पेलोड 400 किलोमीटर की ऊंचाई तक ले जाने में सक्षम लघु उपग्रह प्रक्षेपण यान (एसएसएलवी) का उपयोग करके उपग्रहों का प्रक्षेपण किया जाएगा।
– प्रधानमंत्री मोदी ने फरवरी 2024 में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इसकी आधारशिला रखी थी।
– इससे पहले आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में ऐसा ही एक परिसर था।

सैटेलाइट लॉन्‍च स्‍टेशन :
1) सतीश धवन स्‍पेस सेंटर, श्रीहरिकोटा, आंध्र प्रदेश
2) कुलसेकरपट्टिनम, तूतीकोरिन, तमिलनाडु (निर्माणाधीन)

साउंडिंग रॉकेट लॉन्चिंग स्‍टेशन
1) थुम्बा इक्वेटोरियल रॉकेट लॉन्चिंग स्‍टेशन (TERLS), तिरुवनंतपुरम, केरल (छोटे / साउंडिंग रॉकेट लॉन्च के लिए)

कुलशेखरपट्टनम लॉन्‍च स्‍टेशन के बारे में :
– कुलशेखरपट्टनम / कुलसेकरपट्टिनम लॉन्चिंग स्टेशन, कुलशेखरपट्टनम, तमिलनाडु (यह इसलिए बनाया जा रहा है कि ताकि बिना बाधा के रॉकेट भूमध्‍य रेखा की ओर पहुंच सके और पृथ्‍वी की घुर्णन की मदद ले सके।
– पृथ्वी अपने अक्ष पर पश्चिम से पूर्व दिशा में घूमती है।
– भूमध्य रेखा पर पृथ्वी की सतह की घूर्णन गति सबसे अधिक होती है – लगभग 1670 किलोमीटर/घंटा। जबकि जैसे-जैसे आप ध्रुवों की ओर जाते हैं, यह गति घटती जाती है।
– जब रॉकेट को पूर्व दिशा में और भूमध्य रेखा की ओर लॉन्च किया जाता है, तो उसे पहले से ही पृथ्वी की घूर्णन गति से एक प्राकृतिक वेग मिल जाता है।
– इससे रॉकेट को कक्षा (orbit) में प्रवेश करने के लिए कम ईंधन खर्च करना पड़ता है।)

इसरो
– मुख्यालय : बेंगलुरु, कर्नाटक
– स्‍थापना : 15 अगस्त 1969
– चेयरमैन : वी नारायणन
– पहले चेयरमैन : विक्रम साराभाई

—————
13. महिला समानता दिवस (Women’s Equality Day) कब मनाया जाता है?
When is Women’s Equality Day celebrated?

a. 26 अगस्‍त
b. 27 अगस्‍त
c. 28 अगस्‍त
d. 29 अगस्‍त

Answer: a. 26 अगस्‍त

– यह दिवस अमेरिका में वर्ष 1920 में महिलाओं के मताधिकार के पारित होने का प्रतीक है।
– इस दिन को मनाने का उद्देश्य दुनियाभर की महिलाओं को समान अधिकार देना है, ताकि समाज के साथ ही देश और विश्व के निर्माण में वो अपना अधिकतम योगदान दे सकें।
– महिला समानता दिवस हमें उन साहसी महिलाओं की सराहना करने में मदद करता है, जिन्होंने भेदभाव और हिंसा के बावजूद महिला आंदोलन को सफलता की ओर ले गयी।

—————-
14. भारत और किस देश ने 10 महीने बाद राजनयिक संबंधों के सामान्यीकरण के संकेत देते हुए अगस्‍त 2025 में एक-दूसरे देशों में उच्‍चायुक्‍त नियुक्‍त किए?
India and which country appointed High Commissioners to each other in August 2025, indicating normalization of diplomatic relations after 10 months?

a. इटली
b. यूरोपीय यूनियन
c. कनाडा
d. यूनाइटेड किंगडम

Answer: c. कनाडा

– कनाडा ने 29 अगस्‍त 2025 को क्रिस्टोफर कूटर को भारत का नया नए उच्चायुक्त नियुक्‍त किया है।
– जबकि भारतीय विदेश मंत्रालय ने दिनेश के. पटनायक को कनाडा में अपना दूत नियुक्त किया। वह इससे पहले स्पेन में राजदूत के रूप में कार्यरत थे।

– भारत-कनाडा के बीच अक्टूबर 2024 में खालिस्तानी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद से संबंध बिगड़ गए थे।
– तनाव यहां तक बढ़ा था कि दोनों देशों ने अपने अपने राजनयिकों और उच्चायुक्त को वापस बुला लिया था।
– पीएम मोदी और कनाडा के पीएम मॉर्क कार्नी के बीच जून 2025 में जी-7 में हुई मुलाकात के बाद दोनों देशों ने नए उच्चायुक्तों को नियुक्त करने पर सहमति जताई गई थी।
– इसके बाद राजनयिक संबंधों के सामान्यीकरण के संकेत देते हुए, कनाडा और भारत ने 28 अगस्त, 2025 को उच्चायुक्तों की नियुक्ति की घोषणा की।

कनाडा
– राजधानी: ओटावा
– पीएम : मॉर्क कार्नी
– मुद्रा: कैनेडियन डॉलर
– आबादी: 40.1 मिलियन (2011)
– भाषा: अंग्रेजी और फ्रेंच

—————
15. फिडे चेस वर्ल्ड कप 2025 का मेजबान भारतीय राज्‍य कौन है?
Which Indian state is the host of FIDE Chess World Cup 2025?

a. हरियाणा
b. केरल
c. गोवा
d. असम

Answer: c. गोवा

– फिडे शतरंज वर्ल्ड कप का आयोजन गोवा में 30 अक्टूबर से 27 नवंबर तक किया जाएगा।
– इस टूर्नामेंट में वर्ल्ड चैंपियन डी गुकेश, मैग्नस कार्लसन, फाबियानो करुआना और आर प्रज्ञानानंदा सहित 206 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
– मेजबान भारत के 21 खिलाड़ियों को प्रवेश सूची में जगह मिली है जिनमें पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद भी शामिल हैं।
– यह टूर्नामेंट 23 साल बाद भारत में लौट रहा है।
– पिछली बार 2002 में हैदराबाद में भारत ने इस प्रतियोगिता की मेजबानी की थी और तब आनंद ने खिताब जीता था।

– मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन गुकेश डी

गोवा
सीएम – प्रमोद सावंत
गवर्नर – अशोक गजपति राजू
राजधानी – पणजी

—————-
16. मीराबाई चानू ने अहमदाबाद में आयोजित कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में कितने किलोग्राम भार वर्ग (वेट कैटेगरी) में गोल्‍ड मेडेल जीता?
Mirabai Chanu won the gold medal in how many kilograms weight category in the Commonwealth Championship held in Ahmedabad?

a. 38 किलोग्राम
b. 48 किलोग्राम
c. 58 किलोग्राम
d. 68 किलोग्राम

Answer: b. 48 किलोग्राम (कुल 193 किग्रा {84 किग्रा + 109 किग्रा})

– मीराबाई चानू ने कुल 193 किलोग्राम (84 किग्रा + 109 किग्रा) वजन उठाकर स्नैच, क्लीन एंड जर्क और कुल में नए राष्ट्रमंडल चैम्पियनशिप रिकॉर्ड स्थापित किए।
– वह टोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता हैं।

—————
17. ऋषिकांत सिंह ने अहमदाबाद में आयोजित कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में कितने किलोग्राम भार वर्ग (वेट कैटेगरी) में गोल्‍ड मेडेल जीता?
Rishikant Singh won the gold medal in how many kilograms weight category in the Commonwealth Championship held in Ahmedabad?

a. 38 किलोग्राम
b. 48 किलोग्राम
c. 60 किलोग्राम
d. 68 किलोग्राम

Answer: c. 60 किलोग्राम

– ऋषिकांत सिंह ने भारत के लिए दूसरा स्वर्ण पदक जीता।
– वह राष्ट्रीय खेलों के चैंपियन भी हैं।
– ऋषिकांत सिंह ने पुरुषों के 60 किग्रा वर्ग में 271 किग्रा (120 किग्रा + 151 किग्रा) के कुल प्रयास के साथ दिन का दूसरा स्वर्ण पदक जीता।

नोट – सौम्या दलवी ने जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।

—————
18. अंतर्राष्ट्रीय व्हेल शार्क दिवस कब मनाया जाता है?
When is International Whale Shark Day observed?

a. 31 अगस्‍त
b. 30 अगस्‍त
c. 29 अगस्‍त
d. 28 अगस्‍त

Answer: b. 30 अगस्‍त

– व्‍हेल शार्क के महत्‍व और इसके संरक्षण के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए अंतर्राष्‍ट्रीय व्‍हेल शार्क दिवस मनाया जाता है।
– वर्ष 2008 से प्रतिवर्ष यह दिवस मनाया जा रहा है।
– व्हेल शार्क (राइनकोडोन टाइपस) पृथ्वी पर सबसे बड़ी मछली है और समुद्री पारिस्थितिक तंत्र में कीस्टोन प्रजाति है।
– इसकी अधिकतम लंबाई लगभग 18 मीटर और वज़न 21 टन तक हो सकता है।

—————
19. इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस (IBCA) का ऑफिशियल मेंबर अगस्‍त 2025 में इनमें से कौन सा पड़ोसी देश बना?
Which of these neighboring countries became the official member of the International Big Cat Alliance (IBCA) in August 2025?

a. पाकिस्‍तान
b. चीन
c. श्रीलंका
d. नेपाल

Answer: d. नेपाल

अगस्‍त 2025 तक सदस्‍य बन चुके देश
– भारत, नेपाल, भूटान, अर्मेनिया, कोलंबिया, इथियोपिया, एस्‍तोनिया, गुएना, लाइबेरिया, निकारागुआ, रवांडा, सोमालिया और सूरीनाम

एलायंस के बारे में
– केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 29 फरवरी 2024 को ‘इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस’ (IBCA) की मंजूरी दी थी।
– हालांकि इस एलायंस (गठबंधन) का ऐलान 9 अप्रैल 2023 में ही PM नरेंद्र मोदी ने किया था। उस दिन भारत में प्रोजेक्‍ट टाइगर के 50 वर्ष पूरे हुए थे।
– मुख्‍यालय इसका मुख्‍यालय भारत में है। यह 96 देशों का गठबंधन होगा, जहां बड़ी बिल्लियां (बाघ, शेर, तेंदुआ, हिम तेंदुआ, चीता, जगुआर और प्यूमा) पाई जाती हैं।

एलायंस का उद्देश्‍य
– गठबंधन का उद्देश्य बड़ी बिल्लियों के संरक्षण और इसके अवैध व्‍यापार को रोकना है।
– वन्‍यजीव के संरक्षण की जागरूकता, रिसर्च एंड डेवलपमेंट, संसाधन भंडार, क्षमता निर्माण, बेंचमार्क प्रैक्टिस आदि के बारे में जानकारी के प्रसार के लिए एक मंच प्रदान करना है।

भारत ने स्‍थापना क्‍यों की?
– क्‍योंकि भारत को बाघ एजेंडा और शेर, हिम तेंदुआ, तेंदुआ जैसे अन्य बिग कैट के संरक्षण का एक लंबा अनुभव है।
– हम दुनिया के एकमात्र देश हैं जहां बाघ, शेर, तेंदुए, हिम तेंदुए और चीते जंगल में हैं।
– प्यूमा और जगुआर को छोड़कर आज हमारे पास सभी बड़ी बिल्लियां हैं।

—————-
20. बिहार मंत्रिमंडल ने ‘बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन पैकेज 2025’ को मंजूरी दी, इसके तहत कितना निवेश करने वाले निवेशकों को 10 एकड़ जमीन मुफ्त मिलेगी?
Bihar Cabinet approved ‘Bihar Industrial Investment Promotion Package 2025’, under this, investors investing how much will get 10 acres of land free?

a. ₹100 करोड़
b. ₹200 करोड़
c. ₹300 करोड़
d. ₹400 करोड़

Answer: a. ₹100 करोड़

– बिहार मंत्रिमंडल ने 26 अगस्त 2025 में “बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन पैकेज 2025” को मंजूरी दी।

मुख्य प्रावधान और प्रोत्साहन
नि:शुल्क भूमि आवंटन
– ₹100 करोड़ का निवेश और 1,000 प्रत्यक्ष रोजगार देने वाले निवेशकों को 10 एकड़ जमीन मुफ्त मिलेगी।
– ₹1,000 करोड़ का निवेश करने वालों को 25 एकड़ जमीन मुफ्त।
– फॉर्च्यून 500 कंपनियों को भी 10 एकड़ मुफ्त जमीन।
– अन्य निवेशकों को BIADA दरों पर 50% छूट पर जमीन उपलब्ध।

वित्तीय सहायता
– निवेशक की पसंद अनुसार: तीन विकल्प दिए गए हैं, जिनमें से कोई एक चुन सकते हैं:
– विकल्प I – ब्याज सब्सिडी अधिकतम ₹40 करोड़ + 100% SGST रिफंड।
– विकल्प II – स्वीकृत परियोजना लागत का 300% तक नेट SGST रिफंड, अधिकतम 14 साल तक।
– विकल्प III – स्वीकृत परियोजना लागत पर 30% पूंजी सब्सिडी।

निर्यात व रोजगार प्रोत्साहन
– निर्यात प्रोत्साहन – ₹20 लाख से बढ़ाकर ₹40 लाख प्रति वर्ष, 14 साल तक
– रोजगार प्रोत्साहन: विशेष योजनाओं में शामिल इकाइयों को – ₹5,000 प्रति कर्मचारी/माह, साथ में ESI और EPF खर्च का 300% तक सहयोग। अन्य इकाइयों को – ₹2,000 प्रति कर्मचारी/माह, साथ में ESI और EPF का 100% सहयोग।
– कौशल विकास प्रोत्साहन – प्रति कर्मचारी ₹20,000

पर्यावरण और नवीकरणीय ऊर्जा प्रोत्साहन
– पर्यावरण संरक्षण उपायों पर 25% (अधिकतम ₹1 करोड़) तक रिफंड।
– नवीकरणीय ऊर्जा उपयोग पर 20% (अधिकतम ₹6 लाख) तक प्रोत्साहन।

रणनीतिक महत्व
– बिहार इस पैकेज के जरिए बड़े पैमाने पर निजी निवेश आकर्षित करना चाहता है।
– रोजगार सृजन, औद्योगिक विविधीकरण और स्टार्टअप/फॉर्च्यून 500 कंपनियों को लाने पर फोकस।
– राज्य सरकार का लक्ष्य है कि बिहार को पूर्वी भारत का औद्योगिक हब बनाया जाए।

PDF Download: Click here


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *