27 August 2022 Current Affairs

यह 27 August 2022 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा।

PDF Download : Click here

1. केंद्र सरकार ने डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) का नया चीफ किसे नियुक्ति किया?

a. समीर वी कामत
b. जी सतीश रेड्डी
c. विजय दरबारी
d. मुकेश खन्ना

Answer: a. समीर वी कामत

– सेंट्रल कैबिनेट की नियुक्ति कमेटी ने यह नियुक्ति की।
– वैज्ञानिक समीर वी कामत को डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट डिपार्टमेंट के सचिव और DRDO का चेयरमैन नियुक्त किया गया।
– कामत को इस पद पर चार वर्ष या 60 वर्ष की आयु तक बने रहेंगे।
– कामत को जी. सतीश रेड्डी की जगह पर नियुक्त किया गया है। रेड्डी का चार साल का कार्यकाल समाप्‍त हो गया है।
– इससे पहले समीर वी कामत, DRDO में नेवल सिस्टम एंड मैटेरियल के महानिदेशक थे।

DRDO
स्‍थापना : 1958
किस मंत्रालय के अधीन : रक्षा मंत्रालय

—————
2. DRDO के पूर्व चेयरमैन जी. सतीश रेड्डी को किस मंत्री का वैज्ञानिक सलाहकार बनाया गया है?

a. प्रधानमंत्री
b. विदेश मंत्री
c. गृह मंत्री
d. रक्षा मंत्री

Answer: d. रक्षा मंत्री

– जी सतीश रेड्डी चार साल तक डीआरडीओ के चेयरमैन रहे।
– अगस्‍त 2022 में उन्‍हें डिफेंस मिनिस्‍टर का साइंटिफिक एडवाइजर नियुक्‍त किया गया है।

—————
3. नेपाल ने भारतीय सेना में गोरखा की नियुक्ति पर रोक, किस भर्ती योजना से नाराज होकर लगाई?

किस भर्ती योजना से नाराज होकर नेपाल ने भारतीय सेना में गोरखा की नियुक्ति को स्‍थगित कर दिया?

a. अग्निपथ
b. रक्तपथ
c. अग्निपथ
d. अजयपथ

Answer: a. अग्निपथ

– नेपाल ने ‘अग्निपथ योजना’ के तहत भारतीय सेना में गोरखाओं की भर्ती को स्‍थगित कर दिया है।
– काठमांडू ने 75 साल पहले शुरू हुई एक प्रथा के भविष्य पर सवालिया निशान लगाते हुए इस पर रोक लगाई।
– नेपाल के विदेश मंत्री नारायण खड़का ने 24 अगस्त 2022 को नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव को इस बारे में सूचित किया।
– उन्होंने सूचित करते हुए कहा कि अग्निपथ योजना के तहत गोरखाओं की भर्ती 9 नवंबर, 1947 को नेपाल, भारत और ब्रिटेन के त्रिपक्षीय समझौते के प्रावधानों के अनुरूप नहीं है।
– उन्होंने कहा कि नेपाल राजनीतिक दलों और सभी हितधारकों के साथ व्यापक परामर्श के बाद इस मुद्दे पर अंतिम निर्णय लेगा।

नेपाल ने अग्निपथ स्कीम पर क्या चिंता जताई?
– भारत ने अगस्त 2022 में एक मीटिंग के दौरान नेपाल से भर्ती पर सहयोग और अप्रूवल मांगा था।
– मीटिंग के दौरान नेपाल ने स्पष्ट किया कि अग्निपथ के तहत चार साल की अवधि के लिए मौजूदा भर्ती योजना 1947 के समझौते के प्रावधानों के अनुरूप नहीं है।
– नेपाल ने चार साल के बाद सेवानिवृत्त होने वाले गोरखाओं के भविष्य के बारे में चिंता जताई है।
– प्रधानमंत्री देउबा के विदेश मामलों के सलाहकार अरुण कुमार सुबेदी ने कहा है कि ”चार साल बाद भारतीय सेना से ये नौजवान वापस आएंगे तो यहाँ के हिंसक गुट इनका दुरुपयोग कर सकते हैं. ऐसे में नेपाल के लिए एक नई मुश्किल खड़ी हो सकती है. हम भारत सरकार से अनुरोध करने जा रहे हैं कि नेपाल की चिंताओं को देखने की ज़रूरत है.”

कितनी भर्ती होनी है?
– काठमांडू पोस्ट के अनुसार, इस वर्ष अग्निपथ योजना के तहत लगभग 1,300 नेपालियों की भर्ती की गई, जो पिछले वर्षों की तुलना में बहुत कम है।
– कुल मिलाकर, इस वर्ष तीनों भारतीय सेनाओं में लगभग 40,000 ‘अग्निवीर’ भर्ती होने की उम्मीद है.
– भारतीय सेना की गोरखा रेजीमेंट में 43 बटालियन हैं और इनमें भारतीय सैनिकों के साथ ही नेपाल से भर्ती जवान भी शामिल होते हैं.

1947 का त्रिपक्षीय समझौता क्या है?
– नेपाल सरकार और ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के बीच वर्ष 1816 में सुगौली की संधि पर हस्ताक्षर हुए।
– इस संधि पर हस्ताक्षर होने के बाद तत्कालीन ब्रिटिश भारतीय सेना में नेपाल से गोरखाओं की भर्ती शुरू हुई।
– भारत के स्वतंत्र होने के बाद नवंबर 1947 में यह एक त्रिपक्षीय व्यवस्था बन गई।
– इस त्रिपक्षीय व्यवस्था के तहत नेपाल में गोरखाओं को भारतीय सेना में सेवा देने या ब्रिटेन में जाने का विकल्प दिया गया था।

भारतीय सेना के लिए क्यों जरूरी है गोरखा?
– गोरखा भारतीय सेना के लिए हमेशा से ही महत्वपूर्ण रहे हैं।
– उन्होंने 1962,1965,1971 और 1991 में चीन और पाकिस्तान के खिलाफ युद्धों में भारतीय सेना की सेवा की है और अपनी बहादुरी का प्रदर्शन किया है।
– गोरखा रेजीमेंट दुनिया का सबसे खतरनाक और निडर रेजीमेंट है।
– वह पहाड़ चढ़ाई में विशिष्ट हैं जो उन्हें भारत के दृष्टिकोण से रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण बनाता है।
– गोरखा विशाल और उच्च हिमालयी पर्वतमालाओं और सियाचिन जैसे ग्लेशियरों को सुरक्षा प्रदान करने में सक्षम हैं।
– वह नेपाल में भारतीय दूतावास को सुरक्षा प्रदान करते हैं।

वीर गोरखा
– गोरखाओं ने दुनिया भर में गौरव के साथ सेवा की है।
– गोरखाओं ने वीरता के कृत्यों के लिए अविश्वसनीय 13 विक्टोरिया क्रॉस पाए हैं।
– भारतीय सेना के पूर्व चीफ ऑफ स्टाफ फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ ने भी कहा है कि ”अगर कोई आदमी कहता है कि उसे मरने का डर नहीं है, तो वह या तो झूठ बोल रहा है या फिर वह गोरखा है”।
– गोरखा चयन प्रक्रिया को दुनिया में सबसे कठिन में से एक के रूप में वर्णित किया गया है।
– इसमें भीषण डोको दौड़ होता है, जिसमें 4.2 किमी की खड़ी दौड़ में 25 किलोग्राम रेत ले जाना शामिल है।
– गोरखाओं के पास कुखरी (एक विशिष्ट घुमावदार चाकू) होता है जिससे वह दुश्मन के छक्के छुड़ा देते हैं।

कितने देशों की सेनाओं में नेपाल के गोरखा भर्ती होते है?
– नेपाली सेना
– भारतीय सेना
– ब्रिटिश सेना
– सिंगापुर सेना
– ब्रुनेई सेना
– यूएन पीसकीपिंग मिशन

नेपाल
राजधानी: काठमांडू
पीएम: शेर बहादुर देउबा

————–
4. करीब एक हजार साल पुराने ‘अनंग ताल’ को केंद्र सरकार ने राष्‍ट्रीय स्‍मारक घोषित किया, यह किस राज्‍य / UT में स्थित है?

a. पंजाब
b. महाराष्‍ट्र
c. हरियाणा
d. दिल्‍ली

Answer: d. दिल्‍ली

– अनंग ताल दिल्‍ली के कुतुब मीनार के पास स्थित है।
– यह महरौली इलाके में है।
– राष्‍ट्रीय संस्‍मारक प्राधिकारण (नेशनल मॉन्‍युमेंट अथॉरिटी) के प्रमुख अनंद विजय ने यह ऐलान किया।
– उन्‍होंने कहा कि यह दिल्ली के संस्थापक व महान सम्राट अनंग पाल तोमर की निशानी है। इसका निर्माण 1,060 इस्‍वी में हुआ था।
– अनंग ताल का राजस्‍थान से भी संबंध है, क्‍योंकि महाराजा अनंग पाल को पृथ्‍वीराज चौहान के नाना के रूप में भी जापान जाता है।
– अब अनंग ताल को भारतीय पुरातत्‍व सर्वेक्षण (ASI) संरक्षण (कंजरवेशन) करेगा।

————–
5. केंद्र सरकार ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) में भारत का कार्यकारी निदेशक किसे नियुक्त किया।

a. अजीत कुमार
b. कृष्णमूर्ति वी सुब्रमण्यम
c. काशीनाथ मिश्रा
d. कोलंदर कुमार

Answer: b. कृष्णमूर्ति वी सुब्रमण्यम

– केन्द्र सरकार ने अगस्त 2022 में कृष्णमूर्ति वी सुब्रमण्यम को इंटरनेशनल मोनेटरी फंड (IMF) में भारत का कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया।
– उन्हें सुरजीत एस भल्ला की जगह इस पद पर नियुक्त किया गया है।
– उन्हें इस पद पर 01 नवंबर, 2022 से तीन साल के लिए नियुक्त किया गया है।

कृष्णमूर्ति वी सुब्रमण्यम
– वह भारत के मुख्य आर्थिक सलाहकार रह चुके हैं।
– सुब्रमण्यम ने वर्ष 2021 में तीन साल के कार्यकाल के बाद मुख्य आर्थिक सलाहकार का पद छोड़ दिया था।
– सुब्रमण्यम वर्तमान में इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस में प्रोफेसर हैं।

IMF
– स्‍थापना : 27 दिसंबर 1945
– मुख्‍यालय : वाशिंगटन डीसी, यूएसए
– पैरेंट ऑर्गेनाइजेशन : संयुक्‍त राष्‍ट्र
– मैनेजिंग डायरेक्‍टर : क्रिस्‍टलीना जॉर्जिएवा
– फर्स्‍ट डिप्‍टी मैनेजिंग डायरेक्‍टर : गीता गोपीनाथन
– टोटल मेंबर : 190

—————–
6. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर’ का उद्घाटन कहां किया?

a. मोहाली
b. पटना
c. रांची
d. लखनऊ

Answer: a. मोहाली (पंजाब)

– पीएम मोदी ने 24 अगस्त 2022 को पंजाब के शहर मोहाली के मुल्लांपुर में ‘होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर’ का उद्घाटन किया।
– परमाणु ऊर्जा विभाग के तहत एक सहायता प्राप्त संस्थान, टाटा मेमोरियल सेंटर ने इस सेंटर का निर्माण किया।
– इसकी निर्माण लागत 660 करोड़ रुपये से अधिक है।

होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर
– इस हॉस्पिटल में 300 बेड उपलब्ध हैं।
– यह सेंटर एमआरआई, मैमोग्राफी, डिजिटल रेडियोग्राफी और ब्रैकीथेरेपी जैसी सुविधाओं से लैस है।
– यहां पर कैंसर के इलाज के लिए है सर्जरी, कीमोथेरेपी, इम्यूनोथेरेपी और बोन मैरो ट्रांसप्लांट करने की सुविधा उपलब्ध है।

पंजाब
राजधानी: चंडीगढ़
सीएम: भगवंत मान

—————
7. सावन कुमार टाक का 25 अगस्त 2022 को निधन हो गया, वह इनमें से क्या थे?

a. वैज्ञानिक
b. अभिनेता
c. क्रिकेटर
d. फिल्म निर्देशक

Answer: d. फिल्म निर्देशक

– सावन कुमार टाक का निधन मुंबई में हार्ट अटैक पड़ने से हुआ।
– वह 86 वर्ष के थे।

सावन कुमार टाक
– उनका जन्म राजस्थान के जयपुर में हुआ था।
– उन्होंने ने अपना फिल्मी करियर वर्ष 1967 में आई फिल्म नौनिहाल एक निर्माता के रूप में शुरू किया।
– इसके बाद उन्होंने फिल्म गोमती के किनारे (1972) से निर्देशक के रूप में काम शुरू किया।
– वह ‘हवस’, ‘अब क्या होगा’, ‘लैला’, ‘सौतन’, ‘सनम बेवफा’ और ‘दिल परदेसी’ हो गया जैसी फिल्मों के लिए मशहूर थे।
– उनकी आखिरी फिल्म ‘द लव सीजन’ (2006) थी, जिसमें सलमान खान ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

—————
8. यूनेस्को शांति पुरस्कार 2022 अवॉर्ड किसने जीता?

a. व्‍लादिमीर पुतिन
b. फ्रांस्‍वा आलांदे
c. एंजेला मर्केल
d. नरेंद्र मोदी

Answer: c. एंजेला मर्केल

– एंजेला मर्केल, जर्मनी की पूर्व चांसलर हैं। जर्मनी में चांसलर पद सर्वोच्‍च होता है।
– इस अवॉर्ड का पूरा नाम फेलिक्स हौफौएट-बोइग्नी-यूनेस्को शांति पुरस्कार है।
– यह नाम आइवरी कोस्ट के पूर्व राष्ट्रपति के नाम पर रखा गया था।

एंजेला मर्केल को क्‍यों मिला अवॉर्ड?
– यह अवॉर्ड उन्‍हें शरणार्थियों का स्वागत करने के उनके प्रयासों के लिए मिला।
– मर्केल ने वर्ष 2015 में सीरिया, इराक, अफगानिस्तान और इरिट्रिया से 12 लाख से अधिक शरणार्थियों का स्‍वागत किया था।

जर्मनी
– चांसलर : ओल्‍फ स्‍कॉल्‍ज
– राजधानी : बर्लिन

यूनेस्को की स्थापना: 16 नवंबर 1945
मुख्यालय: पेरिस, फ्रांस
सदस्य: 193 देश
प्रमुख: ऑड्रे अज़ोले

————–
9. अंतरराष्ट्रीय डॉग दिवस कब मनाया जाता है?

a. 25 अगस्त
b. 26 अगस्त
c. 27 अगस्त
d. 28 अगस्त

Answer: b. 26 अगस्त

– अंतरराष्ट्रीय डॉग दिवस 26 अगस्त 2022 को मनाया जाता है।
– अंतरराष्ट्रीय डॉग दिवस का आयोजन पहली बार 26 अगस्त, 2004 को किया गया था।
– इस दिवस को कुत्तों का महत्व समझाने के लिए मनाया जाता है।

————–
10. विमानवाहक पोत विक्रांत 2 सितंबर को इंडियन नेवी में शामिल होगा।

– यह ऐलान नौसेना ने किया है।
– यह देश का पहला स्‍वदेशी एयरक्राफ्ट कॅरियर है।
– निर्माण की लागत 20 हजार करोड़ रुपए है।
– इसमें ढ़ाई हजार किलोमीटर का केबल लगाया गया है।
– विक्रांत की लंबाई लंबाई 262 मीटर, चौड़ाई 62 मीटर और ऊंचाई 59 मीटर है।
– विमानवाहक पोत में आठ पॉवर जनरेटर हैं जो पूरे कोच्चि शहर को रोशन करने की क्षमता रखते हैं।
– इस युद्धपोत की स्पीड 28 नॉट की है और 7,500 समुद्री मील तक सफर की भी क्षमता है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *