25 to 27 April 2025 करेंट अफेयर्स – सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्‍वपूर्ण

यह 25 to 27 April 2025 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF Download: Click here

1. भारत सरकार ने पहला स्‍वदेशी AI LLM (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस लार्ज लैंग्वेज मॉडल) बनाने के लिए पहले स्टार्ट-अप का चयन किया, इसका नाम बताएं?
Indian Government selected the first start-up to build the first indigenous AI LLM (Artificial Intelligence Large Language Model), name it?

a. हीलियम AI
b. नेट्राडाइन AI
c. सिगटपल AI
d. सर्वम AI

Answer: d. सर्वम AI

– अमेरिका के ओपन एआई और चीन के सबसे कम लागत वाले डीपसीक की लोकप्रियता के बीच भारत सरकार ने इस क्षेत्र में कदम उठा दिया है।
– केंद्र सरकार ने देश का पहला स्वदेशी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) लार्ज लैंग्वेज मॉडल (LLM) बनाने के लिए बेंगलुरु स्थित स्टार्ट-अप सर्वम का चयन किया है।
– IT मिनिस्‍टर अश्विनी वैष्णव ने कहा कि प्राप्त 67 प्रस्तावों में से, सर्वम एआई पहला स्टार्टअप है जिसे भारत का पहला स्वदेशी फाउंडेशनल मॉडल विकसित करने के लिए चुना गया है। उन्होंने आगे कहा कि आने वाले समय में 2-3 और स्टार्टअप इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
– AI LLM बनाने के लिए उसे कंप्यूट संसाधनों के मामले में सरकार से समर्थन प्राप्त होगा।

सर्वम AI के बारे में जानें
– इसकी स्‍थापना जुलाई 2023 में विवेक राघवन और प्रत्यूष कुमार ने की थी।

“AI LLM” क्‍या है?
– इसका मतलब है Artificial Intelligence Large Language Model.
– आसान शब्दों में समझें तो: Artificial Intelligence (AI) मतलब मशीनों को इंसानों की तरह सोचने, समझने और फैसले लेने की क्षमता देना।
– Large Language Model (LLM) एक ऐसा बहुत बड़ा कम्प्यूटर प्रोग्राम होता है जो लाखों-करोड़ों शब्दों, वाक्यों और जानकारी के आधार पर भाषा को समझने और नए जवाब या बातें बनाने में सक्षम होता है।
– LLM जैसे मॉडल (जैसे: GPT-4, Gemini, Claude आदि) इंसानों की लिखी या बोली भाषा को सीखते हैं और फिर सवालों के जवाब देना, कहानी लिखना, निबंध बनाना, कोडिंग करना, सलाह देना जैसे काम कर सकते हैं।
– अगर एक लाइन में कहना हो तो – AI LLM एक ऐसा दिमागी सॉफ्टवेयर है जो भाषा को समझता है, सोचता है और नये तरीके से जवाब बनाता है।

10,370 करोड़ रुपये का IndiaAI मिशन
– सर्वम भारत के महत्वाकांक्षी 10,370 करोड़ रुपये के इंडियाएआई मिशन के तहत मॉडल बनाने के लिए स्वीकृत होने वाला पहला स्टार्ट-अप है।
– जबकि सरकार वर्तमान में सैकड़ों अन्य प्रस्तावों का मूल्यांकन कर रही है।
– सर्वम ने कहा कि इसका मॉडल तर्क करने में सक्षम होगा, आवाज के लिए डिज़ाइन किया जाएगा, और भारतीय भाषाओं में धाराप्रवाह होगा।

सरकार से सहायता मिलेगी
– सरकारी सहायता के संदर्भ में, कंपनी को अपने मॉडल को बनाने और प्रशिक्षित करने के लिए छह महीने के लिए 4,000 ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट (GPU) तक पहुंच प्राप्त होगी।
– मॉडल के ओपन-सोर्स होने की उम्मीद नहीं है, लेकिन इसे विशेष रूप से भारतीय भाषाओं के लिए ठीक किया जाएगा।
– भारत में AI डेटा सेंटर स्थापित करने के लिए सरकार द्वारा अलग से चुनी गई कंपनियों द्वारा सर्वम को GPU प्रदान किए जाएंगे।
– सर्वम का मॉडल भारत में स्थानीय बुनियादी ढांचे का उपयोग करके बनाया, तैनात और अनुकूलित किया जाएगा और भारतीय प्रतिभा की नई पीढ़ी द्वारा विकसित किया जाएगा।
– कंपनी ने एक प्रेस बयान में कहा कि इस पहल का उद्देश्य रणनीतिक स्वायत्तता को बढ़ावा देना, घरेलू नवाचार में तेजी लाना और लंबी अवधि के लिए एआई में भारत के नेतृत्व को सुरक्षित करना है।

दुनिया का सबसे कम लागत वाला AI LLM डीपसीक
– भारत सरकार का यह कदम चीन के कम लागत वाले आधारभूत मॉडल डीपसीक के जबरदस्त उछाल के बीच हुआ है, जिसने एआई उद्योग को हिलाकर रख दिया है
– डीपसीक के एआई क्षेत्र में ओपन सोर्स होने, इसकी सटीकता और यह दावा करने के लिए जाना जाता है। इसने अपने अमेरिकी प्रतिस्पर्धियों की तुलना में बहुत कम लागत पर बनाया गया है।

सरकार, 18,693 GPU खरीद रही
– 2025 की शुरुआत में, सरकार ने 18,693 GPU की आपूर्ति के लिए 10 कंपनियों का चयन भी किया था।
– यह इंडियाएआई मिशन के शुरुआती लक्ष्य से कहीं ज़्यादा है, जिसके तहत सरकार 10,000 GPU खरीदना चाहती थी।

————–
2. इंटरनेशनल चेरनोबिल डिजास्टर रिमेंबरेंस डे कब मनाया जाता है?
When is the International Chernobyl Disaster Remembrance Day observed?

a. 22 अप्रैल
b. 24 अप्रैल
c. 26 अप्रैल
d. 28 अप्रैल

Answer: c. 26 अप्रैल

– संयुक्त राष्ट्र (UN) ने 26 अप्रैल, 2016 को इस दिन को घोषित किया था।

– इस दिन 1986 में, चेरनोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र के पावर प्‍लांट 4 में विस्फोट हो गया था।
– यह यूक्रेन के प्रेपियाद शहर में हुआ था। (उस वक्‍त यह सोवियत संघ का हिस्‍सा था)
– इस घटना की सूचना दुनिया के दूसरे देशों को नहीं दी गई थी।
– यह बेहद खतरनाक था।
– इससे बेलारूस, यूक्रेन और रूसी संघ के बड़े क्षेत्रों में रेडिएशन फैल गया था।
– चेरनोबिल यूक्रेन में मौजूद है।
– सोवियत संघ के विखंडन से पहले यह इसी संघ का हिस्‍सा था।
– इस परमाणु प्‍लांट को 1977 से 1983 के बीच बनाया गया था।
– घटना के कुछ दिन बाद करीब एक हजार किलोमीटर दूर स्‍वीडेन में रेडिएशन डिटेक्‍ट किया गया।
– तब पता चला कि इतना बड़ा हादसा हो गया था।
– संयुक्त राष्ट्र (UN) ने 26 अप्रैल, 2016 को इस दिन को घोषित किया था।

————–
3. मशहूर वैज्ञानिक के. कस्‍तूरीरंगन का निधन 25 अप्रैल 2025 को हो गया, वह किस एजेंसी के चेयरमैन रह चुके थे?
Famous scientist K. Kasturirangan passed away on 25 April 2025, he was the chairman of which agency?

a. BARC
b. ISRO
c. ESA
d. JAXA

Answer: b. ISRO

– उनका निधन 84 वर्ष की उम्र में हो गया।
– इसरो के अध्‍यक्ष कब थे : 1994 से 2003
– इस दौरान इसरो ने महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ हासिल कीं, जिसमें पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (PSLV) का सफल प्रक्षेपण और संचालन शामिल है।
– बाद में, जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (GSLV) में भी सफलता मिली।
– यह समय अंतरिक्ष एजेंसी के लिए थोड़ा उथल-पुथल भरा रहा।
– इस दौरान कई अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध लगाए गए, जिनमें क्रायोजेनिक तकनीक तक पहुंच भी शामिल थी।
– 1998 में भारत के परमाणु परीक्षण के बाद प्रतिबंध और भी कड़े हो गए।
– कस्तूरीरंगन के नेतृत्व में ही इसरो ने आत्मनिर्भरता की राह पर कदम बढ़ाया और चंद्रयान जैसे बड़े मिशनों की योजना बनाना शुरू किया।

शिक्षा, प्रौद्योगिकी व पर्यावरण समि‍तियों का नेतृत्‍व किया
– उन्होंने कई अन्य सलाहकार पदों पर भी सरकार की सेवा की। उन्होंने शिक्षा, प्रौद्योगिकी और यहां तक​कि पर्यावरण सहित कई मुद्दों पर सरकार को सलाह देने वाली समितियों का नेतृत्व किया या उनमें शामिल रहे।
– राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 को तैयार करने वाली कमेटी के प्रमुख भी रह चुके थे।
– केंद्र सरकार ने 2003 में एक कार्यकाल के लिए राज्‍यसभा सदस्‍य मनोनीत किया था।

पुरस्‍कार
– पद्म विभूषण 2000
– पद्म भूषण 1992
– पद्म श्री 1982

इसरो
– स्‍थापना : 15 अगस्त 1969
– मुख्यालय : बेंगलुरु, कर्नाटक
– चेयरमैन : वी. नारायणन

————–
4. शांति के लिए बहुपक्षीयता एवं कूटनीति का अंतरराष्ट्रीय दिवस कब मनाया जाता है?
When is the International Day of Multilateralism and Diplomacy for Peace observed?

a. 20 अप्रैल
b. 22 अप्रैल
c. 24 अप्रैल
d. 25 अप्रैल

Answer: c. 24 अप्रैल

– पहली बार दिवस संयुक्त राष्ट्र (UN) द्वारा 24 अप्रैल, 2019 को मनाया गया था।
– इसके बाद हर साल आयोजित होता है।
– यह दिन राष्ट्रों के बीच संघर्षों के शांतिपूर्ण हल प्राप्त करने में बहुपक्षवादी निर्णय लेने और कूटनीति का उपयोग स्वीकार करने को सम्मानित करता है।

संयुक्त राष्ट्र
– चीफ: एंटोनियो गुटेरेस.
– स्‍थापना : 24 अक्टूबर 1945
– मुख्यालय: न्यूयॉर्क, यूएसए

————–
5. पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्‍कार में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्‍व किसने किया?
Who led the Indian delegation at the funeral of Pope Francis?

a. द्रौपदी मुर्मू
b. नरेंद्र मोदी
c. किरेन रिजिजू
d. अमित शाह

Answer: a. द्रौपदी मुर्मू

– वेटिकन सिटी में पोप फ्रांसिस का निधन 21 अप्रैल 2025 को हो गया। वह 88 वर्ष के थे।
– उनका अंतिम संस्‍कार 26 अप्रैल को वेटिकन सिटी के सेंट पीटर्स स्‍क्‍वायर में हुआ।
– पोप फ्रांसिस को सेंट मैरी मेजर बेसिलिका के पार्श्व गलियारे में दफनाया गया।

भारतीय प्रतिनिधिमंडल
– राष्ट्रपति मुर्मू, भारत सरकार और भारत के लोगों की ओर से संवेदना व्यक्त करने के लिए 25 और 26 अप्रैल 2025 को दो दिवसीय यात्रा पर वेटिकन सिटी पहुंची।
– उन्‍होंने 26 अप्रैल 2025 को सेंट पीटर्स स्क्वायर में पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार में शिरकत की।
– राष्ट्रपति के नेतृत्व में आधिकारिक भारतीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू, अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन और गोवा विधानसभा के उपाध्यक्ष जोशुआ डीसूजा भी समारोह में शामिल हुए।

दुनिया के लीडर्स यहां पहुंचे
– विश्व के नेताओं और बड़ी संख्या में कैथोलिक अनुयायियों ने पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार में भाग लिया।
– इनमें अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप सहित कई देशों के राष्‍ट्राध्‍यक्ष शामिल थे।

भारत में तीन दिवसीय राष्‍ट्रीय शोक रहा
– भारत ने पोप फ्रांसिस के निधन पर तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया था।
– 22, 23 और 26 अप्रैल (निधन के बाद के दो दिन और अंतिम संस्‍कार के दिन) को देशभर में झंडा झुका दिया गया था।

वेटिकन सिटी
– वैटिकन शहर राज्य यूरोप महाद्वीप में स्थित एक देश है।
– यह इटली की राजधानी रोम से घिरा हुआ है।
– यह पृथ्वी पर सबसे छोटा, स्वतन्त्र राज्य है, जिसका क्षेत्रफल केवल 44 हेक्टेयर (108.7 एकड़) [0.44 स्‍क्‍वायर किलोमीटर] है।
– ईसाई धर्म के प्रमुख साम्प्रदाय रोमन कैथोलिक चर्च का यही केन्द्र है और इस सम्प्रदाय के सर्वोच्च पन्थगुरु पोप का यही निवास है।
– सन् 1929 में एक सन्धि के अनुसार इसे स्वतन्त्र राज्य स्वीकार किया गया।

————-
6. विश्व बौद्धिक संपदा दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Intellectual Property Day celebrated?

a. 22 अप्रैल
b. 24 अप्रैल
c. 26 अप्रैल
d. 28 अप्रैल

Answer: c. 26 अप्रैल

2025 की थीम
– आईपी और संगीत: आईपी की धड़कन को महसूस करें
– IP and music: Feel the beat of IP

विश्व बौद्धिक संपदा संगठन
– मुख्यालय: जिनेवा, स्विट्जरलैंड
– सीईओ: डैरन टैंग
– स्थापना: 14 जुलाई 1967

————–
7. 72वीं मिस वर्ल्ड सौंदर्य प्रतियोगिता भारत में कहां आयोजित की गई है?
Where in India has the 72nd Miss World beauty pageant been held?

a. मुंबई
b. हैदराबाद
c. जयपुर
d. चेन्‍न्‍ई

Answer: b. हैदराबाद

– 72वीं मिस वर्ल्ड सौंदर्य प्रतियोगिता 7 मई से 31 मई, 2025 तक हैदराबाद में आयोजित की जाएगी।
– तेलंगाना सरकार इस कार्यक्रम की मेजबानी कर रही है।
– इसका उद्देश्य ‘ तेलंगाना ज़रूर आना’ के बैनर तले पर्यटन को बढ़ावा देना है।

तेलंगाना
– सीएम – रेवंत रेड्डी
– राजधानी – हैदराबाद

—————
8. भारत के किस राज्‍य में “खोंगजोम दिवस”मनाया जाता है?
In which state of India “Khongjom Day” is celebrated?

a. असम
b. मणिपुर
c. ओडिशा
d. केरल

Answer: b. मणिपुर

– हर साल 23 अप्रैल को खोंगजोम दिवस के रूप में मनाया जाता है।
– इस दिवस के द्वारा 1891 के एंग्लो-मणिपुर युद्ध में लड़ने वाले योद्धाओं को श्रद्धांजलि दी जाती है।
– एंग्लो-मणिपुर युद्ध ब्रिटिश सरकार और मणिपुर साम्राज्य के बीच एक सशस्त्र संघर्ष था।
– यह युद्ध 31 मार्च और 27 अप्रैल, 1891 के बीच लड़ा गया था।
– इस युद्ध में अंग्रेजों की जीत हुई थी।
– यह लड़ाई मणिपुर के खोंगजोम की खेबा पहाड़ियों पर लड़ी गई थी
– इसलिए इसका नाम खोंगजोम दिवस या खोंगजोम युद्ध था।

————–
9. इसरो किस मिशन के साथ इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन (ISS) पर टार्डिग्रेड्स या जल भालू भेज रहा है?
With which mission, ISRO is sending tardigrades or water bears to the International Space Station (ISS)?

a. स्टारशिप
b. चंद्रयान- 4
c. एक्सिओम-4
d. तियानवेन-1

Answer: c. एक्सिओम-4

– भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला अगले महीने मई के अंत में 14 दिन के लिए अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर जाएंगे।
– वहां वे कम से कम सात प्रयोग करेंगे, जैसे फसल उगाना और अंतरिक्ष में ‘टार्डिग्रेड’ (जल भालू) नाम के सूक्ष्‍म जीवों का अध्ययन करना आदि।
– मई के अंत में एक्सिओम मिशन 4 के जरिये भारत, पोलैंड और हंगरी सरकार की पहली मानव अंतरिक्ष उड़ान 40 साल से भी ज़्यादा समय बाद होगी।

क्या है एक्सिओम-4 मिशन? (अमेरिकी कंपनी)
– NASA के एक्सिओम-4 मिशन के तहत 4 अंतरिक्ष यात्री ISS पर जाएंगे, जिसमें एक यात्री ISRO के हैं।
– इस मिशन में एक्सिओम स्पेस से पैगी व्हिटसन, ISRO से शुभांशु शुक्ला, ESA से स्लावोज उज्नान्स्की और हंगरी अंतरिक्ष एजेंसी से टिबोर कपू शामिल होंगे। चुने गए इन सभी सदस्यों को उड़ान के कई घंटे का अनुभव है।
– एक्सिओम-4 मिशन को फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर में लॉन्च परिसर 39A से स्पेस-X के फाल्कन 9 रॉकेट का उपयोग करके लॉन्च किया जाएगा।
– स्पेसएक्स मिशन के लिए लॉन्च वाहन उपलब्ध कराएगा और इसका क्रू ड्रैगन कैप्सूल चालक दल को रखेगा।
– नासा ने कहा है कि यह मिशन 14 दिनों तक चलेगा।

शुभांशु शुक्ला के बारे में
– उनका जन्‍म 10 अक्‍टूबर 1985 में लखनऊ (UP) में हुआ।
– उन्होंने 2005 में अपना एनडीए कोर्स पूरा किया।
– वे लगभग 2,000 घंटे की उड़ान के अनुभव वाले एक टेस्‍ट पायलट हैं।
– उन्होंने सुखोई-30एमकेआई, मिग-21, मिग-29, जगुआर, हॉक, डोर्नियर और एन-32 सहित कई तरह के विमान उड़ाए हैं।
– अगस्त 2024 में, शुक्ला को एक्सिओम मिशन 4 के पायलट के रूप में घोषित किया।
– नोट: इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पर जाने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री हैं।

————–
10. टार्डिग्रेड्स या वॉटर बियर क्‍या हैं, जो खबरों में चर्चा में रहा?
What are tardigrades or water bears that have been in the news?

a. जल में रहने वाले सूक्ष्म जीव
b. मिट्टी में रहने वाले सूक्ष्म जीव
c. जल में रहने वाले विशालकाय जीव
d. जंगलों में रहने वाले खतरनाक जानवर

Answer: a. जल में रहने वाले सूक्ष्म जीव

– एक्सिओम-4 मिशन के तहत 4 अंतरिक्ष यात्री ISS पर जाएंगे, जिसमें नासा के वॉयेजर (अंतरिक्ष यान) के साथ साझेदारी में, इसरो टार्डिग्रेड्स या जल भालुओं के लचीलेपन का अध्ययन करेगा।
– मिशन अगले महीने मई के अंत में स्पेस में जाएगा।

टार्डिग्रेड्स या वॉटर बियर क्या है?
– यह जल में रहने वाले सूक्ष्‍म जीव (बहुत छोटे जीव) हैं, जो अपनी अद्भुत जीवित रहने की क्षमता के लिए प्रसिद्ध हैं।
– इन्‍हें टार्डिग्रेड्स या वॉटर बियर या पिगलेट भी कहा जाता है।
– वर्ष 1773 में पहली बार एक जर्मन साइंटिस्‍ट जोहान गोएज ने इस जीव की खोज की थी।
– टार्डिग्रेड्स का अर्थ लैटिन भाषा में धीमी चाल से चलने वाला है। ये नाम इनकी सुस्‍त, भालू जैसी चाल का दर्शाता है। इस लिए इन्‍हें ‘वॉटर बियर’ भी कहा जाता है।
– टार्डिग्रेड्स के आठ पैर होते हैं, जिनके सिरों पर छोटे पंजे होते हैं।
– इनका शरीर टुकड़ों में बँटा होता है और ऊपर से एक सख़्त खोल से ढका होता है।
– इनका आकार 0.3 मिमी से 0.5 मिमी तक होता है, इन्‍हें देखने के लिए माइक्रोस्‍कोप की जरूरत पड़ती है।
– टार्डिग्रेड्स धरती पर लगभग हर जगह पाए जाते हैं।
– ये काई, मिट्टी, सूखी पत्तियों, मीठे पानी, समुद्र, ऊंचे पहाड़ों, गर्म पानी के झरनों, गहरे समुद्र और यहां तक कि बर्फ वाले ध्रुवों में भी मिलते हैं।
– ये जीव पृथ्‍वी पर लगभग 60 करोड़ वर्षों से हैं।

इसरो टार्डिग्रेड्स को स्‍पेस में क्‍यों ले जा रहा है?
– ये ऐसे जीव हैं जो अंतरिक्ष के ठंडे निर्वात में जीवित रह सकते हैं।
– वर्ष 2007 में, यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) ने 3,000 टार्डिग्रेड्स को एक रूसी कैप्सूल में भेजा। और उन्‍हें 10 दिनों तक स्‍पेस में खुले और ठंडे वातावरण में रखा था। मिशन पृथ्‍वी से 2000 किलोमीटर से कम ऊंचाई की कक्षा में था।
– जब इस मिशन में दो-तिहाई से अधिक टार्डिग्रेड्स जिंदा बचे थे और पृथ्‍वी पर लौटने के बाद बच्‍चों को जन्‍म भी दिया था।
– रिसर्च का मकसद: इसरो यह जानने की कोशिश करेगा कि अंतरिक्ष में गए निष्क्रिय टार्डिग्रेड्स दोबारा ज़िंदा कैसे होते हैं।
– मिशन के दौरान दिए गए अंडे और कितने अंडों से बच्‍चे निकले इसकी गणना करेगा।
– साइंटिस्‍ट तुलना करेंगे कि स्‍पेस में गए टार्डिग्रेड्स और पृथ्‍वी पर रहने वाले टार्डिग्रेड्स के जीन (DNA) में क्‍या फर्क है।
– यह रिसर्च उद्देश्‍य है कि टार्डिग्रेड्स जैसे जीव कठिन हालात में कैसे ज़िंदा रहते हैं, और इसके पीछे कौन से छोटे-छोटे जैविक सिस्टम काम करते हैं।
– यह जानकारी हमें यह समझने में मदद करेगी कि जीवन कितनी कठिन परिस्थितियों में भी टिक सकता है।
– साथ ही, इससे भविष्य के अंतरिक्ष मिशनों की योजना बनाने में मदद मिलेगी और धरती पर नई जैव-प्रौद्योगिकी (बायोटेक) तकनीकों को विकसित किया जा सकेगा।

————–
11. विश्व मलेरिया दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Malaria Day observed?

a. 24 अप्रैल
b. 26 अप्रैल
c. 25 अप्रैल
d. 23 अप्रैल

Answer: c. 25 अप्रैल

वर्ष 2025 की थीम
– मलेरिया का अंत हमारे साथ: पुनर्निवेश, पुनर्कल्पना, पुनर्जागृति
– Malaria Ends with Us: Reinvest, Reimagine, Reignite

– विश्व मलेरिया दिवस सबसे पहले 2008 में मनाया गया था।
– भारत ने वर्ष 2030 तक मलेरिया को खत्‍म करने का संकल्‍प किया हुआ है।

————–
12. अंतर्राष्‍ट्रीय प्रतिनिधि दिवस कब मनाया जाता है?
When is the International Delegation Day celebrated?

a. 25 अप्रैल
b. 27 अप्रैल
c. 28 अप्रैल
d. 29 अप्रैल

Answer: a. 25 अप्रैल

– यह दिवस संयुक्‍त राष्‍ट्र द्वारा घोषित है।


PDF Download: Click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *