Daily Current Affairs, Current Affairs 27 April 2020, Current Affairs 27 April, Current Affair 27 April 2020 Question, 27 April 2020 Current Affairs, Current Affairs 27 April 2020

यह 27 April 2020 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. केंद्र सरकार ने आर्थिक मामलों का नया सचिव किसे बनाया है?

a. तरुण बजाज
b. एके शर्मा
c. नागेन्द्र नाथ सिन्हा
d. तरुण कपूर

Answer: a. तरुण बजाज

– वह अब तक प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में एडिशनल सेक्रेट्री के रूप में काम कर रहे थे।
– अब उन्‍हें इकोनॉमिक अफेयर्स डिपार्टमेंट का सचिव बनाया गया है।
– तरुण बजाज, अतनु चक्रवर्ती की जगह लेंगे, जो 30 अप्रैल 2020 को रिटायर हो रहे हैं।
– यह फैसला पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने किया है।
– तरुण बजाज 1988 बैच के हरियाणा कैडर के आईएएस ऑफिसर हैं।
– उन्‍हें इकोनॉमिक अफेयर्स सेक्रेट्री के तौर पर ऐसे समय में जिम्‍मेदारी दी गई है, जब कोविड-19 की वजह से देश की आर्थिक हालत खराब है।
– IMF ने इस फाइनेंशियल ईयर का जीडीपी 1.9 प्रतिशत होने की संभावना जताई है।
– केंद्र सरकार ने ब्‍यूरोक्रेटिक लेवेल पर कई बदलाव किए हैं।

– इकोनॉमिक अफेयर्स डिपार्टमेंट, वित्‍त मंत्रालय के अंतर्गत आता है। इसकी मंत्री निर्मला सीतारण हैं।
– राज्‍यमंत्री : अनुराग ठाकुर

——————————–
2. केंद्र सरकार ने सूक्ष्‍म, लघु और मध्‍यम उद्योग मंत्रालय का नया सचिव किसे बनाया है?

a. राजेश कुमार
b. एके शर्मा
c. नागेन्द्र नाथ सिन्हा
d. तरुण कपूर

Answer: b. एके शर्मा

– वह 1988 बैच के गुजरात कैडर के आईएएस अधिकारी हैं।
– इससे पहले वह भी पीएमओ में एडिशनल सेक्रेट्री थे।
– कोविड-19 महामारी में उनकी नियुक्ति महत्‍वपूर्ण मानी जा रही है।
– क्‍योंकि, पीएम मोदी ने पिछले दिनों संकेत दिया था कि अगले कुछ दिनों में मझौले और छोटे उद्योग के लिए एक बड़े पैकेज का ऐलान हो सकता है।
– इस पैकेज को लागू करने की जिम्मेदारी अब एके शर्मा पर आ सकती है। – – वहीं आर्थिक मामलों के नए सचिव तरुण बजाज पर पूरे पैकेज की सेंट्रल मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी रहेगी।

सूक्ष्‍म, लघु और मध्‍यम उद्योग मंत्रालय
– केंद्रीय मंत्री : नितिन गडकरी
– राज्‍यमंत्री : प्रताप चंद्र सारंगी

—————————-
3. केंद्र सरकार ने कारपोरेट मामलों के मंत्रालय का नया सचिव किसे नियुक्‍त किया है?

a. तरुण कपूर
b. राजेश वर्मा
c. एके शर्मा
d. नागेन्द्र नाथ सिन्हा

Answer: b. राजेश वर्मा

– वह ओडीशा कैडर के 1987 बैच के अधिकारी हैं।
– वह अब तक एग्रीकल्‍चर डिपार्टमेंट में स्‍पेशल सेक्रेट्री थे।
– वह इन्‍जेती श्रीनिवास की जगह लेंगे, जो मई के आखिर में रिटायर होंगी।

कारपोरेट अफेयर्स मिनिस्‍ट्री
– मंत्री : निर्मला सीतारमण

——————————–
4. केंद्र सरकार ने स्‍वास्‍थ्‍य सचिव प्रीति सूदन को कितने वक्‍त के लिए कार्यविस्‍तार दिया है?

a. तीन महीने
b. छह महीने
c. आठ महीने
d. 10 महीने

Answer: a. तीन महीने

– वह 30 अप्रैल को रिटायर होने वाली थीं।
– पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने सूदन की सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें तीन महीने का कार्य विस्तार देने का फैसला किया है।
– दरअसल, कोविड-19 महामारी के बीच सरकार मान रही है कि स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की सचिव का काम अच्‍छा रहा है और लगातार बेहतर ढंग से महामारी को संभालने के लिए उनकी जरूरत है।

हेल्‍थ एंड फेमेली मिनिस्‍ट्री
मंत्री : डॉ. हर्षवर्धन
– उनके पास साइंस एंड टेक्‍नोलॉजी और अर्थ साइंस मिनिस्‍ट्री है।

———————————–
5. केंद्र सरकार ने खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग का नया सचिव किसे नियुक्‍त किया है?

a. तरुण कपूर
b. नागेन्द्र नाथ सिन्हा
c. एके शर्मा
d. सुधांशु पांडेय

Answer: d. सुधांशु पांडेय

– वह अब तक कारपोरेट अफेयर्स मिनिस्‍ट्री में एडिशनल सेक्रेट्री थे।
– वह रविकांत की जगह लेंगे।

डिपार्टमेंट ऑफ फूड एंड पब्लिक डिस्‍ट्रीब्‍यूशन
– यह मिनिस्‍ट्री ऑफ कंज्‍यूमर अफेयर्स, फूड एंड पब्लिक डिस्‍ट्रीब्‍यूशन के अंतर्गत आता है।
– इसके मंत्री : रामविलास पासवान.

——————————
6. केंद्र सरकार ने पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय का नया सचिव किसे नियुक्‍त किया है?

a. तरुण कपूर
b. नागेन्द्र नाथ सिन्हा
c. एके शर्मा
d. सुधांशु पांडेय

Answer: a. तरुण कपूर

– वह तब तक दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के उपाध्यक्ष के रूप में काम कर रहे थे।
– वह एमएम कुट्टी की जगह लेंगे, जो इसी महीने के अंत में रिटायर होने वाले हैं।

मिनिस्‍ट्री ऑफ पेट्रोलियम एंड नेचुरल गैस
मंत्री : घर्मेंद्र प्रधान.
– उनके पास मिनिस्‍ट्री ऑफ स्‍टील भी है।

——————————-
7. केंद्र सरकार ने ग्रामीण विकास मंत्रालय का नया सचिव किसे नियुक्‍त किया है?

a. विकास कुमार
b. आरसी जोशी
c. अरविंद सक्‍सेना
d. नागेन्द्र नाथ सिन्हा

Answer: d. नागेन्द्र नाथ सिन्हा

– वह फिलहाल गृह मंत्रालय के सीमा प्रबंधन विभाग में सचिव हैं।

रूरल डेवलपमेंट मिनिस्‍टर : नरेंद्र सिंह तोमर
– उनके पास Ministry of Agriculture & Farmers Welfare और Ministry of Panchayati Raj भी है।

—————————–
8. Covid-19 की वजह से किस देश में 55 हजार से ज्‍यादा लोगों की मौत हो गई?

a. चीन
b. इटली
c. स्‍पेन
d. यूएसए

Answer: d. यूएसए

– दुनियाभर में कोरोनो वायरस की वजह से लगभग 30 लाख लोग इन्‍फेक्‍टेड हुए हैं।
– इनमें से 2 लाख से ज्‍यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
– दुनिया में अमेरिका कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित है जहां 27 अप्रैल की सुबह तक कोविड-19 से मृतकों की संख्या 55 हजार से ज्‍यादा हो गई है।
– वहां लगभग 10 लाख लोग कोरोना से इन्‍फेक्‍टेड हुए, जबकि एक लाख से ज्‍यादा लोग ठीक हो चुके हैं।
– अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने दो सप्‍ताह पहले ही आशंका जताई थी कि यूएस में एक से दो लाख लोगों की जान जा सकती है।

– इटली कोविड-19 से दूसरा सबसे अधिक प्रभावित देश है जहां 26,644 लोगों की मौत के साथ 1,97,675 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है
– तीसरे स्‍थान पर स्‍पेन है, जहां 2,26,629 लोग संक्रमित हुए हैं जिनमें से 23,190 लोगों की मौत हुई।
– भारत में मरीजों की संख्‍या 27 हजार से ज्‍यादा है और 800 से ज्‍यादा लोगों की जान जा चुकी है।
– छह हजार लोग ठीक हो चुके हैं।

कोरोना मुक्‍त हुआ वुहान?
– चीन के जिस शहर वुहान से कोरोनावायरस संक्रमण की शुरूआत हुई थी। अब वहां के अस्पतालों में वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या जीरो हो गई है।
– चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने 26 अप्रैल को चीनी स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारियों ने इसका ऐलान किया।
– यहां पर 76 दिनों यानी लगभग ढाई महीने के बाद हुबेइ प्रांत की राजधानी वुहान से 8 अप्रैल को लॉकडाउन हटाया गया था.
– वुहान में आख़िरी मरीज़ को 24 अप्रैल को छुट्टी दे दी गई जिसके बाद वुहान में कोरोना रोगियों की संख्या शून्य हो गई है.
– इससे पहले यहां पर टोटल 50,333 मामले कोरोना के पाए गए थे।
– ऐसे भी आरोप लगे कि ये वायरस वुहान के सी-फ़ूड बाज़ार से या वुहान की एक प्रयोगशाला से निकला.

चीन में आंकड़े छिपाने का आरोप?
– हालांकि, चीन पर ये भी आरोप लगे कि सही आँकड़े जारी नहीं कर रहा. चीन ने भी वुहान में मृतकों की संख्या में सुधार करते हुए इसमें 50 प्रतिशत की वृद्धि की।
– 16 अप्रैल तक वुहान में मृतकों की संख्या में और 1,290 लोगों की वृद्धि हुई है और ये संख्या अब 3,869 हो गई है. लगभग दोगुनी।
– पूरे चीन में मृतकों की संख्या बढ़कर तब 4,632 हो गई.

———————————
9. सुप्रीम कोर्ट ने किस राज्य में अनुसूचित क्षेत्रों के स्कूलों में एसटी शिक्षकों को 100% आरक्षण रद कर दिया?

a. गुजरात
b. राजस्‍थान
c. झारखंड
d. आंध्र प्रदेश

Answer: d. आंध्र प्रदेश

– न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा की अगुवाई वाली पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ ने आंध्र प्रदेश के राज्यपाल द्वारा जारी किए गए उस सरकारी आदेश को रद्द कर दिया, जिसमें अनुसूचित जनजाति (ST) शिक्षकों के लिए पूर्ण आरक्षण की पुष्टि की गई थी.
– दरअसल, आंध्र सरकार ने 20 साल पहले वर्ष 1986 में अधिसूचित क्षेत्रों के स्कूलों की शिक्षक भर्ती में अनुसूचित जनजातियों को 100 फीसदी आरक्षण देने का आदेश दिया था।
– इस मामले को अनोखा मानते हुए वर्ष 2000 के सरकारी आदेश के तहत हुई शिक्षकों की इन नियुक्तियों को सशर्त जारी रखने का निर्णय लिया गया है।
– सुप्रीम कोर्ट ने इंदिरा साहनी जजमेंट को भी दोहराया है, जिसके अनुसार आरक्षण संवैधानिक रूप से वैध है अगर वह 50 प्रतिशत से आगे नहीं जाते हैं.

——————————
10. विश्व प्रतिरक्षण सप्ताह 2020 (World Immunization Week) कब से कब तक आयोजित जा रहा है?

a. 20 से 27 अप्रैल
b. 22 से 29 अप्रैल
c. 24 से 30 अप्रैल
d. 25 अप्रैल से 2 मई

Answer: c. 24 से 30 अप्रैल

– World Immunization Week हर साल अप्रैल के अंतिम सप्ताह को मनाया जाता है।
– इसका उद्देश्य सभी आयुवर्ग के लोगों को टीकाकरण की सहायता से बिमारियों से सुरक्षित रखना है।


 

Free Notes PDF of Toady’s Current Affairs : Download – Click Here

Free One Liner MCQ PDF –  Current Affairs : Download – Click Here

आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्‍यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।

 


Buy eBooks & PDF

About Us | Help Desk | Privacy Policy | Disclaimer | Terms and Conditions | Contact Us

©2023 Sarkari Job News powered by Alert Info Media Pvt Ltd.

Log in with your credentials

or    

Forgot your details?

Create Account