यह 20th to 26th September 2021 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्जाम्स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्से से Free में डाउनलोड करें।
1. PM मोदी ने UNGA के किस सत्र में भारत को ‘Mother of all democracies’ कहा?
a. 74वें सत्र
b. 75वें सत्र
c. 76वें सत्र
d. 77वें सत्र
Answer: c. 76वें सत्र
– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 सितंबर 2021 को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र को संबोधित किया।
– उन्होंने हिन्दी में अपनी स्पीच दी।
– संयुक्त राष्ट्र महासभा अमेरिका के न्यूयार्क में स्थित है।
संबोधन की मुख्य बातें –
– मैं उस देश का प्रधिनिधित्व कर रहा हूं, जिसे मदर ऑफ़ डेमोक्रेसी (लोकतंत्र की जननी) का गौरव हासिल है। इस 15 अगस्त को भारत ने अपनी आजादी के 75वें साल में प्रवेश किया। हमारी विविधता, हमारे सशक्त लोकतंत्र की पहचान है। एक ऐसा देश जिसमें दर्जनों भाषाएं हैं, सैकड़ों बोलियां हैं, अलग-अलग रहन सहन, खान-पान है। ये वाइब्रेंट डेमोक्रेसी का उदाहरण है।
– भारत ने दुनिया की पहली डीएनए वैक्सीन विकसित कर ली है. इसे 12 साल की उम्र से बड़े सभी लोगों को लगाया जा सकता है।
– यूएन पर आज कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। इन सवालों को हमने जलवायु संकट में देखा है, कोविड में देखा है। दुनिया के कई हिस्सों में चल रहे छद्म युद्ध-आतंकवाद और अभी अफ़ग़ानिस्तान संकट ने इन सवालों को और गहरा कर दिया है।
– पीएम मोदी ने आगाह करते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र को खुद को प्रासंगिक बनाए रखना है तो उसे अपने इफेक्टिवनेस को बढ़ाना होगा।
– पीएम मोदी ने पाकिस्तान की ओर इशारा करते हुए कहा कि जो देश आतंकवाद को पॉलिटिकल टूल के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं, उन्हें यह समझना होगा कि आतंकवाद उनके लिए भी उतना ही बड़ा खतरा है। यह सुनिश्चित किया जाना बहुत जरूरी है कि अफगानिस्तान की धरती का इस्तेमाल आतंकवाद फैलाने और आतंकी हमलों के लिए न हो।
– समुद्री संसाधनों को हम इस्तेमाल करें, उसका दुरुपयोग नहीं. हमारे समंदर दुनिया के व्यापार की जीवनरेखा भी हैं। (मोदी का इशारा चीन पर था।)
– पीएम मोदी ने रविंद्र नाथ टैगोर की निर्भकता, चाणक्य की कूटनीति और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सिंद्धांत की चर्चा की।
————————
2. पहली व्यक्तिगत (in person) QUAD समिट में सदस्य देशों के कितने युवाओं को हर साल ग्रेजुएट फेलोशिप दिए जाने का ऐलान हुआ?
a. 50
b. 100
c. 500
d. 5000
Answer: b. 100
———————-
3. पहली व्यक्तिगत (in person) QUAD समिट में किस समुद्री क्षेत्र को स्वतंत्र और खुला (free and open) रखने का वादा किया?
a. आर्कटिक
b. अटलांटिक
c. प्रशांत
d. हिन्द-प्रशांत
Answer: d. हिन्द-प्रशांत (Indo Pacific)
– क्वाड की पहली समिट मार्च 2021 में हुई थी, लेकिन वह वर्चुअल थी।
– लेकिन अगर बात होगी पहली व्यक्तिगत क्वाड समिट की तो, वह 24 सितंबर 2021 को अमेरिका में व्हाइट हाउस के ईस्ट रूम में हुई।
– इसमें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिका के प्रेसिडेंट जो बाइडन, ऑस्ट्रेलिया के प्राइम मिनिस्टर स्कॉट मॉरीसन और जापान के पीएम योशिहिदे सुगा शामिल थे।
क्वाड समिट में चर्चा का विषय
– Indo-Pacific
– QUAD Fellowship
– Afghanistan
– Terrorism
– North Korea and Myanmar
– Vaccine Partnership
– Environment
– Technology and cyberspace
क्वाड देशों का संयुक्त बयान
Indo-Pacific
– क्वाड नेताओं ने इंडो-पैसेफिक समुद्री क्षेत्र को फ्री और ओपन रखने का वादा किया।
– दरअस, इस क्षेत्र में खासतौर पर साउथ चाइना सी में चीन ने कृत्रिम द्वीप बना लिए हैं और वह इसे अपना अधिकार क्षेत्र बता रहा है।
– भारत के समुद्री कारोबार का बड़ा हिस्सा इसी समुद्री रास्ते से होता है।
QUAD Fellowship
– 100 ग्रेजुएट फेलोशिप दिए जाएंगे।
– यह साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथेमैटिक्स ग्रेजुएट स्टूडेंट के लिए होगा।
– यह क्वाड के चार देशों के लिए होगा।
– इस फेलोशिप को फंडिंग कई कंपनियां करेंगी। इनमें, एक्सेंचर, ब्लैकस्टोन, बोइंग, गूगल, मास्टरकार्ड और वेस्टर्न डिजिटल शामिल हैं।
Afghanistan
– क्वाड नेताओं ने फिर से कहा कि अफगान क्षेत्र का इस्तेमाल किसी भी देश को धमकाने या हमला करने या आतंकवादियों को शरण देने या प्रशिक्षित करने या आतंकवादी कृत्यों की योजना बनाने या वित्तपोषण के लिए नहीं किया जाना चाहिए।
– नेताओं ने अफगानिस्तान में आतंकवाद का मुकाबला करने के महत्व को भी दोहराया।
– क्वाड ने महिलाओं, बच्चों और अल्पसंख्यकों सहित सभी अफगानों के मानवाधिकारों का सम्मान सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
Terrorism
– पाकिस्तान का नाम लिए बिना क्वाड नेताओं ने कहा कि परदे के पीछे से आतंकवाद के उपयोग की निंदा करते हैं।
– आतंकवादी समूहों को किसी भी सैन्य, वित्तीय या सैन्य सहायता से इनकार किया जाना चाहिए।
North Korea and Myanmar
– क्वाड नेताओं ने कहा कि यूएन सिक्योरिटी काउंसिल के प्रस्तावों के अनुसार उत्तर कोरिया पूर्ण परमाणु निरस्त्रीकरण करे। क्वाड ने नार्थ कोरिया से बातचीत में शामिल होने का आह्वान किया।
– क्वाड नेताओं ने “म्यांमार में हिंसा को समाप्त करने” के लिए कहा। नेताओं ने म्यांमार में लोकतंत्र की शीघ्र बहाली और विदेशियों सहित सभी राजनीतिक बंदियों की रिहाई के लिए अपने समर्थन की घोषणा की।
Vaccine Partnership
– दरअसल, मार्च में पहले क्वाड लीडर्स समिट के प्रमुख टेकअवे में से एक क्वाड वैक्सीन इनिशिएटिव का गठन था, जो भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के लिए कोविड -19 टीकों के निर्माण के लिए एक वैक्सीन आपूर्ति श्रृंखला थी।
– क्वाड लीडर्स ने कहा कि भारत जॉनसन एंड जॉनसन / जानसेन COVID-19 टीकों की आपूर्ति शुरू कर देगा।
– अक्टूबर के अंत तक (तेलंगाना स्थित) फार्मा कंपनी बायोलॉजिकल ई लिमिटेड से 8 मिलियन खुराक उपलब्ध कराई जाएगी।
Environment
– क्लीन और एनर्जी इनोवेशन को लेकर विकास होगा।
– वर्ष 2050 तक शून्य कार्बन उत्सर्जन का लक्ष्य पूरा करने के लिए प्रयास करेंगे।
Technology and cyberspace
– ‘5G और परे-5G नेटवर्क’, साइबरस्पेस और अंतरिक्ष पर सहयोग पर भी सहमति बनी।
———————-
4. सार्क (SAARC) देशों के विदेश मंत्रियों की 25 सितंबर 2021 की बैठक किस वजह से रद हो गई?
a. अफगान प्रतिनिधि को शामिल करने पर मतभेद
b. क्वाड मीटिंग
c. संयुक्त राष्ट्र महासभा का सत्र
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: a. अफगान प्रतिनिधि को शामिल करने पर मतभेद
– यह मीटिंग न्यूयार्क (USA) में 25 सितंबर 2021 को होनी थी।
– सार्क के आठ सदस्य देश हैं – भारत, पाकिस्तान, नेपाल, बांग्लादेश, भूटान श्रीलंका, मालदीव और अफगानिस्तान।
मीटिंग रद होने की वजह
– मीटिंग में अफगानिस्तान की पूर्व सरकार (अशरफ गनी सरकार) के प्रतिनिधि को शामिल करने का प्रस्ताव था।
– तब पाकिस्तान के विरोध पर सार्क मेंबर्स ने तय किया कि अफगानिस्तान के प्रतिनिधि की कुर्सी खाली रखी जाए।
– लेकिन इसके बाद पाकिस्तान अड़ गया कि अफगानिस्तान के तालिबान सरकार के प्रतिनिधि को मीटिंग में शामिल किया जाए।
– दरअसल भारत समेत दुनिया के प्रमुख देशों ने अफगानिस्तान में बनी तालिबान सरकार को अभी तक मान्यता नहीं दी है।
– तालिबान सरकार के विदेश मंत्री आमिर खान मुतक्की समेत कई मंत्रियों को संयुक्त राष्ट्र ने ब्लैकलिस्ट भी कर रखा है।
– इसके बावजूद पाकिस्तान ने जोर देकर कहा कि तालिबान को अपने प्रतिनिधि को शिखर सम्मेलन में भेजने की अनुमति दी जाए।
– तब अन्य सभी सदस्य देशों ने खारिज कर दिया।
– दरअसल, सार्क की मीटिंग में तालिबान को शामिल करने का मतलब होता कि ये देश तालिबान सरकार को मान्यता दे रहे हैं।
सार्क (दक्षेस) – South Asian Association for Regional Cooperation
– गठन : 8 दिसंबर 1985
– मकसद : दक्षिण एशिया में आपसी सहयोग से शांति और तरक्की के रास्ते तलाशना है।
– दक्षेस संयुक्त राष्ट्र संघ में स्वयं एक पर्यवेक्षक है
– मुख्यालय नेपाल के काठमांडू में है।
– वर्तमान में सार्क के 9 पर्यवेक्षक (ऑब्जर्बर) हैं- अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, चीन, ईरान, जापान, कोरिया गणराज्य, मॉरीशस, म्याँमार और यूरोपियन यूनियन।
————————
5. दुनिया का सबसे ऊंचा इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन हिमाचल प्रदेश के किस जिले में शुरू हुआ?
a. शिमला
b. मंडी
c. चंबा
d. लाहौल और स्पीती
Answer: d. लाहौल और स्पीती
– इकोनॉमिक्स टाइम्स की खबर के अनुसार यह इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन करीब 12,500 फीट (3810 मीटर) की ऊंचाई पर स्थापित किया गया है।
– यह चार्जिंग स्टेशन लाहौल एंड स्पीती के कजा सब डिवीजन में है।
हिमाचल प्रदेश
राज्यपाल: राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर
मुख्यमंत्री: जय राम ठाकुर
———————-
6. भारतीय सेना के लिए रक्षा मंत्रालय ने किस भारतीय कंपनी को 118 स्वदेशी युद्धक टैंक ‘Arjun Mk-1A’ खरीदने का 7,523 करोड़ रुपये का ऑर्डर दिया?
a. टाटा एयरबस
b. हेवी व्हीकल फैक्ट्री, आवड़ी
c. डीआरडीओ
d. एचएएल, जबलपुर
Answer: b. हेवी व्हीकल फैक्ट्री, आवड़ी
– हेवी व्हीकल फैक्ट्री, ऑर्डिनेंस फैक्ट्री बोर्ड का हिस्सा है।
– यह चेन्नई में स्थित है।
अर्जुन एमके-1ए (अर्जुन मार्क 1अल्फा) टैंक के बारे में:
– टैंक का वजन 68 टन का है।
– उत्पादन की शुरुआत 1996 में हुई थी।
– वर्ष 2004 में 124 टैंकों की रेजिमेंट शामिल की जा चुकी हैं।
– यह पश्चिमी रेगिस्तान में तैनात है।
– लेकिन नई जरूरतों को देखते हुए सेना ने इसमें कुछ सुधार की बात कही थी।
– इसके बाद डीआरडीओ ने उन्नत संस्करण तैयार किया।
– अब सेना में शामिल किए जा रहे 118 नए अर्जुन एमके 1ए टैंक ज्यादा मारक क्षमता वाले हैं।
– इसमें रात या दिन और हर मौसम में लक्ष्य पर निशाना लगाने की क्षमता है।
– इसका डिजाइन के मुताबिक इसमें मिसाइल दागने की क्षमता भी डाली जा सकती है।
– खास बात है कि इसमें इस्तेमाल 54.3 प्रतिशत उपकरण स्वदेशी हैं। जबकि पिछले संस्करण में ये 41 प्रतिशत था।
– यह ग्रेनेड और मिसाइलों के हमले ज्यादा मजबूती से झेल सकता है।
– रासायनिक हमले से बचाने के लिए खास सेंसर लगाए गए हैं।
– इसमें लगे इक्यूपमेंट एंटी टैंक हथियारों से सुरक्षा देता है।
– इसका लेजर वार्निंग सिस्टम पता लगा लेता है कि कहां से और किस तरह की वार्निंग या चेतावनी आ रही है। कहां से हमला हो सकता है।
– अर्जुन टैंक युद्ध के मैदान में बिछाई गई माइंस से बचते हुए आसानी से आगे बढ़ने में सक्षम है।
– इसमें 120 एमएम कैलिबर की स्वदेशी रायफल गन है।
– इसमें मशनीगन, एंटी एयरक्राफ्ट मशनीगन भी हैं।
– इसमें रात में देखने की क्षमता है।
– यह रोड पर 70 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल सकता है। हालांकि युद्ध के क्षेत्र में रफ्तार कम होती है।
– डीआरडीओ ने 1972 में अर्जुन टैंक के निर्माण का काम शुरू किया था।
——————–
7. पंकज आडवाणी ने सितंबर 2021 में IBSF 6-रेड स्नूकर विश्व कप में अपना कौन सा विश्व खिताब जीता?
a. 20वां
b. 21वां
c. 22वां
d. 24वां
Answer: d. 24वां
– यह वर्ल्ड कप ईवेंट कतर की राजधानी दोहा में हुआ।
– पंकज आडवाणी ने पाकिस्तान के बाबर मसीह को हराकर अपना 24वां विश्व खिताब जीता।
—————————
8. आरएन रवि ने किस शांति वार्ता के वार्ताकार पद से सितंबर 2021 में इस्तीफा दे दिया?
a. मिजो शांति वार्ता
b. असम शांति वार्ता
c. बोडो शांति वार्ता
d. नगा शांति वार्ता
Answer: d. नगा शांति वार्ता
– आरएन रवि वर्ष 2014 से नगा उग्रवादी संगठन एनएससीएन-आईएम के साथ शांति वार्ता कर रहे थे।
– वह केंद्र सरकार की ओर से वार्ताकार की भूमिका भी निभा रहे थे।
– बाद में जुलाई, 2019 में नगालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया था।
– सितंबर 2021 में उन्हें तमिलनाडु का गवर्नर बनाया गया।
– इसके बाद 22 सितंबर 2021 को उन्होंने वार्ताकार पद से इस्तीफा दे दिया।
———————
9. कमला भसीन का निधन (24-25 सितंबर के बीच रात) निधन हो गया, वह किस रूप में प्रसिद्ध थीं?
a. महिला अधिकार कार्यकर्ता
b. नारीवादी कवि व लेखिका
c. सोशल साइंटिस्ट
d. उपरोक्त सभी
Answer: d. उपरोक्त सभी
– 75 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली।
– आखिरी दिनों में कैंसर से जूझ रहीं थी।
– 24 अप्रैल 1946 को जन्मी भसीन ने लिंग भेदभाव, शिक्षा, मानव विकास, महिला सम्मान आदि चीजों पर खुलकर लड़ाई लड़ी थी।
– उन्होंने “जागो री मूवमेंट’ के जरिये महिलाओं को अपने हकों के बारे में बताने का अभियान चलाया।
– कमला भसीन 1970 के दशक से भारत के साथ-साथ अन्य दक्षिण एशियाई देशों में महिला आंदोलन की एक प्रमुख आवाज रही हैं।
– वर्ष 2002 में नारीवादी नेटवर्क संगत की स्थापना की, जो ग्रामीण और आदिवासी समुदायों की वंचित महिलाओं के साथ काम करती है।
– महिला उत्थान के लिए काम करने वाली भसीन ने नारीवाद और पितृसत्ता को समझने पर “पितृ सत्ता क्या है’ और “द रेड फेयरी’ जैसी कई किताबें लिखीं, जिनमें से कई किताबों का 30 से अधिक भाषाओं में अनुवाद हुआ।
– उनकी एक कविता, क्योंकि मैं लड़की हूं, मुझे पढ़ना है बेहद चर्चित रही।
———————
10. भारत के किस पड़ोसी देश ने बिटक्वाइन समेत क्रिप्टो करंसी के लेनदेन (transaction) को अवैध करार दिया?
a. चीन
b. श्रीलंका
c. म्यांमार
d. पाकिस्तान
Answer: a. चीन
– चीन के सेंट्रल बैंक ‘पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना’ ने क्रिप्टोकरंसी से जुड़ी सभी ट्रांजेक्शन को अवैध करार दिया है और क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।
– वह घरेलू निवेशकों को सेवा देने वाले विदेशी एक्सचेंजे पर पाबंदी लगाएगा।
– चीन के इस कदम से बिटकॉइन एक झटके में बिटक्वाइन की कीमत गिर गई।
वर्ष 2019 से क्रिप्टो माइनिंग और बिजनेस अवैध
– इससे पहले चीन ने वर्ष 2019 में ही क्रिप्टोकरंसी की माइनिंग (निर्माण) और कारोबार को अवैध घोषित कर दिया था।
– मतलब कि इससे कोई सामान नहीं खरीद सकते थे। लेकिन विदेशी एक्सचेंज चल रहे थे।
– लेकिन अब इसके ट्रांजेक्शन को बैन लगाया गया है। मतलब कि अब चीन का कोई भी व्यक्ति बिटक्वाइन या अन्य क्रिप्टोकरंसी को निवेश के तौर पर भी खरीद या बेच नहीं सकेगा।
– चीनी सेंट्रल बैंक ने कहा है कि वह क्रिप्टोकरंसी गतिविधि को जड़ से खत्म करने के लिए काम करेगा।
चीन ने क्रिप्टोकरंसी लेनदेन को क्यों बैन किया
– पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना के अनुसार – वर्चुअल करंसी (आभासी मुद्रा) से मनी लॉन्ड्रिंग, अवैध धन उगाहने, धोखाधड़ी और अन्य अवैध और आपराधिक गतिविधियों को जन्म दे रहा है। यह लोगों की संपत्ति की सुरक्षा को गंभीर रूप से खतरे में डाल रहा था।
– दूसरी बड़ी वजह – चीन अपनी आधिकारिक सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) विकसित करने की कोशिश कर रहा है। यह भी क्रिप्टो करंसी की तरह ही होगा, लेकिन इसे कंट्रोल चीन का सेंट्रल बैंक करेगा।
क्रिप्टोकरंसी
– ‘क्रिप्टो’ का मतलब होता है ‘गुप्त’।
– यह एक डिजिटल करंसी है, जो क्रिप्टोग्राफी के नियमों के आधार पर काम करती है।
– इसकी सबसे खास बात ये है डिजिटल होने की वजह से आप इसे छू नहीं सकते।
– ऐसी ही एक मुद्रा है बिटक्वाइन।
– बिटकॉइन की शुरुआत 2008-09 में हुई थी। यह एक तरह की डिजिटल करंसी है, जिसकी शुरुआत एलियस सतोशी नाम के शख्स ने की थी।
– बिटकॉइन वर्चुअल कॉइन हैं, जो अपनी कीमत बनाने और बढ़ाने के लिए डिजाइन किए गए हैं।
– ये बिटकॉइन एक पर्सनल ई-वॉलेट से दूसरे पर्सनल ई-वॉलेट में ट्रांसफर भी किए जाते हैं।
– ये ई-वॉलेट्स आपका निजी डेटाबेस होते हैं, जिसे आप अपने कंप्यूटर, लैपटॉप, स्मार्टफोन, टैबलेट या किसी ई-क्लाउड पर स्टोर करते हैं।
– दुनियाभर की गतिविधियों के हिसाब से बिटकॉइन की कीमत घटती-बढ़ती रहती है।
– यह किसी देश की तरफ से निर्धारित नहीं होती है बल्कि डिजिटली कंट्रोल होती है।
– स्टॉक मार्केट की तरह बिटकॉइन ट्रेडिंग का कोई निर्धारित समय नहीं होता है। इसकी कीमतों में उतार-चढ़ाव भी बहुत तेजी से होता है।
क्या है माइनिंग?
– बिटकॉइन डिजिटल मुद्रा है, जो कंप्यूटर से तैयार होती है।
– बिटकॉइन बनाने की इस प्रक्रिया को माइनिंग कहते हैं।
– कंप्यूटर पर बेहद जटिल समीकरणों की गणना के बाद एक बिटकॉइन बनती है।
– शुरुआत में घर पर रखे पीसी से बिटकॉइन माइनिंग हो सकती थी।
– अब जैसे-जैसे माइनिंग बढ़ रही है, इसकी प्रक्रिया भी जटिल हो रही है।
– यह एक तरह की गेमिंग और गेंबलिंग की तरह है। जितने ज्यादा कंप्यूटर और मशीनें इसमें शामिल होंगे, इसके समीकरणों को रखने के लिए भी बिजली लगती है।
बिटकॉइन की माइनिंग के मामले में सबसे आगे था चीन
– कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी की रिपोर्ट के मुताबिक ग्लोबल बिटकॉइन माइनिंग में चीन का हिस्सा वर्ष 2020 में 46% था।
माइनिंग में बिजली खर्च
– इसकी माइनिंग और लेनदेन में भारी मात्रा में बिजली खर्च होती है। कई देशों के सालाना बिजली खर्च से भी अधिक है।
– बिटकॉइन के निर्माण से लेकर उसे खर्च करने और लेनदेन में सालाना 91 टेरावाट-घंटे की बिजली खर्च होती है। यह 55 लाख की आबादी वाले फिनलैंड के सालाना बिजली खर्च से कहीं ज्यादा है।
क्रिप्टोकरंसी बिटक्वाइन को मान्यता देने वाला एकमात्र देश
– अल साल्वाडोर
———————-
11. बिटकॉइन के संस्थापक सातोशी नाकामोतो की पहली प्रतिमा किस शहर में स्थापित हुई?
a. बुडापेस्ट
b. नई दिल्ली
c. पेरिस
d. न्यूयार्क
Answer: a. बुडापेस्ट
– हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट है।
– यह प्रतिमा कांस्य (bronze) से बनी है।
– बिटकॉइन डिजिटल मुद्रा के निर्माता को श्रद्धांजलि देने वाली यह दुनिया भर में पहली ऐसी प्रतिमा है।
मूर्ति के निर्माता
– स्टैच्यू का निर्माण रेका गेर्जली (Reka Gergely) और तमस गिल्ली (Tamas Gilly) ने किया है।
– उन्होंने एक मानवीय रूप को चित्रित किया है और नाकामोतो (Nakamoto) की गुमनामी पर खरे उतरे हैं, कोई नहीं जानता कि वे कैसे दिखते हैं।
———————-
12. पुस्तक “द फ्रैक्चरर्ड हिमालय” की लेखिका का नाम बताएं?
a. वसंत राव
b. निरुपमा राव
c. निर्मला राव
d. इवोन मर्केल
Answer: b. निरुपमा राव
– इस पुस्तक में भारत और चीन के बीच विवाद के बारे में चर्चा की गई है।
– निरुपमा राव भारत की पूर्व विदेश सचिव हैं।
———————-
13. देश में ड्रोन और ऑटो सेक्टर के उद्योगों के लिए PLI योजना के तहत कितनी राशि निर्धारित की है?
a. 120 करोड़
b. 26,058 करोड़
c. 50 करोड़
d. 8400 करोड़
Answer: a. 26,058 करोड़
– PLI : Production Linked Incentive
– ड्रोन इंडिस्ट्री के लिए 120 करोड़ रुपये की राशि निर्धारित की गई है।
– जबकि ऑटो सेक्टर के लिए 25,938 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।
– केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 15 सितंबर, 2021 को इन दोनों सेक्टर के लिए Production Linked Incentive (PLI) स्कीम के तहत फंड को मंजूरी दी।
– दरअसल, ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री/ उद्योग भारत के मैन्युफैक्चरिंग जीडीपी में 35% का योगदान देता है।
– ग्लोबल ऑटोमोटिव व्यापार में भारत की भागीदारी बढ़ाने की आवश्यकता है।
क्या होगा फायदा
– देश में मैन्युफैक्चरिंग क्षमता बढ़ेगी।
– प्रोत्साहन योजना से ऑटो क्षेत्र में 7 लाख से अधिक लोगों को रोजगार मिल सकेगा।
– कुल 50 ऑटो कंपोनेंट/ पार्ट्स निर्माता, 10 वाहन निर्माता और 5 नए गैर-ऑटोमोटिव निवेशक इसका फायदा ले सकेंगे।
क्या-क्या होगा उत्पादन
– ऑटो कंपोनेंट के तहत कुल 22 कंपोनेंट्स को कवर किया जाएगा
हाइड्रोजन फ्यूल सेल, फ्लेक्स-फ्यूल किट, हाइब्रिड एनर्जी स्टोरेज और इलेक्ट्रिक व्हीकल पार्ट होगा।
– इसमें ड्राइव ट्रेन, चार्जिंग पोर्ट, इलेक्ट्रिक कम्प्रेसर, इलेक्ट्रिक वैक्यूम पंप आदि को शामिल किया गया है।
सरकार को नये निवेश की उम्मीद
– 5 वर्षों में 42,500 करोड़ रुपये से अधिक के नये निवेश की उम्मीद है।
– 2.3 लाख करोड़ रुपये से अधिक का वृद्धिशील उत्पादन होगा
– ऑटो कंपनियों को पांच वर्षों में 2,000 करोड़ रुपये का नया निवेश करना होगा।
– कंपोनेंट निर्माताओं को 500 करोड़ रुपये का निवेश करना होगा
– केंद्र सरकार को भारतीय ड्रोन उद्योग में 5,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की उम्मीद है।
————————-
14. वैश्विक नवाचार सूचकांक (GII- Global Innovation Index) 2021 में भारत की रैकिंग बताएं?
a. 50
b. 48
c. 46
d. 28
Answer: c. 46
किसने जारी किया?
– संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (WIPO – World Intellectual Property Organization) ने यह इंडेक्स जारी किया है?
– यह एजेंसी 132 देशों (अर्थव्यवस्थाओं) की इनोवेशन इंडेक्स जारी करता है।
– इस बार भारतीय संगठन भी इस रैकिंग को तैयार करने में भागिदार रहे। इनमें CII (कॉनफेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री) शामिल हैं।
– भारत 2021 में 46वें स्थान पर पहुंच गया है।
– वर्ष 2015 में भारत का स्थान 81 था। मतलब लगातार भारत में इनोवेशन के क्षेत्र में सुधार हो रहा है।
क्या है इंडेक्स का उद्देश्य
– इससे दुनियाभर के देशों की सरकारों को अपने यहां इनोवेशन में प्रतिस्पर्धा कर सकें।
– इसका एक मुख्य उद्देश्य नए विचारों और तकनीकों को सामाजिक व आर्थिक चुनौतियों में शामिल करना है
– इंडेक्स की शुरुआत वर्ष 2007 में हुई थी।
ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स 2021 रैंकिंग में टॉप 10 देश
1. स्विटजरलैंड
2. स्वीडन
3. अमेरिका
4. यूनाइटेड किंगडम
5. कोरिया
6. नीदरलैंड
7. फिनलैंड
8. सिंगापुर
9. डेनमार्क
10. जर्मनी
———————
15. ICAO (International Civil Aviation Organization) की पहली महिला अध्यक्ष कौन हैं?
a. शेफाली जुनेजा
b. किरण वेदी
c. स्मृति इरानी
d. मिताली राज
Answer: a. शेफाली जुनेजा
– ICAO को हिन्दी में अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन कहते हैं।
– यह संयुक्त राष्ट्र की विशेष एजेंसी है।
– इस संगठन में पहली बार 17 सितंबर 2021 को महिला अध्यक्ष बनाई गईं है।
– खास बात यह है कि आईसीएओ की पहली अध्यक्ष भारत से चुनी गई है।
– भारत 12 साल के बाद यह जिम्मेदारी संभालेगा।
शेफाली जुनेजा
– वह India Revanue Service के 1992 बैच की अधिकारी हैं।
– इससे पहले वह 2019 से ICAO परिषद में भारत के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत थी।
– उससे पहले वह नागरिक उड्डयन मंत्रालय में संयुक्त सचिव के रूप में काम कर चुकी हैं।
ICAO – International Civil Aviation Organization
– मुख्यालय: मॉन्ट्रियाल (कनाडा)
– ICAO संयुक्त राष्ट्र संघ (UNO) की विशेष एजेंसी है।
– सदस्य देश: 193
– काम – एयर नेविगेशन, बुनियादी ढांचे, उड़ान निरीक्षण, गैरकानूनी हस्तक्षेप की रोकथाम और अंतरराष्ट्रीय सिविल एविएशन सुविधा से संबंधित नियमों की सिफारिश करना।
– ICAO हवाई दुर्घटना की जांच के लिए Protocol को भी परिभाषित करता है
———————–
16. SCO समिट 2021 में किस देश को इस संगठन के नौवें पूर्ण सदस्य के रूप में स्वीकार किया गया?
a. यूएसए
b. फ्रांस
c. फ्रांस
d. ईरान
Answer: d. ईरान
शंघाई सहयोग संगठन (Shanghai Cooperation Organisation)
– SCO के सदस्य देश : कज़ाकिस्तान, चीन, किर्गिस्तान, रूस, ताज़िकिस्तान, उज्बेकिस्तान, भारत, पाकिस्तान और ईरान (नया सदस्य)।
– वर्ष 2021 में SCO का 21वां समिट 17 सितंबर 2021 को आयोजित हुआ।
———————–
17. शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के राष्ट्राध्यक्षों की परिषद के 21वें शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता किस देश ने की?
a. भारत
b. चीन
c. ताजिकिस्तान
d. उज्बेकिस्तान
Answer: c. ताजिकिस्तान
– SCO का 21वां शिखर सम्मेलन ताज़िकिस्तान के दुशांबे में 17 सितंबर 2021 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित किया गया।
– ईरान को संगठन के नौवें पूर्ण सदस्य के रूप में स्वीकार किया गया है।
भारत का रुख
– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा – अफगानिस्तान में सत्ता परिवर्तन समावेशी नहीं है और बिना बातचीत के हुआ है। अफगानिस्तान में हाल के घटनाक्रमों का भारत जैसे पड़ोसी देशों पर सबसे अधिक प्रभाव पड़ेगा।
– अफगानिस्तान में ड्रग्स, अवैध हथियारों और मानव तस्करी का अनियंत्रित प्रवाह हो सकता है।
– भारत ने आतंक के वित्तपोषण तथा सीमा पार आतंकवाद को रोकने हेतु एक आचार संहिता तैयार करने का आग्रह किया।
– भारत, मध्य एशिया के साथ अपनी कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिये प्रतिबद्ध है। भारत का मानना है कि सभी देशों की क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान होना चाहिये।
SCO
– यह इंटर गवन्मेंटल परमानेंट इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन है।
– SCO चार्टर वर्ष 2002 में हस्ताक्षरित किया गया था और इसे वर्ष 2003 में लागू किया गया था।
– सचिवालय : बीजिंग
– भारत और पाकिस्तान वर्ष 2017 में इसके सदस्य बने। ईरान SCO का नौवाँ और सबसे नया सदस्य है।
आधिकारिक भाषाएँ:
– रूसी और चीनी
अध्यक्षता:
– इसकी अध्यक्षता सदस्य देशों द्वारा बारी-बारी से एक वर्ष के लिये की जाती है।
———————-
18. पुस्तक ‘द लॉन्ग गेम: हाउ द चाइनीज नेगोशिएट विद इंडिया’ के लेखक कौन हैं?
a. विजय गोखले
b. अनंद राव
c. विराज देशमुख
d. हंसराज भारद्वाज
Answer: a. विजय गोखले
– विजय गोखले, भारत के पूर्व विदेश सचिव हैं।
– यह पुस्तक भारत चीन के बीच ताजा संबंधों के बारे में है।
– इससे पहले उनकी पहली पुस्तक “तियानमेन स्क्वायर: द मेकिंग ऑफ ए प्रोटेस्ट (Tiananmen Square: The Making of a Protest)” प्रकाशित हुई थी।
————————
19. किस देश के पूर्व प्रधानमंत्री गॉर्डन ब्राउन को वैश्विक स्वास्थ्य वित्तपोषण (Global Health Financing) के लिए WHO का राजदूत नियुक्त किया गया?
a. ऑस्ट्रेलिया
b. फ्रांस
c. चीन
d. यूनाइटेड किंगडम
Answer: d. यूनाइटेड किंगडम
– वह वर्ष 2007 से 2010 तक यूनाइटेड किंगडम के पीएम रह चुके हैं।
– अब वह WHO के लिए ग्लोबल हेल्थ फाइनेंसिंग की जागरूकता फैलाएंगे।
डब्ल्यूएचओ
अध्यक्ष: टेड्रोस अधानोम (Tedros Adhanom)
मुख्यालय: जिनेवा, स्विट्जरलैंड।
स्थापना: 7 अप्रैल 1948।
———————
20. विश्व फार्मासिस्ट दिवस (World Pharmacist Day) कब मनाया जाता है?
a. 20 सितंबर
b. 22 सितंबर
c. 25 सितंबर
d. 30 सितंबर
Answer: c. 25 सितंबर
– स्वास्थ्य में सुधार में फार्मासिस्ट की भूमिका के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए यह दिन मनाया जाता है।
– वर्ष 2021 की थीम “फार्मेसी: हमेशा आपके स्वास्थ्य के लिए भरोसेमंद (“Pharmacy: Always trusted for your health)”
इंटरनेशनल फार्मास्युटिकल फेडरेशन
– मुख्यालय स्थान: द हेग, नीदरलैंड
– स्थापना: 25 सितंबर 1912
– अध्यक्ष: डोमिनिक जॉर्डन (Dominique Jordan)
———————-
21. अरुणाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल वाईएस डडवाल का निधन 22 सितंबर 2021 को हो गया, वह किस केंद्र शासित प्रदेश के पुलिस कमिश्नर रह चुके थे?
a. पुदुचेरी
b. जम्मू कश्मीर
c. दिल्ली
d. चंडीगढ़
Answer: c. दिल्ली
– उनका पूरा नाम युद्धवीर सिंह डडवाल था। 70 वर्ष की उम्र में उनका निधन हुआ।
– वह 1974 बैच के आईपीएस अधिकारी थे।
– वर्ष 2007 में दिल्ली पुलिस कमिश्नर बने थे।
– रिटायरमेंट के बाद वर्ष 2016 में उन्हें अरुणाचल प्रदेश के गवर्नर बनाया गया था।
Free Download Notes PDF of Toady’s Current Affairs : – Click Here
Buy eBooks & PDF