24 to 26 October 2022 Current Affairs

यह 24 & 26 October 2022 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। 

PDF Download : Click here

1. ब्रिटेन का पहले भारतवंशी प्रधानमंत्री का नाम बताएं?

a. ऋषि सुनक
b. पेनी मॉरडॉन्ट
c. सुएला ब्रेवरमैन
d. कमला हैरिस

Answer: a. ऋषि सुनक

– परंपरा के मुताबिक, ऋषि सुनक 25 अक्‍टूबर को पर्सनल कार से बकिंघम पैलेस पहुंचे।
– उन्‍होंने किंग चार्ल्स III से मुलाकात की।
– किंग ने उन्हें अपॉइंटमेंट लेटर सौंपा और नई सरकार बनाने को कहा।
– BBC के मुताबिक, किंग चार्ल्स और सुनक के बीच 31 मिनट बातचीत हुई। इस दौरान सुनक की पत्नी अक्षता भी साथ थीं।
– बकिंघम पैलेस से ऋषि प्राइम मिनिस्टर की ऑफिशियल कार से ऑफिशियल रेसिडेंस 10 डाउनिंग स्ट्रीट (ब्रिटिश पीएम का आवास) पहुंचे।
– यहां उन्होंने बतौर प्रधानमंत्री देश के नाम पहला संबोधन दिया।
– इस दौरान उन्होंने कहा- देश इस वक्त मुश्किल में है। पूर्व PM लिज ट्रस से कुछ गलतियां हुई हैं। अब हम इन्हें सुधारेंगे।

अविभाजित भारतीय मूल के ऋषि सुनक
– वे 42 साल के हैं।
– ऋषि सुनक के दादा-दादी पंजाब के गुजरांवाला के रहने वाले थे, हालांकि आजादी के बाद यह हिस्‍सा पाकिस्‍तान में चला गया।
– बताया जाता है कि 1935 में वे अपने बच्चों के साथ पूर्वी अफ्रीका (केन्‍या) चले गए थे।
– ऋषि सुनक के पिता यशवीर केन्या में पले-बढ़े थे और उनकी मां तंजानिया में पली-बढ़ी थीं।
– 1960 में सुनक का परिवार ब्रिटेन पहुंचा।
– उनके पिता यशवीर सुनक डॉक्टर और मां ऊषा सुनक एक फर्मासिस्‍ट थीं।
– हायर एजुकेशन ऑक्सफ़ोर्ड में ली। उन्होंने फिलॉसफी, पॉलिटिकल साइंस और इकोनॉमिक्‍स की पढ़ाई की।
– 2006 में स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी (USA) से एमबीए किया।
– कॉलेज की छुट्टियों के दौरान वेटर का भी काम किया।
– बाद में इन्‍वेस्टमेंट बैंक गोल्डमैन सैक्स में वर्ष 2001-2004 तक काम किया।
– इसके बाद उन्होंने एक इंवेस्टमेंट फर्म की स्थापना की।
– अगस्त 2009 में, उन्होंने भारतीय अरबपति नारायण मूर्ति, टेक्नोलॉजी कंपनी इंफोसिस के संस्थापक की बेटी अक्षता मूर्ति से शादी की।
– ऋषि सुनक, ब्रिटेन के सबसे अमीर लोगों में से एक हैं, उनकी संपत्ति कई जानी-मानी हस्तियों से भी ज़्यादा है।
– सुनक की पत्नी अक्षता मूर्ति भी ब्रिटेन की सबसे अमीर महिलाओं की सूची में शामिल हैं।

राजनीतिक करियर
– सुनक 2015 में सांसद चुने गए।
– 2015-2017 की संसद के दौरान वे पर्यावरण, खाद्य और ग्रामीण मामलों की चयन समिति के सदस्य थे।
– वह वर्ष 2018-19 तक तक आवास, समुदाय और स्थानीय सरकार मंत्रालय में संसदीय अवर सचिव थे।
– जुलाई 2019 में पीएम बोरिस जॉनसन ने सुनक को वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी थी।

– तत्‍कालीन पीएम बोरिस जॉनसन के इस्‍तीफे के बाद पीएम की रेस में रहे। हालांकि जीत लिज ट्रस को मिली।
– लिज ट्रस ने ऐसे गलत आर्थिक फैसले लिए, जिससे डेढ महीने में ही ब्रिटेन की अर्थव्‍यवस्‍था की हालत ज्‍यादा खराब हो गई। तब लिज को इस्‍तीफा देना पड़ा।

ऋषि सुनक के लिए चुनौती
– वे प्रधानमंत्री बन गए हैं, पर यह काँटों का ताज है।
– उनके सामने कई मुश्किल चुनौतियां और सवाल हैं, जिनमें सबसे मुश्किल है ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था।
– ब्रिटेन की आर्थिक मजबूती ढह रही है और देश की जनता इसे महसूस कर रही है।

—————-
2. दुनिया के आठ देश जिनकी कमान है भारतवंशियों के पास

ब्रिटेन में PM ऋषि सुनक
पुर्तगाल में PM एंटोनियो कोस्टा
मॉरिशस में PM प्रविंद जगन्नाथ
सेशेल में प्रेसिडेंट वावेल रामकलावन
सूरीनाम में प्रेसिडेंट चंद्रिका प्रसाद संतोखी
गुयाना में प्रेसिडेंट इरफ़ान अली
अमेरिका में उपराष्‍ट्रपति कमला हैरिस
सिंगापुर में प्रेसिडेंट हलीमा याक़ूब

पुर्तगाल में प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा
– उनके दादा लुई अफोन्सो मारिया डी कोस्टा भी गोवा के निवासी थे।
– हालांकि, एंटोनियो कोस्टा का जन्म मोज़ांबीक़ में हुआ, पर उनके रिश्तेदार आज भी गोवा के मरगाओ के नज़दीक रुआ अबेद फ़ारिया गांव से जुड़े हैं।

मॉरिशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ
– उनके पिता अनिरुद्ध जगन्नाथ भी कई बार मॉरिशस के प्रधानमंत्री रह चुके हैं।
उनके पूर्वज उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रसड़ा थाना इलाके के अठिलपुरा गांव के रहने वाले थे।
– प्रविंद के दादा विदेशी यादव और दादा के भाई झुलई यादव को अंग्रेजी हुकूमत ने 1873 में गिरमिटिया मजदूर के रूप में गन्ने की खेती के लिए जहाज से मॉरीशस भेजा था।

सिंगापुर की राष्ट्रपति हलीमा याक़ूब
– उनके पिता भारतीय मूल के थे. उनकी माँ मलय मूल की थीं.
– हलीमा सिंगापुर की पहली महिला राष्ट्रपति हैं।

सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी
– भारतीय-सूरीनामी हिंदू परिवार में जन्म लेने वाले चंद्रिका प्रसाद संतोखी को चान संतोखी कहा जाता है.
– चंद्रिका प्रसाद संतोखी ने राष्ट्रपति पद की शपथ संस्कृत भाषा में ली थी।

गुयाना के राष्ट्रपति इरफ़ान अली
– कैरिबियाई देश गुयाना के राष्ट्रपति इरफ़ान अली के पूर्वजों की जड़ें भी भारत से जुड़ी हैं.

सेशेल के राष्ट्रपति वावेल रामकलावन
– जिनके पूर्वज भारत के बिहार से जुड़े हुए हैं। उनके पिता एक लोहार थे. वहीं, उनकी माँ एक शिक्षक थीं।

अमेरिका की उपराष्‍ट्रपति कमला हैरिस
– साल 2021 में उन्हें 85 मिनट के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति पद की शक्तियां दी गई थीं।
– उस वक्‍त राष्‍ट्रपति जो बाइडन इलाज करवा रहे थे।
– इसके साथ ही कमला हैरिस अमेरिकी इतिहास में राष्ट्रपति पद की शक्ति संभालने वाली पहली महिला बन गयी थीं।
– कमला भारत में जन्मी मां और जमैका में पैदा हुए पिता की संतान हैं।
– कमला हैरिस भारत के साथ अपने जुड़ाव का खुलकर ज़िक्र करने के लिए भी जानी जाती हैं।

——————-
3. भारत और अमेरिका की सेनाओं के बीच ‘टाइगर ट्रंफ’ अभ्यास 2022 कहां आयोजित किया गया?

a. विशाखापत्तनम
b. चेन्नई
c. पणजी
d. कोलकाता

Answer: a. विशाखापत्तनम

– यह अभ्‍यास अक्‍टूबर 2022 को आयोजित किया गया।
– यह दिवसीय संयुक्त मानवीय सहायता अभ्यास था।
– भारत और अमेरिका की सेनाओं के बीच यह दूसरा ‘टाइगर ट्रंफ’ अभ्‍यास है।
– पहला अभ्‍यास वर्ष 2019 में आयोजित किया गया।

—————-
4. अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) का अध्यक्ष और सह-अध्यक्ष अक्‍टूबर 2022 में किन देशों को चुना गया?

a. भारत और रूस
b. भारत और फ्रांस
c. फांस और स्वीडन
d. न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया

Answer: b. भारत और फ्रांस

– ISA ने अक्‍टूबर 2022 में इन दोनों देशो फिर इस पद के लिए चुना है।
– इन्हें अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन की पांचवी महासभा में चुना गया।

अध्यक्ष: भारत के केंद्रीय ऊर्जा और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री R K सिंह
सह-अध्यक्ष: फ्रांस की विकास राज्य मंत्री क्रिसौला ज़ाचारोपोलू

अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन का लक्ष्य
– कार्बन न्यूट्रल फ्यूचर में को बढ़ावा देना
– वर्ष 2030 तक सौर ऊर्जा क्षेत्र में एक ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर (₹80 लाख करोड़) तक का इन्वेस्टमेंट करना है।

अन्तरराष्ट्रीय सौर गठबन्धन क्‍या है?
– यह एक संधि-आधारित अंतर-सरकारी संगठन है।
– ISA के महानिदेशक (DG) अजय माथुर हैं।
– इसकी बुनियाद भारत और फ्रांस ने 30 नवंबर 2015 को पेरिस (COP-21 के 21वें सत्र) में रखी थी।
– मुख्‍यालय गुरुग्राम (भारत) में है।
– अक्टूबर 2022 तक 110 देश जुड़ चुके हैं।
– इस संगठन में सभी देश सौर ऊर्जा के क्षेत्र में मिलकर काम करते हैं।

————-
5. विश्व चेस चैंपियन मैग्नस कार्लसन को हराने वाले दुनिया के सबसे युवा खिलाड़ी कौन बने?

a. राहुल श्रीवास्तव
b. भरत सुब्रमण्यम
c. मित्रभा गुहा
d. डी. गुकेश

Answer: d. डी. गुकेश

– उन्‍होंने 17 अक्‍टूबर 2022 को “एमचेस रैपिड ऑनलाइन टूर्नामेंट” में मैग्नस कार्लसन (नोर्वे) को हराया।

डोम्माराजू गुकेश (डी. गुकेश)
– वे भारतीय ग्रैंड मास्‍टर है। तमिलनाडु के रहने वाले हैं।
– पूरा नाम ग्रैंडमास्टर डोम्माराजू गुकेश है। उम्र 16 वर्ष है।
– वर्ष 2019 में चैस में ग्रैंडमास्टर बनें थे।
– 12 वर्ष 7 महीने और 17 दिन के थे, जब ग्रैंडमास्टर बने। वे सबसे युवा ग्रैंड मास्‍टर हैं।

पहले यह रिकॉर्ड किसके पास था?
– इससे पहले यह रिकॉर्ड अर्जुन एरिगैसी के पास था।

नोट
– विश्वनाथन आनंद पहले ग्रैंडमास्टर हैं।
– डी. गुकेश सबसे युवा ग्रैंडमास्टर हैं।
– भारत के 73वें शतरंज ग्रैंडमास्‍टर भरत सुब्रमण्‍यम हैं।

————–
6. मध्य प्रदेश वन्यजीव बोर्ड ने प्रदेश में किस नए बाघ अभयारण्य को मंजूरी दी?

a. रानीपुर
b. दुर्गावती
c. घासीदास
d. रामगढ़ विषधारी

Answer: b. दुर्गावती

– दुर्गावती टाइगर रिजर्व का क्षेत्रफल 2,339 वर्ग किलोमीटर होगा।
– जिसमें 1414 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र कोर एरिया और 925 वर्ग किलोमीटर बफर के रूप में प्रस्तावित किया गया हैं।
– अब प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी के लिए नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी को भेजा जाएगा।

दुर्गावती टाइगर रिज़र्व
– यह मध्‍य प्रदेश के नरसिंहपुर, दमोह और सागर जिलों में फैला होगा।
– इस नए टाइगर रिज़र्व में पन्ना टाइगर रिज़र्व से बाघों को प्राकृतिक रूप से स्थानांतरित किया जाएगा।
– पन्ना टाइगर रिज़र्व को दुर्गावती से जोड़ने वाला एक ग्रीन कॉरिडोर विकसित किया जाएगा।
– जिससे बाघों की प्राकृतिक आवाजाही नए रिज़र्व में हो सके।
– दरअसल, पन्ना टाइगर रिजर्व का एक चौथाई भाग केन-बेतवा नदियों को जोड़ने के कारण जलमग्र हो जाएगा। इसलिए इस नए रिज़र्व को बनाया जा रहा है।
– केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना की वजह से राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण ने उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश को नए बाघ अभयारण्यों को नोटिफाई करने के लिए कहा था।
– उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने चित्रकूट जिले में रानीपुर वन्यजीव अभयारण्य में नए टाइगर सैंगक्चूएरी की अधिसूचना को मंजूरी दी थी।

मध्य प्रदेश अन्य टाइगर रिज़र्व
– कान्हा
– पेंच
– बाधवगढ़
– पन्ना
– सतपुड़ा
– संजय-दुबरी
– राज्य में रातापानी टाइगर रिज़र्व बनाया जाना भी प्रस्तावित हैं।

पन्ना टाइगर रिज़र्व
– यह पन्ना और छतरपुर ज़िलों में फैला हुआ हैं।
– इसे 1981 में बनाया गया था।
– इसे 1994 में टाइगर रिज़र्व घोषित किया गया।
– पन्ना बाघों और गिद्धों के लिए जाना जाता है।

मध्य प्रदेश
राजधानी – भोपाल
मुख्यमंत्री – शिवराज सिंह चौहान
राज्यपाल – मंगुभाई छगनभाई पटेल

—————
7. किस देश के पूर्व प्रधानमंत्री पर विदेशी तोहफों को बेचने के आरोप के कारण चुनाव आयोग ने 5 साल का बैन लगाया?

a. पाकिस्तान
b. इंग्लैंड
c. यूक्रेन
d. बांग्‍लादेश

Answer: a. पाकिस्तान

– पाकिस्तान के चुनाव आयोग ECP (इलेक्शन कमीशन ऑफ़ पाकिस्तान) ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को 5 साल के लिए अयोग्य घोषित किया।
– उनकी संसद सदस्यता भी रद्द कर दी।
– इस फैसले के बाद इमरान अगले 5 साल तक चुनाव नहीं लड़ पाएंगे।

क्या आरोप है
– विदेशों से मिले तोहफों को बेचने का आरोप है।
– इमरान पर आरोप है कि उन्होंने तोशाखाना में जमा गिफ्ट्स को सस्ते में खरीदा और ज्यादा दामों में बेच दिया।
– विपक्षी सांसदों ने उनके खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत की थी।

तोशाखाना क्या है
– तोशाखाना पारसी भाषा का शब्द है।
– इसका मतलब होता है, ख़जाने वाला कमरा।
– मुगलों के दौर में इसका इस्तेमाल राजसी लोगो को मिलने वाले तोहफों को रखने के लिए किया जाता था।
– आज़ादी के बाद भारत में ये व्यवस्था चालू रही।
– इसमें सरकारी अधिकारियो को मिलने वाले तोहफों को जमा किया जाता है। विदेश मंत्रालय इस काम को करता है।
– पाकिस्तान में तोशाखाना 1974 में बना था।
– यह ऐसा विभाग है जिसमें प्रधानमंत्री, ब्यूरोक्रेट्स और राष्ट्रपति को देश-विदेशों से मिले तोहफे रखे जाते हैं।
– प्रधानमंत्री इमरान खान और पत्नी बुशरा बीबी पर आरोप है कि उन्होंने मुल्क को बिना बताए करोड़ों रुपए के गिफ्ट बेच दिए।

इमरान की पार्टी फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती देगी
– इमरान सरकार कि पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) चुनाव आयोग के इस फैसले का विरोध करेगी।
– इसके खिलाफ हाईकोर्ट में अपील करेगी।

पाकिस्तान
राजधानी – इस्लामाबाद
राष्ट्रपति – आरिफ अल्वी
प्रधानमंत्री – शाहबाज़ शरीफ़

————–
8. अंतर्राष्ट्रीय हिम तेंदुआ दिवस (International Snow Leopard Day) कब मनाया जाता है?

a. 22 अक्‍टूबर
b. 23 अक्‍टूबर
c. 24 अक्‍टूबर
d. 25 अक्‍टूबर

Answer: b. 23 अक्‍टूबर

– हिम तेंदुआ 12 देशों में पाया जाता है : भारत, नेपाल, भूटान, चीन, मंगोलिया, रूस, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, किर्गिस्तान, कजाकिस्तान, ताजिकिस्तान और उजबेकिस्तान।

– हिम तेंदुआ, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश का राजकीय पशु है।

————–
9. तिल दिवस (mole day) कब मनाया जाता है?

a. 22 अक्‍टूबर
b. 23 अक्‍टूबर
c. 24 अक्‍टूबर
d. 25 अक्‍टूबर

Answer: b. 23 अक्‍टूबर

– यह दिवस सभी रसायन विज्ञान के प्रति उत्साही लोगों के बीच लोकप्रिय है।
– Mole पदार्थ का SI मात्रक है।
– यह इंटरनेशनल सिस्‍टम ऑफ यूनिट्स का बेस यूनिट है।
– किसी पदार्थ का एक मोल उसकी वह मात्रा है, जिसमें उतने ही कण उपस्थित होते हैं।

—————
10. विश्व पोलियो दिवस (World Polio Day) कब मनाया जाता है?

a. 25 अक्‍टूबर
b. 24 अक्‍टूबर
c. 23 अक्‍टूबर
d. 22 अक्‍टूबर

Answer: b. 24 अक्‍टूबर

– 2022 की थीम – Together, Let’s End Polio!
– पोलियो के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए, हर साल यह दिवस पूरे विश्व में मनाया जाता है।

– विश्व पोलियो दिवस जोनास साल्क के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
– जो अमेरिकी वायरोलॉजिस्ट थे, जिन्होंने दुनिया का पहला सुरक्षित और प्रभावी पोलियो वैक्सीन बनाने में मदद की थी।
– डॉक्टर जोनास साल्क ने साल 1955 में 12 अप्रैल को ही पोलियो से बचाव की दवा को दुनिया के सामने प्रस्तुत किया था।
– अगस्त 2020 तक के आकड़ों के अनुसार, अब अफगानिस्तान और पाकिस्तान केवल दो ही राष्ट्र हैं, जहां पोलियोवायरस अभी बना हुआ है।

————–
11. डॉ दिलीप महालनाबिस का निधन 16 अक्टूबर 2022 को हो गया, उन्हें किस खोज के लिए जाना जाता है?

a. ORS का प्रयोग
b. एनेस्थीसिया
c. जर्म थ्योरी
d. इमेजिंग

Answer: a. ORS (ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन) के प्रयोग के लिए

– वह 87 वर्ष के थे।
– उन्हें उन्हें ओरल रिहाइड्रेशन थेरेपी के क्षेत्र में किए गए कार्य के लिए जाना जाता है।

डॉ दिलीप महालनाबिस के बारे में
– जन्म 12 नवंबर, 1934 को पश्चिम बंगाल में हुआ था।
– वर्ष 1960 के दशक में कोलकाता में जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी इंटरनेशनल सेंटर फॉर मेडिकल रिसर्च एंड ट्रेनिंग में शामिल हुए।
– यहां पर उन्होंने ओरल रिहाइड्रेशन थेरेपी में शोध किया।

डॉ दिलीप महालनाबिस की खोज
– जब 1971 बांग्लादेश लिबरेशन वॉर छिड़ा तो तत्कालीन पूर्वी पाकिस्तान के लाखों लोगों ने भारत में शरण ली।
– इन शरणार्थी शिविरों में स्वच्छ पेयजल और स्वच्छता की समस्या थी, और डिहाईड्रेटड लोगों में हैजा और दस्त की बीमारी फैल गई।
– डॉ महालनाबिस और उनकी टीम बोंगांव में ऐसे ही एक शिविर में काम कर रहे थे।
– इस दौरान तरल पदार्थों का स्टॉक खत्म हो गया था और मरीजों की हालत बेकाबू हो रही थी।
– ऐसे में अपने रिसर्च से, डॉ महालनाबिस को पता था कि चीनी और नमक का एक घोल, जो शरीर द्वारा जल के ऐब्सॉर्प्शन को बढ़ाएगा, जान बचा सकता है।
– फिर उन्होंने और उनकी टीम ने पानी में नमक और ग्लूकोज का घोल (ORS)[ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन] तैयार किया और मरीजों को यह घोल दिया।
– ये तरीका काम आया और हजारों मरीजों की जान बच पाई।
– इसके बाद ने WHO ने ORS को हैजा और अन्य डायरिया रोगों के इलाज के लिए मानक विधि के रूप में अपनाया।

भारत में ORS डे कब मनाया जाता है?
– 29 जुलाई

—————
12. TRAI की ताजा रिपोर्ट के अनुसार लैंडलाइन फोन कनेक्‍शन में किस कंपनी ने BSNL को पछाड़ दिया?

a. एयरटेल
b. रिलायंस जियो
c. MTNL
d. Vi

Answer: b. रिलायंस जियो

– रिलायंस जियो ने 31 अगस्त तक 7.35 मिलियन लैंडलाइन कनेक्शन दिये।
– जो सभी कम्पनियों में सबसे अधिक है।
– 2019 में जियो फाइबर लॉन्च हुआ था।

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के अनुसार लैंडलाइन कनेक्शन-
1. रिलायंस जियो के 7.35 मिलियन
2. BSNL के 7.13 मिलियन
3. MTNL के 2.6 मिलियन

– बेहतरीन ब्रॉडबैंड कनेक्‍शन की वजह से BSNL के ग्राहकों में कमी हुई है। इसका फायदा जियो और एयरटेल को हुआ।
– सबसे ज्‍यादा फायदा, जियो को हुआ।

TRAI (Telecom Regulatory Authority of India)
स्थापना – 1997
मुख्यालय – नई दिल्ली
अध्यक्ष – राम सेवक शर्मा


PDF Download : Click here

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *