यह 25 & 26 November 2020 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्जाम्स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्से से Free में डाउनलोड करें।
1. केंद्र सरकार ने लक्ष्मी विलास बैंक का विलय किस बैंक के साथ करने का फैसला किया है?
a. एचडीएफसी
b. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
c. डीबीएस बैंक इंडिया लिमिटेड
d. पंजाब नेशनल बैंक
Answer: c. डीबीएस बैंक इंडिया लिमिटेड (DBIL)
– 25 नवंबर 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रीमंडल ने यह फैसला किया।
– दरअसल, हाल ही में आरबीआई ने लक्ष्मी विलास बैंक पर मोरेटोरियम लागू किया था, इसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर को भंग करके केनरा बैंक के पूर्व गैर-कार्यकारी चेयरमैन टी एन मनोहरन को 30 दिनों के लिए एडमेनिस्ट्रेटर तैनान कर दिया था।
– लक्ष्मी विलास बैंक की फाइनेंशियल कंडीशन बेहद खराब थी।
– इसके बाद RBI ने लक्ष्मी विलास बैंक का विलय डीबीएस बैंक के साथ करने की योजना तैयार की और उसे सरकार को पेश किया।
– इसी प्रस्ताव को केंद्रीय मंत्रीमंडल ने मंजूर कर लिया है।
– नए फैसले के बाद अब लक्ष्मी विलास बैंक के जमाकर्ताओं पर निकासी की सीमा (withdrawal Limit) खत्म कर दी है।
DBIL (डीबीएस बैंक इंडिया लिमिटेड)
– यह कंपनी The Development Bank of Singapore Limited के नाम से भी जानी जाती थी।
– इसे सिंगापुर सरकार ने 16 जुलाई 1968 में स्थापित किया था।
– यह बैंकिंग कंपनी है, जिसे आरबीआई से लाइसेंस प्राप्त है।
– यह एशिया का एक प्रमुख फाइनेंशियल सर्विसेज ग्रुप है और 18 देशों के बाजारों में उपस्थित है।
– मुख्यालय सिंगापुर में है। वहां के शेयर बाजार में भी लिस्टेड है।
– सरकार का कहना है कि लक्ष्मी विलास बैंक के साथ मर्जर (विलय) होने से संयुक्त बैलेंस शीट बेहतर हो जाएगी और बैंक के ब्रांच की संख्या बढ़कर 600 हो जाएगी।
————————————–
2. चक्रवाती तूफान निवार 25-26 नवंबर 2020 को किस केंद्र शासित प्रदेश के समुद्र तट से टकराया?
a. अंडमान निकोबार
b. पुडुचेरी
c. दादर नागर हवेली
d. दिल्ली
Answer: b. पुडुचेरी
– चक्रवाती तूफान का बड़ा असर तमिलनाडु को हुआ है।
– इसकी स्पीड 120 से 130 किलोमीटर प्रतिघंटा थी।
– लैंडफॉल की यह प्रोसेस रात 11.30 बजे से 2.30 बजे तक चली।
निवार को नाम किसने दिया?
– इस तूफ़ान का नाम ईरान की ओर से सुझाया गया है.
– यह 2020 में उत्तर हिंद महासागर से उठे चक्रवातों के लिए जारी नामों की सूची से इस्तेमाल किया गया तीसरा नाम है.
– निवार का मतलब है रोकथाम करना.
– हाल ही में 22 नवंबर को सोमालिया में जो चक्रवाती तूफ़ान आया था उसे भारत ने नाम दिया था.
– इसे ‘गति’ नाम दिया गया था।
हिन्द महासागर के तूफान कैसे तय होते हैं?
– हिन्द महासागर क्षेत्र के 8 देशों (भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, मालदीव, म्यांमार, ओमान और थाईलैंड) ने भारत की पहल पर 2004 से चक्रवाती तूफानों को नाम देने की व्यवस्था शुरू की थी.
– ये देश पहले से ही नाम का लिस्ट बनाकर रखते हैं।
– जैसे ही चक्रवात इन 8 देशों के किसी हिस्से में पहुंचता है, सूची में मौजूद अलग नाम इस चक्रवात को दिया जाता है.
– इससे चक्रवात की न केवल आसानी से पहचान हो जाती है बल्कि बचाव अभियानों में भी इससे मदद मिलती है. किसी भी नाम को दोहराया नहीं जाता है.
कैसे बनता है चक्रवाती तूफान
– चक्रवाती तूफान बनने का सिलसिला समुद्र के गर्म क्षेत्र से शुरू होता है।
– यहां की गर्मी से हवा गर्म होकर अत्यंत कम वायु दाब का क्षेत्र बनाती है।
– फिर ये तेजी से ऊपर उठती है और वहां मौजूद नमी से मिलकर बड़े बादलों का निर्माण करती है।
– इस दौरान नम हवा भी तेजी से ऊपर की तरफ बढ़ती है।
– हवा के साथ मिलकर ये तेजी से घूमती है और तो इसके परिणामस्वरूप मूसलाधार बारिश होती है।
– हिन्द महासागर में ज्यादातर चक्रवाती तूफान बंगाल की खाड़ी में उठते हैं।
– इसकी तुलना में अरब सागर के चक्रवाती तूफ़ान अपेक्षाकृत कमजोर होते हैं।
—————————————–
3. केंद्र सरकार ने 43 चाइनीज ऐप को किस कानून के तहत प्रतिबंधित किया है?
a. इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट
b. इनकम टैक्स एक्ट
c. नेशनल सिक्योरिटी एक्ट
d. फॉरेन ट्रेड एक्ट
Answer: a. इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट
– भारत-चीन तनाव के बीच केंद्र सरकार ने बोल्ड डिसीजन लिया है।
किस मंत्रालय ने बैन लगाया?
– ऐप बैन करने का फैसला सूचना प्रौद्योगिकी एक्ट (Information Technology Act) के सेक्शन 69A के तहत मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी ने लिया है।
– नवंबर 2020 तक बैन हुए चीनी ऐप की संख्या 220 हो चुकी है।
– 24 नवंबर 2020 को बैन की गईं 43 ऐप्स में से 14 डेटिंग, 8 गेमिंग ऐप्स, 6 बिजनेस और फाइनेंस और एक एंटरटेनमेंट ऐप शामिल हैं। – केंद्र के मुताबिक, इन ऐप्स से देश की एकता, अखंडता, सुरक्षा के लिए खतरा था।
– इन ऐप में चाइनीज बिजनेसमैन ‘जैक मा’ की कंपनी अलीबाबा के 4 ऐप शामिल हैं।
– इस तरह से इंडिया ने मेजर चाइनीज कंपनी को टार्गेट करना शुरू कर दिया है।
– मुख्य तौर पर जो ऐप बैन हुए हैं, वो जैक मां की कंपनी अली बाबा की कंपनी की है। इसमें अली एक्सप्रेस भी। वेबसाइट भी काम नहीं करेंगी।
– बाकी जो ऐप हैं, वो ज्यादा यूज नहीं होते हैं, लेकिन अलीबाबा ग्रुप के ऐप और वेबसाइट बैन होने से बिलियन डॉलर्स के बिजनेस इंपैक्ट होगा।
– इस तरह से अलीबाबा ग्रुप को काफी नुकसान होने वाला है।
– अलीबाबा चाइनीज मल्टीनेशनल कंपनी है, जो स्पेशिलाइज हैं ई-कॉमर्स, रिटेल, इंटरनेट और टेक्नोलॉजी में।
‘जैक मा’ की कंपनी अलीबाबा का कारोबार
– 2020 में काफी बार अगल-अलग न्यूज मैगजीन ने कहा है कि ग्लोबल ब्रांड वैल्यू के हिसाब से दुनिया की छठी ब्रांड वैल्यू वाली कंपनी है।
– जैक मा की अलीबाबा दुनिया की लार्जेस्ट रिलेटर कंपनी में से एक है। कई बार यह वालमार्ट के तुलना होती है।
– रशियन, एशियन, चाइनीज मार्केट में बड़ा रिटेलर है। यूरोपीयन मार्केट में भी यह घुस रहा है।
– अली एक्सप्रेस इसी की कंपनी है।
– छोटे रिटेलर अली एक्सप्रेस से सामान खरीदते हैं, मंगवाते हैं चीन से।
– अली एक्सप्रेस चीन में नहीं काम करती है, चीन से बाहर के देशों के लिए है।
अलीबाबा का भारत में इन्वेस्ट
– अलीबाबा का बड़ा शेयर, पेमेंट प्लेटफॉर्म पेटीएम, रेस्टोरेंट एग्रीगेटर एंड फूड डेलिवरी सर्विस जोमैटो और ई-ग्रोसरी बिगबास्केट में।
– उसने अरबों रुपए इन्वेस्ट किए हुए हैं अलीबाबा ने भारत में।
– लेकिन जैसे ही इंडिया-चाइना के बीच LAC पर स्टैंडऑफ शुरू हुआ तो, अलीबाबा ने खुद ही इन्वेस्टमेंट रोक दिया।
– उसे अब अरबों डॉलर का लॉस होगा।
ऐप बैन होने के पीछे का मामला
– आज के समय में बैन हो चुके टोटल चाइनीज ऐप की संख्या 220 हो चुकी है।
– यह सब हो रहा है, जब चीन और भारत के सोल्जर्स लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) पर आमने-सामने के बीच।
– ये शुरू हुआ था 5 मई 2020 में लद्दाख में चीन और भारत की सेना के बीच स्टैंडऑफ चल रहा है।
– मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अब चीन डोकलाम में एक्टिविटी बढ़ा रहे हैं, भूटान और इंडिया के बीच में।
– उसने हाल में इंडिया-चाइना बॉर्डर पर रडार भी स्थापित किया है।
– वॉर की पॉसिबिलिटी काफी कम है, लेकिन चीन के एक्शन से पता चल रहा है कि बहुत जल्द पीछे नहीं हटने वाला है।
– ऐसे में आने वाले वक्त में भारत उसकी बड़ी इंडस्ट्री का झटका देने की कोशिश कर रहा है।
————————————
4. लैंडलाइन फोन से मोबाइल पर कॉल करते समय मोबाइल नंबर से पहले कौन सा अंक लगाना 15 जनवरी 2021 से अनिवार्य होगा?
a. 0
b. 1
c. 8
d. 9
Answer: a. 0
– ट्राई (टेलीफोन रेग्यूलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया) की सिफारिश पर दूरसंचार विभाग ने इसे लागू करने का फैसला किया है।
– सभी फिक्स्ड लाइन से मोबाइल पर फोन करने के लिए 15 जनवरी, 2021 से नंबर से पहले ‘0’ लगाना अनिवार्य होगा।
– लैंडलाइन से लैंडलाइन, मोबाइल से लैंडलाइन और मोबाइल से मोबाइल पर फोन करने में कोई बदलाव नहीं होगा।
– दरअसल, अभी 10 अंकों का मोबाइल नंबर होता है। आने वाले समय में मोबाइल नंबर की जरूरत और बढ़ने वाले है। ऐसे में यह अंक 11 होने की संभावना है। इसलिए ऐसा किया गया है।
———————————–
5. केंद्र सरकार ने 23 नवंबर 2020 को किस ऐप का अंतरराष्ट्रीय संस्करण पेश करने की घोषणा की?
a. योजना एप
b. विडमेट ऐप
c. आरोग्य सेतु ऐप
d. उमंग ऐप
Answer: d. उमंग ऐप
– यह संस्करण विदेश जाने वाले भारतीय पर्यटकों, प्रवासी भारतीयों और भारतीय अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए उपयोगी होगा।
– अब उमंग ऐप का अंतरराष्ट्रीय संस्करण अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, संयुक्त अरब अमीरात, नीदरलैंड, सिंगापुर और न्यूजीलैंड में उपलब्ध होगा।
– EPFO, LPG, IMD, PF सहित अन्य कई सरकारी योजनाओं का लाभ अब बड़े दायरे में मिलेगा।
———————————–
6. उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने ‘विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अध्यादेश-2020’ को मंजूरी दे दी है, इसके तहत अधिकतम कितने साल की सजा का प्रावधान है?
a. दस साल
b. पांच साल
c. दो साल
d. पंद्रह साल
Answer: a. दस साल
अध्यादेश की मुख्य बातें –
– लालच ,झूठ बोलकर या ज़ोर ज़बरदस्ती किये गए धर्म परिवर्तन या शादी के लिए किए गए धर्म परिवर्तन को अपराध माना जाएगा।
– नाबालिग, अनुसूचित जाति-जनजाति की महिला के धर्मपरिवर्तन पर कड़ी सजा होगी।
– सामूहिक धर्म परिवर्तन कराने वाले सामाजिक संगठनों के खिलाफ कार्रवाई होगी
– धर्म परिवर्तन के साथ अंतर धार्मिक शादी करने वाले को साबित करना होगा कि उसने इस कानून को नही तोड़ा।
– लड़की का धर्म बदलकर की गई शादी को शादी नही माना जायेगा।
– ज़बरदस्ती प्रलोभन से किया गया धर्म परिवर्तन संज्ञेय और गैर जमानती अपराध होगा
कानून तोड़ने पर सजा
– इस कानून को तोड़ने पर कम से कम 15 हज़ार रुपये जुर्माना और एक से पांच साल तक की सज़ा होगी
– यही काम नाबालिग या अनुसूचित जाति या जनजाति की लड़की के साथ करने में कम से कम 25 हज़ार रुपये जुर्माना और 3 से दस साल तक की सज़ा होगी।
– गैरकानूनी सामूहिक धर्म परिवर्तन में कम से कम पचास हज़ार रुपये जुर्माना और तीन से दस साल तक की सजा होगी।
– धर्म परिवर्तन के लिए तयशुदा फॉर्म भरकर दो महीने पहले डीएम को देना होगा ,इसे न मानने पर छह महीने से तीन साल की सज़ा और कम से कम दस हज़ार रुपये जुर्माना होगा।
——————————–
7. उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने 25 नवंबर 2020 को राज्य में आवश्यक सेवा अनुरक्षण कानून (एस्मा) लगा दिया है, ये किन विभागों के कर्मचारियों पर लागू होगा?
a. सभी विभागों पर
b. पुलिस और बैंकिंग
c. राज्य सरकार के नियंत्रण वाले सरकारी विभाग
d. प्राधिकरण
Answer: c. राज्य सरकार के नियंत्रण वाले सरकारी विभाग
– योगी सरकार ने अगले छह महीने तक प्रदेश में किसी भी सरकारी विभाग, सरकार के नियंत्रण वाले निगम और प्राधिकरणों में हड़ताल करने पर रोक लगा दी है।
– प्रदेश सरकार ने अत्यावश्यक सेवाओं के अनुरक्षण, 1996 की धारा 3 की उपधारा (1) के द्वारा दी गई शक्ति का प्रयोग करते हुए एस्मा लागू कर दिया है।
– अपर मुख्य सचिव कार्मिक मुकुल सिंघल ने अधिसूचना जारी कर दी है।
– आदेश के बाद कर्मचारी 25 मई तक हड़ताल पर नहीं जा सकेंगे।
– राज्य सरकार के इस फैसले को कोरोना के बढ़ते प्रभाव का भी एक कारण माना जा रहा है।
– बता दें कि इससे पहले भी कोरोना संकट को देखते हुए राज्य सरकार ने छह महीने तक के लिए हड़ताल पर रोक लगा दी थी।
———————————–
8. बिहार विधानसभा का स्पीकर किसे चुना गया है?
a. विजय कुमार सिन्हा
b. तेजस्वी यादव
c. जीतन राम मांझी
d. भूदेव चौधरी
Answer: a. विजय कुमार सिन्हा
– राज्य में 51 साल यानी 1969 के बाद स्पीकर पद के लिए चुनाव हुआ।
– 53 साल के स्पीकर सिन्हा लखीसराय से लगातार तीसरी बार भाजपा विधायक हैं।
– वे मंत्री भी रह चुके हैं।
– विजय सिन्हा के पक्ष में 126 वोट और विरोध में 114 वोट पड़े थे।
वोटिंग से पहले हंगामा हुआ-
– स्पीकर के चुनाव से पहले विधानसभा में हंगामा हुआ।
– विपक्षी सांसद वेल में आ गए और सीएम नीतीश कुमार की मौजूदगी का विरोध करने लगे।
– दो घंटे तक हंगामा चलता रहा।
– पूर्व सीएम जीतनराम मांझी को प्रोटेम स्पीकर बनाया था।
– वह वॉइस वोट से स्पीकर का चुनाव कराना चाहते थे, लेकिन विपक्ष राजी नहीं था।
————————————–
9. राज्यसभा सांसद अहमद पटेल का निधन 25 नवंबर 2020 को हो गया, वह किस पार्टी के नेता थे?
a. भाजपा
b. बीएसपी
c. कांग्रेस
d. राजद
Answer: c. कांग्रेस
– वह गुजरात से राज्यसभा सदस्य और कांग्रेस के कद्दावर नेता थे।
– वर्ष 2001 से सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार थे।
– 71 वर्ष की उम्र में उनका निधन हुआ।
– उन्हें एक अक्टूबर को कोरोना वायरस का इंफेक्शन हुआ था, इसके बाद से अस्पताल में भर्ती थे।
– उनके शरीर के कई अंग ने काम करना बंद कर दिया था, जिसके बाद उनकी मौत हो गई।
– पटेल का जन्म 21 अगस्त 1949 को गुजरात के भरूच जिले के पिरामण गांव में हुआ था।
– पटेल की गिनती कांग्रेस के सबसे ताकतवर नेताओं में होती थी, लेकिन वे कभी सरकार का हिस्सा नहीं रहे।
– गांधी परिवार से पटेल की नजदीकियां इंदिरा के जमाने से थीं।
– 1977 में जब वे सिर्फ 28 साल के थे, तो इंदिरा गांधी ने उन्हें भरूच से चुनाव लड़वाया।
– अहमद पटेल जनवरी से सितंबर 1985 तक तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी के संसदीय सचिव रहे।
– 2001 से सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार थे।
– वह 3 बार लोकसभा सांसद (1977 से 1989) और 4 बार राज्यसभा सांसद (1993 से 2020) रहे।
————————————-
10. भारत का पहला मॉस गार्डन (हरिता/ काई का बगीचा) किस जिले में स्थापित किया गया है?
a. देहरादून
b. नैनीताल
c. शिमला
d. चंडीगढ़
Answer: b. नैनीताल
– 20 नवंबर को जल पुरुष डा. राजेंद्र सिंह ने इसका शुभारंभ किया है।
– इसका अप्रूवल वर्ष 2019 जुलाई में किया गया था।
– मुख्य वन संरक्षक अनुसंधान संजीव चतुर्वेदी के अनुसार, शहर के सडि़याताल क्षेत्र में यह गार्डन करीब 10 हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित किया गया है।
– यहां मॉस (काई) की 28 और लीवरवट की पांच प्रजातियां संरक्षित की गई हैं।
– इसे बनाने का कारण काई और अन्य ब्रायोफाइट्स की प्रजातियों का संरक्षण करना है।
– साथ ही पर्यटकों के लिए एक मनोरंजन केंद्र बनाने के अलावा पर्यावरण में इसके महत्व से अवगत कराना है।
– मॉस गार्डन, खुरपाताल में लगभग 30 विभिन्न प्रजातियों के काई और कुछ अन्य ब्रायोफाइट प्रजातियां हैं।
– गार्डन में एक सूचना केंद्र भी बनाया गया है, जिसमें प्रथम विश्व युद्ध की एक पेटिंग लगाई गई है।
– इस पेंटिंग में घायल सैनिकों के उपचार में मॉस का इस्तेमाल होते दिखाया गया है।
क्या है मॉस
मॉस ब्रायोफाइटा वर्ग का अपुष्पक पौधा है। आमभाषा में इसे हरिता कहते हैं। यह एक से दस सेमी लंबा होता है। यह बिना जड़ का पौधा है और छायादार और नम जगहों पर समूहों में उगता है। दुनिया में इसकी 1200 से अधिक प्रजातियां पाई जाती हैं।
—————————————
11. अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस (International Day for the Elimination of Violence against Women) कब मनाया जाता है?
a. 26 नवंबर
b. 25 नवंबर
c. 24 नवंबर
d. 23 नवंबर
Answer: b. 25 नवंबर
– यह दिवस पूरे विश्व मे महिलाओं के खिलाफ हो रही हिंसा को रोकने के लिए मनाया जाता है।
– यह दिवस सयुंक्त राष्ट्र संघ द्वारा वर्ष 1999 से मनाया जा रहा है।
– यह दिवस डोमिनिक तानाशाह राफेल त्रजिलो द्वारा सामाजिक कार्यकर्ता मीराबल बहनों की हत्या के विरोध मे मनाया जाता है।
– इनकी हत्या वर्ष 1960 मे कर दी गयी थी।
– सयुंक्त राष्ट्र संघ का मानना है कि महिलाओं के खिलाफ हिंसा मानवाधिकार का उल्लंघन है।
————————————
12. पुलिस झंडा दिवस कब मनाया जाता है?
a. 24 नवंबर
b. 23 नवंबर
c. 22 नवंबर
d. 21 नवंबर
Answer: b. 23 नवंबर
– 1952 को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने उत्तर प्रदेश पुलिस को पुलिस कलर व ध्वज प्रदान किया।
– ध्वज में दो रंग है जिसमें ऊपर लाल रंग एवं नीचे की ओर नीला रंग है।
– इसी दिन पीएसी बल को भी ध्वज दिया गया था।
– उत्तर प्रदेश पुलिस के इतिहास में 23 नवंबर का दिन विशेष महत्व रखता है।
– इस तिथि को ‘पुलिस झण्डा दिवस’ के रूप में प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है।
————————————
13. किस देश ने ‘मुक्त आकाश निगरानी संधि’ (Open Skies Treaty) से औपचारिक रूप से खुद को हटा लिया है?
a. अमेरिका
b. तुर्की
c. रूस
d. यूक्रेन
Answer: a. अमेरिका
– अमेरिकी सरकार ने 22 नवंबर 2020 को इससे बाहर होने की घोषणा की है।
– हालांकि इससे पहले 21 मई 2020 को अमेरिका ने इससे अलग होने का ऐलान किया था। लेकिन अब औपचारिक रूप से अलग हो गया है।
– यह ट्रीटी 24 मार्च 1992 में हेल्सिंकी में साइन की गई थी। संधि में 34 देश शामिल थे। यह संधि 2002 में लागू हुई थी।
– इसके तहत ट्रीटी में शामिल देश एक-दूसरे देशों में प्लेन (एयरक्राफ्ट) से मिलीटरी एक्टिविटीज की जांच कर सकता है।
– यह प्लेन बिना वेपन का होता है। निगरानी सेंसर लगे होते हैं। यह जांच पड़ताल कर पाता है कि दूसरे देश में क्या हो रहा है।
– यह आपस में मिस-अंडरस्टैंडिंग दूर करने के लिए तैयार की गई थी।
– जैसे मान लीजिए कि अमेरिका को आशंका हुई कि रूस अपनी मिलिटरी को किसी देश के लिए मोबिलाइज रहा है, तो ऐसे में बिना सही सूचना के माहौल खराब हो सकता है।
– अटैक की स्थिति हो सकती है।
– ऐसी स्थिति से बचने के लिए बातचीत होगी कि क्या आप कोई मिलिटरी
– यूएस एक सेंसर से भरपूर एयरप्लेन भेजेगा, यह रूस के ऊपर फ्लाई करेगा।
– यह देखेगा कि रूस में क्या हालात हैं आर्मी के, मिसाइल कहां और कितनी संख्या में तैनात हैं।
– इसकी जानकारी यूएस को मिल जाएगी।
– हर साल बेहद शॉर्ट नोटिस पर एक देश-दूसरे देश के ऊपर प्लेन फ्लाई करेगा।
– कुछ ही मिनट का नोटिस मिलेगा।
– ऐसे में दोनों देशों के बीच मिचुअल अंडरस्टैंडिंग होगा और संघर्ष को टालने में मदद मिलेगी।
यूएस इस ट्रीटी से क्यों हट रहा है?
– अमेरिका का आरोप है कि रूस इस ट्रीटी को नहीं मान रहा है। चूकि दुनिया का सबसे बड़ा देश रूस है, तो यहां पर निगरानी करना आसान भी नहीं है।
– दूसरी बात है कि अब सैटलाइट इतने कैपेबल हो चुके हैं, कि अंतरिक्ष से ही किसी भी देश की मिलिट्री एक्टिविटी की निगरानी की जा सकती है।
———————————
14. आशीष रॉय का 24 नवंबर 2020 को निधन हो गया, वह किसलिए जाने जाते थे?
a. कहानीकार
b. निर्देशक
c. टीवी अभिनेता
d. चित्रकार
Answer: c. टीवी अभिनेता
– 55 साल के आशीष रॉय का किड्नी फेल होने की वजह से मुंबई में निधन हुआ है।
– लॉकडाउन में उनकी आर्थिक हालत खराब हो गई थी।
वह वोइस एक्टर भी थे जो विदेशी फिल्मों के लिए डबिंग किया करते रहे थे।
इन सीरियल्स में किया था काम-
– ससुराल सिमर का’ ‘बनेगी अपनी बात’, ‘व्योमकेश बख्शी’, ‘यस बॉस’, ‘बा बहू और बेबी’, ‘मेरे अंगने में’, ‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी’ और ‘आरंभ’।
—————————————
15. राष्ट्रीय विधि दिवस (National Law Day) कब मनाया जाता है?
a. 27 नवंबर
b. 26 नवंबर
c. 25 नवंबर
d. 24 नवंबर
Answer: b. 26 नवंबर
– November 26, 1949 को संविधान सभा ने भारत के संविधान को स्वीकार किया था।
– जो बाद में यह संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ।
Free Download Notes PDF of Toady’s Current Affairs : – Click Here
Free Download One Liner MCQ PDF – Current Affairs : – Click Here
आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।
✔️ Year 2020 Jan to October Current Affairs PDF
Pay & Download PDF Link : https://imojo.in/wlo2ac