यह 26 जुलाई 2025 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।
PDF Download: Click here
1. किस पड़ोसी देश के 60वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में PM मोदी ने चीफ गेस्ट के तौर पर हिस्सा लिया?
PM Modi participated as the chief guest in the 60th Independence Day celebrations of which neighbouring country?
a. पाकिस्तान
b. श्रीलंका
c. बांग्लादेश
d. मालदीव
Answer: d. मालदीव (26 जुलाई 2025 को)

– भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 और 26 जुलाई 2025 को मालदीव की यात्रा पर रहे। खुद राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू उन्हें लेने एयरपोर्ट पर पहुंचे थे।
– वह मालदीव के 60वें स्वतंत्रता समारोह में चीफ गेस्ट के तौर पर आमंत्रित किए गए थे।
– इस दौरान भारत और मालदीव के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के 60 साल पूरे होने का जश्न भी मनाया गया।
मालदीव के बारे में
– यह हिन्दी महासागर में द्विपीय देश और भारत का समुद्री पड़ोसी है।
– राजधानी : माले
– मुद्रा : मालदीवियन रूफ़िया
– राष्ट्रपति : मोहम्मद मोइज्जू
– भाषा : धिवेही
– एरिया 298 वर्ग किलोमीटर (पटना शहर से थोड़ा ज्यादा)
1965 में मालदीव को आजादी मिली
– 1887 से लेकर 1965 तक मालदीव की विदेश नीति और रक्षा ब्रिटिश कंट्रोल में थी।
– 26 जुलाई 1965 को उसे पूर्ण स्वतंत्रता मिली।
– भारत सबसे पहला देश था जिसने मालदीव को मान्यता दी थी।
– 1998 में मालदीव गणतंत्र बना था, इब्राहिम नासिर पहले राष्ट्रपति थे।
उतार चढ़ाव भरे रहे हैं रिश्ते
– बीते कुछ सालों में भारत-मालदीव के रिश्ते उतार चढ़ाव भरे रहे हैं।
– 2023 में मुइज्जू ने ‘इंडिया आउट’ नारे के साथ चुनाव जीता था, लेकिन दिसंबर 2023 में दुबई में UN कॉप-28 सम्मेलन में पीएम मोदी और मुइज्जू की मुलाकात ने रिश्तों में सुधार की शुरुआत की। दोनों नेताओं ने आर्थिक साझेदारी और लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने पर सहमति जताई।
– हालांकि, 2024 की शुरुआत में मालदीव के कुछ मंत्रियों की पीएम मोदी और लक्षद्वीप यात्रा के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियों के बाद भारत में ‘बायकॉट मालदीव’ कैंपेन शुरू हुआ।
– जनवरी 2024 में मुइज्जू ने चीन यात्रा के बाद कहा कि मालदीव एक छोटा देश हो सकता है, लेकिन कोई इसे “धमका” नहीं सकता।
– उन्होंने मई 2024 तक भारतीय सैन्य कर्मियों को हटाने की मांग की थी, जिसके बाद भारत ने सैनिकों को हटाकर उनकी जगह तकनीकी कर्मचारी भेजे।
मुइज्जू की भारत यात्रा से दोनों देशों के रिश्ते सुधरे
– 2024 में रिश्तों में सुधार हुआ। अक्टूबर 2024 में मुइज्जू की भारत यात्रा के दौरान भारत ने मालदीव के लिए 750 मिलियन डॉलर की करेंसी स्वैप डील की। इससे मालदीव को फॉरेन करेंसी की कमी से निपटने में मदद मिली।
– मई 2025 में भारत ने 50 मिलियन डॉलर के ट्रेजरी बिल को रोल ओवर करके मालदीव की अर्थव्यवस्था को और मजबूत किया।
मोदी बोले- भारत मालदीव का सबसे करीबी पड़ोसी
– भारत-मालदीव संबंधों पर बोलते हुए कल PM मोदी ने कहा कि हमारे लिए दोस्ती हमेशा पहले आती है।
– भारत मालदीव का सबसे करीबी पड़ोसी है।
– भारत की पड़ोसी पहले नीति और महासागर विजन में मालदीव का अहम स्थान है।
– मोदी ने कहा कि भारत को मालदीव का सबसे भरोसेमंद दोस्त होने पर गर्व है। चाहे संकट हो या महामारी, भारत हमेशा सबसे पहले उनके साथ खड़ा रहा है।
– चाहे आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता हो या कोविड के बाद अर्थव्यवस्था को संभालना हो, भारत ने हमेशा साथ मिलकर काम किया है।
राष्ट्रपति मुड़ज्जू ने कहा…
– ग्रेटर माले कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट भारत और मालदीव
की दोस्ती का प्रतीक है।
– भारत ने मालदीव नेशनल डिफेंस फोर्स को 72 गाड़ियां
दी है।
– दोनों देशों ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए
कनेक्टिविटी बढ़ाने पर चर्चा की।
– मालदीव, भारत को COP-33 की मेजबानी के लिए
पूरा समर्थन देगा।
————–
2. किस पड़ोसी देश में भारत के सहयोग से वहां के रक्षा मंत्रालय भवन बना, जिसका उद्घाटन PM मोदी और वहां के राष्ट्रपति ने संयुक्त रूप से किया?
In which neighbouring country, the Defence Ministry building was constructed with the cooperation of India, which was jointly inaugurated by PM Modi and the President of that country?
a. पाकिस्तान
b. श्रीलंका
c. बांग्लादेश
d. मालदीव
Answer: d. मालदीव (25 जुलाई 2025 को)
– भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मोइज्जू ने 25 जुलाई 2025 को मालदीव के रक्षा मंत्रालय भवन का उद्घाटरन किया।
– ग्यारह मंजिला यह बिल्डिंग अत्याधुनिक है।
– यह बिल्डिंग भारत की वित्तीय सहायता से निर्मित किया गया है और यह मालदीव के रक्षा एवं कानून प्रवर्तन प्राधिकारियों की क्षमताओं को बढ़ाने में योगदान देगा।
– यात्रा के दौरान भारतीय पीएम ने मालदीव को ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत एक पौधा गिफ्ट किया।
– इसके साथ-साथ भारत की आरोग्य मैत्री पहल के तहत मालदीव को BHISHM मेडिकल क्यूब दिए गए।
—————
3. PM मोदी की यात्रा के दौरान मालदीव को कितने रुपए की ऋण सहायता (लाइन ऑफ क्रेडिट) का विस्तार सहित 8 समझौते हुए?
During PM Modi’s visit, 8 agreements were signed including the extension of loan assistance (Line of Credit) of how many rupees to Maldives?
a. 2,850 करोड़ रुपये
b. 8,850 करोड़ रुपये
c. 6,850 करोड़ रुपये
d. 4,850 करोड़ रुपये
Answer: d. 4,850 करोड़ रुपये
– भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मालदीव यात्रा के दौरान मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मोइज्जू के साथ द्विपक्षीय वार्ता हुई।
– इसके बाद भारत ने मालदीव को 4,850 करोड़ रुपए की लाइन ऑफ क्रेडिट (कर्ज) दिया।
– इसके साथ ही फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर बात हुई।
– भारत मालदीव में 4000 हाउसिंग आवास का निर्माण करवाएगा।
भारत-मालदीव में 8 समझौते पर हस्ताक्षर
– मालदीव को 4,850 करोड़ रुपये की ऋण सहायता (लाइन ऑफ क्रेडिट) के लिए समझौता
– भारत सरकार द्वारा वित्तपोषित ऋण सहायता पर मालदीव के वार्षिक ऋण चुकौती दायित्वों को कम करने पर संशोधन समझौता
– भारत-मालदीव मुक्त व्यापार समझौते (FTA) के विचारार्थ विषय
– मत्स्य पालन और जलीय कृषि (वाटर एग्रीकल्चर) के क्षेत्र में सहयोग
– भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान (IITM), पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय और मालदीव मौसम विज्ञान सेवा (MMS), पर्यटन और पर्यावरण मंत्रालय के बीच समझौता ज्ञापन
– भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय तथा मालदीव के गृह सुरक्षा और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के बीच डिजिटल परिवर्तन के लिए जनसंख्या स्तर पर कार्यान्वित सफल डिजिटल समाधानों को साझा करने के क्षेत्र में सहयोग पर समझौता ज्ञापन
– मालदीव द्वारा भारतीय फार्माकोपिया (आईपी) को मान्यता देने पर समझौता ज्ञापन
– मालदीव में यूपीआई के उपयोग पर भारत के एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट लिमिटेड (एनआईपीएल) और मालदीव मौद्रिक प्राधिकरण (एमएमए) के बीच नेटवर्क-टू-नेटवर्क समझौता
————–
4. भारतीय PM और मालदीव के राष्ट्रपति ने दोनों देशों के राजनयिक संबंध की कौन सी वीं वर्षगांठ पर स्मारक डाक टिकट जारी किया?
Indian PM and President of Maldives released a commemorative postage stamp on which anniversary of diplomatic relations between the two countries?
a. 50वीं
b. 55वीं
c. 60वीं
d. 65वीं
Answer: c. 60वीं (25 जुलाई 2025 को)
– मालदीव को 26 जुलाई 1965 को उसे पूर्ण स्वतंत्रता मिली थी।
– भारत सबसे पहला देश था जिसने मालदीव को मान्यता दी थी और राजनयिक संबंध स्थापित किए थे।
60वीं वर्षगांठ पर डाक टिकट
– इसकी 60वीं वर्षगांठ पर 26 जुलाई 2025 को भारतीय PM नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति मोहम्मद मोइज्जू ने स्मारक डाक टिकट जारी किए।
– स्मारक डाक टिकट में दोनों देशों के बीच सदियों पुराने द्विपक्षीय संबंधों को दर्शाया गया है।
– इस पर भारतीय नौका उरु, जो केरल के बेपोर के ऐतिहासिक बोटयार्ड में हस्तनिर्मित एक विशाल लकड़ी की नौका है, और मालदीव की मछली पकड़ने वाली पारंपरिक नौका – वधू धोनी का चित्र है। ये नौकाएं सदियों से हिन्द महासागर में व्यापार का हिस्सा रही हैं। मालदीव की मछली पकड़ने वाली पारंपरिक नौका – वधू धोनी – का उपयोग रीफ और तटीय मछली पकड़ने के लिए किया जाता है। यह मालदीव की समृद्ध समुद्री विरासत और द्वीपीय जीवन और महासागर के बीच घनिष्ठ संबंध को दर्शाती है।
5. किस देश में आयोजित बहुपक्षीय सैन्य अभ्यास ‘तालिस्मन सेबर’ (TS25) के 11वें संस्करण में भारतीय सहित 19 देशों के सशस्त्र बलों ने हिस्सा लिया?
Armed forces of 19 countries including India participated in the 11th edition of the multilateral military exercise ‘Talisman Saber’ (TS25) held in which country?
a. यूएसए
b. ऑस्ट्रेलिया
c. भारत
d. जापान
Answer: b. ऑस्ट्रेलिया
– इस अभ्यास को देखने के लिए चीफ ऑफ इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ (CISC) एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने ऑस्ट्रेलिया का दौरान किया।
– नोट – CISC अंतर-सेवा संयुक्तता के लिए जिम्मेदार दूसरा सबसे बड़ा अथॉरिटी है, जो केवल चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) के अधीनस्थ है। यह तीन सितारा ऑफिसर होता है।
तालिस्मन सेबर अभ्यास के बारे में
– तालिस्मन सेबर अभ्यास ऑस्ट्रेलिया में आयोजित होता है।
– यह ऑस्ट्रेलिया और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच द्विपक्षीय रूप से डिज़ाइन किया गया है और यह एक बहुपक्षीय योजनाबद्ध और संचालित अभ्यास है।
– कब से कब तक आयोजन : 26 से 28 जुलाई 2025
– तालिस्मन सेबर 2025 में वायु, थल, समुद्री, अंतरिक्ष और साइबर क्षेत्रों में व्यापक अंतर-संचालन और संयुक्त युद्ध क्षमताओं का प्रदर्शन हुआ।
ऑस्ट्रेलिया
– राजधानी – कैनबरा
– प्रधानमंत्री – एंटनी एल्बनीज
—————
6. भारतीय बीमा नियामक व विकास प्राधिकरण (IRDAI) के नए चेयरमैन कौन बने?
Who became the new Chairman of Insurance Regulatory and Development Authority of India (IRDAI)?
a. शशिधर जगदीशन
b. अजय सेठ
c. आदित्य पुरी
d. सरोज अवस्थी
Answer: b. अजय सेठ
– केंद्र सरकार ने 24 जुलाई 2025 को पूर्व वित्त व आर्थिक मामलों के सचिव अजय सेठ को IRDAI का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
– अजय सेठ की नियुक्ति को तीन साल की अवधि के लिए या जब तक वह 65 वर्ष के नहीं हो जाते या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, मंजूरी दे दी है।
– वह कर्नाटक कैडर के 1987 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।
– वह चार साल के कार्यकाल के बाद जून 2025 में आर्थिक मामलों के सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुए।
—————
7. मलेरिया के खिलाफ स्वदेशी टीका इनमें से किसने विकसित किया?
Who among the following developed indigenous vaccine against malaria?
a. ICMR और RMRC
b. ICHR और RMRC
c. AIIMS और RMRC
d. Zydus और RMRC
Answer: a. ICMR और RMRC (इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च
– भारतीय वैज्ञानिकों ने मलेरिया रोग के खिलाफ पहला स्वदेशी ऐसा टीका तैयार किया है जो संक्रमण के साथ उसका प्रसार भी रोकेगा।
– इस वैक्सीन का नाम एडफाल्सीवैक्स है।
– ICMR और भुवनेश्वर स्थित क्षेत्रीय चिकित्सा अनुसंधान केंद्र (RMRC) के शोधकर्ताओं ने मिलकर यह स्वदेशी टीका तैयार किया है।
– जो मलेरिया परजीवी प्लास्मोडियम फाल्सीपेरम के खिलाफ पूरी तरह असरदार पाया गया है।
– इस टीके के जल्द उत्पादन के लिए ICMR ने प्राइवेट कंपनियों के साथ समझौता करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
—————-
8. भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) ने मलेरिया के खिलाफ पहला स्वदेशी टीका तैयार कर लिया है, इसका क्या नाम है?
Indian Council of Medical Research (ICMR) has prepared the first indigenous vaccine against malaria, what is its name?
a. लसीका
b. डेंगवैक्सिया
c. क्यूडेन्गा
d. एडफाल्सीवैक्स
Answer: d. एडफाल्सीवैक्स
– भारतीय वैज्ञानिकों ने मलेरिया रोग के खिलाफ पहला स्वदेशी ऐसा टीका तैयार किया है जो संक्रमण के साथ उसका प्रसार भी रोकेगा।
– ICMR और भुवनेश्वर स्थित क्षेत्रीय चिकित्सा अनुसंधान केंद्र (RMRC) के शोधकर्ताओं ने मिलकर यह स्वदेशी टीका तैयार किया है।
– इस टीके के जल्द उत्पादन के लिए ICMR ने प्राइवेट कंपनियों के साथ समझौता करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
– इस टीके को एडफाल्सीवैक्स नाम दिया है।
– जो मलेरिया परजीवी प्लास्मोडियम फाल्सीपेरम के खिलाफ पूरी तरह असरदार पाया गया है।
– RMRC के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. सुशील सिंह ने बताया कि भारत का यह स्वदेशी टीका संक्रमण को रोकने वाले मजबूत एंटीबॉडी बनाता है।
– 2023 में वैश्विक स्तर पर मलेरिया के 26 करोड़ अनुमानित मामले दर्ज हुए जो 2022 की तुलना में एक करोड़ मामलों की वृद्धि है।
मलेरिया के दो टीके उपलब्ध हैं
– ICMR के महानिदेशक डॉ. राजीव बहल ने बताया कि मौजूदा समय में मलेरिया के दो टीके उपलब्ध हैं जिनकी कीमत करीब 800 रुपये तक प्रति खुराक है।
– इनका असर 33 से 67 फीसदी के बीच है।
– इसके अलावा ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से भी मंजूर आरटीएस और आर21/मैट्रिक्स-एम टीका कुछ देशों में दिया जा रहा है।
– इनकी तुलना में भारत का यह टीका पूर्व रक्ताणु यानी रक्त में पहुंचने से पहले के चरण और ट्रांसमिशन-ब्लॉकिंग यानी संक्रमण प्रसार को रोकने में दोहरा असर दिखाती है।
भारत में मलेरिया
– 2022 में एक लाख 80 हजार मामले
– 2022 में 83 लोगों की मौत
हर वर्ष चार लाख लोगों की जान जाती है
– विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के आंकड़ों के अनुसार, वर्तमान में यह बीमारी हर साल करीब चार लाख लोगों की जान लेती है।
– मलेरिया मच्छरों से फैलने वाला एक परजीवी संक्रमण है, जिसके आमतौर पर बुखार, ठंड लगना, रात में पसीना आना, मतली, उल्टी और दस्त जैसे लक्षण होते हैं।
– कुछ मामलों में, यह दौरे, फेफड़ों में तरल पदार्थ, अंगों को नुकसान और मृत्यु जैसी गंभीर जटिलताओं का कारण बन सकता है।
—————-
9. भारत और किस देश के बीच जुलाई 2025 में संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘बोल्ड कुरुक्षेत्र 2025’ आयोजित हुआ?
The joint military exercise ‘Bold Kurukshetra 2025’ was held between India and which country in July 2025?
a. जापान
b. सिंगापुर
c. ऑस्ट्रेलिया
d. श्रीलंका
Answer: b. सिंगापुर
– स्थान: यह अभ्यास जोधपुर के रेगिस्तानी क्षेत्र में आयोजित किया जा रहा है, जो चुनौतीपूर्ण और यथार्थपूर्ण सैन्य परिस्थितियाँ प्रदान करता है।
—————-
10. ग्लोबल फाइनेंस पत्रिका ने भारत की किस बैंक को 2025 के लिए विश्व का सर्वश्रेष्ठ उपभोक्ता बैंक घोषित किया है?
Which Indian bank has been declared the World’s Best Consumer Bank for 2025 by Global Finance magazine?
a. पंजाब नेशनल बैंक (PNB)
b. केनरा बैंक
c. भारतीय स्टेट बैंक (SBI)
d. बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB)
Answer: c. भारतीय स्टेट बैंक (SBI)
– SBI ने 25 जुलाई 2025 को इस बात की जानकारी दी।
– भारत के सबसे बड़े बैंक ने कहा कि यह मूल्यांकन प्रकाशन के शोध और विश्लेषण पर आधारित है, जो विश्व भर के कॉर्पोरेट वित्त अधिकारियों, विश्लेषकों और बैंकरों की अंतर्दृष्टि पर आधारित है।
– SBI के अध्यक्ष सीएस शेट्टी ने कहा, “ग्राहक अनुभव हमारी विकास रणनीति का केंद्रबिंदु बना हुआ है।
– ग्लोबल फाइनेंस पत्रिका 18 अक्टूबर, 2025 को विश्व बैंक की वार्षिक बैठक के दौरान वाशिंगटन डीसी में यह पुरस्कार प्रदान करेगी।
SBI हेडक्वार्टर: मुम्बई
स्थापना दिवस: 1 July 1955


