26 & 27 July 2022 Current Affairs

यह 26th & 27th July 2022 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. द्रौपदी मुर्मू भारत की कौनसी वीं राष्ट्रपति बनीं?

a.14 वीं
b.15 वीं
c.16 वीं
d.17 वीं

Answer: b.15 वीं

– द्रौपदी मुर्मू ने 25 जुलाई 2022 को देश की 15वीं राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली।
– संसद भवन के सेंट्रल हॉल में चीफ जस्टिस एनवी रमना ने उन्हें शपथ दिलाई।
– शपथ लेने के दौरान मुर्मू को 21 तोपों की सलामी दी गई।
– वह देश की पहली आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं।

मुर्मू ने इतिहास रचा
– देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति
– पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति
– सबसे कम उम्र की राष्ट्रपति
– स्वतंत्र भारत में पैदा होने वाली पहली राष्ट्रपति (मुर्मू ने भाषण में भी इस बात का जिक्र किया।)

पूर्व राष्ट्रपति को ट्राई-सर्विसेज गार्ड ऑफ ऑनर से मिली विदाई
– द्रौपदी मुर्मू के शपथ लेने के बाद पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने 25 जुलाई 2022 को ही राष्ट्रपति भवन छोड़ दिया।
– कोविंद को एक अंतिम ट्राई-सर्विसेज (तीनों सेनाओं) गार्ड ऑफ ऑनर देकर विदा किया गया।

द्रौपदी मुर्मू के बारे में
– वह 64 वर्ष की हैं।
– उनका जन्म मयूभंज, ओडिशा में हुआ।
– वह आदिवासी समुदाय से संबंधित है।
– उन्होंने भुवनेश्वर के रामा देवी वुमेन्स कॉलेज से अपना स्नातक किया।
– श्री अरबिंदो इंटीग्रल एजुकेशन एंड रिसर्च में सहायक प्रोफेसर रहीं।
– इसके अलावा ओडिशा सरकार के सिंचाई विभाग में भी कनिष्ठ सहायक के रूप में काम किया।
– सिंचाई विभाग में काम करने के बाद, वह वर्ष 1997 में भाजपा में शामिल हो गईं।
– इसी वर्ष, वह रायरंगपुर की पार्षद और क्षेत्र की उपाध्यक्ष भी चुनी गईं।
– वर्ष 2000 के विधानसभा चुनावों में, वह रायरंगपुर से चुनी गईं और राज्य में बीजद-भाजपा गठबंधन सरकार में मंत्री बनीं।
– मंत्री के रूप में, उन्होंने 2004 तक परिवहन और वाणिज्य, मत्स्य पालन और पशुपालन जैसे विभिन्न विभागों को संभाला।
– वर्ष 2015 में, उन्हें झारखंड का राज्यपाल बनाया गया।
– वह झारखंड की ऐसी पहली राज्यपाल है, जिन्होंने कार्यकाल (2015-2021) एक अवधि से ज्यादा का पूरा किया।

राष्‍ट्रपति बनने के बाद भाषण के प्रमुख अंश
– राष्‍ट्रपति ने सबसे पहले जोहार कहा। “जोहार” का अर्थ “सबका कल्याण करने वाली प्रकृति की जय” हैं।
– उन्‍होंने कहा – ”मैंने अपनी जीवन यात्रा पूर्वी भारत में ओडिशा के एक छोटे से आदिवासी गाँव से शुरू की थी। मैं जिस पृष्ठभूमि से आती हूँ, वहां मेरे लिये प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त करना भी एक सपने जैसा ही था। अनेक बाधाओं के बावजूद मेरा संकल्प दृढ़ रहा और मैं कॉलेज जाने वाली अपने गांव की पहली बेटी बनी। मैं जनजातीय समाज से हूँ, और वार्ड कौन्सिलर से लेकर भारत की राष्ट्रपति बनने तक का अवसर मिला है। यह लोकतंत्र की जननी भारतवर्ष की महानता है। राष्ट्रपति के पद तक पहुँचना, मेरी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, ये भारत के प्रत्येक गरीब की उपलब्धि है।”

अब तक के भारत के राष्ट्रपति
1. राजेंद्र प्रसाद (26 जनवरी 1950- 13 मई 1962)
2. सर्वपल्ली राधाकृष्णन (13 मई 1962- 13 मई 1967)
3. जाकिर हुसैन (13 मई 1967- 03 मई 1969)
– वी. वी. गिरी (3 मई 1969- 20 जुलाई 1969)
– मोहम्मद हिदायतुल्ला (20 जुलाई 1969- 24 अगस्त 1969)
4. वी. वी. गिरी (24 अगस्त 1969- 24 अगस्त 1974)
5. फखरुद्दीन अली अहमद (24 अगस्त 1974 -11 फरवरी 1977)
5. बी डी जत्ती (11 फरवरी 1977- 25 जुलाई 1977)
6. नीलम संजीव रेड्डी (25 जुलाई 1977- 25 जुलाई 1982)
7. ज्ञानी जैल सिंह (25 जुलाई 1982- 25 जुलाई 1987)
8. रामास्वामी वेंकटरमन (25 जुलाई- 1987 25 जुलाई 1992)
9. शंकर दयाल शर्मा (25 जुलाई 1992 -25 जुलाई 1997)
10. के.आर. नारायणन (25 जुलाई 1997- 25 जुलाई 2002)
11. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम (25 जुलाई 2002- 25 जुलाई 2007)
12. प्रतिभा पाटिल (25 जुलाई 2007- 25 जुलाई 2012)
13. प्रणब मुखर्जी (25 जुलाई 2012- 25 जुलाई 2017)
14. राम नाथ कोविंद (25 जुलाई 2017- 25 जुलाई 2022)
15. द्रौपदी मुर्मू (25 जुलाई 2022 वर्तमान (अवधि 25 जुलाई 2027 को समाप्त)

कैसे होता है राष्ट्रपति का चुनाव?
– राष्ट्रपति का चुनाव अप्रत्यक्ष रूप से होता है।
– गुप्त मतदान के जरिये देश के चुने हुए जनप्रतिनिधि (लोकसभा एवं राज्यसभा के सांसद और राज्यों की विधानसभाओं के विधायक) देश के राष्ट्रपति का चुनाव करते हैं।

भारत में राष्ट्रपति को कितनी सैलरी मिलती है?
– राष्ट्रपति की सैलरी 5 लाख रुपये प्रति महीने है।
– इसके अलावा उन्हें फ्री मेडिकल सुविधा, घर, बिजली, टेलीफोन बिल सहित अन्य भत्ते दिये जाते हैं।
– पद से रिटायर्ड होने के बाद राष्‍ट्रपति को डेढ़ लाख रुपये मासिक पेंशन दी जाती है।

—————
2. वर्ल्ड एथेलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 में किस भारतीय पुरुष खिलाड़ी ने पहली बार मेडल जीता?

a. नीरज चोपड़ा
b. अविनाश साबले
c. रोहित यादव
d. संदीप कुमार

Answer: a. नीरज चोपड़ा

– वर्ल्ड एथेलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 में नीरज चोपड़ा ने 24 जुलाई 2022 को जैवलिन थ्रो में भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता।
– उन्होंने 88.13 का जैवलिन थ्रो (भाला फेंक) करके सिल्वर मेडल जीता।
– नीरज चोपड़ा वर्ल्ड एथेलेटिक्स चैंपियनशिप में मेडल जीतने वाले केवल दूसरे भारतीय और पहले पुरुष ट्रैक और फील्ड एथलीट बन गए हैं।
– नीरज से पहले महिला लॉन्ग जंपर अंजू बॉबी जॉर्ज 2003 में पेरिस में वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली पहली भारतीय थीं।
– वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 ओरेगन, अमेरिका में 15-24 जुलाई के बीच आयोजित हुई।

—————
3. केन्द्र सरकार ने जुलाई 2022 में फ्लैग कोड ऑफ इंडिया 2002 में संशोधन करके राष्ट्रीय ध्वज को फहराने का समय क्या किया?

a. दिन
b. रात
c. दिन और रात
d. सुबह

Answer: c. दिन और रात

– केन्द्र सरकार ने 20 जुलाई 2022 को फ्लैग कोड ऑफ इंडिया 2002 में संशोधन करके राष्ट्रीय ध्वज को दिन और रात में फहराने की अनुमति दी।
– पहले केवल सूर्योदय और सूर्यास्त के बीच ही झंडा फहराया जा सकता था।
– लेकिन अब दिन और रात में झंडा फहराया जा सकता है।
– यह संशोधन ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को ध्यान में रखकर किया गया है। यह अभियान आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 13-15 अगस्त 2022 तक मनाया जायेगा।

फ्लैग कोड में हुए अन्य संशोधन
– इससे पहले केन्द्र सरकार ने मार्च 2022 में फ्लैग कोड में संशोधन करके मशीन-मेड पॉलिएस्टर नेशनल फ्लैग के निर्माण और आयात की मंजूरी दी थी।

फ्लैग कोड ऑफ इंडिया, 2002
– फ्लैग कोड ऑफ इंडिया, 2002 को 26 जनवरी 2002 को लागू किया गया था।
– इंडियन फ्लैग कोड तीन भागो में बटा हुआ है।
– भाग-1 में नेशनल फ्लैग का सामान्य विवरण दिया हुआ है।
– भाग-2 प्राइवेट और पब्लिक संगठनों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज के प्रदर्शन से संबंधित है।
– भाग 3 राज्य और केंद्र सरकारों और उनकी एजेंसियों द्वारा नेशनल फ्लैग की प्रदर्शनी (exhibition) से संबंधित है।
– फ्लैग कोड के अनुसार नेशनल फ्लैग की शेप रेक्टेंगुलर होनी चाहिए।
– फ्लैग की लंबाई और उसकी ऊंचाई (चौड़ाई) का अनुपात 3:2 होना चाहिए।
– सरकारी निर्देशों पर ही सार्वजनिक भवनों पर झंडा आधा झुका हुआ होना चाहिए।
– सरकारी निर्देशों झंडा के बिना फ्लैग आधा झुका हुआ नहीं होना चाहिए।
– राज्य के अंतिम संस्कार या सशस्त्र बलों या अन्य अर्धसैनिक बलों के अंतिम संस्कार को छोड़कर, निजी अंतिम संस्कार सहित किसी भी रूप में फ्लैग का उपयोग निषेध है।
– फ्लैग को कुशन, रूमाल, नैपकिन या किसी अन्य ड्रेस सामग्री पर कढ़ाई या मुद्रित नहीं किया जा सकता और न ही इसे किसी भी पोशाक या किसी भी प्रकार की वर्दी के हिस्से के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता।

—————-
4. WHO ने ग्लोबल मंकीपॉक्स के प्रकोप को किस तरह की इमरजेंसी घोषित किया?

a. एशियाई हेल्थ इमरजेंसी
b. यूरोपीय हेल्थ इमरजेंसी
c. पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी ऑफ इंटरनेशनल कंर्सन
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: c. पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी ऑफ इंटरनेशनल कंर्सन (PHEIC)

– WHO ने 23 जुलाई 2022 को ग्लोबल मंकीपॉक्स के प्रकोप को पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी ऑफ इंटरनेशनल कंर्सन (PHEIC) घोषित कर दिया है।
– यह इमरजेंसी महामारी (पैनडेमिक) घोषित होने से एक कदम नीचे है।
– PHEIC का मतलब है कि एक पब्लिक हेल्थ रिस्क जोकि ग्लोबल स्तर पर फैलता है।
– WHO ने PHEIC के अंतर्गत गाइडलाइंस जारी की हैं।
– गाइडलाइंस में देशों को निगरानी बढ़ाने, महामारी पर जागरूकता फैलाने और संक्रमित लोगों का ध्यान रखना शामिल है।
– WHO के अनुसार अबतक 14,533 संभावित और कंफर्म केसेज (नाइजीरिया में 3 और मध्य अफ्रीकी गणराज्य में 2 मौतों सहित) 72 देशों से रिपोर्ट किए गए हैं।
– जोकि मई 2022 की शुरुआत में 47 देशों में 3,040 मामलों से ऊपर है।

भारत में मंकीपॉक्स का क्या हाल है?
– भारत में मंकीपॉक्स का पहला कंफर्म केस 14 जुलाई 2022 को केरल (कोल्लम जिले) में पाया गया।
– देश की राजधानी दिल्ली में भी 24 जुलाई 2022 को मंकीपॉक्स पाया गया।
– यह देश का दूसरा केस दिल्‍ली का पहला केस है।

————–
5. भारतीय नौसेना ने जुलाई 2022 में किस देश के सेल्‍फ डिफेंस फोर्स के साथ मेरीटाइम पार्टनरशिप एक्सरसाइज (MPX) आयोजित की?

a. बांग्लादेश
b. चीन
c. जापान
d. रूस

Answer: c. जापान

– जापान मेरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स और भारतीय नौसेना के बीच अंडमान सागर में 23 जुलाई 2022 को एक मेरीटाइम पार्टनरशिप एक्सरसाइज (MPX) कंडक्ट की गई।
– इस एक्सरसाइज में INS सुकन्या और जेएस समदर (मुरासम क्लास डेस्ट्रोयर) ने हिस्सा लिया।

MPX का उद्देश्य
– दोनों देश समुद्री समूह को मजबूत करने के लिए हिंद महासागर क्षेत्र में नियमित अभ्यास कर रहे हैं।
– इस एक्सरसाइज का उद्देश्य समुद्र क्षेत्र में कम्युनिकेशन, सुव्यवस्थितता और अन्य एक्टिविटीज को बेहतर करना है।
– यह एक्सरसाइज हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षित अंतरराष्ट्रीय शिपिंग और व्यापार सुनिश्चित करने के लिए दोनों नौसेना के बीच चल रहे प्रयासों का हिस्सा है।

जापान मेरीटाइम सेल्‍फ डिफेंस फोर्स
– दरअसल, सेकेंड वर्ल्‍ड वॉर के वक्‍त की शर्तों के अनुसार जापान अपनी सेना नहीं रख सकता है। इसलिए नाम सेल्‍फ डिफेंस फोर्स है।

भारतीय नौसेना
स्थापना – 26 जनवरी 1950
नौसेना प्रमुख – आर हरि कुमार

————–
6. देश का कौनसा जिला पहला ‘हर घर जल’ प्रमाणित जिला बना?

a. बुरहानपुर, मध्य प्रदेश
b. पीलीभीत, उत्तर प्रदेश
c. सिवान, बिहार
d. कोल्हापुर, महाराष्ट्र

Answer: a. बुरहानपुर, मध्य प्रदेश

– मध्य प्रदेश में ‘दक्षिण का दरवाजा’ के नाम से मशहूर बुरहानपुर जिला देश का पहला ‘हर घर जल’ प्रमाणित जिला बन गया है।
– केंद्र सरकार ने जुलाई 2022 में बुरहानपुर को ‘हर घर जल’ से सर्टिफाइड किया है।
– बुरहानपुर देश का एकमात्र जिला है जहां 254 गांवों के प्रत्येक निवासी ने अपने जिले को ‘हर घर जल’ जिला घोषित किया है।
– यह प्रमाणित करता है कि गांवों में सभी लोगों को नल से सुरक्षित पेयजल उपलब्ध है।
– जल जीवन मिशन को 15 अगस्त 2019 शुरू किया गया था।
– तब बुरहानपुर में कुल 1,01,905 घरों में से केवल 37,241 ग्रामीण परिवारों (36.54 प्रतिशत) के पास नल कनेक्शन के माध्यम से पीने योग्य पानी था।
– लेकिन दो वर्ष की अवधि के भीतर जिले के 1,01,905 ग्रामीण घरों में नल के पानी के चालू कनेक्शन का प्रावधान किया गया।

‘हर घर जल’ योजना
– केंद्र सरकार ने वर्ष 2019 में जल जीवन मिशन के अंतर्गत ‘हर घर जल’ योजना को शुरू किया।
– इसका मकसद देश के सभी घरों में पाइप लाइन से साफ पानी पहुंचाना है।
– इस लक्ष्य को पाने के लिए वर्ष 2024 तक का समय तय किया गया है।

बुरहानपुर और मुमताज
– मध्य प्रदेश का जिला बुरहानपुर इतिहास की दृष्टि से काफी खास है।
– बुरहानपुर में ही मुगल बादशाह शाहजहां की पत्नी मुमताज का देहांत हुआ था।
– 17 जून 1631 की सुबह बुरहानपुर के शाही महल में मुमताज की मौत हुई थी।
– पुस्‍तक ‘ताजमहल या ममीमहल’ के लेखक अफसर अहमद लिखते हैं कि आगरा के ताजमहल में दफन होने के लिए मुमताज महल के शव को नौ साल तक इंतजार करना पड़ा था।
– मुमताज महल को पहली बार बुरहानपुर के जैनाबाग में अमानती दफन किया गया था। इससे पहले शव को संरक्षित रखने के उपाए किए गए थे।
– इसके बाद आगरा में ताजमहल बनाने की प्रक्रिया शुरू हुई थी।
– कुछ वक्‍त बाद मुमताज महल के ताबूत को आगरा लाया गया था। इसे ताजमहल परिसर में मुख्‍य इमारत के पास में ही दफन किया गया।
– इसके बाद मुमताज के शव को 15 जनवरी 1632 को निर्माणाधीन ताजमहल परिसर में दफनाया गया।

मध्य प्रदेश
सीएम- शिवराज सिंह चौहान
राज्यपाल- मंगूभाई छगनभाई पटेल

————–
7. कारगिल विजय दिवस (Kargil Vijay Diwas) कब मनाया जाता है?

a. 28 जुलाई
b. 27 जुलाई
c. 26 जुलाई
d. 25 जुलाई

Answer: c. 26 जुलाई

– वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध में सैनिकों द्वारा दिए बलिदान को याद करने के लिए हर साल 26 जुलाई को यह दिवस मनाया जाता है।
– यह 60 दिनों से अधिक (मई और जुलाई 1999 के बीच) के लिए लड़ा गया था और अंत में भारत ने अपने सभी क्षेत्रों पर फिर से नियंत्रण हासिल कर लिया।
– ये युद्ध 26 जुलाई 1999 को खत्‍म हुआ था।
– कारगिल-द्रास सेक्टर में पाकिस्तानी घुसपैठियों से भारतीय क्षेत्रों को वापस लेने के लिए भारतीय सेना ने‘ऑपरेशन विजय’ चलाया था।

————–
8. विश्व ड्राउनिंग प्रिवेन्शन दिवस (World Drowning Prevention Day) कब मनाया जाता है?

a. 25 जुलाई
b. 26 जुलाई
c. 27 जुलाई
d. 28 जुलाई

Answer: a. 25 जुलाई

– यह दिवस संयुक्त राष्ट्र महासभा के संकल्प (UN General Assembly Resolution) “वैश्विक डूबने की रोकथाम के माध्यम से घोषित किया गया।
– यानि आपदा, नदी, तालाब, कुओं में डूबने से जो मौत होती हैं उन्‍हें रोकने का ये दिवस है।
– इसका उद्देश्य ऐसी आपदाओं को रोकने के लिए जीवन रक्षक समाधान देना भी है।
– संयुक्त राष्ट्र के डेटा का अनुमान है कि हर साल 2,36,000 लोग डूबते हैं।
– इनमें से 90 प्रतिशत लोगों के डूबने का मामला मिडिल इनकम कंट्रीज में होता है।

————–
9. पेटीएम पेमेंट्स सर्विसेज लिमिटेड के नए सीईओ कौन बनें?

a. नकुल जैन
b. विजय शेखर शर्मा
c. राकेश भदौरिया
d. विवेक तन्‍खा

Answer: a. नकुल जैन

– इससे पहले नकुल जैन स्‍टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक में कार्यरत थे।
– उन्‍हें पेटीएम की मूल कंपनी वन97 कम्‍युनिकेशंस ने पेटीएम पेमेंट्स सर्विसेज का नया सीईओ नियुक्‍त किया है।

पेटीएम
– एमडी और सीईओ: विजय शेखर शर्मा
– स्थापना: अगस्त 2010
मुख्यालय: नोएडा, उत्तर प्रदेश

—————-
10. फ्रेंच ग्रां प्री 2022 का खिताब किसने जीता?

a. विवेक दास
b. मैक्‍स वेरस्‍टापेन
c. लुईस हैमिल्‍टन
d. जॉर्ज रसेल

Answer: b. मैक्‍स वेरस्‍टापेन

– यह फार्मूला वन कार रेस है।
– सात बार के विश्व चैंपियन लुईस हैमिल्टन दूसरे स्‍थान पर रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *