Padma Awards 2022 List PDF | 25 & 26 January 2022 Current Affairs

यह Padma Awards 2022 (25th & 26th January 2022) का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. केंद्र सरकार ने कुल कितने लोगों को पद्म अवॉर्ड (वर्ष 2022) देने की घोषणा की?

a. 119
b. 114
c. 128
d. 141

Answer: c. 128

– राष्‍ट्रपति की एप्रूवल के बाद केंद्र सरकार ने 73वें गणतंत्र दिवस 2022 की पूर्व संध्‍या पर पद्म पुरस्‍कार विजेताओं के नामों की घोषणा की।
– कुल 128 पद्म पुरस्‍कार की घोषणा हुई।
– यह पुरस्‍कार हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर घोषित किए जाते हैं।
– अवॉर्ड समारोह साल में कभी भी समारोह आयोजित करके राष्‍ट्रपति भवन में दिए जाते हैं। राष्‍ट्रपति अवॉर्ड देते हैं।

कितने तरह के पद्म अवॉर्ड?
– पद्म विभूषण
– पद्म भूषण
– पद्म श्री

– पद्म अवॉर्ड पाने वालों में 34 महिलाएं हैं।
– विदेशियों/NRI/PIO/OCI की श्रेणी में 10 लोग हैं।
– 13 लोगों को मरणोपरांत अवॉर्ड की घोषणा हुई।
– दो जोड़ी को भी पद्म अवॉर्ड मिला है।

——————
2. केंद्र सरकार ने वर्ष 2022 में कितने लोगों को पद्म विभूषण अवार्ड दिए जाने की घोषणा की?

a. 4
b. 5
c. 7
d. 8

Answer: a. 4

पद्म विभूषण सम्मान:
– यह भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला भारत रत्‍न के बाद दूसरा सर्वोच्‍च नागरिक सम्मान है.
– इस सम्मान की स्थापना 02 जनवरी 1954 में की गयी थी.
– ‘पद्म विभूषण’ असाधारण और विशिष्ट सेवा (असैनिक) के लिए दिया जाता है।

——————
3. केंद्र सरकार ने पद्म विभूषण पुरस्‍कार 2022 के लिए किन्‍हें चुना?

Answer:
विजेता और श्रेणी
i) प्रभा अत्रे : आर्ट
ii) राधेश्याम खेमका [मरणोपरांत] : साहित्य और शिक्षा
iii) जनरल बिपिन रावत [मरणोपरांत] : सिविल सर्विस
iv) कल्याण सिंह [मरणोपरांत] : पब्लिक अफेयर्स

डॉ. प्रभा अत्रे
– वह किराना घराने की प्रसिद्ध शास्त्रीय गायिका हैं।
– डॉ. प्रभा अत्रे उन दुर्लभ कलाकारों में से हैं जिन्हें संगीत की अलग-अलग विधाओं में महारत हासिल है. जैसे- खयाल, ठुमरी, दादरा, गज़ल, गीत, नाट्यसंगीत, भक्ति गीत।
– उन्होंने ‘स्वरागिनी’ और ‘स्वरंजनी’ नाम की पुस्तकें भी लिखी हैं

राधेश्याम खेमका
– उनका निधन तीन अप्रैल 2021 में हो चुका है।
– वह गीता प्रेस, गोरखपुर के अध्यक्ष रहे थे।
– उन्‍होंने अपना जीवन गीता प्रेस के लिए समर्पित कर दिया था। कल्‍याण पत्रिका का काफी समय तक उन्‍होंने संपादन किया था।
– वह मूलत: मुंगेर के रहने वाले थे। लेकिन उनका ज्‍यादातर समय बनारस में बीता है।

जनरल बिपिन रावत
– वह देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्‍टाफ (CDS) थे।
– उनका निधन हेलीकॉप्‍टर क्रैश के दौरान 8 दिसंबर 2021 को तमिलनाडु के नीलगिरी में हो गया था।

कल्याण सिंह
– उनका निधन 21 अगस्‍त 2021 को हो चुका है।
– वह उत्‍तर प्रदेश के भाजपा नेता थे।
– यूपी के दो बार चीफ मिनिस्‍टर रहे। पहली बार 1991 से 1992 और दूसरी बार 1997 से 1999 तक।
– इसके बाद वह 2015 में हिमाचल प्रदेश और 2014 से 2019 तक राजस्‍थान के गवर्नर भी रहे।

——————-
4. केंद्र सरकार ने कितने लोगों को पद्म भूषण अवार्ड (वर्ष 2022) की घोषणा की?

a. 7
b. 17
c. 19
d. 26

Answer: b. 17

– यह सम्मान भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान है।
– पद्म भूषण’ उच्च क्रम की विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है।

———————
5. केंद्र सरकार ने पद्म भूषण पुरस्‍कार 2022 के लिए किन्‍हें चुना?

Answer:
विजेता – श्रेणी – UT/राज्‍य या देश
1) गुलाम नबी आजाद – पब्लिक अफेयर्स – जम्‍मू कश्‍मीर
2) विक्टर बनर्जी – आर्ट – पश्चिम बंगाल
3) गुरमीत बावा (मरणोपरांत) – आर्ट – पंजाब-
4) बुद्धदेव भट्‌टाचार्य – पब्लिक अफेयर्स – पश्चिम बंगाल
5) नटराजन चंद्रशेखरन – ट्रेड एंड इंडस्ट्री – महाराष्‍ट्र
6) कृष्णा एल्ला और सुचित्रा एल्ला – ट्रेड एंड इंडस्ट्री – तेलंगाना
7) मधुर जाफरी – पाक कला – यूएसए
8) देवेंद्र झाझरिया – खेल – राजस्‍थान
9) राशिद खान – आर्ट – उत्‍तर प्रदेश
10) राजीव महर्षि – सिविल सर्विस – राजस्‍थान
11) सत्या नडेला – ट्रेड एंड इंडस्ट्री – यूएसए
12) सुंदर पिचाई – ट्रेड एंड इंडस्ट्री – यूएसए
13) साइरस पूनावाला – ट्रेड एंड इंडस्ट्री – महाराष्‍ट्र
14) संजय राजाराम (मरणोपरांत) – साइंस एंड इंजीनियरिंग – मैक्‍सिको
15) प्रतिभा रे – लिटरेचर एंड एजुकेशन – ओडिशा
16) स्वामी सचिदानंद – लिटरेचर एंड एजुकेशन – गुजरात
17) वशिष्ठ त्रिपाठी – लिटरेचर एंड एजुकेशन – उत्‍तर प्रदेश

विस्‍तार से जानिए –
1) गुलाम नबी आजाद – पब्लिक अफेयर्स – जम्‍मू कश्‍मीर
– वह कांग्रेस लीडर हैं और जम्‍मू कश्‍मीर के मुख्‍यमंत्री रह चुके हैं।

2) विक्टर बनर्जी – आर्ट – पश्चिम बंगाल
– वह एक्‍टर हैं। उन्‍होंने अंग्रेजी, हिंदी, बंगाली और उन्होंने असमिया भाषा में अभिनय किया है।
– उन्होंने रोमन पोलांस्की, जेम्स आइवरी, सर डेविड लिन, जेरी लंदन, रोनाल्ड नीम, सत्यजीत रे, मृणाल सेन, श्याम बेनेगल और राम गोपाल बर्मा जैसे प्रमुख निर्देशकों के साथ काम किया है।

3) गुरमीत बावा (मरणोपरांत) – आर्ट – पंजाब
– वह मशहूर पंजाबी लोक गायिका थी। निधन नवंबर 2021 में हो गया।
– अपने करियर के दौरान, गुरमीत बावा को पंजाब सरकार द्वारा राज्य पुरस्कार, पंजाब नाटक अकादमी द्वारा संगीत पुरस्कार, मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राष्ट्रीय देवी अहिल्या पुरस्कार और पंजाबी भाषा विभाग द्वारा शिरोमणि गायिका पुरस्कार सहित कई पुरस्कार से नवाजा गया।

4) बुद्धदेव भट्‌टाचार्य – पब्लिक अफेयर्स – पश्चिम बंगाल
– वह पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्‍यमंत्री (2000-2011) हैं। CPIM {कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी)} पार्टी से सीनियर लीडर हैं।
– अवॉर्ड की जानकारी होने के बाद उन्‍होंने पद्म विभूषण का पुरस्कार ठुकरा दिया है।
– उनका कहना है कि इस बारे में उन्हें बताया ही नहीं गया था।

5) नटराजन चंद्रशेखरन – ट्रेड एंड इंडस्ट्री – महाराष्‍ट्र
– वह टाटा ग्रुप के चेयरमैन हैं। टाटा ग्रुप के इतिहास में वे पहले गैर-पारसी चीफ भी हैं।
– वह 110 अरब डॉलर से अधिक के कुल सालाना राजस्व वाले टाटा समूह की अगुवाई कर रहे हैं।

6) कृष्णा एल्ला और सुचित्रा एल्ला – ट्रेड एंड इंडस्ट्री – तेलंगाना
– कृष्‍णा एल्‍ला, भारत बायोटेक के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक हैं। जबकि उनकी पत्‍नी कंपनी की सह संस्‍थापक और ज्‍वाइंट मैनेजिंग डायरेक्‍टर हैं।
– दोनों ने मिलकर 1996 में भारत बायोटेक की स्‍थापना की थी।
– इस कंपनी ने कोविड-19 वैक्‍सीन ‘कोवैक्सिन’ का विकास किया है।

7) मधुर जाफरी – पाक कला – यूएसए
– वह भारतीय एक्‍ट्रेस और लेखिका हैं।
– वह अपनी पहली रसोई की किताब, “एन इनविटेशन टू इंडियन कुकिंग” (1973) के साथ भारतीय व्यंजनों को अमेरिका में लाने के लिए पहचानी जाती हैं, जिसे 2006 में जेम्स बियर्ड फाउंडेशन के कुकबुक हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था।

8) देवेंद्र झाझरिया – खेल – राजस्‍थान
– वह भाला फेंक (जेवलिन थ्रो) दिव्‍यांग खिलाड़ी हैं।
– तीन पैरालंपिक में मेडेल जीत चुके हैं।
– एथेंस पैरालंपिक 2004 और रियो पैरालंपिक 2016 में भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीते थे। जबकि टोक्यो पैरालंपिक 2020 (वर्ष 2021 में आयोजित) में उन्होंने रजत पदक हासिल किया था।

9) राशिद खान – आर्ट – उत्‍तर प्रदेश
– वह राशिद खान हम दिल दे चुके के गाने ‘अलबले सजन आयो रे’ और जब वी मेट का पॉपुलर गाना ‘आओगे जब तुम साजना’ भी गा चुके हैं।
– राशिद खान रामपुर-साहसवान घराना से आते हैं। उन्हें खासतौर से हिंदुस्तानी संगीत में ख्याली गायिकी के लिए जाना जाता है।

10) राजीव महर्षि – सिविल सर्विस – राजस्‍थान
– वह रिटायर्ड IAS अधिकारी हैं।
– भारत के पूर्व नियंत्रक एंव महालेखापरीक्षक (CAG) रह चुके हैं।

11) सत्या नडेला – ट्रेड एंड इंडस्ट्री – यूएसए
– वह माइक्रोसॉफ्ट के CEO हैं। भारतीय मूल के हैं।

12) सुंदर पिचाई – ट्रेड एंड इंडस्ट्री – यूएसए
– वह अल्‍फाबेट (गूगल की पैरेंट कंपनी) के CEO हैं। भारतीय मूल के हैं।

13) साइरस पूनावाला – ट्रेड एंड इंडस्ट्री – महाराष्‍ट्र
– पूनावाला सीरम इंस्‍टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) के MD हैं।
– यह कंपनी कोविड-19 वैक्‍सीन कोविशील्‍ड बनाती है।

14) संजय राजाराम (मरणोपरांत) – साइंस एंड इंजीनियरिंग – मैक्‍सिको
– वह भारतीय मूल के विश्‍व विख्‍यात कृषि वैज्ञानिक थे।
– फरवरी 2021 में अमेरिका में उनका निधन हो गया।
– उन्‍हें 2014 में विश्व खाद्य पुरस्कार मिल चुका है।

15) प्रतिभा रे – लिटरेचर एंड एजुकेशन – ओडिशा
– वह 78 वर्षीय लेखिका हैं। ज्ञानपीठ, मूर्तिदेवी और सप्तर्षि जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कार जीते हैं। उडि़या भाषा में लिखती हैं।

16) स्वामी सच्चिदानंद – लिटरेचर एंड एजुकेशन – गुजरात
– वह आध्यात्मिक गुरु और लेखक हैं।

17) वशिष्ठ त्रिपाठी – लिटरेचर एंड एजुकेशन – उत्‍तर प्रदेश
– संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के न्याय वैशैषिक विभाग के अध्यक्ष रह चुके हैं।

——————-
6. केंद्र सरकार ने कितने पद्म श्री अवार्ड (वर्ष 2022) की घोषणा की?

a. 76
b. 94
c. 102
d. 107

Answer: d. 107

– यह सम्‍मान किसी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए प्रदान किए जाते हैं।

——————-
7. केंद्र सरकार ने पद्म श्री पुरस्‍कार (वर्ष 2022) के लिए किन्‍हें चुना?

Answer:
1. प्रहलाद राय अग्रवाल – व्यापार और उद्योग – पश्चिम बंगाल
2. प्रो. नजमा अख्तर – साहित्य और शिक्षा – दिल्ली
3. सुमित अंतिल – स्पोर्ट्स – हरियाणा
4. टी सेनका एओ – साहित्य और शिक्षा – नागालैंड
5. कमलिनी अस्थाना और नलिनी अस्थाना* (जोड़ी) – कला – उत्तर प्रदेश
6. सुब्बान्ना अय्यप्पन – विज्ञान और इंजीनियरिंग – कर्नाटक
7. जे के बजाज – साहित्य और शिक्षा – दिल्ली
8. सिरपी बालासुब्रमण्यम – साहित्य और शिक्षा – तमिलनाडु
9. श्रीमद बाबा बलिया – सामाजिक कार्य – ओडिशा
10. सुश्री संघमित्रा बंद्योपाध्याय – विज्ञान और इंजीनियरिंग – पश्चिम बंगाल
11. सुश्री माधुरी बर्थवाल – कला – उत्तराखंड
12. अखोन असगर अली बशारत – साहित्य और शिक्षा – लद्दाख
13. डॉ हिम्मतराव बावस्कर – मेडिसिन – महाराष्ट्र
14. हरमोहिंदर सिंह बेदी – साहित्य और शिक्षा – पंजाब
15. प्रमोद भगत – खेल – ओडिशा
16 एस बलेश भजंत्री – कला – तमिलनाडु
17. खांडू वांगचुक भूटिया – कला – सिक्किम
18. मारिया क्रिस्टोफर बायर्स्की – साहित्य और शिक्षा – पोलैंड
19. आचार्य चंदनाजी – सामाजिक कार्य – बिहार
20. सुश्री सुलोचना चव्हाण – कला – महाराष्ट्र
21. नीरज चोपड़ा – खेल – हरियाणा
22. सुश्री शकुंतला चौधरी – सामाजिक कार्य – असम
23. शंकरनारायण मेनन चुंडायिल – स्पोर्ट्स – केरल
24. एस दामोदरन – सामाजिक कार्य – तमिलनाडु
25. फैसल अली डार – स्पोर्ट्स – जम्मू और कश्मीर
26. जगजीत सिंह दर्दी – व्यापार और उद्योग – चंडीगढ़
27. डॉ. प्रोकर दासगुप्ता – मेडिसिन – यूनाइटेड किंगडम
28. आदित्य प्रसाद दास – विज्ञान और इंजीनियरिंग – ओडिशा
29. डॉ. लता देसाई – मेडिसिन – गुजरात
30. मालजी भाई देसाई – पब्लिक अफेयर्स – गुजरात
31. सुश्री बसंती देवी – सामाजिक कार्य – उत्तराखंड
32 सुश्री लौरेम्बम बिनो देवी – कला – मणिपुर
33. सुश्री मुक्तामणि देवी – व्यापार और उद्योग – मणिपुर
34. सुश्री श्याममणि देवी – कला – उड़ीसा
35. खलील धनतेजविक (मरणोपरांत) – साहित्य और शिक्षा – गुजरात
36. सावजी भाई ढोलकिया – सामाजिक कार्य – गुजरात
37 अर्जुन सिंह धुर्वे – कला – मध्य प्रदेश
38. डॉ. विजयकुमार विनायक डोंगरे – मेडिसिन – महाराष्ट्र
39. चंद्रप्रकाश द्विवेदी – कला – राजस्थान
40. धनेश्वर एंगती – साहित्य और शिक्षा – असम
41. ओम प्रकाश गांधी – सामाजिक कार्य – हरियाणा
42. नरसिम्हा राव गरिकापति – साहित्य और शिक्षा – आंध्र प्रदेश
43. गिरधारी राम घोंजु (मरणोपरांत) – साहित्य और शिक्षा – झारखंड
44. श्री शैबल गुप्ता (मरणोपरांत) – साहित्य और शिक्षा – बिहार
45. नरसिंह प्रसाद गुरु – साहित्य और शिक्षा – ओडिशा
46. गोसावीदु शेख हसन (मरणोपरांत) – कला – आंध्र प्रदेश
47. रयुको हीरा – व्यापार और उद्योग – जापान
48. सुश्री सोसम्मा इयपे – अन्य : पशु पशुपालन – केरल
49. अवध किशोर जड़िया – साहित्य एवं शिक्षा – मध्य प्रदेश
50. सुश्री सौकार जानकी – कला – तमिलनाडु
51. सुश्री तारा जौहर – साहित्य और शिक्षा – दिल्ली
52. सुश्री वंदना कटारिया – खेल – उत्तराखंड
53. एच आर केशवमूर्ति – कला – कर्नाटक
54. रटगर कोर्टेनहॉर्स्ट – साहित्य और शिक्षा – आयरलैंड
55. पी नारायण कुरुप – साहित्य और शिक्षा – केरल
56. सुश्री अवनि लेखारा – स्पोर्ट्स – राजस्थान
57. मोती लाल मदन – विज्ञान और इंजीनियरिंग – हरियाणा
58. शिवनाथ मिश्र – कला – उत्तर प्रदेश
59. डॉ नरेंद्र प्रसाद मिश्रा (मरणोपरांत) – चिकित्सा – मध्य प्रदेश
60. दर्शनम मोगिलैया – कला – तेलंगाना
61. गुरुप्रसाद महापात्र (मरणोपरांत) – सिविल सेवा – दिल्ली
62. थविल कोंगमपट्टू ए वी मुरुगइयां – कला – पुडुचेरी
63. सुश्री आर मुथुकन्नमल – कला – तमिलनाडु
64. अब्दुल खादर नादकत्तिन – अन्य : जमीनी स्तर नवाचार – कर्नाटक
65. अमाई महालिंग नाइक – अन्य : कृषि – कर्नाटक
66. छेरिंग नामग्याल – कला – लद्दाख
67. ए के सी नटराजन – कला – तमिलनाडु
68. वी.एल. नघाका – साहित्य और शिक्षा – मिजोरम
69. सोनू निगम – कला – महाराष्ट्र
70. राम सहाय पांडे – कला – मध्य प्रदेश
71. चिरापत प्रपंडविद्या – साहित्य और शिक्षा – थाईलैंड
72. सुश्री के वी राबिया – सामाजिक कार्य – केरल
73. अनिल कुमार राजवंशी – विज्ञान और इंजीनियरिंग – महाराष्ट्र
74. शीश राम – कला – उत्तर प्रदेश
75. रामचंद्रैया – कला – तेलंगाना
76. डॉ. सुनकारा वेंकट आदिनारायण राव – मेडिसिन – आंध्र प्रदेश
77. सुश्री गामित रमीलाबेन रायसिंहभाई – सामाजिक कार्य – गुजरात
78. सुश्री पद्मजा रेड्डी – कला – तेलंगाना
79. गुरु तुल्कु रिनपोछे – अन्य : अध्यात्मवाद – अरुणाचल प्रदेश
80. ब्रह्मानंद सांखवलकर – स्पोर्ट्स – गोवा
81. विद्यानन्द सरेक – साहित्य और शिक्षा – हिमाचल प्रदेश
82. काली पाड़ा सरें – साहित्य और शिक्षा – पश्चिम बंगाल
83. डॉ. वीरस्वामी शेषिया – चिकित्सा – तमिलनाडु
84. सुश्री प्रभाबेन शाह – सामाजिक कार्य – दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव
85. दिलीप शाहनी – साहित्य और शिक्षा – दिल्ली
86. राम दयाल शर्मा – कला – राजस्थान
87. विश्वमूर्ति शास्त्री – साहित्य और शिक्षा – जम्मू और
कश्मीर
88. सुश्री तातियाना ल्वोव्ना शौमयान – साहित्य और शिक्षा – रूस
89. सिद्धलिंगैया (मरणोपरांत) – साहित्य और शिक्षा – कर्नाटक
90. काजी सिंह – कला – पश्चिम बंगाल
91. कोन्सम इबोम्चा सिंह – कला – मणिपुर
92. प्रेम सिंह – सामाजिक कार्य – पंजाब
93. सेठ पाल सिंह – अन्य : कृषि – उत्तर प्रदेश
94. सुश्री विद्या विंदु सिंह – साहित्य एवं शिक्षा – उत्तर प्रदेश
95. बाबा इकबाल सिंह जी – सामाजिक कार्य – पंजाब
96. डॉ. भीमसेन सिंघल – मेडिसिन – महाराष्ट्र
97. शिवानंद – अन्य : योग – उत्तर प्रदेश
98. अजय कुमार सोनकर – विज्ञान एवं अभियांत्रिकी – उत्तर प्रदेश
99. सुश्री अजीता श्रीवास्तव – कला – उत्तर प्रदेश
100. सद्गुरु ब्रह्मेशानंद आचार्य स्वामी – अन्य : अध्यात्मवाद – गोवा
101. डॉ. बालाजी ताम्बे (मरणोपरांत) – चिकित्सा – महाराष्ट्र
102. रघुवेंद्र तंवर – साहित्य और शिक्षा – हरियाणा
103. डॉ. कमलाकर त्रिपाठी – चिकित्सा – उत्तर प्रदेश
104. सुश्री ललिता वकील – कला – हिमाचल प्रदेश
105. सुश्री दुर्गा बाई व्याम – कला – मध्य प्रदेश
106. जयंतकुमार मगनलाल व्यास – विज्ञान और इंजीनियरिंग – गुजरात
107. सुश्री बडापलिन युद्ध – साहित्य और शिक्षा – मेघालय

———–
याद रखने के लिए प्रमुख नाम
– ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा, भाला फेंकने के पैरा खिलाड़ी सुमित एंटिल, बै​डमिंटन के पैरा खिलाड़ी प्रमोद भगत, वंदना कटारिया, अवनि लेखारा,को पद्म श्री देने का एलान हुआ है।
– वहीं लेखिका और ज़ामिया की पहली महिला वीसी नज़मा अख़्तर, अभिनेता और निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवेदी, समाजशास्त्री शैबाल गुप्ता, लद्दाख के सांसद शेरिंग नामग्याल, गायक सोनू निगम जैसे नाम भी इस सूची में शामिल हैं।
– लोकप्रिय पार्श्व गायक सोनू निगम, टेलीविजन महाकाव्य ‘चाणक्य’ और फिल्म ‘पिंजर’ के निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवेदी, और अनुभवी अभिनेता सौकार जानकी को देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म श्री से सम्मानित किया गया है।
– पद्म श्री पुरस्कार विजेताओं की सूची में नलिनी और कमलिनी अस्थाना, माधुरी बर्थवाल, एस बालेश भजंत्री, खांडू वांगचुक भूटिया, सुलोचना चव्हाण, लौरेम्बम बिनो देवी, श्याममणि देवी, अर्जुन सिंह धुर्वे, गोसावीदु शेख हसन (मरणोपरांत), शिवनाथ मिश्रा आदि शामिल हैं।

——————-
8. सुभाष चन्द्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार, 2022 (व्‍यक्तिगत श्रेणी) किसने जीता?

a. उम्‍मेद सिंह रावत
b. कुमार मुन्नन सिंह
c. प्रोफेसर विनोद शर्मा
d. राजेंद्र कुमार भंडारी

Answer: c. प्रोफेसर विनोद शर्मा

– इस पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के जन्म दिवस के अवसर पर की गयी।
– उन्‍होंने आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में उनके काम के लिए सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार के लिए चुना गया है।
– गृह मंत्रालय ने इस अवार्ड की घोषणा की।
– व्यक्तिगत श्रेणी में पांच लाख रुपये और एक प्रमाण पत्र दिये जाते हैं।

विनोद शर्मा
– प्रोफेसर विनोद शर्मा भारतीय लोक प्रशासन संस्थान के वरिष्ठ प्रोफेसर और सिक्किम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष हैं।
– राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन केंद्र के संस्थापक संयोजक हैं. जिसे अब राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान के रूप में जाना जाता है।

——————-
9. सुभाष चन्द्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार, 2022 (संस्‍थागत श्रेणी) कौन जीता?

a. एनडीआरएफ
b. इंडियन कोस्‍ट गार्ड
c. सीआरपीएफ
d. गुजरात आपदा प्रबंधन संस्थान (जीआईडीएम)

Answer: d. गुजरात आपदा प्रबंधन संस्थान (जीआईडीएम)

– संस्थागत श्रेणी में मिलने वाले पुरस्कार में 51 लाख रुपये नकद और एक प्रमाण पत्र मिलता है।

——————–
10. राष्‍ट्रीय मतदाता दिवस कब मनाया जाता है?

a. 25 जनवरी
b. 26 जनवरी
c. 27 जनवरी
d. 28 जनवरी

Answer: a. 25 जनवरी

– ‘भारत निर्वाचन आयोग’ का गठन 25 जनवरी 1950 को हुआ था।
– इसी की याद में यह दिवस मनाया जाता है।
– इलेक्‍शन कमीशन ऑफ इंडिया का गठन, भारतीय संविधान के लागू होने से 1 दिन पहले हुआ था।
– कब से दिवस मनाया जा रहा है – भारत सरकार ने वर्ष 2011 से हर चुनाव में लोगों की भागीदारी बढ़ाने के लिए निर्वाचन आयोग के स्थापना दिवस ’25 जनवरी’ को ही ‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस’ के रूप में मनाने की शुरुआत की थी।

मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍त – सुशील चंद्रा
चुनाव आयुक्‍त – राजीव कुमार और अनूप चंद्र पांडेय


Free Download Notes PDF of Toady’s Current Affairs : – Click Here

Buy eBooks & PDF

[products limit=”3″ columns=”3″ order=”DESC” visibility=”visible”]