Daily Current Affairs, Current Affairs 26 January 2020, Current Affairs 26 January, Current Affair 26 January 2020 Question, 26 January 2020 Current Affairs, Current Affairs 26 January 2020, 26 January 2020 Current Affairs,

यह 26 January 2020 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। 26 January 2020 Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. इसरो ने अंतरिक्ष मिशन पर भेजें जाने वाले भारत के पहले ह्यूमनॉयड (मानव की तरह रोबोट) (Humanoid) रोबोट को तैयार किया है, इसका नाम बताएं?

a. मानव
b. व्‍योमम‍ित्र
c. व्‍योमशास्‍त्री
d. स्‍पेसगर्ल

Answer: b. व्‍योमम‍ित्र (‘फ्रेंड इन द स्काई (अंतरिक्ष मित्र)’)

– इस रोबोट का नाम संस्कृत के दो शब्दों ‘व्योम (अंतरिक्ष) और मित्र (दोस्त) को मिलाकर ‘व्योममित्र’ दिया गया है।
– ह्यूमनॉयड (मानव की तरह रोबोट) ‘व्योम मित्र’ अंतरिक्ष यात्रियों के साथ बातचीत करने, उन्हें पहचानने, और उनके प्रश्नों का जवाब देने में सक्षम है।
– इसरो गगनयान मिशन से पहले दो मानवरहित मिशन भेजेगा।
– यह निगरानी करेगा कि पर्यावरण नियंत्रण लाइफ कंट्रोल सिस्टम में मानव प्रणाली कैसा व्यवहार करेगी।

– दिसंबर 2021 में भारत के मानव मिशन को अंतरिक्ष में भेजने से पहले इसरो दो मानव रहित मिशन क्रमश: दिसंबर 2020 और जून 2021 में भेजेगा।

इसरो
– निदेशक: के सिवन;
– मुख्यालय: बेंगलुरु;
– स्थापित: 1969.

—————————————
2. खेलो इंडिया यूथ गेम्‍स के तीसरे संस्‍करण (2020) में कौन सा राज्‍य पदक तालिका में सबसे आगे रहा?

a. महाराष्ट्र
b. हरियाणा
c. दिल्ली
d. उत्तर प्रदेश

Answer: a. महाराष्ट्र

– खेलो इंडिया युवा खेल का तीसरा संस्करण गुवाहाटी में सपन्न हुआ।

खेलो इंडिया युवा खेलों में टॉप 10 राज्य:

राज्य स्वर्ण रजत कांस्य कुल
महाराष्ट्र 78 77 101 256
हरियाणा 68 60 72 200
दिल्ली 39 36 47 122
उत्तर प्रदेश 32 26 22 80
कर्नाटक 29 28 30 87
तमिलनाडु 22 32 22 76
असम 20 22 34 76
पश्चिम बंगाल 19 14 20 53
गुजरात 16 16 20 52
पंजाब 16 15 28 59

– इन खेलों में 37 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 6800 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
– इन खेलों में विजय द टाइगर और जया द ब्लैकबक टूर्नामेंट के शुभंकर थे।
– धावक हेमा दास ने KIYG 2020 का उद्घाटन मशाल जलाकर की थी।
– असम की शिवांगी शर्मा ने तैराकी में पांच स्वर्ण और दो रजत जीते। वह खेलो इंडिया यूथ गेम्स की सबसे सफल महिला खिलाड़ी थीं।

असम
राजधानी: दिसपुर;
राज्यपाल: जगदीश मुखी
मुख्‍यमंत्री: सर्बानंद सोनोवाल

—————————————
3. किस देश में आईसीसी अंडर 19 विश्‍व कप का आयोजन हुआ है?

a. दक्षिण अफ्रीका
b. यूएसए
c. कांगो
d. इंग्‍लैंड

Answer: a. दक्षिण अफ्रीका

– भारतीय टीम के कप्‍तान प्रियम गर्ग हैं।
– टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 09 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका के जेबी मार्क्स ओवल, पोटचेफस्ट्रूम में खेला जाएगा।

ICC
– अध्यक्ष: शशांक मनोहर;
– मुख्य कार्यकारी: मनु साहनी;
– मुख्यालय: दुबई, संयुक्त अरब अमीरात

—————————————
4. डब्ल्यूटीए इंटरनेशनल टेनिस टूर्नामेंट 2020 में महिला डबल्‍स का खिताब किसने जीता?

a. सानिया मिर्ज़ा और नाडिया किचेनोक
b. सानिया मिर्ज़ा और शुआई पेंग
c. शुआई झांग और नाडिया किचेनोक
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. सानिया मिर्ज़ा और नाडिया किचेनोक

– भारत की सानिया मिर्ज़ा और यूक्रेन की नाडिया किचेनोक ने ऑस्ट्रेलिया के होबार्ट में खेले जा रहे डब्ल्यूटीए इंटरनेशनल टेनिस टूर्नामेंट में महिला डबल्‍स का खिताब जीत लिया है।

—————————————
5. ‘वैश्विक लोकतंत्र सूचकांक (वर्ल्‍ड डेमोक्रेसी इंडेक्‍स) 2019’ में भारत को कौन सा स्थान मिला है?

a. 42
b. 45
c. 51
d. 63

Answer: c. 51

– वैश्विक लोकतंत्र सूचकांक सरकार के कामकाज, चुनाव प्रक्रिया और बहुलवाद, राजनीतिक भागीदारी, राजनीतिक संस्कृति और नागरिकों की सामाजिक स्वतंत्रता पर आधारित है।
– ब्रिटिश संस्थान द इकोनॉमिस्ट ग्रुप के द इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (EIU), 167 देशों में लोकतंत्र की स्थिति को दर्शाने के लिए हर साल इस सूची को जारी करती है।
– 2019 की सूची में भारत को 51वां स्थान मिला है.
– वैश्विक लोकतंत्र के सूचकांक में भारत पिछले वर्ष की तुलना में दस पायदान नीचे आ गया है.
– रिपोर्ट के अनुसार, भारत में नागरिकों की लोकतांत्रिक स्वतंत्रता की स्थिति एक वर्ष में कम हुई है.
– चीन 153वें स्थान पर है जबकि नार्वे शीर्ष पर और उत्तर कोरिया सबसे अंतिम 167वें स्थान पर है.

i नार्वे
ii आइसलैंड
iii स्‍वीडन

———————————–
6. किस दिन प्रत्येक वर्ष सुभाष चंद्र बोस जयंती मनाई जाती है?

a. 23 जनवरी
b. 22 जनवरी
c. 21 जनवरी
d. 20 जनवरी

Answer: a. 23 जनवरी

– 23 जनवरी 2020 को सुभाष चंद्र बोस की 123वीं जयंती मनाई गई.
– उनका जन्म 23 जनवरी 1897 में हुआ था.
– माना जाता है कि 18 अगस्त 1945 को एक विमान दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गई थी.

—————————————
8. हाल ही में वैज्ञानिकों ने किस देश के मच्छरों में पाए गए एक नए वायरस को यादा यादा वायरस (Yada Yada Virus) का नाम दिया है?

a. भारत
b. नेपाल
c. चीन
d. ऑस्ट्रेलिया

Answer: d. ऑस्ट्रेलिया

– यह वायरस के एक ऐसे समूह से संबंधित है जिसमें चिकुनगुनिया वायरस और ईस्टर्न इक्वाइन इंसेफेलाइटिस वायरस जैसे अन्य अल्फावायरस शामिल हैं.
– ये मुख्य रूप से मच्छरों द्वारा प्रसारित होते हैं.

——————————-
9. वैश्विक प्रतिभा प्रतिस्पर्धात्मकता सूचकांक में भारत किस स्थान पर है?

a. 50
b. 72
c. 80
d. 65

Answer: b. 72

– यह सूचकांक दुनिया के देशों को उनकी तरक्की करने, प्रतिभाओं को अपने साथ बनाये रखने और आकर्षित करने की उनकी क्षमता के आधार पर तैयार किया जाता है.
– इस सूचकांक में दुनिया के 132 देशों को शामिल किया गया है.

—————————————
10. हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2020 में भारत का स्‍थान बताएं?

a. 8वां
b. 84वां
c. 85वां
d. 107वां

Answer: b. 84वां

– भारतीय पासपोर्ट दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट सूचकांक 2020 में ताजिकिस्तान और मॉरिटानिया के साथ 84 वें स्थान पर है, जो 2019 में 82 वें स्थान पर था.
– वर्तमान में भारतीय नागरिक बिना पूर्व वीजा प्राप्त किए दुनिया के केवल 58 गंतव्यों तक पहुंच सकते हैं.

हेनली एंड पार्टनर्स
– मुख्यालय: लंदन, यूनाइटेड किंगडम;
– स्थापित: 1997.

—————————————
11. किस भारतीय वकील को क्‍वीन एलिजाबेथ द्वितीय का वरिष्‍ठ अधिवक्‍ता नियुक्‍त किया गया है?

a. हरीश चिमटी
b. पी चिदंबरम
c. कपिल सिब्‍बल
d. हरीश साल्‍वे

Answer: d. हरीश साल्‍वे

– उन्हें इंग्लैंड और वेल्स की अदालतों के लिए महारानी के वकील (QC) के रूप में नियुक्त किया गया है.
– उनका नाम ब्रिटेन के न्याय मंत्रालय द्वारा 13 जनवरी को जारी सिल्क नियुक्तियों की सूची में दिखाया गया है.
– साल्वे और अन्य नियुक्तियों को औपचारिक रूप से 16 मार्च 2020 को रानी के वकील के रूप में नियुक्त किया जाएगा.
– रानी के वकील का खिताब उन लोगों को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने वकालत के संचालन में विशेष कौशल और विशेषज्ञता का प्रदर्शन किया है.

यूनाइटेड किंगडम
– राजधानी: लंदन;
– मुद्रा: पाउंड स्टर्लिंग.
– प्रधान मंत्री: बोरिस जॉनसन.


 

Free pdf Notes of Toady’s Current Affairs : DownloadClick Here

Free pdf One Liner MCQ Current Affairs : Download – Click Here

आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्‍यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।

 


Buy eBooks & PDF

About Us | Help Desk | Privacy Policy | Disclaimer | Terms and Conditions | Contact Us

©2023 Sarkari Job News powered by Alert Info Media Pvt Ltd.

Log in with your credentials

or    

Forgot your details?

Create Account