Daily Current Affairs, Current Affairs 26 February 2020, Current Affairs 26 February, Current Affair 26 February 2020 Question, 26 February 2020 Current Affairs, Current Affairs 26 February 2020,

यह 26 February 2020 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। 26 February 2020 Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के भारत दौरे के समय भारत और अमेरिका के बीच कितनी रकम के रक्षा सौदा (समझौता) पर हस्‍ताक्षर हुए?

a. 1 बिलियन डॉलर
b. 2 बिलियन डॉलर
c. 3 बिलियन डॉलर
d. 4 बिलियन डॉलर

Answer c. 3 बिलियन डॉलर

– इस समझौते में हेलीकॉप्‍टर सहित उन्नत अमेरिकी सैन्य उपकरण खरीदने पर सहमति जताई हैं।
– इन समझौतों पर हस्ताक्षर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत की यात्रा पर आये अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बीच हुई प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के बाद किए गए।
– ट्रंप ने दुनिया के सबसे आधुनिक एयर डिफेंस सिस्‍टम, मिसाइल, रॉकेट से लेकर नौसैनिक जहाज को भारत को देने का भी ऐलान किया।

——————————-
2. अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के भारत दौरे के समय भारत ने अमेरिका से कौन सा हेलीकॉप्‍टर खरीदने के लिए समझौते पर सिग्‍नेचर किया है?

a. AH-64E अपाचे
b. एमएच -60 रोमियो
c. a और b
d. इनमें से कोई नहीं

Answer c. a और b

– भारत ने विश्व के बेहतरीन अपाचे और एमएच -60 रोमियो हेलीकॉप्टरों खरीदने पर सहमति जताई हैं।
– इस सौदे के तहत, भारत लॉकहीड मार्टिन से नौसेना के लिए 2.6 बिलियन अमेरिकी डॉलर के 24 एमएच -60 रोमियो हेलीकॉप्टर खरीदेगा।
– साथ ही एयरोस्पेस दिग्गज बोइंग से 800 मिलियन अमरीकी डालर में 6 AH-64E अपाचे हेलीकॉप्टरों का अधिग्रहण करने का कांट्रैक्‍ट भी किया गया है।
– कुल 30 हेलीकॉप्‍टर खरीदे जाने हैं।

एमएच -60 रोमियो
– इसकी दो सबसे बड़ी खासियां हैं। छिपी हुई पनडुब्बियों पर हमला करना और एयर टू सरफेस यानि हवा से जमीन पर हमला करना।
– मतलब ये एंटी-सबमरीन यानि पनडुब्बियों पर हमले में उस्ताद मानी जाती हैं।
– यह हर मौसम में, दिन के किसी भी वक्त हमला करने में सक्षम है।
– इसे अमेरिकी डिफेंस कंपनी लॉकहीड मार्टिन ने तैयार किया है।
– माना जाता है कि चौथी जेनरेशन का यह हेलीकॉप्टर आज की तारीख में पूरी दुनिया में नौसेना में काम आने वाला सबसे एडवांस हेलीकॉप्टर है।

AH-64E अपाचे
– हालांकि भारत और अमेरिका के बीच पहले हो चुके एक समझौते के तहत 17 ‘अपाचे एएच-64 ई’ हेलीकॉप्टर मिल चुके हैं, जो फिलहाल इंडियन एयरफोर्स के पास हैं।
– यूएस की बोइंग कंपनी ने इसे बनाया है।

———————————
3. अमेरिका ने किस चिकित्‍सा पद्धति और दवाओं को आंशिक रूप से मान्‍यता देने के सहमति पत्र पर भारत के साथ हस्‍ताक्षर किया?

a. एलोपैथी चिकित्‍सा पद्धति
b. भारतीय चिकित्‍सा पद्धति
c. a और b
d. इनमें से कोई नहीं

Answer b. भारतीय चिकित्‍सा पद्धति (आयुर्वेद, नेचुरोपैथी)

भारतीय चिकित्सा पद्धति और दवाओं को मान्यता देने का समझौता
– चिकित्सा क्षेत्र में दूसरे समझौते के तहत अमेरिका ने आंशिक रूप से भारतीय चिकित्सा पद्धति और दवाओं को मान्यता दे दी है।
– इसके तहत मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ाने वाली भारतीय चिकित्सा पद्धतियां और दवाएं अब अमेरिका में उपलब्ध हो सकेंगी।
– अभी तक भारतीय पारंपरिक दवाओं और चिकित्सा पद्धतियों को अमेरिका में मान्यता नहीं थी और उन्हें फूड सप्लीमेंट के रूप में अमेरिका में बेचा जाता था।
– जाहिर है आयुर्वेद समेत भारतीय चिकित्सा पद्धतियों के लिए यह बड़ी उपलब्धि साबित हो सकती है।
– अमेरिका मनासिक बीमारी पर भारत के साथ काम करने का इच्‍छुक है। दरअसल, भारत में मानसिक बीमारी एक बड़ी समस्या के तौर पर सामने आ रही है।

चिकित्सा उत्पादों की सुरक्षा पर सहमति पत्र पर हस्‍ताक्षर
– समझौते के तहत अमेरिका जनरिक दवा बनाने वाली भारतीय कंपनियों को अपने यहां के सख्त नियम-कायदे और मानकों के पालन में मदद करेगा।
– माना जा रहा है कि इससे भारतीय कंपनियों को उच्च क्वालिटी की जनरिक दवाएं बनाने में महारत हासिल होगी।

——————————
4. वित्‍त वर्ष 2018-19 और 2019-20 (दिसंबर तक) में भारत का सबसे बड़ा व्‍यापारिक साझेदार कौन सा देश बन गया है?

a. चीन
b. जापान
c. सऊदी अरब
d. यूएसए

Answer d. यूएसए

– अमेरिका ने चीन को पीछे छोड़कर भारत का सबसे बड़ा व्यापार साझेदार होने का तमगा हासिल कर लिया है।
– वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 2018-19 में भारत और अमेरिका के बीच 87.95 अरब डॉलर का द्विपक्षीय व्यापार हुआ।
– इस दौरान भारत का चीन के साथ द्विपक्षीय व्यापार 87.07 अरब डॉलर रहा।
– इसी तरह 2019-20 में अप्रैल से दिसंबर के दौरान भारत का अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार 68 अरब डॉलर रहा, जबकि इस दौरान भारत और चीन का द्विपक्षीय व्यापार 64.96 अरब डॉलर रहा।

– अमेरिका उन चुनिन्दा देशों में से एक है जिनके साथ भारत का व्यापार अधिशेष (trade surplus) है।
– दूसरी ओर, भारत के पास चीन के साथ एक बड़ा व्यापार घाटा (trade deficit) है।

—————————-
5. अमेरिकी प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप ने 25 फरवरी 2020 को दिल्ली के सरकारी स्कूलों में किस शिक्षा प्रणाली को देखने के लिए दौरा किया?

a. योगा क्लास
b. हैपीनेस क्लास
c. लाफिंग क्लास
d. इनमें से कोई नहीं

Answer b. हैपीनेस क्लास

– वह दक्षिण दिल्ली स्थित नानकपुरा के एक स्कूल में गईं जहां उन्होंने बच्चों के साथ बातचीत की और स्कूल में पढाये जाने वाले करिकुलम को समझा.
– दिल्‍ली सरकार के स्‍कूलों में नर्सरी से आठवीं तक के बच्चों को हर दिन पहला पीरियड यानी 40 मिनट में हैप्पीनेस पर ध्यान दिया जाता है.

——————————
6. दिल्ली विधानसभा का अध्‍यक्ष (स्पीकर) किसे चुना गया?

a. राम सिंह विधूड़ी
b. अजित पाल सिंह
c. केतन चौहान
d. राम निवास गोयल

Answer d. राम निवास गोयल

– रामनिवास गोयल को दोबारा अध्यक्ष बनाया गया है।

————————–
7. दिल्‍ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष कौन हैं?

a. रामवीर सिंह बिधूड़ी
b. विजेंद्र कुमार
c. अभय वर्मा
d. जितेंद्र महाजन

Answer a. रामवीर सिंह बिधूड़ी

– वह भाजपा विधायक हैं।

—————————-
8. उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने ‘Death- An Inside Story’ नामक पुस्‍तक का विमोचन 21 फरवरी 2020 को किया, इसके लेखक कौन है?

a. राकेश सिन्‍हा
b. अनुभव वासुदेव
c. जग्गी वासुदेव
d. अजय तिवारी

Answer c. जग्गी वासुदेव (सद्गुरु)

– वह ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु के नाम से प्रसिद्ध हैं।

—————————
9. पूर्व लोकसभा सांसद कृष्णा बोस का निधन कब हुआ?

a. 22 फरवरी 2020
b. 23 फरवरी 2020
c. 24 फरवरी 2020
d. 25 फरवरी 2020

Answer a. 22 फरवरी 2020

– वह नेताजी सुभाष चंद्र बोस के भतीजे शिशिर कुमार बोस की पत्नी थीं।
– वह 1990 के दशक के बीच राजनीति में आई थी।
– वे तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के करीबी मानी जाती थी।

————————
10. किस राज्य सरकार ने कॉलेज के छात्रों को वित्तीय सहायता देने के लिए ‘जगन्ना वसाठी दीवेना’ योजना आरंभ की है?

a. आन्ध्र प्रदेश
b. बिहार
c. हरियाणा
d. महाराष्ट्र

Answer a. आन्ध्र प्रदेश

– इसके तहत छात्रों को न केवल पढ़ाई के लिए वित्तीय सहायता दी जाएगी बल्कि उनकी कैंटीन और हॉस्टल के खर्च का भी भार सरकार द्वारा ही उठाया जायेगा.
– इस योजना में आईटीआई, पोलटेक्निक और डिग्री स्तर पर पढ़ने वाले छात्र शामिल होंगे.


Free pdf Notes of Toady’s Current Affairs : DownloadClick Here

Free pdf One Liner MCQ Current Affairs : Download – Click Here

आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्‍यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।

 


Buy eBooks & PDF

About Us | Help Desk | Privacy Policy | Disclaimer | Terms and Conditions | Contact Us

©2023 Sarkari Job News powered by Alert Info Media Pvt Ltd.

Log in with your credentials

or    

Forgot your details?

Create Account