यह 26 December 2019 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्जाम्स में मदद करेगा। इसे दी हिन्दू, इंडियन एक्सप्रेस सहित अन्य न्यूजपेपर के अनैलिसिस से तैयार किया गया है। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्ट में मौजूद है। 26 December 2019 Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्से से Free में डाउनलोड करें।
1. कर्ज में डूबी रुचि सोया का अधिग्रहण किसने पूरा किया?
a. रिलायंस इंडस्ट्रीज
b. पंतजलि आयुर्वेद
c. ब्रिटानिया
d. नेस्ले
Answer: b. पंतजलि आयुर्वेद
– पतंजलि आयुर्वेद ने एक इनसॉल्वेंसी प्रोसेस के जरिए सोया फूड ब्रांड न्यूट्रेला बनाने वाली कंपनी रूचि सोया को 4,350 करोड़ रुपये में लेने के लिए अपना पहला बड़ा अधिग्रहण किया।
– आचार्य बालकृष्ण को रूचि सोया इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है।
– नए बोर्ड में स्वामी रामदेव गैर-कार्यकारी निदेशक के रूप में हैं।
——————————–
2. फनफोन तूफान ने किस देश में 25 दिसंबर 2019 को तबाही मचा दी?
a. फिलीपींस
b. यूएसए
c. पाकिस्तान
d. यूक्रेन
Answer: a. फिलीपींस
– तूफान के कारण बुधवार को हजारों लोग फंस गए या उन्हें ऊंचाई पर बने राहत शिविरों पर ले जाया गया।
– लाखों घर तबाह हो गए हैं।
—————————-
3. क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) ने इस दशक की टेस्ट टीम घोषित की, इसका कप्तान किस भारतीय क्रिकेटर को बनाया गया है?
a. विराट कोहली
b. महेंद्र सिंह धोनी
c. रविचंद्रन अश्विन
d. राहुल द्रविड़
Answer: a. विराट कोहली
– विराट कोहली को टेस्ट और वनडे दोनों टीम में शामिल किया गया है. वे दोनों टीमों में चुने जाने वाले इकलौते भारतीय खिलाड़ी हैं.
– यह मानद टीम होती है, दुनिया के क्रिकेटरों को प्रतिष्ठा देने के लिए टीम का गठन होता है। यह टीम खेलती नहीं है।
——————————-
4. क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) ने इस दशक की वनडे टीम घोषित की, इसका कप्तान किस भारतीय क्रिकेटर को बनाया गया है?
a. विराट कोहली
b. महेंद्र सिंह धोनी
c. रविचंद्रन अश्विन
d. राहुल द्रविड़
Answer: b. महेंद्र सिंह धोनी
– क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 24 दिसंबर 2019 को एक दशक की अपनी एकदिवसीय और टेस्ट टीम की घोषणा की.
– एमएस धोनी और रोहित शर्मा को वनडे टीम में जगह दी गई हैं.
– विराट कोहली को टेस्ट और वनडे दोनों टीम में शामिल किया गया है. वे दोनों टीमों में चुने जाने वाले इकलौते भारतीय खिलाड़ी हैं.
– यह मानद टीम होती है, दुनिया के क्रिकेटरों को प्रतिष्ठा देने के लिए टीम का गठन होता है। यह टीम खेलती नहीं है।
——————————-
5. साहित्यकार डॉ. गंगा प्रसाद विमल का निधन 23 दिसंबर 2019 को श्रीलंका में हो गया, वह किस भाषा के लेखक थे?
a. तमिल
b. तेलुगू
c. अंग्रेजी
d. हिन्दी
Answer: d. हिन्दी
– वह हिंदी के प्रसिद्ध साहित्यकार और लेखक थे।
– 23 दिसंबर 2019 को श्रीलंका में एक सड़क दुर्घटना में उनका निधन हो गया।
– वह जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय और केंद्रीय हिंदी संस्थान समेत विभिन्न संस्थानों में प्रमुख जिम्मेदारियां निभा चुके विमल 80 वर्ष के थे।
– उनके प्रसिद्ध कविता संग्रहों में ‘बोधि-वृक्ष’, ‘इतना कुछ’, ‘सन्नाटे से मुठभेड़’, ‘मैं वहां हूं’ और ‘कुछ तो है’ आदि हैं।
– 2013 में प्रकाशित उनका अंतिम उपन्यास ‘मानुसखोर’ है ।
– विमल के कहानी संग्रह ‘कोई शुरुआत’, ‘अतीत में कुछ’, ‘इधर-उधर’, ‘बाहर न भीतर’ और ‘खोई हुई थाती’ का भी हिंदी साहित्य में अपना स्थान है।
– विमल को भारतीय भाषा पुरस्कार, संगीत अकादमी सम्मान समेत अनेक भारतीय पुरस्कारों और अंतरराष्ट्री सम्मानों से भी नवाजा गया।
————————–
6. किस देश के पूर्व प्रधानमंत्री चार्ल्स मिशेल ने यूरोपियन काउंसिल तथा यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष का कार्यभार संभाल लिया है?
a. बेल्ज़ियम
b. फ्रांस
c. इराक
d. स्विट्जरलैंड
Answer: a. बेल्ज़ियम
– उन्होंने पांच साल के लिए यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष का पदभार संभाला है।
– पीएम नरेंद्र मोदी ने 23 दिसंबर 2019 को फोन पर उनसे वार्ता भी की है।
– दोनों नेता अगले वर्ष (वर्ष 2020) ब्रुसेल्स में अगला भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन आयोजित करने पर सहमत हो गए। इस संबंध में तारीख राजनयिक चैनलों के माध्यम से तय की जाएंगी।
—————————
7. इंधन (डीजल) फैलने के कारण गालापागोस आइलैंड में किस देश ने 23 दिसंबर 2019 को आपातकाल घोषित किया है?
a. फ्रांस
b. इक्वेडोर
c. सेनेगल आईलैंड
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: b. इक्वेडोर
– गालापागोस आईलैंड यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट है।
– यहां पर एक जहाज के दुर्गघटनाग्रस्त होने से 600 गैलन डीजल तेल समुद्र में फैल गया।
——————————
8. राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस कब मनाया जाता है?
a. 22 दिसंबर
b. 23 दिसंबर
c. 24 दिसंबर
d. 25 दिसंबर
Answer: c. 24 दिसंबर
– 24 दिसम्बर, 1986 को उपभोक्ता सुरक्षा अधिनियम, 1986 को राष्ट्रपति ने मंज़ूरी दी थी।
– इसलिए इस दिन को राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के रूप में मनाया जाता है।
– इस दिवस के द्वारा उपभोक्ता के अधिकारों व उत्तरदायित्व पर प्रकाश डाला जाता है।
——————————
9. बांग्लादेश जूनियर इंटरनेशनल बैडमिंटन सीरीज 2019 में पुरुष एकल वर्ग का खिताब किस भारतीय शटलर ने जीता?
a. आमीर बवाना
b. मिस्नाम मिराबा लुवांग
c. इस्माइल उस्मान
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: b. मिस्नाम मिराबा लुवांग
– भारतीय शटलर मिस्नाम मिराबा लुवांग ने बांग्लादेश जूनियर इंटरनेशनल बैडमिंटन सीरीज 2019 में पुरुष एकल वर्ग का खिताब जीत लिया है।
——————————
10. विश्व आर्थिक फोरम की 50वीं वार्षिक बैठक स्विट्जरलैंड के किस शहर में जनवरी 2020 में होगा?
a. ज्यूरिक
b. दावोस
c. जिनेवा
d. लूगानो
Answer: b. दावोस
– इसमें विश्व के लगभग 3,000 नेता हिस्सा लेंगे.
– विश्व आर्थिक फोरम स्विट्ज़रलैंड में स्थित एक गैर-लाभकारी संस्था है.
– इसका मुख्यालय जिनेवा में है.
– – इस बैठक में 100 से अधिक भारतीय सीईओ, राजनेता तथा बॉलीवुड सितारे हिस्सा ले सकते हैं.
——————————
11. पुरुष एकल वर्ग में 2019 ITF वर्ल्ड टेनिस चैंपियनशिप का खिताब किसने जीता?
a. रोजर फ्रेडरर
b. राफेल नडाल
c. स्टेफानोस सितसिपास
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: b. राफेल नडाल
– वह स्पेन के हैं।
– वह वर्ल्ड नंबर-1 राफेल नडाल खिलाड़ी हैं।
– राफेल नडाल पुरुष सिंगल्स में रोजर फेडरर के बाद सबसे अधिक ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने वाले खिलाड़ी हैं.
– राफेल नडाल अब तक 19 ग्रैंडस्लैम खिताब जीत चुके हैं. सिर्फ रोजर फेडरर (20) ही उनसे आगे हैं.
——————————
12. महिला एकल वर्ग में 2019 ITF वर्ल्ड टेनिस चैंपियनशिप का खिताब किसने जीता?
a. एश्ले बार्टी
b. सानिया मिर्जा
c. इस्तो मिर्जा
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: a. एश्ले बार्टी
– वह ऑस्ट्रेलिया की टेनिस खिलाड़ी एश्ले बार्टी हैं।
————————-
13. किस राज्य सरकार ने नेतन्ना नेस्थम योजना लांच की है?
a. कर्नाटक
b. मिजोरम
c. पंजाब
d. आंध्र प्रदेश
Answer: d. आंध्र प्रदेश
– इस योजना से राज्य के 85,000 हैण्डलूम बुनकर परिवारों को लाभ मिलेगा।
– लाभार्थी परिवार को 24,000 रुपये प्रदान किये जायेंगे।
——————————
14. किस प्रतिष्ठित रिसर्च जर्नल में हाल ही में कहा गया है कि प्रत्येक सात में से एक भारतीय मानसिक अस्वस्थता से ग्रसित है?
a. फिलाडेल्फिया साइंस रिपोर्ट
b. लांसेट पेपर
c. आईएससीआर
d. न्यूटन सेंटर
Answer: b. लांसेट पेपर
– इसका मतलब है कि देश की 19.73 करोड़ या कहें तो 14.3 फीसदी आबादी मानसिक विकार से पीड़ित है.
———————————
15. विश्व का पहला ग्लोबल रिफ्यूजी फोरम कांफ्रेंस का आयोजन 17 व 18 दिसंबर 2019 को किस शहर में आयोजित किया गया?
a. जेनेवा
b. नई दिल्ली
c. मुंबई
d. पेरिस
Answer: a. जेनेवा (स्विट्जरलैंड )
– इस फोरम की सह-मेजबानी संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी (UNHCR) द्वारा की गई
संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी (UNHCR) के बारे में:
गठन– 14 दिसंबर 1950।
मुख्यालय– जिनेवा, स्विट्जरलैंड।
प्रमुख / उच्चायुक्त– फिलिपो ग्रांडी।
Free pdf Notes of Current Affairs : Download – Click Here
Free pdf One Liner MCQ Current Affairs : Download – Click Here
आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।