यह 21 to 23 & 26th August 2020 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्जाम्स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्से से Free में डाउनलोड करें।
1. देश का सबसे लंबा नदी रोपवे का उद्घाटन कहां पर हुआ है?
a. असम
b. बिहार
c. मिजोरम
d. लद्दाख
Answer: a. असम
– यह रोपवे कुल 1.8 किलोमीटर लंबा है, जो ब्रह्मपुत्र नदी पर गुवाहाटी और उत्तरी गुवाहाटी को आपस में जोड़ता है।
असम
मुख्यमंत्री: सर्बानंद सोनोवाल
राज्यपाल: जगदीश मुखी.
———————————–
2. अश्वनी भाटिया को किस बैंक का प्रबंध निदेशक (Managing director) बनाया गया है?
a. SBI
b. PNB
c. RBI
d. HDFC
Answer: a. SBI
– SBI में चेयरमैन का एक पद और मैनेजिंग डायरेक्टर के चार पद होते हैं।
– अश्वनी भाटिया, चौथे एमडी बनाए गए हैं।
– इससे पहले से सीएस शेट्टी, अजीत बसु, दिनेश कुमार खार एमडी थे।
– इसके अलावा डायरेक्टर के नौ पद होते हैं।
– अश्वनी भाटिया को 31 मई 2022 तक एमडी के रूप में नियुक्त किया गया है।
भारतीय स्टेट बैंक
अध्यक्ष: रजनीश कुमार
स्थापना: 1 जुलाई 1955
मुख्यालय: मुंबई
—————————-
3. पाकिस्तान सरकार ने किस पूर्व प्रधानमंत्री को भगोड़ा घोषित करके ब्रिटेन सरकार से प्रत्यर्पण की मांग की है?
a. शाहिद खाकान अब्बासी
b. नवाज शरीफ
c. यूसुफ रजा गिलानी
d. चौधरी शुजात हुसेन
Answer: b. नवाज शरीफ
– पाकिस्तान के तीन बार प्रधानमंत्री रह चुके शरीफ इलाज के लिए लंदन में हैं.
– भ्रष्टाचार के एक मामले में शरीफ को एक जवाबदेही अदालत ने कैद की सजा सुनाई थी.
पाकिस्तान
राजधानी – इस्लामाबाद
पीएम – इमरान खान
प्रेसिडेंट – आरिफ अल्वी
——————————-
4. ‘नेशनल कैंसर रजिस्ट्री प्रोग्राम रिपोर्ट 2020’ के अनुसार अगले पांच वर्षों में कैंसर के मामले में कितनी वृद्धि का अनुमान है?a. 5 प्रतिशत
b. 10 प्रतिशत
c. 12 प्रतिशत
d. 15 प्रतिशत
Answer: c. 12 प्रतिशत
– इस रिपोर्ट को ICMR – इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने जारी किया है।
– इस रिपोर्ट के अनुसार, अगले पांच वर्षों में कैंसर से प्रभावित लोगों की संख्या में 12% की वृद्धि हो सकती है।
– 2025 तक, लगभग 1.57 मिलियन (15 लाख 70 हजार) लोगों के इस बीमारी से पीड़ित होने का अनुमान है।
– सबसे ज्यादा तंबाकू संबंधित कैंसर 27.2 प्रतिशत बढ़ जाएंगे।
– 2020 के अंत तक, देश में 13.9 लाख कैंसर रोगी होंगे।
– 2020 में तम्बाकू से संबंधित कैंसर भारत के कुल कैंसर बोझ का 27.1% है।
– गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल कैंसर का 19.7% और गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर का 5.4% शामिल है।
– भारत में कैंसर होने की सबसे अधिक घटनाएँ उत्तर पूर्व क्षेत्र में देखी गई।
– पुरुषों में पेट, फेफड़े, मुंह और अन्नप्रणाली के कैंसर आम हैं।
– महिलाओं में गर्भाशय ग्रीवा और स्तन के कैंसर आम है।
क्या होता है कैंसर
– शरीर के किसी भी भाग पर ऊतकों (Tissues) में असमान्य रूप से गठान (ट्यूमर) उभरना कैंसर हो सकता है।
– इस बीमारी को अलग-अलग श्रेणी में रखा जा सकता है।
– ये श्रेणियाँ शरीर के भाग के अनुसार निर्भर करती हैं।
– इलाज – शुरुआती स्टेज में इलाज होता है। रेडियोथेरेपी या कीमोथेरेपी और अन्य विधियों से।
ICMR
हेडक्वार्टर – नई दिल्ली
डायरेक्टर – डॉ. बलराम भार्गव
स्थापना – 1911 (IRFA), 1949 (ICMR)
———————————
5. भारत के किस अंतरिक्ष मिशन ने चंद्रमा की कक्षा में 20 अगस्त 2020 को एकसाल पूरा किया?
a. चंद्रयान 1
b. चंद्रयान 2
c. अपोलो 3
d. इजर 1
Answer: b. चंद्रयान 2
– चंद्रयान 2 का ऑर्बिटर चांद का चक्कर लगा रहा है।
– इसे 22 जुलाई 2019 को सतीश धवन स्पेस सेंटर से लांच किया गया था।
– 20 अगस्त 2019 को यह चांद की कक्षा में पहुंचा था।
– हालांकि हार्ड लैंडिंग की वजह से इसका लैंडर और रोवर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।
– हालांकि ऑर्बिटर अभी भी सही से काम कर रहा है और चांद की तस्वीरें भेज रहा है।
– अब इसरो चंद्रयान-3 की तैयारी कर रहा है।
इसरो
मुख्यालय – बेंगलुरु
निदेशक – के सिवन
———————————–
6. सऊदी अरब की सरकारी तेल कंपनी सऊदी अरामको ने किस देश के साथ करीब 75 हजार करोड़ रुपये का एक करार खत्म करने का फैसला किया है?
a. चीन
b. नेपाल
c. रूस
d. जापान
Answer: a. चीन
– इस समझौते के तहत अरामको चीन के साथ मिलकर एक रिफाइनिंग और पेट्रोकेमिकल्स कॉम्प्लेक्स बनाने वाली थी.
– अरामको ने चीन की कंपनी चाइना नॉर्थ इंडस्ट्रीज ग्रुप कॉर्पोरेशन और पंझिन सिनसेन के साथ फरवरी 2019 में करार किया था.
सऊदी अरब
राजधानी – रियाद
किंग – सलमान बिन अब्दुलअजीज अल सऊद
क्राउन प्रिंस – मोहम्मद बिन सलमान
————————————-
7. किस देश के राष्ट्रपति ने काला सागर (Black Sea) क्षेत्र में वहां के बड़े प्राकृतिक गैस भंडार की खोज की घोषणा की है?
a. ईरान
b. इराक
c. तुर्की
d. जापान
Answer: c. तुर्की
– काला सागर में जिस जगह गैस का भंडर मिला है, वो तुर्की के रीजन में आता है।
– काला सागर में ‘फ़तेह नामक ड्रिलिंग जहाज़’ द्वारा खोजा गया यह गैस भंडार 320 अरब क्यूबिक मीटर का है.
– गैस का यह भंडार पानी की सतह से 2100 मीटर की गहराई में स्थित है.
– इस प्राकृतिक गैस का उत्पादन वर्ष 2023 से होने लगेगा।
– इससे तुर्की का रूस पर से निर्भरता कम होगी।
– तुर्की की टोटल जनसंख्या 8 करोड़।
– इनकी इकोनॉमी नेचुरल गैस पर डिपेंडेंट है।
– टर्की की जरूरत 40 बिलियन क्यूबिक मीटर है।
– अगले 8 साल तक तुर्की को इंडिपेंडेंट बना सकता है।
– करंट प्राइस के हिसाब से 65 बिलियन डॉलर का है।
– अभी तुर्की अपनी गैस खपत का ज्यादातर हिस्सा रूस, बुल्गारिया से खरीदता है।
– लेकिन अब रूस पर से निर्भरता खत्म होगी।
– इससे उसकी मुद्रा लीरा भी मजबूत होगी।
ग्रीस से गैस खोज पर विवाद
– ग्रीस से गैस की खोज को लेकर विवाद चल रहा है, लेकिन वह मेडिटेरियन सी में चल रहा है।
– वहां पर ग्रीस के समर्थन में फ्रांस ने फाइटर जेट रफाल को भी तैनात कर दिया है।
————————————
8. अशोक लवासा की जगह नया चुनाव आयुक्त किसे बनाया गया है?
a. राजीव कुमार
b. सुनील खंडेलवाल
c. सीपी गर्ग
d. राकेश अस्थाना
Answer: a. राजीव कुमार
– वह देश के वित्त सचिव रह चुके हैं।
– एक सितंबर 2020 को पद संभालेंगे।
– इससे पहले अशोक लवासा ने 18 अगस्त 2020 को चुनाव आयुक्त के पद से इस्तीफा दे दिया था।
– वह एशियाई विकास बैंक (एडीबी) के उपाध्यक्ष बन रहे हैं।
राजीव कुमार
– 1984 बैच के झारखंड कैडर के रिटायर्ड आईएएस अधिकारी हैं।
– उन्हें पिछले साल जुलाई 2019 में वित्तीय सेवा विभाग के सचिव नियुक्त किया था।
– इस साल फरवरी 2020 में उनका कार्यकाल समाप्त हो गया था।
इलेक्शन कमिश्नर
– देश में चीफ इलेक्शन कमिश्नर और दो इलेक्शन कमिश्नर होते हैं।
– उनकी नियुक्ति छह साल या 65 वर्ष की उम्र तक के लिए होती है।
– उनका स्टेटस और सैलेरी सुप्रीम कोर्ट के जज के बराबर का होता है।
– चीफ इलेक्शन कमिश्नर को सिर्फ हटाने का तरीका – इंपीचमेंट (महाभियोग) से पार्लियामेंट के द्वारा।
चीफ इलेक्शन कमिश्नर – सुनील अरोड़ा
– इलेक्शन कमिश्नर – सुशील चंद्रा और राजीव कुमार
————————————
9. विश्व स्नूकर चैंपियनशिप 2020 का खिताब किस खिलाड़ी ने जीता?
a. जुड ट्रम्प
b. रोनी ओसुलिवान
c. पंकज आडवाणी
d. थानावत
Answer: b. रोनी ओसुलिवान
– वह इंग्लैंड से हैं।
– उन्होंने फाइनल में इंग्लैंड के ही काइरेन विल्सन को 18-8 से हराकर छठी बार ये चैंपियनशिप जीती।
– ओसुलिवान इससे पहले 2001, 2004, 2008, 2012 और 2013 में भी यह ट्रॉफी जीत चुके हैं।
– उन्होंने शेफील्ड के क्रूसिबल थिएटर में अपने छठे विश्व चैम्पियनशिप खिताब को जीता है।
– इस जीत के बाद रॉनी ओसुलिवान विश्व रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।
———————————–
10. उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र का जल संकट समाप्त करने के लिए भारत ने किस देश के साथ टेक्नोलॉजी आधारित समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं?
a. नेपाल
b. रूस
c. इजरायल
d. बांग्लादेश
Answer: c. इजरायल
– 20 अगस्त को लखनऊ में उत्तर प्रदेश की ओर से कृषि उत्पादन आयुक्त आलोक सिन्हा व इजरायल के राजदूत डॉ. रॉन मल्का ने हस्ताक्षर किए।
– इजरायल के राजदूत डॉ. रॉन ने बताया कि ‘सहयोग की योजना’ नाम के इस समझौते से पानी के संकट से जूझ रहे क्षेत्रों में मदद मिलेगी।
– दोनों सरकारें भारत-इज़राइल बुंदेलखंड जल परियोजना पर जल उपयोगिता के क्षेत्र में सहयोग करेंगी।
– भारत-इजरायल बुंदेलखंड जल परियोजना के तीन घटक हैं यानी जल संरक्षण, जल कुशल परिवहन और कृषि के लिए उन्नत जल प्रयास।
– परियोजना का उद्देश्य बुंदेलखंड के सूखा प्रभावित क्षेत्रों में जल संकट का समाधान करना है।
– इस परियोजना के लिए, उत्तर प्रदेश में दो सहित देश भर के 28 जिलों का चयन किया गया है।
– पहले चरण में झांसी जिले के बबीना ब्लॉक के 25 गांवों का चयन किया गया था।
– समझौते पर दो साल के लिए हस्ताक्षर किए गए हैं।
2017 में हुई थी डील
– 2017 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इज़राइल यात्रा के दौरान, इज़राइल और भारत ने भारत में जल संरक्षण और राज्य जल उपयोगिता सुधार में सहयोग बढ़ाने के लिए दो बड़े जल समझौतों पर हस्ताक्षर किए।
उत्तर प्रदेश
मुख्यमंत्री: योगी आदित्य नाथ
राज्यपाल: आनंदीबेन पटेल
इज़राइल के प्रधान मंत्री: बेंजामिन नेतन्याहू
———————————–
11. ‘वन अरेंज्ड मर्डर’ (One Arranged Murder) नामक पुस्तक के लेखक कौन है, जिसका विमोचन 28 सितंबर 2020 को किया जायेगा।
a. हरिओम स्वामी
b. चेतन भगत
c. अशोक कश्यप
d. श्रीधर पांड्या
Answer: b. चेतन भगत
– 28 सितंबर 2020 को इसका विमोचन दुनिया भर में किया जायेगा।
– यह बुक एक अरेंज मैरिज के पृष्ठभूमि (background) में मर्डर मिस्ट्री का चित्रण करती है।
– इस पुस्तक को वेस्टलैंड पब्लिकेशन के जरिये प्रकाशित किया जायेगा।
– चेतन भगत की यह 11 वीं पुस्तक है, बुक ‘वन अरेंजर्ड मर्डर’ से पहले ‘द गर्ल इन रूम 105’ नामक पुस्तक आई थी।
– साल 2004 में इनका पहला उपन्यास फाइव पॉइंट समवन प्रकाशित हुआ था।
———————————–
12. विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस (World Senior Citizen Day) कब मनाया जाता है?
a. 21 अगस्त
b. 22 अगस्त
c. 23 अगस्त
d. 24 अगस्त
Answer: a. 21 अगस्त
– संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा यह दिवस मनाया जाता है।
– ह दिवस वृद्ध लोगों को प्रभावित करने वाले मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाने, जैसे कि उम्र के साथ गिरते स्वास्थ्य और बुजुर्गों के साथ दुर्व्यवहार और समर्थन, सम्मान और वरिष्ठों नागरिकों की उपलब्धियों को सम्मनित और उन्हें पहचानने के लिए मनाया जाता है।
—————————–
13. दास व्यापार और उसके उन्मूलन की याद के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस (International Day for the Remembrance of the Slave Trade and its Abolition) कब मनाया जाता है?
a. 21 अगस्त
b. 22 अगस्त
c. 23 अगस्त
d. 24 अगस्त
Answer: c. 23 अगस्त
– यह आयोजन यूनेस्को की ओर से होता है।
यूनेस्को
मुख्यालय: पेरिस, फ्रांस.
प्रमुख: ऑड्रे अज़ोले.
स्थापना: 16 नवंबर 1945
————————————–
14. त्रिनिदाद और टोबैगो के दूसरी बार प्रधानमंत्री कौन बने?
a. फ्रांसिस्को एशुए
b. कीथ रोवले
c. आस्लो फर्नांडिस
d. योगेलो एशुए
Answer: b. कीथ रोवले
त्रिनिदाद और टोबैगो
राजधानी : पोर्ट ऑफ स्पेन
मुद्रा: त्रिनिदाद और टोबैगो डॉलर.
राष्ट्रपति : पाउला-मे वीक.
—————————-
15. इक्वेटोरियल गिनी के प्रधानमंत्री कौन बने?
a. फ्रांसिस्को एशुए
b. तेओडोरो ओबियंग
c. आस्लो फर्नांडिस
d. योगेलो एशुए
Answer: a. फ्रांसिस्को एशुए
– वह फिर से पीएम बने हैं।
इक्वेटोरियल गिनी
– यह अफ्रीकी देश है।
– राष्ट्रपति: तेओडोरो ओबियंग.
– राजधानी: मालाबो.
– मुद्रा: मध्य अफ्रीकी सीएफए फ्रैंक
——————————
16. ICICI लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी और किस कंपनी ने जनरल इंश्योरेंस कारोबार के विलय का ऐलान किया है?
a. एसबीआई जनरल इंश्योरेंस
b. भारती एक्सा जनरल इंश्योरेंस
c. एचडीएफसी जनरल इंश्योरेंस
d. नेशनल जनरल इंश्योरेंस
Answer: b. भारती एक्सा जनरल इंश्योरेंस
– इस विलय के बाद इस इकाई का वार्षिक प्रीमियम 16,447 करोड़ रुपये और बाजार में हिस्सेदारी लगभग 8.7% हो जाएगी।
भारती एक्सा जनरल इंश्योरेंस कंपनी
मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र.
एमडी और सीईओ: संजीव श्रीनिवासन.
आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस
हेडक्वार्टर: मुंबई, महाराष्ट्र.
एमडी और सीईओ: भार्गव दासगुप्ता
————————————
17. केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री, नितिन गडकरी ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर वृक्षारोपण की निगरानी के लिए किस ऐप को लांच किया?
a. ग्रीन रोड
b. हरित पथ
c. सुगम पथ
d. पेड़ पथ
Answer: b. हरित पथ
– NHAI ने 21 जुलाई से 15 अगस्त, 2020 के बीच राष्ट्रीय राजमार्गों के विस्तार के साथ 25 दिनों में 25 लाख से अधिक पौधे लगाए।
– ऐप के जरिए जीएसआई निगरानी हो सकेगी।
– अपनी सेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने हाल ही में ‘हरित भारत संकल्प’ शुरू किया है।
———————————–
18. किस राज्य सरकार ने जनजातीय बच्चों को उनकी मातृभाषा में पढ़ाने के लिये नमथ बसई कार्यक्रम (Namath Basai Programme) चलाया है?
a. असम
b. केरल
c. कर्नाटक
d. तमिलनाडु
Answer: b. केरल
केरल
सीएम – पी विजयन
गवर्नर – आरिफ मोहम्मद खान
————————————-
19. खिलाड़ी कैमरन व्हाइट ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से सन्यास लेने का ऐलान किया, वह किस देश से हैं?
a. इंग्लैंड
b. जर्मनी
c. ऑस्ट्रेलिया
d. न्यूजीलैंड
Answer: c. ऑस्ट्रेलिया
– कैमरन व्हाइट घरेलू क्रिकेट में शानदार रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे हैं।
– उन्होंने 177 खेलों में 39.91 के औसत से कुल 10,537 प्रथम श्रेणी रन बनाए।
——————————–
20. केंद्रीय जनजातीय मंत्रालय ने तृतीयक प्रसंस्करण केंद्र (Tertiary processing centers) स्थापित करने के लिए कौन सी परियोजना शुरू की?
a. TRIFED
b. TRIFED 1
c. TRIFED 2
d. TRIFED 3
Answer: a. TRIFED
– केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने इस परियोजना को लांच किया।
– महाराष्ट्र के रायगढ़ और छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में परियोजना का शुभारंभ किया।
– इसका उद्देश्य लघु वनोपजों में मूल्य संवर्धन करके जनजातीय लोगों की आय में वृद्धि करना है।
Free Notes PDF of Toady’s Current Affairs : Download – Click Here
Free One Liner MCQ PDF – Current Affairs : Download – Click Here
आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।