26 & 27 अप्रैल 2026 करेंट अफेयर्स

यह 26 & 27 अप्रैल 2026 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF Download: Click here

1. रघु राय का निधन 26 अप्रैल 2026 को हो गया, वह इनमें से क्‍या थे?
Raghu Rai passed away on April 26, 2026. Which of the following was he?

a. प्रसिद्ध फोटोग्राफर
b. प्रसिद्ध चिकित्‍सक
c. प्रसिद्ध खिलाड़ी
d. प्रसिद्ध राजनयिक

Answer: a. प्रसिद्ध फोटोग्राफर

– देश के सबसे प्रतिष्ठित फोटोग्राफर में शुमार रघु राय का 26 अप्रैल 2026 की निधन हो गया।
– 83 वर्षीय राय कैंसर से जूझ रहे थे।
– उनका जन्‍म 18 दिसंबर 1942 को हुआ था।
– 1965 में ‘द स्टेट्समैन’ (The Statesman) अखबार से अपने करियर की शुरुआत की। बाद में कई अखबारों से भी जुड़े और फिर स्‍वतंत्र फोटोग्राफी की।
– प्रमुख कार्य: उन्होंने 1984 की भोपाल गैस त्रासदी, 1971 का बांग्लादेश युद्ध और इंदिरा गांधी, मदर टेरेसा व दलाई लामा के आइकॉनिक पोर्ट्रेट सहित कई ऐतिहासिक घटनाओं को अमर कर दिया।
– उन्होंने पांच दशकों से अधिक समय तक भारत के सामाजिक और राजनीतिक जीवन को अपने लेंस में कैद किया।
– 1972 में उन्हें प्रतिष्ठित पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

—————
2. BRICS सदस्‍यों के डिप्टी विदेश मंत्रियों और विशेष दूतों की बैठक बिना किसी संयुक्त बयान के समाप्त हो गई, यह अप्रैल 2026 में कहां आयोजित हुई?
The meeting of BRICS members’ Deputy Foreign Ministers and Special Envoys concluded without a joint statement; where was it held in April 2026?

a. मुंबई
b. नई दिल्‍ली
c. जालंधर
d. चेन्‍नई

Answer: b. नई दिल्‍ली

– नई दिल्ली में आयोजित 11 देशों के समूह BRICS के डिप्टी विदेश मंत्रियों और विशेष दूतों की बैठक तीखी बहस और देर रात तक चली बातचीत के बावजूद बिना किसी संयुक्त बयान के समाप्त हो गई।
– 23–24 अप्रैल 2026 को हुई इस बैठक ने भारत की BRICS अध्यक्षता के सामने नई कूटनीतिक चुनौतियाँ खड़ी कर दी हैं।

मध्य पूर्व मुद्दे पर टकराव
– बैठक के दौरान पश्चिम एशिया के हालात पर गंभीर मतभेद सामने आए। विशेष रूप से UAE और Iran के प्रतिनिधियों के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली।
– ईरान ने मांग की कि बयान में अमेरिका और इज़राइल को संघर्ष की शुरुआत के लिए जिम्मेदार बताया जाए।
– जबकि UAE चाहता था कि ईरान की कार्रवाई की स्पष्ट आलोचना की जाए।
– इन परस्पर विरोधी रुखों के चलते सहमति बन पाना मुश्किल हो गया।

भारत की भूमिका पर सवाल
– न्‍यूजपेपर द हिन्‍दू ने सूत्रों के हवाले से कहा है कि, भारत ने संयुक्त बयान में इज़राइल-फिलिस्तीन मुद्दे पर भाषा को “नरम” करने की कोशिश की, जिसका अधिकांश सदस्य देशों ने विरोध किया। इनमें ये शामिल था –
– गाज़ा और लेबनान में इज़राइल की कार्रवाई की आलोचना को कम करने का प्रस्ताव रखा गया।
– “ईस्ट जेरूसलम” को फिलिस्तीन की राजधानी बताने वाले संदर्भ को हटाने का सुझाव दिया गया।
– “इज़राइल” शब्द की जगह “occupying power” जैसे सामान्य शब्द इस्तेमाल करने की कोशिश हुई।
– हालांकि, सरकार ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा कि भारत की फिलिस्तीन नीति में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

BRICS में बढ़ती ध्रुवीकरण की स्थिति
– न्‍यूजपेपर द हिन्‍दू के अनुसार बैठक में शामिल एक राजनयिक ने कहा कि “BRICS अब गहराई से ध्रुवीकृत (polarised) हो चुका है”।
– कई देशों ने अपने-अपने अधिकतम (maximalist) रुख अपनाए रखे
कोई भी पक्ष समझौते को तैयार नहीं था
– बैठक देर रात तक चली और निर्धारित समय से काफी आगे बढ़ गई, लेकिन सहमति नहीं बन सकी।

संयुक्त बयान की जगह “चेयर स्टेटमेंट”
– संयुक्त बयान पर सहमति न बनने के कारण भारत को चेयर स्टेटमेंट (Chair’s Statement) जारी करना पड़ा, जैसा कि 2023 के G-20 मंत्रीस्तरीय बैठकों में भी हुआ था।

इस बयान में कहा गया:
– मध्य पूर्व के हालात पर गहरी चिंता जताई गई
– गाज़ा में मानवीय सहायता, UNRWA की भूमिका, आतंकवाद पर शून्य-सहिष्णुता पर चर्चा हुई
– लेबनान में युद्धविराम और UNIFIL पर हमलों की निंदा की गई
– इसके अलावा सीरिया, यमन, इराक, लीबिया और सूडान की स्थिति पर भी विचार-विमर्श हुआ

BRICS के बारे में
– BRICS विश्व की प्रमुख उभरती अर्थव्यवस्थाओं का एक समूह है, जिसका उद्देश्य वैश्विक आर्थिक व्यवस्था में संतुलन लाना और विकासशील देशों की आवाज़ को मजबूत करना है।
– शुरुआत: 2006 (विदेश मंत्रियों की बैठक)
– औपचारिक रूप: 2009 (पहला शिखर सम्मेलन)
– शुरुआत में नाम था BRIC
– 2010 में South Africa के जुड़ने के बाद यह BRICS बन गया

सदस्य देश (2026 तक)

1) ब्राजील
2) रूस
3) भारत
4) चीन
5) दक्षिण अफ्रीका
6) मिस्र
7) इथियोपिया
8) ईरान
9) सऊदी अरब
10) UAE
11) इंडोनेशिया

नोट– Saudi Arabia को 2024 में सदस्यता दी गई, लेकिन उसने अभी तक औपचारिक रूप से शामिल नहीं हुआ है।

—————
3. इनमें से किस देश ने 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए कानून पारित कर सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगा दिया?
Which of these countries passed a law banning social media for children under the age of 15?

a. ईरान
b. तुर्किए
c. आर्मेनिया
d. ग्रीस

Answer: b. तुर्किए

– तुर्किए में 23 अप्रैल, 2026 को ये विधेयक पारित किया।
– यह विधेयक ऐसे समय में पारित किया गया, जब अप्रैल 2026 में तुर्किये के काहरामानमारस में एक स्कूल में गोलीबारी की घटना हुई, जिसमें नौ छात्रों और एक शिक्षक की मौत हो गई थी।
– इस घटना को 14 वर्षीय बच्चे ने अंजाम दिया था और उसकी भी मौत हो गई थी।
– पुलिस हमले की वजह जानने के लिए हमलावर की आनलाइन गतिविधियों की जांच कर रही है।
– तुर्किए के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने इस घटना के बाद बच्चों की सुरक्षा और निजता के लिए ऑनलाइन खतरों को कम करने की आवश्यकता पर जोर दिया था।


– उन्होंने 20 अप्रैल, 2026 को टेलीविजन पर अपने संबोधन में कहा, “हम एक ऐसे दौर में जी रहे हैं जहां कुछ डिजिटल शेयरिंग एप्लिकेशन हमारे बच्चों के दिमाग को भ्रष्ट कर रहे हैं और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, सीधे शब्दों में कहें तो, गंदगी के ढेर बन गए हैं।”
– तुर्किए में पास हुए कानून के तहत यूट्यूब, टिकटॉक, फेसबुक, इंस्टाग्राम और अन्य जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म को 15 साल से कम उम्र के बच्चों को खाते खोलने से रोकना होगा।
– इंटरनेट मीडिया कंपनियों को आयु सत्यापन प्रणाली लागू करनी होगी।
– पैरेंटल कंट्रोल टूल उपलब्ध कराने होंगे।
– और हानिकारक मानी जाने वाली सामग्री पर त्वरित कार्रवाई करनी होगी।

ये देश पहले ही लगा चुके प्रतिबंध
– ऑस्ट्रेलिया (16 वर्ष से कम उम्र पर)
– इंडोनेशिया
– स्पेन, फ्रांस और यूनाइटेड किंगडम सहित कुछ अन्य देश भी बच्चों की सोशल मीडिया तक पहुंच को प्रतिबंधित करने के लिए उपाय कर रहे हैं।

तुर्किए
– राजधानी: अंकारा
– मुद्रा: तुर्की लीरा
– भाषा: तुर्किक
– पड़ोसी देश: आर्मेनिया, अजरबैजान, ईरान, इराक, सीरिया, जॉर्जिया, ग्रीस और बुल्गारिया।

—————
4. IN-SLN डाइवएक्स 2026 अभ्‍यास भारत और किस देश के बीच में आयोजित हुआ?
Between which two countries was the IN-SLN DIVEX 2026 exercise conducted?

a. जापान
b. श्रीलंका
c. ओमान
d. बांग्‍लादेश

Answer: b. श्रीलंका

IN-SLN DIVEX 2026

– पूरा नाम : भारत-श्रीलंका संयुक्त गोताखोरी अभ्यास (आईएन-एसएलएन डाइवएक्स 26)
– कब और कहां : 21 से 27 अप्रैल, 2026 तक कोलंबो, श्रीलंका में
– कौन सा संस्‍करण : चौथा
– किस भारतीय जहाज ने हिस्‍सा लिया : भारतीय नौसेना का जहाज आईएनएस निरीक्षण
– इस अभ्यास का उद्देश्य विशेषीकृत जलमग्न खोज, बचाव, राहत कार्यों और मिश्रित गैस गोताखोरी अभ्यासों के माध्यम से समुद्री सहयोग को मजबूत करना है, ताकि दोनों नौसेनाओं के बीच अंतर-संचालनीयता को बढ़ाया जा सके।

—————-
5. विश्व बौद्धिक संपदा दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Intellectual Property Day celebrated?

a. 22 अप्रैल
b. 24 अप्रैल
c. 26 अप्रैल
d. 28 अप्रैल

Answer: c. 26 अप्रैल

2026 की थीम
– IP और खेल: तैयार, शुरू, नया करें
– IP and Sports: Ready, Set, Innovate

विश्व बौद्धिक संपदा संगठन
– मुख्यालय: जिनेवा, स्विट्जरलैंड
– सीईओ: डैरन टैंग
– स्थापना: 14 जुलाई 1967

—————-
6. विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन (WHO) ने नवजात शिशुओं के लिए किस बीमारी की पहली दवा को मंजूरी दी?
Which disease’s first medication for newborns has been approved by the World Health Organization (WHO)?

a. डेंगू
b. मलेरिया
c. कोरोना
d. हेपेटाइटिस

Answer: b. मलेरिया

– WHO ने 24 अप्रैल 2026 को मलेरिया की पहली ऐसी दवा को मंजूरी दी है, जिसे खास तौर पर शिशुओं के लिए बनाया गया है।
– 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस है।
– अब तक, शिशुओं का इलाज उन दवाओं से किया जाता था जो वयस्कों के लिए बनाई गई थीं।
– बरसात का मौसम आते ही मच्छरों का प्रजनन और मच्छर काटने से होने वाली बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

दो दवाओं का है काम्‍बिनेशन
– आर्टेमेथर और ल्यूमेफैंट्रिन नामक दो दवाओं का ये नया कॉम्बिनेशन मलेरिया की पहली ऐसी दवा है जो 5 किलोग्राम से कम वजन वाले शिशुओं के लिए सुरक्षित है।
– नवजात शिशुओं और छोटे बच्चों में मलेरिया के इलाज की इस दवा को प्री-क्वालिफिकेशन मंजूरी मिली है।
– प्री-क्वालिफिकेशन का मतलब है कि यह दवा गुणवत्ता, सुरक्षा और असर के अंतरराष्ट्रीय मानकों को पूरा करती है।
– WHO के डायरेक्टर-जनरल डॉ. टेड्रोस अधानोम घेब्रेयेसस ने कहा, सदियों से मलेरिया लाखों नवजात शिशुओं का जान ले रहा है।
– लेकिन नए टीके, डायग्नोस्टिक टेस्ट, मच्छरदानी के इस्तेमाल को लेकर जागरूकता और असरदार दवाएं, इस बीमारी के खिलाफ लड़ाई का रुख मोड़ने में मदद कर रही हैं।
– मच्छरों से फैलने वाली इस बीमारी से होने वाली कुल मौतों में से लगभग 70% मौतें इसी आयु वर्ग में होती हैं।

तीन नए रैपिड डायग्नोस्टिक टेस्ट को भी मंजूरी
– 14 अप्रैल 2026 को डब्ल्यूएचओ ने मलेरिया के निदान में आ रही नई चुनौतियों से निपटने के लिए डिजाइन किए गए तीन नए रैपिड डायग्नोस्टिक टेस्ट (RTD) को भी प्री-क्वालीफाई किया।
– 46 देशों में हुई स्टडी और सर्वे के आधार पर विशेषज्ञों ने पाया कि अब तक मलेरिया के लिए किए जाने वाले सबसे आम आरडीटी से भी बीमारी की पहचान नहीं हो पा रही है।
– क्योंकि नए स्ट्रेन्स में वे खास जीन नहीं हैं जिसकी टेस्ट में पहचान की जाती थी।
– ये नए टेस्ट इस समस्या का समाधान करते हैं।

दुनिया में मलेरिया के 28.2 करोड़ मामले
– वर्ष 2024 में, दुनिया भर के 80 देशों में मलेरिया के लगभग 282 मिलियन (28.2 करोड़) मामले सामने आए।
– और 6.10 लाख लोगों की मौत हो गई।
– वर्ष 2023 की तुलना में मामलों में 9 मिलियन की बढ़ोतरी हुई थी।
– अफ्रीकी क्षेत्र पर इसका सबसे ज्यादा बोझ देखा जाता रहा है।
– मौतों में 5 साल से कम उम्र के बच्चों का आंकड़ा 75% तक होता है।

भारत में मलेरिया के मामले
– भारत में मलेरिया के मामलों में 2015 से 2023 के बीच लगभग 80% की भारी गिरावट आई है।
– 11.69 लाख (2015) से लगभग 2.27 लाख (2023) रह गए।
– सरकार ने 2030 तक देश को मलेरिया मुक्त करने का लक्ष्य रखा है।
– 2023 में आधिकारिक तौर पर लगभग 83 मौत दर्जे की गई।
– ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और उत्तर-पूर्वी राज्य सबसे अधिक प्रभावित हैं।

मलेरिया
– मलेरिया एक गंभीर, संक्रामक बीमारी है जो प्लास्मोडियम (प्लाज्मोडियम) नामक परजीवी के कारण होती है।
– यह बीमारी मादा एनोफिलीज मच्छर के काटने से होती है। जब यह
लक्षण: ठंड लगने के साथ तेज बुखार, सिरदर्द, उल्टी, पसीना।

—————–
7.
विश्व मलेरिया दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Malaria Day observed?

a. 24 अप्रैल
b. 26 अप्रैल
c. 25 अप्रैल
d. 23 अप्रैल

Answer: c. 25 अप्रैल

वर्ष 2026 की थीम
– मलेरिया को खत्म करने का संकल्प: अब हम कर सकते हैं। अब हमें करना ही होगा
– Driven to End Malaria: Now We Can. Now We Must

– विश्व मलेरिया दिवस सबसे पहले 2008 में मनाया गया था।
– भारत ने वर्ष 2030 तक मलेरिया को खत्‍म करने का संकल्‍प किया हुआ है।

—————-
8. नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने किस महिला को अपना अंतरिम मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया?
Which woman did Noida International Airport appoint as its Interim Chief Executive Officer (CEO)?

a. नीतू समरा
b. विनीता सिंह
c. राधिका गुप्ता
d. फाल्गुनी नायर

Answer: a. नीतू समरा

– नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (BCAS) के निर्देशों के बाद नीतू समरा को नियुक्त किया है।
– यह बदलाव इसलिए हुआ है क्योंकि भारत में एयरपोर्ट के CEO पद पर भारतीय नागरिकों का होना अनिवार्य है।
– अगस्त 2020 से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के CEO स्विस नागरिक क्रिस्टोफ श्नेलमान थे।
– अब वह एयरपोर्ट के निदेशक मंडल में कार्यकारी उपाध्यक्ष के रूप में शामिल होंगे।
– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मार्च 2026 में इस जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था।
– नीतू समरा 2021 से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड में मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) के रूप में काम कर रही थीं।
– उन्हें फाइनेंस, प्रोजेक्ट मैनेजमेंट और बड़े प्रोजेक्ट संभालने का 20 साल से ज़्यादा का अनुभव है।

—————-
9. विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की मेजबानी किस शहर को मिली?
Which city was awarded the hosting rights for the 2027 World Para Athletics Championships?

a. नई दिल्‍ली
b. पेरिस
c. ताशकंद
d. दुबई

Answer: c. ताशकंद (उज़्बेकिस्तान)

– विश्व पैरा एथलेटिक्स (World Para Athletics) ने घोषणा की है कि ताशकंद 2027 विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेज़बानी करेगा।
– यह चैंपियनशिप जून 2027 में होगा।
– यह पहली बार होगा जब मध्य एशिया इस प्रतिष्ठित इवेंट की मेज़बानी करेगा।

—————–
10. अंतर्राष्‍ट्रीय प्रतिनिधि दिवस कब मनाया जाता है?
When is the International Delegation Day celebrated?

a. 25 अप्रैल
b. 27 अप्रैल
c. 28 अप्रैल
d. 29 अप्रैल

Answer: a. 25 अप्रैल

– यह दिवस संयुक्‍त राष्‍ट्र द्वारा घोषित है।


PDF Download: Click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *