यह 25 October 2021 – National Film awards winners 2021 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्जाम्स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्से से Free में डाउनलोड करें।
1. उपराष्ट्रपति ने किस एक्टर को 51वें ‘दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड (2019) से सम्मानित किया?
a. आमिर खान
b. आमोल पालेकर
c. कंगना रनौत
d. रजनीकांत
Answer: d. रजनीकांत
– उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडु ने 25 अक्टूबर 2021 को फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत को 51वां दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड दिया।
अवार्ड के बारे में-
– दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड भारत में सिनेमा जगत का सबसे प्रतिष्ठित सम्मान है।
– इस अवॉर्ड का नाम धुंडीराज गोविंद फाल्के के नाम पर रखा गया है। उन्हें फादर ऑफ इंडियन सिनेमा भी कहा जाता है।
– उन्होंने भारत की पहली फीचर फिल्म ‘राजा हरिश्चंद्र’ डायरेक्ट की थी।
– हर साल यह अवॉर्ड नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स सेरिमनी के दौरान दिया जाता है।
– यह अवॉर्ड जीतने वाले को एक गोल्ड कमल मेडल, एक शॉल और 10 लाख रुपये का कैश प्राइज दिया जाता है।
रजनीकांत के बारे में-
– 12 दिसंबर 1950 को बेंगलुरु के एक मराठी परिवार में जन्मे रजनीकांत का असली नाम शिवाजी राव गायकवाड़ है।
– रजनीकांत ने कुली से लेकर बस कंडक्टर तक का काम किया, बस में टिकट काटने के अनोखे अंदाज की वजह से ही वे पॉपुलर हुए।
– उन्होंने कन्नड़ रंगमंच में भी काम शुरू किया, इसके बाद साल 1973 में वह मद्रास फ़िल्म इंस्टीट्यूट से जुड़े।
– रजनीकांत ने 25 साल की उम्र में अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की, उनकी पहली तमिल फिल्म ‘अपूर्वा रागनगाल’ थी।
– इस फिल्म में उनके साथ कमल हासन और श्रीविद्या भी थीं।
– 1975 से 1977 के बीच उन्होंने ज्यादातर फिल्मों में कमल हासन के साथ विलेन की भूमिका ही की।
– लीड रोल में उनकी पहली तमिल फिल्म 1978 में ‘भैरवी’ आई, ये फिल्म काफी हिट रही और रजनीकांत स्टार बन गए।
– रजनीकांत ने 160 से अधिक फिल्मों में काम किया है, जिसमें बॉलीवुड, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और बंगाली हैं।
– उन्हें भारत सरकार की ओर से पद्म भूषण (2000) और पद्म विभूषण (2016) से सम्मानित किया जा चुका है।
बॉलीवुड सफर
– रजनीकांत ने कुल 28 हिन्दी फिल्में की हैं, इसके अलावा बहुत सी अलग-अलग भाषाओं में भी फिल्में की हैं।
– फिल्म ‘अंधा कानून’ से 1983 में उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया।
– 1984 में उनकी तीन हिंदी फिल्में ‘मेरी अदालत’, ‘गंगवा’ और ‘जॉन जॉनी जनार्दन’ रिलीज हुईं।
– फिर 1985 में ‘महागुरू’ और ‘वफादार’ रिलीज हुई।
– 1986 में ‘बेवफायी’, ‘भगवान दादा’ और ‘दोस्ती दुश्मनी’ मूवी आईं।
– 1987 में ‘इंसाफ कौन करेगा’ और ‘उत्तर दक्षिण’।
– 1988 में तमाचा रिलीज हुई ।
5 1989 में भ्रष्टाचार’ और फिर श्रीदेवी और सनी देयोल के साथ सुपरहिट फिल्म ‘चालबाज’।
– 1990 में खामोशी के बाद 1991 रजनीकांत का बॉलीवुड में सबसे कामयाब साल रहा जब उनकी एक दो नहीं बल्कि चार फिल्में रिलीज हुईं। – इसमें सुपर हिट फिल्म ‘हम’ भी शामिल है जिसमें वे फिर से अमिताभ और गोविंदा के साथ नजर आये।
– इसके अलावा बाकी तीन फिल्में ‘फरिश्ते’, ‘खून का कर्ज’ और ‘फूल बने अंगारे’ थीं।
– 1992 में ‘त्यागी’ और 1993 में इंसानियत के देवता आयी।
इन स्टार्स को अब तक मिला-
वर्ष – नाम – फिल्म इंडस्ट्री
2018 – अमिताभ बच्चन (हिन्दी)
2017 – विनोद खन्ना (हिन्दी)
2016 – कसिनाथुनी विश्वनाथ (तेलुगू)
2015 – मनोज कुमार (हिन्दी)
2014 – शशि कपूर (हिन्दी)
2013 – गुलजार (हिन्दी)
2012 – प्राण (हिन्दी)
2011 – सौमित्र चटर्जी (बंगाली)
2010 – के. बालचन्दर (तमिल, तेलुगू)
2009 – डी. रामानायडू (तेलुगू)
2008 – वी. के. मूर्ति (हिन्दी)
2007 – मन्ना डे (बंगाली, हिन्दी)
2006 – तपन सिन्हा (बंगाली, हिन्दी)
2005 – श्याम बेनेगल (हिन्दी)
2004 – अडूर गोपालकृष्णन (मलयालम)
2003 – मृणाल सेन (बंगाली)
2002 – देव आनन्द (हिन्दी)
2001 – यश चोपड़ा (हिन्दी)
2000 – आशा भोसले (हिन्दी, मराठी)
1999 – ऋषिकेश मुखर्जी (हिन्दी)
1998 – बी. आर. चोपड़ा (हिन्दी)
1997 – कवि प्रदीप (हिन्दी)
1996 – शिवाजी गणेशन (तमिल)
1995 – राजकुमार (कन्नड़)
1994 – दिलीप कुमार (हिन्दी)
1993 – मजरूह सुल्तानपुरी (हिन्दी)
1992 – भूपेन हजारिका (असमिया)
1991 – भालजी पेंढारकर (मराठी)
1990 – अक्कीनेनी नागेश्वर राव (तेलुगू)
1989 – लता मंगेशकर (हिन्दी, मराठी)
1988 – अशोक कुमार (हिन्दी)
1987 – राज कपूर (हिन्दी)
1986 – बी. नागी. रेड्डी (तेलुगू)
1985 – वी. शांताराम (हिन्दी, मराठी)
1984 – सत्यजीत रे (बंगाली)
1983 – दुर्गा खोटे (हिन्दी, मराठी)
1982 – एल. वी. प्रसाद (हिन्दी, तमिल, तेलुगू)
1981 – नौशाद अली (हिन्दी)
1980 – पैडी जयराज (हिन्दी, तेलुगू)
1979 – सोहराब मोदी (हिन्दी)
1978 – रायचन्द बोराल (बंगाली, हिन्दी)
1977 – नितिन बोस (बंगाली, हिन्दी)
1976 – कानन देवी (बंगाली)
1975 – धीरेन्द्रनाथ गांगुली (बंगाली)
1974 – बोम्मीरेड्डी नरसिम्हा रेड्डी (तेलुगू)
1973 – रूबी मयेर्स (सुलोचना) (हिन्दी)
1972 – पंकज मलिक (बंगाली एवं हिन्दी)
1971 – पृथ्वीराज कपूर (हिन्दी)
1970 – बीरेन्द्रनाथ सरकार (बंगाली)
1969 – देविका रानी (हिन्दी)
——————
– 67th राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (National Film Awards)
2. 67वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार (National Film Awards) में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (Best Actor) का अवॉर्ड किसे मिला?
a. सुशांत सिंह राजपूत और धनुष
b. मनोज वाजपेयी और सुशांत सिंह राजपूत
c. मनोज वाजपेयी और धनुष
d. अक्षय कुमार और राजकुमार राव
Answer: c. मनोज वाजपेयी और धनुष
– उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडु ने 25 अक्टूबर 2021 को यह अवार्ड दोनों एक्टर को दिए।
धनुष
– एक्टर धनुष को फिल्म ‘असुरान’ के लिए बेस्ट एक्टर अवॉर्ड के लिए चुना गया है।
– यह तमिल मूवी है, जो 2019 में रिलीज हुई थी।
– फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा रुपये की कमाई की।
– धनुष भारत के सुपरस्टार रजनीकांत के दामाद है।
मनोज वाजपेयी
– एक्टर मनोज वाजपेयी को फिल्म ‘भोसले’ के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला।
– यह फिल्म वर्ष 2018 में OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी।
– ये कहानी है गणपत भोसले की, जो मुंबई का एक रिटायर्ड पुलिसवाला है।
– इस फिल्म को मनोज बाजपेयी ने को-प्रोड्यूस किया है।
– वर्ष 2018 के कान्स फिल्म फेस्टिवल में इसका लुक लॉन्च किया गया था।
– मनोज वाजपेयी और धनुष को रजत कमल प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है।
—
राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार
– 67वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार की घोषणा 22 मार्च 2021 को हुई थी।
– हालाँकि इस अवॉर्ड की घोषणा पिछले साल 3 मई 2020 में होनी थी, लेकिन कोविड-19 की वजह से ऐसा नहीं हो सकता था।
– यह अवॉर्ड डायरेक्टोरेट ऑफ फ़िल्म फेस्टिवल की तरफ़ से दिया जाता है, यह संस्था सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत काम करती है।
————————
3. 67वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार (National Film Awards) में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (Best Actress) का अवॉर्ड किसे मिला?
a. श्रद्धा कपूर
b. कंगना रनोत
c. आलिया भट़ट
d. परिणिती चोपड़ा
Answer: b. कंगना रनोत
– उपराष्ट्रपति एम.वैकैया नायडु ने यह अवॉर्ड 25 अक्टूबर 2021 को दिया।
– कंगना रनौत को फिल्म ‘मणिकर्णिका’ और ‘पंगा’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला।
– उन्हें रजत कमल प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है।
– झांसी की रानी लक्ष्मीबाई पर बनी मूवी ‘मणिकर्णिका’ 25 जनवरी 2019 को रिलीज हुई थी।
– जबकि फिल्म ‘पंगा’ 24 जनवरी 2020 को रिलीज हुई थी, जिसमें कंगना ने राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी खिलाड़ी का रोल प्ले किया है।
– यह कंगना के कॅरियर का चौथा नेशनल अवॉर्ड है।
– इससे पहले उन्हें ‘फैशन’ (2008) के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस,
– ‘क्वीन’ (2014) के लिए बेस्ट एक्ट्रेस और
– ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ (2015) के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिल चुका है।
———————-
4. 67वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार में किस फ़िल्म को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म (Best Feature Film) का अवॉर्ड मिला?
a. बिंदास
b. मणिकर्णिका
c. हेलेन
d. मारक्कर लायन ऑफ द अरबियन सी
Answer: d. मारक्कर लायन ऑफ द अरबियन सी (मलयालम)
– उपराष्ट्रपति एम.वैकैया नायडु ने यह अवॉर्ड 25 अक्टूबर 2021 को डायरेक्टर प्रियदर्शन को सौंपा।
– इस मूवी को ‘Marakkar: Arabikadalinte Simham’ नाम से भी जाना जाता है।
– यह मलयालम भाषा में बनी मूवी है।
– इस मूवी को प्रियदर्शन ने डायरेक्ट (निर्देशित) किया है।
– प्रमुख भूमिका में एक्टर मोहनलाल हैं, जबकि को-एक्टर सुनील शेट्टी, अर्जुन, प्रभु, आदि हैं।
– यह फिल्म वर्ष 2021 में रिलीज होगी।
– इस मूवी में 16 वीं शताब्दी और एक मलयाली नौसेना प्रमुख कुंजली मरकरकर IV की कहानी है।
————————
5. 67वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार में किस फीचर फ़िल्म को सर्वश्रेष्ठ हिन्दी फिल्म (Best Hindi Film) का अवॉर्ड मिला?
a. छिछोरे
b. उड़ी: द सर्जिकल स्ट्राइक
c. केसरी
d. मणिकर्णिका
Answer: a. छिछोरे
– इस फिल्म में मुख्य भूमिका में दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत थे।
– उपराष्ट्रपति एम. वैकैया नायडु ने इस फिल्म के प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला को अवॉर्ड सौंपा।
– नाडियावाला ने यह अवॉर्ड दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को समर्पित किया।
– फिल्म ‘छिछोरे’ 6 सितम्बर 2019 को रिलीज हुई।
– इसका निर्देशन नितेश तिवारी ने और प्रोड्यूस साजिद नाडियाडवाला ने नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया है।
– इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत (दिवंगत), श्रद्धा कपूर, वरुण शर्मा, प्रतीक बब्बर मुख्य किरदार में रहे।
————————-
6. 67वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार में अलग-अलग भाषाओं में बेस्ट फीचर फिल्म अवॉर्ड –
Answer:
भाषा – फिल्म
हिंदी – छिछोरे
तूलू – पिंगारा
पनिया – केंजिरा
मिशिंग – अनुरूवड
खासी – लेवडू
हरियाणवी – छोरियां छोरों से कम नहीं
छत्तीसगढ़ी – भूरन दी मेज
तेलुगू – जर्सी
तमिल – असुरन
पंजाबी – रब दा रेडियो
ओड़िया – साला बुराड़ बदला और कलिया अतितु
मणिपुरी – इगीकोना
मलयालम – कलानोत्तम
मराठी – बारडो
कोंकणी – काजरो
कन्नड़ – अक्षी
बंगाली – गुमनामी
असमी – रोनुआ हू नेवर सरंडर्स
————————-
7. 67वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार में फीचर फिल्म अवॉर्ड –
Answer:
कैटेगरी – विजेता
– बेस्ट डायरेक्शन – संजय पूरण सिंह चौहान (हिन्दी फिल्म- बहत्तर हूरें)
– बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर – विजय सेतुपति (फिल्म- सुपर डीलक्स)
– बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस – पल्लवी जोशी (फिल्म- द ताशकंद फाइल्स)
– बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट – नागा विशाल (फिल्म- केडी (तमिल)
– बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर – बी प्राक (गीत- तेरी मिटटी (फिल्म केसरी)
– बेस्ट फीमेल सिंगर – सावनी रविन्द्र – गीत- बार्दो (मराठी)
– इंदिरा गांधी अवॉर्ड फॉर बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर – मथुकुत्टी ज़ेवियर (फिल्म हेलन)
– बेस्ट पॉपुलर फिल्म प्रोवाइडिंग होलसम एंटरटेनमेंट – महर्षि (तेलुगु)
– नरगिस दत्त अवॉर्ड फॉर बेस्ट फीचर फिल्म ऑन नेशनल इंट्रीगेशन – ताजमहल (मराठी)
– बेस्ट फिल्म ऑन सोशल इश्यूज – आनंदी गोपाल (मराठी)
– बेस्ट चिल्ड्रेन फिल्म – कस्तूरी (हिंदी)
– बेस्ट सिनेमैटोग्राफी फिल्म – कैमरामैन गिरीश गंगाधरन (फिल्म जलीकट्टू)
– बेस्ट स्क्रीनप्ले – कौशिक गांगुली (फिल्म Jyeshthoputro (Bengali)), सुजीत मुखर्जी (फिल्म Gumnaami (Bengali) और विवेक राजन अग्निहोत्री (फिल्म The Tashkent Files (Hindi)
– बेस्ट एडिटिंग – नवीन नूली (फिल्म- जर्सी (तेलुगु)
– बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन – सुनील निगवाकर और निलेश वाघ (फिल्म आनंदी गोपाल (मराठी)
– बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन – सुजीत सुधाकरण और वी. साई (फिल्म )
– बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट – Ranjith (फिल्म Helen (मराठी)
– बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन – D. Imman (फिल्म Viswasam (Tamil) और Prabuddha Banerjee (फिल्म Jyeshthoputro (Bengali)
————————–
8. 67वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार में किस नॉन-फीचर फ़िल्म को सर्वश्रेष्ठ फिल्म (Best Film) का अवॉर्ड मिला?
a. एन इंजीनियर्ड ड्रीम
b. काशी
c. केसरी
d. चैतन्य
Answer: a. एन इंजीनियर्ड ड्रीम (An Engineered Dream)
– इस फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर हेमंत गाबा हैं।
———————-
9. 67वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार में किस नॉन-फीचर फ़िल्म अवॉर्ड
Answer:
– बेस्ट एन्वायरमेंटल फिल्म – द स्टॉर्क सेव्यर्स
– बेस्ट फिल्म ऑन सोशल इश्यू – होली राइट्स और लाडली (हिन्दी)
– बेस्ट एजुकेशनल फिल्म – Aples and Oranges (इंग्लिश)
– बेस्ट इन्वेस्टिगेटिव फिल्म – Jakkal (मराठी)
– बेस्ट एनिमेशन फिल्म – राधा (म्यूजिकल)
———————–
10. 67वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार में बेस्ट फिल्म क्रिटिक का अवॉर्ड किसे मिला?
a. विवेक अग्निहोत्री
b. सोहिनी चट्टोपाध्याय
c. राजुल सिंह
d. स्वर्ण सिंह
Answer: b. सोहिनी चट्टोपाध्याय
———————
11. 67वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार में ‘Best Book on Cinema’ का अवॉर्ड किसे मिला?
Answer: A GANDHIAN AFFAIR: INDIA’S CURIOS PORTRAYAL OF LOVE IN CINEMA
(अ गांधियन अफेयर : इंडियाज क्युरियस पोर्ट्रेयल ऑफ लव इन सिनेमा)
– लेखक : संजय सूरी
———————–
12. 67वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार में फ़िल्म शूटिंग के लिए पसंदीदा राज्य (Most Film Friendly State) का अवॉर्ड किसे मिला?
a. सिक्किम
b. महाराष्ट्र
c. असम
d. उत्तर प्रदेश
Answer: a. सिक्किम