यह 24 & 25 October 2020 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्जाम्स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्से से Free में डाउनलोड करें।
1. ‘इंटरनेशनल माइग्रेशन आउटलुक 2020’ में भारत का स्थान बताएं?
a. पहला
b. दूसरा
c. तीसरा
d. चौथा
Answer: b. दूसरा
– यह रिपोर्ट OECD (Organisation for Economic Co-operation and Development) {आर्थिक सहयोग और विकास संगठन} ने जारी की।
– यह एक अंतर्राष्ट्रीय संगठन है, जिसमें 37 देश शामिल हैं।
– इसका मुख्यालय पेरिस (फ्रांस) में है।
– स्थापना 1948 में हुई थी।
‘इंटरनेशनल माइग्रेशन आउटलुक 2020’
– भारत ने OECD देशों में जाने वाले प्रवासियों की संख्या और उन देशों की नागरिकता प्राप्त करने के मामले में दूसरी रैंक हासिल की है।
– वर्ष 2018 में भारत से 3.3 लाख प्रवासी चले गए। वर्ष 2017 की तुलना में यह 10 प्रतिशत ज्यादा है।
– इस रिपोर्ट में चीन पहले स्थान पर है। इस देश से 4.3 लाख प्रवासी दूसरे देश में गए।
– तीसरे स्थान पर रोमानिया है।
————————————–
2. केंद्र सरकार ने किस केंद्र शासित प्रदेश में पंचायती राज कानून को मंजूरी दी है, जिसके तहत अब त्रि-स्तरीय पंचायत व्यवस्था हो गई है?
a. जम्मू-कश्मीर
b. दिल्ली
c. पुदुचेरी
d. चंडीगढ़
Answer: a. जम्मू-कश्मीर
– केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 17 अक्टूबर 2020 में जम्मू-कश्मीर पंचायती राज अधिनियम 1989 को लागू करने की मंजूरी दी है।
– जम्मू-कश्मीर जब राज्य था और धारा 370 के तहत उसे विशेष अधिकार थे, उस दौरान वहां पर त्रि-स्तरीय पंचायती राज व्यवथा नहीं थी।
– वहां ग्राम पंचायत (हलका पंचायत) चुनाव जरूर होते थे, लेकिन जिला पंचायत के चुनाव नहीं होते थे।
– जम्मू कश्मीर में धारा 370 खत्म होने के बाद भारत के तमाम कानून लागू हो गए हैं।
– अब केंद्रीय मंत्रिमंडल के फैसले से वहां पर चुनाव होंगे।
– इसमें जिला परिषद (जिसे वहां जिला विकास परिषद – District Development Council {DDC} कहा जाता है), ब्लॉक पंचायत और ग्राम पंचायत के चुनाव होंगे।
– सूचना एवं प्रसारण मंत्री (Minister of Information and Broadcasting) प्रकाश जावड़ेकर ने इसकी जानकारी दी।
– जिला विकास परिषद (जिला पंचायत) के सीधे चुनाव होकर जनप्रतिनिधियों के हाथ में सत्ता आएगी।
– इससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया मजबूत होगी।
– कश्मीर का दुख था कि सत्ता चंद लोगों के पास थी। अब आम जनता के पास आएगी।
– हालांकि जम्मू-कश्मीर की क्षेत्रीय राजनीतिक दलों ने चुनाव में हिस्सा न लेने का ऐलान किया है।
जम्मू-कश्मीर
उपराज्यपाल – मनोज सिन्हा
————————————–
3. फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) ने पाकिस्तान को फिर से ग्रे लिस्ट में बरकरार रखा, अब इसकी अगली समीक्षा कब होगी?
a. फरवरी 2021
b. मार्च 2021
c. अप्रैल 2021
d. मई 2021
Answer: a. फरवरी 2021
– 23 अक्टूबर 2020 को FATF की बैठक में यह पाया गया कि पाकिस्तान यूएन द्वारा घोषित आतंकी संगठनों की फंडिंग के खिलाफ कार्रवाई करने में विफल रहा है।
– पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट में बरकरार रखने की घोषणा एफएटीएफ के अध्यक्ष मार्कस प्लीयर ने की।
– लश्कर ए तैयाबा चीफ हाफिज सईद, जैश ए मोहम्मद चीफ मसूद अजहर और कई आतंकवादियों पर पुख्ता कार्रवाई अब तक नहीं हुई है।
– अब अगली समीक्षा फरवरी 2021 को होगी।
FATF
– फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स
– इसके 39 सदस्य हैं।
– मुख्यालय पेरिस, फ्रांस
– स्थापना : जुलाई 1989
– यह संगठन अंतर्राष्ट्रीय फाइनेंशियल सिस्टम में आतंकी फंडिंग को रोकने और इसके खतरों का मुकाबला करने के लिए बना हॅ।
पाकिस्तान
प्रधानमंत्री: इमरान खान
राष्ट्रपति: आरिफ अल्वी
राजधानी: इस्लामाबाद
—————————————-
4. विश्व हिम तेंदुआ दिवस (World Snow Leopard Day) कब मनाया जाता है?
a. 25 अक्टूबर
b. 24 अक्टूबर
c. 23 अक्टूबर
d. 22 अक्टूबर
Answer: c. 23 अक्टूबर
– इस दिन को मनाने का उद्देश्य हिम तेंदुए के संरक्षण के महत्व को दर्शाना है।
– पहला हिम तेंदुआ दिवस 23 अक्टूबर 2014 को बनाया गया था।
– इसे मनाने की शुरुआत उन देशों ने की थी जहां इनकी आबादी सबसे ज्यादा है।
– इनमें उज्बेकिस्तान, ताजिकिस्तान, रूस, पाकिस्तान, मंगोलिया, किर्गिस्तान, कजाकिस्तान, भारत, चीन, भूटान और अफ़गानिस्तान शामिल हैं।
– इन देशों ने 2013 में 23 अक्टूबर को हिम तेंदुए के संरक्षण के संबंध में बिश्केक घोषणा पर हस्ताक्षर किए थे।
– जो किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में पहली बार आयोजित ग्लोबल स्नो लेपर्ड फोरम में हुआ था।
हिम तेंदुए क्या होता है-
– हिम तेंदुए शक्तिशाली जानवर हैं, जो मध्य एशिया के 12 विभिन्न देशों में बड़े पैमाने पर वितरित किया जाता है।
– ये ऊंची पहाड़ी क्षेत्रों में 3,000-4,500 मीटर की ऊंचाई पर होते हैं।
– भारत में हिम तेंदुए
—————————————–
5. प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने ‘किसान सूर्योदय योजना’ की शुरूआत किस राज्य में की?
a. उत्तर प्रदेश
b. मध्य प्रदेश
c. बिहार
d. गुजरात
Answer: d. गुजरात
– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 अक्टूबर को गुजरात में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कुल तीन योजनाओं की शुरुआत की।
– इसमें ‘किसान सूर्योदय योजना’, जूनागढ़ में गिरनार रोपवे तथा अहमदाबाद स्थित यू. एन. मेहता कार्डियॉलजी इंस्टिट्यूट ऐंड रिसर्च सेंटर से संबंद्ध पीडियाट्रिक हार्ट हॉस्पिटल का भी उद्घाटन शामिल है।
‘किसान सूर्योदय योजना’
– इस योजना के तहत किसानों को सिंचाई के लिए सुबह 5 बजे से रात 9 बजे तक बिजली की आपूर्ति की जाएगी।
– राज्य सरकार ने 2023 तक इस योजना के तहत पारेषण अवसंरचना (Transmission infrastructure) स्थापित करने के लिए 3500 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है।
– 2020-21 के लिए दाहोद, पाटन, महिसागर, पंचमहल, छोटा उदेपुर, खेड़ा, तापी, वलसाड, आनंद और गिर-सोमनाथ को योजना के तहत शामिल किया गया है।
– शेष जिलों को 2022-23 तक चरणबद्ध तरीके से कवर किया जाएगा।
गुजरात
सीएम – विजय रूपाणी
राज्यपाल – आचार्य देवव्रत
————————————-
6. संयुक्त राष्ट्र दिवस (united nations day) कब मनाया जाता है?
a. 24 अक्टूबर
b. 25 अक्टूबर
c. 23 अक्टूबर
d. 22 अक्टूबर
Answer: a. 24 अक्टूबर
– द्वितीय विश्व युद्ध के बाद वर्ष 1945 में दुनिया के बहुत से देशों ने शांति और सद्भावना कायम रखने के लिए एक संगठन संयुक्त राष्ट्र की स्थापना की।
– संयुक्त राष्ट्र घोषणापत्र तैयार किया गया और इसे 24 अक्टूबर 1945 को लागू किया गया।
– इसे संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा 1971 में अंतरराष्ट्रीय स्तर मनाए जाने की घोषणा की गई थी।
– और इसे संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों में सार्वजनिक अवकाश के रूप में मनाया जाता है।
– संयुक्त राष्ट्र” नाम संयुक्त राज्य के राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी. रूजवेल्ट द्वारा दिया था।
संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय: न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका.
महासचिव: एंटोनियो गुटेरेस
————————————
7. विश्व विकास सूचना दिवस (World Development Information Day) कब मनाया जाता है?
a. 23 अक्टूबर
b. 24 अक्टूबर
c. 22 अक्टूबर
d. 21 अक्टूबर
Answer: b. 24 अक्टूबर
– 1972 में यूनाइटेड नेशंस ने विकास समस्याओं के लिए दुनिया का ध्यान आकर्षित करने और उसका समाधान खोजने के लिए लिए मनाने का निर्णय लिया।
– इसके अलावा 24 अक्टूबर को यूनाइटेड नेशंस डे भी होता है तो उसके साथ ही इसे मनाया गया।
———————————
8. नयानी नरसिम्हा रेड्डी का निधन 22 अक्टूबर 2020 को हो गया, वह किस राज्य के पहले गृहमंत्री बने थे?
a. आंध्र प्रदेश
b. तेलंगाना
c. तमिलनाडु
d. कर्नाटक
Answer: b. तेलंगाना
– 76 वर्षीय नयानी नरसिम्हा रेड्डी सत्तारूढ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के वरिष्ठ नेता थे।
– वर्ष 2014 में तेलंगाना की स्थापना के बाद रेड्डी राज्य के पहले गृहमंत्री बने थे।
– अलग तेलंगाना राज्य की मांग को लेकर हुए प्रदर्शनों में उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई थी।
– वह अविभाजित आंध्र प्रदेश की विधानसभा के लिए तीन बार – 1978, 1985 और 2004 में निर्वाचित हुये थे।
– टीआरएस द्वारा वर्ष 2004 में कांग्रेस के साथ गठबंधन करने पर रेड्डी ने दिवंगत वाईएस राजशेखर रेड्डी सरकार में बतौर मंत्री अपनी सेवाएं दीं थी।
तेलंगाना
मुख्यमंत्री- के चंद्रशेखर राव
राजधानी- हैदराबाद
राज्यपाल- तमिलिसाई साउंडारराजन
———————————
9. सऊदी अरब के रियाद में आयोजित यूथ-20 (Y-20) शिखर सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किसने किया?
a. किरेन रिजिजू
b. अमित शाह
c. राजनाथ सिंह
d. पीयूष गोयल
Answer: a. किरेन रिजिजू
– यह सम्मेलन 15 से 17 अक्टूबर 2020 तक चला।
– इस शिखर सम्मेलन का विषय:- ‘Government – Youth dialogue on post-COVID-19 opportunities’ था।
– इसमें जी-20 देशों के युवा नेताओं को आमंत्रित किया गया था।
—————————————
10. किस आईआईटी संस्था ने COVID-19 की जाँच के लिये कोविरैप (COVIRAP) नामक एक नए डायग्नोस्टिक परीक्षण की खोज की है?
a. आईआईटी कानपुर
b. आईआईटी दिल्ली
c. आईआईटी खड़गपुर
d. आईआईटी रुड़की
Answer: c. आईआईटी खड़गपुर
– भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने इस टेस्ट को मान्यता प्रदान की है।
– कोविरैप में तापमान नियंत्रित करने की यूनिट, जीनोमिक एनालिसिस (Genomic Analysis) के लिये स्पेशल डिटेक्शन यूनिट और परिणाम के लिए अनुकूलित स्मार्टफोन है।
– इसने कोविड-19 के सटीक नतीजे आएंगे।
– फिलहाल आरटी-पीसीआर से कोरोना टेस्ट किया जाता है।
– इनके रिजल्ट काफी हद तक सही आते हैं।
– लेकिन इसकी शुद्धता दर (Accuracy Rate) काफी कम है।
– जबकि COVIRAP से नतीजे भी सिर्फ एक घंटे में मिल जाएंगे।
———————————-
11. विश्व पोलियो दिवस (World Polio Day) कब मनाया जाता है?
a. 25 अक्टूबर
b. 24 अक्टूबर
c. 23 अक्टूबर
d. 22 अक्टूबर
Answer: b. 24 अक्टूबर
– पोलियो के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए, हर साल यह दिवस पूरे विश्व में मनाया जाता है।
– पोलियो को कभी संक्रामक बीमारी के रूप में जाना जाता था।
– जिसने दुनिया भर में लाखों बच्चों के जीवन को बाधित किया था।
– विश्व पोलियो दिवस जोनास साल्क के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
– जो अमेरिकी वायरोलॉजिस्ट थे, जिन्होंने दुनिया का पहला सुरक्षित और प्रभावी पोलियो वैक्सीन बनाने में मदद की थी।
– डॉक्टर जोनास साल्क ने साल 1955 में 12 अप्रैल को ही पोलियो से बचाव की दवा को दुनिया के सामने प्रस्तुत किया था।
– अगस्त 2020 तक के आकड़ों के अनुसार, अब अफगानिस्तान और पाकिस्तान केवल दो ही राष्ट्र हैं, जहां पोलियोवायरस अभी बना हुआ है।
वर्ष 2020 की थीम: A win against polio is a win for global health’ यानि पोलियो के खिलाफ जीत एक वैश्विक स्वास्थ्य के लिए जीत है।
————————————
12. टेनिस खिलाड़ी जूलिया जॉर्जेस ने 31 साल की उम्र में सन्यास ले लिया, वह किस देश की खिलाड़ी हैं?
a. स्पेन
b. जर्मनी
c. भारत
d. जापान
Answer: b. जर्मनी
– जूलिया जोर्जेस विंबलडन की पूर्व सेमीफाइनलिस्ट रही हैं।
– वर्ष 2018 में जूलिया नौवीं रैकिंग पर पहुंची थीं । – उनकी मौजूदा रैंकिंग 45वीं थी।
– फ्रेंच ओपन 2014 में मिश्रित युगल में नेनाद जिमोनजिक के साथ उपविजेता रही थी।
– 2011 में स्टुटगार्ट और 2017 में मास्को तथा जुहाई में (महिला टेनस संघ) डब्ल्यूटीए एलीट ट्रॉफ्री की विजेता रहीं है।
————————————–
13. किस राज्य सरकार ने हाल ही में एकीकृत आदर्श कृषि ग्राम योजना की शुरूआत की?
a. बिहार
b. कर्नाटक
c. उत्तराखंड
d. केरल
Answer: c. उत्तराखंड
– उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने इस योजना की शुरुआत की।
– इसके तहत किसानों को दिए जाने वाले ब्याज मुक्त ऋण की सीमा 2 लाख रुपये से 3 लाख रुपये की गई है.
– इसके अलावा किसानों को उत्पादकता बढ़ाने के लिए मशीनीकृत और वैज्ञानिक खेती पर जोर देने के लिए कहा गया है.
—————————————–
14. भारत के किस राज्य की पहाडि़यों पर करोड़ों साल पुराने जीवाश्म (फॉसिल्स) मिले हैं?
a. तेलंगाना
b. झारखंड
c. राजस्थान
d. बिहार
Answer: b. झारखंड
– झारखंड के साहिबगंज जिले में राजमहल की पहाड़ियों पर जो फॉसिल्स मिले हैं, इन पर जुरासिक काल के पेड़ों की पत्तियों की छाप (लीफ इंप्रेशन) है।
– माना जा रहा है कि ये जीवाश्म उन पेड़ों के हैं, जो कभी शाकाहारी डायनासोर का भोजन रहे होंगे।
– साहिबगंज स्थित पीजी कालेज में भूगर्भशास्त्र के प्राध्यापक डॉक्टर रंजीत प्रसाद सिंह ने जानकारी दी।
– उन्होंने बताया कि इन जीवाश्मों को संरक्षित करने के लिए वह मुख्य सचिव और कुछ दूसरे अधिकारियों को पत्र लिख रहे हैं।
– ताकि लखनऊ स्थित बीरबल साहनी इंस्टीच्यूट और जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के वैज्ञानिकों के साथ यहां खुदाई कर और जीवाश्मों की तलाश की जा सके।
– ऐसी वनस्पतियां जुरासिक काल में पाई जाती थीं। लेकिन कुछ – लीफ इंप्रेशन ऐसे भी हैं, जिनकी पहचान नहीं की जा सकी है। – उन्होंने यह भी कहा, ‘यहां जुरासिक काल के वनस्पति जीवाश्म मिलते रहे हैं, इसलिए धरती की खुदाई कर यह पता लगाने की कोशिश की जानी चाहिए कि क्या यहां जंतुओं के जीवाश्म हैं या नहीं।
– रहस्यमय राजमहल की पहाड़ियों में पहले भी ऐसे जीवाश्म मिल चुके हैं।
– साहिबगंज के अलावा पाकुड़ और आसपास के दूसरे जिलों में भी ऐसे जीवाश्म मिलते रहे हैं।
– इस इलाके में पहले मिले जीवाश्मों के अंदर पहले भी ऐसे लीफ इंप्रेशन देखे जा चुके हैं।
Free Download Notes PDF of Toady’s Current Affairs : – Click Here
Free Download One Liner MCQ PDF – Current Affairs : – Click Here
आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।