25 & 26 November 2022 Current Affairs

यह 25 & 26 November 2022 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। 

PDF Download : Click here

1. न्‍यूक्लियर क्षमता वाली मिसाइल AGNI-3 का सफल परीक्षण इंडियन आर्म्ड फोर्सेज की किस कमांड ने किया?

a. अंडमान एंड निकोबार कमांड
b. स्ट्रेटेजिक फोर्सेज़ कमांड
c. मैरीटाइम थिएटर कमांड
d. DRDO

Answer: b. स्ट्रेटेजिक फोर्सेज़ कमांड

– ओडिशा के एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से अग्नि -3 (इंटरमीडिएट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल) का सफल ट्रेनिंग लॉन्च (परीक्षण) किया गया।
– यह परीक्षण 23 नवंबर 2022 को स्ट्रेटेजिक फोर्सेज़ कमांड (SFC) के ट्रेनिंग लॉन्च प्रोग्राम के अंतर्गत किया गया।
– यह परीक्षण एक पूर्व निर्धारित सीमा के लिए किया गया था।
– इसके अलावा मिसाइल के सिस्टम के सभी ऑपरेशनल पैरामीटर को भी मापा गया।

अग्नि -3
– इस मिसाइल को 2011 में अग्नि-2 के उत्तराधिकारी के रूप में सेवा में शामिल किया गया था।
– इस मिसाइल को DRDO ने विकसित किया है।
– यह परमाणु क्षमता वाली एक इंटरमीडिएट रेंज बैलिस्टिक मिसाइल है।
– यह 16 मीटर लंबी मिसाइल है।
– इसका वजन 48 टन से अधिक है।
– इसकी रेंज 3000 किलोमीटर से अधिक है।
– यह 1.5 टन से अधिक का पेलोड (मिसाइल में लगा सामान) ले जाने में सक्षम है।
– अग्नि-3 का पहला डेवलपमेंट ट्रायल जुलाई 2006 में किया गया था।
– लेकिन यह सही परिणाम नहीं दे सका था।
– बाद में अप्रैल 2007 में इसका सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण किया गया।
– तब से इस मिसाइल का कई बार सफलतापूर्वक परीक्षण किया जा चुका है।

स्ट्रेटेजिक फोर्सेज़ कमांड (SFC)
– इसे 4 जनवरी 2003 को वाजपेयी सरकार द्वारा बनाया गया था।
– यह इंडियन आर्म्ड फोर्सेज (आर्मी, नेवी और एयरफोर्स) की एक कमांड है।
– स्ट्रेटेजिक फोर्सेज़ कमांड (SFC), जिसे कभी-कभी स्ट्रेटेजिक न्यूक्लियर कमांड कहा जाता है।
– यह भारत के न्यूक्लियर कमांड अथॉरिटी (NCA) का हिस्सा है।
– यह देश के नॉन-स्ट्रेटेजिक और स्ट्रेटेजिक न्यूक्लियर वेपन्स के भंडार के प्रबंधन और एडमिनिस्ट्रेशन के लिए जिम्मेदार है।

SFC
कमांडर-इन-चीफ: आर बी पंडित

अग्नि मिसाइल को ट्रैक करने को चीन ने भेजा स्पाई शिप
– चीन ने 04 नवंबर 2022 को अपने स्पाई शिप ‘शिप युआन वांग-6’ को इंडोनेशिया के पास लोम्बोक जलडमरूमध्य के माध्यम से हिंद महासागर में भेजा।
– यह क्षेत्र अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से लगभग 3500 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
– चीन ने अपने इस शिप को भारत के अग्नि मिसाइल टेस्ट को ट्रैक करने के लिए भेजा था।

‘युआन वांग-6’
– चीनी सैन्य जहाज युआन वांग 6 मिसाइलों की निगरानी करने में सक्षम है,
– यह जहाज ‘रिसर्च एंड सर्वे शिप’ के रूप में पंजीकृत है।
– युद्धपोत सहित विदेशी जहाज एक्सक्लूसिव इकोनॉमिक जोन (EEZ) से अनुमति के आधार पर गुजर सकते हैं।
– हालांकि, भारतीय कानून, बिना अनुमति के किसी भी तरह के विदेशी सर्वे और रिसर्च की अनुमति नहीं देता है।

चीन हिंद महासागर में घुसपैठ क्यों कर रहा है?
– चीन भारत के मिसाइलों पर भी नजर रखना चाहता है।
– चीन अपने स्ट्रैटेजिक जहाजों की मदद से हिंद महासागर में अपना दबदबा बना रहा है।
– वे मलक्का जलडमरूमध्य के अलावा एक वैकल्पिक मार्ग की तलाश के लिए समुद्र की सतह को माप रहे हैं।
– वर्तमान में, चीनी जहाज केवल मलक्का, सुंडा, लोम्बोक, ओम्बेई या वेटर जलडमरूमध्य के माध्यम से हिंद महासागर में प्रवेश कर सकते हैं।
– ये सभी मार्ग पूरी तरह या आंशिक रूप से इंडोनेशिया द्वारा नियंत्रित हैं।

————-
2. 53वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) 2022 को किस राज्य में आयोजित किया गया?

a. महाराष्ट्र
b. गोवा
c. कर्नाटक
d. राजस्थान

Answer: b. गोवा

– 53वें भारतीय अंतराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI: International Film Festival of India) का आयोजन 20 से 28 नवंबर 2022 तक गोवा की राजधानी पणजी में रहा है।
– इस फिल्म फेस्टिवल में 79 देशों की 280 फिल्मों की स्क्रीनिंग होगी।
– इसमें भारत की 25 फीचर और 19 गैर-फीचर फिल्में दिखाई जाएंगी।
– समारोह का उद्घाटन केंद्रीय मिनिस्टर अनुराग ठाकुर ने किया।
– फेस्टिवल की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया की फिल्म अल्मा और ऑस्कर से हुई।
– यहां फिल्‍म दृश्यम-2 का ग्रैंड प्रीमियर भी हुआ।

————-
3. 53वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) में किस एक्टर को ‘इंडियन फिल्म पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर 2022’ अवॉर्ड मिला?

a. रजनीकांत
b. विश्वजीत चटर्जी
c. हेमा मालिनी
d. चिरंजीवी

Answer: d. चिरंजीवी

– 53वें IFFI फिल्म महोत्सव 2022 में चिरंजीवी को इंडियन फिल्म पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर के अवॉर्ड से नवंबर 2022 को सम्मानित किया गया।

चिरंजीवी से पहले किन-किन को पुरस्कार मिला
– वहीदा रहमान
– रजनीकांत
– इलैयाराजा
– S P बालासुब्रमण्यम
– अमिताभ बच्चन
– सलीम खान
– विश्वजीत चटर्जी
– हेमा मालिनी
– प्रसून जोशी

चिरंजीवी
– चिरंजीवी का वास्तविक नाम कोणिदेल शिवशंकर वरप्रसाद है।
– चिरंजीवी ने वर्ष 1978 फिल्म पुनाधिरल्लू से डेब्यू किया था।
– चिरंजीवी को 10 फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिल चुके है।
– उन्हें 4 नंदी पुरस्कार भी मिल चुके है।
– नंदी पुरस्कार साउथ सिनेमा और टेलीविजन का सबसे बडा अवॉर्ड है।
– उन्हें वर्ष 2006 में भारत का तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण मिल चुका है।
– वह दक्षिण भारत के पहले अभिनेता है जिन्हें वर्ष 1987 में ऑस्कर समारोह में आमंत्रित किया गया था।
– चिरंजीवी को वर्ष 2012 में केंद्रीय मंत्री (स्वतंत्र प्रभार पर्यटन) भी बनाया गया था।

—————
4. 53वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) 2022 में किस फिल्म डॉयरेक्टर को ‘सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ मिला?

a. कार्लोस सौरा
b. राजकुमार हिरानी
c. ऑरसन वेल्स
d. रूसो भाई

Answer: a. कार्लोस सौरा

– कार्लोस सौरा स्पेन के प्रसिद्ध फिल्म डॉयरेक्टर और लेखक है।
– इन्हें IFFI 2022 में सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से 20 नवंबर को सम्मानित किया गया।

कार्लोस सौरा की प्रसिद्ध फिल्म
– क्रिया क्यूर्वोस
– The हंट
– मम्मा टर्न 100

International Film Festival of India (IFFI)
– वर्ष 1952 में स्‍थापित भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI), एशिया के सबसे महत्वपूर्ण फिल्म समारोहों में से एक है।

————–
5. 53वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) 2022 की थीम बताएं?

a. पिछले 50 वर्षों में भारतीय सिनेमा का विकास
b. पिछले 75 वर्षों में भारतीय सिनेमा का विकास
c. पिछले 100 वर्षों में भारतीय सिनेमा का विकास
d. पिछले 150 वर्षों में भारतीय सिनेमा का विकास

Answer: c. पिछले 100 वर्षों में भारतीय सिनेमा का विकास

– स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव के समारोह को ध्यान में रखते हुए थीम को बनाया गया।

————-
6. 53वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) 2022 में किसे फोकस देश (कंट्री इन फोकस) बनाया?

a. स्वीडन
b. फ्रांस
c. चीन
d. रूस

Answer: b. फ्रांस

– फ्रेंच सिनेमा की विविधता (Diversity) और क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए 8 फिल्मों को चुना।

IFFI 2022 में फ्रेंच सिनेमा की किन फिल्मों को प्रदर्शित किया जाएगा?
– पीपल्स चिल्ड्रेन
– The क्रॉसिंग
– बेल एन्ड सेबेस्टियन The नोंवेल्ले जेनरेशन
– बिटवीन टू वर्ल्ड
– The वेलवेट क्वीन
– सिक्सटीन
– The वैनिश्ड प्रेसिडेंट
– The ग्रीन परफ्यूम

————-
7. बिहार के ऐसे पहले जिले का नाम बताएं, जिसका कलेक्ट्रेट ऑफिस पेपरलेस बन गया?

a. सहरसा
b. मुजफ्फरपुर
c. नालंदा
d. नवादा

Answer: a. सहरसा

– बिहार का सहरसा कलेक्ट्रेट पूरी तरह पेपरलेस बन चुका है।
– ऐसा करने वाला सहरसा, बिहार का पहला जिला है।
– बिहार में 38 जिले हैं। इनमें से केवल सहरसा कलेक्ट्रेट ही पेपरलेस बन पाया है।

सहरसा कलेक्ट्रेट कैसे बना पेपरलेस?
– सहरसा कलेक्ट्रेट ऑफिस को पेपरलेस बनाने का श्रेय जिले के जिला अधिकारी आनंद शर्मा को जाता है।
– आनंद शर्मा ने वर्ष 2022 के शुरुआत में सहरसा के जिले अधिकारी का पदभार संभाला।
– आनंद शर्मा जिन्हें सहकारिता विभाग पटना में पेपरलेस कार्य करने का अनुभव था।
– उन्होंने लगभग 5,000 फाइलों के लगभग तीन लाख पन्नों को स्कैन करके डिजिटल फाइलों में बदलवाया।
– फरवरी 2022 में कर्मचारियों और हितधारकों को ट्रेनिंग दी गई।
– इसके बाद अब जाकर यह सहरसा कलेक्ट्रेट ऑफिस पूर्णरूप से पेपरलेस बना है।

भारत के अन्य राज्य के जिले, जो पेपरलेस बने हैं
– वर्ष 2012 में केरल के इडुक्की और वर्ष 2016 में हैदराबाद के एक जिले को पेपरलेस बनाया गया है।
– इसके अलावा वर्ष 2020-21 के दौरान देश के कई जिले पेपरलेस बने है।
– इनमें केरल का पलक्क्ड़, ओडिशा का जगतसिंहपुर, मध्य प्रदेश का ग्वालियर और महाराष्ट्र का रायगढ़ शामिल है।

बिहार
राजधानी- पटना
राज्यपाल- फगू चौहान

————-
8. किस भारतीय वन्‍यजीव वैज्ञानिक को संयुक्त राष्ट्र का सर्वोच्च पर्यावरण अवॉर्ड ‘चैंपियंस ऑफ द अर्थ’ मिला?

a. उमा रामकृष्णन
b. पूर्णिमा देवी बर्मन
c. लतिका नाथ
d. अपर्ना देवी

Answer: b. पूर्णिमा देवी बर्मन

– संयुक्त राष्ट्र ने 22 नवंबर 2022 को पूर्णिमा देवी बर्मन को सम्‍मानित किया।
– वे भारतीय वन्यजीव वैज्ञानिक हैं। उन्‍हें UN का पर्यावरण से संबंधित सर्वोच्च पुरस्कार (‘चैंपियंस ऑफ द अर्थ’) सम्‍मान मिला।
– क्‍यों मिला अवॉर्ड : पारिस्थितिक तंत्र के क्षरण (Degradation) की रोकथाम के लिए किए गए कामों के लिए।
– किस कैटेगरी में अवॉर्ड मिला: एंटरप्रेन्योरियल विजन श्रेणी
– पूर्णिमा देवी बर्मन, हरगिला आर्मी का नेतृत्व करती है, जो सारस को विलुप्त होने से बचाने के लिए काम करता है।

हरगिला आर्मी क्‍या है?
– हरगिला आर्मी में केवल महिलांए काम करती है।
– इसमें महिलाएं सारस के मुखौटे बनाती और बेचती है।
– इन मुखौटे से अपनी पैसों की जरुरत और विलुप्त होती प्रजाति के बारे में जागरूकता बढाने में मदद मिलती है।

डॉ पूर्णिमा देवी बर्मन
– यह भारतीय वन्यजीव वैज्ञानिक है।
– यह असम से है।
– उन्हें वर्ष 2017 में उनके संरक्षण प्रयासों के लिए व्हिटली पुरस्कार मिला था।
– वर्ष 2017 में उन्हें नारी शक्ति पुरस्कार दिया गया था।

2018 में PM मोदी को मिल चुका है यह अवॉर्ड
– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वर्ष 2018 में संयुक्त राष्ट्र के सर्वोच्च पर्यावरण पुरस्कार चैंपियंस ऑफ द अर्थ से सम्मानित किया जा चुका है।

चैंपियंस ऑफ द अर्थ अवॉर्ड
– चैंपियंस ऑफ द अर्थ अवॉर्ड्स की स्थापना वर्ष 2005 में संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम ने की।

– चैंपियंस ऑफ द अर्थ अवॉर्ड पांच श्रेणियों में दिया जाता है।
1. लाइफटाइम अचीवमेंट
2. इन्सपायर और एक्सन
3. पॉलिसी लीडरशिप
4. एंटरप्रेन्योरियल विजन
5. साइंस और इनोवेशन

संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम
– स्थापना – 1972
– मुख्यालय – नैरोबी, केन्या
– कार्यकारी निदेशक – इंगर एंडरसन (डेनमार्क)

————–
9. बाबू मणि का निधन 19 नवंबर 2022 को हो गया, वे किस खेल से जुड़े हुए थे?

a. क्रिकेट
b. फुटबॉल
c. हॉकी
d. टेनिस

Answer: b. फुटबॉल

– वह 59 वर्ष के थे।

बाबू मणि
– उनका जन्म वर्ष 1963 में बैंगलोर, कर्नाटक में हुआ था।
– उन्होंने वर्ष 1984 नेहरू कप में अर्जेंटीना के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में डेब्यू किया था।
– उन्होंने 55 इंटरनेशनल फुटबॉल मैचों में भारत का नेतृत्व किया था।
– वे एएफसी एशियाई कप (1984) के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय टीम का हिस्सा भी थे।
– मणि उस भारतीय टीम के सदस्य भी थे जिसने दक्षिण एशियाई खेलों के 1985 और 1987 के संस्करणों में गोल्ड मेडल जीता था।
– उन्होंने बंगाल का प्रतिनिधित्व करते हुए वर्ष 1986 और 1988 में एक खिलाड़ी के रूप में दो बार संतोष ट्रॉफी जीती थी।
– क्लब के तरफ से उन्होंने कोलकाता के तीन दिग्गजों – मोहम्मडन स्पोर्टिंग, मोहन बागान और ईस्ट बंगाल के लिए खेला।

————-
10. वन हेल्थ जॉइंट प्लान ऑफ एक्शन (OH JPA) किसने लॉन्च किया?

a. WHO, UNEP
b. WOAH
c. FAO
d. उपरोक्त सभी

Answer: d. उपरोक्त सभी

– इस प्लान को 17 नवंबर 2022 को लॉन्च किया गया।

किसने मिलकर प्‍लान लॉन्‍च किया
– WHO: वर्ल्‍ड हेल्‍थ ऑर्गेनाइजेशन
– UNEP: यूनाईटेड नेशंस एनवायरनमेंट प्रोग्राम
– WOAH: वर्ल्ड ऑर्गेनाइजेशन फॉर एनिमल हेल्थ
– FAO: फूड एंड एग्रीकल्चर ऑर्गेनाइजेशन

वन हेल्थ जॉइंट प्लान ऑफ एक्शन (OH JPA) का लक्ष्य
– वन हेल्थ एक इंटीग्रेटेड अप्रोच है।
– इसका उद्देश्य मनुष्यों, जानवरों, पौधों और इकोसिस्टम के स्वास्थ्य को स्थायी रूप से संतुलित और अनुकूलित करना है।
– इस योजना का उद्देश्य हेल्थ सिस्टम में कोलेबोरेशन, कम्युनिकेशन, कैपेसिटी बिल्डिंग और कोआर्डिनेशन को मजबूत करना है।
– समाज में व्याप्त में इकोसिस्टम की गिरावट, फूड सिस्टम की विफलता, संक्रामक रोगों और एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (AMR) जैसी स्वास्थ्य समस्याओं पर ध्यान देना।
– वन हेल्थ प्लान का उपयोग कर मंकीपॉक्स, COVID-19 और इबोला जैसी वैश्विक महामारी के खिलाफ लड़ना।

वन हेल्थ जॉइंट प्लान ऑफ एक्शन (OH JPA)
– यह पांच वर्षीय प्लान (वर्ष 2022-2026) है।
– प्लान के छह महत्वपूर्ण एरिया:
1. स्वास्थ्य प्रणालियों के लिए एक स्वास्थ्य क्षमता (One Health capacities for health systems)
2. उभरती और दोबारा उभरती हुई जूनोटिक महामारी (emerging and re-emerging zoonotic epidemics)
3. स्थानिक जूनोटिक (endemic zoonotic)
4. उपेक्षित उष्णकटिबंधीय और वेक्टर जनित रोग (neglected tropical and vector-borne diseases)
5. खाद्य सुरक्षा जोखिम (food safety risks)
6. रोगाणुरोधी प्रतिरोध और पर्यावरण (antimicrobial resistance and the environment)

WHO
स्थापना- 1948
हेडक्वार्टर- जिनेवा, स्विट्जरलैंड
महानिदेशक- टेड्रोस एडनॉम

United Nations Environment Programme (UNEP)
स्थापना- 1972
हेडक्वार्टर- नैरोबी, केन्या
कार्यकारी निदेशक- इंगेर एंडरसन

वर्ल्ड ऑर्गेनाइजेशन फॉर एनिमल हेल्थ (WOAH)
स्थापना- 1924
हेडक्वार्टर- पेरिस, फ्रांस
डायरेक्टर जनरल- डॉ मोनिक एलोइट

फूड एंड एग्रीकल्चर ऑर्गेनाइजेशन (FAO)
स्थापना- 1945
हेडक्वार्टर- रोम, इटली
डायरेक्टर जनरल- क्यू डोंग्यू

————–
11. वर्ष 2022 में विश्व एंटीमाइक्रोबियल जागरूकता सप्ताह (World Antimicrobial Awareness Week) कब मनाया गया?

a. 16 से 22 नवंबर
b. 18 से 24 नवंबर
c. 16 से 21 नवंबर
d. 19 से 25 नवंबर

Answer: b. 18 से 24 नवंबर

वर्ष 2022 की थीम: “रोगाणुरोधी प्रतिरोध को एक साथ रोकना”

– विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने वैश्विक जागरूकता बढ़ाने और एंटीबायोटिक प्रतिरोधी बैक्टीरिया के उद्भव और प्रसार को रोकने के लिए वर्ष 2015 में “विश्व एंटीबायोटिक जागरूकता सप्ताह” शुरू किया।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO)
स्‍थापना: 7 अप्रैल 1948
मुख्‍यालय: जिनेवा, स्विट्जरलैंड
प्रमुख: डॉ. टेड्रोस एडनॉम घेब्येयियस

————–
12. भारतीय संविधान दिवस (Indian Constitution Day) कब मनाया जाता है?

a. 23 नवंबर
b. 24 नवंबर
c. 25 नवंबर
d. 26 नवंबर

Answer: d. 26 नवंबर

– 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारत के संविधान को स्वीकार किया था।
– यह संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ।

– वर्ष 2015 को भारत सरकार ने 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मानने की घोषणा की थी।
– इससे पहले इस दिवस को कानून दिवस के रूप में मनाया जाता था।

– 26 नवंबर को संविधान के महत्व और अंबेडकर के विचारों का प्रसार करने के लिए चुना गया।

————–
13. विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस (World Environment Protection Day) कब मनाया जाता है?

a. 23 नवंबर
b. 24 नवंबर
c. 25 नवंबर
d. 26 नवंबर

Answer: d. 26 नवंबर

– यह दिवस पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने और लोगों को पर्यावरण को बेहतर करने के लिए जागरुक करने के लिए मनाया जाता है।
– इसकी शुरुआत संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 1992 में की थी।

————–
14. राष्ट्रीय अंगदान दिवस (National Organ Donation Day) कब मनाया जाता है?

a. 25 नवंबर
b. 26 नवंबर
c. 27 नवंबर
d. 28 नवंबर

Answer: c. 27 नवंबर

– इसे हर वर्ष स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (Ministry of Health and Family Welfare) 27 नवंबर को मनाता है।
– इसका उद्देश्य लोगों को अंग दान के लिए प्रोत्साहित करना है।
– स्वस्थ व्यक्ति मृत्यु के बाद अपने अंगों का दान करके लोगों की जान बचा सकता है।
– इसमें लोग हृदय, यकृत, गुर्दे, आंत, फेफड़े आदि का दान कर सकते है।


PDF Download : Click here

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *