25 मई 2024 करेंट अफेयर्स – सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण

यह 25 मई 2024 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF Download: Click here

1. शक्तिशाली चक्रवाती तूफान ‘रेमल’ किस समुद्र में बना?
In which sea did the powerful cyclonic storm ‘Remal’ form?

a. अरब सागर
b. बंगाल की खाड़ी
c. लाल सागर
d. फारस की खाड़ी

Answer: b. बंगाल की खाड़ी

– बंगाल की खाड़ी नया चक्रवात बना है।
– मौसम विभाग के अनुसार इस चक्रवात के पश्चिम बंगाल के सागर द्वीप और बांग्लादेश के खेपुपारा के बीच कहीं तट से टकराने की आशंका है।
– इस दौरान हवा की गति 135 किलोमीटर प्रति घंटा होगी।
– मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
– हल्दिया, पारादीप, गोपालपुर और फ्रेजरगंज सहित रणनीतिक स्थानों पर नौ आपदा राहत टीमें तैनात की गई हैं।

इंडियन कोस्‍ट गार्ड ने पश्चिम बंगाल,
– इंडियन कोस्‍ट गार्ड ने कहा कि चक्रवात के पश्चिम बंगाल तट के पास पहुंचने की संभावना है और स्थिति पर सक्रिय रूप से नजर रखी जा रही है।
– समुद्र में जान-माल का न्यूनतम नुकसान सुनिश्चित करने के लिए व्यापक एहतियाती उपाय शुरू कर दिए गए हैं।
– मछुआरों और व्यापारी जहाजों को अलर्ट जारी करने को कहा है।

भारत का पूर्वी तट चक्रवात से संवेदनशील
– भारत के पूर्वी तट पर स्थित जिले चक्रवातों के प्रभावों के प्रति अत्यधिक संवेदनशील हैं।
– इन जोखिमों को देखते हुए सरकार राष्ट्रीय चक्रवात जोखिम शमन परियोजना (NCRMP) जैसी पहलों के माध्यम से नुकसान को कम किया जाता है।

पिछले चक्रवाती तूफान
– चक्रवाती तूफान रेमल से पहले दिसंबर 2023 में मिचौंग आया था, जिससे तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में काफी नुकसान हुआ था। उसका नाम म्‍यांमार ने रखा था।
– जून 2023 में आया चक्रवाती तूफान बिपरजॉय 1977 के बाद सबसे अधिक समय तक सक्रिय रहने वाला चक्रवात था। तब यह तूफान 13 दिन और तीन घंटे तक सक्रिय था।

चक्रवाती तूफान कैसे बनते हैं?
– जब समुद्र में कम दबाव का क्षेत्र बनता है, तब चक्रवाती तूफान उठता है।
– यहां सवाल होगा कि समुद्र में कम दबाव का क्षेत्र क्‍या होता है और यह कैसे बनता है?
– इसके लिए ग्‍लोबल वार्मिंग जिम्‍मेदार है।
– जब समुद्र का तापमान बढ़ता है या कहें कि जब समुद्र गर्म होना शुरू होता है, तो उसकी गर्मी से हवा ऊपर उठती है और उस खाली जगह (इससे एक वैक्‍युम सा क्षेत्र) को भरने के लिए आस-पास की हवा दौड़ती है। इसी को कम दबाव का क्षेत्र कहते हैं।
– चूकि समुद्र बहुत विशाल होते हैं, तो इसलिए यह प्रक्रिया बहुत विशाल होती जाती है।
– गर्म हवा ऊपर चली तो जाती है और बड़े इलाके से हवा यहां आती, लेकिन ऊपर उठने वाली हवा भी ठंडी होती है, क्‍योंकि जैसे-जैसे हम ऊंचाई पर जाएंगे, तो तापमान कम होता जाता है।
– ऐसे में ऊपर की हवा, जो ठंडी हो चुकी है वह भी नीचे आना चाहती है और यह तूफान में बदल जाता है।
– हवा बहुत तेजी से घूमती है।

– समुद्र, धरती में ग्‍लोबल वार्मिंग या गर्मी को सोखने में बड़ा योगदान देता है।
– एक तरह से कह सकते हैं कि चक्रवाती तूफान के जरिए समुद्र खुद को ठंडा रखने की कोशिश करता है।

————-
2. चक्रवाती तूफान ‘रेमल’ का नाम किस देश ने रखा?
Which country named the cyclonic storm ‘Remal’?

a. ईरान
b. बांग्‍लादेश
c. भारत
d. ओमान

Answer: d. ओमान

– यह नाम ओमान ने रखा है।

हिन्‍द महासागर के तूफान कैसे तय होते हैं?
– हिन्द महासागर क्षेत्र 13 देश चक्रवाती तूफानों का नाम तय करते हैं।
– इन देशों में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, मालदीव, म्यांमार, ओमान, थाईलैंड, ईरान, कतर, सऊदी अरब, यूएई और यमन शामिल हैं।
– ये 13 देश पहले से ही नाम का लिस्‍ट बनाकर रखते हैं।
– जैसे ही चक्रवात इन देशों के किसी हिस्से में पहुंचता है, सूची में मौजूद अलग नाम इस चक्रवात को दिया जाता है।
– इससे चक्रवात की न केवल आसानी से पहचान हो जाती है बल्कि बचाव अभियानों में भी इससे मदद मिलती है. किसी भी नाम को दोहराया नहीं जाता है।
– तूफान का नाम रखने की व्‍यवस्‍था संयुक्‍त राष्‍ट्र के निर्देशन में बनी हुई है।

————-
3. अंतर्राष्ट्रीय बुकर प्राइज 2024 के विजेता का नाम बताएं?
Name the winner of International Booker Prize 2024?

a. शेहान करुणातिलक
b. जेनी एर्पेनबेक
c. माइकल हॉफमैन
d. फ्रैंक केरमोड

Answer: b. जेनी एर्पेनबेक

– 57 वर्ष की जर्मन लेखिका जेनी एर्पेनबेक को अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार मिला।
– 21 मई 2024 को लंदन में अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार की घोषणा हुई।
– जेनी एर्पेनबेक पहली जर्मन लेखिका हैं, जिन्हें बुकर मिला है।

————–
4. लेखक जेनी एर्पेनबेक को किस उपन्‍यास के लिए अंतर्राष्ट्रीय बुकर प्राइज 2024 मिला?
For which novel did author Jenny Erpenbeck receive the International Booker Prize 2024?

a. टाइम शेल्‍टर
b. फोल्डिंग और स्मॉले
c. “कैरोस”
d. द कैंटरबरी

Answer: c. “कैरोस”

– जर्मनी की लेखिका जेनी एर्पेनबेक को उनकी कृति “कैरोस” के लिए इंटरनेशनल बुकर प्राइज के लिए चुना गया।
– इसे जर्मन भाषा में लिखा गया था, जिसका इंग्लिश ट्रांसलेशन 66 वर्ष के माइकल हॉफमैन ने किया।
– इस पुरस्कार में 50,000 पाउंड (64,000 अमेरिकी डॉलर) की राशि दी जाती है, जिसे जेनी एर्पेनबेक ट्रांसलेटर माइकल हॉफमैन के साथ शेयर करेंगी।
– माइकल हॉफमैन ये पुरस्कार पाने वाले पहले पुरुष हैं।

पूर्वी जर्मनी की प्रेम कहानी है कैरोस
– कैरोस की कहानी जर्मन लोकतांत्रिक गणराज्य के अंतिम दिनों पर आधारित है, जो बर्लिन की दीवार गिरने (9 November 1989) से पहले की है।
– वर्ष 1980 के दशक में पूर्वी बर्लिन में 19 वर्ष की युवती और एक विवाहित पुरुष के बीच की जटिल प्रेम कहानी पर आधारित है।
– जेनी एर्पेनबेक का जन्म और पालन-पोषण पूर्वी बर्लिन में हुआ, जो 1990 में जर्मन एकीकरण के बाद पूर्वी जर्मनी का हिस्सा बन गया।
– जेनी ने ‘The End of Days’ और ‘Go, Went, Gone’ किताबें लिखी हैं।

————–
5. संयुक्त राष्ट्र की शीर्ष अदालत ने इजरायल को राफा में सैन्य अभियान रोकने का आदेश दिया, इसका नाम बताएं?
The top UN court ordered Israel to stop military operations in Rafah, name it?

a. इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (ICJ)
b. इंटरनेशनल क्रिमनल कोर्ट (ICC)
c. यूरोपीयन कोर्ट ऑफ जस्टिस
d. परमानेंट कोर्ट ऑफ इंटरनेशनल जस्टिस

Answer: a. इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (ICJ)

– संयुक्त राष्ट्र की शीर्ष अदालत ICJ ने 24 मई 2024 को इजरायल को राफा में सैन्य अभियान रोकने का आदेश दिया।
– यह एक ऐतिहासिक फैसला है, जिससे हमास के 7 अक्टूबर के हमले के बाद सात महीने से अधिक समय से जारी युद्ध में संघर्ष विराम के लिए अंतर्राष्ट्रीय दबाव बढ़ने की संभावना है।
– द हेग (नीदरलैंड) स्थित न्यायालय का आदेश कानूनी रूप से बाध्यकारी हैं, लेकिन इस लागू करवाने के तंत्र का अभाव है।

नोट – ICJ और ICC अलग-अलग है। ICC (इंटरनेशनल क्रिमनल कोर्ट) में चीफ प्रोसेक्‍यूटर ने हाल ही में नेन्‍याहू और हमास नेताओं की गिफ्तारी का वारंट जारी किया था।

टॉपिक से जुड़े प्रश्‍न
– इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (ICJ) क्‍या है?
– इसकी स्‍थापना कैसे हुई?
– क्‍या अधिकार हैं और क्‍या अधिकार क्षेत्र हैं।
– किस तरह के अपराध के लिए ICC

ICJ
– मुख्‍यालय – द हेग, नीदरलैंड
– स्थापना: 26 जून 1945

फाउंडिंग चार्टर के अनुसार UN के Six principal organs हैं
– जनरल असेंबली
– सिक्‍योरिटी काउंसिल
– इकोनॉमिक एंड सोशल काउंसिल
– ट्रस्‍टशिप काउंसिल
– इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस
– सेक्रेटेरिएट

(Note – यह मेन ऑर्गन है. बाकि अन्‍य जैसे कि WHO, IMF, UNESCO, ILO स्‍पेशिलाइज्‍ड एजेंसी हैं UN की)

संयुक्‍त राष्‍ट्र में भारत की स्‍थाई प्रतिनिधि – रुचिरा कंबोज

क्‍या ICJ का फैसला बाध्‍यकारी होता है?
– हालांकि कोर्ट के पास अपने आदेश का पालन कराने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है।
– पहले भी ऐसे कई मामले देखे गए हैं, जब देशों ने ICJ के आदेश का उल्लंघन किया है।
– फैसला नहीं मानने पर ICJ, सिक्योरिटी काउंसिल (UNSC) में संबंधित देश पर दबाव डलवाता है।
– हालांकि, चीन जैसे देश जिनके पास वीटो पॉवर है, वे अक्सर ICJ का आदेश नहीं मानते।

– दक्षिण अफ्रीका के राष्‍ट्रपति – सिरिल रामफोसा
– इजरायल के प्रधानमंत्री – बेंजामिन नेतन्‍याहू

ICJ की भूमिका: यह राष्ट्रों के बीच कानूनी विवादों को सुलझाता है और अधिकृत संयुक्त राष्ट्र के अंगों तथा विशेष एजेंसियों द्वारा निर्दिष्ट कानूनी प्रश्नों पर अंतर्राष्ट्रीय कानून के अनुसार सलाह देता है।
आधिकारिक भाषाएँ: अंग्रेज़ी और फ्रेंच।

अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय और अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय में अंतर – List

ICJ का आदेश
– आईसीजे ने कहा कि इजरायल को “तुरंत अपने सैन्य हमले को रोकना चाहिए, और राफा प्रांत में किसी भी अन्य कार्रवाई को रोकना चाहिए, जो गाजा में फिलिस्तीनी समूह पर जीवन की ऐसी परिस्थितियां पैदा कर सकती है जो उनके पूरे या आंशिक रूप से भौतिक विनाश का कारण बन सकती है”।
– तत्काल आवश्यक बुनियादी सेवाओं और मानवीय सहायता के निर्बाध प्रावधान के लिए राफा क्रॉसिंग को खुला रखना चाहिए।

इजरायल ने क्‍या कहा
– इजराइल ने इस बात का कोई संकेत नहीं दिया कि वह राफा में अपना रास्ता बदलने की तैयारी कर रहा है, उसने जोर देकर कहा कि अदालत ने गलत फैसला सुनाया है।

UN चीफ ने कहा – पालन हो आदेश
– संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस ने इस बात पर जोर दिया कि “अदालत के फैसले बाध्यकारी हैं और उन्हें विश्वास है कि सभी पक्ष अदालत के आदेश का अनुपालन करेंगे।” उनके प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

फिलिस्‍तीन और हमास ने क्‍या कहा
– संयुक्त राष्ट्र में फिलिस्तीनी राजदूत रियाद मंसूर ने इजरायल से अदालत के फैसले का तुरंत पालन करने का आह्वान किया। हमास ने इस फैसले का स्वागत किया, लेकिन केवल इस बात पर खेद व्यक्त किया कि यह केवल राफा पर लागू होता है, पूरे गाजा पट्टी पर नहीं।

इजरायल का राफा ऑपरेशन
– इजरायली आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 7 अक्टूबर को हमास के हमले के बाद गाजा युद्ध शुरू हुआ, जिसमें 1,170 से अधिक लोग मारे गए, जिनमें से अधिकतर नागरिक थे।
– जबकि हमास द्वारा संचालित क्षेत्र के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इजरायल के जवाबी हमले में गाजा में कम से कम 35,800 लोग मारे गए हैं, जिनमें अधिकतर महिलाएं और बच्चे हैं।
– इसके बाद मई 2024 में इजरायल ने गाजा के दक्षिणी हिस्‍से रफा पर हमला कर दिया। इसमें भी बहुत सी जानें जा रही हैं।

ICJ के साथ भारत के जुड़ाव का इतिहास:
– भारत छह मौकों पर ICJ के मामलों में पक्षकार रहा है, जिनमें से चार में पाकिस्तान भी शामिल रहा है।
– ये हैं:
— भारतीय क्षेत्र पर मार्ग का अधिकार (पुर्तगाल बनाम भारत, 1960 को समाप्त हुआ)।
— आईसीएओ (ICAO) परिषद के क्षेत्राधिकार से संबंधित अपील (भारत बनाम पाकिस्तान, परिणति 1972)।
— युद्ध के पाकिस्तानी कैदियों का परीक्षण (पाकिस्तान बनाम भारत, 1973 में समाप्त हुआ)।
— 10 अगस्त 1999 की हवाई घटना (पाकिस्तान बनाम भारत, 2000 का समापन)।
— परमाणु हथियारों की होड़ को जल्द-से-जल्द समाप्त करने और परमाणु निरस्त्रीकरण (मार्शल द्वीप बनाम भारत, 2016 को समाप्त) से संबंधित बातचीत करने के लिये प्रतिबद्ध।
— कुलभूषण जाधव (भारत बनाम पाकिस्तान, 2019 का समापन)।

————-
6. अमेरिका ने किस अफ्रीकी देश को प्रमुख गैर-नाटो सहयोगी के रूप में नामित करने की घोषणा की?
US announced to designate which African country as a major non-NATO ally?

a. इथियोपिया
b. कांगो
c. दक्षिण अफ्रीका
d. केन्या

Answer: d. केन्या

नाटो (NATO) : नार्थ एटलांटिक ट्रीटी आर्गनाइजेशन।

– केन्याई राष्ट्रपति विलियम रुटो तीन दिवसीय यात्रा पर 22 मई 2024 को अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन पहुंचे थे।
– 23 मई 2024 को दोनों के बीच द्विपक्षीय वार्ता और राजकीय रात्रिभोज हुआ।
– वर्ष 2008 के बाद से किसी अफ्रीकी राष्ट्रपति की पहली यात्रा है।
– अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने केन्या को एक प्रमुख गैर-नाटो सहयोगी के रूप में बताया।
– केन्‍या ये दर्जा पाने वाला पहला उप सहारा अफ्रीकी देश बन गया है, अभी यूक्रेन सहित 18 देशों के पास यह दर्जा है।

केन्या की राजधानी: नैरोबी
राष्‍ट्रपति: विलियम रुटो
प्रधानमंत्री: जोमो केन्याटा
मुद्रा: केन्याई शिलिंग
जनसंख्‍या: 5.4 करोड़ (2022)
भाषा: स्वाहिली और अंग्रेजी
पड़ोसी देश: इथियोपिया, सोमालिया, तंजानिया, युगांडा और सूडान।

क्‍या होता है major non-NATO ally (MNNA)
– प्रमुख गैर-नाटो सहयोगी (MNNA) USA सरकार द्वारा उन देशों को दिया जाने वाला पदनाम है, जिनके पास NATO के सदस्य न होते हुए भी अमेरिकी सशस्त्र बलों के साथ रणनीतिक कार्य संबंध (strategic working relationships) हैं।
– इस घोषणा के बाद से दोनों देशों के सैन्‍य (military) और कूटनीतिक संबंधों (diplomatic relations) को बढ़ावा मिलेगा, हालांकि इसके लिए कोई औपचारिक सुरक्षा समझौता नहीं है।

इन बिदुओं पर भी वार्ता
– इस द्विपक्षीय वार्ता में दोनों देशों ने कहा कि वे आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सोमालिया सरकार को समर्थन देने के लिए मिलकर काम करेंगे।
– वार्ता में पूर्वी अफ्रीकी देश में हरित ऊर्जा, शिक्षा और स्वास्थ्य विनिर्माण में निवेश और उसके ऋण बोझ को कम करने की योजना तैयार की गई।

अफ्रीका पर अमेरिका की देर से पड़ी नजर
– अफ़्रीका अक्सर अमेरिकी राजनयिकों के लिए प्राथमिकता का क्षेत्र नहीं रहा है।
– लेकिन अब यह महाद्वीप अमेरिका के लिए सिरदर्द बन गया है।
– यहां रूस ने नए पैर जमाए हैं, हाल ही में नाइजर में, जहाँ संयुक्त राज्य अमेरिका ने अपने 1,000 सैनिकों को वापस बुलाने पर सहमति जताई है, जबकि रूसी सैनिक वहाँ आ रहे हैं।
– अमेरिका को चीन से भी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है, जिसने पिछले दो दशकों से अफ्रीका में बुनियादी ढांचे के विकास के लिए अरबों डॉलर की धनराशि लगाई है।

————-
7. IWF विश्‍व युवा चैंपियनशिप 2024 में प्रीतिस्मिता भोई ने किस भार वर्ग में वजन उठाकर वर्ल्‍ड रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल जीता?
In which weight category did Pritismita Bhoi win the gold medal with a world record in the IWF World Youth Championships 2024?

a. 58 KG
b. 55 KG
c. 45 KG
d. 40 KG

Answer: d. 40 KG

– प्रीतिस्मिता भोई 15 वर्ष की हैं। वह ओडिशा से हैं।
– उन्‍होंने मई 2024 में IWF वर्ल्‍ड युवा चैंपियनशिप में 40 किलोग्राम वर्ग में कुल 133 (57+76) किलो वजन उठाया और गोल्ड मेडल जीता।
– उन्होंने क्लीन एंड जर्क में 76 किग्रा वजन उठाकर 75 किलोग्राम का वर्ल्‍ड रिकॉर्ड तोड़ा।
– इससे पहले 57 किग्रा वजन उठाया कुल 133 वजन.
– वहीं ज्योशना सबर ने 125 किग्रा (56+69) के कुल प्रयास के साथ रजत पदक जीता।

नोट-
– मीराबाई चानू सीनियर वर्ग में क्लीन एंड जर्क का विश्व रिकॉर्ड बना चुकी हैं।
– IWF वर्ल्‍ड युवा चैंपियनशिप लीमा पेरू में चल रही है।

————-
8. विश्व थायरॉइड दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Thyroid Day observed?

a. 25 मई
b. 26 मई
c. 27 मई
d. 28 मई

Answer: a. 25 मई

– थायरॉइड तितली के आकार की ग्रंथि होती है, जो थायरॉइड ग्लैंड गले में नीचे की तरफ मौजूद होता है।
– थायरॉइड हार्मोन में कमी से वजन बढ़ता और घटता है।

————-
9. वर्ष 2024 में वैशाख दिवस (Vesak Day) कब मनाया गया?
When was Vesak Day celebrated in the year 2024?

a. 21 मई
b. 22 मई
c. 23 मई
d. 24 मई

Answer: b. 23 मई

– भगवान बुद्ध के जन्मदिन को बैशाख दिवस के रूप में मनाने का प्रस्‍ताव संयुक्‍त राष्‍ट्र में 1999 में पारित हुआ था।
– वर्ष 2000 से संयुक्‍त राष्‍ट्र के द्वारा भी मनाया जा रहा है।
– मई महीने में पूर्णिमा का दिन “वैशाख” दुनिया भर के लाखों बौद्धों के लिए सबसे पवित्र दिन है।
– ढाई सहस्राब्दी पहले, 623 ईसा पूर्व, वेसाक के दिन ही बुद्ध का जन्म हुआ था। वेसाक के दिन ही बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी और वेसाक के दिन ही बुद्ध ने अपने अस्सीवें वर्ष में प्राण त्यागे थे।

भगवान बुद्ध के बारे में
– गौतम बुद्ध का जन्‍म 563 ईसवी पूर्व शाक्‍य गणराज्‍य की राजधानी कपिलवस्‍तु के पास लुंबिनी में हुआ था।
– सन्‍यास से पहले उनका नाम सिद्धार्थ था।
– 16 साल की उम्र में यशोधरा से उनका विवाह हुआ था।
– उनका एक पुत्र राहुल भी था।
– बुद्ध को एक दिन रोगी, वृद्ध और मृतकों को देखकर जीवन का सच पता चला।
– 29 साल की उम्र में उन्‍होंने सन्‍यास ले लिया और घर छोड़ दिया।
– 6 साल की तपस्‍या के बाद 35 साल की उम्र में बिहार के गया में वैशाख पूर्णिमा की रात पीपल के पेड़ के नीचे उन्‍हें ज्ञान प्राप्‍त हुआ।
– वे सिद्धार्थ से ‘बुद्ध’ बन गए।
– वह पीपल का पेड़ बोधिवृक्ष कहलाया।
– ज्ञान प्राप्ति के बाद बुद्ध ने वाराणसी के पास सारनाथ में पहला उपदेश दिया था।
– बुद्ध ने उत्‍तर प्रदेश के कुशीनगर में 80 वर्ष की उम्र में शरीर त्‍यागा।
– बौद्ध धर्म के अनुयायी इसे महापरिनिर्वाण कहते हैं।
– वैशाख पूर्णिमा के दिन बुद्ध का जन्‍म हुआ। इसी दिन ज्ञान प्राप्‍त हुआ और इसी दिन उन्‍होंने देह त्‍यागी।

————-
10. अफ्रीका दिवस कब मनाया जाता है?
When is Africa Day celebrated?

a. 21 मई
b. 22 मई
c. 23 मई
d. 25 मई

Answer: d. 25 मई

– इसी दिन 25 मई 1963 को अफ़्रीकी एकता संगठन (OAU) की स्‍थापना हुई थी, जो बाद में 1999 में अफ्रीकी संघ (AU) बन गया।

अफ्रीकन यूनियन
– मुख्‍यालय: अदीस अबाबा, इथियोपिया

————–
11. अंतर्राष्ट्रीय गुमशुदा बाल दिवस कब मनाया जाता है?
When is International Missing Children’s Day Observed?

a. 22 मई
b. 23 मई
c. 24 मई
d. 25 मई

d. 25 मई


PDF Download: Click here


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *