23 to 25 मार्च 2025 करेंट अफेयर्स – सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्‍वपूर्ण

यह 23 to 25 मार्च 2025 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF Download: Click here

1. दिल्ली हाईकोर्ट के किस जज के घर लगी एक छोटी सी आग से करोड़ों रुपए कैश का पता चला, जिसने सुप्रीम कोर्ट से संसद तक सनसनी फैला दी?
A small fire in the house of which Delhi High Court judge revealed cash worth crores of rupees, which created a sensation from the Supreme Court to the Parliament?

a. नवेंदु प्रताप
b. यशवंत वर्मा
c. यशवंत राणे
d. अजय मखीजा

Answer: b. यशवंत वर्मा

– 14 मार्च यानी होली की रात करीब साढ़े 11 बजे दिल्ली हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा के दिल्ली स्थित सरकारी बंगले में आग लग गई।
– जस्टिस वर्मा घर पर नहीं थे तो उनके परिवार ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी।
– मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बंगले के स्टोर रूम में आग लगी थी। यह एक छोटी आग थी।
– दो फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू किया और पुलिस भी आ पहुंची।
– इसी दौरान एक कमरे में कैश का ढेर मिला।
– इसका खुलासा करीब एक सप्‍ताह बाद हो सका।
– इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने इस मामले में प्रस्ताव पारित किया है जिसमें इस रकम को 15 करोड़ बताया जा रहा है।

सुप्रीम कोर्ट ने जस्टिस वर्मा के कैश का वीडियो जारी किया
– 22 मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने जस्टिस वर्मा के लुटियंस दिल्ली के घर से मिले कैश की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक कर दी है।
– इसमें कैश का वीडियो भी है।
– साथ ही तीन तस्वीरें भी जारी की गई हैं। इसमें 500 रुपए के जले हुए नोटों के बंडल दिखाई दे रहे हैं।
– 65 सेकेंड के वीडियो में नोटों से भरी बोरियां दिखाई दे रही हैं।
– रिपोर्ट में कहा गया कि 14 मार्च को जस्टिस के घर आग लगने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम वहां पहुंची थी।
– आग पर काबू पाने के बाद 4-5 अधजली बोरियां मिलीं, उनके अंदर नोट भरे हुए थे।
– इस पर जस्टिस वर्मा ने कहा कि ये नोट उन्होंने या उनके परिवार के लोगों ने नहीं रखे। स्टोर रूम में कोई भी आ जा सकता है। मुझे फंसाया जा रहा है।

सुप्रीम कोर्ट सख्‍त, जांच कमेटी बनाई
– सुप्रीम कोर्ट ने जस्टिस वर्मा को ज्यूडिशियल काम देने से मना कर दिया है।
– अब जस्टिस वर्मा के 6 महीने की कॉल डिटेल्स की जांच की जाएगी।
– CJI खन्ना के आदेश पर बनाई गई तीन सदस्यीय जांच समिति में जस्टिस शील नागू (पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस), जी एस संधावालिया (हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस) और कर्नाटक हाईकोर्ट के जस्टिस अनु शिवरामन शामिल हैं। जांच समिति कितने समय में जांच पूरी करेगी। इसके लिए कोई सीमा तय नहीं की गई है।

अगर जांच कमेटी इस नतीजे पर पहुंचती है कि आरोप सही हैं, तो जस्टिस वर्मा को हटाने की कार्यवाही शुरू करने के लिए CJI संजीव खन्ना ये कदम उठा सकते हैं…
– CJI संजीव खन्ना जस्टिस वर्मा को इस्तीफा देने या स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने की सलाह दे सकते हैं।
– अगर जस्टिस वर्मा CJI की सलाह को नहीं मानते हैं तो वे दिल्ली हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को उन्हें कोई काम न देने का आदेश जारी करेंगे।
– इसके बाद CJI, राष्ट्रपति और प्रधान मंत्री को तीन सदस्यीय समिति की रिपोर्ट देकर उसके नतीजे बताएंगे। जिसके बाद जस्टिस वर्मा को पद से हटाने की कार्यवाही शुरू हो सकेगी।

2018 में भी 97.85 करोड़ रुपए के घोटाले में नाम जुड़ चुका
– इससे पहले 2018 में गाजियाबाद की सिम्भावली शुगर मिल में गड़बड़ी के मामले में जस्टिस वर्मा के खिलाफ CBI ने FIR दर्ज की थी।
– NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स ने मिल में गड़बड़ी की शिकायत की थी। शिकायत में कहा था कि शुगर मिल ने किसानों के लिए जारी किए गए 97.85 करोड़ रुपए के लोन का गलत इस्तेमाल किया है।
– लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इस आदेश को पलट दिया और CBI ने जांच बंद कर दी।

कैसे हटाए जा सकते हैं हाईकोर्ट जज?
– सबसे पहले सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस संबंधित जज से जवाब मांगते हैं।
– अगर जवाब संतोषजनक नहीं होता, तो एक इंटरनल
जांच कमेटी बनाई जाती है, जिसमें एक सुप्रीम कोर्ट जज
और दो हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस होते हैं।
– अगर जांच में जज दोषी पाए जाते हैं, तो चीफ जस्टिस
उन्हें इस्तीफा देने के लिए कह सकते हैं।
– यदि जज इस्तीफा देने से इनकार करते हैं, तो चीफ
जस्टिस सरकार को उनके खिलाफ महामियोग चलाने
की सिफारिश कर सकते हैं।

महाभियोग की पूरी प्रक्रिया समझिए
– संसद के किसी एक सदन (लोकसभा या राज्यसभा) में महाभियोग प्रस्ताव पेश किया जा सकता है। प्रस्ताव को पेश करने के लिए एक निश्चित संख्या में सांसदों का समर्थन आवश्यक है।
लोकसभा में कम से कम 100 सांसदों का समर्थन, जबकि राज्यसभा में कम से कम 50 सांसदों का समर्थन जरूरी है। प्रस्ताव को राज्यसभा के सभापति या लोकसभा स्पीकर के सामने पेश किया जाता है।
– सभापति या स्पीकर प्रस्ताव की प्रारंभिक जांच के लिए जांच समिति का गठन करते हैं। समिति में सुप्रीम कोर्ट के एक जज, हाईकोर्ट के एक चीफ जस्टिस और एक विशिष्ट विधि विशेषज्ञ शामिल होते हैं।
– समिति जज के खिलाफ लगाए गए आरोपों की जांच करती है और अपनी रिपोर्ट देती है। अगर समिति की रिपोर्ट में आरोप सही पाए जाते हैं तो संसद में महाभियोग प्रस्ताव पेश किया जाता है।
प्रस्ताव को पारित करने के लिए सदन के दो-तिहाई बहुमत की आवश्यकता होती है। अगर एक सदन में प्रस्ताव पारित हो जाता है, तो इसे दूसरे सदन में भेजा जाता है।
– दोनों सदनों में प्रस्ताव पारित हो जाता है, तो इसे राष्ट्रपति के पास भेजा जाता है। राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद संबंधित जज को उनके पद से हटा दिया जाता है।

————–
2. 59वें ज्ञानपीठ पुरस्कार के लिए किसे चुना गया है?
Who has been selected for the 59th Jnanpith Award?

a. विनोद कुमार शुक्ल
b. विजय प्रताप
c. आलोक धन्वा
d. अरुण कमल

Answer: a. विनोद कुमार शुक्ल

– छत्तीसगढ़ के हिंदी के कवि-कथाकार विनोद कुमार शुक्ल के नाम की घोषणा 22 मार्च 2025 को हुई।
– छत्तीसगढ़ से किसी साहित्यकार को पहली बार ज्ञानपीठ पुरस्कार मिला है।
– वह हिन्दी के 12वें साहित्यकार हैं, जिन्हें यह पुरस्कार दिए जाने की घोषणा हुई है।
– वह 88 वर्ष के हैं। उनका जन्‍म 1 जनवरी 1937 को रायपुर के राजनांदगांव में हुआ था। वह 50 साल से लेखन कर रहे हैं।
– उनकी पहली कविता संग्रह ‘लगभग जय हिंद’ 1971 में प्रकाशित हुई थी।
– उनकी कहानी संग्रह ‘पेड़ पर कमरा’ और ‘महाविद्यालय’ भी बहुचर्चित है।
– विनोद शुक्ल के उपन्यास ‘नौकर की कमीज’, ‘खिलेगा तो देखेंगे’, ‘दीवार में एक खिड़की रहती थी’ हिंदी के श्रेष्ठ उपन्यासों में शुमार हैं।
– ‘नौकर की कमीज’ पर फिल्मकार मणिकौल ने एक फिल्म भी बनाई थी।
– उपन्यास ‘दीवार में एक खिड़की रहती थी’ के लिए 1999 में ‘साहित्य अकादमी’ पुरस्कार भी मिल चुका है।

विनोद कुमार शुक्ल को कौन कौन से अवॉर्ड मिले हैं?
– गजानन माधव मुक्तिबोध फेलोशिप
– रजा पुरस्कार
– वीरसिंह देव पुरस्कार
– सृजनभारती सम्मान
– रघुवीर सहाय स्मृति पुरस्कार
– दयावती मोदी कवि शिखर सम्मान
– भवानीप्रसाद मिश्र पुरस्कार
– मैथिलीशरण गुप्त सम्मान
– वर्ष 2024 उन्हें पेन अमेरिका ने अंतर्राष्ट्रीय ख्याति के लिए नाबोकॉव अवॉर्ड से सम्मानित किया था। एशिया में इस सम्मान को पाने वाले वे पहले साहित्यकार हैं

ज्ञानपीठ पुरस्कार
– ज्ञानपीठ पुरस्कार भारतीय साहित्य के लिए दिया जाने वाला सर्वोच्च भारतीय साहित्यिक पुरस्कार है।
– यह 1965 से भारतीय साहित्य में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिवर्ष दिए जा रहे हैं।
– यह भारतीय ज्ञानपीठ द्वारा प्रदान किया जाता है, जिसकी स्थापना 1944 में हुई थी।
– भारत का कोई भी नागरिक, जो आठवीं अनुसूची में मौजूद 22 भाषाओं में से किसी में भी लिखता है, वह इस पुरस्कार के लिए पात्र है।
– इस पुरस्कार में एक प्रशस्ति पत्र, एक शॉल और 11 लाख रुपये दिए जाते हैं।

नोट:
– 2023 में 57वां ज्ञानपीठ पुरस्‍कार गोवा के दामोदर मौज़ो को मिला था।
– 2024 में 58वां ज्ञानपीठ पुरस्‍कार गुलजार और जगद्गुरु रामभद्राचार्य को मिला था।

————-
3. मुख्‍यमंत्री देवेन्‍द्र फडणवीस ने महाराष्‍ट्र में किस महान योद्धा के पहले भव्‍य मंदिर का उद्घाटन मार्च 2025 में किया?
Chief Minister Devendra Fadnavis inaugurated the first grand temple of which great warrior in Maharashtra in March 2025?

a. पृथ्‍वीराज चौहान
b. छत्रपति शिवाजी
c. विद्याधर चंदेल
d. महाराणा सांगा

Answer: b. छत्रपति शिवाजी

– महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हिंदू चंद्र कैलेंडर के अनुसार मराठा योद्धा राजा की जयंती के मौके पर ठाणे जिले के भिवंडी शहर में छत्रपति शिवाजी महाराज के पहले मंदिर का उद्घाटन किया।
– 19 फरवरी 2025 को मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की 395वीं जयंती मनाई गई।

मंदिर के बारे में
– चार एकड़ भूमि पर फैले इस स्‍थल को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ‘राष्‍ट्रीय मंदिर’ कहा था।
– यह ठाणे जिले के भिवंडी शहर के मराडे पाडा क्षेत्र में बनाया गया है।
– यह राज्य में छत्रपति शिवाजी महाराज का पहला विशाल मंदिर है।
– इस मंदिर का डिजाइन प्रसिद्ध वास्तुकार विजयकुमार पाटिल ने किया।
– मराठा राजा की 6.5 फीट लंबी मूर्ति को अरुण योगीराज ने बनाया।
– अरुण योगीराज ने अयोध्या में राम मंदिर के लिए भी मूर्ति बनाई थी।

महाराष्‍ट्र
राजधानी : मुंबई, नाग‍पुर (शीतकालीन)
मुख्‍यमंत्री : देवेंद्र फडणवीस
राज्‍यपाल : सीपी राधाकृष्‍णन
भाषा : मराठी
जनसंख्‍या : 11.23 करोड़ (2011) लगभग 13.6 करोड़ (अनुमानित 2025)
पड़ोसी राज्‍य : गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, कर्नाटक, गोवा, दादरा और नगर हवेली

—————
4. भारत और किस देश के बीच में मार्च 2025 में नौसैन्‍य अभ्‍यास ‘वरुण’ आयोजित किया गया?
Naval exercise ‘Varuna’ was conducted between India and which country in March 2025?

a. चीन
b. जापान
c. रूस
d. फ्रांस

Answer: d. फ्रांस

– कहां आयोजित हुआ : गोवा के तट पर
– कब आयोजन : 19 से 22 मार्च, 2025
– कौन सा संस्‍करण : 23वां संस्करण
– यह एक्सरसाइज पहली बार 2001 में हुई थी और तब से यह दोनों देशों के बीच मैरीटाइम सिक्योरिटी और डिफेंस कोऑपरेशन का एक मजबूत स्तंभ बना हुआ है। ​

इंपॉर्टेंट पॉइंट्स:
– इंडियन नेवी की ओर से INS विक्रांत (एयरक्राफ्ट कैरियर), डिस्ट्रॉयर्स, फ्रिगेट्स और सबमरीन्स शामिल थे।
– फ्रेंच नेवी की ओर से चार्ल्स डी गॉल (न्यूक्लियर-पावर्ड एयरक्राफ्ट कैरियर) और दूसरे वॉरशिप्स ने पार्टिसिपेट किया।

रणनीतिक महत्व (Strategic Importance):
– हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और स्थिरता: इंडिया और फ्रांस दोनों ही रूल-बेस्ड ऑर्डर को प्रमोट कर रहे हैं।
– डिफेंस कोऑपरेशन: यह एक्सरसाइज Make in India इनिशिएटिव और इंडिया-फ्रांस डिफेंस टाइअप को और मजबूत करता है।
– टेक्नोलॉजिकल और स्किल एक्सचेंज: दोनों देशों की नेवी फ्यूचरिस्टिक वारफेयर स्ट्रेटजीज़ को शेयर कर रही हैं।

भारत-फ्रांस के बीच तीन द्विवार्षिक प्रशिक्षण अभ्‍यास हैं।
– भारतीय वायु सेना के साथ ‘गरुड़ अभ्‍यास’
– भारतीय नौसेना के साथ ‘वरुण अभ्यास’
– भारतीय सेना के साथ ‘शक्ति अभ्यास’

नोट : – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्‍ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने फ्रांस के शहर मार्सिले में 12 फरवरी 2025 को संयुक्‍त रूप से भारत के नए महावाणिज्‍य दूतावास का उद्घाटन किया।

————–
5. अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस कब मनाया जाता है?
When is International Day of Forests celebrated?

a. 23 मार्च
b. 22 मार्च
c. 21 मार्च
d. 20 मार्च

Answer: c. 21 मार्च

वर्ष 2025 की थीम
– वन और भोजन
– Forests and Food

– संयुक्त राष्ट्र महासभा (UN) ने 28 नवंबर 2012 को प्रस्ताव पारित करते हुए हर साल 21 मार्च को अंतरराष्ट्रीय वन दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी।
– इस दिन को विश्व में वनों के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।
– हर साल 13 मिलियन हेक्टेयर से अधिक वन नष्ट हो जाते हैं।
– जंगलों को लगातार काटने से जानवरों से विषाणु हमारे सम्पर्क में आते हैं।
– संयुक्त राष्ट्र (UN) के अनुसार दुनिया भर की संक्रामक बीमारियों में से 60 प्रतिशत बीमारियां जानवरों के सम्पर्क में आने से फैलती हैं।

————-
6. अफ्रीकी पेंगुइन की संख्‍या में आ रही गिरावट के बाद किस देश ने इसे संरक्षित करने का अदालती आदेश जारी किया है?
Which country has issued a court order to protect the African penguin after its declining population?

a. नाइजीरिया
b. दक्षिण अफ्रीका
c. नामीबिया
d. मोजांबिक

Answer: b. दक्षिण अफ्रीका

– वर्ष 2024 में वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी थी कि इस प्रजाति की संख्या में प्रतिवर्ष लगभग 8% की कमी आ रही है।
– यह एक दशक के भीतर विलुप्त हो सकती है।
– कोर्ट ने प्रजनन कॉलोनियों के आसपास मछली पकड़ने पर दस साल का प्रतिबंध लगा दिया है।
– ताकि बड़े जालों का उपयोग करने वाले तथाकथित पर्स सीन मछली पकड़ने वाले जहाजों को अगले 10 वर्षों तक सार्डिन और एंकोवी मछलियां पकड़ने से रोका जा सके।
– जैव विविधता कानून केंद्र ने कहा कि पेंगुइनों की संख्या 2018 में 15,000 से घटकर 2023 के अंत तक लगभग 9,000 रह गयी है।
– इसमें कहा गया है कि यदि गिरावट की वर्तमान दर जारी रही तो अफ्रीकी पेंगुइन 2035 तक विलुप्त हो सकते हैं।
– 18 मार्च 2025 को प्रिटोरिया हाईकोर्ट के जारी आदेश में रॉबेन द्वीप और बर्ड आइलैंड पर प्रजनन कॉलोनियों के 20 किमी.के दायरे में वाणिज्यिक मछली पकड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया है।
– यह फैसला बर्डलाइफ साउथ अफ्रीका और SANCCOB सहित संरक्षण संगठनों द्वारा शुरू की गई कानूनी कार्रवाई का जवाब है।

संरक्षण की स्थिति
– 2010 से ही IUCN ने अफ्रीकी पेंगुइन को लुप्तप्राय घोषित कर रखा है।
– हाल ही में आया न्यायालय का फैसला उनकी जनसंख्या में गिरावट को रोकने की दिशा में एक कदम है।
– इससे न केवल पेंगुइन को लाभ होगा, बल्कि अन्य समुद्री शिकारियों और पारिस्थितिकी तंत्र के लिए महत्वपूर्ण मछली प्रजातियों की स्थिरता को भी बढ़ावा मिलेगा।

————–
7. विश्व डाउन सिंड्रोम दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Down Syndrome Day observed?

a. 22 मार्च
b. 21 मार्च
c. 23 मार्च
d. 20 मार्च

Answer: b. 21 मार्च

वर्ष 2025 की थीम
– हमारी सहायता प्रणाली में सुधार करें
– Improve Our Support Systems

– इस दिन को पहली बार वर्ष 2012 में संयुक्त राष्ट्र में मनाया गया था।
– मार्च का 21 वां दिन (वर्ष का तीसरा महीना) 21 वें गुणसूत्र के त्रिगुण (Chromosome triple) की विशिष्टता को इंगित (Indicated) करने के लिए चुना गया है जो डाउन सिंड्रोम का कारण बनता है।
– डाउन सिंड्रोम नाम, ब्रिटिश चिकित्सक जॉन लैंगडन डाउन के नाम पर पड़ा, जिन्होंने इस सिंड्रोम के बारे में सबसे पहले 1866 में पता लगाया था।

डाउन सिंड्रोम-
– यह एक आनुवंशिक विकार (Genetic disorder) की श्रेणी में आता है।
– और यह विकासात्मक विकलांगता (developmental disability) का भी कारण बनता है।
– इस स्थिति के साथ पैदा होने वाले बच्चे को थायराइड या दिल से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
– डाउन सिंड्रोम में फिजिकल, मेंटल, और साइकोलॉजिकल लक्षण दिखाई देते हैं।
– फिजिकल पार्टः हाइपोटोनिया होता है यानी मसल्स टोन नहीं होते हैं, जिससे हाथ या पैर को उठाने में दिक्कत होती है. आंखों की बनावट ऊपर की तरफ़ होती है. नाक चपटी होती है. जीभ मोटी और बाहर होती है. सिर चपटा होता है, गर्दन छोटी होती है.कान छोटे होते हैं. हाथ छोटे, मोटे होते हैं. छोटी उंगली काफ़ी छोटी होती है
– मेंटल: जिन बच्चों को डाउन सिंड्रोम होता है उन बच्चों का IQ कम होता है.

————-
8. कौन सा देश तीन कैटेगरी बनाकर 43 देशों के नागरिकों के लिए व्यापक यात्रा प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहा है?
Which country is considering imposing a comprehensive travel ban for citizens of 43 countries by creating three categories?

a. भारत
b. अमेरिका
c. रुस
d. जर्मनी

Answer: b. अमेरिका

– डोनाल्ड ट्रम्प प्रशासन एक नए प्रतिबंध के हिस्से के रूप में 43 देशों के नागरिकों के लिए यात्रा प्रतिबंधों पर विचार कर रहा है।
– दरअसल, देश की सुरक्षा को देखते हुए ट्रम्प प्रशासन इस तरह का प्रतिबंध लगा रहा है।
– अपने पहले कार्यकाल में डोनाल्ड ट्रम्प ने सात इस्‍लामिक बहुल देशों के लिए यात्रा प्रतिबंध लगाया था जिसे वर्ष 2021 में जो बाइडेन ने हटा दिया था।

– अब जो तीन कैटेगरी बनाई हैं वो इस तरह हैं-
– पहले समूह (जिसे ‘रेड सूची’ कहा जाता है) में 11 देश शामिल हैं:
– अफगानिस्तान
– भूटान
– क्यूबा
– ईरान
– लीबिया
– उत्तर कोरिया
– सोमालिया
– सूडान
– सीरिया
– वेनेजुएला
– यमन

– दूसरे समूह (‘ऑरेंज सूची’) में 10 देश शामिल हैं, जिनके लिए यात्रा प्रतिबंधित होगी लेकिन बंद नहीं होगी।
– उनके मामले में, अमीर व्यापारिक यात्रियों को अमेरिका में प्रवेश करने की अनुमति दी जा सकती है

ये हैं वो 10 देश-
– बेलारूस
– इरिट्रिया
– हैती
– लाओस
– म्‍यांमार
– पाकिस्‍तान
– रूस
– सिएरा लियोन
– दक्षिण सूडान
– तुर्कमेनिस्‍तान

– तीसरी श्रेणी (येलो सूची) 22 देशों वाली तीनों में सबसे बड़ी है, और कमियों को दूर करने के लिए 60 दिन का समय होगा।
– अगर वे अनुपालन नहीं करते हैं तो उन्हें अन्य समूहों में से किसी एक में स्थानांतरित कर दिया जाएगा।
22 देश हैं-
– अंगोला
– एंटीगुआ
– बारबुडा
– बेनिन
– बुर्किना फासो
– कंबोडिया
– कैमरून
– केप वर्डे
– चाड
– कांगो गणराज्य
– कांगो
– डोमिनिका
– इक्वेटोरियल गिनी
– गाम्बिया,
– लाइबेरिया
– मलावी
– माली
– मॉरिटानिया
– सेंट किट्स
– नेविस
– सेंट लूसिया
– साओ टोमे
– प्रिंसिपे
– वानुअतु
– जिम्बाब्वे हैं।
– इस आदेश में कई कैबिनेट सदस्यों से 21 मार्च 2025 तक उन देशों की सूची प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था, जिनसे यात्रा आंशिक रूप से या पूरी तरह से निलंबित कर दी जानी चाहिए।

————–
9. नस्लीय भेदभाव के उन्मूलन का अंतर्राष्ट्रीय दिवस कब मनाया जाता है?
When is the International Day for the Elimination of Racial Discrimination observed?

a. 20 मार्च
b. 21 मार्च
c. 22 मार्च
d. 23 मार्च

Answer: b. 21 मार्च

– इसी दिन वर्ष 1960 में दक्षिण अफ्रीका के शार्पविले में पुलिस द्वारा रंगभेद कानून के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने दौरान हुई 69 लोगों की हत्या हो गई थी।
– उसकी स्मृति में संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा ने यह दिवस शुरू किया गया था, जो पूरी दुनिया में मनाया जाता है।

– संयुक्त राष्ट्र के महासचिव : एंटोनियो गुटेरेस

————–
10. ट्रेड वॉर अपडेट:
Trade War Update:

– भारत ने पाँच वस्तुओं – सॉफ्ट फेराइट कोर, वैक्‍युम इंसुलेटेड फ्लास्‍क, एल्‍युमीनियम फॉयल, ट्राइक्लोरो इसोसायन्यूरिक एसिड और पॉलीविनाइल क्लोराइड (पीवीसी) पेस्ट राल – के आयात पर एंटी-डम्पिंग ड्यूटी लगाने का फ़ैसला किया है।
– पिछले साल (2024) अक्टूबर और इस साल (2025) में भी अनेक चीज़ों पर ऐसा शुल्क लगाया गया था।
– ये चीज़ें मुख्य रूप से चीन से आयातित होती हैं।
– जापान और कोरिया से होने वाले इन वस्तुओं के आयात पर भी शुल्क प्रभावी होगा।
– सरकार का कहना है कि इन चीज़ों को बाज़ार मूल्य से कम दाम पर बेचा जा रहा है।


PDF Download: Click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *