यह 25 March 2020 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्जाम्स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्से से Free में डाउनलोड करें।
1. कोविड 19 के खतरे को लेकर PM मोदी ने देशभर में कितने दिनों के लॉकडाउन का ऐलान किया?
a. 15 दिन
b. 20 दिन
c. 21 दिन
d. 51 दिन
Answer: c. 21 दिन
– यह लॉकडाउन 24 मार्च की रात 12 बजे से शुरू हो चुका है।
– 14 अप्रैल की आधी रात तक देशभर में सब कुछ बंद रहेगा और 130 करोड़ की आबादी घरों में ही रहेगी।
– न कोई ट्रेन चलेगी, न हवाई जहाज उड़ेंगे, न बसें चलेंगी। सब पर पाबंदी रहेगी, सब कुछ बंद रहेगा।
– हर राज्य, जिला, गली-मोहल्ला लॉकडाउन किया जा रहा है।
– यह दुनिया का सबसे बड़ा लॉकडाउन है।
– यह एक तरह से कर्फ्यू ही है।
– 130 करोड़ की आबादी घरों में रहेगी।
– जिस चीन से कोरोना शुरू हुआ, वहां भी ऐसा नहीं हुआ कि पूरे देश में लॉकडाउन हुआ हो।
– प्रधानमंत्री ने कहा- अगर आप 21 दिन नहीं संभले तो आपका देश और आपका परिवार 21 साल पीछे चला जाएगा।
– एक व्यक्ति सैंकड़ों लोगों को इंफेक्टेड कर सकता है।
– कोराना वायरस का चेन तोड़ने के लिए 21 दिन तक सोशल डिस्टेंसिंग जरूरी है।
– कोरोना यानी को- कोई, रो- रोड पर, ना- ना निकले
– एक्सपर्ट का यह भी कहना है कि आज अगर किसी व्यक्ति में कोरोनावायरस पहुंचता है तो इसके लक्षण दिखने में कई-कई दिन लग जाते हैं।
– दुनिया में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या को पहले एक लाख तक पहुंचने में 67 दिन लगे थे।
– उसके बाद सिर्फ 11 दिन में एक लाख नए लोग संक्रमित हो गए।
– तीन लाख संख्या होने में सिर्फ 4 दिन लगे।
—————————-
2. कोविड 19 की वजह से टोक्यो ओलिंपिक स्थगित करके अब कब आयोजित करने का फैसला लिया गया है?
a. वर्ष 2021
b. वर्ष 2022
c. वर्ष 2023
d. वर्ष 2024
Answer: a. वर्ष 2021
– टोक्यो ओलिंपिक एक साल के लिए टाल दिया गया है।
– अब यह खेल 2021 की गर्मियों में होंगे।
– जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक संघ के अध्यक्ष थॉमस बाक के बीच सहमति बनने पर ऐसा हुआ यह तय हुआ।
– 124 साल के इतिहास में यह गेम्स 3 बार रद्द हुए और पहली बार टले।
– इससे पहले 1916 (बर्लिन), 1940 (टोक्या) और 1944 (लंदन) में इन खेलों को रद्द किया गया था।
– 1916 में ओलिंपिक बर्लिन में होने थे, लेकिन प्रथम विश्व युद्ध के कारण खेलों को रद किया गया था।
– 1940 में टोक्यो में गेम्स होने थे, लेकिन द्वितीय विश्वयुद्ध की वजह से गेम्स रद हुआ था।
– 1944 में लंदन में होना था, लेकिन उस वक्त भी द्वितीय विश्वयुद्ध चल रहा था।
क्यों रद नहीं हुआ ओलिंपिक?
– टोक्यो ओलिंपिक 2020 की मेजबानी जापान के पास है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, वह तैयारियों पर अब तक 12.6 अरब डॉलर खर्च कर चुका है। कुल अनुमानित खर्च इसका दो गुना यानी करीब 25 अरब डॉलर है।
– 2016 से अब तक आईओसी ने टोक्यो ओलिंपिक 2020 के लिए 5.7 अरब डॉलर (40 हजार 470 करोड़ रुपए) रेवेन्यू जुटाया।
– इसका 73 फीसदी हिस्सा मीडिया राइट्स से आया। बाकी 27 फीसदी प्रायोजकों यानी स्पॉन्सर्स से मिला।
– अगर खेल रद्द होते हैं तो आईओसी को यह रकम लौटानी होगी।
– इसलिए, खेल टाले गए हैं। इन्हें रद्द नहीं किया गया।
————————–
3. पीएम मोदी ने कोराना की वजह से हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार ने कितनी रकम के प्रावधान का ऐलान किया है?
a. 10 हजार करोड़ रुपए
b. 15 हजार करोड़ रुपए
c. 20 हजार करोड़ रुपए
d. 25 हजार करोड़ रुपए
Answer: b. 15 हजार करोड़ रुपए
– प्रधानमंत्री ने कहा कि इसका उपयोग जांच सुविधाओं को बढ़ाने, अस्पतालों में आइसोलेशन बेड बढ़ाने, आईसीयू में बेड की संख्या बढ़ाने, वेंटिलेटर की संख्या बढ़ाने के लिए होगा।
– मेडिकल और पैरा मेडिकल कर्मचारियों की ट्रेनिंग का काम भी किया जाएगा।
————————-
4. कारोना के बाद अब चीन में नया वायरस पाया गया है, उसका नाम बताएं?
a. हंता वायरस
b. सामंता वायरस
c. एनएच5
d. बाना वायरस
Answer: a. हंता वायरस
– इससे चीन के युनान प्रांत में एक व्यक्ति की मौत हुई है।
– हंता वायरस में मौत का खतरा कोरोना के मुकाबले 24% ज्यादा है।
– वायरस को रोकने के लिए चूहों की तादाद को नियंत्रित करने के लिए कदम उठाए हैं।
कैसे फैलता है?
– चीन के सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) के मुताबिक, यह वायरस चूहों से फैलता है।
– यह हवा के जरिए नहीं फैलता।
– यह उन लोगों को अपनी चपेट में लेता है, जो चूहों के मल-मूत्र, सलाइवा और इन चीजों को चेहरे तक ले जाते हैं।
इसके लक्षण क्या हैं?
– इस वायरस की चपेट में आने के शुरुआती लक्षण थकावट, बुखार, मांसपेशियों में दर्द, सिरदर्द, चक्कर आना, सर्दी लगना और पेट की समस्याएं होना है।
लक्षण दिखने के बाद अगला चरण क्या होता है?
– शुरुआती लक्षण दिखने के बाद अगर संक्रमित व्यक्ति का इलाज नहीं किया जाता है तो उसे लो ब्लडप्रेशर, आघात, नाड़ियों से रिसाव, किडनी फेल होने का खतरा हो सकता है।
—————————-
5. केंद्र सरकार ने कोविड 19 के मद्देनजर पैन और आधार को लिंक करने समयसीमा कब तक के लिए बढ़ा दी है?
a. 30 अप्रैल
b. 30 जून
c. 30 जुलाई
d. 30 अगस्त
Answer: b. 30 जून
————————–
6. केंद्र सरकार ने कोविड 19 के मद्देनजर कितने वक्त के लिए किसी भी एटीएम से रकम निकालने पर चार्ज नहीं लगाने का ऐलान 24 मार्च को किया?
a. एक महीने
b. दो महीने
c. तीन महीने
d. चार महीने
Answer: c. तीन महीने
– वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- अगले तीन महीने तक किसी भी एटीएम से पैसे निकालने पर कोई चार्ज नहीं देना होगा।
– बैंक खातों में मिनिमम बैलेंस रखने की शर्त को भी खत्म कर दिया गया है।
– उन्होंने कहा कि उद्योगों के लिए राहत पैकेज का ऐलान जल्द किया जाएगा।
आम आदमी के लिए सरकार की तरफ से राहत के कदम
– 3 महीने तक किसी भी एटीएम से पैसे निकालने पर चार्ज नहीं लगेगा
– खातों में मिनिमम बैलेंस रखना भी जरूरी नहीं
– वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की तारीख भी 30 जून तक बढ़ाई गई
– पैन-आधार लिंक करने की तारीख भी 30 जून तक बढ़ाई गई
– विवाद से विश्वास स्कीम और आधार-पैन लिंक की तारीख भी बढ़ाकर 30 जून की गई।
—————————-
7. भारत निर्वाचन आयोग ने कोरोना महामारी के खतरे की वजह से 26 मार्च को होने वाले किस चुनाव को टालने का फैसला लिया?
a. मध्य प्रदेश विधान सभा
b. राज्यसभा
c. लोकसभा
d. जम्मू कश्मीर विधानसभा
Answer: b. राज्यसभा
– राज्यसभा की 18 सीटों के लिए 26 मार्च 2020 को चुनाव होने वाले थे।
मुख्य चुनाव आयुक्त: सुनील अरोड़ा.
राज्यसभा के सभापति: एम. वेंकैया नायडू.
—————————
8. मेड इन इंडिया के तहत किस कंपनी द्वारा बनाई गई COVID19 टेस्ट किट को CDSCO ने मंजूरी दी है?
a. माइलैब डिस्कवरी
b. लाल पैथ
c. रैनबैक्सी
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: a. माइलैब डिस्कवरी
– CDSCO : Central Drugs Standard Control Organisation.
– मायलैब डिस्कवरी सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड पुणे स्थित मॉलिक्यूलर डायग्नोस्टिक्स कंपनी है।
– इसने COVID-19 के लिए भारत में पहला डायग्नोस्टिक परीक्षण किट तैयार किया है।
– अभी तक भारत सरकार जर्मनी के एल्टन डायग्नोस्टिक्स से आयात की जा रही किट का इस्तेमाल भारत में कोरोनावायरस रोगियों के परीक्षण के लिए कर रहा है।
—————————-
9. भारत में BS-VI ईंधन की आपूर्ति करने वाली पहली कंपनी का नाम बताएं?
a. एचपीसीएल
b. आईओसीएल
c. रिलायंस
d. बीपीसीएल
Answer: b. आईओसीएल (इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड)
– यह कंपनी 28,000 पेट्रोल पंपों पर BS-VI ईंधन की आपूर्ति शुरू करने वाली भारत की पहली कंपनी बन गई है।
– सरकार ने BS-VI उत्सर्जन अनुरूप ईंधन की आपूर्ति शुरू करने की समय सीमा 01 अप्रैल 2020 निर्धारित की है।
– BS (Bharat Satge) -VI ग्रेड ईंधन दुनिया का सबसे साफ ईंधन है जिसमें सल्फर का प्रति मिलियन 10 हिस्सा है। मतलब सिर्फ 10 पीपीएम।
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के चेयरमैन : संजीव सिंह.
—————————–
10. विश्व तपेदिक दिवस (World tuberculosis day) किस दिन मनाया जाता है?
a. 21 मार्च
b. 22 मार्च
c. 23 मार्च
d. 24 मार्च
Answer: d. 24 मार्च
– इस दिन बीमारी के बैक्टीरिया की पहचान हुई थी।
– डा. रॉबर्ट कोच ने 24 मार्च 1882 को यह ऐलान किया था कि उन्होंने माइकोबैक्टीरियम टुबरोक्लोसिस का पता लगा लिया है, जो इनसानों में टीबी बीमारी के लिए जिम्मेदार है.
Free Notes PDF of Toady’s Current Affairs : Download – Click Here
Free One Liner MCQ PDF – Current Affairs : Download – Click Here
आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।