25 जून 2024 करेंट अफेयर्स – सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण

यह 25 जून 2024 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF Download: Click here

1. केरल विधानसभा ने एक बार फिर राज्‍य का नाम बदलकर क्‍या रखने का प्रस्‍ताव पारित किया, जिसे पहले केंद्र ने वापस कर दिया था?
Kerala Assembly once again passed the proposal to change the name of the state to what, which was earlier returned by the Center?

a. तिरुवर
b. केरलम
c. केरलुवम
d. चेन्‍नई

Answer: b. केरलम

– केरल का नाम केरलम करने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने विधानसभा में 24 जून 2024 को एक बार फिर से पेश किया। इसे सर्वसम्मति से पास कर दिया।
– इससे पहले भी 9 अगस्‍त 2023 को केरल विधानसभा ने इसी तरह का प्रस्‍ताव पारित किया था, लेकिन तब प्रक्रियागत मुद्दों (procedural issues) के कारण केंद्र सरकार ने वापस भेज दिया था।
– अब फिर से नाम बदलने की सिफारिश केंद्र सरकार को भेजी गई है।
– वहां से सहमति मिलने के बाद ही राज्य का नाम बदला जाएगा।
– केंद्र की सहमति नहीं होने पर नाम नहीं बदला जा सकता है।

नाम बदलने के पीछे क्‍या तर्क है?
– मुख्‍यमंत्री पी विजयन ने कहा- राज्य की भाषा मलयालम है, इसके अनुसार राज्य का नाम केरलम होना चाहिए।
– राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम के समय से ही मलयालम बोलने वाले समुदायों के लिए संयुक्त केरल बनाने की आवश्यकता मजबूती से उभरी थी। लेकिन संविधान की पहली अनुसूची में राज्य का नाम केरल लिखा हुआ है।
– केरल विधानसभा ने केंद्र सरकार से मांग की है कि तत्काल संविधान के अनुच्छेद-3 के अनुसार, राज्य के नाम को संशोधित कर केरलम किया जाए। साथ ही संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल सभी भाषाओं में इसे सम्मिलित किया जाए।

संविधान की आठवीं अनुसूची के बारे में
– संविधान की आठवीं अनुसूची में कुल 22 भाषाएं शामिल हैं।
– इनमें असमिया, बांग्ला, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, कश्मीरी, कोंकणी, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, नेपाली, ओडिया, पंजाबी, संस्कृत, सिंधी, तमिल, तेलुगू, उर्दू, बोडो, संथाली, मैथिली और डोगरी शामिल हैं।

क्या कहता है भारतीय संविधान का अनुच्छेद-3
– भारतीय संविधान का अनुच्छेद-3 नए राज्यों के गठन और मौजूदा राज्यों के क्षेत्रों, सीमाओं या नामों में परिवर्तन से संबंधित है।
– संसद को विशेष शक्ति प्रदान की गई है। जिसका इस्तेमाल कर किसी राज्य से क्षेत्र को अलग करके या दो या दो से अधिक राज्यों, राज्यों के हिस्सों को एकजुट करके एक नया राज्य बनाना, राज्य का क्षेत्रफल बढ़ाने, क्षेत्रफल कम करना, राज्य की सीमाएं बदलना, राज्य का नाम बदल सकती है।

केरल
सीएम – पी विजयन
गवर्नर – आरिफ मोहम्‍मद खान
राजधानी – तिरुवनंतपुरम

—————
2. अंतर्राष्ट्रीय नाविक दिवस कब मनाया जाता है?
When is the International Day of the Seafarer celebrated?

a. 23 जून
b. 24 जून
c. 25 जून
d. 26 जून

Answer: c. 25 जून

वर्ष 2024 की थीम
– समुद्री क्षेत्र को सुरक्षित कार्यस्थल बनाने में नाविकों का योगदान
– Seafarers’ contributions to making the maritime sector a safer workplace

– यह दिवस वैश्विक व्यापार और अर्थव्यवस्था में नाविकों द्वारा किए गए महत्वपूर्ण योगदान का सम्मान करने के लिए मनाया जाता है।
– नाविक दिवस पहली बार 2011 में मनाया गया था।

————–
3. हरियाणा सरकार ने सोनीपत जिले से अलग करके 23वां नया जिला बनाने की घोषणा की, इसका नाम बताएं?
Haryana government announced to create 23rd new district by separating it from Sonipat district, name it?

a. नारौन
b. गोहाना
c. गनौर
d. खरखौदा

Answer: b. गोहाना

– हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 22 जून 2024 को इसका ऐलान किया।
– उन्होंने कहा, “नए जिले के लिए कुछ नियम होते हैं और जैसे ही वे नियम पूरे हो जाएंगे, हमारी सरकार गोहाना को अलग जिला बना देगी।”
– नए जिलों के गठन के लिए कमेटी भी गठित कर दी गई है।
– गोहाना अब राज्‍य का 23वां जिला होगा।
– अभी गोहाना, सोनीपत जिले का हिस्सा है और राष्ट्रीय राजधानी के साथ अपनी सीमा साझा करता है।
– एक सरकारी अधिकारी ने बताया जिला बनाने के लिए आबादी चार लाख से ज्‍यादा होनी चाहिए।
– 80,000 हेक्टेयर ज़मीन, 125 से ज़्यादा गाँव, 1-2 सब डिवीजन और 1-3 तहसील की ज़रूरत होगी।
– हालांकि ये मानदंड बदलते भी रहते हैं।

हरियाणा
राजधानी: चंडीगढ़
सीएम – नायब सिंह सैनी
राज्‍यपाल: बण्डारू दत्तारेय
भाषा: हरियाणवी
आबादी: 25,351,462 (2011)
पड़ोसी राज्‍य: पंजाब, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान।
यमुना नदी उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के साथ इसकी पूर्वी सीमा निर्धारित करती है।

————–
4. विश्‍व आर्थिक मंच (WEF) के ऊर्जा संक्रमण सूचकांक (Energy Transition Index) 2024 में पहले स्‍थान पर कौन सा देश है?
Which country is ranked first in the Energy Transition Index 2024 of the World Economic Forum (WEF)?

a. भारत
b. स्‍वीडन
c. स्विट्जरलैंड
d. पाकिस्‍तान

Answer: b. स्‍वीडन

– World Economic Forum (विश्व आर्थिक मंच) ने ऊर्जा संक्रमण सूचकांक (Energy Transition Index) 2024 जारी किया है।
– एनर्जी ट्रांजिशन का मतलब कि जीवाश्‍म ईंधन से रिन्‍यूएबल ईंधन के ऊर्जा की ओर बदलाव करना।
– विश्व आर्थिक मंच (WEF) ने एक्‍सचेंजर के सहयोग से जून 2024 में यह सूची प्रकाशित की है।
– रिपोर्ट में कहा गया है कि वैश्विक ऊर्जा संकट और भू-राजनीतिक अस्थिरता के बीच वैश्विक ऊर्जा परिवर्तन धीमा हो गया है।
– मतलब ऊर्जा संक्रमण में सुधार की गति धीमी हुई है।
– 2024 वैश्विक ऊर्जा संक्रमण सूचकांक के शीर्ष रैंक में हमेशा की तरह यूरोपीय देशों का दबदबा रहा।

Top 10 देश
1. स्वीडन
2. डेनमार्क
3. फिनलैंड
4. स्विट्जरलैंड
5. फ्रांस
6. नार्वे
7. आइसलैंड
8. ऑस्‍ट्रिया
9. एस्‍तोनिया
10. नीदरलैंड

स्‍वीडन
– राजधानी – स्टॉकहोम
– सम्राट – कार्ल सोलवें गुस्ताफ़
– प्रधान मंत्री – उल्फ क्रिस्टर्सन
– मुद्रा – स्वीडिश क्रोना
– नाटो में कब शामिल हुआ – मार्च 2024
– पड़ोसी देश – नार्वे, फिनलैंड, डेनमार्क
– समुद्र – बाल्‍टिक सी और स्केगरैक स्‍ट्रेट (जलडमरूमध्य)

————–
5. ऊर्जा संक्रमण सूचकांक 2024 में भारत किस स्‍थान पर है?
In the Energy Transition Index 2024, what is India’s ranking?

a. 47
b. 57
c. 50
d. 63

Answer: d. 63

– विश्व आर्थिक मंच (WEF) के वैश्विक ऊर्जा संक्रमण सूचकांक में भारत को 63वां स्थान दिया गया है।
– पिछली रैंकिंग (2023) में भारत का स्‍थान 67 था।

ऊर्जा के क्षेत्र में सुधार
– इस सूचकांक के सर्वे में कहा गया है कि भारत ने जो रैंक हासिल की है उसके अनुसार देश ने ऊर्जा समानता, सुरक्षा और स्थिरता के मामले में उल्लेखनीय सुधार दिखाया है।
– यह रैंकिंग अक्षय ऊर्जा को अपनाने, ऊर्जा सुरक्षा को बढ़ाने और सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए भारत के चल रहे प्रयासों को दर्शाती है।

– ऊर्जा खपत और उत्पादन में वैश्विक महाशक्ति चीन ने सूचकांक में 20वां स्थान प्राप्त किया।
– चीन और भारत की भूमिका के बारे में विश्व आर्थिक मंच ने कहा कि वैश्विक आबादी के लगभग एक तिहाई हिस्से के साथ ये दोनों देश महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
– दोनों देशों ने अक्षय ऊर्जा निर्माण, ऊर्जा पहुंच में सुधार और ऊर्जा सुरक्षा में प्रगति का अनुभव किया है।

विश्व आर्थिक मंच (WEF)
– जर्मन अर्थशास्त्री क्लॉस श्वाब ने वैश्विक मुद्दों के सामान्य समाधान खोजने और एक मंच प्रदान करने के लिए एक गैर-लाभकारी अंतरराष्ट्रीय संगठन के रूप में 1971 में WEF की स्थापना की।
मुख्यालय: कोलोनी (स्विट्जरलैंड)

————–
6. भारत का पहला यूनेस्को ‘साहित्य का शहर’ इनमें से किसे घोषित किया गया?
Which of the following was declared India’s first UNESCO ‘City of Literature’?

a. कोझिकोड
b. चेन्‍नई
c. वाराणसी
d. कलकत्‍ता

Answer: a. कोझिकोड

यूनेस्‍को – यूनाइटेड नेशंस एजूकेशनल, साइंटिफिक एंड कल्‍चरल आर्गनाइजेशन (UNESCO)

– केरल के शहर कोझिकोड ने UNESCO से ‘सिटी ऑफ लिटरेचर’ यानि साहित्‍य का शहर की उपाधि हासिल की है।
– केरल के स्थानीय स्वशासन मंत्री एमबी राजेश ने बताया यूनेस्‍को ने 23 जून 2024 को इसकी घोषणा की।
– कोझिकोड ने कोलकाता जैसे समृद्ध सांस्कृतिक इतिहास वाले शहरों को पछाड़कर UNESCO से ‘सिटी आफ लिटरेचर” की उपाधि हासिल कर साहित्य श्रेणी में जगह बनाई।

यूनेस्को क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क (UCCN)
– अक्टूबर 2023 में कोझिकोड ने यूनेस्को क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क (UCCN) की साहित्य श्रेणी में स्थान बनाया था।
– कोझिकोड में 500 से अधिक पुस्तकालय हैं। यह कई दशकों से प्रसिद्ध मलयालम लेखक एमटी वासुदेवन नायर की साहित्यिक गतिविधियों का केंद्र रहा है।
– इसके अलावा भारत के मध्‍य प्रदेश राज्‍य के एक अन्‍य शहर ग्‍वालियर को संगीत की श्रेणी में जगह मिल चुकी है।
– यानि कोझिकोड के अलावा ग्वालियर भी उन शहरों में से हैं जो यूसीसीएन में शामिल हुए हैं।
– दुनिया के जिन अन्य शहरों को यूनेस्को से टैग प्राप्त हुआ है, उनमें शिल्प और लोक कला श्रेणी में बुखारा, मीडिया आ‌र्ट्स श्रेणी में कैसाब्लांका, डिजाइन श्रेणी में चोंग्किंग, फिल्म श्रेणी में काठमांडू शामिल हैं।

यूनेस्‍को
स्थापना: 16 नवंबर 1945
सदस्य देश: 195
मुख्‍यालय: फ्रांस (पेरिस)

————–
7. WTT कंटेंडर महिला एकल वर्ग में खिताब जीतने वाली पहली भारतीय कौन बनीं?
Who became the first Indian to win the title in the WTT Contender women’s singles category?

a. शिवानी मिश्रा
b. श्रीजा अकुला
c. नीलम शर्मा
d. अर्चना कामथ

Answer: b. श्रीजा अकुला

– उन्होंने 23 जून 2024 को फाइनल में चीन की डिंग यिजी को 4-1 से हराया।
– श्रीजा और उनकी जोड़ीदार अर्चना कामथ ने महिला डबल्स भी अपने नाम किया।
– श्रीजा अकुला पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुकीं हैं।
– वर्ष 2022 में उन्‍हें अर्जुन पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया गया था।
– टूर्नामेंट का आयोजन नाइजीरिया के शहर लागोस में हुआ।

महिला डबल्स में भी जीता स्वर्ण
– श्रीजा ने अर्चना कामथ के साथ मिलकर महिला डबल्स वर्ग में हमवतन दीया चिताले और यशस्विनी घोरपड़े को 3-0 से हराकर दूसरा स्वर्ण भी जीता।
– भारत ने पुरुष डबल्स वर्ग में भी स्वर्ण पदक जीता।

डब्ल्यूटीटी कंटेंडर क्‍या है?
– डब्ल्यूटीटी कंटेंडर एक टेबल टेनिस टूर्नामेंट सीरीज़ है जो वर्ल्‍ड टेबल टेनिस (WTT) द्वारा आयोजित की जाती है।
– यह सीरीज़ WTT का हिस्सा है, जो कि अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस संघ (ITTF) द्वारा संचालित है।
– WTT Contender टूर्नामेंट में विभिन्न देशों के टॉप खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं।
– यह टूर्नामेंट मुख्यतः खिलाड़ियों को वर्ल्ड रैंकिंग पॉइंट्स और पुरस्कार राशि प्रदान करने के लिए आयोजित किया जाता है।

————–
8. केंद्र सरकार ने ‘सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) कानून, 2024’ के नियम जारी किए, इसमें अधिकतम सजा का क्‍या प्रावधान है?
The Central Government issued the rules of the ‘Public Examination (Prevention of Unfair Means) Act, 2024’, what is the maximum punishment provided in it?

a. सात साल कैद और 20 लाख जुर्माना
b. नौ साल कैद और 50 लाख जुर्माना
c. आठ साल कैद और 2 करोड़ जुर्माना
d. दस साल कैद और न्‍यूनतम एक करोड़ जुर्माना

Answer: d. दस साल कैद और न्‍यूनतम एक करोड़ जुर्माना

– संसद के दोनों सदनों से पारित होने के बाद राष्ट्रपति दौपदी मुर्मू ने 13 फरवरी 2024 को इस विधेयक पर सहमति दी।
– नीट एग्‍जाम के पेपर लीक होने के बाद केंद्र सरकार ने जून 2024 में इस कानून से संबंधित नियमावली जारी की।
– राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी (NRA) को कंप्यूटर आधारित परीक्षणों के लिए मानदंड, मानक और दिशानिर्देश तैयार करने का अधिकार दिया गया।

पब्लिक एग्जामनेशन (प्रीवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) कानून 2024
– इस कानून का उद्देश्य “सार्वजनिक परीक्षा प्रणाली में अधिक पारदर्शिता, निष्पक्षता और विश्वसनीयता लाने” के लिए “अनुचित तरीकों” को रोकना है।

कानून के तहत सजा के प्रावधान
– कानून में धोखाधड़ी पर अंकुश लगाने के लिए न्यूनतम तीन से पांच साल की कैद की सजा का प्रस्ताव है और धोखाधड़ी के संगठित अपराधों में शामिल लोगों को पांच से 10 साल की कैद और न्यूनतम 1 करोड़ रुपये का जुर्माना देना होगा।
– यह कानून परीक्षा में धांधली करने में लिप्त अधिकारियों या संगठनों को दंडित करने का प्रावधान करता है।
– कानून का उद्देश्य संगठित गिरोहों और संस्थानों को रोकना है जो मौद्रिक लाभ के लिए अनुचित तरीकों में शामिल हैं, लेकिन यह उम्मीदवारों को इसके प्रावधानों से बचाता है।

कानून के तहत अनुचित तरीके (अनफेयर मीन्स) क्या हैं?
– सार्वजनिक परीक्षाओं में अनुचित तरीकों (अनफेयर मीन्स) का मतलब है, पैसे या गलत लाभ से है।
– इसमें प्रश्न पत्र लीक करना, ऐसे लीक में मिलीभगत शामिल है।
– बिना अधिकार के प्रश्न पत्र या ऑप्टिकल मार्क रिकॉग्निशन रिस्पॉन्स शीट तक पहुँचना या कब्ज़ा लेना।
– ऑप्टिकल मार्क रिकॉग्निशन रिस्पॉन्स शीट सहित उत्तर पुस्तिकाओं के साथ छेड़छाड़।
– किसी सार्वजनिक परीक्षा के दौरान किसी अनधिकृत व्यक्ति द्वारा पूछे गए एक या अधिक प्रश्नों का समाधान प्रदान करना।
– सार्वजनिक परीक्षा में उम्मीदवार की प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से सहायता करना।

कानून में कौन से एग्जाम शामिल हैं?
– UPSC (सिविल सर्विज एग्जाम, CDS, CMSE, ESE)
– SSC (स्टाफ सिलेक्शन कमीशन)
– RRB
– IBPS
– JEE (Main)
– NEET-UG
– UGC-NET
– CUET आदि।

————–
9. नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस कब मनाया जाता है?
When is the International Day against Drug Abuse and Illicit Trafficking observed?

a. 26 जून
b. 27 जून
c. 28 जून
d. 29 जून

Answer: a. 26 जून

– इस दिवस को संयुक्‍त राष्‍ट्र ने 1987 में घोषित किया था।
– नशीली दवाओं की समस्या एक जटिल मुद्दा है जो दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रभावित करती है।
– बहुत से लोग जो नशीली दवाओं का उपयोग करते हैं उन्हें कलंक और भेदभाव का सामना करना पड़ता है, जो उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को और नुकसान पहुंचा सकता है।


PDF Download: Click here


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *