25 June 2022 Current Affairs

यह 25 June 2022 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) का नया महानिदेशक किसे नियुक्त किया गया?

a. आयुष शर्मा
b. दिनकर गुप्ता
c. विजय त्रिवेदी
d. संजय सिंह

Answer: b. दिनकर गुप्ता

– केंद्र सरकार ने दिनकर गुप्ता को 23 जून 2022 को (NIA) का महानिदेशक नियुक्त किया।
– वह 31 मार्च 2024 तक इस पद पर अपनी सेवा देंगे।
– दिनकर गुप्ता पंजाब कैडर के 1987 बैच के IPS अधिकारी हैं।
– वह पंजाब के डीजीपी भी रह चुके हैं।

नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA)
– NIA भारत की प्राथमिक आतंकवाद विरोधी टास्क फोर्स है।
– एजेंसी को राज्यों की विशेष अनुमति के बिना राज्यों में आतंकवाद से संबंधित अपराधों की जांच से निपटने का अधिकार है।
– यह एजेंसी गृह मंत्रालय के अंतर्गत आती है।
– स्थापना- वर्ष 2009

—————
2. केंद्र सरकार ने इंटेलिजेंस ब्‍यूरो (IB) का नया चीफ किसे नियुक्‍त किया?

a. राकेश सिंह
b. दिनकर गुप्ता
c. तपन कुमार डेका
d. संजय सिंह

Answer: c. तपन कुमार डेका

– केंद्रीय कैबिनेट (PM Narendra Modi Cabinet) की नियुक्ति समिति ने तपन कुमार डेका को इंटेलिजेंस ब्यूरो के नए निदेशक के रूप में नियुक्त करने को मंजूरी दी है।
– वह हिमाचल प्रदेश कैडर के 1988 बैच आईपीएस अधिकारी हैं।
– वह अरविंद कुमार की जगह लेंगे, जिनका विस्तारित कार्यकाल 30 जून को समाप्त हो रहा है।
– अगले दो साल तक इस पद पर रहेंगे।
– इससे पहले वह IB में ही स्‍पेशल डायरेक्‍ट के पद पर तैनात थे।
– वह मूल रूप से वह असम के रहने वाले हैं।

क्यों अहम है Intelligence Bureau?
– इंटेलिजेंस ब्यूरो हमारे देश की एक खुफिया एजेंसी है।
– यह देश के आंतरिक मामलों (internal affairs) पर नजर रखती है
– यह एक तरह से देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए काम करनेवाली प्रमुख एजेंसी है।
– इसका मुख्य काम देश के अंदर इंटेलिजेंस डिटेल्स जुटाना और देश की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

आईबी
– स्‍थापना : 1887
– मुख्‍यालय : नई दिल्‍ली
– किस मंत्रालय के अंतर्गत : गृह मंत्रालय

—————
3. केंद्र सरकार ने रॉ (R&AW) के चीफ सामंत गोयल का कार्यकाल कितना बढ़ाया?

a. एक वर्ष
b. दो वर्ष
c. तीन वर्ष
d. छह महीने

Answer: a. एक वर्ष

R&AW का फुल फॉर्म : रिसर्च एंड एनालिसिस विंग
– यह विदेशों में काम करने वाली खूफिया एजेंसी है।
– इसके प्रमुख को सेक्रेटरी कहते हैं।
– रॉ चीफ सामंत गोयल 1984 बैच के पंजाब कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं।
– उनका कार्यकाल जून 2022 में समाप्त हो रहा था लेकिन अब वे 30 जून 2023 तक इस पद पर बने रहेंगे।
– पिछले साल भी उनका कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ाया गया था

– स्‍थापना : 1968
– मुख्‍यालय : नई दिल्‍ली
– किस मंत्री के अंतर्गत : प्रधानमंत्री

—————
4. जम्मू-कश्मीर किस अंतरराष्ट्रीय समूह की बैठक की मेजबानी करेगा?

a. G-7
b. G-8
c. G-20
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: c. G-20

– जम्मू-कश्मीर वर्ष 2023 में G-20 की बैठकों की मेजबानी करेगा।
– केंद्र शासित प्रदेश (जम्मू-कश्मीर) ने इसके लिए ने 23 जून को एक पांच सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है।
– भारत पहली बार 01 दिसंबर 2022 से लेकर 30 नवंबर 2023 तक G-20 की अध्यक्षता करने वाला है।

भारत में G-20 समिट कहां आयोजित होगी?
– भारत G-20 समिट का आयोजन प्रगति मैदान (दिल्ली) में करेगा।
– इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गेनाइजेशन (ITPO), इसके लिए वर्ल्ड क्लास इंटीग्रेटेड एग्जीबिशन कम कन्वेंशन सेन्टर (IECC) की स्थापना के लिए प्रगति मैदान का पुनर्विकास (redevelope) कर रहा है।
– यहीं पर G-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी की जायेगी।

नोट : जम्मू-कश्मीर सिर्फ G-20 की बैठकों की मेजबानी करेगा और दिल्ली में G-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी की जायेगी।

G-20 Troika में भी शामिल हुआ था भारत
– भारत दिसंबर 2021 में G-20 Troika में शामिल हुआ था।
– G-20 Troika, G-20 का ही एक शीर्ष समूह होता है जिसमें वर्तमान (इंडोनेशिया), पिछली (इटली) और आने वाली अध्यक्षताएं (presidencies) शामिल होती है।

G-20 के बारे में
– G-2O, 19 देशों और यूरोपीय संघ (ईयू) का एक समूह है।
– अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (International Monetary Fund) और वर्ल्ड बैंक इसके रिप्रेजेंटेटिव (representatives) है।
– इसका कोई स्थायी सचिवालय या मुख्यालय नहीं है।
– G2O की सदस्यता में दुनिया की सबसे बड़ी उन्नत और उभरती अर्थव्यवस्थाएं शामिल है।
– जोकि दुनिया की आबादी का लगभग दो-तिहाई, वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 85%, वैश्विक निवेश का 80% और वैश्विक व्यापार का 75% से अधिक का प्रतिनिधित्व करती है।

G-20 का उद्देश्य
– वैश्विक आर्थिक हासिल करने के लिए अपने सदस्यों के बीच नीति समन्वय स्थिरता, सतत विकास को बढ़ावा देना।
– भविष्य के वित्तीय संकटों को रोकने और जोखिमों को कम करने के लिए वित्तीय नियमों को बढ़ावा देना।
– एक नया अंतरराष्ट्रीय वित्तीय ढांचा तैयार करना।

G-20 के सदस्य
– भारत, अर्जेंटीना, जर्मनी, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त राज्य अमेरिका और यूरोपीय संघ।

—————
5. रक्षा मंत्रालय ने कितने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ‘बीआरओ कैफे’ (BRO Cafes) को स्थापित करने की मंजूरी दी?

a. 14
b. 13
c. 12
d. 11

Answer: c. 12

– रक्षा मंत्रालय ने 22 जून 2022 को यह मंजूरी दी।
– बॉर्डर रोड्स ऑर्गेनाइजेशन (BRO) अंतर्राष्‍ट्रीय सीमा के पास मौजूद सड़कों पर 75 स्थानों पर‘BRO कैफे’ स्थापित करेगा।
– इसका उद्देश्य है पर्यटकों को बेसिक सुविधाएं प्रदान करना है।
– इसके अलावा सीमावर्ती इलाकों में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है।
– ‘BRO कैफे’ वाले समझौते की अवधि 15 वर्ष होगी और उसे पांच वर्ष की अवधि तक बढ़ाया जा सकता है।

12 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश जहां ‘बीआरओ कैफे’ स्थापित किए जायेंगे
1. अरुणाचल प्रदेश
2. नागालैंड
3. मणिपुर
4. असम
5. सिक्किम
6. पश्चिम बंगाल
7. उत्तराखंड
8. हिमाचल प्रदेश
9. जम्मू कश्मीर
10. लद्दाख
11. पंजाब
12. राजस्थान

—————-
6. पीएम मोदी ने 44वें FIDE चेस ओलंपियाड 2022 की टॉर्च रिले को लॉन्च किया, यह ओलंपियाड कहां आयोजित होगा?

a. लखनऊ
b. भोपाल
c. चेन्नई
d. पटना

Answer: c. चेन्नई

– पीएम मोदी ने इंदिरा गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में 19 जून 2022 को 44वें FIDE चेस ओलंपियाड की टॉर्च रिले को लॉन्च किया।
– यह चेस ओलंपियाड 28 जुलाई-10 अगस्त 2022 तक चेन्नई में आयोजित होगा।
– चेस ओलंपियाड के इतिहास में भारत को पहली बार मेजबानी मिली है।

—————-
7. 44वें FIDE चेस ओलंपियाड 2022 की टॉर्च रिले भारत के कितने शहरों में यात्रा करेगी?

a. 69
b. 75
c. 80
d. 85

Answer: b. 75

चेस ओलंपियाड में पहली बार टॉर्च रिले
– इस वर्ष, पहली बार, इंटरनेशनल चेस फेडरेशन (FIDE) ने शतरंज ओलंपियाड टॉर्च की स्थापना की है।
– ऐसा ओलंपिक में किया जाता है, लेकिन चेस ओलंपियाड में कभी नहीं किया गया था।
– भारत चेस ओलंपियाड टॉर्च रिले वाला पहला देश बन गया।
– चेस ओलंपियाड के लिए टॉर्च रिले अब हमेशा भारत में शुरू होगी और मेजबान देश पहुंचने से पहले सभी महाद्वीपों में यात्रा करेगी।
– हालांकि वर्ष 2022 में टॉर्च रिले सिर्फ भारत के शहरों में होगा।

किन शहरों में टॉर्च रिले
– टॉर्च रिले को चेन्नई के पास महाबलीपुरम पहुंचने से पहले 40 दिनों की अवधि में 75 शहरों में ले जाया जाएगा।
– हर स्थान पर राज्य के शतरंज के ग्रैंडमास्टरों को टॉर्च रिले मिलेगी।
– लेह, श्रीनगर, जयपुर, सूरत, मुंबई, भोपाल, पटना, कोलकाता, गंगटोक, हैदराबाद, बेंगलुरु, थ्रिस्सूर, पोर्ट ब्लेयर एंड कन्याकुमारी सहित 75 शहरों शामिल है।

चेस ओलंपियाड 2022
– इस ओलंपियाड में 200 देश के 2000 से अधिक शतरंज खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
– वर्ष 1927 से आयोजित इस ओलंपिक की मेजबानी भारत में पहली बार और एशिया में 30 साल बाद की जा रही है।

चेस ओलंपियाड
– शतरंज ओलंपियाड एक द्विवार्षिक शतरंज टूर्नामेंट है।
– FIDE टूर्नामेंट का आयोजन करता है और मेजबान देश का चयन करता है।

—————
8. महिला क्रिकेटर रुमेली धर ने अंतर्राष्‍ट्रीय क्रिकेट के किन प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की?

a. एक दिवसीय
b. टी20
c. सभी प्रारूप
d. टेस्ट

Answer: c. सभी प्रारूप

– वह भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान रह चुकी हैं।
– उन्‍होंने 22 जून 2022 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की।

रुमेली धर
– वह 38 वर्ष की हैं। कोलकाता में जन्‍म हुआ था।
– वह दाएं हाथ की बल्लेबाज और मध्यम तेज गेंदबाज है।
– टीम इंडिया के लिए 27 जनवरी 2003 को डेब्यू किया था।
– उनका क्रिकेट करियर 23 वर्ष का रहा।
– 78 महिला वनडे खेले, जिसमें 961 रन बनाए और 63 विकेट लिए और छह अर्धशतक लगाए।
– चार टेस्ट खेले जिसमें उन्होंने एक अर्धशतक के साथ 236 रन बनाए।
– टेस्ट में आठ विकेट लिए।
– 18 टी20 मैचों में 131 रन बनाए और 13 विकेट लिए।
– वह 2005 से 2018 तक अंतर्राष्‍ट्रीय मैच खेलीं।

————–
9. भारत में पहली बार किस ग्रुप के कोरल (मूंगा) की चार नई प्रजातियां पाई गई?

a. एक्रोपोरा हुमिलिस
b. एक्रोपोरा नाना
c. एज़ोक्सैन्थेलेट
d. एक्रोपोरा टेनुइस

Answer: c. एज़ोक्सैन्थेलेट (azooxanthellate)

————–
10. ‘एज़ोक्सैन्थेलेट’ ग्रुप के कोरल (मूंगा) की चार नई प्रजातियां भारत में पहली बार किस जल क्षेत्र में पाई गई?

a. अंडमान निकोबार द्वीपसमूह
b. लक्ष्‍यद्वीप
c. लद्दाख
d. दीव द्वीप

Answer: a. अंडमान निकोबार द्वीपसमूह

– भारत कोरल रीफ अंडमान निकोबार में समृद्ध रूप से मौजूद है।
– लेकिन ऐसा पहली बार है जब भारतीय जल क्षेत्र से एज़ोक्सैन्थेलेट कोरल की चार नई प्रजातियां पाई गई हैं।
– यह प्रजातियां अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के जल क्षेत्र से ही मिली हैं।
– इन प्रजातियों की खोज जूलोजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ZSI) के वैज्ञानिक तमाल मंडल और चेल्लादुराई रघुनाथन ने की है।
– उनकी यह खोज Thalassas: An International Journal of Marine Sciences में 13 जून 2022 को प्रकाशित हुई है।

खोज की गई चार प्रजातियों की सूची
– ट्रंकैटोफ्लैबेलम क्रैसम (Truncatoflabellum crassum)
– ट्रंकैटोफ्लैबेलम इनक्रस्टैटम (Truncatoflabellum incrustatum)
– ट्रंकैटोफ्लैबेलम एक्यूलेटम (Truncatoflabellum aculeatum)
– ट्रंकैटोफ्लैबेलम इरेगुलरे (Truncatoflabellum irregulare)
– यह चारों प्रजातियां एक ही फैमिली फ्लेबेलिडे (Flabellidae) की हैं।

कोरल (coral)
– मूंगा, जिसे कोरल और मिरजान भी कहते है।
– यह एक प्रकार का नन्हा समुद्री जीव है, जो लाखों-करोड़ों की संख्या में एक समूह में रहते हैं।
– इन जीवों में रीढ़ की हड्डी नहीं होती है।

एज़ोक्सैन्थेलेट (azooxanthellate)
– एज़ोक्सैन्थेलेट कोरल का एक समूह है।
– एज़ोक्सैन्थेलेट, प्लवक (plankton) [एक प्रकार का जीव] से पोषण प्राप्त करते हैं।

—————-
11. पीएम नरेंद्र मोदी, किस देश में आयोजित होने वाली G-7 समिट 2022 में शामिल होंगे?

a. कनाडा
b. जर्मनी
c. फ्रांस
d. इटली

Answer: b. जर्मनी

– G7 : Canada, France, Germany, Italy, Japan, United Kingdom, The United States and the European Union.

– पीएम मोदी जर्मनी में 26-28 जून 2022 को आयोजित होने वाली G-7 समिट में हिस्सा लेंगे।

समिट में पीएम मोदी किन मुद्दों पर बोलेंगे?
– प्रधानमंत्री दो सत्रों में बोलने की उम्मीद है।
– जिसमें वह पर्यावरण, ऊर्जा, जलवायु, खाद्य सुरक्षा, स्वास्थ्य, लैंगिक समानता और लोकतंत्र पर अपने विचार रखेंगे।

G-7 समिट में रूस को लेकर भारत पर दबाव डालने की कोशिश
– G7 कई देश भारत पर रूस के साथ व्यापार पर रोक लगाने के लिए दबाव डाल सकते है।
– भारत कई प्रतिबंधों के बावजूद रूस से तेल खरीद रहा है, तो तेल खरीद की रोक पर दबाव डाला जा सकता है।

G-7
– G7 मतलब ग्रुप ऑफ सेवेन इंडस्ट्रियलाइज्‍ड नेशंस।
– इसका गठन हुआ था 1975 में।
– उस वक्‍त यह था G6 – फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, यूनाइटेड किंगडम और यूएसए।
– बाद में इसमें कनाडा ने ज्वाइन किया और तब यह बन गया G7।
– इसके बाद 1997 में रूस ने भी ज्वाइन किया था। तब यह G8 बन गया।
– हालांकि 2014 में जब रूस ने यूक्रेन के एक इलाके क्रीमिया पर कब्जा कर लिया, तब उसे इसमें से निकाल दिया गया था। इसके बाद यह फिर बन गया G-7
– यह खुद को IMF- एडवांस्ड इकोनॉमिनीज (advanced economies) का ग्रुप बताता है। मतलब कि इंटरनेशनल मॉनिटरिंग फंड के द्वारा दुनिया की सबसे मजबूत घोषित अर्थव्‍यवस्‍था।

————–
12. नेशनल स्‍मॉल इंडस्‍ट्री कॉर्पोरेशन (NSIC) के नए चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (CMD) कौन बनें?

a. पी उदयकुमार
b. राजेंद्र सिंह
c. विश्‍वेंद्र पासवान
d. अखिल दास

a. पी उदयकुमार

– NSIC पूरे देश में सूक्ष्म, लघु और मध्यम आकार के व्यवसायों के विकास को समर्थन, प्रोत्साहन और बढ़ावा देने का कार्य कर रहा है।
– सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय के तहत, राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम (एनएसआईसी) आईएसओ 9001:2015 प्रमाणन के साथ भारत सरकार का एक संगठन है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *