यह  25 June 2021 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. रिलायंस ने किसके साथ मिलकर सबसे सस्‍ता स्मार्टफोन और 5G सर्विस लांच करने की घोषणा की?

a. माइक्रोसॉफ्ट
b. गूगल
c. क्‍वालकॉम
d. आरामको

Answer: b. गूगल

– स्‍मार्टफोन का नाम होगा – जियोफोन नेक्स्ट
– रिलायंस इंडस्‍ट्रीज लिमिटेड की एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) 24 जून 2021 को हुई।
– इसी में रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कई ऐलान किए और ये सब इंपॉर्टेंट हैं।

– दरअसल, कुछ कंपनियां इतनी बड़ी और महत्‍वपूर्ण होती हैं, कि उनकी खबरें या एनुअल मीटिंग एजीएम, जो कि एक कारपोरेट व्‍यवस्‍था होती है।
– वह कई सारे असर देश की अर्थव्‍यवस्‍था और आम लोगों के जीवन पर छोड़ती है।
– रिलायंस इंडस्‍ट्रीज की AGM को इसी तरह से देखा जाता है।

– मुकेश अंबानी ने AGM के दौरान फोन की लॉन्चिंग पर कहा कि ‘2G मुक्त 5G युक्त’।
– यानी वे देश में मौजूद 2G ग्राहकों को 5G पर शिफ्ट करना चाहते हैं।
– अभी देश में 45 करोड़ ऐसे लोग हैं जो स्मार्टफोन का इस्तेमाल नहीं करते।
– रिलायंस जियो और गूगल का फोकस इन्हीं लोगों पर है।

5जी सर्विस में गूगल और क्‍या करेगा?
– रिलायंस ने यह भी कहा कि 5जी के लिए वह गूगल के क्‍लाउड सर्विस का इस्‍तेमाल करेगा।
– यानी गूगल के क्‍लाउड पर जाकर 5जी सर्विस शुरू की जाएगी।
– इस बारे में गूगल की सीईओ सुंदर पिचाई ने ट्वीट भी किया है।

कब लांच होगा फोन?
– दावा है कि ‘जियोफोन नेक्‍स्‍ट’ दुनिया का सबसे सस्‍ता स्‍मार्टफोन होगा।
– यह 10 सितंबर 2021 में बाजार में आएगा।
– इसी के साथ भारत में 5जी लांच हो सकता है।

गूगल के साथ मिलकर फोन क्‍यों लांच होगा?
– क्‍योंकि जियो ने बहुत बड़ा तकनीक और सप्‍लायर का गठबंधन बनाया है।
– जिसमें माइक्रोसॉफ्ट, क्‍वालकॉम, फेसबुक और गूगल भी पार्टनर है।
– गूगल महत्‍वपूर्ण है, क्‍योंकि वह दुनिया में सबसे बड़े मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्‍टम की मालिक है, जिसे हम एंड्रॉयड कहते हैं।
– एंड्रॉयड होने के कारण रिलायंस को अपनी तकनीक को उसके साथ जोड़कर चलाने में आसानी होगी।
– एंड्रॉयड के तमाम फीचर इस फोन में चलेंगे।
– इस फोन का डेवलपमेंट गूगल और जियो मिलकर करेंगे।

दुनिया का सबसे सस्‍ता फोन क्‍यों?
– भारत में 5जी शुरू करने को लेकर एक बड़ा सवाल था कि मोबाइल हैंडसेट की प्राइस क्‍या होगी।
– क्‍योंकि आमतौर पर 5जी के हैंडसेट महंगे होते हैं।
– 5जी की सर्विस प्रीमियम होती है, इसके डेटा की स्‍पीड एक जीबीपीएस या इससे ज्‍यादा होती है।

बड़ी कंपनी होने का फायदा
– रिलायंस ने इस बाजार में एक सस्‍ता हैंडसेट लाकर इस प्रतिस्‍पर्धा की शुरुआत कर दी है।
– यही फायदा होता है, बड़ी कंपनी होने का कि, जब आप बाजार में दिग्‍गज कंपनी होते हैं, बाजार में आपके पास बड़ा हिस्‍सा होता है और दुनिया के बड़े सप्‍लायर होते हैं।
– भारतीय बाजार में अभी जो हैंडसेट बनाने वाली कंपनी ज्‍यादातर चीन की हैं।
– अगर 5जी हैंडसेट सस्‍ता हुआ तभी 5जी सर्विस लोगों को मिल पाएगी या पहुंच पाएगी।
– नहीं, तो अफोर्डिबिलिटी के इश्‍यू देखने को मिलेंगे।
– तो अब हम 5जी हैंडसेट के बाजार में नया कांपटीशन देखेंगे, जैसे ही रिलायंस और गूगल का फोन आएगा।

– प्राइसिंग के इश्‍यू की वजह से पहले देखा जा चुका है कि 2जी के बाद 3जी बहुत ज्‍यादा सक्‍सेसफुल नहीं रहा था। इसकी जगह 4जी बेहद सक्‍सेसफुल रहा। वजह थी अफोर्डेबिलिटी। कम प्राइस की वजह से 4जी ने काफी तेजी से भारत के टेलीकॉम मार्केट में एक्‍सेप्‍टेंस मिली।

फोन निर्माता विदेशी कंपनियों को मिलेगी टक्‍कर
– देश में अभी स्मार्टफोन के 75 फीसदी मार्केट पर चीनी स्मार्टफोन कंपनियों का दबदबा है।
– खासकर, शाओमी, वीवो, ओप्पो, रियलमी, वनप्लस, जिओनी जैसी चीनी कंपनियों के फोन सबसे ज्यादा बिकते हैं।
– इसके बाद दक्षिण कोरियन कंपनी सैमसंग का नंबर आता है।
– ऐसे में जियोफोन नेक्स्ट के आने से दूसरी कंपनियों की 4G और 5G मार्केट पर बुरा असर हो सकता है।

—————————
2. रिलायंस इंडस्‍ट्रीज ने ग्रीन एनर्जी बिजनेस में बड़े स्‍तर पर उतरने के लिए कितनी रकम निवेश करने का ऐलान किया?

a. 60 हजार करोड़ रुपए
b. 70 हजार करोड़ रुपए
c. 75 हजार करोड़ रुपए
d. 80 हजार करोड़ रुपए

Answer: c. 75 हजार करोड़ रुपए

– रिलायंस की एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) में मुकेश अंबानी ने चौंकाया।
– रिलायंस अब ग्रीन एनर्जी की बड़ी कंपनी बनना चाहती है।
– 75 हजार करोड़ रुपए का निवेश करने वाली है।
– सोलर एनर्जी के क्षेत्र में यह कंपनी छा जाना चाहती है।

कैसे और कितने समय में होगा निवेश?
– कंपनी इस पर 60 हजार करोड़ रुपए खर्च करेगी।
– साथ ही कंपनी ग्रीन इनिशिएटिव के वैल्यू चैन के विकास से संबंधित पार्टनरशिप और फ्यूचर टेक्नोलॉजी पर 15 हजार करोड़ रुपए का अतिरिक्त निवेश करेगी।
– कुल मिलाकर नए ग्रीन एनर्जी बिजनेस पर RIL अगले तीन साल में 75 हजार करोड़ रुपए का निवेश करेगा।
– यह रकम कहां से आएगी – इसका जवाब मुकेश अंबानी ने नहीं दिया है। यह हो सकता है कि कंपनी का हिस्‍सा बेचकर या लोन के जरिए रकम जुटाए जाएं।

चार गीगा फैक्‍ट्री स्‍थापित होंगी
– इसके लिए लिए रिलायंस ने गुजरात के जागनगर में चार गीगा फैक्‍ट्री की घोषणा की है।
– यह क्‍लीन एनर्जी के लिए इकोसिस्‍टम होगा।
– एक फैक्‍ट्री सोलर फोटोवोल्टिक सेल बनाएगी, जिसका सोलर पैनल में इस्‍तेमाल होता है, इससे सोलर एनर्जी ली जाती है।
– दूसरी फैक्ट्री एनर्जी स्‍टोरेज फैसेलिटी के इक्‍यूपमेंट (जैसे – बैटरी) बनाएगी, जो एनर्जी को स्‍टोर करती है।
– तीसरी फैक्‍ट्री इलेक्‍ट्रोलाइजर बनाएगी, जिससे ग्रीन हाइड्रोजन का प्रोडक्‍शन किया जा सके।
– चौथी फैक्‍ट्री फ्यूल सेल बनाएगी, जिनका इस्‍तेमाल भविष्‍य में इलेक्‍ट्र‍िक व्‍हीकल्‍स में होता है।

कितनी क्‍लीन एनर्जी पैदा करने का लक्ष्‍य?
– साल 2030 तक रिलायंस 100 गीगावाट सोलर एनर्जी पैदा करेगी।
– इस तरह से रिलायंस ने क्‍लीन या ग्रीन एनर्जी को अपना फ्यूचर, नेक्‍स्‍ट लेवेल इन्‍वेस्‍टमेंट बना लिया है।

एलन मस्क और गौतम अडाणी से होगी टक्कर
– बता दें कि इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी टेस्ला के CEO एलन मस्क और अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी भी ग्रीन एनर्जी सेक्टर पर फोकस कर रहे हैं।
– लेकिन अंबानी की इंट्री से सेक्टर में कड़ी टक्कर की संभावना दिखाई देने की उम्मीद है।

रिलायंस में तेजी से ट्रांसफॉर्मेशन –
– मुकेश अंबानी, कंपनी का ट्रांसफॉर्मेशन तेजी से करते हैं।
– पहले यह पेट्रोकेमिकल कंपनी के तौर पर देखा गया।
– फिर पेट्रोलियम कंपनी के रूप में बदलते देखा।
– इसके बाद इसे टेलीकॉम, डेटा और रिटेल कंपनी में बदलते देखा।
– अब यह अगले लेवेल पर यह ग्रीन एनर्जी में बदलने वाली है।
– इसका असर भारतीय अर्थव्‍यस्‍था पर होने वाला है।

– एक और ऐलान हुआ कि रिलायंस और आरामको (सऊदी अरब की तेल कंपनी) के बीच निवेश की डील पक्‍की हो गई।
– आरामको के चीफ यासर-अल- रुमायन, अब रिलायंस इंडस्‍ट्रीज के बोर्ड ऑफ डायरेक्‍टर में शामिल होंगे।
– यहां से रिलायंस पेट्रोलियम के लिए नया दौर शुरू होता है।
– रिलायंस यहां से एक अंतरराष्‍ट्रीय कंपनी बनने की तरफ जाती है।
– रिलायंस ने जियो से अपने-आप को इंटरनेशनल कंपनी बनाने की कोशिश शुरू की थी।
– यहां से रिलायंस पेट्रोलियम आने वाले वक्‍त में भारत से बाहर निवेश और कारोबार का विस्‍तार करेगी। जो बाद में पता चलेगा।

————————-
3. दिल्‍ली खेल विवि की पहली कुलपति (Vice-chancellor) का नाम बताएं, जो ओलंपिक में वेट लिफ्टिंग में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला हैं?

a. कोनेरू हम्‍पटी
b. कर्णम मल्लेश्वरी
c. समीक्षा नारायण
d. भारती पाठक

Answer: b. कर्णम मल्लेश्वरी

– कर्णम मल्लेश्वरी आंध्र प्रदेश की रहने वाली हैं और ‘द आयरन लेडी’ के नाम से मशहूर हैं।
– वह भारत की पहली महिला ओलंपिक मेडल विजेता हैं।
– उन्‍होंने सिडनी ओलंपिक 2000 में वेट लिफ्टिंग में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।
– उनके बाद अभी तक भारत की किसी भी महिला वेटलिफ्टर ने ओलंपिक में मेडल नहीं जीता है।

– कर्णम को सरकार द्वारा दिल्ली खेल विश्वविद्यालय का पहला कुलपति नियुक्त किया गया है।
– दिल्ली के उपराज्यपाल (LG) अनिल बैजल है, जो दिल्ली खेल विश्वविद्यालय के कुलाधिपति भी हैं, ने इसकी जानकारी दी।
– कर्णम को वर्ष 1994 में अर्जुन पुरस्कार और 1999 में राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
– इसके अलावा वर्ष 1999 में उन्‍हें पद्म श्री पुरस्कार भी मिला था।

——————————
4. WHO की ताजा रिपोर्ट (2019 में दुनिया भर में आत्महत्या) के अनुसार 15-29 आयु वर्ग के युवाओं में मौत का कौन सा प्रमुख कारण आत्‍महत्‍या है?

a. चौथा
b. पहला
c. तीसरा
d. दूसरा

Answer: a. चौथा

– WHO ने 17 जून 2021 को ये रिपोर्ट जारी की।
– इस रिपोर्ट के अनुसार 15-29 आयु वर्ग के युवाओं में, दुर्घटना, टीबी और हिंसा के बाद मौत का चौथा प्रमुख कारण आत्महत्या था।

—————————-
5. WHO की ताजा रिपोर्ट (2019 में दुनिया भर में आत्महत्या) के अनुसार दुनियाभर में वर्ष 2019 में आत्‍महत्‍या से कितने लोगों की मौत हुई?

a. पांच लाख
b. छह लाख
c. सात लाख
d. दस लाख

Answer: c. सात लाख

– वर्ष 2019 में, आत्महत्या से 7,00,000 से अधिक लोग मारे गए। यह संख्‍या सभी उम्र के लोगों की है।
– हर 100 में से एक व्‍यक्ति की मौत सुसाइड से हो रही है।
– एचआईवी, मलेरिया, घरेलू हिंसा के बाद सुसाइड ही मौत का चौथा कारण है।
– महिला और पुरुषों में सुसाइड का प्रतिशत हर देश में अलग- अलग है।
– WHO के महानिदेशक डा. टैड्रॉस एडहेनॉम घेबरेयेसस ने कहा है कि COVID-19 के बाद, नौकरी छूटना, वित्तीय तनाव और सामाजिक अलगाव ये भी सुसाइड के जिम्‍मेदार कारणों में से हैं।

महिला-पुरुषों के बीच सुसाइड का रेट
– रिपोर्ट में बताया गया कि महिलाओं की तुलना में पुरुष अधिक आत्महत्या करते हैं।
– पुरुषों में आत्महत्या की दर आमतौर पर उच्च आय वाले देशों में अधिक होती है।
– जबकि महिलाओं के लिए, आत्महत्या दर निम्न-मध्यम आय वाले देशों में ज्‍यादा है।
– अफ्रीका, यूरोप और दक्षिण-पूर्व एशिया में आत्महत्या की दर विश्व के औसत से अधिक है।

एशियाई क्षेत्र में आत्महत्या की दर
– WHO की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में दक्षिण पूर्व एशियाई क्षेत्र में आत्महत्या की दर सबसे अधिक है।
– भारत में राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो से पता चलता है कि 2018 में आत्महत्या के 1,34,516 मामले सामने आए।
– जबकि वर्ष 2017 में आत्महत्या की दर 9.9 थी जो 2018 में बढ़कर 10.2 हो गई।

ग्‍लोबली आत्‍महत्‍या दर-
– रिपोर्ट में बताया गया है कि वर्ष 2000 और 2019 के बीच 20 वर्षों में आत्महत्या की दर गिरी है।
– वैश्विक दर में 36% की कमी आई है।
– पूर्वी भूमध्य क्षेत्र में 17%, यूरोपीय क्षेत्र में 47% और पश्चिमी प्रशांत में 49% हो गई।
– लेकिन अमेरिका क्षेत्र में, 17% की वृद्धि हुई।

राष्ट्रीय आत्महत्या रोकथाम रणनीति
– वर्ष 2030 तक WHO ने आत्‍महत्‍या के मामले को एक तिहाई तक कम करने का लक्ष्‍य रखा है।
– WHO ने ये भी माना है कि कुछ देशों ने आत्महत्या की रोकथाम को अपने एजेंडे में शामिल किया है।
– अभी सिर्फ 38 देशों में ही राष्ट्रीय आत्महत्या रोकथाम रणनीति (National Suicide Prevention Strategy) कारगर है।

WHO की नई गाइडलाइन –
– आत्‍महत्‍या को रोकने के लिए WHO ने 17 जून को नई गाइडलाइन भी रिलीज की-
1. खतरनाक कीटनाशकों और केमिकल तक युवाओं की पहुंच को सीमित करना
2. आत्महत्या की जिम्मेदार रिपोर्टिंग पर मीडिया को शिक्षित करना
3. किशोरों में सामाजिक-भावनात्मक जीवन कौशल को बढ़ावा देना।
4. हिंसक व्यवहार, भड़काऊ बयान, नेगेटिव सोच वाले लोगों की पहचान और उनका मूल्‍यांकन करना।

—————————–
6. टोक्‍यो ओलंपिक के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम का कप्तान किसे बनाया गया?

a. हरमनप्रीत सिंह
b. मनप्रीत सिंह
c. रुपिंदर पाल सिंह
d. रमनदीप सिंह

Answer: b. मनप्रीत सिंह

– टोक्‍यो ओलंपिक 23 जुलाई 2021 से शुरू होने वाला है।
– इसके लिए मनप्रीत सिंह को 16 सदस्‍यीय पुरुष हॉकी कप्‍तान बनाया है।
– जबकि अनुभवी डिफेंडर, बीरेंद्र लाकड़ा और हरमनप्रीत सिंह को उप-कप्तान बनाया गया।
– यह मनप्रीत का तीसरा ओलंपिक होगा।
– उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने 2017 में एशिया कप, 2018 में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी और 2019 में FIH सीरीज फाइनल जीता था।

——————————–
7. टोक्‍यो ओलंपिक के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान कौन बनी?

a. रानी रामपाल
b. सोर्ड मारिन
c. नवनीत कौर
d. सलीमा टेटे

Answer: a. रानी रामपाल

– हाकी इंडिया ने 22 जून 2021 को रानी रामपाल को 16 सदस्यीय ओलंपिक-बाउंड भारतीय महिला हॉकी टीम का कप्तान बनाने की घोषणा की है।
– रानी की कप्तानी में, भारतीय टीम ने वर्ष 2017 में एशिया कप, एशियाई खेल 2018 में रजत, एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2018 में रजत पदक जीता था।
– इसके अलावा वर्ष 2019 में FIH सीरीज फाइनल जीता।
– पहली बार भारतीय महिला हॉकी टीम में दो उपकप्तान भी बनाई गई हैं।
– इसमें अनुभवी गोलकीपर सविता पुनिया और दीप ग्रेस एक्का को शामिल किया है।

– यही नहीं पहली बार इस टीम में आठ खिलाड़ी ऐसे हैं जो ओलंपिक से ही डेब्‍यू कर रहे हैं।
– वो हैं- ड्रैग फ्लिकर गुरजीत कौर, उदिता, निशा, नेहा, नवनीत कौर, शर्मिला देवी, लालरेमसियामी और सलीमा टेटे।

——————————
8. किस राज्य सरकार ने पूर्व RBI गवर्नर रघुराम राजन और नोबेल प्राइज विजेता इस्थर डुफलो को आर्थिक सलाहकार परिषद में शामिल किया?

a. पंजाब
b. उत्‍तर प्रदेश
c. केरल
d. तमिलनाडु

Answer: d. तमिलनाडु

– तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्‍टालिन ने आर्थिक सलाहकार परिषद का गठन किया गया है।
– इसमें रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के पूर्व गवर्नर रघुराम राम राजन, नोबेल विजेता इस्थर डुफलो, पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार CEA अरविंद सुब्रमणियन, अर्थशास्त्री ज्यां द्रेज और पूर्व केंद्रीय वित्त सचिव एस नारायण को शामिल किया गया है।
– तमिलनाडु के राज्‍यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने 21 जून 2021 को इस पैनल की घोषणा की है।
– उन्‍होंने कहा इस पैनल के जरिए राज्‍य की अर्थव्‍यवस्‍था को बेहतर किया जाएगा।

———————————
9. अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस (International Olympic Day) कब मनाया जाता है?

a. 25 जून
b. 24 जून
c. 23 जून
d. 22 जून

Answer: c. 23 जून

– यह दिन खेल व फिटनेस को समर्पित है।
– 23 जून 1894 में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) की स्थापना की गई थी।
– पहली बार 23 जून 1948 को ओलंपिक दिवस मनाया गया था।
– पुर्तगाल, यूनान, ऑस्ट्रिया, कनाडा, स्विट्जरलैंड, ग्रेट ब्रिटेन, उरुग्वे, वेनेजुएला और बेल्जियम ने पहली बार ओलंपिक दिवस का आयोजन किया था।

वर्ष 2021 की थीम- ‘स्वस्थ रहें, मजबूत रहें, ओलंपिक दिवस वर्कआउट के साथ एक्टिव रहें’

अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति का मुख्यालय- लौसने, (स्विट्जरलैंड)
IOC के अध्यक्ष- थॉमस बाच

——————————-
10. संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस (UN Public Service Day) कब मनाया जाता है?

a. 20 जून
b. 21 जून
c. 22 जून
d. 23 जून

Answer: d. 23 जून

– संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस का उद्देश्य समुदाय के लिए सार्वजनिक सेवा के मूल्य और गुण को पहचानना है।
– 20 दिसंबर 2002 को, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने एक प्रस्ताव 57/277 पारित करके प्रति वर्ष 23 जून को संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस के रूप में चुना।
– 23 जून को ही अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन ने श्रम संबंधों पर कन्वेंशन (लोक सेवा), 1978 (नंबर 151) को अपनाया था।

वर्ष 2021 की थीम- “भविष्य की लोक सेवा का नवाचार: SDGs तक पहुंचने के लिए एक नए युग के लिए नए सरकारी मॉडल”

—————————–
11. ‘मुख्यमंत्री उद्यमी योजना’ 2021 किस राज्‍य में शुरू की गई है?

a. पंजाब
b. झारखंड
c. उत्‍तर प्रदेश
d. बिहार

Answer: d. बिहार

– बिहार सरकार युवाओं को अपने पैरों पर खड़े होने का अवसर दे रही है।
– इसमें बिजनेस शुरू करने के लिए सरकार 10 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता राशि देगी।
– इसमें अधिकतम 5 लाख रुपये अनुदान के रूप में और बाकी 5 लाख रुपये ऋण के रूप में 1 प्रतिशत ब्याज पर उपलब्ध कराया जाएगा।

योजना का लाभ लेने की पात्रता
– बिहार का निवासी हो
– कम से कम 12वीं पास
– ITI, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा या उसके समकक्ष कोई डिप्लोमा
– 18 वर्ष से 50 वर्ष की आयु हो
– इकाई प्रोपराइटरशिप फार्म, पार्टनरशिप फर्म, LLP या प्राइवेट लिमिटिड कंपनी के रूप में निबंधित हो
– नई इकाई के लिए ही मदद
– योजना का लाभ परिवार के किसी एक सदस्य को ही दिया जायेगा

बिहार
मुख्‍यमंत्री – नीतीश कुमार
राज्‍यपाल -फागू चौहान


Free Download Notes PDF of Toady’s Current Affairs : – Click Here

 

Buy eBooks & PDF

 

About Us | Help Desk | Privacy Policy | Disclaimer | Terms and Conditions | Contact Us

©2023 Sarkari Job News powered by Alert Info Media Pvt Ltd.

Log in with your credentials

or    

Forgot your details?

Create Account