1. केंद्र सरकार ने चीता को भारत लाने के लिए नामीबिया सरकार के साथ जुलाई 2022 में समझौता ज्ञापन (MoU) साइन किया, इसे कहां रखा जाएगा?
a. कुनो नेशनल पार्क
b. पन्ना नेशनल पार्क
c. बांधवगढ नेशनल पार्क
d. सरिस्का टाइगर रिजर्व
Answer: a. कुनो नेशनल पार्क
– पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव और नामीबिया के उप प्रधान मंत्री और विदेश मंत्री नेटुम्बो नंदी नदैतवा दोनों ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
– नामीबिया एक अफ्रीकी देश है।
– चीता सबसे तेज दौड़ने वाला जानवर है। इसकी रफ्तार 70 मील प्रति घंटा तक हो सकती है। मतलब 112 किलोमीटर प्रति घंटा।
कब तक भारत पहुंचेगा चीता
– मध्य प्रदेश के कुनो राष्ट्रीय उद्यान में पहले आठ चीतों को 15 अगस्त तक पहुंचने की उम्मीद है।
– इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका से 12 चीता मिलने की उम्मीद है। इसके लिए दक्षिण अफ्रीका से कुछ साल पहले ही समझौता हो चुका है।
– भारत में चीता ट्रांसलोकेशन प्रोजेक्ट (CTP) के तहत, केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय का उद्देश्य जानवरों को कुनो के जंगल में छोड़ने से पहले एक बाड़े में प्रजनन करना है।
1952 में भारत से विलुप्त हो गया चीता
– देश का आखिरी चित्तीदार चीता 1947 में छत्तीसगढ़ में मर गया था।
– इसके बाद 1952 में इसे विलुप्त घोषित कर दिया गया था।
चीतों की विलुप्ति का कारण
– चीतों की विलुप्ति के दो विशेष कारण थे। पहला- जानवरों के शिकार के लिये चीता को पालतू बनाया जाना और दूसरा- कैद में रहने पर चीता प्रजनन नहीं करते।
– अपनी तेज़ गति तथा बाघ व शेर की तुलना में कम हिंसक होने की वजह से इसको पालना आसान था।
– देश की आजादी के पहले तत्कालीन राजाओं और ज़मीदारों द्वारा इसका प्रयोग अक्सर शिकार के लिये होता था जिसमें ये अन्य जानवरों को पकड़ने में उनकी मदद करते थे।
– चीते को पालने का मुख्य कारण इनका सहज स्वभाव था और ये कुत्तों की भाँति आसानी से पाले जा सकते थे।
– बाघ, शेर तथा तेंदुए के विपरीत यह कम उग्र जानवर है।
– किसी जंगल से पकड़ कर लाए गए चीते को छह महीने के अंदर प्रशिक्षित किया जा सकता था। इनको पिंजड़ों में रखने की बजाय ज़ंजीर से बांध कर रखा जाता था।
ऐतिहासिक स्रोतों में चीते का उल्लेख :
– इतिहास में पहली बार चीता पालने का साक्ष्य संस्कृत ग्रंथ मनसोल्लास में मिलता है।
– ऐसा कहा जाता है कि मुगल बादशाह अकबर ने 49 वर्षों के शासनकाल के दौरान अपने शाही चिड़ियाघर में लगभग 9000 चीते रखे थे।
मध्य प्रदेश
– वर्तमान मुख्यमंत्री: शिवराजसिंह चौहान
– वर्तमान राज्यपाल: मंगूभाई पटेल
– राजधानी: भोपाल
————-
2. रूस और यूक्रेन ने ग्रेन डील (अनाज समझौता) जुलाई 2022 में किया, इसके तहत 5 महीने बाद फिर से अनाज किस समुद्र से होकर जा सकेगा?
a. काला सागर
b. भूमध्य सागर
c. कैस्पियन सागर
d. बाल्टिक सागर
Answer: a. काला सागर
– इस समझौते में तुर्की और संयुक्त राष्ट्र ने अहम भूमिका निभाई है।
– इस पर इस्तांबुल में दस्तखत हुए।
– इस दौरान UN महासचिव एंटोनियो गुटेरेस, यूक्रेन और रूस का प्रतिनिधिमंडल और राष्ट्रपति तैयप एर्दोगन मौजूद रहे।
– दरअसल, 24 फरवरी को शुरू हुई रूस-यूक्रेन जंग के चलते पूरी दुनिया खाद्य संकट से जूझ रही थी। जंग के बाद यूक्रेन से अनाज और तेल बीजों का निर्यात लगभग बंद हो गया था।
– अब इस संकट पर विराम लग गया है। दोनों देशों के बीच ग्रेन डील हुई है। इसके बाद ब्लैक सी के रास्ते अनाज का निर्यात फिर से शुरू हो जाएगा।
डील की प्रमुख बातें
– ब्लैक सी में फंसे अनाज से भरे जहाज अब निर्यात के लिए वहां से निकल सकेंगे।
– रूसी सेना यूक्रेन के बंदरगाहों पर हमला नहीं करेगी।
– तुर्की और संयुक्त राष्ट्र जहाजों का निरीक्षण करेंगे, जिससे ये सुनिश्चित किया जा सके की रूसी हथियार यूक्रेन न लाए जा रहे हों।
– ब्लैक सी के माध्यम से रूसी अनाज और उर्वरक निर्यात किया जा सकेगा।
भुखमरी की कगार पर करोड़ों लोग
– संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने इसे लेकर चेतावनी दी थी।
– उन्होंने कहा था- अगर युद्ध लंबा खिंचा और रूस, यूक्रेन से अनाज की सप्लाई सीमित रही तो करोड़ों लोगों के गरीबी के जाल में फंसने का खतरा है।
– राजनीतिक अशांति बढ़ेगी, बच्चों की शारीरिक वृद्धि प्रभावित होगी और भुखमरी फैलेगी।
रूस और यूक्रेन गेहूं के बड़े उत्पादक
– रूस और यूक्रेन गेहूं का बड़ा उत्पादक है, लेकिन विवाद की वजह से वह निर्यात नहीं कर पा रहा था।
– गेहूं निर्यातक की रैंकिंग में सबसे बड़ा देश रूस है।
————–
3. श्रीलंका के नए राष्ट्रपति कौन बने?
a. निमल लांजा
b. रानिल विक्रमसिंघे
c. सनथ निशांत
d. चमल राजपक्षे
Answer: b. रानिल विक्रमसिंघे
– रानिल विक्रमसिंघे 20 जुलाई, 2022 को श्रीलंका के नए राष्ट्रपति बने।
– उन्हें सांसदों ने अपना नया राष्ट्रपति चुना है।
– वैसे तो, श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव प्रत्यक्ष तौर पर होता है, मतलब जनता वोट डालती है। हालांकि जब राष्ट्रपति इस्तीफा देता है, तब बचे हुए कार्यकाल के लिए सांसद ही नया राष्ट्रपति चुनते हैं।
रानिल विक्रम सिंघे
– उन्हें तत्कालीन राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने 12 मई 2022 को महिदा राजपक्षे की जगह प्रधानमंत्री बनाया था।
– इसके बाद जब गोटाबाया ने देश छोड़ा, तो कार्यवाहक राष्ट्रपति विक्रमसिंघे को बना दिया था।
कब से कब तक रहे पीएम
– 1993 से 1994
– 2001 से 2004
– 2015 में 100 दिन
– 2015 से 2018
– 2018 से 2019
– 2022
रानिल विक्रमसिंघे
– 73 वर्ष के हैं।
– उन्हें श्रीलंका का अच्छा पॉलिटिकल एडमिनिस्ट्रेटर और अमेरिका समर्थक माना जाता है।
– उनकी पार्टी का नाम यूनाइटेड नेशनल पार्टी (UNP) है।
– इस पार्टी के वह अकेले सांसद हैं।
रानिल का विरोध क्यों
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि रानिल विक्रमसिंघे वास्तव में राजपक्षे परिवार के ही आदमी हैं। वो वही कदम उठाएंगे जो राजपक्षे परिवार चाहेगा।
इन प्रदर्शनकारियों ने गुरुवार को जारी बयान में कहा था- देश इस वक्त चुनाव का खर्च नहीं झेल सकता, लेकिन कुछ कदम तो उठाए जा सकते हैं।
————-
4. श्रीलंका के नए प्रधानमंत्री कौन बनें?
a. एमजी थाराका
b. महिंदा राजपक्षे
c. विवेक गौतमम
d. दिनेश गुणवर्धने
Answer: d. दिनेश गुणवर्धने
– उन्होंने श्रीलंका के 15वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।
– दरअसल, इससे पहले रानिल विक्रमसिंघे प्रधानमंत्री थे। वह राष्ट्रपति चुन लिए गए हैं, इसलिए प्रधानमंत्री का पद खाली था।
कौन हैं दिनेश गुणवर्धने
दिनेश गुणवर्धने का जन्म 1949 में हुआ। हायर एजुकेशन के लिए वे नीदरलैंड चले गए थे।
गुणवर्धने 1983 में कोलंबो के उपनगर महारागामा से जीत हासिल कर संसद में पहुंचे थे।
1994 तक एक प्रमुख विपक्षी नेता की भूमिका निभाई।
– वह 73 वर्षीय नेता, जो पहले कई कैबिनेट पदों पर रहे हैं।
————–
5. किस फिल्म निर्माता को केरल सरकार ने जेसी डेनियल अवॉर्ड 2022 से सम्मानित किया?
a. राकेश भट्ट
b. महेश भट्ट
c. केपी कुमारन
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: c. केपी कुमारन
– वह मलयालम फिल्म निर्माता हैं।
– जेसी डेनियल अवॉर्ड, केरल सरकार का सर्वोच्च फिल्म पुरस्कार है।
– हर साल दिए जानेवाले इनाम के तहत विजेता को 5 लाख रुपए की राशि और प्रशस्ति पत्र दिया जाता है।
– यह पुरस्कार भारतीय फिल्म निर्माता जेसी डेनियल के योगदान को याद करने के लिए बनाया गया था, जिन्हें अक्सर मलयालम सिनेमा का जनक माना जाता है।
केरल
सीएम – पी विजयन
गवर्नर – आरिफ मोहम्मद खान
—————–
6. प्रसिद्ध वैज्ञानिक और इंस्टीट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज (ILS) के निदेशक, डॉ अजय कुमार परिदा का निधन 19 जुलाई 2022 को हो गया, उन्हें किस वर्ष पद्मश्री अवॉर्ड मिला था?
a. वर्ष 2012
b. वर्ष 2014
c. वर्ष 2016
d. वर्ष 2018
Answer: b. वर्ष 2014
– वह जीव विज्ञानी थे। मूलत: तमिलनाडु से थे।
– राष्ट्रपति ने डॉ. परिदा को वर्ष 2014 में विज्ञान के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया था।
————-
7. विश्व मस्तिष्क दिवस (World Brain Day) कब मनाया जाता है?
a. 20 जुलाई
b. 21 जुलाई
c. 22 जुलाई
d. 23 जुलाई
Answer: c. 22 जुलाई
– वर्ष 2022 की थीम – Brain Health for all
– यह दिवस ‘वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ न्यूरोलॉजी’ आयोजित करता है।
————–
8. किस राज्य सरकार ने ‘स्वनिर्भर नारी’ योजना शुरू की?
a. उत्तर प्रदेश
b. बिहार
c. मध्य प्रदेश
d. असम
Answer: d. असम
– इस योजना की शुरुआत असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने की।
– ‘स्वनिभर नारी’ स्वदेशी बुनकरों को सशक्त बनाने और वस्त्रों और हथकरघा विरासत के संरक्षण को सुनिश्चित करने की एक योजना है।
असम
– सीएम : हिमंत बिस्वा सरमा
– गवर्नर : जगदीश मुखी
– राजधानी : दिसपुर
————–
9. कुवैत के नए प्रधानमंत्री कौन बनें?
a. शेख मोहम्मद सबा अल सलेम
b. शेख रुस्तम बिन जायद
c. शेख खलीफा अल सुबह
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: a. शेख मोहम्मद सबा अल सलेम
– कुवैत के अमीर शेख नवाफ अल-अहमद अल-जबर अल-सबाह ने उन्हें नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया है।
कुवैत
राजधानी: कुवैत सिटी;
मुद्रा: कुवैती दीनार।
—————–
10. पश्चिम बंगाल के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार किसने लिया?
a. आनंदी बेन पटेल
b. प्रकाश श्रीवास्तव
c. विनोद कुमार
d. ला गणेशन
Answer: d. ला गणेशन
– वह मणिपुर के गवर्नर हैं। जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद ला गणेशन को पश्चिम बंगाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
– पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री: ममता बनर्जी
