PDF Download: Click here
1. गणतंत्र दिवस समारोह 2025 के मुख्य अतिथि कौन हैं?
Who is the Chief Guest of Republic Day Celebration 2025?
a. इमैनुएल मैक्रों, फ्रांस के राष्ट्रपति
b. प्रबोवो सुबियांटो, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति
c. डोनाल्ड ट्रंप, यूएसए के राष्ट्रपति
d. किंग चार्ल्स तृतीय, ब्रिटिश सम्राट
Answer: b. प्रबोवो सुबियांटो, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति
– सुबियांटो की यह भारत की पहली राजकीय यात्रा है।
– वह गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि बनने वाले चौथे इंडोनेशियाई राष्ट्रपति हैं।
– एक विशेष सम्मान के रूप में, इंडोनेशिया से 352 सदस्यीय मार्चिंग और बैंड दल परेड में भाग लेगा।
इंडोनेशिया के पूर्व राष्ट्रपति रह चुके हैं चीफ गेस्ट
– 1950 में इंडोनेशिया के पहले राष्ट्रपति सुकर्णो गणतंत्र दिवस परेड के लिए भारत के पहले मुख्य अतिथि थे।
– 2011 में तत्कालीन राष्ट्रपति सुसीलो बामबांग युधोयोनो को आमंत्रित किया गया था।
– 2018 में तत्कालीन राष्ट्रपति जोको विडोडो, सभी आसियान देशों के नेताओं के साथ गणतंत्र दिवस परेड में गेस्ट के तौर पर शामिल हुए थे।
नोट – 2024 में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और 2023 में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल सीसी चीफ गेस्ट थे।
भारत – इंडोनेशिया संबंध
– भारत-इंडोनेशिया को मान्यता देने वाला पहला बड़ा देश था और नई दिल्ली ने 1940 के दशक के अंत में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इंडोनेशिया की स्वतंत्रता को मान्यता दिलाने के लिए एक अंतर्राष्ट्रीय अभियान का नेतृत्व किया था।
– पिछले दशकों में इंडोनेशिया भारत की एक्ट ईस्ट नीति का एक महत्वपूर्ण स्तंभ बनकर उभरा है और दोनों पक्षों के अधिकारियों और सैन्य कर्मियों के बीच नियमित बातचीत होती रही है।
– इंडोनेशिया आसियान क्षेत्र में भारत के सबसे बड़े व्यापारिक साझेदारों में से एक है, जिसका द्विपक्षीय व्यापार 2023-24 में 29.4 बिलियन डॉलर तक पहुँच गया है।
– PM मोदी ने 2018 में इंडोनेशिया का दौरा किया था, जब संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाया गया था और दोनों पक्षों ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत-इंडोनेशिया समुद्री सहयोग के साझा दृष्टिकोण को अपनाया था।
इंडोनेशिया – भारत में रक्षा सौदा
– भारत इंडोनेशिया के साथ कई रक्षा सौदे करने के लिए उत्सुक है।
– इंडोनेशिया, भारत में निर्मित स्वदेशी लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट, और संभवतः आकाश सरफेस टू एयर मिसाइल सिस्टम और हेलीकॉप्टर की खरीद को उत्सुक है।
– भारत अपने रक्षा निर्यात को बढ़ाने की कोशिश कर रहा है, ऐसे में दक्षिण पूर्व एशिया एक फोकस क्षेत्र के रूप में उभरा है, जिसमें इस क्षेत्र के कई देश – विशेष रूप से इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपींस और थाईलैंड – सैन्य हार्डवेयर हासिल करने के साथ-साथ अपने घरेलू रक्षा उद्योग को बेहतर बनाने की इच्छा व्यक्त कर रहे हैं।
– एजेंडे में एक और अहम सौदा ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों का है। इस पर कई वर्षों से चर्चा चल रही है।
– फिलीपींस 2024 में ब्रह्मोस का पहला निर्यात ग्राहक बन गया।
– भारत अपनी रखरखाव, मरम्मत और समग्र (एमआरओ) सुविधाओं को भी प्रदर्शित करने के लिए उत्सुक है, विशेष रूप से राफेल लड़ाकू विमानों के लिए जिन्हें इंडोनेशिया ने भी खरीदा है।
इंडोनेशिया
– राजधानी : जकार्ता
– प्रस्तावित राजधानी : नूसंतारा
– राष्ट्रपति : प्रबोवो सुबियांटो
– मुद्रा : इंडोनेशियाई रुपिया
गणतंत्र दिवस के पिछले मुख्य अतिथि
– 2024 : फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों
– 2023 : मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी
– 2021 / 2022 : कोई नहीं (वजह : कोविड-19 महामारी)
– 2020 : ब्राजील के तत्कालीन राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो
– 2019 : दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा
– 2018 : सभी 10 आसियान देशों के नेता
– 2017 : (UAE के वर्तमान राष्ट्रपति) शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान
– 2016 : तत्कालीन फ्रांसीसी राष्ट्रपति ओलांद
– 2015 : तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा
—————
2. राष्ट्रीय बालिका दिवस कब मनाया जाता है?
When is National Girl Child Day celebrated?
a. 20 जनवरी
b. 21 जनवरी
c. 23 जनवरी
d. 24 जनवरी
Answer: d. 24 जनवरी
2025 की थीम
– उज्ज्वल भविष्य के लिए लड़कियों को सशक्त बनाना।
– Empowering Girls for a Bright Future.
– भारत में राष्ट्रीय बालिका दिवस हर वर्ष 24 जनवरी को मनाया जाता है।
– इसकी शुरुआत वर्ष 2008 में महिला और बाल विकास मंत्रालय ने की थी।
– इसका उद्देश्य भारत की लड़कियों को समर्थन और अवसर प्रदान करना है।
– साथ ही हमारे समाज में लड़कियों के लिंग आधारित भेदभाव के बारे में जागरूकता फैलाना है।
– 2025 में, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की 10वीं वर्षगांठ मना रहा है
नोट – अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस 11 अक्टूबर को मनाया जाता है।
————–
3. किस प्रोजेक्ट के तहत निर्मित स्टील्थ गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर ‘INS सूरत’ को इंडियन नेवी में शामिल किया गया?
Under which project, the stealth guided missile destroyer ‘INS Surat’ was built and inducted into the Indian Navy?
a. प्रोजेक्ट 15A
b. प्रोजेक्ट 15B
c. प्रोजेक्ट 75
d. प्रोजेक्ट 17A
Answer: b. प्रोजेक्ट 15B
– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 जनवरी 2025 को स्टील्थ गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर ‘INS सूरत’ को इंडियन नेवी में शामिल किया।
‘INS सूरत’
– INS सूरत, प्रोजेक्ट 15बी स्टील्थ डिस्ट्रॉयर क्लास का चौथा और अंतिम पोत है।
– यह कोलकाता-क्लास डिस्ट्रॉयर का उन्नत संस्करण है।
– इसमें डिज़ाइन और क्षमता में सुधार किए गए हैं।
– इसे नौसेना के सतही बेड़े के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है।
– इसे युद्धपोत डिज़ाइन ब्यूरो ने डिज़ाइन किया है।
– इसका निर्माण मझगांव डॉक लिमिटेड (एमडीएल) में हुआ है।
प्रोजेक्ट 15B
– प्रोजेक्ट 15बी के तहत भारत वर्ल्ड क्लास मिसाइल डिस्ट्रॉयर्स तैयार कर रहा है। इनकी क्वालिटी अमेरिका और यूरोप के नामी शिपबिल्डर्स को टक्कर देती है।
– इतिहास : सोवियत मूल के गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर्स खरीदने के कुछ वक्त बाद नौसेना ने सोचा कि क्यों ना स्वदेशी डिजाइन तैयार किए जाएं। प्रोजेक्ट 15 डिस्ट्रॉयर्स इसी सोच का नतीजा हैं।
– प्रोजेक्ट 15B के चार जहाजों के लिए कॉन्ट्रैक्ट पर जनवरी 2011 में हस्ताक्षर किए गए थे।
– यह प्रोजेक्ट को पिछले एक दशक में शुरू किए गए ‘प्रोजेक्ट 15A’ के तहत बनाए गए कोलकाता-श्रेणी के डिस्ट्रॉयर पर आधारित है।
– प्रोजेक्ट 15B के पहले जहाज INS विशाखापत्तनम को नवंबर 2021 में भारतीय नौसेना में शामिल किया गया था।
– प्रोजेक्ट 15B के चारों जहाजों के नाम देश के चार कोनों में मौजूद शहरों के नाम पर रखे गए हैं।
प्रोजेक्ट 15B के चार जहाज (पोत)
– पहला: विशाखापत्तनम
– दूसरा: मोरमुगाओ
– तीसरा: इंफाल
– चौथा: सूरत
—————-
4. किस प्रोजेक्ट के तहत निर्मित स्टील्थ गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट ‘INS नीलगिरि’ को इंडियन नेवी में शामिल किया गया?
Under which project, the stealth guided missile frigate ‘INS Nilgiri’ was inducted into the Indian Navy?
a. प्रोजेक्ट 34
b. प्रोजेक्ट 25A
c. प्रोजेक्ट 18
d. प्रोजेक्ट 17A
Answer: d. प्रोजेक्ट 17A (प्रोजेक्ट 17 अल्फा)
– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 जनवरी 2025 को स्टील्थ गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट ‘INS नीलगिरि’ को इंडियन नेवी में शामिल किया।
‘INS नीलगिरि’
– INS नीलगिरि प्रोजेक्ट 17A स्टील्थ फ्रिगेट क्लास का पहला जहाज है।
– यह शिवालिक-क्लास फ्रिगेट्स का उन्नत संस्करण है।
– इसे भारतीय नौसेना के युद्धपोत डिज़ाइन ब्यूरो ने डिज़ाइन किया है।
– इसका निर्माण मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (MDL) में हुआ है।
– इसमें बेहतर उत्तरजीविता और समुद्री क्षमता के लिए उन्नत सुविधाएँ हैं।
– यह स्वदेशी फ्रिगेट्स की अगली पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करता है।
– इसमें उन्नत स्टील्थ तकनीक और कम रडार सिग्नेचर है।
– यह आधुनिक विमानन सुविधाओं से लैस है।
– यह MH-60R समेत कई प्रकार के हेलीकॉप्टरों को संचालित कर सकता है।
प्रोजेक्ट 17A:
– प्रोजेक्ट 17, अल्फा फ्रिगेट्स (P-17A) को भारतीय नौसेना द्वारा वर्ष 2019 में स्टील्थ गाइडेड-मिसाइल फ्रिगेट की एक शृंखला के निर्माण के लिये लॉन्च किया गया था।
– इनका निर्माण वर्तमान में दो कंपनियों – मझगाँव डॉक शिपबिल्डर्स (MDL) और गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (GRSE) द्वारा किया जा रहा है।
– इन गाइडेड-मिसाइल फ्रिगेट्स का निर्माण एक विशिष्ट स्टील्थ डिज़ाइन के साथ किया गया है, जिसमें रडार से बचने की तकनीक शामिल है जो इसे दुश्मन की नज़रों से बचाता है।
– प्रोजेक्ट 17A के तहत लॉन्च किया गया पहला स्टील्थ शिप नीलगिरि था, जिसे वर्ष 2019 में लॉन्च किया गया था।
– सभी के नाम हिमालय की एक पहाड़ी शृंखला के नाम पर रखा गया है।
– ये हैं, ‘नीलगिरि’, ‘हिमगिरि’, ‘उदयगिरि’, ‘दुनागिरि’ और तारागिरि और छठा युद्धपोत है ‘विंध्यगिरि’।
—————
5. कलावरी (स्कॉर्पीन) क्लास की 6वीं पनडुब्बी ‘INS वगशीर’ को इंडियन नेवी में शामिल किया गया, इसे किस प्रोजेक्ट के तहत बनाया गया है?
The 6th submarine of Kalvari (Scorpene) class ‘INS Vagsheer’ was inducted into the Indian Navy, under which project has it been built?
a. प्रोजेक्ट 75
b. प्रोजेक्ट 17A
c. प्रोजेक्ट 15A
d. प्रोजेक्ट 15B
Answer: a. प्रोजेक्ट 75
– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 जनवरी 2025 को कलावरी (स्कॉर्पीन) क्लास की 6वीं पनडुब्बी ‘INS वगशीर’ को इंडियन नेवी में शामिल किया।
नोट: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई स्थित नौसेना डॉकयार्ड में कहा, “यह पहली बार है जब एक विध्वंसक, एक फ्रिगेट और एक पनडुब्बी को एक साथ इंडियन नेवी में शामिल किया जा रहा है।
‘INS वगशीर’
– INS वगशीर स्कॉर्पीन-क्लास प्रोजेक्ट 75 की छठी और अंतिम पनडुब्बी है।
– यह एक डीजल-इलेक्ट्रिक पनडुब्बी है।
– इसे सतह पर हमला करने और पनडुब्बियों का मुकाबला करने के लिए तैयार किया गया है।
– यह खुफिया जानकारी जुटाने में भी सक्षम है।
– इसमें मॉड्यूलर निर्माण तकनीक का उपयोग किया गया है।
– यह भविष्य में एयर-इंडिपेंडेंट प्रोपल्शन तकनीक जैसे अपग्रेड को संभव बनाती है।
वगशीर नाम क्यों
– हिंद महासागर में गहरे पानी की समुद्री शिकारी मछली है सैंडफिश। इसे वगशीर के नाम से भी जाना जाता है।
– इसी नाम पर सबमरीन का नाम रखा गया है।
– इससे पहले भी इस नाम (वगशीर) से पनडुब्बी थी, जिसे दिसंबर 1974 में लॉन्च किया गया था।
– बाद में 1997 में इसे सेवा से हटा दिया गया था।
– जहाज/पनडुब्बी के सेवामुक्त होने के बाद नए जहाज/पनडुब्बी को पुराने वाले नाम से ही सेवा में शामिल करने की परंपरा है।
क्या है प्रोजेक्ट 75
– फ्रांस ने सबमरीन निर्माण के लिए भारत को तकनीक ट्रांसफर किया है।
– फ्रांस और इंडिया के बीच ट्रांसफर ऑफ टेक्नालॉजी एग्रीमेंट पर वर्ष 2005 में 3.75 बिलियन डॉलर की डील साइन हुई थी।
– इसके तहत 6 स्कॉर्पियन क्लास सबमरीन बनाए गए है।
#6 स्कॉर्पियन क्लास सबमरीन#
पनडुब्बी और नेवी में शामिल होने का वर्ष
– INS कलावरी : 2017 में नेवी में शामिल
– INS खंडेरी : 2019 में नेवी में शामिल
– INS करंज : 2021 में नेवी में शामिल
– INS वेला : 2021 में नेवी में शामिल
– INS वागीर : 2023 में नेवी में शामिल
– INS वगशीर : 2022 में जलावतरण, समुद्री परीक्षण जारी।
मुख्य युद्धपोत
– कॉर्वेट (छोटा युद्धपोत)
– फ्रिगेट (सुपरसोनिक मिसाइल से लैस)
– डिस्ट्रॉयर (विध्वंसक) – फ्रिगेट के मुकाबले डिस्ट्रॉयर लगभग डेढ़ गुना बड़ा होता है।
– एयरक्राफ्ट कैरियर – यह चलता फिरता एयर स्ट्रिप है
——————-
6. अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस कब मनाया जाता है?
When is International Day of Education celebrated?
a. 25 जनवरी
b. 24 जनवरी
c. 23 जनवरी
d. 22 जनवरी
Answer: b. 24 जनवरी
2025 की थीम
– AI और शिक्षा: स्वचालन की दुनिया में मानव एजेंसी का संरक्षण।
– AI and education: Preserving human agency in a world of automation.
– संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 24 जनवरी 2019 को अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप घोषित किया था।
– इसका उद्देश्य शान्ति व विकास में शिक्षा की भूमिका को रेखांकित करना है।
– यूनेस्को की एक रिपोर्ट अनुसार, दुनिया में आज 25 करोड़ बच्चे और युवा स्कूल से बाहर हैं, और लगभग 76 करोड़ वयस्क (adult) अनपढ़ (uneducated) हैं।
भारत में शिक्षा का अधिकार
– भारत में शिक्षा का अधिकार 86वें संशोधन अधिनियम 2009 के बाद अनिवार्य किया गया।
– जिसमें 6 से 14 साल तक के उम्र के बच्चों के लिए मुफ्त शिक्षा दिया जाना अनिवार्य है।
– वर्ष 2019 में जारी की गई नेशनल सैंपल सर्वे ऑफिस (NSSO) की रिपोर्ट के अनुसार, 13 वर्ष तक की आयु के 3.2 करोड़ भारतीय बच्चे कभी कभी स्कूल गए ही नहीं। और उनमें ज्यादातर बच्चे पिछड़े वर्ग से थे।
————–
7. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए इस्कॉन मंदिर का उद्घाटन जनवरी 2025 में कहां किया, जो एशिया का दूसरा सबसे बड़ा इस्कॉन मंदिर बताया जा रहा है?
Where did Prime Minister Narendra Modi inaugurate the new ISKCON temple in January 2025, which is said to be the second largest ISKCON temple in Asia?
a. नवी मुंबई के खारघर में
b. मथुरा के नंदगांव में
c. प्रयागराज के त्रिवेणी संगम में
d. अहमदाबाद के धोलका में
Answer: a. नवी मुंबई के खारघर में
– प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 15 जनवरी 2025 को नवी मुंबई में इस्कॉन के श्री श्री राधा मदनमोहनजी मंदिर का उद्घाटन किया।
इस्कॉन क्या है?
– इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस (इस्कॉन), जिसे हरे कृष्ण आंदोलन के नाम से भी जाना जाता है।
– एक गौड़ीय वैष्णव हिंदू धार्मिक संगठन है।
– इसकी स्थापना परम पूज्य एसी भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद ने 13 जुलाई 1966 को न्यूयॉर्क शहर में की थी।
इस्कॉन के श्री श्री राधा मदनमोहनजी मंदिर
– इस मंदिर का निर्माण 170 करोड़ लागत से किया गया, जिसे बनने में 12 वर्षों का समय लगा।
– यह एशिया का दूसरा सबसे बड़ा इस्कॉन मंदिर है।
– मंदिर को सुंदर वास्तुकला, शांति भरा माहौल और कई सुविधाओं के साथ एक आध्यात्मिक केंद्र के रूप में बनाया गया है।
– श्री श्री राधा मदनमोहनजी मंदिर इस्कॉन के संस्थापक, परम पूज्य एसी भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद के विचारों को दिखाता है, जो सभी के लिए एक आध्यात्मिक शरणस्थल है।
– इसका उद्देश्य वैदिक शिक्षाओं के जरिए भाईचारे, शांति और एकता को बढ़ावा देना है।
मंदिर किन्हें आमंत्रित करता है?
– इस्कॉन सभी को आमंत्रित करता है, चाहे उनकी जाति, पंथ या धर्म कुछ भी हो, इस ऐतिहासिक उत्सव में भाग लेने के लिए।
——————
8. राष्ट्रीय मतदाता दिवस कब मनाया जाता है?
When is National Voters’ Day celebrated?
a. 23 जनवरी
b. 24 जनवरी
c. 25 जनवरी
d. 26 जनवरी
Answer: c. 25 जनवरी
– वर्ष 2011 से राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शुरुआत हुई थी।
– भारत निर्वाचन आयोग का गठन 25 जनवरी 1950 को हुआ था।
– इसलिए 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में चुना गया।
– इसका उद्देश्य राजनीतिक प्रक्रिया में युवाओं की भागीदारी को बढ़ाना है।
– साथ ही देश में अधिक से अधिक लोगों को प्रोत्साहित करना की वह मतदान में भाग लें।
भारत निर्वाचन आयोग
मुख्य चुनाव आयुक्त – राजीव कुमार
चुनाव आयुक्त – ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधु
————–
9. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार 2025 कितने लोगों को दिया?
President Draupadi Murmu gave the Pravasi Bharatiya Samman Award 2025 to how many people?
a. 28
b. 29
c. 27
d. 25
Answer: c. 27
27 लोगों की लिस्ट
क्रम संख्या – नाम – देश – क्षेत्र
1. प्रो. अजय राणे – ऑस्ट्रेलिया – सामुदायिक सेवा
2. डॉ. मारियालेना जोन फर्नांडीस -ऑस्ट्रिया – शिक्षा
3. डॉ. फिलोमेना एन मोहिनी हैरिस – बारबाडोस – चिकित्सा विज्ञान
4. स्वामी संयुक्तानंद – फिजी – सामुदायिक सेवा
5. सरस्वती विद्या निकेतन – गुयाना – सामुदायिक सेवा
6. डॉ. लेख राज जुनेजा – जापान – विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
7. डॉ. प्रेम कुमार – किर्गिज़ गणराज्य – चिकित्सा विज्ञान
8. सौक्थवी चौधरी – लाओस – व्यवसाय
9. कृष्ण सावजानी – मलावी – व्यवसाय
10. ‘तन श्री’ डॉ. सुब्रमण्यम के.वी. सदाशिवम – मलेशिया राजनीति
11. डॉ. सरिता बूधू – मॉरीशस – सामुदायिक सेवा
12. श्री अभय कुमार – मोल्दोवा – व्यवसाय
13. डॉ. राम निवास @ हला तुन – म्यांमार – शिक्षा
14. जग्गन्नाथ शेखर अस्थाना – रोमानिया – व्यवसाय
15. हिंदुस्तानी समाज – रूस – सामुदायिक सेवा
16. सुधा रानी गुप्ता – रूस – शिक्षा
17. डॉ. सैयद अनवर खुर्शीद – सऊदी अरब – चिकित्सा विज्ञान
18. अतुल अरविंद तेमुर्निकर – सिंगापुर – शिक्षा
19. रॉबर्ट मसीह नाहर – स्पेन – सामुदायिक सेवा
20. डॉ. कौशिक लक्ष्मीदास रमैया – तंजानिया – चिकित्सा
21. एच.ई. क्रिस्टीन कार्ला कंगालू ओआरटीटी – त्रिनिदाद और टोबैगो – सार्वजनिक मामले
22. रामकृष्णन शिवस्वामी अय्यर – संयुक्त अरब अमीरात – व्यवसाय
23. बोंथला सुब्बैया सेट्टी रमेश बाबू – युगांडा – सामुदायिक सेवा
24. बैरोनेस उषा कुमारी पराशर – यूके – राजनीति
25. डॉ. शरद लखनपाल – यूएसए – मेडिसिन
26. डॉ. शर्मिला फोर्ड – यूएसए – सामुदायिक सेवा
27. रवि कुमार एस. – यूएसए – बिजनेस (आईटी एवं परामर्श)
——————-
10. 18वां प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन किस शहर में 8 से 10 जनवरी 2025 को आयोजित हुआ?
In which city was the 18th Pravasi Bharatiya Divas convention held from 8 to 10 January 2025?
a. दिल्ली
b. भुवनेश्वर
c. लखनऊ
d. इंदौर
Answer: b. भुवनेश्वर, ओडिशा
18वां प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन
– कब और कहां आयोजन : 8 से 10 जनवरी 2025 को ओडिशा के भुवनेश्वर में।
– इसका आयोजन भारत सरकार, ओडिशा सरकार के सहयोग से किया गया।
– सम्मेलन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया।
– राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार प्रदान किए।
प्रवासी भारतीय दिवस
– इसका आयोजन 9 जनवरी को होता है।
– प्रवासी भारतीय दिवस भारत सरकार के साथ प्रवासी भारतीय समुदाय के जुड़ाव को मजबूत करने और उन्हें उनकी जड़ों से फिर से जोड़ने के लिए मनाया जाता है।
– इसे दो वर्ष में एक बार मनाया जाता है।
9 जनवरी का महत्व
– इस दिन 1915 में महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटे थे।
– इस अवॉर्ड को पहली बार वर्ष 2003 में दिया गया था।
– यह अवॉर्ड प्रवासी भारतीयों को उनके संबंधित क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान और उपलब्धियों के लिए दिया जाता है।
——————–
11. 18वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन 2025 में किस देश की राष्ट्रपति क्रिस्टीन कार्ला कंगालू ओआरटीटी मुख्य अतिथि हैं?
President of which country Christine Carla Kangalu ORTT is the chief guest at the 18th Pravasi Bharatiya Divas Convention 2025?
a. UAE
b. गुयाना
c. कतर
d. त्रिनिदाद और टोबैगो
Answer: d. त्रिनिदाद और टोबैगो
– त्रिनिदाद और टोबैगो गणराज्य की राष्ट्रपति महामहिम H.E. क्रिस्टीन कार्ला कंगालू ओआरटीटी 18वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन 2025 की मुख्य अतिथि थीं।
त्रिनिदाद और टोबैगो
– त्रिनिदाद और टोबैगो वेनेजुएला के पास एक दोहरे द्वीप वाला कैरिबियन राष्ट्र है
– राजधानी : पोर्ट ऑफ स्पेन
– मुद्रा : त्रिनिदाद और टोबैगो डॉलर
——————
12. 18वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन 2025 की थीम बताएं?
What is the theme of the 18th Pravasi Bharatiya Divas Convention 2025?
a. भारत में प्रवासियों को मजबूत करना
b. विकसित ओडिशा में प्रवासियों का योगदान
c. विकसित भारत में प्रवासी भारतीयों का योगदान
d. प्रवासियों के लिए भारत
Answer: c. विकसित भारत में प्रवासी भारतीयों का योगदान
थीम 2025
– विकसित भारत में प्रवासी भारतीयों का योगदान
– Diaspora’s Contribution to a Viksit Bharat
——————
13. किस देश की वुमेन्स टीम ने खो-खो का पहला वर्ल्ड कप अपने नाम किया?
Which country’s women’s team won the first Kho-Kho World Cup?
a. भारत
b. नेपाल
c. ब्राजील
d. अर्जेंटीना
Answer: a. भारत
– फाइनल मैच में भारत ने नेपाल को हराया।
– यह मैच 19 जनवरी को शाम 7:00 बजे भारतीय समयानुसार नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में खेला गया।
खो-खो विश्व कप 2025
– 2025 खो-खो विश्व कप खो-खो विश्व कप का पहला संस्करण था ।
– यह 13 से 19 जनवरी 2025 तक भारत के नई दिल्ली में इंदिरा गांधी एरिना में आयोजित किया गया था।
– पहला मैच 14 जनवरी को इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच सुबह 11:45 बजे हुआ।
– टूर्नामेंट का आयोजन भारतीय खो-खो महासंघ और अंतर्राष्ट्रीय खो-खो महासंघ द्वारा किया गया था ।
– महिलाओं की प्रतियोगिता में कुल 19 टीमें शामिल थीं, जिन्हें चार ग्रुप में विभाजित किया गया था।
—————–
14. किस देश की मेंस टीम ने खो-खो का पहला वर्ल्ड कप अपने नाम किया?
Which country’s men’s team won the first Kho-Kho World Cup?
a. भारत
b. नेपाल
c. ब्राजील
d. अर्जेंटीना
Answer: a. भारत
– फाइनल मैच में भारत ने नेपाल को हराया।
– फाइनल मैच 19 जनवरी को रात 8:15 बजे भारतीय समयानुसार नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में खेला गया।
– पहला मैच 14 जनवरी को शाम 7:00 बजे दक्षिण कोरिया से हुआ।
– पुरुषों की प्रतियोगिता में 20 टीमें शामिल थीं, जिन्हें चार ग्रुप में विभाजित किया गया था।
—————–
15. राष्ट्रीय पर्यटन दिवस कब मनाया जाता है?
When is National Tourism Day observed?
a. 23 जनवरी
b. 24 जनवरी
c. 25 जनवरी
d. 26 जनवरी
Answer: c. 25 जनवरी
– राष्ट्रीय पर्यटन दिवस 25 जनवरी को हर वर्ष मनाया जाता है।
– इसे पर्यटन को प्रोत्साहित करने और देश के विकास में पर्यटन की भूमिका को समझाने के लिए भारत सरकार मनाती है।
————–