यह 24 & 25 फरवरी 2026 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।
1. केंद्र सरकार ने किस राज्य के पूर्वी क्षेत्र के लिए को उच्च स्तर की प्रशासनिक और वित्तीय स्वायत्तता प्रदान करते हुए अथॉरिटी का गठन किया?
The Central Government has constituted an authority for the eastern region of which state, granting it a high degree of administrative and financial autonomy?
a. असम
b. मिजोरम
c. नागालैंड
d. त्रिपुरा
Answer: c. नागालैंड
– केंद्र सरकार, नागालैंड सरकार और पूर्वी नागालैंड पीपुल्स ऑर्गेनाइजेशन (ENPO) के बीच 5 फरवरी 2026 को एक त्रिपक्षीय समझौता हुआ।
– इसके तहत फ्रंटियर नागालैंड टेरिटोरियल अथॉरिटी (FNTA) नाम से एक अर्ध-स्वायत्त प्रशासनिक प्राधिकरण बनाया गया।
—————
2. केंद्र सरकार ने नागालैंड के पूर्व 6 जिलों को प्रशासनिक और वित्तीय स्वायत्तता प्रदान करते हुए किस अथॉरिटी का गठन किया?
Which authority was formed by the Central Government, granting administrative and financial autonomy to the former 6 districts of Nagaland?
a. FNTA
b. ENPO
c. NOKN
d. LNGN
Answer: a. FNTA (फ्रंटियर नागालैंड टेरिटोरियल अथॉरिटी)

– केंद्र सरकार, नागालैंड सरकार और पूर्वी नागालैंड पीपुल्स ऑर्गेनाइजेशन (ENPO) के बीच 5 फरवरी 2026 को एक त्रिपक्षीय समझौता हुआ।
– इसके तहत फ्रंटियर नागालैंड टेरिटोरियल अथॉरिटी (FNTA) नाम से एक अर्ध-स्वायत्त प्रशासनिक प्राधिकरण बनाया गया।
– इस प्राधिकरण को पूर्वी नागालैंड के छह जिलों में अधिक निर्णय-और वित्तीय शक्तियाँ दी गईं।
– समझौते के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो और ENPO के सदस्य मौजूद थे।
क्षेत्र और जिलें
– यह व्यवस्था पूर्वोत्तर भारत के नागालैंड राज्य के छह पूर्वी जिलों में लागू होगी: किफाइर (Kiphire), लॉन्गलेंग (Longleng), मों (Mon), नोकलैक (Noklak), शमेटर (Shamator), तुएनसांग (Tuensang)

अर्ध-स्वायत्ता क्यों दी गई?
– निष्पक्ष विकास की मांग: पूर्वी नागालैंड के इलाके कई दशकों से आर्थिक और प्रशासनिक पिछड़े रहे हैं और वहाँ के जनजातीय समुदायों ने राजनीतिक प्रतिनिधित्व व संसाधनों में असंतुलन महसूस किया।
– ENPO की मांग: ENPO (ईस्ट नगालैंड पीपुल्स ऑर्गेनाइजेशन) ने वर्ष 2010 से “Frontier Nagaland” नाम से अलग राज्य/स्वायत्तता की मांग की थी, परन्तु अब यह समझौता अर्ध-स्वायत्त प्राधिकरण के रूप में मंजूर हुआ।
– सुरक्षा महत्व: यह क्षेत्र म्यांमार सीमा के पास है; असंतोष बढ़ने से राष्ट्रीय सुरक्षा पर प्रभाव का जोखिम भी था
कैसे काम करेगा FNTA और इसकी विशेष शक्तियाँ
– अर्द्ध-स्वायत्त शासन: FNTA (फ्रंटियर नागालैंड टेरिटोरियल अथॉरिटी) को 46 विषयों पर प्रशासनिक और वित्तीय शक्ति दी गयी है। जैसे स्थानीय शासन, भूमि उपयोग, ग्रामीण विकास इत्यादि। ताकि निर्णय स्थानीय स्तर पर जल्दी और प्रभावी रूप से लिए जा सकें।
– वित्तीय स्वायत्तता: निधि का प्रबंधन और विकास योजनाओं का कार्यान्वयन FNTA के नियंत्रण में होगा।
– वैधानिक सुरक्षा: यह नए प्राधिकरण नागालैंड की स्थिति को बदलता नहीं है। अनुच्छेद 371(A) के तहत धार्मिक, सामाजिक और पारंपरिक कानूनों की रक्षा अभी भी बनी रहेगी।
संवैधानिक और प्रशासनिक महत्त्व
– Article 371(A): नागालैंड को विशेष संवैधानिक सुरक्षा देता है (स्थानीय परंपराओं, भूमि अधिकारों और न्याय प्रथाओं की सुरक्षा)। यह संरक्षण FNTA से प्रभावित नहीं होता।
– यह मॉडल केंद्र और राज्य के बीच सहयोग का उदाहरण है, जहाँ स्थानीय समुदायों की आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए अधिकारों का विकेंद्रीकरण किया गया है।
भारत में ऐसी स्वायत्ता या विशेष प्रावधान कहाँ-कहाँ है?
– आर्टिकल 371(A) – नागालैंड: धार्मिक/सामाजिक प्रथाएँ, भूमि/आयुक्त अधिकारों की रक्षा।
– आर्टिकल 371(C) – मणिपुर: पहाड़ी क्षेत्रों के लिए हिल एरिया कमिटी की व्यवस्था।
– आर्टिकल 371(D)-(J) – कई राज्यों/क्षेत्रों: महाराष्ट्र-गुजरात (भागीदारी), आंध्र-तेलंगाना (स्थानीय रोजगार), कर्नाटक-असम आदि क्षेत्रों के लिए विशेष प्रावधान।
—————
3. किस उत्तरी अमेरिकी देश में वहां की सेना ने अभियान चलाकर ड्रग माफिया एल मेंचो को मारा और फिर वहां जबरदस्त हिंसा और आगजनी हो गई?
In which North American country did the military launch a campaign against drug lords, leading to widespread violence and arson?
a. मेक्सिको
b. ग्वाटेमाला
c. बेलीज
d. USA
Answer: a. मेक्सिको
– मेक्सिको की सेना ने अमेरिकी खूफिया जानकारी के आधार पर 22 फरवरी 2026 को एक अभियान चलाया।
– मैक्सिको के तलपला शहर में सेना के ऑपरेशन के दौरान 59 वर्षीय ओसेगुएरा सर्वेंटेस उर्फ एल मेनचो घायल हो गया था।
– उसे एयरलिफ्ट कर मेक्सिको सिटी ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
– इस ऑपरेशन में मेंचो के अलावा और 9 अपराधी भी मारे गए हैं।
– इसके बाद देशभर में मेंचो के समर्थकों ने हाईवे जाम कर दिया है और गाड़ियों में तोड़फोड़ की।

एल मेंचो कौन है?
– एल मेंचो, जलिस्को न्यू जनरेशन कार्टेल (CJNG) का लीडर था।
– जलिस्को कार्टेल मेक्सिको में ड्रग्स बनाने और बेचने, स्थानीय कारोबारियों से वसूली करने और कई इलाकों में लोगों को डराकर रखने के लिए कुख्यात रहा है।
– बचपन में एल मेंचो ने स्कूल छोड़ खेती की।
– उसके बाद अवैध रूप से अमेरिका पहुंचा और ड्रग्स गैंग से जुडा।
– तस्करी मामले में कई बार गिरफ्तार हुआ और डिपोर्ट हुआ।
– मैक्सिको पहुंचने के बाद मिलेनियो कार्टेल से जुड़ गया।
– 2009-11 में मिलेनियो कार्टेल के टूटने के बाद एल मेंचो ने अपना गैंग बनाया।
– इस कार्टेल की मौजूदगी अमेरिका के 50 राज्यों में है।
– अमेरिका ने उसकी गिरफ्तारी के लिए 136 करोड़ (1.5 करोड़ डॉलर) का इनाम रखा।

पहले भी ऐसी हिंसक घटनाएं हुईं
– वर्ष 2016 में सिनाओला कार्टेल के सरगना एल चापो की गिरफ्तारी।
– 2024 में अल मायो की गिरफ्तारी के वक्त भी ऐसा ही हुआ था।
– 2019 में जब अल चापो के बेटे ओविदियो गुजमान को पकड़ा गया था, तब उसके गुर्गों ने कुलियाकान शहर को घंटों बंधक बना लिया था।
– इसके बाद सरकार को उसे छोड़ना पड़ा था।
मेक्सिको पर एक्शन का दबाव बना रहे थे ट्रम्प
– जालिस्को कार्टेल एल मेंचो की लीडरशिप में मेक्सिको का सबसे बड़ा ड्रग नेटवर्क बन गया था।
– यह कोकीन, मेथामफेटामिन और हाल के वर्षों में फेंटानिल जैसी सिंथेटिक ड्रग्स अमेरिका भेजता था।
– अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प मेक्सिको पर दबाव बना रहे थे कि वह कार्टेल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे।
– वेनेजुएला पर कार्रवाई के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने धमकी देते हुए कहा कि उनका प्रशासन जल्द ही जमीन पर मौजूद ड्रग कार्टेल को निशाना बनाने के लिए कार्रवाई शुरू करेगा।
– फरवरी 2026 में ट्रम्प एडमिनिस्ट्रेशन ने कार्टेल को विदेशी टेररिस्ट ऑर्गनाइजेशन घोषित किया।
– मेक्सिको सरकार ने साफ कहा है कि अमेरिकी हमले से देश की संप्रभुता का उल्लंघन होगा, लेकिन खुफिया जानकारी के स्तर पर दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ा है।
अमेरिका में होती है ड्रग तस्करी
– मेक्सिको दुनिया के सबसे बड़े ड्रग तस्करी नेटवर्क का गढ़ माना जाता है, – यहां से कोकीन, हेरोइन, मेथ और फेंटेनाइल जैसे बेहद खतरनाक ड्रग अमेरिका तक पहुंचते हैं।
– अमेरिका दुनिया का सबसे बड़ा ड्रग मार्केट है।
– हर साल लाखों लोग नशे की लत के शिकार होते हैं।
– फेंटेनाइल जैसी दवाओं से हजारों मौतें होती हैं।
– ड्रग से अमेरिका में हर वर्ष 80 हजार से 1 लाख मौतें होती हैं।
– अमेरिकी सरकार पर लगातार दबाव रहता है कि ड्रग तस्करी पर सख्त कदम उठाए जाएं।
– इसी वजह से उसकी नजर मेक्सिको में मौजूद कार्टेल्स पर रहती है।
– दूसरी तरफ, कार्टेल्स मेक्सिको में इतने शक्तिशाली बन चुके हैं कि कई इलाकों में वे पुलिस और सरकार को चुनौती देते हैं।
– हथियारबंद गिरोह, धमकी, भ्रष्टाचार और हिंसा के चलते स्थानीय प्रशासन भी कई बार उन्हें रोक नहीं पाता।
– कई कार्टेल्स तो अपने को शेडो गवर्नमेंट की तरह चलाते हैं।
सिनालोआ कार्टेल के पास 600 से ज्यादा विमान
– सिनालोआ कार्टेल के पास 600 से ज्यादा विमान और हेलिकॉप्टर हैं।
– ये संख्या मेक्सिको की सबसे बड़ी एयरलाइंस एयरो मेक्सिको से पांच गुना ज्यादा है।
– कार्टेल्स अब ड्रोन और आर्मर्ड व्हीकल्स पर ज्यादा फोकस कर रहे हैं।
– जैसे जलिस्को न्यू जेनरेशन कार्टेल (CJNG) के पास मशीन गन, टैंक और बॉडी आर्मर से लैस ग्रुप्स हैं।
– कार्टेल्स की प्राइवेट सेना या मेंबर्स की संख्या 2022-2023 में 160,000 से 185,000 अनुमानित थी।
– मेक्सिको गृह मंत्रालय की 2022 की रिपोर्ट के अनुसार कार्टेल के पास एके-47 और एम-80 जैसे असॉल्ट राइफलों का जखीरा है।
– हर साल सुरक्षा एजेंसियों के द्वारा ड्रग कार्टेल के कब्जे से 20 हजार से ज्यादा असॉल्ट राइफलों की बरामदगी की जाती है।
ड्रग कार्टेल्स सबसे ज्यादा कमाई करने वाले क्रिमिनल ग्रुप्स
– UN वर्ल्ड ड्रग रिपोर्ट 2025 के अनुसार मेक्सिको के ड्रग कार्टेल्स अब दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले क्रिमिनल ग्रुप्स हैं।
– जो सालाना $12.1 बिलियन (करीब 1 लाख करोड़ रुपए) से ज्यादा कमाते हैं।
– यह कोकीन, हेरोइन, मेथ और फेंटेनाइल की तस्करी से आता है।
मेक्सिको
राजधानी: मेक्सिको सिटी
राष्ट्रपति: क्लाउडिया शाइनबाम पार्डो
भाषा: स्पेनिश
आबादी: 13.26 करोड़
मुद्रा: मेक्सिकन पेसो
पड़ोसी देश: संयुक्त राज्य अमेरिका, ग्वाटेमाला व बेलीज!
————–
4. किस देश में ड्रग तस्कर की मौत के बाद हुई हिंसा को देखते हुए भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की?
In which country did the Indian Embassy issue an advisory for its citizens in view of the violence that broke out after the death of a drug smuggler?
a. मेक्सिको
b. ग्वाटेमाला
c. बेलीज
d. USA
Answer: a. मेक्सिको
– मेक्सिको में हालात बिगड़ने पर भारतीय दूतावास ने 23 फरवरी 2026 वहां रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की।
– जालिस्को (पुएर्तो वालार्टा, चापाला, ग्वाडलाहारा), तमाउलिपास (रेनोसा), मिचोआकान, गुरेरो और न्यूवो लियोन राज्यों में रह रहे भारतीयों को विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया।
– दूतावास ने नागरिकों से सुरक्षित स्थान पर रहने, अनावश्यक आवाजाही से बचने और भीड़ से दूर रहने की अपील की है।
– परिवार और मित्रों को अपनी स्थिति की जानकारी देने को कहा।
————–
5. किस भारतीय मूल की महिला को माइक्रोसॉफ्ट गेमिंग एक्सबॉक्स का नया CEO नियुक्त किया गया?
Which Indian-origin woman has been appointed the new CEO of Microsoft Gaming Xbox?
a. स्वाति तिवारी
b. नीरा टंडन
c. आशा शर्मा
d. प्रमिला जयपाल
Answer: c. आशा शर्मा
– आशा शर्मा फिल स्पेंसर की जगह लेंगी, जो 40 साल बाद रिटायर हो रहे हैं।
– आशा सीधे सत्या नडेला को रिपोर्ट करेंगी।
– उन्होंने एक्सबॉक्स को हर घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया है।
– आशा शर्मा पहले माइक्रोसॉफ्ट में ही एआई प्लेटफॉर्म और प्रोडक्ट लीडरशिप टीम का अहम हिस्सा रही हैं।
– उनके पास मेटा और मशहूर डिलीवरी कंपनी इंस्टाकार्ट में बड़े पदों पर काम करने का शानदार अनुभव है।
– उन्हें मुश्किल वक्त में टीम को लीड करने और बिजनेस को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का एक्सपर्ट माना जाता है।
क्या है एक्सबॉक्स?
– यह माइक्रोसॉफ्ट का अपना गेमिंग ब्रांड है।
– इसमें गेमिंग कंसोल से लेकर कई ऑनलाइन स्ट्रीमिंग सेवाएं तक शामिल हैं।
– दुनिया भर में करोड़ों गेमर्स एक्सबॉक्स गेमिंग कंसोल का इस्तेमाल करते हैं।
————–
6. 79वें ब्रिटिश अकादमी फिल्म अवॉर्ड (बाफ्टा पुरस्कार 2026) में बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड किसे मिला?
Who won the Best Film award at the 79th British Academy Film Awards (BAFTA Awards 2026)?
a. सिनर्स
b. हैमनेट
c. फ्रैंकेंस्टीन
d. ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’
Answer: d. ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’
– पुरस्कार की घोषणा 22 फरवरी, 2026 को लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में की गई।
– बॉलीवुड के लेजेंडरी एक्टर धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दी गई।
– स्काटिश एक्टर, राइटर और होस्ट Alan Cumming ने BAFTA अवॉर्ड शो होस्ट किया।
– वन बैटल आफ्टर अनदर मूवी ने 14 नॉमिनेशंस में से 6 अवॉर्ड जीते।
– इसमें बेस्ट फिल्म, डायरेक्टर, अडैप्टेड स्क्रीनप्ले, सिनेमेटोग्राफी, एडिटिंग और सपोर्टिंग एक्टर शामिल हैं।
—————
7. 79वें बाफ्टा पुरस्कार 2026 में किस मणिपुरी फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ चिल्ड्रन्स एंड फैमिली कैटेगरी का पुरस्कार जीता?
Which Manipuri film won the Best Children & Family category award at the 79th BAFTA Awards 2026?
a. बोंग
b. आर्को
c. लिलो एंड स्टिच
d. ज़ूट्रोपोलिस 2
Answer: a. बोंग

– यह पहला मौका था जब किसी भारतीय मूवी ने बाफ्टा अवॉर्ड्स में चिल्ड्रन्स एंड फैमिली कैटेगरी में अवॉर्ड जीता हो।
– इसे फिल्म का निर्माण फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने एक्सेल एंटरटेनमेंट के तहत किया है।
– इस मणिपुरी इमोशनल ड्रामा ‘बूंग’ ने आर्को, लिलो एंड स्टिच और ज़ूट्रोपोलिस 2 जैसे मजबूत इंटरनेशनल नॉमिनीज को हराया।
– फरहान अख्तर अपनी पत्नी शिबानी दांडेकर के साथ सेरेमनी में शामिल हुए।
– फिल्म की डेब्यू डायरेक्टर लक्ष्मीप्रिया देवी हैं।
– उन्होंने वेस्ट एंड शो ‘पैडिंगटन द म्यूजिकल’ में लीड रोल कर रहे पैडिंगटन बेयर से ट्रॉफी लेने के बाद अपनी मणिपुर में शांति की इमोशनल अपील की।
– उनके साथ ‘बूंग’ के असिस्टेंट डायरेक्टर राहुल शारदा भी थे।
– गुगुन किपगेन और बाला हिजाम ‘बूंग’ के मुख्य कलाकार हैं।
– ‘बूंग’ 2024 में रिलीज हुई थी।
– इस फिल्म का प्रदर्शन टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2024 और वारसॉ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल समेत कई बड़े अंतरराष्ट्रीय मंचों पर किया गया था।
छोटे लड़के के इर्द-गिर्द है फिल्म की कहानी
– फिल्म की कहानी एक छोटे लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी मां को एक खास तोहफा देकर सरप्राइज करना चाहता है। उसे लगता है कि उसके पिता, जो उनके साथ नहीं रहते, उन्हें घर वापस लाना ही सबसे कीमती तोहफा होगा। पिता की तलाश में निकले इस सफर में उसकी दुनिया बदल जाती है, लेकिन अंत में उसे ऐसा तोहफा मिलता है जिसकी उसने कभी कल्पना भी नहीं की थी।
अब तक सिर्फ 5 भारतीयों ने जीता बाफ्टा
– 1982: रोहिणी हट्टंगडी ने बेस्ट एक्ट्रेस इन सपोर्टिंग रोल (फिल्म गांधी)
– 1998: शेखर कपूर ने आउटस्टैंडिंग ब्रिटिश फिल्म (फिल्म एलिजाबेथ)
– 2008: रेसुल पुकुट्टी ने बेस्ट साउंड (फिल्म स्लमडॉग मिलेनियर)
– 2010: ए आर रहमान ने बेस्ट ओरिजिनल म्यूजिक (फिल्म 127 आवर्स)
– 2026: लक्ष्मीप्रिया देवी बेस्ट पारिवारिक मूवी (फिल्म- बोंग )
नोट: अब तक बाफ्टा में कुल 19 भारतीयों को नॉमिनेशंस मिले हैं।
– अवॉर्ड सिर्फ 5 ने जीता है।
बाफ्टा के बारे में
– बाफ्टा फिल्म अवार्ड्स, फिल्म में बेस्ट ब्रिटिश और अंतर्राष्ट्रीय योगदान का सम्मान करने के लिए ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स द्वारा आयोजित एक वार्षिक पुरस्कार शो है।
—————
8. 79वें बाफ्टा पुरस्कार 2026 के विजेताओं की लिस्ट:
List of winners of 79th BAFTA Awards 2026:
बेस्ट फिल्म- वन बैटल आफ्टर अनदर
बेस्ट डायरेक्टर- पॉल थॉमस एंडरसन (वन बैटल आफ्टर अनदर)
बेस्ट एक्ट्रेस- जेसी बकले (हैमनेट)
बेस्ट एक्टर- रॉबर्ट आरामयो (आई स्वियर)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- वुनमी मोसाकू (सिनर्स)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- शॉन पेन (वन बैटल आफ्टर अनदर)
आउटस्टैंडिंग ब्रिटिश फिल्म- हैमनेट
बेस्ट चिंड्रेंस एंड फैमिली फिल्म- बूंग (भारतीय फिल्म)
बेस्ट फिल्म नॉन इंग्लिश कैटिगरी- सेंटिमेंटल वैल्यूज
बेस्ट स्क्रीनप्ले- सिनर्स
बेस्ट एनिमेटेड फिल्म- ज़ूटोपिया 2
बेस्ट डॉक्यूमेंट्री- मिस्टर नोबडी अगेंस्ट पुतिन
बेस्ट सिनेमैटोग्राफी- वन बैटल आफ्टर अनदर
बेस्ट एडिटिंग- वन बैटल आफ्टर अनदर
स्पेशल विजुअल इफेक्ट्स – अवतार: फायर एंड ऐश
ब्रिटिश शॉर्ट फिल्म- दिस इज एंडोमेट्रियोसिस
राइजिंग स्टार – रॉबर्ट अरामायो (सिनर्स)
————–
9. बाफ्टा अवॉर्ड 2026 में किस भारतीय एक्ट्रेस ने प्रेजेंटर की भूमिका निभाई?
Which Indian actress played the role of presenter at the BAFTA Awards 2026?
a. सना शेख
b. प्रियंका चोपड़ा
c. दीपिका पादुकोण
d. आलिया भट्ट
Answer: d. आलिया भट्ट
– इससे पहले प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण भी BAFTA में प्रेजेंटर रह चुकी हैं, और अब 2026 में Alia इसका हिस्सा बनीं।
– उन्होंने “Best Film Not in the English Language” श्रेणी का पुरस्कार प्रस्तुत किया।
– उन्होंने अपनी प्रस्तुति की शुरुआत हिंदी में “नमस्कार” कहकर की, और फिर पुरस्कार की घोषणा की, जिससे भारतीय मनोरंजन जगत में खास चर्चा बनी।
————–
10. किस देश ने विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 का खिताब जीता?
Which country won the Women’s Asia Cup Rising Stars 2026 title?
a. नेपाल
b. श्रीलंका
c. भारत
d. बांग्लादेश
Answer: c. भारत (भारत ने क्रिकेट मैच में बांग्लादेश को हराकर जीता)
– भारत दूसरी बार विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट जीता है।
– एशिया कप राइजिंग स्टार्स का पहला सीजन 2023 में हॉन्ग कॉन्ग में हुआ था।
– जहां भारत-ए ने बांग्लादेश-ए को 31 रनों से हराकर खिताब जीता था।
– 2026 का फाइनल मैच बैंकॉक के तेर्दथाई क्रिकेट ग्राउंड में 22 फरवरी को खेला गया।
– भारत-ए ने 46 रनों से जीत हासिल की।
– मुकाबले में भारत-ए ने बांग्लादेश-ए को जीत के लिए 135 रनों का टारगेट दिया था, लेकिन उसकी पूरी टीम 19.1 ओवरों में 88 रनों पर सिमट गई।
– भारत के लिए तेजल हसबनीस ने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली। इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
दोनों टीमों की कप्तान
– भारतीय टीम : राधा यादव (कप्तान)
– बांग्लादेश : फहीमा खातून (कप्तान)
————-
11. राष्ट्रपति भवन में 23 फरवरी 2026 को ‘राजाजी उत्सव’ मनाया गया, इसके तहत किस भारतीय गवर्नर जनरल की प्रतिमा का अनावरण किया गया?
‘Rajaji Utsav’ was celebrated at Rashtrapati Bhavan on 23 February 2026, under which the statue of which Indian Governor General was unveiled?
a. सी. राजगोपालाचारी
b. वारेन हेस्टिंग्स
c. लॉर्ड माउंटबेटन
d. सरोजिनी नायडू
Answer: a. सी. राजगोपालाचारी

– सी. राजगोपालाचारी स्वतंत्र भारत के पहले भारतीय गवर्नर जनरल थे।
– एक वकील और स्वतंत्रता सेनानी थे।
– वह भारत के गवर्नर-जनरल के रूप में सेवा करने वाले एकमात्र भारतीय बने।
– यह पद 1950 में समाप्त कर दिया गया था।
– महात्मा गांधी के करीबी सहयोगी, उन्होंने गांधीजी की कैद के दौरान ‘यंग इंडिया’ पत्रिका का संपादन किया और असहयोग और सविनय अवज्ञा आंदोलनों में भाग लिया।
– सी. राजगोपालाचारी की प्रतिमा से पहले यहां ब्रिटिश वास्तुकार एडविन लुटियंस की प्रतिमा थी जिसे प्रधानमंत्री के कहने पर रिप्लेस किया गया।
एडविन लुटियंस
– सर एडविन लुटियंस (1869-1944) एक प्रमुख ब्रिटिश वास्तुकार (Architect) थे, जिन्हें नई दिल्ली के मुख्य योजनाकार और वास्तुकार के रूप में जाना जाता है।
– उन्होंने वायसराय हाउस (अब राष्ट्रपति भवन) और इंडिया गेट जैसी प्रतिष्ठित इमारतों को डिजाइन किया।




