Daily Current Affairs, Current Affairs 25 February 2020, Current Affairs 25 February, Current Affair 25 February 2020 Question, 25 February 2020 Current Affairs, Current Affairs 25 February 2020,

यह 25 February 2020 का इंपॉर्टेंट करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। 25 February 2020 Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प अहमदाबाद स्थित मोटेरा स्टेडियम में हिस्‍सा लिया, इस कार्यक्रम का नाम बताएं?

a. नमस्ते ट्रम्प
b. नमस्ते इंडिया
c. हेलो ट्रम्प
d. हाउडी ट्रम्प

Answer a. नमस्ते ट्रम्प

– इस स्‍टेडियम में डेढ लाख लोग थे।
– इस दौरान डोनाल्‍ड ट्रंप और
– भाषण की शुरुआत में डॉनल्ड ट्रंप ने भी नमस्ते से अपनी बात शुरू की।

– अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि भारत और अमेरिका कट्टरपंथी इस्लामिक आतंकवाद की धमकियों से अपने लोगों की रक्षा करने के लिए काम कर रहे हैं।
– ट्रंप ने इसके बाद कहा कि प्रत्येक देश को सुरक्षित और नियंत्रित सीमा का अधिकार है।
– अमेरिका और भारत आतंकवाद को रोकने और ऐसी विचारधारा से लड़ने के लिये प्रतिबद्ध हैं।

——————————–
2. अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप अपनी पत्‍नी मेलेनिया के साथ 24 फरवरी 2020 को अहमदाबाद के साबरमती आश्रम में गए, इस आश्रम को महात्‍मा गांधी ने कब स्‍थापित किया था?

a. वर्ष 1917
b. वर्ष 1927
c. वर्ष 1937
d. वर्ष 1947

Answer a. वर्ष 1917

– अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने साबरमती आश्रम में पत्नी मेलेनिया के साथ चरखा चलाया। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी भी उनके साथ थे।
– गांधी का डेस्क, कुर्ता आज भी इस आश्रम में मौजूद है।
– ट्रंप सबसे पहले अहमदाबाद पहुंचे, इसके बाद आगरा और फिर दिल्‍ली में।
– दूसरे दिन का कार्यक्रम बहुत अहम है। इसमें कुछ फैसले होंगे।

——————————-
3. किस देश के प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद ने 24 फरवरी 2020 को अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया?

a. अफगानिस्‍तान
b. सूरीनाम
c. मलेशिया
d. मालदीव

Answer c. मलेशिया

– वह विश्‍व के सबसे उम्रदराज प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड उनके पास है।
– वह 2018 में प्रधानमंत्री बने थे।
– इससे पहले महातिर 1981 से 2003 तक प्रधानमंत्री रहें हैं।
– इस बार मलेशिया में उनकी गठबंधन सरकार थी। गठबंधन का नाम पैक्‍ट ऑफ होप था।
– गठबंधन में खींचतान की वजह से उन्‍होंने इस्‍तीफा दे दिया।

– महातिर मोहम्‍मद ने कश्‍मीर में धारा 370 हटाने के मुद्दे पर यूनाइटेड नेशंस और कई मंचों पर भारत की आलोचना की थी।
– इसके बाद भारत ने अनौपचारिक रूप से व्‍यापारिक रोक लगाई थी।
– मतलब सरकार की ओर से कोई रोक नहीं थी, बल्कि ज्‍यादातर भारतीय कारोबारियों ने मलेशिया से पाम आयल का आयात करना बंद कर दिया।
– भारत सबसे ज्‍यादा पाम आयल मलेशिया से आयात करता था।

——————————–
4. अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक सम्मेलन (International Judicial Conference) का आयोजन कहां किया गया है?

a. नई दिल्‍ली
b. मुम्‍बई
c. इलाहाबाद
d. कोलकाता

Answer a. नई दिल्‍ली

– पीएम मोदी ने इस सम्मेलन को संबोधित किया।
– इस सम्मेलन में भारत सरकार द्वारा सैन्य सेवाओं में महिलाओं को भर्ती करने, लड़ाकू पायलटों की चयन प्रक्रिया में समानता लाने के लिए किए जा रहे बदलावों पर चर्चा की गई।
– इसमें महिलाओं को रात में खदानों में काम करने की आजादी पर भी चर्चा की गयी।

——————————–
5. लियो वराडकर, ने 21 फरवरी को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। , वे किस देश के प्रधानमंत्री थे?

a. अमेरिका
b. इंग्‍लैंड
c. आयरलैंड
d. बाग्‍लादेश

Answer c. आयरलैंड

– लियो वराडकर भारतीय मूल के प्रधानमंत्री थे।
– यह इस्‍तीफा एक संसदीय मतदान में करारी हार मिलने के बाद दिया।

——————————
6. रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (RFI) का अध्यक्ष किसे नियुक्‍त किया गया?

a. राजपाल सिंह
b. राजलक्ष्मी सिंह देव
c. श्रीकुंवर कुरुप
d. कृष्ण कुमार सिंह

Answer b. राजलक्ष्मी सिंह देव

– राजलक्ष्मी सिंह देव को दोबारा भारतीय रोइंग महासंघ (Rowing Federation of India – RFI) का अध्यक्ष चुना गया है।
– ये चुनाव भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के पर्यवेक्षक गोविंदराज की निगरानी में आयोजित किया गया।
– भारतीय रोइंग महासंघ की स्थापना: 30 अगस्त 1976
मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र

—————————
7. RBI ने धनलक्ष्मी बैंक का नया MD और CEO किसे बनाने की मंजूरी दी है?

a. राकेश वाधवानी
b. अनिल तनेजा
c. सुनील गुरबक्शानी
d. उम्‍मेद सिंह अरोड़ा

Answer c. सुनील गुरबक्शानी

धनलक्ष्मी बैंक
मुख्यालय: त्रिशूर, केरल
स्थापना: 14 नवंबर 1927

—————————–
8. किस राज्य सरकार द्वारा ‘थाई मांगुर’ मछली के उत्पादन केन्द्रों को नष्ट करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया है?

a. गुजरात
b. महाराष्ट्र
c. बिहार
d. ओडिशा

Answer b. महाराष्ट्र

– महाराष्ट्र में ‘थाई मांगुर’ मछली की बिक्री पर प्रतिबन्ध लगाने की भी घोषणा की है.
– इस मछली की वजह से स्‍थानीय प्रजाति की मछलियों पर खतरा उत्‍पन्‍न हो गया था।

—————————–
9. देश के पहले तैरते घाट यानि फ्लोटिंग जेट्टी का उद्घाटन किस राज्‍य में किया गया?

a. कोलकाता
b. चैन्‍नई
c. मुग्‍बई
d. गोवा

Answer d. गोवा

– यह तैरते घाट राज्य के पोर्ट विभाग परिसर में मंडोवी नदी के तट पर स्थित है।
– यह फ्लोटिंग जेट्टी देश में पहला ऐसा तैरता घाट है।
– इसे सीमेंट कंक्रीट से तैयार किया गया है।
– यह अंतर्देशीय जलमार्गों को बढ़ावा देगा।
– इसको एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थानांतरित किया जा सकता है।

गोवा
सीएम: प्रमोद सावंत
राज्‍यपाल: सत्यपाल मलिक

—————————–
10. फ्रांस में 34 वीं कान ओपन शतरंज प्रतियोगिता में किस भारतीय ने जीत हासिल की?

a. रोनिन सेन
b. डी गुकेश
c. अजय विजेता
d. इनमें से कोई नहीं

Answer b. डी गुकेश

– भारत के ग्रैंडमास्टर डी. गुकेश ने यह चैंपियनशिप जीती।
– तमिलनाडु के डी गुकेश वर्ष 2019 में डेनमार्क में हिलेरोड 110 वीं वर्षगांठ ओपन स्पर्धा टूर्नामेंट को जीतकर दुनिया के दूसरे सबसे कम उम्र के ग्रैंडमास्टर भी बने थे।


Free pdf Notes of Toady’s Current Affairs : DownloadClick Here

Free pdf One Liner MCQ Current Affairs : Download – Click Here

आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्‍यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।

 


Buy eBooks & PDF

About Us | Help Desk | Privacy Policy | Disclaimer | Terms and Conditions | Contact Us

©2023 Sarkari Job News powered by Alert Info Media Pvt Ltd.

Log in with your credentials

or    

Forgot your details?

Create Account