यह 25 अप्रैल 2026 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।
1. केंद्र सरकार ने नीति आयोग का नया उपाध्यक्ष (vice president) किसे नियुक्त किया?
Whom has the Central Government appointed as the new Vice Chairperson of NITI Aayog?
a. अशोक लाहिड़ी
b. गोवर्धन दास
c. अरविंद सुब्रमण्यन
d. बी.वी.आर. सुब्रमण्यम
Answer: a. अशोक लाहिड़ी
– वरिष्ठ अर्थशास्त्री डॉ. अशोक लाहिड़ी को 24 अप्रैल 2026 को ये जिम्मेदारी मिली।
– वे सुमन बेरी की जगह लेंगे, जो मई 2022 से इस पद पर थे।
अशोक लाहिड़ी का करियर
– अशोक लाहिड़ी ने एक जाने-माने अर्थशास्त्री हैं।
– फिलहाल पश्चिम बंगाल के बालुरघाट से भाजपा विधायक भी हैं।
– वे दिसंबर 2002 से जून 2007 तक भारत सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार (Chief Economic Advisor) रह चुके हैं।
– 15वें वित्त आयोग के सदस्य रह चुके हैं।
– विश्व बैंक तथा अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) जैसी वैश्विक संस्थाओं के साथ भी काम कर चुके हैं।
– उन्होंने दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स, एशियन डेवलपमेंट बैंक और कई प्रमुख संस्थानों में भी अपनी सेवाएं दी।
नीति आयोग
– ये भारत सरकार की प्रमुख नीतिगत ‘थिंक टैंक’ (विचार मंच) है।
– जिसे 1 जनवरी 2015 को योजना आयोग (योजना आयोग) के स्थान पर बनाया गया था।
– यह सरकार को आर्थिक, सामाजिक और तकनीकी सलाह देती है।
– ‘सहकारी संघवाद’ को बढ़ावा देती है।
– प्रधानमंत्री नीति आयोग के अध्यक्ष होते हैं।
संगठनात्मक संरचना
– नीति आयोग की संरचना कुछ इस प्रकार है:
– अध्यक्ष (Chairperson): भारत के प्रधानमंत्री (पदेन)।
– उपाध्यक्ष (Vice-Chairperson): प्रधानमंत्री द्वारा नियुक्त (वर्तमान में अशोक लाहिड़ी)
– मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO): प्रधानमंत्री द्वारा एक निश्चित कार्यकाल के लिए नियुक्त (वर्तमान में बी.वी.आर. सुब्रमण्यम)
– शासी परिषद (Governing Council): इसमें सभी राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपाल शामिल होते हैं।
– पूर्णकालिक सदस्य और अंशकालिक सदस्य: विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ।
—————
2. आम आदमी पार्टी (AAP) के 7 राज्यसभा सांसद किस पार्टी में शामिल हुए?
Which party did the 7 Rajya Sabha MPs of the Aam Aadmi Party (AAP) join?
a. भाजपा
b. कांग्रेस
c. सपा
d. बसपा
Answer: a. भाजपा
– इसका ऐलान पंजाब से राज्यसभा सांसद और AAP के संस्थापक सदस्य राघव चड्ढा ने 24 अप्रैल 2026 को प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया।
– राघव ने बताया कि पार्टी के दो-तिहाई सांसदों ने यह फैसला लिया। इसलिए दलबदल कानून का उल्लंघन नहीं हुआ है।
– हमने यह फैसला किया है कि हम संविधान के प्रावधानों का इस्तेमाल करते हुए खुद को BJP में मिला लेंगे।
– पंजाब में 2027 में विधानसभा चुनाव हैं।
– 2024 के लोकसभा चुनावों में AAP ने पंजाब में 3 सीटें जीती थीं।
– राज्यसभा में AAP के पास राज्यसभा में 10 सांसद हैं।
– 7 पंजाब से और 3 दिल्ली से हैं।
ये हुए शामिल
– राघव चड्ढा, संदीप पाठक (IIT दिल्ली के पूर्व प्रोफसर), अशोक कुमार मित्तल (लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के चांसलर), हरभजन सिंह (पूर्व भारतीय क्रिकेटर), विक्रमजीत सिंह साहनी, स्वाति मालीवाल, राजेंदर गुप्ता (उदरूोगपति, ट्राइडेंट ग्रुप के संस्थापक)
ऐसे बदलेगा आप का समीकरण
लोकसभा सांसद: 3
राज्यसभा सांसद: 10
पार्टी छोड़ने के बाद
लोकसभा सांसद: 3
राज्यसभा सांसद: 3
राज्यसभा में भाजपा:106+7:113
राघव दो साल से पार्टी से दूर थे
– 21 मार्च 2024 को लोकसभा चुनाव से पहले जब शराब घोटाले में केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया। तब राघव ने न कुछ बोला, न कुछ लिखा।
– फरवरी 2025 में जब दिल्ली चुनाव के नतीजे आए, तो AAP को करारी हार मिली। सिर्फ 22 सीटें जीतीं।
– तब राघव चुप्पी साधे रहे।
– पार्टी के किसी कार्यक्रम में भी नहीं दिखे।
– 2025 की शुरुआत में ही राघव के सोशल मीडिया से AAP का बैनर और चुनाव निशान हटने लगे।
– 27 फरवरी 2026 को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने केजरीवाल, मनीष सिसोदिया सहित बाकी आरोपियों को शराब नीति घोटाले में CBI के मामले से बरी कर दिया।
– AAP ने इस का जश्न मनाया, लेकिन राघव नदारद रहे।
– ईरान जंग छिड़ने के बाद राघव चड्ढा ने पार्टीलाइन पर संसद में बोलने से इनकार कर दिया था।
– जब पार्टी व्हिव के तहत AAP सांसदों ने वॉकआउट किया, तब राघव सदन में मौजूद रहे।
—————-
3. किसी पार्टी के कितने प्रतिशत निर्वाचित सदस्य एक साथ पार्टी छोड़ते हैं और किसी दूसरी पार्टी में विलय करते हैं, तो उनपर दल-बदल कानून लागू नहीं होता है?
What percentage of a party’s elected members must leave the party simultaneously and merge with another party for the Anti-Defection Law not to apply to them?
a. एक तिहाई
b. दो तिहाई
c. 20% से ज्यादा
d. 50% से ज्यादा
Answer: b. दो तिहाई
– आम आदमी पार्टी के 7 राज्यसभा सदस्य के बीजेपी में शामिल होने के बाद यह कानून चर्चा में आया।
एंटी डिफेक्शन लॉ (दल-बदल विरोधी कानून)
– दल-बदल विरोधी कानून को भारतीय राजनीति में ‘आया राम, गया राम’ की संस्कृति को रोकने और राजनीतिक स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए 1985 में 52वें संविधान संशोधन के माध्यम से लागू किया गया।
– इसे संविधान की 10वीं अनुसूची में शामिल किया गया है।
– प्रमुख बदलाव: शुरुआत में, यदि किसी पार्टी के एक-तिहाई (1/3) सदस्य अलग होते थे, तो इसे ‘विभाजन’ मानकर छूट दी जाती थी।
– लेकिन, 2003 के 91वें संशोधन द्वारा इस नियम को कड़ा कर दिया गया।
– मतलब कि अब संविधान की 10वीं अनुसूची के अनुसार, यदि किसी पार्टी के कम से कम दो-तिहाई (2/3) निर्वाचित सदस्य एक साथ पार्टी छोड़ते हैं और किसी दूसरी पार्टी में विलय (merger) करते हैं, तो उन पर दल-बदल कानून लागू नहीं होता।
– AAP के कुल सांसद: 10
– जरूरी आंकड़ा: कम से कम 7 सांसद
– मौजूदा स्थिति: चूंकि 7 सांसदों ने पाला बदला है, इसलिए वे इस तकनीकी आधार पर अपनी सदस्यता बचाने की कोशिश कर रहे हैं कि यह एक ‘वैध विलय’ है। यदि यह संख्या 6 होती, तो उनकी सदस्यता तुरंत खत्म हो जाती।
अयोग्यता (Disqualification) से बचाव के नियम
– एंटी-डिफेक्शन लॉ के तहत एक सांसद अपनी सीट खो सकता है यदि:
– वह स्वेच्छा से अपनी पार्टी की सदस्यता छोड़ दे।
– वह सदन में अपनी पार्टी के निर्देशों (Whip) के खिलाफ वोट करे।
– अपवाद: यदि 7 सांसद यह साबित कर देते हैं कि उन्होंने पार्टी/गुट का ‘विलय’ कर लिया है, तो वे अयोग्य घोषित नहीं होंगे। 2003 के 91वें संशोधन के बाद ‘विभाजन’ (split) को मान्यता नहीं दी जाती, केवल ‘विलय’ (merger) ही मान्य है।
कानूनी पेंच और सुप्रीम कोर्ट का नजरिया
– कानून विशेषज्ञों (जैसे अभिषेक मनु सिंघवी) का तर्क है कि केवल ‘विधायक दल’ (Legislature Party) का विलय काफी नहीं है, बल्कि मूल ‘राजनीतिक दल’ (Political Party) का भी विलय होना चाहिए।
– हालांकि, व्यवहार में कई बार देखा गया है कि यदि दो-तिहाई सदस्य अलग हो जाते हैं, तो सदन के सभापति (Chairman) उन्हें एक अलग गुट के रूप में मान्यता दे देते हैं।
निर्णायक भूमिका: राज्यसभा सभापति
– दल-बदल के मामलों में अंतिम फैसला सदन के सभापति (उपराष्ट्रपति) {यदि लोकसभा हो तो अध्यक्ष, विधानसभा हो तो अध्यक्ष} का होता है।
– यदि सभापति इस 7 सांसदों के समूह को ‘विलय’ के रूप में स्वीकार कर लेते हैं, तो उनकी सदस्यता बनी रहेगी।
– यदि AAP नेतृत्व इसे असंवैधानिक साबित कर देता है, तो इन सांसदों की सदस्यता रद्द हो सकती है और उन सीटों पर दोबारा चुनाव होंगे।
—————
4. किस भारतीय सैन्य अधिकारी को अमेरिका के आर्मी वॉर कॉलेज (USAWC) कार्लाइल बैरक्स के ‘इंटरनेशनल हॉल ऑफ फेम’ में शामिल किया गया?
Which Indian military officer was inducted into the ‘International Hall of Fame’ at the U.S. Army War College (USAWC), Carlisle Barracks?
a. जनरल मनोज मुकुंद नरवणे
b. जनरल बिपिन रावत
c. जनरल उपेंद्र द्विवेदी
d. जनरल दलबीर सिंह
Answer: c. जनरल उपेंद्र द्विवेदी
– इंडियन आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी को 24 अप्रैल 2026 को ये सम्मान दिया।
– वह इस सम्मान को पाने वाले तीसरे इंडियन आर्मी चीफ हैं।
– इससे पहले जनरल वी.के. सिंह और जनरल बिक्रम सिंह को यह गौरव मिल चुका है।
– सेना प्रमुख ने वॉर कॉलेज की फैकल्टी और अंतरराष्ट्रीय सैन्य अधिकारियों को पेशेवर सैन्य शिक्षा और बदलते सुरक्षा परिदृश्य पर संबोधित किया।
– जनरल द्विवेदी USAWC के फेलो और इस प्रतिष्ठित संस्थान के पूर्व छात्र रहे हैं।
हॉल आफ फेम
– अमेरिका के आर्मी वॉर कॉलेज (यूएसएडब्ल्यूसी), कार्लाइल बैरक्स का इंटरनेशनल फेलो हॉल ऑफ फेम (इंटरनेशनल फेलो हॉल ऑफ फेम) एक प्रतिष्ठित सम्मान है।
– जो उन विदेशी सैन्य अधिकारियों को मान्यता देता है जो इस कॉलेज से शिक्षा प्राप्त करते हैं और बाद में अपने देश के सर्वोच्च पद (सेना प्रमुख आदि) प्राप्त करते हैं।
– यह हॉल ऑफ फेम 1988 में स्थापित किया गया था।
– यह अमेरिका के पेंसिल्वेनिया में कार्लाइल बैरक्स में स्थित है।
————–
5. भारत के किस राज्य ने भीषण गर्मी के चलते, ‘सेल्फ लॉकडाउन’ का आह्वान किया?
Which Indian state called for a ‘self-lockdown’ due to severe heat?
a. केरल
b. पश्चिम बंगाल
c. तमिलनाडु
d. बिहार
Answer: a. केरल
– केरल में जारी लू के मद्देनजर मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच ‘सेल्फ-लॉकडाउन’ (स्वयं द्वारा लगाया गया लॉकडाउन) का आह्वान किया है।
– क्योंकि राज्य में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर है।
– वातावरण में उच्च आर्द्रता (humidity) के कारण अन्य जिलों में भी गर्मी का प्रकोप ज्यादा महसूस हो रहा है।
ये हैं सरकार के निर्देश
– पिनाराई विजयन ने कहा, कोविड काल की तरह ही ‘सेल्फ-लॉकडाउन’ का समय मानें और अनावश्यक यात्रा तथा बाहरी कामों से बचें।
– सुबह 11 से दोपहर 3 बजे के बीच धूप के सीधे संपर्क में न आएं।
– घर के अंदर और कार्यस्थल पर हवा के वेंटिलेशन को सुनिश्चित करें।
– प्यास न लगने पर भी भरपूर मात्रा में साफ पानी पिएं।
– ऐसे पेय पदार्थों से बचें जिनसे शरीर में पानी की कमी होती हो।
– पौष्टिक भोजन करें।
– हल्के रंग के ढीले-ढाले सूती कपड़े पहनें।
– बाहर निकलते समय छाता, जूते-चप्पल और धूप का चश्मा अवश्य पहनें।
– बुजुर्ग, बच्चे, गर्भवती महिलाएं, स्तनपान कराने वाली माताएं, हृदय रोग, मधुमेह, कैंसर, त्वचा रोग जैसी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे लोग और एल्बिनिज्म से पीड़ित लोगों को बाहर निकलने से पूरी तरह बचना चाहिए।
– त्योहारों के दौरान दिन के समय होने वाली परेड, हाथियों की परेड और आतिशबाजी से बचना चाहिए।
– पालतू जानवरों और आवारा पशुओं के लिए पीने के पानी और छाया की व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए।
केरल
राजधानी: तिरुवनन्तपुरम
राज्यपाल: राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर
आबादी: 3.62 करोड़ (2026)
भाषा: मलयालम
पड़ोसी राज्य: तमिलनाडु और कर्नाटक।
—————
6. नेशनल एसोसिएशन ऑफ़ सॉफ़्टवेयर एंड सर्विस कंपनीज (NASSCOM) का नया चेयरमैन किसे नियुक्त किया?
Who has been appointed as the new Chairman of the National Association of Software and Service Companies (NASSCOM)?
a. सलिल पारेख
b. श्रीकांत वेलामाकन्नी
c. नंदन नीलेकानी
d. नासेफ सविरिस
Answer: b. श्रीकांत वेलामाकन्नी
– IT उद्योग निकाय, NASSCOM ने 23 अप्रैल 2026 को श्रीकांत वेलामाकन्नी के नाम की घोषणा की।
– वह फ्रैक्टल के सह-संस्थापक और समूह मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।
– वे एसएपी लैब्स इंडिया की प्रबंध निदेशक सिंधु गंगाधरन का स्थान लेंगे।
– श्रीकांत वेलामाकन्नी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और एनालिटिक्स के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता के लिए जाने जाते हैं।
—————
7. पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन (PFC) में निदेशक किसे बनाया गया?
Who was appointed as a Director at Power Finance Corporation (PFC)?
a. अश्विनी कुमार तिवारी
b. राममोहन राव
c. राजेश कुमार अग्रवाल
d. रवि रंजन
Answer: c. राजेश कुमार अग्रवाल
– राजेश कुमार अग्रवाल ने 23 अप्रैल 2026 से निदेशक वित्त के रूप में PFC का चार्ज लिया।
– उनका कार्यकाल कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से पांच वर्ष की अवधि के लिए या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, रहेगा।
– उनके पास 30 वर्षों का अनुभव है।
– इससे पहले वे PFC में कार्यकारी निदेशक के पद पर थे।
PFC
– ये भारत की एक अग्रणी गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (NBFC) है, जो बिजली क्षेत्र पर केंद्रित है।
– यह बिजली उत्पादन परियोजनाओं के वित्तपोषण में मदद करता है।
—————
8. राजनेता नादेंडला भास्कर राव का निधन 22 अप्रैल 2026 को हो गया, वह किस राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके थे?
Politician Nadendla Bhaskara Rao passed away on April 22, 2026; of which state had he served as Chief Minister?
a. कर्नाटक
b. आंध्र प्रदेश
c. तेलंगाना
d. केरल
Answer: b. आंध्र प्रदेश
– 90 वर्ष के नादेंडला भास्कर अविभाजित आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री थे।
– वह हैदराबाद में एक निजी अस्पताल में उम्र से संबंधित बीमारियों का इलाज करवा रहे थे।
– उनका जन्म 23 जून, 1935 को गुंटूर में हुआ था।
– राजनीति से पहले उन्होंने वकील के तौर पर अपना करियर शुरु किया।
– उनके राजनीतिक सफर की शुरुआत भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से हुई।
– 1978 में उन्होंने विजयवाड़ा पूर्वी निर्वाचन क्षेत्र से जीत भी हासिल की।
– 1982 में वे तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के संस्थापक सदस्य बने।
– भास्कर राव को मुख्य रूप से 1984 के ‘अगस्त तख्तापलट’ के लिए याद किया जाता है, जो आंध्र प्रदेश का एक प्रमुख राजनीतिक संकट था।
– उस समय वे तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के संस्थापक एन. टी. रामाराव (NTR) के नेतृत्व वाली सरकार में वित्त मंत्री के रूप में कार्यरत थे।
– जब NTR चिकित्सा उपचार के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका में थे, तब भास्कर राव ने बहुमत के समर्थन का दावा किया।
– उन्होंने 16 अगस्त, 1984 को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
– इस कदम से पूरे राज्य में भारी राजनीतिक अशांति फैल गई है।
– NTR वापस लौटे और उन्होंने ‘धर्म युद्धम’ नामक जन-अभियान शुरू किया, जिसमें लोकतंत्र की बहाली की मांग की गई थी।
– 31 दिनों के भीतर ही केंद्र सरकार ने हस्तक्षेप किया।
– 16 सितंबर, 1984 को NTR को राज्य के मुख्यमंत्री के पद पर फिर से बहाल कर दिया गया।
– मुख्यमंत्री के रूप में भास्कर राव का कार्यकाल केवल 31 दिनों तक चला, जो आंध्र प्रदेश के इतिहास में सबसे छोटे कार्यकालों में से एक है।
– 1984 के संकट के बाद, वे दोबारा कांग्रेस में शामिल हो गए और अपने राजनीतिक सफर को जारी रखा।
– 1998 में वे खम्मम से संसद सदस्य (MP) चुने गए।
– बाद में, 2019 में वे भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए।
—————
9. गोल्डमैन पर्यावरण पुरस्कार 2026 किन महिला समूह को दिया गया?
Which women’s group was awarded the 2026 Goldman Environmental Prize?
a. इरोरो तान्शी, बोरिम किम, सारा फिंच
b. बोरिम किम, थियोनिला रोका माटबॉब
c. अलाना अकाक हर्ले और युवेलिस मोरालेस ब्लैंको
d. उपरोक्त सभी
Answer: d. उपरोक्त सभी
– गोल्डमैन पर्यावरण पुरस्कार 2026 दुनिया भर की छह महिला नेताओं को दिया गया है।
– पुरस्कार की शुरुआत के बाद से पहली बार है जब यह पूरी तरह से महिलाओं के समूह को मिला है।
– इस पुरस्कार को अक्सर ‘ग्रीन नोबेल’ कहा जाता है।
– इस साल की विजेताएं छह अलग-अलग क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करती हैं।
विजेता महिलाएं और उनके देशों के नाम
– इरोरो तान्शी (नाइजीरिया) – अफ्रीका
– बोरिम किम (दक्षिण कोरिया) – एशिया
– सारा फिंच (यूनाइटेड किंगडम) – यूरोप
– थियोनिला रोका माटबॉब (पापुआ न्यू गिनी) – द्वीप और द्वीपीय राष्ट्र
– अलाना अकाक हर्ले (संयुक्त राज्य अमेरिका) – उत्तरी अमेरिका
– युवेलिस मोरालेस ब्लैंको (कोलंबिया) – दक्षिण और मध्य अमेरिका।
किस उपलब्धि के लिए मिला?
– युवेलिस मोरालेस ब्लैंको ने कोलंबिया में फ्रैकिंग परियोजनाओं का सफलतापूर्वक विरोध किया और स्थानीय ईको सिस्टम की रक्षा की।
– बोरिम किम ने युवाओं से जुड़े एक ऐतिहासिक जलवायु मामले का नेतृत्व किया, जिसके परिणामस्वरूप अदालत ने एक ऐसा फैसला सुनाया जिसने दक्षिण कोरिया में जलवायु जवाबदेही को मज़बूत किया।
– सारा फिंच ने एक ऐसी कानूनी जीत में अहम भूमिका निभाई, जिसके तहत अधिकारियों के लिए तेल निकालने की मंज़ूरी देने से पहले उसके जलवायु प्रभावों पर विचार करना अनिवार्य हो गया।
– इरोरो तान्शी ने चमगादड़ की एक लुप्तप्राय प्रजाति को फिर से खोजा है, और उन्होंने जंगल की आग से उनके आवास की रक्षा करने का काम किया।
– थियोनिला रोका माटबॉब ने पर्यावरण को हुए नुकसान के लिए खनन क्षेत्र की एक बड़ी कंपनी को जवाबदेह ठहराने के प्रयासों का नेतृत्व किया।
– अलाना अकाक हर्ले ने भी अलास्का के ईको सिस्टम के लिए खतरा बन रही एक बड़ी खनन परियोजना को रोकने में मदद की।
गोल्डमैन पर्यावरण पुरस्कार?
– गोल्डमैन पर्यावरण पुरस्कार की स्थापना 1989 में परोपकारी रिचर्ड और रोड्डा गोल्डमैन द्वारा की गई थी।
– यह पर्यावरण सक्रियता के क्षेत्र में दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक है।
– ये पुरस्कार हर वर्ष दुनिया के छह अलग-अलग क्षेत्रों के ज़मीनी स्तर के नेताओं को सम्मानित करता है।
– पुरस्कार पाने वाले हर व्यक्ति को $200,000 मिलते हैं।
– और यह पुरस्कार पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता के बचाव और जलवायु न्याय के क्षेत्र में उनके योगदान को उजागर करता है।
————–
10. राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस कब मनाया जाता है?
When is National Panchayati Raj Day celebrated?
a. 21 अप्रैल
b. 22 अप्रैल
c. 23 अप्रैल
d. 24 अप्रैल
Answer: d. 24 अप्रैल
– पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 24 अप्रैल 2010 को पहला राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस घोषित किया था।
पंचायती राज
– यह दिन संविधान के 73वें संशोधन अधिनियम, 1992 के साल 1993 में लागू होने की याद में मनाया जाता है।
– यह अधिनियम पंचायती राज संस्थानों (PRI) को संवैधानिक दर्जा देता है और उन्हें जमीनी स्तर पर स्वशासन संस्थानों के रूप में काम करने का अधिकार देता है।
– पंचायती राज व्यवस्था सबसे पहले राजस्थान में 2 अक्टूबर, 1959 को लागू की गई थी।
– इसके बाद आंध्र प्रदेश ने भी इस प्रणाली को अपनाया।
– भारत का संविधान पंचायतों को ‘स्वशासन की संस्था’ के रूप में मान्यता देता है।
– वर्तमान में, लगभग 2.63 लाख पंचायतें और पीआरआई के लगभग 31.47 लाख निर्वाचित प्रतिनिधि (ईआर) हैं।
– इनमें से 14.54 लाख (लगभग 46.20%) महिलाएं हैं।
– यह दिन सत्ता के विकेंद्रीकरण के महत्व को भी बताता है।
—————
11. शांति के लिए बहुपक्षीयता एवं कूटनीति का अंतरराष्ट्रीय दिवस कब मनाया जाता है?
When is the International Day of Multilateralism and Diplomacy for Peace observed?
a. 20 अप्रैल
b. 22 अप्रैल
c. 24 अप्रैल
d. 25 अप्रैल
Answer: c. 24 अप्रैल
– पहली बार दिवस संयुक्त राष्ट्र (UN) द्वारा 24 अप्रैल, 2019 को मनाया गया था।
– इसके बाद हर साल आयोजित होता है।
– यह दिन राष्ट्रों के बीच संघर्षों के शांतिपूर्ण हल प्राप्त करने में बहुपक्षवादी निर्णय लेने और कूटनीति का उपयोग स्वीकार करने को सम्मानित करता है।
संयुक्त राष्ट्र
– चीफ: एंटोनियो गुटेरेस.
– स्थापना : 24 अक्टूबर 1945
– मुख्यालय: न्यूयॉर्क, यूएसए



