यह 25 April 2020 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्जाम्स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्से से Free में डाउनलोड करें।
1. PM मोदी ने किस योजना के तहत गांव की संपत्ति की ड्रोन से मैपिंग कराने और मालिकाना प्रमाणपत्र देने का ऐलान किया है?
a. संपत्ति योजना
b. स्वामित्व योजना
c. जमीन अधिकार योजना
d. ड्रोन मैपिंग योजना
Answer: b. स्वामित्व योजना
(Swamitva Scheme)
– दरअसल, पीएम नरेंद्र मोदी ने यह ऐलान 24 मार्च को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर पर सरपंचों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान किया।
– प्रधानमंत्री ने क्या कहा?
– पीएम ने दो बातें कही।
– ड्रोन के जरिए हम ग्रामीण क्षेत्रों में संपत्ति की मैपिंग होगी।
(यह एक सामान्य प्रक्रिया, पहले भी सेटेलाइट के जरिए जमीन की मैपिंग होती थी। तो अब ड्रोन के जरिए नाप जोख की जाएगी कि जमीनें कहां हैं और किसकी हैं।)
– दूसरी बात – गांव के लोगों को एक मालिकाना प्रमाणपत्र दिया जाएगा।
– पीएम ने यह भी कहा कि इससे जमीन विवाद कम करने में मदद मिलेगी। क्योंकि गांव में लोगों की जमीन है, उन्हें अधिकार पत्र या प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।
———————————-
2. किस राज्य / केंद्र शासित प्रदेश ने सबसे पहले ऐलान किया कि कोरोना वायरस मरीजों के इलाज में प्लाज्मा थेरेपी का ट्रायल काफी हद तक सफल रहा है?
a. केरल
b. दिल्ली
c. गुजरात
d. पंजाब
Answer: b. दिल्ली
– ICMR ने पांच राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेश को प्लाज्मा थेरेपी से इलाज के ट्रायल की अनुमति दी थी।
– इनमें दिल्ली, केरल, गुजरात, पंजाब और कर्नाटक है।
– दिल्ली में प्लाज्मा थेरपी का इस्तेमाल करके कोरोना वायरस के चार मरीजों का इलाज चल रहा है। फिलहाल दो मरीजों की स्थिति में सुधार भी है।
– अब दिल्ली सरकार बाकी गंभीर मरीजों में प्लाज्मा थेरपी का इस्तेमाल करना चाहती है।
– इसमें उसे दो चीजों की सख्त जरूरत है।
– पहली केंद्र सरकार से मंजूरी और दूसरी कोरोना को हरा चुके लोगों का प्लाज्मा।
क्या है प्लाज्मा थेरपी
– ऐसे मरीज जो हाल ही में बीमारी से उबरे हैं उनके शरीर में मौजूद इम्यून सिस्टम ऐसे एंटीबॉडीज बनाता है, जो ताउम्र रहते हैं।
– ये एंटीबॉडीज ब्लड प्लाज्मा में मौजूद रहते हैं।
– सीधे तौर पर इस थेरपी में एंटीबॉडी का इस्तेमाल किया जाता है।
– जब कोई मरीज बीमार रहता है तो उसमें एंटीबॉडी तुरंत नहीं बनता है, उसके शरीर में वायरस के खिलाफ एंटीबॉडी बनने में देरी की वजह से वह सीरियस हो जाता है।
– जैसे ही एंटीबॉडी जाता है मरीज पर इसका असर होता है और वायरस कमजोर होने लगता है, इससे मरीज के ठीक होने की संभावना ज्यादा बढ़ जाती है।
कोरोना वायरस से पीडि़त मरीज में तीन स्टेज
– कोरोना वायरस की मोटे तौर पर तीन स्टेज हैं।
– पहली में वायरस शरीर में जाता है।
– दूसरी में यह फेफड़ों तक पहुंचता है।
– तीसरे में शरीर इससे लड़ने और इसे मारने की कोशिश करता है जो सबसे खतरनाक स्टेज होती है। यहां शरीर के अंग तक खराब हो जाते हैं।
किस स्टेज में असरकारक
– प्लाज्मा से इलाज के लिए सबसे सही वक्त दूसरी स्टेज होती है।
– क्योंकि पहली में इसे देने का फायदा नहीं और तीसरी में यह कारगर नहीं रहेगा।
– प्लाज्मा थेरपी मरीज को तीसरी स्टेज तक जाने से रोक सकती है।
कितना प्लाज्मा निकाला जाता है?
– एक बार में एक संक्रमण से ठीक हुए व्यक्ति के शरीर से 400ml प्लाज्मा निकाला जा सकता है.
– इस 400ml प्लाज्मा को दो संक्रमित मरीजों को दिया जा सकता है.
डोनेशन के बाद प्लाज्म पहले जैसा होने में कितना टाइम?
– ब्लड में प्लाज्मा 55 प्रतिशत होता है।
– यह ब्लड डोनेशन जैसा नहीं है। इसमें तीन महीने वेट भी नहीं करना होता।
– अगर आपका मन करे तो 10 दिन बाद दोबारा आकर प्लाज्मा दे सकते हैं।
– प्लाज्मा थेरपी को फिलहाल कोरोना का इलाज नहीं माना जा सकता।
———————————-
3. केंद्र सरकार ने किस कानून के तहत बैंकों में कर्मचारियों की हड़ताल पर छह माह तक रोक लगा दी है?
a. इंडस्ट्रियल डिस्प्यूट एक्ट, 1947
b. बैंकिंग रेग्युलेशन एक्ट, 1949
c. महामारी रोग अधिनियम, 1897
d. आरबीआई एक्ट, 1949
Answer: a. इंडस्ट्रियल डिस्प्यूट एक्ट, 1947
– केंद्र सरकार ने इंडस्ट्रियल डिस्प्यूट एक्ट, 1947 के तहत बैंकिंग सर्विस को 6 महीने के लिए जन उपयोगी सेवाओं में शामिल किया है।
– इससे अब कोई भी कर्मचारी और अधिकारी हड़ताल नहीं कर सकेगा।
– नया नियम 21 अप्रैल से लागू हो गया है।
– वित्त मंत्रालय के अधीन आने वाले वित्त विभाग ने 20 अप्रैल को जारी सर्कुलर में कहा गया है कि श्रम मंत्रालय ने एक नोटिफिकेशन के जरिए बैंकिंग इंडस्ट्री को 6 महीने के लिए जन उपयोगी सेवाओं में शामिल कर लिया है।
– इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) के सदस्य बैंकों पर भी यह कानून लागू होगा।
——————————
4. चीन ने अपने मंगल अभियान का नाम क्या रखा है, जिसे इसी साल भेजने की योजना है?
a. तियानवेन-1
b. योपीन-1
c. सीसीपीएन-2
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: a. तियानवेन-1
– चीन की इसी साल के अंत तक इसे मंगल के लिए लांच करने की योजना है।
– यह खुलासा 24 अप्रैल को चीन ने किया।
– चीन में 24 अप्रैल को अंतरिक्ष दिवस मनाया जाता है।
– चीन ने 1970 में इसी दिन अपना पहला उपग्रह दोंग फांग होंग-1 प्रक्षेपित किया था।
– इस साल चीन की इस उपलब्धि को 50 साल पूरे हो गए हैं।
– भारत, अमेरिका, रूस और यूरोपीय संघ की तरह चीन भी अपने इस साल के मिशन से मंगल पर पहुंचने की कोशिश करेगा।
– चीनी राष्ट्रीय अंतरिक्ष एडमेनिस्ट्रेशन (सीएनएसए) ने मंगल मिशन का नाम ‘तियानवेन’ रखा है।
– ‘तियानवेन का अर्थ है स्वर्गीय प्रश्न या स्वर्ग से प्रश्न। यह चीन के जाने माने कवि कु युआन की लिखी एक कविता है।
पहले फेल हो चुका है चीन
– चीन फिलहाल खुद का एक अंतरिक्ष स्टेशन भी बना रहा है।
– हालांकि चीन इस क्रम में साल 2011 में एक बार असफल हो चुका है जब उसने रूसी अंतरिक्षयान से मंगल पर यिंगहुओ-1 भेजने की कोशिश की थी।
– प्रक्षेपण के कुछ समय बाद ही यान रास्ता भटक गया था। अभी तक अमेरिका, रूस, यूरोपीय संघ और भारत मंगल पर यान भेजने में सफल रहे है।
—————————————
5. उषा गांगुली का निधन 23 अप्रैल 2020 को हो गया वो किस कला से जुड़ी थीं?
a. फिल्म निर्देशन
b. कहानी लेखन
c. रंगमंच
d. नायिका
Answer: c. रंगमंच
– रंगकर्मी उषा गांगुली का 23 अप्रैल 2020 को कोलकाता स्थित उनके घर में निधन हो गया। वह 75 वर्ष की थीं।
– उनका तो जन्म 1945 में राजस्थान में हुआ था, लेकिन पढ़ाई और इसके बाद का जीवन पश्चिम बंगाल में बीता।
– उन्होंने 1976 में रंगकर्मी समूह की स्थापना की थी। महाभोज, होली, रुदाली, कोट मार्शल जैसे नाटकों के लिए उषा हमेशा याद रखी जाएंगी।
– उषा का पहला प्ले ‘मिट्टी की गाड़ी’ था।
– वह कोलकाता के एक कॉलेज में हिंदी की शिक्षिका भी रह चुकी थीं।
– उन्हें 1998 में निर्देशन के लिए संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
– इसके अलावा उन्हें पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा गुडिया घर नाटक के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के रूप में सम्मानित भी किया गया था।
– उन्हें 1970 और 1980 के दशक में पश्चिम बंगाल में हिंदी थिएटर का जनक माना जाता है।
—————————————
6. देश के किस शिक्षण संस्थान के छात्रों ने कोरोना जांच के लिए सबसे सस्ती किट बनाई है?
a.आईआईटी मद्रास
b.आईआईटी दिल्ली
c.दिल्ली विवि
d.आईआईएम गुजरात
Answer: b.आईआईटी दिल्ली
– आईसीएमआर की लैब से पुष्टि के बाद इसे मंज़ूरी भी मिल गई है.
– इस किट की मदद से टेस्ट सस्ते होंगे और साथ ही साथ बेहतर और सटीक परिणाम भी आएंगे.
-इस किट से एक टेस्ट की कीमत 300 रुपए होगी.
– यह किसी भी कमर्शियल किट से जल्दी काम करेगी.
– हालांकि इसकी निश्चित समय सीमा क्या होगी यह अभी बताना मुश्किल है.
—————————-
7. केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देश की कोविड-19 जांच के लिए पहली मोबाइल लैब का उद्घाटन किया, इस लैब का नाम बताएं?
a. वायरोलॉजी रिसर्च एंड डायग्नोस्टिक्स सिस्टम
b. मोबाइल वायरोलॉजी रिसर्च एंड डायग्नोस्टिक्स
c. कोरोना वायरोलॉजी रिसर्च एंड डायग्नोस्टिक्स
d. इनमें से कोई नहीं
Answer: b. ‘मोबाइल वायरोलॉजी रिसर्च एंड डायग्नोस्टिक्स’
(MVRDL)
– इसे रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने विकसित किया है.
– इस मोबाइल लैब की खास बात ये है कि इसमें हर रोज एक से दो हजार नमूनों की स्क्रीनिंग की क्षमता है.
– इस लैब को महज 15 दिन में बायो सेफ्टी लेवल 2 और लेवल 3 के लैब की शुरुआत कर दी गई.
– ऐसी लैब तैयार करने में लगभग छह माह का समय लगता है
– लेकिन कोरोना के खतरे को देखते हुए इसे 15 दिन में ही बनाया गया.
————————————–
8. भारत के किस राज्य में “खोंगजोम दिवस” मनाया जाता है?
a. असम
b. मणिपुर
c. ओडिशा
d. केरल
Answer: b. मणिपुर
– इस दिवस के द्वारा 1891 के एंग्लो-मणिपुर युद्ध में लड़ने वाले योद्धाओं को श्रद्धांजलि दी जाती है।
– एंग्लो-मणिपुर युद्ध ब्रिटिश सरकार और मणिपुर साम्राज्य के बीच एक सशस्त्र संघर्ष था।
– यह युद्ध 31 मार्च और 27 अप्रैल, 1891 के बीच लड़ा गया था।
– इस युद्ध में अंग्रेजों की जीत हुई थी।
– यह लड़ाई मणिपुर के खोंगजोम की खेबा पहाड़ियों पर लड़ी गई थी
– इसलिए इसका नाम खोंगजोम दिवस या खोंगजोम युद्ध था।
———————————
9. शांति के लिए बहुपक्षीयता एवं कूटनीति हेतु अंतरराष्ट्रीय दिवस (International Day of Multilateralism and Diplomacy for Peace) कब मनाया जाता है?
a. 20 अप्रैल
b. 22 अप्रैल
c. 24 अप्रैल
d. 25 अप्रैल
Answer: c. 24 अप्रैल
– पहली बार दिवस संयुक्त राष्ट्र (UN) द्वारा 24 अप्रैल, 2019 को मनाया गया था।
– इसके बाद हर साल आयोजित होता है।
संयुक्त राष्ट्र
– महासचिव: एंटोनियो गुटेरेस.
– स्थापना : 24 अक्टूबर 1945
– मुख्यालय: न्यूयॉर्क, यूएसए
————————————–
10. किस प्रदेश की सरकार ने गैर राज्यों में फंसे अपने मजदूरों को वापस लाने की मुहिम शुरू की है?
a. हरियाणा
b. महाराष्ट्र
c. उत्तर प्रदेश
d. बिहार
Answer: c. उत्तर प्रदेश
– अन्य राज्यों में फंसे उत्तर प्रदेश के श्रमिकों को राज्य सरकार वापस लाएगी।
– 24 अप्रैल को कोविड-19 की टीम इलेवन के साथ बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्ययोजना बनाने का निर्देश दिया है।
– तय हुआ है कि, 14 दिन का क्वारैंटाइन पूरा कर चुके अपने प्रदेश के मजूदरों को चरणबद्ध तरीके से लाया जाएगा।
– स्क्रीनिंग व टेस्टिंग के बाद उन्हें बस से जिलों में भेजा जाएगा।
Free Notes PDF of Toady’s Current Affairs : Download – Click Here
Free One Liner MCQ PDF – Current Affairs : Download – Click Here
आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।