Daily Current Affairs, Current Affairs 24 September, Current Affair 24 September 2020, 24 September Current Affairs Question, 24 September Current Affairs 2020, 24 September Current Affairs 2020

यह 23rd & 24th September 2020 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. राफेल की पहली महिला पायलट कौन बनी?

a. रजनी सिंह
b. शिवांगी सिंह
c. तापसी वर्धन
d. अनुप्रिया दास

Answer: b. शिवांगी सिंह

– वह एयरफोर्स में फ्लाइट लेफ्टिनेट हैं।
– उन्‍हें दुनिया के बेहतरीन फाइटर एयरक्राफ्ट राफेल की पहली महिला पायलट के रूप में चुना गया है।
– वह यूपी की रहने वाली हैं। जन्‍म वाराणसी में हुआ और पढ़ाई बीएचयू में।
– वर्ष 2017 में भी उन्होंने इतिहास रचा था जब वह इंडियन एयरफ़ोर्स में फाइटर प्लेन उड़ाने वाली पांच महिला पायलटों में शामिल हुई थीं.

– राफेल के लिए अभी उनकी ट्रेनिंग चल रही है।
– कन्‍वर्जन ट्रेनिंग पूरा करते ही एयरफोर्स के अंबाला बेस पर 17 ‘गोल्‍डेन एरोज’ स्‍क्‍वैड्रन में औपचारिक एंट्री मिलेगी।
– वह मिग 21 उड़ा चुकी हैं।
– फ्लाइट लेफ्टिनेंट शिवांगी सिंह पहले राजस्थान के फॉरवर्ड फाइटर बेस पर तैनात थीं जहां उन्होंने विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान के साथ उड़ान भरी थी।

– फ्लाइट लेफ्टिनेट शिवांगी सिंह एयरफोर्स में 2017 में कमीशन हुई थीं।
– इंडियन एयरफोर्स के पास फाइटर प्‍लेन उड़ाने वाली 10 महिला पायलट हैं।
– ये पायलट सुपरसोनिक जेट्स उड़ाने की कठिन ट्रेनिंग से गुजरी हैं।
– एक पायलट को ट्रेनिंग पर 15 करोड़ रुपए का खर्च आता है।

———————————
2. सुरेश अंगड़ी का निधन 23 सितंबर 2020 को हो गया, वह किस मंत्रालय के केंद्रीय राज्‍य मंत्री थे?

a. वित्‍त
b. ट्रांसपोर्ट
c. रेल
d. विदेश

Answer: c. रेल

– वह 65 साल के थे और कर्नाटक के बेलगाम से लोकसभा सदस्‍य थे। वह चार बार सांसद रह चुके थे।
– उन्‍हें 11 सितंबर को कोरोना डिटेक्‍ट हुआ था।
– बाद में उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था।
– पॉजिटिव पाए जाने के बाद अंगड़ी ने ट्वीट किया था- मैं कोरोना जांच के बाद संक्रमित पाया गया हूं। मेरी स्थिति ठीक है।
– लेकिन 23 सितंबर को उनका निधन हो गया।
– सुरेश अंगड़ी, मोदी सरकार के मंत्रिमंडल के पहले सदस्‍य हैं, जिनकी कोविड-19 की वजह से जान गई है।
– अगर बात सांसद की होगी, तो वह राज्‍यसभा सांसद अशोक गस्‍ती के बाद दूसरे सांसद है, जिनकी मौत कोरोना की वजह से हुई है।

————————————–
3. ड्रग रेगुलेटर ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने भारत के पहले पेपर-स्ट्रिप कोविड-19 टेस्ट को मंजूरी दी, इसका क्‍या नाम है?

a. पेपर-टेस्‍ट
b. ‘फेलुदा’
c. कोविड- पेपर टेस्‍ट
d. स्ट्रिप कोविड-19

Answer: b. ‘फेलुदा’

– यह मात्र 30 मिनट में जांच रिजल्‍ट बता देता है।
– इसे CSIR- काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च और टाटा ग्रुप की रिसर्च टीम ने डेवलप किया है।
– टीम का नेतृत्व डॉ. देबज्योति चक्रबर्तीए, सौविक मैत्री कर रहे थे।
– इस टेस्ट का नाम फिल्ममेकर सत्यजीत रे के काल्पनिक जासूसी चरित्र फेलुदा के नाम पर रखा गया है।
– फेलुदा और उनके दो काल्पनिक साथी बंगाली साहित्य के प्रमुख किरदार बने रहे।

केसे काम करेगा ये
– फेलुदा टेस्ट प्रेग्नेंसी स्ट्रिप टेस्ट की तरह है।
– वायरस होगा तो कलर बदल जाएगा।
– इसका इस्तेमाल पैथ लैब में भी किया जा सकता है।
– डॉ. देबोज्योति चक्रबर्ती के मुताबिक Cas9 प्रोटीन को बारकोड किया गया है।
– ताकि वह मरीज के जेनेटिक मटेरियल में कोरोनावायरस सिकवेंस का पता लगा सकें।
– इसके बाद Cas9-SARS-CoV2 कॉम्प्लेक्स को पेपर स्ट्रिप पर रखा जाता है, जहां दो लाइन (एक कंट्रोल, एक टेस्ट) बताती है कि मरीज को कोविड-19 है या नहीं।
– फेलुदा टेस्ट पर 500 रुपए खर्च आता है।
– जबकि आरटी-पीसीआर टेस्ट पर 1,600 रुपए से 2,000 रुपए तक लग रहे हैं।
– फेलुदा स्वदेशी सीआरआईएसपीआई जीन-एडिटिंग टेक्नोलॉजी पर आधारित है।

CRISPR टेक्नोलॉजी क्या है?
– सीआरआईएसपीआर (CRISPR) यानी क्लस्टर्ड रेगुलरली इंटरस्पेस्ड शॉर्ट पैलिंड्रॉमिक रिपीट्स जीन एडिटिंग टेक्नोलॉजी है।
– इससे जेनेटिक डिफेक्ट्स दूर किए जाते हैं।
– रोग को फैलने से रोकने और उसके उपचार में इस्तेमाल होता है।
– CRISPR टेक्नोलॉजी डीएनए सिकवेंस और जीन फंक्शन को बदलती है।
– इस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल भविष्य में अन्य बीमारियों को डायग्नोज करने में भी किया जा सकता है।
– अमेरिका ने मई में ही इमरजेंसी हालात में कोविड-19 टेस्ट के लिए दुनिया के पहले CRISPR-बेस्ड टेस्ट की मंजूरी दी थी।
– इसे मैसाचुसेट्स इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने विकसित किया था।

———————————-
4. संसद ने मानसून सत्र में राष्‍ट्रीय रक्षा विश्‍वविद्यालय विधेयक (National Defense University Bill) 2020 को मंजूरी दी, इसे किस राज्‍य में स्‍थापित किया जाएगा?

a. उत्तर प्रदेश
b. गुजरात
c. मध्‍य प्रदेश
d. महाराष्‍ट्र

Answer: b. गुजरात

– इस विधेयक में गांधीनगर के रक्षा शक्ति विश्‍वविद्यालय को विकसित करके राष्‍ट्रीय महत्‍व की संस्‍था का दर्जा देने का प्रस्‍ताव है।
– गृह राज्‍य मंत्री जी किशन रेड्डी ने इस विधेयक को सदन में रखा।
– भाजपा के राज्यवर्धन राठौर ने कहा कि अब जरूरी है कि पुलिस से जुड़े क्षेत्र और नयी तकनीक को लेकर शोध हो सके।
– यह भी जरूरी है कि हम इस क्षेत्र में निर्यातक बनें।
– विधेयक का उद्देश्य राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय अनुसंधान एवं विभिन्न पक्षकारों के साथ नई जानकारियां देना है।
– साथ ही पुलिस एवं व्यवस्था, दंड न्याय प्रणाली एवं प्रशासन सुधार के संबंध में प्रशिक्षण जरूरतों को पूरा करेगा।
– इस प्रस्तावित विश्वविद्यालय के संबंध दुनिया के अन्य देशों के विश्वविद्यालयों के साथ होंगे।

गुजरात के मुख्‍यमंत्री: विजय रूपाणी
राजधानी: गांधीनगर
राज्‍यपाल: आचार्य देवव्रत

————————————–
5. टेनिस विमेंस सिंगल्स में इटालियन ओपन खिताब किसके नाम रहा?

a. अरांत्ज़ा सांचेज़ विकारियो
b. अलोना बोन्डारेंको
c. सिमोना हालेप
d. अई सुगीयामा

Answer: c. सिमोना हालेप

– रोमानिया की सिमोना हालेप ने पहली बार इटेलियन ओपन का खिताब अपने नाम किया।
– टॉप सीड हालेप ने फाइनल में चेक रिपब्लिक की कैरोलिना प्लीस्कोवा के खिलाफ 6-0, 2-1 की बढ़त बना ली थी।
– लेकिन तभी प्लिस्कोवा चोटिल हो गईं।
– और फिर वह दोबारा कोर्ट पर नहीं आईं।
– इसके बाद हालेप को विजेता घोषित कर दिया गया।
– हालेप 2017 और 2018 के फाइनल में हार गई थी।
– हालेप अब 27 सितंबर को फ्रेंच ओपन में खेलेंगी।
– इटेलियन ओपन जीतने के बाद हालेप का यह 22वां डब्ल्यूटीए और क्ले कोर्ट पर 9वां खिताब है।

————————————–
6. टेनिस मेन्स सिंगल इटालियन ओपन खिताब किस खिलाड़ी ने जीता?

a. डिएगो श्वार्ट्जमैन
b. नोवाक जोकोविच
c. राफेल नडाल
d. आन्द्रे अगासी

Answer: b. नोवाक जोकोविच

– दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने 21 सितंबर 2020 को इटैलियन ओपन का फाइनल जीतकर रेकॉर्ड 36वां मास्टर्स खिताब अपने नाम किया है।
– सर्बिया के इस खिलाड़ी का यह 5वां रोमन खिताब है।

————————————–
7. राष्ट्रीय तकनीकी अनुसंधान संगठन (NTRO) के नए अध्यक्ष कौन बनाए गए हैं?

a. रोहित वर्मा
b. पवन खेरा
c. सतीश झा
d. अनिल धस्माना

Answer: d. अनिल धस्माना

– इसकी घोषणा 18 सितंबर को की थी।
– अनुसंधान और विश्लेषण विंग (रॉ) के पूर्व प्रमुख अनिल धस्माना को दो साल के लिए एनटीआरओ का नया अध्यक्ष बनाया गया है!

– धस्माना 1981 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।
– एनटीआरओ तकनीकी संस्था है, जिन पर भू-स्थानिक और सैटेलाइट तस्वीर की जिम्मेदारी होती है।
– अनिल धस्माना को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल का करीबी माना जाता है।
– धस्माना के नेतृत्व में ही फरवरी 2019 में बालाकोट सर्जिकल स्ट्राइक का पूरा प्लान और ऑपरेशन को अंजाम दिया गया था।

– उन्‍होंने 1993 में रॉ को ज्वाइन किया था।
– जून 2019 में आम चुनावों के चलते उन्होंने अपना विस्तारित कार्यकाल शुरू होने से कुछ महीनों पहले पद छोड़ दिया था।

NTRO
– यह तकनीकी खुफिया एजेंसी है, जो कि प्रधान मंत्री कार्यालय और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के अधीन है।
– इसे 2004 में स्थापित किया गया था।
– इसके पास भारत के कई सैटेलाइट (जैसे RISAT-1 और RISAT-2) के डेटा का प्रयोग करने की भी अनुमति है।

—————————————-
8. “घर तक फाइबर” योजना का शुभारंभ किस राज्‍य में किया गया है?

a. पंजाब
b. पश्चिम बंगाल
c. उत्‍तर प्रदेश
d. बिहार

Answer: d. बिहार

– प्रधानमंत्री ने 21 सितंबर को बिहार में नौ हाईवे प्रोजेक्‍टओं और ऑप्टिकल फाइबर इंटरनेट सेवाओं का शुभारंभ किया।
– ऑप्टिकल फाइबर सेवाएं “घर तक फाइबर” योजना के तहत प्रदान की जा रही हैं।
– बिहार के 45,945 गांवों को अगले 100 दिनों में ऑप्टिकल फाइबर से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।
– 15 अगस्त को प्रधानमंत्री ने अगले 1,000 दिनों में देश के हर गांव को ऑप्टिकल फाइबर से जोड़ने की घोषणा की थी।
– फाइबर पहुंचाने के काम में स्पेशल पर्पज व्हीकल (एसपीवी) की भूमिका निभाने वाले कॉमन सर्विस सेंटर के सीईओ दिनेश त्यागी ने बताया जिन ग्राम पंचायतों में ऑप्टिकल फाइबर पहुंच गई है, वहां से बाकी के गांवों में पहुंचाने का काम किया जाएगा।

बिहार के मुख्यमंत्री: नीतीश कुमार
राज्यपाल: फागू चौहान.

————————————
9. बिना ऑक्सीजन सिलेंडर माउंट एवरेस्ट फतह करने वाले अंग रीता शेरपा का 21 सितंबर 2020 को निधन हो गया, इन्‍होंने कितनी बार चढ़ाई की थी?

a. दस बार
b. नौ बार
c. तीन बार
d. छह बार

Answer: a. दस बार

– उनका निधन काठमांडो स्थित आवास पर हुआ।
– उन्‍हें ‘स्नो लेपर्ड (हिम तेंदुआ)’ के नाम से जाना जाता था।

– वह लीवर की खराबी सहित कई अन्य बीमारियों से पीड़ित थे।
– नेपाल पर्वतारोहण संघ के सचिव टीकाराम गुरुंग ने कहा, ‘शेरपा ने 1983 से 1996 के बीच दस बार ऑक्सीजन सिलेंडर के बिना माउंट एवरेस्ट को फतह किया था।
– दिग्गज पर्वतारोही को प्रतिष्ठित गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया था।
– दिसंबर 1987 में ठंड के मौसम में ऑक्सीजन सिलेंडर के बिना एवरेस्ट फतह करने वाले पहले व्यक्ति बनने पर भी उनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया था।

—————————————
10. संगीतकार बिभुरंजन चौधरी का 20 सितंबर 2020 को निधन हो गया, वह किस राज्‍य से थे?

a. अरुणाचल प्रदेश
b. कर्नाटक
c. असम
d. पश्चिम बंगाल

Answer: c. असम

– प्रसिद्ध संगीतकार बिभुरंजन चौधरी कैंसर से जूझ रहे थे।
– बिभुरंजन गुवाहाटी दूरदर्शन के पहले धारावाहिक ‘जिबोनर बॉतोत’ में संगीत देने वाले असम राज्य फिल्म (वित्त और विकास) निगम के अधीक्षक के पद से सेवानिवृत्त हुए।
– संगीत निर्देशक के रूप में उनकी पहली फिल्म 1987 में ”Sutrapat” और 2017 में आखिरी फिल्म ”Aei Maatite” थी।

मुख्यमंत्री: सर्बानंद सोनोवाल
राज्‍यपाल: जगदीश मुखी

—————————————
11. अंतर्राष्ट्रीय रेड पांडा दिवस (International Red Panda Day) कब मनाया जाता है?

a. सितंबर के पहले शनिवार
b. सितंबर के दूसरे शनिवार
c. सितंबर के तीसरे शनिवार
d. सितंबर के चौथे शनिवार

Answer: c. सितंबर के तीसरे शनिवार

– इस बार 19 सितंबर को मनाया गया।
– लाल पांडाओं के संरक्षण के मुद्दों के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ाने और समर्थन देने के लिए ये दिन मनाया जाता है।
– इस दिन की शुरुआत साल 2010 में रेड पांडा नेटवर्क ने की थी।
– 18 सितंबर 2010 को पहला अंतरराष्ट्रीय रेड पांडा दिवस मनाया गया था।

लाल पांडा के बारे में
– लाल पांडा की दो अलग-अलग प्रजातियां हैं!
– इसमें पहली Ailurus fulgens जिसे आमतौर पर हिमालयन रेड पांडा के नाम से जाना जाता है।
– जबकि दूसरी Ailurus fulgens styani है, जिसे आमतौर पर चाइनीज रेड पांडा के नाम से जाना जाता है।
– आनुवंशिक रूप से लाल पांडा मासाहारी प्रजाति से संबंधित हैं।
– लेकिन वे ज्यादातर बांस की शाखा, मशरूम आदि सहित पक्षियों, अंडों और कीड़ों को भी खाते हैं।
– इन लाल पांडाओं की औसत उम्र 23 साल होती है।
– मादा पांडा 12 साल की उम्र के बाद प्रजनन करना बंद कर देती हैं।

रेड पांडा नेटवर्क के संस्थापक: ब्रायन विलियम्स
मुख्यालय: यूजीन, ओरेगन.

——————————————
12. अंतर्राष्‍ट्रीय तटीय सफाई दिवस कब मनाया जाता है?

a. 19 सितंबर
b. 20 सितंबर
c. 21 सितंबर
d. 22 सितंबर

Answer: a. 19 सितंबर

– यह दिवस सेकड़ो देशों में प्रति वर्ष सितंबर के तीसरे शनिवार को मनाया जाता है।
– इस दिवस को 1986 से मनाया जा रहा है।

——————————————
13. विश्‍व राइनो दिवस (World Rhino Day) कब मनाया जाता है?

a. 21 अगस्‍त
b. 05 अक्‍टुबर
c. 20 सितंबर
d. 22 सितंबर

Answer: d. 22 सितंबर

– इस दिवस को विश्‍व स्‍तर पर हर साल 22 सितंबर को मनाया जाता है।

– इस दिवस पर गैंडों की 5 प्रजातियों के संरक्षण (protection) के लिए लोगों को जागरूक किया जाता है।
– जिससे इन 5 प्रजातियों को खतरे से बचाया जा सके।

गैंडो की मौजूद पांच प्रजातियां-

ब्‍लैक राइनो
व्हाइट राइनो
ग्रेटर वन-हॉर्न्ड राइनो
सुमात्राण राइनो
जावन राइनो

– विश्‍व राइनो दिवस 2020 की थीम- Five Rhino Species Forever है।

– दुधवा नामक जगह 1984 से विलुप्तप्राय गैंडों का घर है, यह यूपी में स्थित है।
– बता दें कि एक सींग वाले गैंडो की सबसे ज्‍यादा संख्‍या भारत में है।
– इंडिया में करीब 3000 एक सींग वाले गैंडे मौजूद है।
– दक्षिण अफ्रीका ने सन् 2010 में इस दिवस की घोषणा की थी।

———————————
14. “Kitchens Of Gratitude” नामक बुक किसके द्वारा लिखी गई है?

a. अखिल श्रीवास्‍तव
b. विकास खन्‍ना
c. मधुर जाफरी
d. संजीव कपूर

Answer: b. विकास खन्‍ना

– विकास खन्‍ना एक भारतीय मिशेलिन स्‍टार शेफ और फिल्‍म निर्माता भी है।
– विकास खन्‍ना ने इस बुक में अपनी खाना-खिलाने की पहल फीड इंडिया के बारे लिखा है।
– यह पहल वर्ल्‍ड के सबसे बड़े फूड ड्राइव में से एक है।
– इस पहल में भूखे लोगों को खाना खिलाया और परोसा जाता है।
– इस पहल के जरिये 130 से ज्‍यादा सिटी में लाखों जरूरतमंद लोगों को भोजन मुहैया कराया है।
– विकास खन्‍ना ने इस अभियान को न्‍यूयॉर्क के मैनहट्टन में स्थित अपने घर से शुरू किया।

– इस बुक को 2021 तक रिलीज कर दिया जायेगा।
– विकास खन्‍ना को इस पहल के लिए अक्‍टुबर 2020 में एशिय गेम चेंजर पुरस्‍कार से नवाजा जाएगा।
– इनके अलावा 5 और लोगों को यह पुरस्‍कार दिया जायेगा।
– लेकिन विकास खन्‍ना इन सब में अकेले भारतीय है।


Free Notes PDF of Toady’s Current Affairs : Download – Click Here

Free One Liner MCQ PDF –  Current Affairs : Download – Click Here

आप यूट्यूब चैनल सरकारी जॉब न्‍यूज पर भी करेंट अफेयर्स के वीडियो को देख सकते हैं।


2020 जनवरी से अगस्‍त : करंट अफेयर्स MCQ with Notes PDF (Price Rs.55/-) : http://bit.ly/39mpujm

Year 2019 का करंट अफेयर्स PDF भी उपलब्‍ध है – (Price Rs.51/-) पर्चेज करने के लिए यहां क्लिक करें – http://bit.ly/332RdmK 

0 Comments

Leave a reply

About Us | Help Desk | Privacy Policy | Disclaimer | Terms and Conditions | Contact Us

©2023 Sarkari Job News powered by Alert Info Media Pvt Ltd.

Log in with your credentials

or    

Forgot your details?

Create Account